Archive | Latest news

नया कर गुजरने की लालसा

Posted on 14 March 2012 by admin

s1तुरही निगाड़ा होई शाह
अब राज मिलेगा होई शाह
ताज मिलेगा होई शाह
सरकार मिलेगी होई शाह
तुरही निगाड़ा होई शाह

हुब्बलवतनी के बोल की तरह समाजवादियों को अपनी सरकार के मिलने पर खुशी है। कैसी होगी सुबह और फिर कैसी होगी शाम की कल्पनाओं में डूबा सूबा इतिहास में दर्ज होते नये सूरज की पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करने को आतुर है। पिछले 5 वर्र्षाे में यूपी के आवाम नेे जिस तरह सड़कों पर लहुलुहान होने का पुलसिया अवमानवीये कहर को भोगा है। उसके खत्म होने की अभिलाषा में तूफान से दिया टकराने जैसी घटना अंजाम तक एक नया इतिहास लिखकर पहुँची है। बिचारे भूखे किसान खाद और पानी के लिये जब गुहार लगाते थे तो सत्ता का बेलगाम चाबुक रिरयाता उनकी खाल खीचने के लिये पिल पड़ता था। गणेश प्रसाद गंभीर के शब्दों में कहा जाये तो ‘‘खून बिखरा है/खाल उधड़ी है/लोथड़े बिखरे। नहीं दिखता/किसी को यह मंज्जर/ हर एक आँख में ही/माड़ा है। हम जहाँ साँस ले रहे है/सुन! ये यकीनन/कसाईबाड़ा है। इस कसाईबाड़ा से मुक्ति के लिये यूपी की जनता ने समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से अधिक 225 सीटों का तोफा देकर अपनी चाहत जता दी है। अब जुम्मेदारी अखिलेश यादव के हाथों में है। वे अपनी जुम्मेदारी को कैसे निभाते है।
सबसे पहले तो यही सवाल है कि ये मूलभूत जरूरतें क्या हैं? हमारे प्रदेश में गरीब जनता की रोजी-रोटी कपड़ा और मकान जैसी आम और अहम जरूरतें तक पूर्ण नही हो पायी है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बातों पर तो ध्यान ही किसी का नही गया है। शिक्षा माफियाओं के कब्जे में कैद होने के कारण आम आदमी के लिये दिवास्वप्न बनती जा रही है। किसानों के लिये खेती घाटे का सौदा बन गयी है। तो लघु उद्योगों की पूरी कमर टूट चुकी है। टूटते करघे बिखरते घर पूर्वी उत्तर प्रदेश की दर्दनाक तस्वीर पेश करती है। भूख से बेहाल और बदहाल बुन्देलखंड में पैकिज के नाम पर हुई लूट का खेल के साथ खनिज सम्पदा की लूट के अलावा जमीन अधिग्रहण जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण है।

अखिलेश यादव के उभरने के पीछे जहां एक ओर अतीत के दृष्टांत हैं जिसमें सपा की पूर्ववर्ती सरकारों की अराजकता से उपजी विफलता है, वहीं दूसरी ओर चुनौतीपूर्ण भविष्य है। उनको अतीत से सबक सीखते हुए जनता की आशाओं को पूरा करने का दायित्व संभालना है। उत्तर प्रदेश की जनता उनसे काफी अपेक्षाएं रखती है। अब प्रदेश की जनता स्वप्न देख रही है कि जात-पांत और धर्म की सीमाओं से निकलकर वे सिर्फ विकास के ही एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

पिता की राजनैतिक विरासत को मुस्तैदी से संभालने का दायित्व अखिलेश ने बखूबी निभाया है। उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में उनकी भूमिका इस बात की तस्दीक करती है कि वे राजनीति का ककहरा सीख चुके है। आखिर उ.प्र. की नब्ज पहचानने का हुनर उन्हें आ ही गया है।
अखिलेश को अभी बहुत कुछ कर दिखाना है, उत्तर प्रदेश के हालिया चुनावी परिदृश्य में अखिलेश का जादू जन के मन पर जिस तरह असर दिखाने में कामयाब रहा है। उसी असर को सरकार नीति और रीति को लागू करके दिखाने का मौका उनके हाथों में आ रहा है। नए नेता राजनीति में कदम जमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। अब कुछ कर दिखाने का समय है। युग तेजी से बदल रहा है और जीने के नए मापदंड बन रहे है। राजनीति भी नए आयाम गढ़े जाने के लिए तत्पर है जिसमें आडंबर और बेईमानी से बात नहीं बनेगी। जनता की पैनी नजर नेताओं के कारनामों पर जमी है सो, नौटंकीबाज नेताओं की दाल नहीं गलने वाली।
भारतीय लोकतंत्र और चुनावों को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद माना जाता है।

