Archive | लखनऊ.

केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजेंगी भाजपा

Posted on 21 August 2018 by admin

लखनऊ 21 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने केरल में आई बाढ़ त्रासदी पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि केरल में आई जलप्रलय से वहां के नागरिकों को अब तक की सबसे बडी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों के लिए पार्टी उत्तर प्रदेश से भी राहत सामग्री भेजेगी।
डा. पाण्डेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है कि वे केरल में आई बाढ़ से प्रभावित लोंगो की मदद के लिए आगे बढकर राहत सामग्री एकत्र कर उसे केरल के बाढ पीड़ितों तक पहुंचाने के कार्य में सक्रियता पूर्वक जुटे। उन्होंने कहा कि केरल में आई बाढ से बड़ी संख्या में वहां के नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। केरल में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। बाढ़ के कारण हजारों लोग शरणार्थी बनकर अन्य स्थानों पर पलायन कर गए है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ता आम जन-जीवन के लिए आवश्यक रोज मर्रा की वस्तुओं सहित कपडे व राशन इत्यादि एकत्र कर केरल भेंजने का काम करेगें।

Comments (0)

आगामी वर्ष प्रदेश में लक्षित वृक्षारोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिये प्रत्येक न्याय पंचायत में नर्सरी स्थापित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाएं: मुख्य सचिव

Posted on 20 August 2018 by admin

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को
प्रथम किश्त की धनराशि अधिकतम आगामी 01 सप्ताह के
अन्दर स्थानांतरित कराया जाना अनिवार्य: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

dsc_4739निर्मित आवासों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य: मुख्य सचिव

आवास विकास परिषद द्वारा निर्मित कराये जाने वाले लगभग
45 हजार आवासों हेतु उपयुक्त जमीन चिन्हित कर सम्बन्धित
जिलाधिकारी यथाशीघ्र उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराएं: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी आंकड़ों पर न लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को
फील्ड में जाकर स्थलीय सत्यापन करना अनिवार्य: मुख्य सचिव

लखनऊ: 20 अगस्त, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आगामी वर्ष प्रदेश में लक्षित वृक्षारोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिये प्रत्येक न्याय पंचायत में नर्सरी स्थापित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विगत 15 अगस्त को लक्षित 09 करोड़ से अधिक प्रदेश में वृक्षारोपण के लक्ष्य को हासिल करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित कराने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि अधिकतम आगामी 01 सप्ताह के अन्दर स्थानांतरित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्मित आवासों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण भी अवश्य करना होगा।
मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियोकान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश की महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद द्वारा निर्मित कराये जाने वाले लगभग 45 हजार आवासों हेतु उपयुक्त जमीन चिन्हित कर सम्बन्धित जिलाधिकारी यथाशीघ्र उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन जनपदों में उपयुक्त जमीन चिन्हित होने के फलस्वरूप प्राप्त हो गयी है उन स्थानों पर निर्मित होने वाले आवासों के डीपीआर यथाशीघ्र बनाया जाना सुनिश्चित कराया जाए।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लक्षित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी आंकड़ों पर न लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थलीय सत्यापन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत योजनाओं की प्रगति की जियो टैगिंग न कर ओवर रिर्पोटिंग देना क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में भौतिक रिपोर्ट के अनुरूप 80 प्रतिशत जियो टैगिंग प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराई जाए।
वीडियोकान्फ्रेन्सिंग में अपर मुख्य सचिव, नियोजन श्री दीपक त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज श्री आर.के. तिवारी, अपर मुख्य सचिव, वन श्रीमती कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव, आवास आयुक्त श्री अजय चैहान, विशेष सचिव/स्टाफ आफिसर, मुख्य सचिव श्री विशाल भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

