Archive | Latest news

श्रद्धांजलि सभा में सभी दलो के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये

Posted on 01 February 2010 by admin

लखनऊ -  कैसरबाग बारादरी लखनऊ के समक्ष समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व0 जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने स्व0 मिश्र के साथ लम्बे सम्पर्क के कई भावुक क्षणों के संस्मरण सुनाए और कहा कि उनके मन में गरीबों और सर्वहारा के लिए दर्द था। समय पर, समझकर दूरद्रष्टि से निर्णय लेना उनकी विशेशता थी। उन्होने जीवन में बहुत संघर्ष किया। उनमें दृढ़ इच्छाशक्ति थी। उनकी ललकार और हुंकार से कितनों की ही जिन्दगी में बदलाव आया। उनके विचारों और उनकी जीवन शैली से प्रेरणा लेकर जीवन में उन्हें कार्यान्वित करें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

a

श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सॉसद श्री कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम आसरे वर्मा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र र्मा, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष  श्री अशोक सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सॉसद श्री विश्वनाथ शास्त्री, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव  श्री एस0पी0 कश्यप, लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डा0 चित्रा सिंह, जनता दल (यू0) के नेता श्री जगदीश लाल श्रीवास्तव, मुस्लिम मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष डा0 खान मोहम्मद आतिफ, फारवर्ड ब्लाक के श्री राम किशोर तथा श्री के0सी0 मिश्र ने स्व0 मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस सभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता, सर्वश्री मोहन सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री अताउर्रहमान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राम आसरे कुशवाहा, सॉसद भगवती सिंह, पूर्व सॉसद मुख्तार अनीस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सॉसद श्री कल्याण जैन (मध्य प्रदेश) ने भी स्व0 जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

लगभग सभी वक्तओं ने कहा  श्री जनेश्वर मिश्र के निधन से समाजवादी आन्दोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। संघर्ष उनका  जीवनमन्त्र था और सादगी तथा कथनी-करनी की एकता की वे अद्वितीय मिसाल थे। मत भिन्नता के बावजूद उनकी बातें सभी दलों के लोग बड़े सम्मान के साथ सुनते थे। इस सभा की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने की और संचालन प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने किया। सभा का समापन दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना के साथ हुआ।

d-j

आज स्व0 जनेश्वर मिश्र को विभिन्न जनपदो में समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में शोकसभाएं आयोजित की गई और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रदेश के सभी जनपदो में स्व0 जनेश्वर मिश्र को श्रद्धाजंलि अर्पित करने हेतु शोकसभायें आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न दलों के नेताओं ने भी सम्मिलित होकर स्व0 जनेश्वर मिश्र जी के प्रति श्रद्धांजलि दी।

श्री कल्याण जैन, पूर्व सॉसद (मध्य प्रदेश) की पुस्तक (यदि मैं वित्त मन्त्री होता) की प्रति स्व0 मिश्र के चित्र के समक्ष रखकर उन्हें अर्पित की गई क्योंकि उन्होने इसके विमोचन की स्वीकृति दी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

अपने ज्ञान की क्षितिज स्वयं तय करें- श्री बी.एल. जोशी

Posted on 29 January 2010 by admin

आज, आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में साईन्स एक्स्पो-2010 कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल श्री बी.एल.जोशी ने लखनऊ तथा आस-पास के लोगों का आह्वान किया कि वे लखनऊ में आंचलिक विज्ञान नगरी के रूप में उपस्थित इस ज्ञान के सागर से लाभ उठाये।  उन्होंने कहा कि ज्ञान विज्ञान तो निस्सीम है परन्तु हर किसी को अपनी रूचि और क्षमताओं के अनुसार अपना क्षितिज तलाशना है।  उन्होंने पण्डित नेहरू को देश में विज्ञान के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठा दिलाये जाने का श्रेय देते हुए कहा कि पण्डित नेहरू ने ही स्वतन्त्र भारत में विज्ञान की आधारशिला रखी तथा वैज्ञानिक सोंच के विचार को बढ़ावा दिया।  साईन्स एक्स्पो के दौरान लगाई गई उत्तर प्रदेश की 18 तथा दिल्ली के रक्षा अनुसंधान इकाई की  प्रदर्शनी को लखनऊ तथा आस-पास के लोगों के लिए एक दुर्लभ अवसर बताया।

expo-1

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के माध्यम से इस विज्ञान नगरी तथा इस  प्रदर्शनी की जानकारी सभी विद्यालयों में पहुंचाई जानी चाहिए।  उन्होंने भूतपूर्व राष्ट्रपति डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उद्धृत करते हुए कहा कि स्वप्न देखना जरूरी है- एक विकसित भारत का स्वप्न!  उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हीं पर आने वाले दिनों में इसका दारोमदार है।

कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली के निदेशक, श्री एस.एम. खेनेड ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को देश के विकास की दृष्टि से कायाकल्प करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि अन्न की भीषण अभाव की स्थिति से धनधान्य परिपूर्ण भारत तक पहुंचाने का श्रेय हमारे कृषि वैज्ञानिकों को है।  expo-2

अपने अध्यक्षीय भाषण में बीरबल साहनी पुरावनस्पतिविज्ञान संस्थान के निदेशक तथा साईन्स एक्स्पो-2010 आयोजन के एक संरक्षक डा. नरेश चन्द्र मेहरोत्रा ने कहा कि वैज्ञानिक सोंच को बढ़ाना हमारे संबिधान में संनिहित है।  उन्होंने कहा कि यदि सबसे मेधावी बच्चे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नहीं जाते तो इसका कारण केवल आर्थिक नहीं है, शायद हमारी असमर्थता भी है कि वैज्ञानिक शोध करने का रोमांच उन्हें नहीं समझा पाये।  साईन्स एक्स्पो जैसे कार्यक्रम अपने  प्रदर्शनो तथा व्याख्यानों आदि के माध्यम से इस उद्देश्य की पूर्ति करते हैं।
आंचलिक विज्ञान नगरी के परियोजना समायोजक तथा विज्ञान एक्स्पो-2010 की आयोजन समिति के सचिव श्री समरेन्द्र कुमार ने इन पांच दिनों में होने वाले कार्यक्रमों का परिचय देते हुए कहा कि न केवल स्कूली विद्यार्थियों के लिए बल्कि इंजीनियरिंग, परास्नातक विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा परिवारों एवं महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं।

