Categorized | Latest news

श्रद्धांजलि सभा में सभी दलो के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये

Posted on 01 February 2010 by admin

लखनऊ -  कैसरबाग बारादरी लखनऊ के समक्ष समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व0 जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने स्व0 मिश्र के साथ लम्बे सम्पर्क के कई भावुक क्षणों के संस्मरण सुनाए और कहा कि उनके मन में गरीबों और सर्वहारा के लिए दर्द था। समय पर, समझकर दूरद्रष्टि से निर्णय लेना उनकी विशेशता थी। उन्होने जीवन में बहुत संघर्ष किया। उनमें दृढ़ इच्छाशक्ति थी। उनकी ललकार और हुंकार से कितनों की ही जिन्दगी में बदलाव आया। उनके विचारों और उनकी जीवन शैली से प्रेरणा लेकर जीवन में उन्हें कार्यान्वित करें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

a

श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सॉसद श्री कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम आसरे वर्मा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष  श्री अशोक सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सॉसद श्री विश्वनाथ शास्त्री, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव  श्री एस0पी0 कश्यप, लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डा0 चित्रा सिंह, जनता दल (यू0) के नेता श्री जगदीश लाल श्रीवास्तव, मुस्लिम मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष डा0 खान मोहम्मद आतिफ, फारवर्ड ब्लाक के श्री राम किशोर तथा श्री के0सी0 मिश्र ने स्व0 मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस सभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता, सर्वश्री मोहन सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री अताउर्रहमान, राष्ट्रीय महासचिव श्री राम आसरे कुशवाहा, सॉसद भगवती सिंह, पूर्व सॉसद मुख्तार अनीस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सॉसद श्री कल्याण जैन (मध्य प्रदेश) ने भी स्व0 जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

लगभग सभी वक्तओं ने कहा  श्री जनेश्वर मिश्र के निधन से समाजवादी आन्दोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। संघर्ष उनका  जीवनमन्त्र था और सादगी तथा कथनी-करनी की एकता की वे अद्वितीय मिसाल थे। मत भिन्नता के बावजूद उनकी बातें सभी दलों के लोग बड़े सम्मान के साथ सुनते थे। इस सभा की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने की और संचालन प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने किया। सभा का समापन दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना के साथ हुआ।

d-j

आज स्व0 जनेश्वर मिश्र को विभिन्न जनपदो में समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में शोकसभाएं आयोजित की गई और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रदेश के सभी जनपदो में स्व0 जनेश्वर मिश्र को श्रद्धाजंलि अर्पित करने हेतु शोकसभायें आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न दलों के नेताओं ने भी सम्मिलित होकर स्व0 जनेश्वर मिश्र जी के प्रति श्रद्धांजलि दी।

श्री कल्याण जैन, पूर्व सॉसद (मध्य प्रदेश) की पुस्तक (यदि मैं वित्त मन्त्री होता) की प्रति स्व0 मिश्र के चित्र के समक्ष रखकर उन्हें अर्पित की गई क्योंकि उन्होने इसके विमोचन की स्वीकृति दी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in