श्रदांजलि सभा स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी

Posted on 20 August 2018 by admin

img-20180820-wa0008_1534767493741लखनऊ 20 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीअटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त को राजधानी लखनऊ में गोमती तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय सार्वजनिक श्रदांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा एवं उसी दिन गोमती नदी में अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम होगा। स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के परिजनों के साथ केन्द्रीय गृृहमंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे अस्थि कलश लेकर चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहंुचेगें। उन्होंने बताया 24 अगस्त को पार्टी के राज्य मुख्यालय से प्रदेश के 16 अलग-अलग स्थानों पर स्थित प्रमुख नदियों में अस्थियों को विसर्जन हेतु अस्थि कलश भेंजे जाएगें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि 23 अगस्त को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश के एयरपोर्ट पहंुचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। उन्होंने कहा श्रद्धेय अटल जी का लखनऊ से अटूट सम्बंध रहा हैं, एयरपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक अस्थि कलश यात्रा का लगभग डेढ दर्जन से भी अधिक स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गो व सामाजिक संगठनों के लोग पुष्पाजंलि अर्पित कर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगें। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अस्थि कलश को बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य जन अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेगें। मुख्यमार्ग कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, अवध चैराहा, आलमबाग चैराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग स्टेशन के सामने, बांसमंण्डी चैराहा, लाल कुआं, महाराणा प्रताप चैराहा, बार्लिगटन चैराहा सहित कई अन्य स्थानों पर लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये जाने के उपरान्त अस्थि कलश पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने से होते हुए निकलेगा, प्रदेश कार्यालय से अस्थि कलश के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों सामाजिक संगठनों के लोग पद यात्रा करते हुए हजरतगंज चैराहा, सुभाष चैराहा होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचकर श्रद्धाजंलि सभा में सम्मलित होंगे। श्रद्धाजंलि सभा के बाद स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अस्थियों का विसर्जन गोमती नदी में किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर-सिम्भावली स्थित गंगा नदी, मुरादाबाद स्थित रामगंगा नदी, सहारनपुर-सरसावां स्थित यमुना नदी, सोरो कासगंज, बरेली स्थित रामगंगा नदी, चित्रकूट स्थित मंदाकनी नदी-रामघाट, ओरक्षा स्थित बेतवा नदी, कानपुर- बिठूर स्थित गंगा नदी, बलरामपुर स्थित राप्ती नदी, अयोध्या स्थित सरयू नदी- राम की पौढी, मिर्जापुर स्थित गंगा नदी, वाराणसी स्थित गंगा नदी, आजमगढ स्थित राजघाट तमसा नदी, बस्ती अमहट घाट कुआनों नदी एवं गोरखपुर स्थित राप्ती नदी में अस्थि विसर्जन हेतु 16 अलग-अलग कलश लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं पार्टी के एक-एक पदाधिकारी कि 24 अगस्त को पार्टी के राज्यमुख्यालय से प्रातः 9 बजे जाएगें। स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन बट्ेश्वर (आगरा) में भी किया जाएगा।
(मनीष दीक्षित)

Comments (0)

पूज्य अटल जी के चरणों में पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावांजलि दी

Posted on 20 August 2018 by admin

लखनऊ 20 अगस्त, 2018 राष्ट्र पुरूष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की स्मृति में उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि0, (यू0पी0सी0एल0डी0एफ0) लखनऊ के कार्यालय में शाम 5ः00 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सभापति श्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी, प्रबन्ध निदेशक श्री ए0के0 सिंह एवं मुख्य अभियन्ता श्री राजीव कुमार सिन्हा सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूज्य अटल जी के चरणों में पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावांजलि दी।

भारत रत्न अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए यू0पी0 सी0एल0डी0एफ0 के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि पूज्य अटल जी ने भारत अखण्ड बने की परिकल्पना को साकार करने के लिये अपने जीवन की आहुति दी।

उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए हम सबके अटल जी ने अन्त्योदय के सिद्धांत पर भारत के चौमुखी विकास के लिये कार्य किया था, श्री तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की दूरदर्शी नीति और पहल का ही परिणाम है कि आज देश में बड़े-बड़े एक्सप्रेस-वे का निर्माण एवं महानगरों में मेट्रों रेल का संचालन, रेलवे का आधुनिकीकरण, सस्ती और सबको सुलभ आधुनिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधायें देश के गॉंव शहरों तक पहुॅंची है, उन्होनें कहा कि श्रद्धेय अटल जी नये भारत निर्माण की आधारशिला रखने वाले भारत के विकास पुरूष थे, भारतीय राजनीति के ऐसे महान शिखर पुरूष के निधन से एक गौरवशाली युग का अन्त हुआ है साथ ही देश को अपूर्णनीय क्षति हुयी है।

Comments (0)

बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Posted on 19 August 2018 by admin

उ0प्र0 के कई जनपदों में बाढ़ पर बीजेपी सरकार लापरवाह है बाढ़ की वजह से वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त है, हजारों लोग पलायन करने को मजबूर हैं और कृषि योग्य हजारों हेक्टेयर भूमि पानी से डूब गयी है लेकिन सरकार की तरफ से कोई वैकल्पिक व स्थायी समाधान न करके सिर्फ खोखले दावे किये जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ की वजह से उ0प्र0 में 225 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं लेकिन सरकार द्वारा राहत कार्य की बजाय सिर्फ दिन-रात आम चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं और घड़ियाली आंसू बहाये जा रहे हैं।
बारिश व नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने की वजह से तराई क्षेत्रों के जनपदों में गांव के गांव डूब गये हैं और गांवों का सम्पर्क तहसील मुख्यालय व जनपद मुख्यालयों से टूट गया है लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार सिर्फ हवा हवाई दावे कर रही है अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रभावित निवासियों के लिए वैकल्पिक सुविधाएं देने में अक्षम साबित हो रही है।
जनपद लखीमपुर के रमियाबेहड़, धौरहरा, निघासन, नकहा, ईसानगर के दर्जनों गांव बाढ़ के चपेट में हैं और सम्पर्क मार्गों पर जलभराव है।
इससे ज्यादा उ0प्र0 की जनता के साथ भद्दा मजाक क्या हो सकता है कि वर्तमान सरकार की मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह बैलगाड़ी से नकहा ब्लाक के गांवों का दौरा तो किया लेकिन उनके जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है, और बयान दिया कि बाढ़ एक दैवीय आपदा है इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा सकता, उन्होने अपने बयान से आम जनमानस केा निराश किया है।
सीतापुर के तम्बौर, लहरपुर, बिसवां क्षेत्र में भी बाढ़ की वजह से जनजीवन बदहाल है। यही हाल बस्ती के हर्रैया का है, गोण्डा के करनैलगंज में भी नदी का जलस्तर खतरे से ऊपर है।
बलरामपुर जिले मंे राप्ती नदी भी उफान पर है। जनपद के तटवर्ती क्षेत्र के गांवों में पानी भर रहा है लेाग पलायन कर रहे हैं लेकिन विभाग और सरकार के द्वारा प्रयास के नाम पर हवाई दावे किये जा रहे हैं। जनपद महराजगंज में भी बाढ़ की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है और सैंकड़ों बीघा फसल पानी मंे है।