अखिलेश यादव के सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के साथ सभी के सामने बिना भेदभाव के सर्वव्यापी, सर्वग्राही और सर्वस्वीकारी, सर्वहितकारी बनने की चुनौती है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में लगातार कुछ नया करने की माँग प्रत्योक क्षेत्र से आयेगी। आज का युग उपभोक्तावाद आधुनिकता औद्योगिकीकरण व्यवसाय -वाणिज्यकरण जैसी आक्रामक स्थतियों से कसमाकस कर रहा है। इस तनाव और अपाधावी भरे माहौल में कुछ सर्वथा नया कर गुजरने की लालसा सहजता सपाट ब्यानी, क्षेत्रीय रंगत, लोकतंत्र तथा जातीऐ स्मृति त्तवों के बीच समय की चुनौतियों को समझ परख कर करना होगा। जो सपने उन्होंने चुनाव के पूर्व अपनी पार्टी की ओर से हर मंच पर जाकर दिखाये थे उनको पूरा करने का नैतिककता पूर्ण दबाव सदैव रहेगा। स्थतियों के सही आकलन चुनौती का सही सामना करके अति विशिष्ट और अति समान और वस्तुनिष्ट बनाकर दुधारी मार के बीच लोगों के दिलों दिमाग पर मरहम लगानी होगी? जातियों के खाने में बट चुकी नौकरशाही को अपने रास्ते पर लाने के लिये काबिले गौर कौन सी तकनीक लगानी होगी। जिससे समता और ममता की बात सब तक पहुँच जाये। सिर्फ सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाये के थोथे नारे से उपजा आक्रोश को बारिश की ठंडी बूदों से सिचित करके संवेदनापूर्ण सुशासन लाने के लिए कदम-कदम पर जागरूक होना पड़ेगा। घोर लापरवाहा नौकरशाही ने पिछले एक हफ्ते में जिस तरह सत्ता परिवर्तन के बाद भी अपने आप को अतीत की छाया से बिलग नही किया। उसके कारण चुनौतियाँ अधिक है। बेरोजगारी भत्ते के लिये सरकारी कार्यालयों में पंजीयन के लिये आने वाले लोगों के साथ पुलसिया बरताव निश्चय ही आक्रोश बड़ाता है। अपने ही वादों को पूरे करने के लिये अपने ही लोग जब आते है। तो उनके साथ हमदर्दी के बदले लाठियों का स्वागत पुलसिया सगल बन गया है।
मानवाधिकारी के उल्लंघन के मामले में देश में सबसे अधिक बदनाम यूपी पुलिस को पटरी पर लाना जितना कठिन है उतना ही कठिन भ्रष्टाचार रूपी दीमक पर रोक लगाना। उद्योगीकरण के राह में रोड़ा बनी अराजकता को भी रोकना पहली प्राथमिकता होगी। हालाकि जिस तरह से अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही जो कड़े फैसले लिये गये है। उन फैसलों ने आने वाले अच्छे दिनों का आगाज किया है। चैराहों पर बड़े-बड़े हार्डिग लगाकर सत्ता के नजदीक होने की घोषणा करने वालों से लेकर बड़ी-बड़ी गाडि़यों में सत्तारूड़ पार्टियों का झण्डा लगाकर बेलगाम होने के रास्ते को रोकने के जो कदम उठाये है। वह इस दिशा में एक अच्छी पहल है। इस पहल से समाजवादी पार्टी का चाल चरित्र चेहरा ही नही। एक इक्कीसवीं सदी का नया रूप भी सामने आया है। जो सिर्फ लखनऊ तक ही सीमित नहीं रहना चाहता है। अखिलेश का विनम्र चेहरा संयत शब्द मजबूत संदेश ने जिस तरह सत्ता जनित विरोध को सपा के लाभ में बदल दिया। उसे उसी विनम्रता के साथ सत्ता के संचालन में समाजवादी संस्कार में संचालित करना होगा तभी उम्मीद की साईकिल सभी घरों में मुस्कराहट की वायस बनेगी। विकास का विजन जो उन्होंने देखा है। उस विजन को पूरा करने के लिये पूरा बहुमत पास है। इस लिये बदलाव नई सोच … नये जोश के साथ करने के लिये जिस बुलन्द इरादे से मुलायम सिंह यादव की विरासत को अखिलेश यादव ने सम्भाला है। उसे अपनी मेहनत और लगन से साकार करने की जुम्मेदारी है। अखिलेश यादव की सफलता की कुंजी मेहनत और लगन में निहित है।

