Archive | Latest news

नक्सलियों द्वारा सी0आर0पी0एफ के जवानों की सामूहिक हत्या दुर्भाग्यपूर्ण -मुख्यमन्त्री

Posted on 07 April 2010 by admin

मुख्यमन्त्री ने सामूहिक हत्याकाण्ड पर गहरा षोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेष की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा मेें कल नक्सलियों द्वारा सी0आर0पी0एफ के जवानोें पर किये गये हमले को कायराना और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जवानों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमन्त्री ने एक षोक सन्देष में कहा कि नक्सलियों द्वारा की गई इस नृषंस कार्यवाही को किसी भी दषा में उचित नहीं कहा जा सकता है।

सुश्री मायावती ने इस घटना में मारे गये सी0आर0पी0एफ0 के जवानों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की षान्ति की कामना की।

उल्लेखनीय है कि इस जघन्य हमले में उ0प्र0 के अनेक जवान षहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संकट की इस घड़ी में षहीदों के परिवारों के साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री ने मनरेगा में अनियमितता करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये

Posted on 30 March 2010 by admin

लखनऊ :: दिनांक 30 मार्च, 2010

मुख्यमन्त्री ने मनरेगा में अनियमितता करने वाले चित्रकूट और सुल्तानपुर के तत्कालीन जिलाधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये

महोबा और चित्रकूट के तत्कालीन सी0डी0ओ0 निलिम्बत,
सुल्तानपुर के तत्कालीन सी0डी0ओ0 के विरूद्ध विभागीय जांच के निर्देश

20 अन्य दोशी अधिकारी/कर्मचारी भी तत्काल प्रभाव से निलिम्बत

अब तक मनरेगा में अनियमितता के दोशी 42 अधिकारी निलिम्बत, 69 अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच

51 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रवििश्ट दी गई

29 जनपदों में 40 मामलों पर प्राथमिकी दर्ज कर 38 ग्राम प्रधानों, 30 ग्राम विकास/ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा 48 अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही

 उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने मनरेगा के क्रियान्वयन में अनियमितता की िशकायतों पर कड़ा रूख अपनाते हुए चित्रकूट और सुल्तानपुर जनपदों के तत्कालीन जिलाधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने तथा जनपद महोबा एवं चित्रकूट के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारियों को निलिम्बत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जनपद सुल्तानपुर के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी को आरोप पत्र देकर विभागीय कार्यवाही करने तथा जनपद गोण्डा, बलरामपुर, महोबा, सुल्तानपुर तथा चित्रकूट के अन्य दोशी अधिकारियों को निलिम्बत करते हुए जांच के निर्देश भी दिये हैं।

सुश्री मायावती ने कहा है कि मनरेगा के क्रियान्वयन में भ्रश्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि मनरेगा के तहत अवस्थापना एवं विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी से अंजाम दें। उन्होंने कहा कि गरीबों के रोजगार से जुड़ी इस योजना में प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही को गम्भीरता से लेगी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग के अन्य कार्यक्रमों में भी दोशी पाये जाने वाले किसी भी स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी बख्शे नहीं जायेगे।

 ज्ञातव्य है कि मुख्यमन्त्री के आदेश पर प्रत्येक तहसील स्तर पर मनरेगा के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के अनुश्रवण के लिए निगरानी समिति गठित की गई थी। इसके अलावा समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा भी स्थलीय भ्रमण करके मनरेगा के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमन्त्री ने मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन के भी आदेश दिये हैं।

 मुख्यमन्त्री के निर्देश पर मनरेगा कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्रोतों से प्राप्त िशकायतों की गम्भीरता से जांच करायी गई। जांच के फलस्वरूप जनपद गोण्डा के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी श्री राज बहादुर को निलिम्बत कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसके अतिरिक्त परियोजना निदेशक श्री जी0पी0 गौतम, नाजिर/सहायक लेखाकार श्री सुधीर कुमार सिंह, लेखाकार श्री अवधेश कुमार िंसंह तथा संख्या सहायक श्री दुर्गेश मिश्रा को तत्कालिक प्रभाव से निलिम्बत कर दिया गया है।

 इसी प्रकार जनपद बलरामपुर में परियोजना निदेशक श्री अमरेश नन्द राय, तत्कालीन परियोजना निदेशक श्री भगवती प्रसाद वर्मा और तत्कालीन प्रभारी लेखा अधिकारी सम्प्रति परियोजना अर्थ शास्त्री श्री बृज किशोर लाल श्रीवास्तव को निलिम्बत करके विभागीय कार्यवाही करने के आदेश दिये गये हैं। जनपद महोबा में मनरेगा में अनियमितताओं के आरोप में श्री जयराम लाल वर्मा तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, श्री हर नारायण परियोजना निदेशक के अलावा तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी श्री लाल सिंह, श्री आदित्य कुमार तथा श्री राजेश कुरील को भी निलिम्बत कर दिया गया है।

जनपद सुल्तानपुर में मनरेगा क्रियान्वयन में गड़बड़ी के आरोप में तत्कालीन जिलाधिकारी श्री आर0के0 सिंह और तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी श्री बी0राम के विरूद्ध आरोप पत्र देकर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इनकेे अलावा परियोजना निदेशक श्री छोटे लाल कुरील, वरिश्ठ लिपिक श्री मनोज कुमार, सहायक लेखाकार श्री देवकी नन्दन यादव और लेखाकार श्री विजय शंकर दुबे को निलिम्बत कर दिया गया है।