उन्होनें आगे जानकारी दी कि दिनांक 29.1.2010 को दो विशेष लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यानों का आयोजन किया गया है जिसमें पूर्वाõ 10 बजे “नैनो पदार्थ” विषय पर एक लोकप्रिय व्याख्यान कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. किंगशुक मुखोपाध्याय द्वारा दिया जायेगा तथा 11 बजे आटोमैशन: कवर्जेन्स आफ टेक्नोलॉजीज विषय पर उत्तर प्रदेश टेकनिकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 कृपाशंकर द्वारा दिया जायेगा।  इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए एक विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जायेगा और परास्नातक एवं शोध विद्यार्थियों के लिए `वाटर: दि ब्लू गोल्ड´ विषय पर `पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन´ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।  कार्यक्रम का संचालन डा. सी.एम. नौटियाल ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वानपुर मन्दिर मूर्ति चोरी काण्डःहजारो की मूर्ति को पुलिस से करोडो का बताकर वाहवाही लूटी

Posted on 28 January 2010 by admin

झांसी - एक माह पूर्व ललितपुर जनपद के बानपुर से चोरी हुईं जैन व हिन्दू धर्म के देवी देवताओं की आठ प्रतिमाओं को पुलिस ने सैंयर गेट से बरामद कर लिया। इस मामले में बर्खास्त सिपाही समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मूर्तियों की कीमत एक करोड़ रुपये पुलिस बता रही है जबकी मन्दिर के पुजारी का कहना है की मूर्ति पीतल की है जो दस साल पहले मन्दिर में इस्थापित की गई थी आप खुद ही सुनिए मन्दिर के पुजारी क्या बोल रहे है।


बानपुर स्थित जैन मन्दिर से 25 /26 दिसम्बर की रात भगवान महावीर स्वामी, आदिनाथ, शान्ति नाथ, विष्णु  दुर्गा,राधा व श्रीकृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमाएं चोरी कर ली गई थीं। इस घटना के बाद ललितपुर में प्रदर्शन किया गया था। जनपद का मामला होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने झांसी की एसओजी को सक्रिय कर दिया था। दोनों जनपदों की एसओजी ने इस खुलासे के लिए संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान पता चला कि सिपाही के पद से बर्खास्त आजादपुरा निवासी अजय प्रताप चोरी कर सकता है। उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मूर्तियों के साथ बर्खास्त सिपाही सैंयर गेट में है। सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी ललितपुर एएसओजी प्रभारी झांसी ने बाहर सैंयर गेट स्थित साबिर के मकान में छापा मारा। पुलिस ने यहां से ललितपुर के आजादपुरा निवासी अजय प्रताप, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के जतारा निवासी राजू बटलर व ललितपुर के आजादपुरा निवासी दिनेश उर्फ बच्चू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने करीब तीस किलो वजनी भगवान महावीर स्वामी, आदिनाथ, शान्तिनाथ, विष्णु, गणेश, दुर्गा , राधा- श्रीकृष्ण की मूर्तियां भी बरामद कर लीं। अब आप खुद ही सुनिए अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश कुमार के अनुसार  इन मूर्तियों की कीमत इतनी है जबकि पुजारी इन मूर्तियों को पीतल की बता रहे है अरे सीओ साहब पीतल के दाम इतने भी नही बड़े की हजारो की मोर्तियो को आप करोडो में बता कर चोरो को फिर से न्योता दे रहे है या अपनी पुलिस की पीठ थपथपाना चाह रहे है मगर इस चोरी में बर्खास्त ही सही पुलिस का सिपाही् भी शामिल है ये आप ने ही बताया है ।

चूंकि ये मामला हजारो लोगो की  धार्मिक  आस्था से जुड़ा है इस प्रकार की गट्नाओ पर रोक लगनी चाइये  इस पर  अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। मगर बानपुर से चोरी हुईं मूर्तियों समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। vlcsnap-29732

vlcsnap-28896

इसमें कुछ खाकी वर्दी धारी लोगों के और शामिल होने की चर्चां हैं। सूत्रों का कहना है कि इस घटनाक्रम में शामिल बर्खास्तशुदा सिपाही व वर्तमान में तैनात स्टाफं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन स्टाफ के लोगों को विभागीय कार्रवाई के माध्यम से ही दण्ड दिया जाएगा। वहीं इस चोरी की घटना में शामिल झांसी के दो युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी किसी को फरार नहीं बताया है।


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@upnewslive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Posted on 27 January 2010 by admin

राज्यपाल ने परेड की सलामी ली , गणतन्त्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता व अखण्डता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतन्त्र दिवस कल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम विधान भवन के सामने सम्पन्न हुआ, जहां राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी ने परेड की सलामी ली। इसके पहले मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। शाम को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करके मुख्यमन्त्री ने वहां पर उपस्थित गणमान्य लोगों से भेंट कर उन्हें गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर निकाली गई झांकियों के माध्यम से प्रदेश में शान्ति, प्रगति तथा सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के संकल्प को पूरा करने के लिए जहां एक ओर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वसमाज के कमजोर वर्गों के विकास हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई, वहीं दूसरी ओर विकास के बढ़ते कदमों को भी दर्शाया गया। इसके अलावा ऊर्जा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ ही प्रदेश की समृद्ध विरासत एवं परम्पराओं को भी प्रदर्शित किया गया। विधान भवन के समक्ष आयोजित समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे विधान भवन के सम्मुख पूरा देश और प्रदेश जीवन्त होकर अनेकता में एकता का सन्देश दे रहा हो।