-सुरेन्द्र अग्निहोत्री
राजसदन 120/132
बेलदारी लेन, लालबाग, लखनऊ
मो0ः 9415508695

Comments (0)

श्री अखिलेश यादव को विधान मण्डल दल का नेता निर्वाचित किया गया

Posted on 11 March 2012 by admin

10-03-d10-03-cआज 10 मार्च,2012 को समाजवादी विधान मण्डल दल की बैठक पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री अखिलेश यादव को विधान मण्डल दल का नेता निर्वाचित किया गया। श्री यादव के नाम का प्रस्ताव पूर्वमंत्री श्री मो0आजम खाॅ ने किया और समर्थन वरिष्ठ नेता श्री शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस पर सभी विधायकों ने समर्थन में खड़े होकर श्री अखिलेश यादव का अभिनन्दन किया। श्री अखिलेश यादव अब उत्तर प्रदेश के सबसे युवा (38 वर्ष) मुख्यमंत्री होगें। इस अवसर पर सर्वश्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष,समाजवादी पार्टी चैधरी यशपाल सिंह, प्रो0 रामगोपाल यादव, श्री बृजभूषण तिवारी, मधुकर दिघे, किरनमय नन्दा, रेवती रमण सिंह, अबू आसिम आजमी, नरेश अग्रवाल, रामजी लाल सुमन, राम आसरे कुशवाहा, जे0 ऐन्टोनी, ओमप्रकाश सिंह, अंम्बिका चैधरी तथा राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि 29 सितम्बर,1992 को समाजवादी पार्टी के गठन से अब तक स्पष्ट बहुमत के लिए लगातार हमने संघर्ष किया है। जन समस्याओं को लेकर संसद, विधान मण्डल और सड़क तक लड़ाई लड़ी है। जनता को तब विश्वास हुआ है कि समाजवादी पार्टी ही उनके लिए लड़ती है। किसानो, नौजवानों को केन्द्र में रखकर पार्टी की नीतियां बनी है। हमने कथनी-करनी में अंतर नहीं रखा। इसके फलस्वरूप समाजवादी पार्टी को जनता ने सत्ता सौंपी है। उन्होने विधायकों को भारी बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की जीत के लिए बधाई दी और साथ ही चेताया कि जनता की कसौटी पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी भी उन पर है। उन्हें अपने आचरण से अलग पहचान बनानी होगी। श्री यादव ने श्री अखिलेश यादव को नसीहत दी कि वे अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन को बेदाग रखेंगे तो मुझे खुशी होगी और मेरे जीवन का एक बड़ा सपना पूरा होगा। वरिष्ठ नेता एवं पूर्वमंत्री श्री मधुकर दिघे ने भी श्री अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री अखिलेश यादव ने अपने प्रति व्यक्त उद्गारों के लिए आभार जताते हुए उन पर भरोसा किए जाने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होने कहा बसपा सरकार में जुल्म, ज्यादती और लूट का बोलबाला था। हमने समाजवाद के लिए संघर्ष किया। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी और 10-03-eनिष्ठा से निभाऊंगा। श्री यादव ने कहा कि अब हमारे सामने सन् 2014 का लक्ष्य है। मैं जीवनभर धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी रहूॅगा। हम समाजवाद का सपना पूरा करेगें और इस दिशा में हमारी सरकार का कामकाज एक मिसाल होगा। प्रारम्भ में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो0रामगोपाल यादव ने विधायकों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता की हमसे बहुत उम्मीदे हैं। हम उसके भरोसे को तोडेगें नहीं। घोषणा पत्र में किए गए वायदे निभाएगें। निर्वाचन के बाद पत्रकार वार्ता में श्री अखिलेश यादव ने राज्य विधानसभा के चुनाव में भारी जीत के लिए मतदाताओं के साथ मीडिया का भी धन्यवाद किया। उन्होने कहा जनता ने हम पर विश्वास किया है तो हम भी उस पर खरे उतरेगें। ईमानदारी से चुनाव घोषणा पत्र लागू करेगें। किसानों, गरीबों, महिलाओं और नौजवानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएगें। समाजवादी पार्टी की सरकार बिना पक्षपात के काम करेगी। कानून का राज कायम होगा। उन्होने आशा जताई कि नई सरकार के चलाने में नेताजी (श्री मुलायम सिंह यादव )का आशीर्वाद प्राप्त रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार बनाने का दावा पेश

