Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में आयोजित होगी मदरसा स्पीच प्रतियोगिता

Posted on 27 July 2018 by admin

लखनऊ: देश भर में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा निखारने व उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अपने आप में एक अनूठी राष्ट्रीय स्तर की डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 5 अगस्त को यह प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। लखनऊ सेन्टर में होने वाली इस प्रतियोगिता में राजधानी लखनऊ के अतिरिक्त सीतापुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर व आसपास ज़िले के 15 से 22 वर्ष के मदरसे के बच्चे भाग ले सकते हैं। लखनऊ का सेन्टर मदरसा शेखुल आलम साबिरिया चिश्तिया, हक प्लाजा, खुर्रम नगर लखनऊ में बनाया गया है जिसका आयोजन विश्व भर में मशहूर इस्लामिक संगठन मिन्हाज उल कुरान इंटरनेशनल इण्डिया की लखनऊ ब्रांच कर रही है। इलाहाबाद, प्रतापगढ, कौशांबी, फतेहपुर, बॉंदा, भदोही, और आसपास के जिलों के लिये मदरसा स्पीच कम्पटीशन का सेंटर इलाहाबाद का मुस्तफा गार्डेन बनाया गया है।
विभिन्न तिथियों में देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होने वाली इस डिबेट प्रतियोगिता में दो विषयों ’’मेरे सपनों का हिन्दुस्तान‘‘ और ‘’तालीम, सियासत और मुसलमान’’ पर मदरसे के छात्र-छात्राएं बेबाकी से अपने विचारों को रख सकेंगे। इस प्रतियोगिता की पहल यश भारती अवार्ड से सम्मानित मशहूर शायर इमरान प्रतापगढी ने की है, जिसे पूरे देश में इमरान प्रतापगढी फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इमरान प्रतापगढी ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मूल उद्देश्य मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों में छुपी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। प्रतियोगियों का बौद्धिक स्तर, उनके बोलने की क्षमता, बाडी लैंग्वेज, शब्दों का चयन, उच्चारण सहित अन्य स्किल को देख कर उनका चयन किया जायेगा। प्रत्येक बच्चे को बोलने के लिए सात मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सेन्टर से चयनित एक-एक बच्चे को दिल्ली में आयोजित होने वाली फाईनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्टेट लेवल के इस कम्पटीशन में पहले, दूसरे और तीसरे नम्बर पर आने वाले बच्चों को 5100, 2100, 1100 रूपये कैश प्राइज के साथ सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिया जायेगा। इमरान बताते हैं कि समाज में एक ऐसी धारणा जबरन थोपी जा रही है कि मदरसों के बच्चे मुख्य धारा से बाहर रहते हैं, इसी मिथक को तोड़ने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिससे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के टैलेन्ट को दुनिया के सामने लाया जा सके। ज्ञात हो कि इमरान प्रतापगढ़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शायर हैं। वह विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी शायरी के माध्यम से देश-विदेश में अपनी बात कहते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इमरान के लाखों चाहने वाले मौजूद हैं। इमरान की नज्म ’‘मदरसे‘‘ खासी लोकप्रिय हुयी थी, इसी से प्रेरित होकर वह मदरसों के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 89535-03400संपर्क करे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in