प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकी में ´उत्तर प्रदेश मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना´ का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया गया। ज्ञातव्य है कि किसी भी पेंशन योजना या सस्ते दर पर खाद्यान्न योजना से जो लोग अभी तक लाभान्वित नहीं हो पाये हैं, ऐसे गरीब लोगों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने इस अभिनव और महत्वाकांक्षी योजना का शुभारम्भ अपने जन्मदिन के अवसर पर किया था। इस योजना के प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिमाह 300 रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

गणतन्त्र दिवस समारोह में आयोजित परेड का नेतृत्व कर्नल राजीव नेगी ने किया। इस मौके पर भारतीय थल सेना के टी-72 एम टैंक, आम्र्ड इन्जीनियर रेक्की वाहन, बी0एम0पी0-1, 105 एम0एम0 की लाइट फील्ड गन, पी0एम0एस0 ब्रिज, ए0एम0 50 ब्रिज, एण्टी टैंक गाइडेड मिसाइल-मिलान तथा 7.62 एम0एम0 मीडियम मशीनगन का प्रदर्शन किया गया।

परेड में गोरखा राइफल्स, डोगरा रेजिमेन्ट, उ0प्र0पूर्व सैनिक कल्याण निगम, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, पी0ए0सी0, उ0प्र0 पुलिस तथा होम गार्ड के जवानों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर एन0सी0सी0 के कैडेटों और स्काउट गाइड ने भी कदम से कदम मिलाकर यह दिखा दिया कि देश के भावी कर्णधार भी किसी से कम नहीं हैं। मार्च-पास्ट में सैनिक स्कूल, सेन्ट जोजफ इन्टर कालेज सी0-ब्लाक राजाजी पुरम तथा ठाकुरगंज शाखा, ब्वायज एंग्लो बंगाली इन्टर कालेज, ए0पी0एस0 एकेडमी रायबरेली रोड, सिटी मान्टेसरी स्कूल महानगर, राजाजी पुरम, आर0डी0एस0ओ0 शाखा, लखनऊ पब्लिक इन्टर कालेज जेलरोड, लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजी पुरम, लखनऊ पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल सेक्टर-आई, आर0डी0 मेमोरियल इन्टर कालेज मोहान रोड, ब्राईट वे इन्टर कालेज तथा एस0के0डी0 एकेडमी राजाजी पुरम के छात्र-छात्राओं ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यह दिखा दिया कि उन्होंने कितने अनुशासन और परिश्रम से इस राष्ट्रीय पर्व के लिए तैयारी की थी। इनके अलावा उ0प्र0 कारागार दल भी परेड में सम्मिलित हुआ।

परेड में गोरखा राइफल रेजिमेन्टल सेन्टर, डोगरा रेजिमेन्टल सेन्टर, ए0एम0सी0 सेन्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जाट रेजिमेन्टल सेन्टर, राजपूत रेजिमेन्टल सेन्टर फतेहगढ़, बंगाल इंजीनियरिंग, सशस्त्र सीमा बल, पी0ए0सी0, होम गार्ड, आर्दश कारागार, सैनिक स्कूल, सेन्ट्रल एकेडमी विकास नगर, सिटी मान्टेसरी स्कूल कानपुर रोड, लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजी पुरम, लखनऊ पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल सेक्टर-आई के बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय एकता के गीतों को धुनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

गणतन्त्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, विकास, पर्यावरण संरक्षण, राश्ट्रीय एकता, देश की गौरवशाली परम्परा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में समा बांध दिया।

विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत रहे सलामत, अभिनन्दन नृत्य, शोंगे चलो-बंगाली नृत्य, मां तुझे प्रणाम, हिन्दुस्तान हमारी शान, बाल श्रम, मान हमारा तिरंगा, हमारा खुशहाल रंगीला देश, हसरत-ए-कश्मीर, बढ़ते कदम, शाने-अवध, तिरंगे की शान, प्रगति पथ, पर्यावरण बचाओ, हमारे राष्ट्रीय चिन्ह वियों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और िड्रल प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर भांगड़ा नृत्य, मार्शल आर्ट तथा उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी द्वारा बृज क्षेत्र के पारम्परिक लोकगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किये गये।

गणतन्त्र दिवस समारोह में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा `सामाजिक समरसता, एकता व समग्र विकास का प्रतीक डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल एवं शहर का समग्र विकास´, राज्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो (परिवार कल्याण) द्वारा `आशा प्रत्येक गांव के लिए´, वन विभाग द्वारा `समृद्ध वन-समृद्ध जन´, आवास एवं विकास परिशद द्वारा `आवास विकास परिशद का प्रयास, सर्वजन को मिले अपना आवास´, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण द्वारा `जन-जन का है प्यारा सपना, शाकभाजी पुश्प फलों से भरा रहे सुन्दर घर अपना´, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा `उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना´ तथा पर्यटन विभाग द्वारा `बुन्देलखण्ड : पर्यटन आकर्षण का केन्द्र´ थीम पर आधारित झांकियों को आकर्षक तथा रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इनके अतिरिक्त लखनऊ पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेजेज़ द्वारा “ग्लोबल वार्मिंग-आओ मिलकर अपनी धरती बचायें´´, तथा सिटी मान्टेसरी स्कूल द्वारा भी आकर्षक झांकी निकाली गई। इसके अलावा अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा `मनुश्य में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण´, अमीनाबाद इन्टर कालेज द्वारा `लखनऊ के अनमोल उपहार´, उ0प्र0 पावर कारपोरेशन द्वारा `ऊर्जा संरक्षण´ एवं राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा `अब न है कोई बेघर और न कोई बेरोजगार, शहरी गरीबों के लिए प्रयत्नशील है सरकार´ विषयक झांकियां भी निकाली गईं। समारोह में प्रदेश पुलिस के घुड़सवार दस्ते, श्वान दल तथा अग्निशमन सेवा दस्ते ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र, लोक निर्माण मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, भूतत्व एवं खनिकर्म मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा के अलावा मन्त्रिमण्डल के अन्य सदस्यगण, सांसद एवं विधायकगण, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह, कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री वी0के0 शर्मा, पुलिस महानिदेशक, श्री कर्मवीर सिंह, अतिरिक्त मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री विजय शंकर पाण्डेय, लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री एन0के0 मेहरोत्रा, मुख्य सूचना आयुक्त श्री रणजीत सिंह पंकज, सूचना आयुक्त सर्वश्री वीरेन्द्र सक्सेना एवं ज्ञानेन्द्र शर्मा सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।


