Archive | लखनऊ.

श्री राहुल गांधी जी उ0प्र0 के करोड़ों नौजवानों को प्रेरणा देते हैं

Posted on 29 July 2018 by admin

एक महीने में 6 बार प्रधानमंत्री का उ0प्र0 आना मोदी जी के चुनावी हड़बड़ाहट और योगी जी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उ0प्र0 में पिछले 24 घण्टे में 40 से ज्यादा मौतों के ऊपर बजाए संवेदना व्यक्त करने के श्री नरेन्द्र मोदी जी जश्न मना रहे हैं। श्रावण मास आते ही जुमलों की बारिश फिर शुरू हो गयी और झूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा योगी और मोदी सरकार के बीच हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि जिस स्मार्ट सिटी की परियोजना उ0प्र0 में मोदी जी लागू कर रहे हैं वह हिन्दुस्तान की 17 प्रतिशत आबादी जो उ0प्र0 में रहती है उसके साथ में एक घोर अन्याय है। उ0प्र0 के मात्र 12 शहर को इनमें शामिल किया गया है। हैरत तब होती है जब स्मार्ट सिटी को पुरस्कृत करने की बारी आती है तेा इसमें उ0प्र0 का केाई शहर नहीं पुरस्कृत होता। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत तीन हजार परियोजनाओं में 1908 परियोजनाओं में सिर्फ डीबीआर बन पायी है। कनार्टक में देवगिरि, पुणे, जयपुर और बनारस में स्मार्ट सिटी के नाम पर 600 मंदिर तोड़े गये जिससे लोगों की आस्था पर ठेस पहंुची है। मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, बनारस, गाजियाबाद, आगरा, रामपुर जैसे शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल करके मोदी जी ने उ0प्र0 के कई अन्य शहरों को ठेंगा दिखाने का काम किया है। मोदी जी ने अमेठी का फूड पार्क और रायबरेली का रेल कोच फैक्ट्री छीनकर हजारों नौजवानों के रोजगार से महरूम कर दिया।
स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ चाइनीज झालर लगाई गयी है यह प्रधानमंत्री के छप्पन इंच की इच्छाशक्ति को दिखाता है जो कहते थे कि चीन को लाल आंख दिखायेंगे और भारतीय सेना का अपमान है जो डोकलाम में बराबर डटी रही और प्रधानमंत्री जी देश में झालर लगवाते रहे।
अमृत योजना के अन्तर्गत जिस तरीके से भ्रष्टाचार बनारस से लेकर गोरखपुर तक अपने चरम पर है यह अन्देशा लगता है कि यह सरकार अपने चहेते ठेकेदारों और सिर्फ सूट-बूट की सरकार बनकर रह गयी है। मोदी जी विफलता का और योगी जी विगड़ती कानून व्यवस्था का ख्याल न करते हुए सिर्फ भाजपा को माइक, माला और मंच की पार्टी बनाकर रख छोड़े हैं। अपने उ0प्र0 के घोषणापत्र में 90 प्रतिशत रोजगार युवाओं को देने का वादा करने वाले आज रोजगार के नाम पर मुंह छिपाते फिर रहे हैं। सरकार बनने के 90 दिनों में रिक्त सरकारी पदों पर युवाओं की बहाली के वादे को अब भाजपा भूल चुकी है। घोषणापत्र में एक हजार करोड़ के स्टार्ट अप कैपिटल फण्ड का अब तक कोई अता-पता नहीं है। योगी जी ने पांच वर्ष में सत्तर लाख रोजगार और मोदी जी ने दो करोड़ रोजगार साल में जो देने का वादा किया था वह अब जुमला बन चुका है। प्रधानमंत्री का गोद लिया गया गांव जयापुर भाजपा के चाल-चरित्र और चेहरे की जिन्दा मिसाल है।