जनपद शाहजहांपुर में भी गर्रा नदी उफान पर है इससे वहां के दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं और हजारों बीघा जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गयी है लेकिन सरकार की तरफ से सिर्फ दिखावे के लिए नाममात्र का दौरा ही किया गया है। सरकार इसके प्रति कितना गंभीर है वह सिंचाई मंत्री के बयान से लगता है कि अभी तो यह शुरूआत है आगे पानी और बढ़ेगा, बाढ़ मंत्री ने बयान दिया था कि यूपी में योगी जैसा सदाचारी राजा है इसलिए हानि नहीं हो रही है इस बयान ने उ0प्र0 की जनता के प्रति उनकी संवेदनहीनता और प्रजातंत्र में उनकी राजतंत्र की सोच नजर आती है। क्या वह मंत्री सिर्फ टिप्पणी और समीक्षा करने के लिए बने हैं। इस तरीके का बयान आम जनमानस को ढांढस बांधने के बजाय जख्मों पर नमक रगड़ने जैसा है। आगे प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पश्चात भयानक संक्रमण व बीमारी का खतरा रहता है। इसको लेकर भी सरकार की कोई तैयारी नहीं है।
सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किये जा रहे थे कि सभी अधिकारी सक्रिय होकर काम कर रहे हैं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और नदी के किनारे रहने वालों की सुरक्षा प्रबन्ध किये गये हैं लेकिन हकीकत तो यह है कि बांधों के रखरखाव को लेकर धन आवंटन में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसी का दुष्परिणाम उ0प्र0 के बाढ़ प्रभावित 40 जनपदों की जनता भुगत रही है।
सिंचाई मंत्री का दावा था कि बाढ़ से बचाव के लिए चैकियां बनायी गयीं लेकिन सच्चाई यह है कि चैकियों के नाम पर आवंटित सरकारी धन की लूट हुई है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बाढ़ प्रभावित जनपदों को विशेष पैकेज के तहत धनावंटन किया जाय और बाढ़ से हुए किसानों के नुकसान जिनकी फसल बाढ़ में डूब गयी है उन्हें मुआवजा दिया जाय तथा बाढ़ से उत्पन्न संक्रमण एवं बीमारियों से बचने के लिए तत्काल स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक कदम उठाये जायें।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के कार्मिकों और ठेकेदारों की मिलीभगत से विद्युतीकरण के लिए दी गयी सामग्री व उपकरणों के अनाधिकृृत रूप से बाजार में बेचे जाने के प्रकरण के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक में कृत कार्रवाई की समीक्षा की

Posted on 18 August 2018 by admin

सभी दोषी व्यक्तियों तथा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के
विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक मामला पाते ही
उनके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाने के निर्देशpress-18

स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा जांच की कार्यवाही एक माह में पूर्ण कर ली जाय

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन द्वारा एक माह के भीतर अपने सभी
भण्डार गृृहों का विशेष आडिट सुनिश्चित कराया जाय

भण्डार गृहों से जारी की गयी सामग्री के प्रयोग की भी
जांच-पड़ताल एक माह में सुनिश्चित की जाय

खम्भे, ट्रांसफाॅर्मर तथा कंडक्टर आदि की गुणवत्ता जांचने
की वर्तमान प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाय

लखनऊ: 18 अगस्त, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विगत जून माह में विद्युत विभाग के कार्मिकों और ठेकेदारों की मिलीभगत से विद्युतीकरण के लिए दी गयी सामग्री व उपकरणों के अनाधिकृृत रूप से बाजार में बेचे जाने के प्रकरण के सम्बन्ध में आज शास्त्री भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कृत कार्रवाई की समीक्षा की। इस मामले में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई अन्य राज्यों के विद्युत विभाग के भण्डार गृहों से निर्गत की गयी सामग्री निजी व्यक्तियों के गोदामों से बरामद की गयी थी।
मुख्यमंत्री जी ने इस प्रकरण पर चिन्ता व्यक्त की और ऊर्जा तथा गृृह विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिये कि प्रकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता पर तत्काल प्रभावी और कठोर कार्रवाई की जाय। सभी दोषी व्यक्तियों तथा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक मामला पाते ही उनके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लायी जाय ताकि ऐसा सशक्त संदेश जाय कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधि करने की हिम्मत न कर सके।
बैठक में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि स्पेशल टास्क फोर्स से सूचना मिलते ही मध्यान्चल विद्युत वितरण निगम, लखनऊ एवं दक्षिणान्चल विद्युत वितरण निगम, आगरा द्वारा विशेष जांच दल गठित कर दिये गये थे, जिनकी आख्या के आधार पर तीन अवर अभियन्ताओं तथा दो सहायक भण्डार कीपरों को निलम्बित किया जा चुका है।
प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निदेशक (वित्त), उ0प्र0 पावर कारपोरेशन की अध्यक्षता में विशेष कार्यदल गठित कर दिया गया है, जिसमें सतर्कता विंग के पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के साथ-साथ वित्त एवं तकनीकी क्षमता रखने वाले अन्य अधिकारियों को भी सम्मिलित किया गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा यह नीति भी कार्यान्वित की गयी है कि कार्यशाला/भंडार इकाईयों में एक निश्चित अवधि से अधिक समय तक तैनात/कार्यरत रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को पुनः कार्यशाला तथा भंडार इकाई में तैनात नहीं किया जायेगा। सम्पूर्ण स्टोर प्रणाली को कम्प्यूट्रीकृृत करने के लिए उ0प्र0 पावर कारपोरेशन द्वारा ई0आर0पी0 प्रणाली भी लागू किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी द्वारा यह निर्देश दिये गये कि स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा जांच की कार्यवाही एक माह में पूर्ण कर ली जाय और इसके लिए पुलिस महानिदेशक आवश्यतानुसार एस0आई0टी0 गठित करें। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन द्वारा एक माह के भीतर अपने सभी भण्डार गृृहों का विशेष आडिट सुनिश्चित कराया जाय। इसके साथ ही भण्डार गृहों से जारी की गयी सामग्री के प्रयोग की भी जांच-पड़ताल एक माह में सुनिश्चित की जाय।
मुख्यमंत्री जी द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि विद्युतीकरण के लिए क्रय की जा रही सामग्री विशेषकर खम्भे, ट्रांसफाॅर्मर तथा कंडक्टर आदि की गुणवत्ता जांचने की वर्तमान प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाय। एक माह की अवधि में पावर कारपोरेशन (मुख्यालय) स्तर से छापे मारकर सामग्री के नमूने एकत्रित किये जाएं और उनकी जांच प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं से कराकर, गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर अनुबन्ध (काॅन्ट्रैक्ट) के अन्तर्गत कार्रवाई के साथ-साथ गम्भीर मामलों में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाय।
बैठक में मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव गृृह श्री अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

आपदा की इस घड़ी में उ0प्र0 सरकार एवं राज्य की जनता केरलवासियों के साथ

Posted on 18 August 2018 by admin

भीषण वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य की जनता को राहत पहुंचाने के लिए
उत्तर प्रदेश 15 करोड़ रु0 का आर्थिक सहयोग देगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 से राहत सामग्री एवं औषधियाँ केरल भेजने के निर्देश दिये

लखनऊ: 18 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने केरल राज्य में भीषण वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर सहानुभूति व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश से राहत सामग्री एवं औषधियाँ केरल भेजने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने केरल राज्य में हुई क्षति से प्रभावित वहां की जनता को राहत पहुंचाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी केरल राज्य की प्रभावित जनता को राहत एवं मदद उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य की जनता केरलवासियों के साथ है। उन्होंने कहा है कि केरल राज्य के आपदा प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।

Comments (0)