Comments (0)

गणतन्त्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं - मुख्यमन्त्री

Posted on 25 January 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने गणतन्त्र दिवस की 60वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सुश्री मायावती ने कहा कि गणतन्त्र दिवस ज्ञात-अज्ञात शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन के महा-नायकों का स्मरण कर, उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी अवसर है। इन महापुरूषों में समाज के शोषित, उपेक्षित और दलित वर्ग के लोगों को उनका जायज हक दिलाने और गैर बराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था को समाप्त करके समतामूलक समाज व्यवस्था स्थापित करने के लिये आजीवन संघर्ष किया। 004_mayawati2

मुख्यमन्त्री ने कहा कि गणतन्त्र दिवस पर सभी को आत्म-चिन्तन करना होगा कि भारतीय संविधान को उसकी मूल भावना के अनुरूप लागू करने में हम कितना सफल हुये हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की खुशहाली एवं समग्र विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा उठाये गये ठोस एवं प्रभावी कदमों में प्रदेशवासियों का सहायोग निरन्तर प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से एकजुट होकर ही सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य सभा सांसद जनेश्वर मिश्र पंच तत्व मे विलीन

Posted on 23 January 2010 by admin

इलाहाबाद - समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद और छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र का अंतिम संस्कार  दारागंज (इलाहाबाद) में गंगा तट पर किया गया।

समाजवादी विचारधारा के पोषक जनेश्वर मिश्र की शव यात्रा दोपहर बाद बेली रोड स्थित भतीजे के आवास से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गंगा तट पर पहुंची। उनकी अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव समेत सपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।jane-8

गरीबों मजलूमों की लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ने वाले समाजवाद के पुरोधा 77 वर्षीय मिश्र ने अपनी कर्मस्थली इलाहाबाद में अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पाते ही उनके करीबियों के पहुंचने का तांता लगा रहा। अमर सिंह और जयाप्रदा ने शुक्रवार शाम ही यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में मुलायम सिंह यादव मिश्र के आवास पहुंचे तो अंतिम यात्रा शुरु हुई। अंतिम यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि के लिए काम कर रही है - राज्यपाल

Posted on 21 January 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी आज विधान मण्डल के वर्ष2010 के प्रथम सत्र को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चल कर प्रदेश के सभी वर्गों, समुदायों तथा क्षेत्रों के समुचित उत्थान के लिए कार्य किया है। जोशी ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति/जनजाति, शोशित, वंचित, पिछड़े और हर तरफ से उपेक्षित लोगों के जीवन एवं सामाजिक स्तर को उठाने का गम्भीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इन वर्गों में समय-समय पर जन्मे महान सन्तों, गुरूओं व महापुरूषो, खासतौर से महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायणा गुरू, बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम पर स्मारक, संग्रहालय, मूर्तियां, पार्क, जिले व यूनीवर्सिटी/कालेज आदि स्थापित करके इन्हें पूरा-पूरा आदर व सम्मान दिया है। उन्होंने कहा इन महापुरूषो ने अपनी पूरी जिन्दगी समाज के उपेक्षित लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए समर्पित की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए पूर्वांचल, पिश्चमी उत्तर प्रदेश तथा बुन्देलखण्ड को अलग से राज्य बनाने के लिए केन्द्र सरकार की स्वीकृति हेतु पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए उनकी सरकार ने केन्द्र सरकार से 80 हजार करोड़ रूपये का विशेश आर्थिक सहायता पैकेज देने की मांग भी की है। उन्होंने राज्य में ऊर्जा तथा सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए केन्द्र सरकार से प्रदेश की भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रूप से नदियों से बिजली पैदा करने की परियोजनाओं को शीघ्र मूर्त रूप देने का अनुरोध किया।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने विकास को जमीनी जरूरतों से जोड़ते हुए प्रदेश की जनता को सभी बुनियादी सुविधायें देने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, बेहतर चिकित्सा सुविधा, किसानों को सिंचाई एवं अन्य संसाधनों को मुहैया कराने की योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले (बी0पी0एल0) परिवारों के हित में, जो किसी भी पेंशन योजना अथवा सस्ती दर पर खाद्यान्न की सुविधा से आच्छादित नहीं हैं, उनके लिए उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवारों को 300 रूपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक मद्द देकर उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने लायक बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में इस योजना से लगभग 30 लाख गरीब परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, बाकी बचे बी0पी0एल0 परिवारों को अगले चरण में लाभान्वित किया जाएगा।