रविवार को मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने झूठ के नये पुलिन्दे बोलकर जनता को फिर से गुमराह करने की कोशिश की है। वह थाईलैण्ड की बात करते हैं लेकिन बनारस में गिरे हुए पुल की बात नहीं करते हैं। वह गोपाल दास नीरज की बात करते हैं पर प्रख्यात कवियों से यश भारती अवार्ड की पेंशन रोककर उनका शोषण के बारे में नहीं बताते हैं। प्रधानमंत्री ने कई मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दीं पर उच्च शिक्षा में बढ़ी हुई फीसों के बारे में कुछ नहीं बोला। डिजिटल क्रान्ति के जनक राजीव गांधी जी ने जो सपना भारत के लिए देखा था वह आज के कम्प्यूट्रीकरण युग साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री की उदासीनता इस बात से साबित होती है कि वह मन की बात तो करते हैं पर जन की बात करने से कतरा जाते हैं। प्रधानमंत्री ने ये कबूल किया कि वह भागीदार हैं पर क्या वह देश के वफादार हैं इस पर एक प्रश्नचिन्ह है। देश की जनता आज भी पन्द्रह लाख रूपये अपने बैंक एकाउण्ट में आने का इन्तजार कर रही है। नोटबन्दी से हुए सवा तीन करोड़ एमएसएमई सेक्टर की नौकरियां जो चली गयीं आज नौजवान सड़कों पर है। देश के ऊपर गब्बर सिंह टैक्स(जीएसटी) लगाकर नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्योगपति दोस्तों को खुश करने के लिए देश के छोटे कारोबारियों को खत्म करने का काम किया है।
यह इन्वेस्टर्स समिट अपने सूट-बूट वाले दोस्तों को भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुफ्त में जमीनें देने की एक सुनियोजित साजिश है। देश और प्रदेश की चरमराती हुई आर्थिक स्थिति और पान-पकौड़े और चाय की राजनीति करने वाले उत्तर प्रदेश की बदहाली के मुख्य रूप से मुल्जिम हैं। शिलान्यास और लेाकार्पण सिर्फ चुनाव में जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहे हैं। तेल का दाम डालर 70 पार, मंहगाई दर में बढ़ोत्तरी और जीडीपी में गिरावट योगी और मोदी को नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के बदलते हुए वायुमण्डल को देखते हुए भाजपा को यह सचेत करना चाहती है कि आम आदमी और युवा आज आपसे हिसाब चाहता है कृपया जुमलों की बारिश और झूठ तन्त्र को खत्म करें क्येांकि देश आपके किये हुए कुकर्मों को अब माफ नहीं करेगा। 2019 में भाजपा और साम्प्रदायिक ताकतों का सफाया लगभग तय है और देश को इस विकट परिस्थिति से निकालने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल प्रतिबद्ध हैं।
श्री राहुल गांधी जी उ0प्र0 के करोड़ों नौजवानों को प्रेरणा देते हैं और उनके विचारों से ऊर्जा लेने का काम करते हैं। यूपीए चेयरपरसन सोनिया जी ने महिलाओं को और गरीबों के लिए जो काम दस साल में मनमोहन सिंह जी की सरकार में किये हैं वह देश के लिए एक मिसाल है।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक

Posted on 28 July 2018 by admin

dsc_3836dsc_3840

Comments (0)

स्मार्ट सिटी बनाने हेतु परिचर्चा में विशेषज्ञों द्वारा दिये गये बहुमूल्य सुझाव

Posted on 28 July 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 28 जुलाई, 2018
ट्रांसफारमिंग अरबन लैण्डस्केप के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज दूसरे दिन आयोजित सत्र में आवासन एवं नगरीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि इस सत्र में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये महानुभावों को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न प्रदेशों से आये मेयर, अधिकारी यहां से जाने के बाद अपने नगर निकायों को बेहतर बनाने के लिए नई ऊर्जा और नई कार्ययोजना के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को मूलभूत सुविधायें आवश्य देंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य है कि नागरिकों की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुरूप शहरों को आदर्श रूप में विकसित करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख सचिव, नगर विकास, श्री मनोज कुमार ने कहा कि नगरवासियों को गुणवत्तापरक जीवन स्तर के साथ स्वच्छ, स्थाई एवं सुविकसित वातावरण प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
मिशन निदेशक, श्री अमृत अभिजात्य ने कहा कि जिन लोगों ने स्मार्ट सिटी का माॅडल प्रदर्शित किया है, वह सभी धन्यवाद के पात्र हैं। श्री कुनाल कुमार ने कहा है कि जिन शहरों में अच्छा कार्य हुआ है, उसका अनुसरण करके अन्य शहरों को भी विकसित किया जा सकता है। स्मार्ट सिटी निदेशक ने सभी विशेषज्ञों को सम्मानित किया।
मार्स हाल में स्मार्ट सिटी के विषय में परिचर्चा के दौरान भुवनेश्वर, चेन्नई, पूणे, गुवाहाटी, आदि महानगरों के सी.ई.ओ., इंजीनियर द्वारा नगरों में सड़क, सुरक्षा, फुटपाथ, पार्किंग, पार्क, सीवरेज व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि विषयों पर वृहद रूप से चर्चा करते हुए अपने-अपने महानगरों में की गयी व्यवस्थाओं के विषय में बताया। कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये मेयर, नगर निकायों के प्रमुख आदि ने प्रतिभाग किया।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह

Posted on 28 July 2018 by admin

लखनऊ 28 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह का लखनऊ से आगाज हुआ। सभी जिलों मंे कार्यक्रम प्रभारी घोषित करके जिम्मेदारी सौंपी गई। अभिनंदन समारोह 28 जुलाई से 31 अगस्त तक सभी जिलों में सम्पन्न होंगे।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा मोमेन्ट गेस्ट हाउस बंगला बाजार में आयोजित अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सांसद कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र दल है जिसमें अनुसूचित वर्ग के हित सुरक्षित है। भाजपा अनुसूचित वर्ग को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान कर सरकार में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अनुसूचित वर्ग को वोट बैंक बनाकर उसे ठगा गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का मिशन अधूरा भाजपा कर रही है पूरा।
अभिनंदन समारोह में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम, सदस्य राज्यसभा राम सकल जी, प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर एवं सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर का अनुसूचित मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग को न्याय एवं विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है। हम सभी को मिलकर उन्हें और अधिक समर्थन देना होगा। कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार रावत रहे।
अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से शेष नाथ आचार्य, निर्मल जीत राज, अमर नाथ पासवान, विजय प्रताप, राम नरेश सभासद, राम नरेश एडवोकेट, सुनील कुमार मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का 2019 की ऐतिहासिक विजय में होगा महत्वपूर्ण योगदान - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 July 2018 by admin

अनुसूचित मोर्चा 28 जुलाई से 31 अगस्त तक जिला स्तर पर आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा गया

लखनऊ 28 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक का प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मार्गदर्शन किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्यक्ष की अंत्योदय सोच के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अनुसूचित, पिछड़े, वंचित शोषित, गरीब, किसान, नौजवान के विकास के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2019 की ऐतिहासिक विजय की इबारत लिखने में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण योगदान होगा। अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर अभिनंदन समारोह, जिलास्तरीय कार्यशालाएं, बैठके और क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन करेगा। 28 जुलाई से 31 अगस्त तक सभी जिला मुख्यालयों में अभिनंदन समारोह प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सम्पन्न होंगे।
भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार अनुसूचित वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के साथ राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाना है इसके साथ ही सामाजिक एकता को तोड़ने वाले षड़यन्त्रों से सचेत करने का काम भी अनुसूचित मोर्चे को ही करना होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम राज्यसभा सदस्य रामसकल, प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर एवं सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर का प्रत्येक जिला स्तर पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित मोर्चा जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा, क्षेत्र स्तर पर अनुसूचित मोर्चा सम्मेलनों का आयोजन करेगा, जिले स्तर पर होने वाली बैठकों से संगठनात्मक रूप से मोर्चे को और अधिक सृदृढ़ता के लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कौशल किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग राम शंकर कठेरिया, प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर, प्रदेश महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम, प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री, सुरेश पासी, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती मंजू दिलेर, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक वर्मा, शेषनाथ आचार्य, डीपी भारती तथा जुगल किशोर व ओम प्रकाश जी उपस्थित रहे।

Comments (0)

लखनऊ में-प्रेस से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सुरेश खन्ना नगर विकास मंत्री

Posted on 27 July 2018 by admin

hardeep-puri

Comments (0)

प्रधान मंत्री 28 और 29 जुलाई को लखनऊ में

Posted on 27 July 2018 by admin

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के लिए प्रदेश की राजधानी में होने बाले बिभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे है। सरकारी सूत्रो के अनूसार28 वें स्थान पर, वह “शहरी लैंडस्केप ट्रांसफॉर्मिंग” पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह शहरी विकास से संबंधित तीन प्रमुख सरकारी पहलों की तीसरी सालगिरह को चिह्नित करेगा। इनमें शामिल हैं: प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी); शहरी ट्रांसफोर्नेशन (एएमआरयूटी) के कायाकल्प के लिए अटल मिशन; और स्मार्ट सिटी मिशन।

प्रधान मंत्री शहरी विकास के फ्लैगशिप मिशन पर एक प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। वह पीएमए (यू) के 35 लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे - प्रत्येक राज्य / संघ राज्य क्षेत्र में से एक।

उन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से वीडियो लिंक के माध्यम से पीएमए लाभार्थियों से प्रतिक्रिया प्राप्त होगी।