अटल जी के निधन से एक युग का अंत जैसे हो गया है

Posted on 18 August 2018 by admin

लखनऊ 18 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। युगपुरूष अटल जी ने विगत सात दशकों तक उन्होंने भारत की राजनीति को प्रभावित किया और भारत की राजनीति के केन्द्र बिन्दु बने। वह एक कवि हृदय, अद्भुत वक्ता, कुशल प्रशासक और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एक अजात शत्रु और समदर्शी थे। अटल जी जैसी व्यापक, अबाध, र्निविवाद, लोकमान्यता शायद ही देश में किसी को प्राप्त हुई हो। अटल जी के निधन से एक युग का अंत जैसे हो गया है। उनका निधन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कल दिनांक 19 अगस्त को सायंकाल 3 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर 18 अस्थि कलश लखनऊ आयेंगे। वहां से जनसमूह अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन अस्थि कलशों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लाया जायेगा। 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्रदेश के 18 स्थानों पर प्रदेश में प्रवाहित होने वाली पवित्र नदियों में विसर्जन के लिए कलश यात्रा प्रदेश कार्यालय से रवाना की जायेगी। कलश यात्रा के साथ प्रदेश सरकार के एक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी यात्रा में साथ जायेंगे। रास्ते में पड़ने वाले जिलों में वहां की जनता अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगी तथा नदी के किनारे घाट पर वहां के गणमान्य नागरिक एवं धर्म गुरू अपने श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए अस्थि कलश को प्रवाहित करेंगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी जिनका लखनऊ के साथ अटूट रिश्ता रहा है। लखनऊ उनकी भावनात्मक कर्मभूमि रही है। 23 अगस्त को सायंकाल 03 बजे सर्व धर्म, सर्वदलीय श्रद्धांजलि प्रार्थना सभा झूलेलाल पार्क, नदवा कालेज के सामने गोमती नदी के किनारे आयोजित की गई है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि इस सभा में सभी धर्मो के गुरू, सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया जायेगा। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का परिवार, देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी और लखनऊ महानगर के गणमान्य लोग स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सायंकाल अस्थि कलश गोमती नदी में प्रवाहित किया जायेगा।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 25 अगस्त को एवं सभी मण्डल ईकाईयों में दिनांक 27 एवं 28 अगस्त को श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जायंेगी।

Comments (0)

