Categorized | लखनऊ.

अटल जी के निधन से एक युग का अंत जैसे हो गया है

Posted on 18 August 2018 by admin

लखनऊ 18 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। युगपुरूष अटल जी ने विगत सात दशकों तक उन्होंने भारत की राजनीति को प्रभावित किया और भारत की राजनीति के केन्द्र बिन्दु बने। वह एक कवि हृदय, अद्भुत वक्ता, कुशल प्रशासक और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एक अजात शत्रु और समदर्शी थे। अटल जी जैसी व्यापक, अबाध, र्निविवाद, लोकमान्यता शायद ही देश में किसी को प्राप्त हुई हो। अटल जी के निधन से एक युग का अंत जैसे हो गया है। उनका निधन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कल दिनांक 19 अगस्त को सायंकाल 3 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर 18 अस्थि कलश लखनऊ आयेंगे। वहां से जनसमूह अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन अस्थि कलशों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लाया जायेगा। 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्रदेश के 18 स्थानों पर प्रदेश में प्रवाहित होने वाली पवित्र नदियों में विसर्जन के लिए कलश यात्रा प्रदेश कार्यालय से रवाना की जायेगी। कलश यात्रा के साथ प्रदेश सरकार के एक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी यात्रा में साथ जायेंगे। रास्ते में पड़ने वाले जिलों में वहां की जनता अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगी तथा नदी के किनारे घाट पर वहां के गणमान्य नागरिक एवं धर्म गुरू अपने श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए अस्थि कलश को प्रवाहित करेंगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी जिनका लखनऊ के साथ अटूट रिश्ता रहा है। लखनऊ उनकी भावनात्मक कर्मभूमि रही है। 23 अगस्त को सायंकाल 03 बजे सर्व धर्म, सर्वदलीय श्रद्धांजलि प्रार्थना सभा झूलेलाल पार्क, नदवा कालेज के सामने गोमती नदी के किनारे आयोजित की गई है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि इस सभा में सभी धर्मो के गुरू, सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया जायेगा। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का परिवार, देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी और लखनऊ महानगर के गणमान्य लोग स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सायंकाल अस्थि कलश गोमती नदी में प्रवाहित किया जायेगा।
डा0 पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 25 अगस्त को एवं सभी मण्डल ईकाईयों में दिनांक 27 एवं 28 अगस्त को श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जायंेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in