 जनपद चित्रकूट में मनरेगा की धांधलियों के लिए जिम्मेदार तत्कालीन जिलाधिकारी श्री हृदेश कुमार और तत्कालीन जिला विकास अधिकारी (सेवा निवृत्त) श्री गया प्रसाद सिंह को मुख्यमन्त्री के निर्देश पर आरोप पत्र देकर विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। साथ ही, श्री प्रमोद चन्द श्रीवास्तव तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, श्री राम किशुन तत्कालीन परियोजना निदेशक, श्री मुन्नू लाल सहायक लेखाकार और श्री अतुल कान्त खरे कनिश्ठ लिपिक को निलिम्बत कर दिया गया है।

 ज्ञातव्य है कि विकास कार्यों में भ्रश्टाचार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरूद्ध मुख्यमन्त्री के कड़े रूख को देखते हुए पूरे प्रदेश में अब तक 42 अधिकारियों के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई और 69 अधिकारियों के विरूद्ध आरोप पत्र देकर विभागीय कार्यवाही सुनििश्चत की गई है। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यवाही में जांच पूरी कराकर अब तक 51 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रवििश्ट दी गई और 4 अधिकारियों/ कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

 इसके अलावा प्रदेश के 29 जनपदों में 40 मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई है, जिसके अन्तर्गत 38 ग्राम प्रधानों, 30 ग्राम विकास/ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा 48 अन्य विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनििश्चत की जा चुकी है। मुख्यमन्त्री ने ऐसे प्रकरणों में मण्डलायुक्तों को व्यक्तिगत ध्यान देकर प्राथमिकता के आधार पर विवेचना पूर्ण कराने और न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल कराने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास का पैसा बीच से गायब हो जाता है - राहुल

Posted on 28 March 2010 by admin

सुल्तानपुर - कांग्रेस महासचिव व अमेठी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसे बाद भी केंद्र सरकार ने विकास के लिए जितना पैसा दिया है उतना दूसरे राज्यों को नहीं दिया गया है, उन्होने आरोप लगाया कि, विकास के पैसा का फायदा प्रदेश को नहीं मिल रहा है, क्योंकि यह पैसा बीच से गायब हो जाता है।

राहुल ने पार्टी कार्यकताओं से अपील करते हुए कहा है कि नरेगा योजना को ढंग से लागू करने और इसका लाभ सभी को मिले यह सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जाकर रोजगार कार्ड बनवाए तथा लोगों को काम दिलाकर योजना का पूरा लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी महाविद्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बसपा सरकार पर जमकर हमला किया।उन्होने मायावती सरकार पर विकास की योजनाओं सही अमल न करने का आरोप जड़ा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए चलाई गई कई योजनाओं नरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये का पैकेज दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार उस पैसे का सही उपयोग तक नहीं कर पा रही और यहां तक कहा कि इन योजनाओं का पूरा फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है और बीच में ही पैसा गायब हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में जो धनराशि दी गई है। इसके अलावा बुंदेलखंड के लिए भी प्रधानमंत्री ने हजारों करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। राहुल ने कहा कि जिलों के विकास के साथ-साथ गरीबों और पिछड़ों के लिए भी केंद्र की संप्रग सरकार हजारों करोड़ दे रही है, लेकिन यह पैसा गरीबों और पिछड़ों तक नही पहुंच पा रहा है।

शुक्रवार को सुल्तानपुर में हुई जिला स्तरीय सर्तकता एवं निगरानी समिति की बैठक का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि अभी तक तो कांग्रेस ही नरेगा योजना में गड़बड़ियों की शिकायत करती रही है, लेकिन कल हुई बैठक में तो सभी दलों के लोगों ने भी यह माना कि नरेगा योजना अच्छी है मगर अमल में खामियां है। कहा कि 2012 मिशन मेरा नही मीडिया की देन है मै तो 2012 तक समाजिक परिर्वतन की बात की है। उन्होंने गांधी ने कहा कि मै उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश के रूप में देखना चाहता हूं। गांव के विकास के लिए मनरेगा के द्वारा कार्य कराये जाने में अधिकारियों को पारदर्शिता लाने को कहा है। बाद में रायबरेली जाते समय जायस चौराहे की  एक दूकान पर सामोशे का भी लुफ्त लिया।  राहुल के दौरे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर आ रहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी.एस.पी.पार्टी का 14 अप्रैल को देश-व्यापी आन्दोलन

Posted on 27 March 2010 by admin

पार्टी के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों, मन्त्रियों, सांसदों, विधायकों की बैठक सम्पन्न

लखनऊ -  बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री कुमारी मायावती जी ने पार्टी के लोगों का आज यहां आह्वान किया कि वे कांग्रेस,  बी.जे.पी. व अन्य विरोधी पार्टियों की बाबा साहेब डा. अम्बेडकर-विरोधी सोच का पर्दाफ़ाश करने एवं बाबा साहेब की सोच-विरोधी महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने का तीव्र विरोध करने के लिये उनकी जयन्ती के दिन दिनांक 14 अप्रैल को देश-व्यापी आन्दोलन के तहत सभी ज़िला मुख्यालयों पर ज़ोरदार एक-दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनायें।