वह उत्तर प्रदेश राज्य में फ्लैगशिप मिशन के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए फाउंडेशन स्टोन रखेंगे। वह सभा को भी संबोधित करेंगे।

निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के अपने प्रयास में, उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2018 में यूपी निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था। इससे निवेश के इरादे से अधिक रुपये का मूल्य हुआ। नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, बिजली, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, पर्यटन इत्यादि जैसे क्षेत्रों में 4.28 लाख करोड़ रुपये

कुछ महीनों के भीतर, 81 परियोजनाओं के लिए निवेश प्रस्ताव लगभग रु। ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए 60,000 करोड़ अब भौतिक हो गए हैं। 29 जुलाई को लखनऊ में इन परियोजनाओं के लिए प्रधान मंत्री ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लेंगे।

Comments (0)

संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ: मुख्यमंत्री

Posted on 27 July 2018 by admin

लखनऊ: 27 जुलाई, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जनपदों में हुई भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा एवं भारी वर्षा से मकान गिरने के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों को मानक के अनुसार शीघ्र राहत राशि उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा है कि घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रभावितों के लिए तत्काल राहत व पुनर्वास के भी इन्तजाम किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों के प्रभावी संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त अवस्थापना सुविधाओं की मरम्मत का कार्य तुरन्त प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार बृहस्पतिवार को भारी वर्षा से आगरा में 05, मैनपुरी में 04, बरेली में 02, कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, झांसी, रायबरेली, जालौन, जौनपुर में 1-1 तथा भारी वर्षा से मकान गिरने के कारण मुजफ्फरनगर और कासगंज में 03-03, मेरठ में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इन घटनाओं में आगरा में 05, मथुरा में 02, मुजफ्फरनगर में 01, कासगंज में 03, झांसी में 01 कुल 12 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। इसके अलावा, कानपुर देहात में भारी वर्षा से 03 पशु हानि की भी सूचना है।

Comments (0)

लखनऊ में आयोजित होगी मदरसा स्पीच प्रतियोगिता

Posted on 27 July 2018 by admin

लखनऊ: देश भर में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा निखारने व उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अपने आप में एक अनूठी राष्ट्रीय स्तर की डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 5 अगस्त को यह प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। लखनऊ सेन्टर में होने वाली इस प्रतियोगिता में राजधानी लखनऊ के अतिरिक्त सीतापुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर व आसपास ज़िले के 15 से 22 वर्ष के मदरसे के बच्चे भाग ले सकते हैं। लखनऊ का सेन्टर मदरसा शेखुल आलम साबिरिया चिश्तिया, हक प्लाजा, खुर्रम नगर लखनऊ में बनाया गया है जिसका आयोजन विश्व भर में मशहूर इस्लामिक संगठन मिन्हाज उल कुरान इंटरनेशनल इण्डिया की लखनऊ ब्रांच कर रही है। इलाहाबाद, प्रतापगढ, कौशांबी, फतेहपुर, बॉंदा, भदोही, और आसपास के जिलों के लिये मदरसा स्पीच कम्पटीशन का सेंटर इलाहाबाद का मुस्तफा गार्डेन बनाया गया है।
विभिन्न तिथियों में देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होने वाली इस डिबेट प्रतियोगिता में दो विषयों ’’मेरे सपनों का हिन्दुस्तान‘‘ और ‘’तालीम, सियासत और मुसलमान’’ पर मदरसे के छात्र-छात्राएं बेबाकी से अपने विचारों को रख सकेंगे। इस प्रतियोगिता की पहल यश भारती अवार्ड से सम्मानित मशहूर शायर इमरान प्रतापगढी ने की है, जिसे पूरे देश में इमरान प्रतापगढी फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इमरान प्रतापगढी ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मूल उद्देश्य मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों में छुपी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। प्रतियोगियों का बौद्धिक स्तर, उनके बोलने की क्षमता, बाडी लैंग्वेज, शब्दों का चयन, उच्चारण सहित अन्य स्किल को देख कर उनका चयन किया जायेगा। प्रत्येक बच्चे को बोलने के लिए सात मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सेन्टर से चयनित एक-एक बच्चे को दिल्ली में आयोजित होने वाली फाईनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्टेट लेवल के इस कम्पटीशन में पहले, दूसरे और तीसरे नम्बर पर आने वाले बच्चों को 5100, 2100, 1100 रूपये कैश प्राइज के साथ सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिया जायेगा। इमरान बताते हैं कि समाज में एक ऐसी धारणा जबरन थोपी जा रही है कि मदरसों के बच्चे मुख्य धारा से बाहर रहते हैं, इसी मिथक को तोड़ने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिससे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के टैलेन्ट को दुनिया के सामने लाया जा सके। ज्ञात हो कि इमरान प्रतापगढ़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शायर हैं। वह विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी शायरी के माध्यम से देश-विदेश में अपनी बात कहते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इमरान के लाखों चाहने वाले मौजूद हैं। इमरान की नज्म ’‘मदरसे‘‘ खासी लोकप्रिय हुयी थी, इसी से प्रेरित होकर वह मदरसों के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 89535-03400संपर्क करे।