श्री जोशी ने अपने अभिभाशण में आसमान छूती कीमतों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसी परिस्थितियां बना दी गईं हैं कि खाद्यान्नों, दालों तथा खाद्य तेलों के दाम बेतहाशा बढ़ गये हैं, जिससे आम जनता विशेशकर गरीबों का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केन्द्र सरकार से खाद्य पदार्थों के मूल्य नियत्रंण की दिशा में सार्थक कदम उठाने का अनुरोध भी किया, परन्तु कीमतों में कमी नहीं आयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों को जमाखोरों एवं कालाबाजारियों के विरूद्ध आवश्यकतानुसार सख्त निरोधात्मक कार्यवाही करने की हिदायत दी है ताकि जनता को मंहगाई से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों का दैनिक अनुश्रवण कर रही है, साथ ही सरकार ने चीनी एवं खाण्डसारी की स्टाक सीमा भी निर्धारित की है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि के लिए काम कर रही है, गन्ना किसानों की खुशहाली के लिए उनकी सरकार ने प्रति हेक्टयर उत्पादन में वृद्धि तथा उपज का वाज़िब व लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए इस वर्ष वर्ष घोशित राज्य परामिश्रित मूल्य में गत वर्ष के सापेक्ष 25 रूपये प्रति कुन्तल की अभूतपूर्व वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षो में प्रदेश की योजना का आकार दोगुना हो गया। चालू वित्तीय वर्ष में विश्व व्यापी मन्दी के बावजूद प्रदेश की विकास दर में सुधार के आसार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय में निरन्तर इजाफा हो रहा है और वर्ष 2008-09 में प्रतिव्यक्ति आय बढ़ कर 18,710 रूपये हो गई है।

श्री जोशी ने कहा कि उनकी सरकार ने अन्यायमुक्त, अपराधमुक्त एवं भयमुक्त वातावरण का सृजन करते हुए कानून का राज स्थापित किया है। विभिन्न आपराधिक एवं माफिया तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली या ऊंची पहुंच वाला क्यों न हो, कानून तोड़ने पर उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की गई। प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल बना है। किसी भी प्रकार का कोई जातिगत अथवा क्षेत्रगत तनाव या नक्सलवादी अथवा आतंकवादी घटनाएं घटित नहीं हुईं हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2009 भी स्वतन्त्र, निश्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण रूप से निपटाये गये।

राज्यपाल ने कहा कि जनिशकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए सरकार ने तहसील एवं थाना दिवस की व्यवस्था लागू की है। सरकार ने पुलिसबल को सुदृढ़ करने के लिए दो लाख से अधिक पद सृजित करके नवसृजित पदों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी है। प्रथम चरण में 35 हजार पुलिस आरक्षियों की भर्ती प्रक्रिया निश्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चल रही है।

श्री जोशी ने कहा कि वर्ष 2009-10 में सूखा के बावजूद खरीफ में 126.43 लाख मैट्रिक टन एवं रबी में 332.91 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न के उत्पादन का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेहतर उत्पादन के लिए 46.87 लाख कुन्तल बीज वितरण का प्राविधान किया था, जिसके सापेक्ष खरीफ में 7.94 लाख कुन्तल एवं रबी में 38.94 लाख कुन्तल बीज वितरित  किया गया। उर्वरक उपलब्धता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि खरीफ 2009 में 29.90 लाख मैट्रिक टन तथा रबी में दिसम्बर, 2009 तक 24.91 लाख मैट्रिक टन उर्वरक का वितरण हुआ। किसानों को  नवीन तकनीक उपलब्ध कराने के लिए खरीफ एवं रबी के मौसमों में कृशि उन्नयन पखवारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा डी0ए0पी0 खाद का बफर स्टाक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में औद्यानिक फसलों के उत्पादन में वृद्धि की अपार सम्भावनाएं विद्यमान हैं। राज्य, आलू व शाकभाजी के उत्पादन में पूरे देश में प्रथम तथा फल में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि किसानों की माली हालत सुधारने के लिए पुष्पो तथा मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समादेश क्षेत्र विकास एवं जल प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत सिंचाई प्रणालियों में उपलब्ध जल के प्रबन्धन के माध्यम से कृशि उत्पादन में वृद्धि करने का प्रयास कर रही है। सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन परियोजना के तृतीय चरण में आगामी छ: वर्षो के दौरान 2.4 लाख आर्थिक रूप से कमजोर कृशक परिवारों को लाभन्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचन क्षमता में वृद्धि के लिए मुख्य एवं मध्यम सिंचाई की परियोजनाओं को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल उपभोक्ता समितियों को अधिकार प्रदत्त करने हेतु उत्तर प्रदेश वाटर मैनेजमेंट रेग्यूलेटरी कमीशन एक्ट तथा सहभागी सिंचाई प्रबन्धन अधिनियम-2009 लागू किया गया है। वर्ष 2009-10 में अल्पकालीन फसली ऋण के रूप में 2600 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष दिसम्बर, 2009 तक 1826.42 करोड़ रूपये तथा 371.91 करोड़ रूपये दीर्घकालीन ऋण का वितरण किया गया है। किसानों को दूध का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए दुग्धशाला विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

श्री जोशी ने कहा कि उनकी सरकार छठे केन्द्रीय वेतन आयोग की संस्तुतियों को राज्य कर्मचारी, स्थानीय निकाय, जिला पंचायत, जल संस्थान एवं विकास प्राधिकरणों तथा राज्य पोशित स्वायत्त शासी संस्थाओं के कार्मिकों के लिए लागू करने वाले प्रदेशों में अग्रणी रही है। इसी के साथ उनकी सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों के कार्मिकों को एवं कार्यप्रभारित कार्मिकों को पुनरीक्षित वेतन संरचना का लाभ प्रदान करने के साथ-साथ राजकीय कर्मचारियों के लिए सुनिश्चत कैरियर प्रोन्नत व्यवस्था भी लागू की। राज्य सरकार ने पेंशनभोगी कर्मचारियों को भी पुनरीक्षित पेंशन का लाभ प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में उठाये गये इन कदमों से प्रदेश सरकार पर काफी अधिक व्यय भार बढ़ा है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग तथा राजमार्गो के रख-रखाव एवं उनके उच्चीकरण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 1424 करोड़ रूपये के प्रस्ताव केन्द्र को भेजे गये परन्तु केन्द्र द्वारा कोई भी धनराशि केन्द्रीय मार्ग निधि के अन्तर्गत स्वीकृत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि राज्य के सहयोग के बावजूद नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इण्डिया की परियोजनाओं में गति नहीं आ पा रही है। इसी प्रकार प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना की लगभग 6000 करोड़ रूपये के प्रस्ताव भारत सरकार के ग्राम विकास मन्त्रालय में लिम्बत है।