पार्टी के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों, मन्त्रियों, सांसदों, विधायकों आदि की एक बैठक को सम्बोधित करते हुये बहन कुमारी मायावती जी ने कहाकि सभी विरोधी पार्टियों, ख़ासकर कांग्रेस पार्टी की नीति एवं व्यवहार हमेशा ही परम्पूज्य बाबा साहेब डा. अम्बेडकर विरोधी रहा है, जिस कारण ही बाबा साहेब को पूणा पैक्ट के लिये मजबूर किया गया तथा कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा उनको भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया गया।

बहन कुमारी मायावती जी ने कहाकि और फिर अन्तत: भारत की आज़ादी के लगभग 43 वर्षो के बाद, जब केन्द्र में श्री वी.पी. सिंह के नेतृत्व में ग़ैर-कांग्रेसी गठबंधन वाली नेशनल फ्रन्ट की सरकार चल रही थी, जिसे बी.एस.पी. का भी समर्थन प्राप्त था, तब सन् 1990 में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर जैसी हस्ती को, बी.एस.पी. के दबाव में भारत रत्न के सम्मान से अलंकृत किया गया। इस प्रकार बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के प्रति कांग्रेस पार्टी का रवैया हमेशा से ही उपेक्षापूर्ण व तिरस्कारी रहा है, और इतना ही नहीं, बल्कि बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के परिनिर्वाण के बाद, उनके मूवमेन्ट को पुनर्जीवित करने वाले मान्यवर श्री कांशीराम जी के प्रति भी कांग्रेस तथा अन्य विरोधी पार्टियों का रवैया तिरस्कार व उपेक्षा का रहा, जो अन्त तक जारी रहा। इसी कारण ही बड़े दु:ख के साथ यह कहना पड़ता है कि मान्यवर श्री कांशीराम जी का दिनांक 9 अक्तूबर, 2006 को देहान्त होने पर, उनके सम्मान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक नहीं घोषित किया और इसी प्रकार, तब उत्तर प्रदेश में चल रही समाजवादी पार्टी की सरकार ने भी मान्यवर श्री कांशीराम जी के सम्मान में प्रदेश में एक दिन का भी राजकीय शोक नहीं घोषित किया।
और अब जबकि उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की मानवतावादी सोच पर चलने वाली बी.एस.पी. की सरकार भव्य स्मारक, पार्क, विश्वविद्यालय, ज़िला  इत्यादि बनवाकर उनको उचित आदर-सम्मान देने का प्रयास कर रही है तो कांग्रेस, बी.जे.पी. तथा अन्य विरोधी पार्टियों को यह सब बहुत बुरा लग रहा है और ये पार्टियां इसमें बाधा डालने की लगातार कोशिशें कर रही हैं। इन मामलों को कोर्ट-कचहरी तक में घसीटा जा रहा है, जहां इन विरोधी पार्टियों के वरिष्ठ व ज़िम्मेदार लोग इसका खुलकर विरोध करते नज़र आते हैं। इसलिये कांग्रेस, बी.जे.पी. तथा अन्य विरोधी पार्टियों की इन हरकतों की जितनी भी निन्दा की जाये, वह कम होगी।

बहन कुमारी मायावती जी ने कहाकि कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि बाबा साहेब को मान-सम्मान देने के मामले में विरोधी समाजवादी पार्टी का भी रवैया बहुत कुछ कांग्रेस पार्टी जैसा ही बाबा साहेब-विरोधी रहा है, जिस कारण ही उस पार्टी के लोग, बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के अनुयाइयों के लिये तीर्थस्थल की हैसियत रखने वाले लखनऊ के डा. अम्बेडकर स्मारक के बारे में उलूल-जुलूल बातें करते रहते हैं। ऐसे लोगों का भी तीव्र विरोध करना व उनका पर्दाफ़ाश करना बहुत ज़रूरी है।

बहन कुमारी मायावती जी ने कहाकि इसी प्रकार, अपने देश की महिलाओं के बारे में भी कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार की सोच बाबा साहेब डा. अम्बेडकर-विरोधी है। बाबा साहेब सर्वसमाज की महिलाओं के हक़ व हक़ूक़ के लिये जीवन भर संघर्षरत रहे तथा मौक़ा मिलने पर उन्होंने भारतीय संविधान में महिलाओं को आत्म-सम्मान के साथ जीने का, वोट डालने का एवं पुरुषो के समान बराबरी का हक़ दिलाया। इस मामले में भी बाबा साहेब  डा. अम्बेडकर की सोच महिलाओं में भी दबे-कुचले लोगों को, जिनको वास्तव में आगे बढ़ाने की ज़रूरत है, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के पक्षधर थे। और स्वतन्त्रता के बाद, बाबा साहेब ने हिन्दू कोड बिल के माध्यम से, महिलाओं के सम्पूर्ण व व्यापक उत्थान व कल्याण का प्रयास किया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी व अन्य विरोधी संगठनों ने तब बाबा साहेब के उस प्रयास को भी असफल कर दिया था, जिस कारण बाबा साहेब को मायूस होकर केन्द्रीय क़ानून मन्त्री के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था, हालांकि केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल से उनके इस्तीफा देने के पीछे कुछ और भी महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।