Posted on 10 March 2012 by admin

govenor-meet-akhilesh-yadav-10-march2012सपा विधान मण्डल दल के नवनिर्वाचित नेता श्री अखिलेश यादव, उ0प्र0 के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी के समक्ष 10 मार्च 2012 को राज भवन, लखनऊ में सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए। साथ में हैं सपा नेता श्री मोहम्मद आजम खां, श्री शिवपाल सिंह यादव एवं श्री अम्बिका चैधरी।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है

Posted on 09 March 2012 by admin

9-03-cसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हैं कि  प्रदेश में इधर कुछ ऐसी अप्रिय घटनाएं घटी हैं जिनपर समाजवादी पार्टी ने कडा रूख अपनाया है। यह बात हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह जिले के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी होगी कि वे अवांछित तत्वों की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाएं।
विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली भारी बहुमत की जीत से निराश हताश कुछ तत्व जानबूझकर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। हम उनकी कड़ी निन्दा करते हैं। कानून अपना काम करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव में बहुमत देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

Posted on 08 March 2012 by admin

7 मार्च,2012 को समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की अनौपचारिक बैठक पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में हुई, जिसमें जीत की और होली की बधाई देते हुए प्रदेष में निरंकुश सरकार के खिलाफ विषम परिस्थितियों में जनता की अपेक्षा और आशा के अनुरूप समाजवादी पार्टी को राज्य विधान सभा7-03-aगया। बैठक में आम राय थी कि हमें जितना समर्थन मिला है उतनी ही जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो0 रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री किरनमय नन्दा, नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, श्री रविप्रकाश वर्मा, पूर्व साॅसद, श्री नरेश अग्रवाल, श्री राम आसरे कुशवाहा एवं श्री बलराम यादव,पूर्व मंत्री, श्री नीरज शेखर, साॅसद तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी उपस्थित थे।
बैठक की राय थी कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्वच्छ छवि से समाजवादी पार्टी को चुनावों में बहुत फायदा हुआ है। नौजवानों का तेजी से रूझान बढ़ने से समाजवादी पार्टी को मतदान में बहुमत हासिल हो गया।
विधायकों को सम्बोधित करते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बसपा, भाजपा और कांग्रेस जैसे दल पराजय की हताशा में साजिश कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी के विरूद्व कुप्रचार अभियान चल सकता है। कानून व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहना सीखना होगा। प्रदेश में शांति व व्यवस्था बनाए रखना पुलिस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी होगी।
श्री यादव ने स्पष्ट घोषणा की कि गुण्डो को कतई समाजवादी पार्टी सरकार में संरक्षण नहीं मिलगा। समाजवादी पार्टी के झण्डे का दुरूपयोग अवसरवादी तत्वों को नहीं करने दिया जाएगा। बसपा राज में बनी कोई मूर्ति भी पार्को, स्मारकों में नहीं तोड़ी जाएगी। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही होगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने विधायकों को याद दिलाया कि बड़ी उम्मीद के साथ जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है इसलिए समाजवादी पार्टी सरकार की जिम्मेदारी होगी कि वह ईमानदारी से जनता की सेवा करें। कार्यकर्ता संयम बरतें। विधायक विधान सभा की कार्यवाही में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और सतर्क रहें कि उनकी छवि पर कोई दाग न लगे। उन्हें सच्चाई का साथ देना होगा। यह न भूलें कि सार्वजनिक जीवन में रहनेवालों पर जनता की भी सतर्क निगाहें रहती है। इसलिए पक्षपात से बचें। न्याय के रास्ते पर रहें। जनता से सम्पर्क बनाए रखें।
श्री यादव ने अंत में कहा कि सन् 2012 का लक्ष्य हमने पा लिया। अब सन् 2014 की चुनौती हमारे सामने है। लोकसभा के चुनाव में हमें इतने साॅसद जिताने होगें कि केन्द्र में सरकार बिना समाजवादी पार्टी की मदद के न बन सके। हमें उस चुनौती से निबटने की पूरी तैयारी रखनी होगी। हमें सतत सतर्क और सक्रिय रहना है।
इससे पूर्व केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जिसमें प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के गठन के बारे में चर्चा हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी की अगली रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी को 07 मार्च 2012 को राज्यभवन लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी अपने पद का इस्तीफा सौंपती हुईं।