श्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराने के लिए राज्य सरकार ने डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना की संरचना एवं स्वरूप में व्यापक परिवर्तन करते हुए डॉ0 अम्बेडकर समग्र विकास योजना लागू की है। इस योजना के अन्तर्गत 5598 ग्राम सभाओं को समस्त कार्यक्रमों से सन्तृप्त किया गया है। उनकी सरकार ने पहली बार डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभाओं में सी0सी0रोड व के0सी0 ड्रेन का निर्माण आबादी के आन्तरिक मार्गों के लिए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारम्भ किया है। उनकी सरकार ने इन गांवों की अनुसूचित जाति की बस्तियों में 10,000 सोडियम लाईट लगाने का कार्य भी शुरू किया है।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार औद्योगिक विकास के लिए यमुना एक्सप्रेस वे, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गीडा, लीडा, बीडा आदि विकास प्राधिकरणों के गठन किये हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टीसिपेशन के तहत मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कालेज, पॉलिटेकनिक, आई0टी0आई0 आदि स्थापित किये जा रहे हैं। औद्योगिक वातावरण सृजित करने के फलस्वरूप 57,965 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश प्रदेश में हुआ है। सरकार ने पी0पी0पी0 के अन्तर्गत विश्वस्तरीय प्रवेश नियन्त्रित आठ लेन की 1,047 किमी0 लम्बी गंगा एक्सप्रेस-वे, छ: लेन की 165 किमी0 लम्बी यमुना एक्सप्रेस-वे तथा ग्रेटर नोएडा से उत्तरांचल सीमा के निकट अपर गंगा कैनाल के तट पर एक्सप्रेस-वे बनाने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त बारा एवं करछना में तापीय विद्युत परियोजनाए, कानपुर एवं आगरा में इनपुट बेस्ड विद्युत वितरण फ्रेन्चाइजी का चयन, नौ शहरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, आठ पॉलिटेकनिक, छ: आई0टी0आई0 एवं आगरा में इनर रिंग रोड भी पी0पी0पी0 के आधार पर बनाने का निर्णय लिया है।

श्री जोशी ने कहा कि उनकी सरकार समस्त बच्चों को कक्षा आठ तक शिक्षा दिलाने हेतु कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि परिशदीय विद्यालयों में बच्चों के डिजीटल फोटोग्राफी करायी जा रही है। असेवित बस्तियों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना, शैक्षिक द्रष्टि से पिछड़े विकास खण्डों में 545 कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जिनमें से 171 अल्पसंख्यक बहुल्य क्षेत्रों में खोले गये हैं। प्रदेश के 154 लाख बच्चों को मध्यान्ह भोजन तथा सूखाग्रस्त जनपदों में ग्रीश्म अवकाश भोजन की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा “सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मद्द योजना´´ के तहत अब तक 3,03,813 छात्राओं को लाभान्वित किया गया। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के प्रसार और इसमें गुणात्मक सुधार के लिए कई कदम उठाये हैं। प्रदेश में उर्दू, अरबी, फारसी भाशाओं को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ की स्थापना की गई है। अनुसूचित जाति/जनजाति के समाजिक, आर्थिक उन्नयन के लिए बान्दा एवं बिजनौर में आई0टी0 आधारित इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त अलीगढ़ एवं कानपुर देहात में महामाया पॉलीटेकनिक आफ इन्फारमेंशन टेक्नॉलाजी कालेजों की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार  उत्क्रष्ट कलाकारों को मान्यवर श्री कांशीराम कला सम्मान पुरस्कार पहले से ही दे रही है। कलाकारों के लिए इस वर्ष से सन्त रविदास कला सम्मान पुरस्कार योजना भी प्रारम्भ की जा रही है। सरकार ने छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत लगभग एक करोड़ चालीस लाख अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य जाति को सुविधा मुहैया करायी है। इसके अलावा 31,68,742 अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति से आच्छादित किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना में पारदर्शिता एवं समयशीलता लाने के लिए इसका पूर्ण कम्प्यूटराईजेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं से 40 लाख लाभार्थियों को सुविधा मुहैया करायी है। अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वननिवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम-2006 का क्रियान्वयन तत्परता से कर रही है। समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच लाने के उद्देश्य से “महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना´´ का क्रियान्वयन करते हुए अबतक 62,284 बालिकाओं को सावधि जमा प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया है।

श्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार, उपनिबंधक कार्यालयों में पंजीयन का कार्य कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से किये जाने की परियोजना संचालित कर रही है। इसके अतिरिक्त नेशनल लैण्ड रिकार्ड माडर्नाईजेशन प्रोग्राम चलाने का भी निर्णय लिया गया है। गामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए 95,060 सफाई कर्मिकों की तैनाती की गई है। सरकार ने वैट प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए चेक पोस्टों को समाप्त कर दिया है तथा एक करोड़ रूपये से ऊपर के टर्न ओवर वाले व्यापारियों को ई-रिर्टन की सुविधा अनुमन्य की है।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार मा0 श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत बी0पी0एल0 नगरीय निवासियों के लिए प्रथम चरण में एक लाख एक हजार आवास के सापेक्ष 81,640 आवासों का निर्माण पूर्ण करा चुकी है। नगरीय क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युवल मिशन कार्यक्रम कड़ाई से संचालित करा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में तात्कालिक आवश्यकता की परियोजनाओं हेतु निकायों को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराने के लिए मा0 कांशीराम जी नगर विकास योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नदियों को प्रदूशण मुक्त करने के लिए कृत संकल्प है। इसी क्रम में 23 नगरों के अन्तर्गत नदी प्रदूशण नियन्त्रण के कार्य कराये जा रहे हैं।