बहन मायावती जी ने कहाकि जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं है, बल्कि पूरी तरह से इसके पक्ष में है, क्योंकि बी.एस.पी. का नेतृत्व दलित समाज में जन्मी एक ऐसी सशक्त महिला के हाथ में है जिसने देश की राजनीति में अपनी एक अलग मज़बूत और अनोखी जगह बनायी है, जो वर्तमान में बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण एवं विशाल राज्य की मुख्यमन्त्री भी हैं और सर्वसमाज के ग़रीबों, शोशितों व पीड़ितों को सम्मानपूर्वक जीवन यापन की सुविधा मुहैया कराने के लिये पूरी तरह से तत्पर हैं। लेकिन देश में लोक सभा और विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का जो विधेयक अभी हाल ही में दिनांक 9 मार्च, 2010 को केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पास कराया गया है, उससे देश की अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, धार्मिक अल्पसंख्यक एवं सवर्ण समाज की ग़रीब महिलाओं को कोई ज़्यादा व सीधा लाभ होने वाला नहीं है, क्योंकि इस विधेयक में इन वर्गों की महिलाओं के लिये अलग से आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है।

इसके अलावा इस विधेयक में अनेकों गम्भीर व घातक कमियां हैं, जिनका पर्दाफाश करने के लिये बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की जयन्ती के दिन दिनांक  14 अप्रैल, 2010 को ज़िला स्तर पर एक दिन का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने इसके लिये लोगों का आह्वान किया कि वे अपने मसीहा बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के लिये एक दिन का पूरा समय निकाल कर इस कार्यक्रम को ज़रूर सफल बनायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान

Posted on 26 March 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध आज से व्यापक जनसम्पर्क व हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात कर दी है। अभियान 10 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शुक्रवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए बताया कि आज जगह-जगह लगभग 150 स्थानों पर बड़ी सभांए हुई, पदयात्रा के जरिए जनसम्पर्क हुआ। इस अभियान में वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने अम्बेडकरनगर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने जे0पी0 नगर के हसनपुर क्षेत्र में व मुरादाबाद नगर में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया। राष्ट्रीय सचिव वरूण गांधी ने पीलीभीत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया।

bjp26-2श्री दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी के नेतृत्व में आगरा जिला व महानगर के कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसी प्रकार नेता विधानमण्डल ओम प्रकाश सिंह सुलतानपुर व सुलतानपुर जनपद के जगदीशपुर में हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने गाजियाबाद, सांसद लालजी टण्डन ने लखनऊ, सांसद योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर महानगर, सांसद कमलेश पासवान ने गोरखपुर जिला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने वाराणसी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबख्श वर्मा ने फरूZखाबाद, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कानपुर, प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह ने सहारनपुर, प्रदेश महामन्त्री राजेश अग्रवाल ने अलीगढ़ महानगर, प्रदेश मन्त्री अशोक कटारिया ने बुलन्दशहर, प्रदेश मन्त्री इन्द्रजीत आर्य ने अलीगढ़ जिला, प्रदेश मन्त्री सरिता भदौरिया ने औरैया, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कासगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने महाराजगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील शाक्य ने जालौन और झांसी, विधायक महेश गुप्ता ने बदांयू, आशुतोष वाष्णेय ने हाथरस, अशोक गोयल ने बिजनौर, रामनरेश अग्निहोत्री ने मैनपुरी, सन्तराज यादव ने बस्ती, शरद त्रिपाठी ने सन्तकबीरनगर, साध्वी निरंजन ज्योति ने बान्दा, कुं मानवेन्द्र सिंह ने ललितपुर और झांसी, दिनेश चन्द्र राय ने फतेहपुर, संगठन अतुल अवस्थी ने कन्नौज, संगठन मन्त्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने महोबा, राजेन्द्र सिंह चौहान ने कानपुर देहात, अष्टभुजा शुक्ला ने सिद्धार्थनगर, के0एन0 सिंह ने मऊ, विजय दुबे ने बलिया में इस अभियान का नेतृत्व किया। राष्ट्रपति को सम्बोधित, जनसमस्याओं से युक्त छपे ज्ञापन में आज लाखों लोगों ने हस्ताक्षर किया। ज्ञापन में केन्द्र व राज्य प्रायोजित महंगाई मुख्य मुद्दा है। बसपा सरकार की लूट, प्रशासनिक आतंकवाद व अराजकता आदि खास मुद्दे हैं। आम जनता से इसी ज्ञापन में आज हस्ताक्षर करवाए गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी0एस0पी0 के धरना-प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब

Posted on 25 March 2010 by admin

बी0एस0पी0 प्रमुख तथा मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर तथा आगरा मण्डल के जनपदों का हवाई सर्वेक्षण करके धरना प्रदर्शन में उमड़े जन-समूह का जायजा लिया

लखनऊ  - बहुजन समाज पार्टी ने संस्थापक एवं जन्म दाता मान्यवर श्री कांशीराम जी की 76वें जन्म दिन तथा पार्टी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 मार्च, 2010 लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय विशाल महारैली को रोकने व बाधित करने के लिए विरोधियों ने तमाम घिनौनी साजिश की थी। इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने 25 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करके विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने की घोषणा की थी। उनके निर्देशों के अनुरूप आज प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा अपरकास्ट के लोगों का जनसैलाब उमड़ा। बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ की जा रही घिनौनी साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-खरोश के साथ धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। इसका नेतृत्व अपने-अपने जनपदों में मन्त्रियों, सांसदों, विधायकों, क्षेत्रीय कोआडिनेटर आदि ने किया। यह धरना-प्रदर्शन पूरी तरह सफल रहा।