Posted on 07 March 2012 by admin

cm-photo-07-03-2012

Comments (0)

प्रदेश में सात चरणों में शान्तिपूर्ण मतदान का सम्पन्न होना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत-श्री राज्यपाल

Posted on 05 March 2012 by admin

  • ‘‘मतदाता के संग: चुनाव के रंग’’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य मीडिया से जुड़ी  प्रतिभाओं को उकेरने का प्रयास-उमेश सिन्हा
  • कल प्रातः 10 बजे से आम जनता के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी
  • समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल सायं 04:00 बजे सम्पन्न होगा

उत्तर प्रदेश के महामहिम श्री राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन -2012 मंे मतदान का बढ़ा हुआ प्रतिशत इस बात का साक्षी है कि प्रदेश का मतदाता जागरूक हुआ है। सात चरणों में शान्तिपूर्ण मतदान का सम्पन्न होना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। चुनाव के इस महायज्ञ में हर व्यक्ति ने अपने मत की जो आहूति दी है, उससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
महामहिम श्री राज्यपाल आज ललित कला अकादमी केसरबाग लखनऊ में मतदाता जागरूकता एवं उत्तर प्रदेश निवार्चन-2012 पर आधारित ‘‘मतदाता के संग: चुनाव के रंग’’ थीम पर आधारित दो दिवसीय फोटो फीचर एवं लघु फिल्म प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में मैंने कई चुनाव देखें हैं, पर यह चुनाव कुछ अलग और विशेष था। उन्होंने कहा कि मैंने यह महसूस किया कि प्रदेश के हर नागरिक में एक उमंग थी। प्रदेश के मतदाताओं में इस उमंग को जगाने का जो गुरूतर कार्य भारत निर्वाचन आयोग, प्रदेश के मुख्य निवार्चन अधिकारी ने किया, उसकी जितनी सराहना की जाये वह कम है। इस कार्य में मीडिया ने विलक्षण सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि चाहे, प्रिन्ट मीडिया के एडिटर, रिपोटर तथा लेखक रहे हों या इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के कर्मी, सभी ने बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभाई और सभी में मतदान को त्यौहार के रूप में मनाने का जज्बा दिखा।
श्री जोशी ने कहा कि इस चुनाव की सबसे अच्छी बात यह थी कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक ने वोट की ताकत को महसूस किया, यह जागरूकता देश व प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है तथा यह भविष्य लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि अब सभी को 06 मार्च को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि परिणाम चाहे जो भी आयें, पर जीत तो लोकतंत्र की ही होगी।
महामहिम श्री राज्यपाल ने कहा कि इस चुनाव में नवयुवक, युवाआंे, कालेज के छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि लोगों ने अपनी जिम्मेदारी पहचानी है, उन्होंने इस जिम्मेदारी को जगाने में भारत निवार्चन आयोग और प्रदेश मुख्य निवार्चन अधिकारी तथा उनके स्टाफ एवं प्रदेश के जागरूक नागरिकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज लगायी गयी प्रदर्शनी अपने आप में बेमिसाल इवेन्ट है। यह प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की प्रदर्शनी प्रदेश के बड़े-बड़े शहरों, विश्वविद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में लगायी जाएगी।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने कहा कि हाल ही में सात चरणों में सम्पन्न हुए विधान सभा चुनाव 2012 में पिछले विधान सभा चुनाव के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। महिलाओं के लिए तो यह चुनाव और भी ऐतिहासिक और उत्साह वर्धक रहा। इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। वर्ष 2007 के चुनाव में जहां 42 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था, वहीं इस बार यह 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है। शहरी मतदाताओं ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है, लखनऊ में पिछली बार की अपेक्षा 81 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ। वर्ष 2007 में जहां 29 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहीं इस बार 53 प्रतिशत मतदान हुआ।
श्री सिन्हा ने कहा कि मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत श्री राज्यपाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 तथा 2012 दोनों वर्षों में मतदान के संकल्प की शपथ दिलायी थी। इस वर्ष लगभग पांच करोड़ से अधिक लोगों ने मतदाता शपथ ग्रहण की। जागरूकता कार्यक्रमों में मीडिया, शिक्षण संस्थाओं, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लोक गायिका एवं ब्रान्ड एम्बेसडर, भारत निर्वाचन आयोग सुश्री मालनी अवस्थी ने इस अभियान को धार दी।
श्री सिन्हा ने कहा कि दो दिवसीय फोटो फीचर एवं लघु फिल्म प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य इलेक्ट्राॅनिक व प्रिन्ट मीडिया से जुड़े फोटोग्राफ्रर की प्रतिभाओं को उकेरने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगाया गया एक-एक चित्र रत्न का प्रतीक है, जिसकी माला गूथ कर इस अदभुत प्रदर्शनी का आयोजन सम्भव हो सका है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में सभी संस्थानों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के द्वारा श्री राज्यपाल ने जो प्रदेशवासियों को जो संदेश दिया, उससे लोगों में उत्साह बढा़, जिससे 60 प्रतिशत मतदान सम्भव हो पाया। श्री राज्यपाल स्वंय मतदाता बन कर इस कार्यक्रम से जुड़े तथा प्रथम नागरिक के रूप में सपरिवार मतदान किया।
सचिव सूचना एवं मण्डलायुक्त लखनऊ श्री प्रशान्त त्रिवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान का रिकाॅर्ड बनाने में मीडिया की भूमिका अद्वितीय रही है, जिसने चुनाव से जुड़ी पल-पल की खबर देकर लोगों में उत्सुकता बनाये रखी।
इससे पूर्व श्री राज्यपाल ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा मीडिया द्वारा लगाई गयी फोटो फीचर एवं लघु फिल्म प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए प्रातः 10 बजे से खुली रहेगी, समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल अपरान्ह 04ः00 बजे सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर सचिव उच्च शिक्षा श्री अवनीश अवस्थी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती अनीता सी मेश्राम, जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लखनऊ, निर्वाचन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियांे के अतिरिक्त एन0एस0एस0 के राज्य कोआॅर्डिनेटर श्री एसबी सिंह, जयनारायण कालेज के एनएसएस के कोआॅर्डिनेटर श्री अंशुमाली शर्मा, मीडिया से जुड़े सम्पादक एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 गरीब क्यों है मुझे ईष्या होती है