श्री जोशी ने कहा कि पिछड़ी जातियों के लिए संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में 50 प्रतिशत तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में शत-प्रतिशत केन्द्र सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। परन्तु इन योजनाओं के तहत केन्द्र द्वारा देयता के सापेक्ष बहुत नगण्य धनराशि उपलब्ध करायी गई। इन योजनाओं का अधिकांश व्यय भार राज्य सरकार को वहन करना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने इन योजनाओं के तहत अब तक 2,07,07,135 पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने हेतु 838.15 करोड़ रूपये की धनराशि की व्यवस्था की है। इन योजनाओं के तहत प्रदेश को भारत सरकार से 2074 करोड़ रूपये अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को भगवान बुद्ध के जीवन की विभिन्न घटनाओं से जुड़े रहने का गौरव हासिल है। विदेशी एवं भारतीय पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए उनकी सरकार ने बौद्ध परिपथ के बहुआयामी विकास तथा कुशीनगर एवं सारनाथ में विभिन्न विकास योजनाएं संचालित की हैं। राज्य सरकार कुशीनगर में निजी सहयोग से अन्तर्राश्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित करने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने तथा अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा, इिन्दरा आवास योजना, महामाया आवास योजना, महामाया सर्वजन आवास योजना को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस हेतु सारथी सॉफ्टवेयर आधारित ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 988 नई बसें परिवहन निगम के बेड़े में सम्मिलित की गई हैं।

श्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार को केन्द्र द्वारा बी0पी0एल0, ए0पी0एल0 और अन्त्योदय योजना की मदों में लगभग 3370 करोड़ रूपये की सिब्सडी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से इन योजनाओं को संचालित कर रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सम्बन्ध में लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कॉल सेण्टर की स्थापना की गई है। उनकी सरकार ने खाद्यान्न की कमी वाले सूखा एवं दैवीय आपदा से प्रभावित बुन्देलखण्ड एवं पूर्वांचल के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 781 ग्रामीण खाद्यान्न बैंक स्थापित किये हैं। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश जमीन्दारी विनाश अधिनियम-1950 की धारा-122 `ख´ (4 ख) में संशोधन करके ग्राम सभा की भूमि पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के मई 13, 2007 तक के कब्जे को भी विनियमित किया है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में गरीब बस्तियों के अन्तर्गत अनाधिकृत रूप से बसे बी0पी0एल0 परिवारों को उनके आवासों का मालिकाना हक दिलाने हेतु सरकार ने सर्वजन हिताय गरीब आवास योजना लागू की है।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने कारागारों में निरूद्ध बिन्दयों को स्वावलंबी एवं कार्यकुशल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न केन्द्रीय कारागारों में कारागार उद्योगों की स्थापना की है। प्रदेश में घनी आबादी के मध्य आने वाले 09 जनपदों के कारागारों को शहर से बाहर स्थानान्तरित करके नवीन कारागारों के निर्माण एवं कारागार विहीन 13 जनपदों में जिला कारागारों के निर्माण का निर्णय लिया है। प्रदेश में विकलांगजनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने कई कदम उठाये हैं। इसी क्रम में डॉ0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ की स्थापना की है, जिसमें विशेश शिक्षा संकाय के छ: पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज कन्नौज, उरई (जालौन) में भवनों का निर्माण अन्तिम चरण में है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में ए0ई0एस0 एवं जे0ई0एस0 से बचाव के लिए 3.50 करोड़ बच्चों को टीका लगाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त जननी सुरक्षा योजना को भी प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। प्रदेश में नकली, अधोमानक तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो की रोकथाम के लिए खाद्य एवं औधि प्रशासन विभाग का गठन किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में विद्युत की कमी दूर करने के लिए पी0पी0पी0 के माध्यम से स्थापित की जानी वाली परियोजनाओं के लिए निवेशकर्ताओं का चयन पूर्ण कर चुकी है तथा निविदा प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। राज्य सरकार ने ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की बची हुई अवधि में लगभग 7000 मेगावाट तथा बारहवीं पंचवर्षीय योजना में 25,000 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत क्षमता स्थापित करने के लिए परियोजनाएं चिन्हित करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को उन्नतशील बीज,उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेश आसानी से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए-मायावती

Posted on 18 January 2010 by admin

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने जनता से सीधे जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की गति तेज करने के निर्देश देते हुए कहा है कि अगामी तीन महीने में अपने-अपने विभाग की जारी वित्तीय स्वीकृतियों का शतप्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी धनराशि पी0एल0ए0 अथवा में बैंक में नहीं रखी जाएगी, जो भी धनराशि अवशेष बचती है तो उसे समर्पित कर दें। उन्होंने कहा कि मार्च के महीने में आवंटित बजट को लेकर अफरा-तफरी मचती है और धनराशि का समुचित उपयोग सुचारू रूप से नहीं हो पाता है। उन्होंने साफ तौर से निर्देश दिये हैं कि कोई भी वित्तीय स्वीकृतियां 28 फरवरी, 2010 के बाद जारी नहीं की जायेंगी। उन्होंने प्रदेश की विकास दर बढ़ाने के साथ ही निजी पूंजी निवेश आकृष्ट करने पर भी जोर दिया।

सुश्री मायावती ने यह निर्देश तब दिये जब आज योजना भवन में मन्त्रिमण्डलीय सचिव शंशाक शेखर सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त  वी0के0 शर्मा तथा अतिरिक्त मन्त्रिमण्डलीय सचिव विजय शंकर पाण्डेय ने बैठक के निष्कषोZं से उन्हें अवगत कराया।   मुख्यमन्त्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन महीने ही शेष रह गये हैं इसको दृष्टिगत रखते हुए विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित से सीधे जुड़े कार्यक्रमों किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा विकास का कार्य जमीन पर दिखना चाहिए।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसको दृष्टिगत रखते हुए किसानों को उन्नतशील बीज एवं उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेश आसानी से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यूरिया एवं अन्य खादों के लिए किसानों को भटकना न पड़े। उन्होंने नयी कृषि नीति को और अधिक व्यवहारिक तथा किसान हित परक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं पर प्रभावी कार्यवाही तथा शिलान्यास के कार्यो को पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इसका समय से लाभ मिल सके।