लखनऊ कलेक्ट्रेट में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि महारैली की सफलता से बौखलाये विपक्षी नेताओं के पास जब कोई मुद्दा नहीं बचा तो इन लोगों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी के सम्मान में पहनायी गई नोटों की माला को ही अपने विरोध का मुद्दा बना लिया। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे आर्थिक सहयोग से यहां तक पहुंची है। पार्टी के कार्यकर्ता कभी मान्यवर श्री कांशीराम जी के वजन बराबर तो कभी आयु के आधार पर चन्दा देकर पार्टी को आगे बढ़ाया। बी0एस0पी0 धन्नासेठों से पैसे लेकर न तो पार्टी चलाती है और न ही चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 को जो पैसा देता है वह वोट भी देगा।

photoश्री सिद्दीकी ने कहा कि विपक्षी बी0एस0पी0 के खिलाफ साम, दाम, दण्ड, भेद अपनाकर तरह-तरह के दुष्प्रचार करके बदनाम करते रहते हैं। मान्यवर श्री कांशीराम जी के जन्म दिन पर रैली को बाधित करने की कोशिश भी इसी का हिस्सा है। रैली को असफल बनाने के लिए जनहित याचिका दाखिल करने की ओछी हरकत की गई। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार इस तरह का पी0आई0एल0 दायर करके किसी रैली को रोकने का असफल प्रयास किया गया। इसके बाद मधुमिक्खयों को उड़ाकर रैली रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बी0एस0पी0 की रैली को कोई रोक नहीं सकता। श्री सिद्दीकी ने सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा माला पहनने का प्रमाण देने के लिए इन्टरनेट से निकाली गई तस्वीरों को जनता के सामने प्रदर्शित किया। लखनऊ में धरना-प्रदर्शन को नगर विकास मन्त्री श्री नकुल दुबे, सांसद श्री जय प्रकाश रावत व श्री अखिलेश दास गुप्ता, विधान परिषद सदस्य श्री रामचन्द्र प्रधान, विधायक श्री सिद्धार्थ शंकर व इरशाद खां आदि ने सम्बोधित किया।

इसी तरह प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के दौरान मुत्रियों, सांसदों, विधायकों, जोनल-कोआर्डिनेटर ने अपने सम्बोधन में विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किये। इन वक्ताओं ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा बी0एस0पी0 के खिलाफ की जा रही घिनौनी साजिशों का जोरदार जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती को कार्यकर्ताओं द्वारा पहनायी गई नोटों की माला को संसद तक ले जाने का कार्य किसने किया, यह प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है। इन पार्टियों को अपनी करतूत शायद याद नहीं है। वक्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश में बेरोजगारी और गरीबी नहीं दिखायी पड़ती। यू0पी0ए0 की सरकार देश वासियों को धोखा दे रही है। यू0पी0ए0 सरकार ने अभी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं। इनकी गलत आर्थिक नीतियों के कारण मंहगाई चरम-सीमा पर है। उन्होंने भाजपा पर भी तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह अब डूबता जहाज है। भारतीय जनता पार्टी जब केन्द्र में सरकार थी, इन्हीं के कार्यकाल में आतंकवादी कान्धार काण्ड को अंजाम दिये थे।

वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी की कोई विचारधार नहीं है। तथाकथित समाजवादी पार्टी पूरी तरह गुमराह है। विधान सभा में अन्दर और बाहर क्या बोलते हैं किसी को पता नहीं और हैरत की यह बात है कि इन्हें भी पता नहीं। वक्ताओं ने कहा कि लोकदल सिर्फ दो जिलों की पार्टी है। श्री अजीत सिंह बड़ी-बड़ी मालायें पहनते हैं और जब सुश्री मायावती जी ने माला पहनी तो वह गलत थीं।

वक्ताओं ने विभिन्न अवसरों पर विपक्षी दलों द्वारा नोटों की माला पहनने तथा सोने व चान्दी के मुकुट लेने का सिलसिलेवार व्यौरा देते हुए कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी महर्षि बाल्मीक की जयन्ती पर जब हजार-हजार रूपये के नोटों की माला पहनती हैं तो कोई एतराज नहीं करता। इससे क्या रिजर्व बैंक आफ इण्डिया के नियमों का उल्लंघन नहीं होता। एक दूसरे कार्यक्रम में यू0पी0ए0 की चेयर परसन श्रीमती सोनिया गांधी चान्दी का मुकुट पहने हुए हैं। इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण अडवानी चान्दी के मुकुट उपहार में लेते हैं और सपा मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव को फिरोजाबाद लोक सभा उपचुनाव में चान्दी की गदा भेंट की जाती है। इसके अलावा विभिन्न अवसरों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने नेताओं को नोटों की माला, सोने के मुकुट, तलवार आदि भेंट किये जाते हैं तो कही कोई चर्चा नहीं होती और जब दलित की बेटी नोटों की माला पहनती है तो विपक्षी पार्टियां दुखी हो जाती हैं। नेताओं ने जोर देकर कहा कि सुश्री मायावती को पार्टी कार्यकर्ता नोटों की माला पहनायेंगे।