Posted on 02 March 2012 by admin

mभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज आयोजित चुनावी जनसभाओं में बोलते हुए कहा कि मुझे उ0प्र0 केे कई गांवों में जाने का मौका मिला। उ0प्र0 गरीब क्यों है मुझे ईष्या होती है। मैं किसान का बेटा हॅू। अपने द्वारा संचालित 3 चीनी मिलों के माध्यम से मैंने 50 हजार युवाओं को रोजगार दिया है। उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनने पर हम लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया करायेंगे।
श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 के गांवों की बदहाली, पढ़ाई के कमजोर स्तर और चिकित्सा की अव्यस्था व खराब सड़कों के लिए सपा-बसपा-कांगे्रस जिम्मेदार है। ये सारे दल जातिवाद की राजनीति करते हैं। कांगे्रस ने देश को चूना लगाया, केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा किए गए घोटालों ने सारी सीमांए पार कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक कांगे्रस रहेगी तब तक भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। सोनियां का एक ही सपना है कि राहुल कब देश के प्रधानमंत्री बनंे। इसी प्रकार सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को अपने पुत्र अखिलेश को उ0प्र0 का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा है। उन्होंने मायावती को होलसेल की दुकान तो अजीत सिंह को टैक्सी कहा।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनने पर हम इसे प्रथम विकसित राज्य बनाएंगे। मजहबी आरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट पाने के लिए कांगे्रस-सपा-बसपा पिछड़ों के कोटे में डांका डालकर उनका नेवाला छीन रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। हम विकास की राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा उ0प्र0 में सुशासन, भ्रष्टाचार व गुण्डई मुक्त सरकार देंगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस के नेताओं ने शासन नहीं किया बल्कि दबंगई किया व स्वयं का विकास किया। ये लोग जनता के पसीने की कमाई का दोहन व शोषण किए, घोषणा किए, वादे किए, पांच वर्ष पूरे किए लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। उ0प्र0 को सिर्फ तबाही, बदहाली, लूट, अत्याचार, दुराचार, हत्या तथा भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा के राजनैतिक मैनेजरों को उत्तर प्रदेश की जनता के जनादेश का साफ एहसास हो चुका है, यह भी महसूस हो चुका है कि भ्रष्टाचार, घोटालों, मंहगाई, अपराध के प्रतीक बन चुके राजनैतिक दलों के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश के साथ जनादेश आ रहा है, धर्म-जाति के पिटे पिटाए फार्मूले से सत्ता के सिंहासन का सपना देखने वाले लोगों में निराशा साफ दिख रही है। इसी लिए यह दल जनादेश पर नहीं जुगाड़ के सहारे सत्ता का सपना देख रहे हैं।