राजभवन में दी गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

Posted on 18 August 2018 by admin

21वीं सदी के महानायक थे अटल जी - श्री नाईक

लखनऊः 18 अगस्त, 2018
011 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी श्रीमती कुंदा नाईक, पुत्री डाॅ0 निशिगंधा नाईक, प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव, विशेष सचिव डाॅ0 अशोक चन्द्र सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी से उनका 1962 से व्यक्तिगत एवं राजनैतिक संबंध रहा है। अटल जी अपने अद्भुत व्यक्तित्व एवं कृतित्व के कारण न केवल देश बल्कि विश्व की दृष्टि से भी 21वीं सदी की राजनीति के महानायक थे। अटल जी के व्यक्तित्व में हिमालय की ऊंचाई तथा विचारों एवं ज्ञान में समुद्र सी गहराई थी। उनको सरस्वती का वरदान प्राप्त था। वे अपनी उदारता एवं सबको साथ लेकर चलने की राजनीति के लिए जाने जाते थे। राज्यपाल ने कहा कि अटल जी का निधन युगान्त है।
श्री नाईक ने अटल जी के राजनैतिक जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि 1952 में डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ अटल जी भी कश्मीर गये थे जहाँ से डाॅ0 मुखर्जी ने उन्हें वापस भेजकर देश में प्रचार करने को कहा। 1957 में प्रथम बार अटल जी द्वारा जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में उत्तर प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्रों मथुरा, लखनऊ एवं बलरामपुर से चुनाव लड़ने का भी राज्यपाल ने जिक्र किया। उन दिनों जनसंघ को लोकसभा के लिये उम्मीदवार मिलना भी मुश्किल था। चुनाव का परिणाम आया कि मथुरा से 10 प्रतिशत वोट पाकर जमानत जब्त हुई, लखनऊ से 33 प्रतिशत वोट पाकर जमानत सुरक्षित रही और बलरामपुर से 52 प्रतिशत वोट पाकर वे विजयी हुए। इसके पश्चात् अटल जी का लखनऊ से विशेष लगाव हो गया। उन्होंने लखनऊ को अपनी कर्मभूमि बनाया जहाँ से जीतकर तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे।
राज्यपाल ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि 1980 में जब मैं भारतीय जनता पार्टी का मुंबई अध्यक्ष था तब मुंबई में आयोजित पार्टी के प्रथम अधिवेशन में अटल जी ने कहा था कि ‘अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा’। इसी अधिवेशन में न्यायमूर्ति छागला जिन्होंने आपातकाल के दिनों में अटल जी की ओर से न्यायालय में वकालत की थी, ने अपार जनसमूह को देखकर अपने सम्बोधन में कहा था कि मेरे सामने ‘मिनी इण्डिया’ है और मेरे दाहिनी ओर बैठे अटल जी में मैं भविष्य का प्रधानमंत्री देख रहा हूँ। राज्यपाल ने कहा कि यह भविष्यवाणी 1996 में साकार हुई।
श्री नाईक ने कहा कि अटल जी में कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। 1998 में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव लाने पर अटल जी ने कहा था कि वे किसी अनुचित प्रकार से वोट नहीं जुटायेंगे, सरकार गिरने की स्थिति में पुनः जनता के समक्ष जायेंगे। 23 पार्टियों के सहयोग से बनी सरकार एक वोट से गिर गयी थी। राजनीति में सात्विकता का ऐसा उदाहरण उनके जैसा विराट व्यक्तित्व ही प्रस्तुत कर सकता था। परमाणु परीक्षण कर अटल जी ने भारत को विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित किया। अनेक विकसित देशों के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद वे झुके नहीं। उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए लाल बहादुर शास्त्री जी के 1965 में दिये गये नारे ‘जय जवान-जय किसान’ में ‘जय विज्ञान’ जोड़कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
राज्यपाल ने कहा कि जब वे 1994 में कैंसर रोग से ग्रस्त थे तब अटल जी अनेक बार उनका हाल-चाल जानने मुंबई आवास आये थे। अटल जी ने कहा था कि आपके स्वस्थ होकर पुनः काम शुरू करने पर मैं आपसे मिलने आऊंगा। कैंसर रोग पर विजय प्राप्त करने के पश्चात् पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर 1994 को आयोजित कार्यवृत्त प्रकाशन के कार्यक्रम में अटल जी आये थे। उन्होंने कहा कि ‘आये हुये जनसमूह को देखकर ईष्र्या होती है कि रामभाऊ कितने लोकप्रिय हैं। आप मृत्यु के दरवाजे से वापस आये हैं। बोनस में मिला जीवन इस बात का संकेत है कि आगे देश और समाज के लिए और काम करना है।’ राज्यपाल ने कहा कि अटल जी के ऐसे वचन सुनकर मैंने ‘पुनश्च हरि ओम्’ कहकर अपना कार्य प्रारम्भ किया।
श्री नाईक ने बताया कि जब वे पेट्रोलियम मंत्री थे तब उनके सुझाव पर कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजन के पुनर्वास के लिए पेट्रोल पम्प और गैस एजेन्सी देने के निर्णय को अटल जी ने स्वीकार किया था। राज्यपाल ने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री, ऐसा जनता का नेता भारत में कभी नहीं हुआ। अटल जी ने जो अद्भुत कार्य किये हैं उसी रास्ते पर चलकर हम सभी को जनता की सेवा का दायित्व निभाने, गुणवत्ता से काम करने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी सरल एवं सहज स्वभाव के थे। उन्होंने देश को कड़ी परीक्षा के बीच से निकाला था। अटल जी का व्यक्तित्व एवं राजनीतिक जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सालय राजभवन डाॅ0 शिव शंकर त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला।

Comments (0)

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां प्रदेश के समस्त जनपदों की मुख्य नदियों में विसर्जित की जाएंगी