Comments (0)

लोग घरों से पलायन करने को मजबूर हैं

Posted on 27 July 2018 by admin

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर गहन चिन्ता व्यक्त करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि 25 से ज्यादा जनपद बाढ़ की स्थिति में हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर हैं। केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है फिर भी अधिकांश शहरों में जलभराव की स्थिति से निपटने का कोई ठोस प्रबन्ध नहीं किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद आदि में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न हो पाने के कारण सड़कों एवं गलियों में जलभराव की स्थिति है तथा लेागों के घरों में भी पानी घुस गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डालीगंज, अमीनाबाद, कैसरबाग, खदरा, रवीन्द्रपल्ली, शक्तिनगर, गोमतीनगर जैसे इलाके जलभराव से ग्रस्त हैं। कूड़ा सड़कों पर बह रहा है जिससे गंभीर बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। लोग घरों से पलायन करने को मजबूर हैं।
अमरोहा में प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने का मामला हो या मेरठ में पुलिस चौकी के ध्वस्त होने का, इलाहाबाद में सड़कों के धंसने का मामला हो या मैनपुरी, कौशाम्बी आदि जिलों में घर गिरने से हुई मौतों का, आम जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित है। मौजूदा सरकार में नई बनी बहुप्रचारित सड़कें धंस रही हैं जो दुर्घटना का कारण बन रही हैं। सड़क, रेलवे लाइन, रनवे पर जलभराव की स्थिति के कारण सड़क, रेल एवं हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित है। स्थिति यह है कि सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जलभराव के कारण लोग घण्टों जाम में फंसने को मजबूर हैं। विश्व धरोहर ताजमहल के प्रांगण में जलभराव है, जिसके कारण ताजमहल को नुकसान पहुंचने का डर है। मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने पहले भी विभिन्न कारणेां से ताजमहल के रखरखाव में हो रही लापरवाही पर सरकार को सावधान किया है। फिर भी यह स्थिति सरकार की घोर लापरवाही का प्रदर्शन है।
सोनभद्र, बहराइच, लखीमपुर एवं आसपास के अन्य जनपदों में घाघरा नदी में आने वाली बाढ़ प्रतिवर्ष वहां के निवासियों के लिए संकट का विषय बनता रहा है। अब तक 27 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं एवं 25 जिलों के 3097 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी की विगत वर्ष नाव से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में दौरे की तस्वीर पूरे प्रदेश में बहुप्रचारित हुई किन्तु लम्बा अरसा बीत जाने के बाद भी वहां के लोगों को इस प्राकृतिक आपदा से बचाने की स्थायी रणनीति नहीं बनायी गयी और न ही कोई राहत प्रदान की गयी जिसके चलते इन क्षेत्रों के लोग आज भी पलायन करने को मजबूर हैं। उ0प्र0 सरकार जनवेदना के प्रति उदासीन एवं संवेदनहीन बन इवेंट मैनेजमेण्ट में व्यस्त है। उसे जनसरोकारों से कुछ भी लेना देना नहीं है।

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि उ0प्र0 के आदरणीय मुख्यमंत्री जिन्होने 16 महीने में पूरे प्रदेश का दौरा करने का दावा किया पर उस दावे में जैसे प्रदेश के सरकारी स्कूल पर मदरसों का कब्जा हो गया था और सरकार अनभिज्ञ रही वैसे ही लगता है कि आने वाली बाढ़ से गंभीर समस्या का प्रदेश सरकार ने समाधान का कोई भी योजनाबद्ध कार्यक्रम नहीं निकाला। अतः सरकार से अनुरोध है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव के कार्यक्रम चलाये जायें। बाढ़ से हुई मौतों के पीडि़त परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाय तथा जिनके घर बाढ़ से नष्ट हो गये हैं उन्हें भी मुआवजा प्रदान किया जाय। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त किया जाय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों की सफाई एवं जलनिकासी की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त किया जाय। बाढ़ के कारण होने वाली बीमारियों से निपटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in