मुख्यमन्त्री ने प्रदेश में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए अधिक से अधिक केन्द्रीय सहायता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने बिजली, सिंचाई, लोक निर्माण, ग्राम्य विकास, शिक्षा आदि के क्षेत्रों में मिलने वाले केन्द्रीय सहायता को यथासमय प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वाणिज्यकर, परिवहन, स्टाम्प एवं निबधन विभागों के लिए नये निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हर हाल में पूरी करते हुए राजस्व वसूली के कार्यों में भी व्यक्तिगत रूचि प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा अपने सीमित संसाधनों से विकास कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि इनके निर्धारित लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

सुश्री मायावती ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि खराब पड़े हैण्डपम्पों को प्राथमिकता से ठीक कराया जाए और नये हैण्डपम्पों को मानकों के अनुरूप लगाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खराब नलकूपों की मरम्मत तथा नवनिर्मित नलकूपों का उर्जीकरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महामाया आवास, सर्वजन आवास तथा मल्टी सेक्टोरल योजना के तहत निर्मित कराये जाने वाले आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को इन्हें निर्धारित समय में उपलब्ध कराया दिया जाना चाहिए।

मुख्यमन्त्री ने सरकारी अस्पतालों में आपरेशन का कार्य सुबह 08 बजे से शाम 08 बजे तक तथा जांच आदि का कार्य 24 घण्टे करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों को सरकारी अस्पतालों की सेवाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप सर्जन द्वारा ऑपरेशन न किये जाने पर उसका स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अब सर्जन द्वारा किये गये ऑपरेशनों की संख्या की प्रतिदिन मॉनीटिरिंग डी0जी0 हेल्थ द्वारा की जाएगी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयुष चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

सुश्री मायावती ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बनाये रखने के लिए विश्वविद्यालयों में छात्रों की प्रवेश की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कुछ विश्वविद्यालयों को छोड़कर बाकी विश्वविद्यालय सिर्फ परीक्षा कराने की संस्था बन कर रह गये हैं और उनके यहां कैम्पस में दो से ढाई हजार छात्र अध्ययन करते हैं, जो राष्ट्रीय मानक से कम है। उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।

मुख्यमन्त्री ने सरकारी विभागों में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए ठेकों में निर्धारित आरक्षण शतप्रतिशत सुनिश्चित करने, छात्रवृत्ति वितरण एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को साईकिल वितरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने वर्ष-2012 तक प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में निजी निवेश को और अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विकास योजना के सुचारू संचालन में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप की सहभागिता बढ़ायी जानी चाहिए। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों को और गतिशील बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के बन्धों का निर्माण कार्य अब नरेगा के माध्यम से ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां मनरेगा योजना में लगभग साढ़े छ: सौ करोड़ रूपये की धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करायी गई है।

मुख्यमन्त्री ने यमुना एक्सप्रेस-वे के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाना चाहिए, ताकि राष्ट्र मण्डल खेलों के आयोजन के समय उत्तर प्रदेश को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए 30 सितम्बर, 2010 की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अपर गंगा कैनाल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में भी त्वरित गति आनी चाहिए। उन्होंने मैत्रीय परियोजना तथा कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र पूरा किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आदर्श तालाब निर्माण तथा सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करने के भी निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, संस्कृति, पर्यटन, बाह्य सहायतित परियोजना, वन, खाद्य एवं रसद, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा खाद्य एवं औषधि, डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, सहाकारिता, पशुधन, दुग्ध विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, लघु सिंचाई, परती भूमि विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण आदि विभागों की भी समीक्षा की और मुख्यमन्त्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की गति तेज करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमन्त्री के सभी प्रमुख सचिव/सचिव तथा अन्य विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

जन्मदिन के अवसर पर 7,312 करोड़ की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण

Posted on 15 January 2010 by admin

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को अपना 54वां जन्मदिन गरीबों के नाम समर्पित कर दिया। इस मौके पर उन्होने करीब 7,312 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
21
लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मायावती ने संवाददाताओं से कहा, “बीते वर्षो की तरह इस साल भी मेरे जन्मदिन पर प्रदेशवासियों को बसपा सरकार की तरफ से कल्याणकारी योजनाओं का तोहफा दिया गया है। राज्य में एक नई पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्यभर के करीब 30 लाख गरीबों को 300 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज कुल 7,312 करोड़ रुपये की 264 जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश के गरीबों और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के जीवन स्तर का उत्थान होगा। साथ ही प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर मायावती ने केंद्र में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को उत्तर प्रदेश को 80,000 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज देने के लिए एक बार फिर कोसा और कहा, ” राज्य के विकास के लिए मैंने प्रधानमंत्री जी को कई बार पत्र लिखकर विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की लेकिन आज तक एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।16

मायावती ने कहा, “हमारी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से सरकारी खर्चो में कटौती करके गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

115.03 करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत किए

Posted on 14 January 2010 by admin

लखनऊ -  प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत माह दिसम्बर तक 6500 बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य के सापेक्ष 4418 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

संस्थागत वित्त विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार इस दौरान बैंकों ने   115.03 करोड़ रूपये के ऋण स्वीकृत किए हैं, जिसके सापेक्ष 98.59 करोड़ रूपये ऋण के रूप में वितरित किए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी का समाधान करने, ग्रामीण शिक्षितों के शहर की ओर पलायन को हतोत्साहित करने तथा अधिक से अधिक रोजगार के अवसर गॉंव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तिगत उद्यमियों को 5.00 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से 4 प्रतिशत से 10 प्रतिशत ब्याज की दर से उपलब्ध करायी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in