वक्ताओं ने सपा के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए कहा कि जो जितना बड़ा अपराधी है, वो उतना बड़ा समाजवादी है। फिरोजाबाद में चान्दी की गदा जब अपने कंधे पर रखकर हल्लाबोल का नारा लगाते हैं, तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं होता। बसपा नेताओं ने बी0एस0पी0 को कोसने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि बी0एस0पी0 को मिटाना आसान नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की तालियों की गड़गड़ाहट और जोशीले नारे के बीच ललकारते हुए कहा कि विपक्षियों की साजिश को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।

इस मौके पर बी0एस0पी0 नेताओं ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के 63 वर्ष के बाद भी जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने सवालिया लहजे में कहा कि आजादी के बाद यह सोचने का विषय है कि देश के लोग कहां खड़े हैं। चारो तरफ गरीबी, भुखमरी और लाचारी है, इसमें दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और अपरकास्ट के गरीबों की हालत अब-भी दयनीय बनी हुई है। इन सबके लिए लम्बे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। इसमें सपा भी हॉ में हॉ मिलाती रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में तीन बार भारतीय जनता पार्टी की भी सरकार रही, लेकिन गरीबों के लिए इन्होंने भी कोई ठोस नहीं कदम उठाये गये। नेताओं ने कहा कि यू0पी0ए0 सरकार की इच्छाशक्ति के अभाव के कारण आतंकवाद बढ़ रहा है। यह सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।

बी0एस0पी0 नेताओं ने प्रदर्शन में घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सुखोई, बोफोर्स तथा हवाला आदि जैसे भारी घोटाले हुए। भाजपा के शासनकाल में तहलका, तेलगी, ताबूत घोटाला हुआ। बिहार में श्री लालू यादव ने चारा घोटाला किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सहित सभी को अपने गिरेबान में पहले झांकना चाहिए। उन्होंने सपा के नेताओं की अकूत सम्पत्ति एवं घोटालों का ब्यौरा देते हुए कहा कि सपा की 150 घोटालों की सूची है। श्री अखिलेश यादव, श्री शिवपाल यादव पुत्रवधु श्रीमती डिम्पल यादव के पास बेनामी तथा अकूत सम्पत्ति है। वक्ताओं ने श्री अखिलेश यादव की सम्पत्ति का ब्योरा देते हुए कहा कि इनके पास 10 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सम्पत्ति दिखायी गई है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का अवाहन किया कि इनके कारनामों और सम्पत्तियों के बारे में जनता को बतायें। इन नेताओं ने अपने-अपने जनपदों में कार्यकर्ताओं का अवाहन किया कि यहां से यह संकल्प लेकर जाये कि जब तक सुश्री मायावती को प्रधानमन्त्री नहीं बना लेगें तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

Comments (0)

मातृ-शिशु कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए फाउण्डेशन तथा राज्य सरकार के बीच शीघ्र ही एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर

Posted on 24 March 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती से आज उनके सरकारी आवास पर बिल एण्ड मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन की संस्थापक श्रीमती मिलिण्डा गेट्स ने अपने सहयोगियों- फैमली हेल्थ ग्लोब्ल हेल्थ प्रोग्राम के निदेशक गैरी डारम्स स्टैड, फाउन्डेशन के निदेशक श्री अशोक एलेक्जेन्डर, जैफरी इस्पेक्टर चीफ ऑफ स्टाफ तथा सीनियर प्रोग्राम आफिसर सुश्री उषा किरन के साथ भेंट की। उन्होंने फाउण्डेशन द्वारा उत्तर प्रदेश में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेक्टर में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं भावी योजनाओं के बारे में व्यापक विचार-विमर्श किया। मुख्यमन्त्री ने फाउण्डेशन द्वारा उ0प्र0 में विशेष रूचि लेने के लिए श्रीमती मिलिण्डा गेट्स एवं उनके सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार फाउण्डेशन द्वारा जनता के हित में किये जा रहे प्रयासों में पूरा-पूरा सहयोग देगी।

सुश्री मायावती ने श्रीमती मिलिण्डा को बताया कि सन् 2007 में प्रदेश में विधान सभा चुनाव हुए थे, उसमें 16 वर्ष की राजनीतिक अस्थिरता के बाद हमारी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक विरासत में कुछ भी नहीं मिला था। मान्यवर श्री कांशीराम जी ने गांव-गांव घूम-घूमकर गरीबों एवं दलितों को संगठित किया, जिनकी वजह से उन्हें बहुमत मिला। इसलिए उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करना था। परन्तु, उस समय प्रदेश की कानून-व्यवस्था बहुत खराब थी। उसे ठीक करने के बाद उन्होंने गरीबों की मदद के लिए तमाम योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं, खासतौर से गरीबों की बस्तियों में पहुंचाने के लिए बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, जो संविधान के रचयिता थे, के नाम पर अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना शुरू की, जो प्रदेश के सभी जनपदों में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