Posted on 17 August 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 17 अगस्त, 2018*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, पूर्व प्रधानमंत्री
श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कर्मभूमि रहा है। उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र
से श्रद्धेय वाजपेयी जी का गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान
करते हुए स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां प्रदेश के समस्त जनपदों की
मुख्य नदियों में प्रवाहित की जाएंगी, ताकि राज्य की जनता को भी उनकी अन्तिम
यात्रा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सके।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश
के जनपद आगरा में यमुना व चम्बल, इलाहाबाद में गंगा, यमुना व टोन्स (तम्सा),
वाराणसी में गंगा, गोमती व वरूणा, लखनऊ में गोमती, गोरखपुर में घाघरा, राप्ती,
रोहिन, कुआनो व आमी, बलरामपुर में राप्ती, कानपुर नगर में गंगा, कानपुर देहात
में यमुना, अलीगढ़ में गंगा व करवन, कासगंज में गंगा, अम्बेडकर नगर में घाघरा व
टोन्स (तम्सा), अमेठी में सई व गोमती, अमरोहा में गंगा व सोत, औरैया में यमुना
व सिंद्धु, आजमगढ़ में घाघरा व टोन्स (तम्सा), बदायूं में गंगा, रामगंगा व सोत,
बागपत में यमुना, हिण्डन व काली नदी, बहराइच में सरयू, घाघरा, करनाली व
सूहेली, बलिया में गंगा, घाघरा, गण्डक व टोन्स (तम्सा), बांदा में केन व
यमुना, बाराबंकी में घाघरा व गोमती, बरेली में रामगंगा व अरिल, बस्ती में
घाघरा, कूआनो व मनोरमा, बिजनौर में गंगा व रामगंगा, बुलन्दशहर व चन्दौली में
गंगा, चित्रकूट में यमुना, देवरिया में गण्डक, घाघरा व राप्ती, एटा में इसान
और इटावा में चम्बल व यमुना नदी में अटल जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
इसी प्रकार जनपद फैजाबाद में घाघरा व टोन्स (तम्सा), फर्रूखाबाद में गंगा व
रामगंगा, फतेहपुर में यमुना व गंगा, फिरोजाबाद में यमुना, गौतमबुद्धनगर और
गाजियाबाद में यमुना व हिण्डन, गाजीपुर में गंगा व गोमती, गोण्डा में घाघरा व
कूआनो, हमीरपुर में यमुना, धसान व केन, हापुड़ में गंगा, हरदोई में रामगंगा व
सई, हाथरस में करबन व संेगर, जालौन में यमुना, सिंद्धु व बेतवा, जौनपुर में सई
व गोमती, झांसी में धसान व बेतवा, कन्नौज में गंगा, कौशाम्बी में गंगा व
यमुना, कुशीनगर में गण्डक व बूढ़ी गण्डक, लखीमपुर खीरी में शारदा, गोमती व
सूहेली और ललितपुर में बेतवा, धसान, जामनी व शहजाद नदी में अटल जी की अस्थियां
प्रवाहित की जाएंगी।
इसी तरह से महराजगंज में गण्डक, छोटी गण्डक, राप्ती व रोहिन, महोबा में धसान,
मैनपुरी में इसान व अरिन्द, मथुरा में यमुना व करवन, मऊ में घाघरा व टोन्स
(तम्सा), मेरठ में गंगा व हिण्डन, मीरजापुर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा,
मुजफ्फरनगर में गंगा, हिण्डन व काली नदी, पीलीभीत में शारदा, गोमती, व देवहा
(गर्रा), प्रतापगढ़ में सई व गंगा, रायबेरली में सई, गंगा व बकूलाही, रामपुर
में रामगंगा, सहारनपुर में यमुना, हिण्डन व काली नदी, सम्भल में गंगा व अरिल,
संतकबीर नगर में घाघरा, राप्ती व कूआनो, संतरविदास नगर में गंगा व वरुणा,
शाहजहांपुर में रामगंगा, गोमती व गर्रा, शामली में यमुना, श्रावस्ती में
राप्ती, सिद्धार्थनगर में राप्ती, कून्हरा, घोघी व वान गंगा, सीतापुर में
गोमती, घाघरा व शारदा, सोनभद्र में सोन, रेहन्द व कान्हा, सुल्तानपुर में
गोमती एवं उन्नाव में गंगा व सई नदी में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी
वाजपेयी जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in