g-mप्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही हम बसपा के भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। जो कारखाने ठप्प पड़े हैं उनको गति प्रदान करेंगे। उन्होंने नारा दिया कि ’तिलक तराजू और तलवार-पलटो माया की सरकार’। श्री शाही ने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में जनता अत्याचार, दुराचार कदाचार से त्रस्त रही। लूट खसोट, भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्याओं का बोलबाला रहा। ऐसी सरकार से बचने के लिए तथा भयमुक्त शासन, रोजगार परक अवसर, शिक्षा की सुविधाओं, किसानों को उपज का उचित मूल्य, महिलाओं व वृद्धों को सम्मान और प्रदेश में खुशहाली व विकास, उद्योग धंधों की स्थापना के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। ऐसे विकसित प्रदेश की परिकल्पना को भाजपा साकार रूप देगी।  उन्होंने कहा कि इतनी बटन दबा दो और कमल खिला दो कि पूरा प्रदेश भाजपा मय हो जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Rahul Gandhi’s massive Rally at Thakurdwara near Muradabad(Uttar Pradesh)

Posted on 28 February 2012 by admin

dsc_0352

Comments (0)

पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार व गुण्डार्दी से त्रस्त है

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज लोनी व धोलाना विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार व गुण्डार्दी से त्रस्त है। जब सपा के शासनकाल में यही हालत थी तो मायावती ने कहा था कि वे सत्ता में 02-optimized_r2_c1आई तो भ्रष्टाचारियों को सजा देगी लेकिन जिसका दामन खुद भ्रष्टाचार से भरा हो वह किसी को क्या सबक सिखाएगा। बसपा के कार्यकाल में करोड़ों का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना मंत्री के कैसे करोड़ों का घोटाला कर सकते हैं। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई उसने महंगाई बढ़ाने का काम किया है। राहुल और सोनिया महंगाई के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते।
श्री सिंह ने कहा कि मजहबी आरक्षण के नाम पर कांगे्रस व सपा समाज में पिछड़े वर्ग के साथ विश्वासघात कर रहें है। कांगे्रस 4-5 प्रतिशत सेे पश्चात 9 प्रतिशत तक व सपा उससे भी आगे बढ़कर 18 प्रतिशत देने की बात कर रहे हैं।  पिछड़े वर्ग के साथ दलित वर्ग में भी इन दलों के प्रति आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी ही पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रही हैं। आरक्षण के नाम पर गैर-भाजपा दल, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों व दलितों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। चूंकि संविधान में सशोधन किये बिना इस तरह का आरक्ष.ा नहीं दिया जा सकता। भाजपा सत्ता प्राप्त करने के लि, नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए, राजनीति करती है। भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती।
श्री सिंह ने कहा कि अटल जी के 6 वर्ष के कार्यकाल में महंगाई नही बढ़ी उनके खिलाफ एक भी आरोप नहीं हैं। पूरा विश्व मानने लगा था कि ऐसा ही चलता रहा तो भारत 2020 तक पूरे विश्व में सबसे मजबूत देश बन जाएगा। उन्होंने पूरी दुनियां की परवाह न करते हुए पोखरन में परमाणु विस्फोट कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में लाकर खड़ा किया। श्री सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो 65 वर्ष आयु के पुरूषों व महिलाओं की पेंशन मंे वृद्धि की जाएगी। व्यापारियों की दुर्घटना बीमा 10 लाख व सिटीजन चार्टर कानून बनाया जाएगा।
उन्होंने लोनी में भाजपा प्रत्याशी डा0 विनोद कुमार बंसल व धोलाना में वाई पी सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की, ताकि उत्तर प्रदेश में में भाजपा की सरकार बन सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in