मुख्यमन्त्री ने बताया कि गरीब एवं निर्धन बालिकाओं के उत्थान एवं शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना और सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना की शुरूआत की गई। इसके अलावा गरीबों को नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराने के लिए मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना एवं मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए सर्वजन हिताय शहरी गरीब मकान (स्लम एरिया) मालिकाना हक योजना शुरू की गई है। इसके अलावा गरीबी की रेखा के नीचे रहने वाले ऐसे लोगों के लिए जो अब तक बी0पी0एल को दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित हो रहे थे, प्रति माह नकद पेंशन के लिए उ0 प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना लागू की गई है।

photo-24march-2010-22मुलाकात के दौरान श्रीमती मिलिण्डा गेट्स ने मुख्यमन्त्री को अवगत कराया कि फाउण्डेशन द्वारा विशेष रूप से शिशु चिकित्सा, मातृत्व स्वास्थ्य तथा खासतौर से पोलियो और टी0बी0 उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने फाउण्डेशन द्वारा उत्तर प्रदेश में माताओं एवं शिशुओं के कल्याण के लिए दो सौ पचास करोड़ रूपये के पूंजी निवेश शुरू करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फाउण्डेशन राज्य सरकार के साथ सहभागिता की विभिन्न सम्भावनाएं तलाशने पर भी विशेष जोर दे रहा है।

फाउण्डेशन की संस्थापक श्रीमती गेट्स ने बताया कि फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश के साथ उन क्षेत्रों में सकारात्मक सहयोग की भी सम्भावनाओं पर जोर देना चाहता है, जो अब तक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओ की पहुंच से दूर है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लगभग फाउण्डेशन 500 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा सबसे अधिक व्यय उत्तर प्रदेश में किया गया है। इसके अलावा फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचकांकी में सुधार लाने के लिए योगदान बढ़ाने के लिए भी इच्छुक है।

मुख्यमन्त्री ने फाउण्डेशन के संकल्प का स्वागत करते हुए श्रीमती मिलिण्डा गेट्स को आश्वस्त किया कि उनके फाउण्डेशन द्वारा उत्तर प्रदेश की जनता के हित में किये जा रहे प्रयासों में राज्य सरकार का पूरा सहयोग रहेगा और उत्तर प्रदेश सरकार इसको औपचारिक रूप देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र ही फाउण्डेशन तथा राज्य सरकार के बीच  एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किया जायेगा।

सुश्री मायावती ने श्रीमती मिलिण्डा गेट्स एवं उनके सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग दो दशक के राजनैतिक अस्थिरता के बाद मई, 2007 में प्रदेश की जनता ने उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर एक स्थिर सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया है। उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं का एक मजबूत ढांचा तैयार किया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निर्धन, बेसहारा और गरीबों को आसानी से मिल सके।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता एवं गम्भीर प्रयासों के कारण ही प्रदेश की जनता को खासतौर से गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उनकी सरकार अपने सीमित संसाधनों से चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं को आम आदमी की पहुंच में लाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है, लेकिन इन प्रयासों में गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग का भी स्वागत है।

सुश्री मायावती ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि बिल एण्ड मिलिण्डा फाउण्डेशन ऐसी संस्था है जो दुनिया के गरीबों और असहाय व्यक्तियों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। फाउण्डेशन द्वारा उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में जो रूचि ली जा रही है, उसके लिए वह तथा उनकी सरकार फाउण्डेशन की आभारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बिल एवं मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान करेगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र, मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता, अपर मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री नेतराम, मुख्यमन्त्री के प्रमुख सचिव श्री शैलेश कृष्ण एवं अन्य सचिव गण, प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री प्रदीप शुक्ला, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ0 आर0 आर0 भारती एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माला,मामले में मायावती को मिली राहत

Posted on 22 March 2010 by admin

लखनऊ - इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें बीएसपी की हाल की महारैली में मुख्यमंत्री मायावती को कई करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाए जाने सहित लगभग दो सौ करोड़ रुपये की धनराशि खर्च किए जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई थी। खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अमिताभ लाला और जस्टिस अनिल कुमार की डिविजन बेंच ने तीन स्थानीय वकीलों नरेश कुमार मिश्रा,बसंत लाल और पी.के.सिंह- की ओर से 18 मार्च को दाखिल की गई इस जनहित याचिका को खारिज करते हुए माला मामले की जांच सीबीआई से करवाने से मना कर दिया है।

जनहित याचिका में बसपा की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित रैली में मायावती को पहनाई गई माला में लगाए गए नोटों के स्त्रोत को ढूंढने के लिए सीबीआई जांच की मांग की गई थी।

राज्य सरकार व मुख्यमंत्नी की ओर से महाधिवक्ता ज्योतीन्द्र मिश्र ने खंडपीठ को बताया कि यह याचिका राजनैतिक दुश्मनी वश प्रस्तुत भी गई है। सरकार ने आम जनता के एक पैसे का भी उपयोग नहीं किया। जितनी बसें आदि प्रयोग में ली गई, उन सबका किराया दिया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सारा आयोजन किया तथा किसी प्रकार कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ी। याचिका में कहा गया था कि इतनी विशाल रैली के आयोजन का कोई उद्देश्य नहीं था इसमें जनता के धन का दुरुप्रयोग किया गया।

Comments (0)

जिला सतर्कता समिति के अध्यक्ष बने राहुल गांधी

Posted on 21 March 2010 by admin

सुल्तानपुर- कांग्रेस महासचिव और अमेठी के सांसद राहुल गांधी, सुल्तानपुर जिले की जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। गांधी, अपने दौरे पर जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही केंद्रीय परियोजनाओं का जायजा लेंगे।

जिलाधिकारी शंकरलाल पांडेय ने जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के बाद पुनर्गठित होने वाली इस समिति मे अमेठी के सांसद राहुल गांधी को अध्यक्ष तथा जिले के दूसरे सांसद डा. संजय सिंह को सह अध्यक्ष बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद समिति की पहली बैठक आगामी 26 मार्च को बुलाई गई है। जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की इस बैठक की अध्यक्षता के लिए राहुल गांधी के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा होगी। पांडेय ने बताया कि बैठक में भाग लेने वाले विभागों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। बैठक के लिए विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके भी उन्हें शीघ्र प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव और अमेठी के सांसद राहुल गांधी अपने दौरे पर जिले के  विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही केंद्रीय परियोजनाओं का जायजा भी लेंगे।

Comments (0)

दवाओं एवं खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये-मुख्यमन्त्री

Posted on 19 March 2010 by admin

विभाग मिलावट के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करके जनता में भरोसा पैदा करे-मायावती
नकली/अधोमानक औषधियों के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु ही नए विभाग का गठन किया गया-मुख्यमन्त्री
खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध चलाये गये विशे छापामार अभियान के दौरान 56 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
अभियान के दौरान एक करोड़ रूपये मूल्य से अधिक की अपमिश्रित खाद्य सामग्री जब्त/नष्ट की गई

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने दवाओं एवं खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए आगे भी गहन एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के जीवन की रक्षा के लिए राज्य में नकली/अधोमानक औषधियों के निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभियान में जन सहयोग भी प्राप्त किया जाये। उन्होंने आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया है कि नकली एवं अधोमानक औषधियों के निर्माण एवं बिक्री के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए ताकि जनता को नए विभाग के गठन का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने दवाओं और खाद्य पदार्थो में मिलावट को गम्भीरता से लेते हुए इसके लिए कठोर दण्ड की व्यवस्था की है।

मुख्यमन्त्री आज यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट आदि के विरूद्ध चलाये गये विशे छापामार अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार खाद्य पदार्थो में मिलावट तथा नकली औषधियों के निर्माण को गम्भीरता से लेते हुए नये विभाग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी मिलावटखोरी में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने में कतई हिचके नहीं। उन्होंने  स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थो की बढ़ती हुई मांग को दृष्टिगत रखते हुए अपमिश्रण की संभावनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत पहुंचाए और उनमें भरोसा पैदा करें।

समीक्षा बैठक में मुख्यमन्त्री को प्रमुख सचिव खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग श्री डी0एस0मिश्र ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा 22 फरवरी से 08 मार्च तक खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध विशेश छापामार अभियान चलाया गया। जिलाधिकारियों के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में नगर मजिस्ट्रेट, स्थानीय (स्वास्थ्य) प्राधिकारी तथा मुख्य खाद्य निरीक्षकों/खाद्य निरीक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में 56 मिलावटखोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। खाद्य पदार्थो के 3439 नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गये। उन्होंने बताया कि विभिन्न खाद्य पदार्थो के उत्पादक एवं विक्रय इकाइयों पर 3476 छापे मारे गये। विभिन्न अधिनियमों के तहत 47 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इस अभियान के दौरान एक करोड़ रूपये मूल्य से अधिक की अपमिश्रित खाद्य सामग्री जब्त अथवा नश्ट की गई। जब्त की गई अपमिश्रित खाद्य सामग्री में विभिन्न प्रकार के खाद्य तेल, नकली घी, दूध एवं दूध से बने उत्पाद शामिल हैं।

प्रमुख सचिव ने यह भी अवगत कराया कि इस अभियान के दौरान ज्योतिबाफुले नगर से सबसे अधिक 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद वाराणसी में कई लाख रूपये के सबसे अधिक अपमिश्रित मसाले और जनपद गोरखपुर में अपमिश्रित खाद्य तेल जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि विशेश अभियान के दौरान संग्रहित खाद्य पदार्थो के नमूनों की जांच की जा रही है और अब तक विश्लेशण में 37 प्रतिशत नमूने अपमिश्रित पाये गये। उन्होंने बताया कि राज्य मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी नमूनों का विश्लेशण/जांच 26 मार्च तक अवश्य पूर्ण कर ली जाये, ताकि अपमिश्रित पाये गये नमूनों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जा सके।

ज्ञातव्य है कि अभियान के दौरान जनपद जालौन में 348 निरीक्षण किए गये, 45 छापे मारे गए तथा 25 नमूने संग्रह किए गए। यहॉं से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई तथा इस दौरान 217 किग्रा नकली घी, 60 किग्रा खोया तथा 375 लीटर दूध लगभग 8,40,500 रु0 मूल्य के खाद्य पदार्थ नश्ट/जब्त किए गए। अभियान के दौरान गोरखपुर में 40298 लीटर खाद्य तेल लगभग 2493500 रु0 का जब्त किया गया। इसी प्रकार वाराणसी में 1142506 रु0 का 15306 किग्रा मसाला जब्त किया गया। अभियान के दौरान सर्वाधिक मेरठ से 08, गाजियाबाद से 04, जेपी नगर से 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हरदोई जनपद से 16980 लीटर खाद्य तेल लगभग 1053000 रु0 का जब्त किया गया।

प्रमुख सचिव ने कहा कि खाद्य पदार्थो एवं औषधियों में मिलावट एवं उनकी अधोमानक बिक्री के विरुद्ध आगे भी जोरदार अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने में कोई कोताही नहीं की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in