Archive | राज्य

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Posted on 23 September 2013 by admin

विवेक नगर निवासी कमला प्रसाद तिवारी ने कोतवाली नगर मे अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करार्इ है । कोतवाली मे दर्ज रिपोर्ट मे उन्होने बताया है कि उनकी पत्नी सरोजनी तिवारी बीते ƒƒ सितम्बर को घर से कही लापता हो गर्इ है ।
सरोजनी की खोजबीन के लिए श्री तिवारी ने अपने इष्ट मित्रो नात रिश्तेदारो सहित आस पास के जिलो की खाक छान डाली लेकिन उनका पता नही चला । कोतवाल जितेन्æ गिरि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गायब महिला की खोजबीन की जा रही है ।
मादक पदार्थो की बिव्रâी जोरों पर

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वन माफियाओं के आगे नतमस्तक है वन व पुलिस विभाग

Posted on 23 September 2013 by admin

तहसील क्षेत्र मे वनमाफियाओ के आगे पुलिस नतमस्तक है दिन दहाडे हरे पेडो की कटान की जा रही है। पुलिस व वन विभाग के अधिकारी सब कुछ देखकर अंजान बने हुए है।
क्षेत्र मे इन दिनो पेड कटान का खेल तेजी से चल रहा है जिसमें वन माफियाओं के साथ आरा मशीन संचालकों की मिली भगत है रात की बात तो दूर दिन मे भी हरे पेडो पर आरे चलाये जा रहे है। शीशम आम सागौन जैसे कीमती पेडो के अलावा फलदार वृक्षो पर भी आरे चलाये जा रहे है जिस पर वन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियो की नजर नही पड रही है।
शंभूगंज सखौली वधूपुर रुपी का पूरा, बेदूपारा मदनपुर, पनियार कोथरा, चांदा, सोनावा आदि गांवो में पेड कटान चल रहा है। सुनियोजित ढंग से लकडहारे बागो मे वीराना देखकर पहुंच जाते है। इसके बाद पेड पर धडाधड आरा मशीन चलाना शुरु हो जाता है।
सूत्रो की माने तो पेड कटान करने वालो पर मेहनताना निर्धारित होता है जिसके अनुरुप समय सीमा के भीतर ठेके हिसाब से पेड काटे जाते है पेड कटान के बाद कटी लकडी पहुंचा दी जाती है यह खेल लम्बे पैमाने पर चल रहा है इस खेल मे बन विभाग व पुलिस विभाग की भी मिलीभगत है जिसके चलते पेड कटान करने वालो के खिलाफ ठोस कार्यवाही नही हो पा रही है। इसे क्षेत्रवासियो में रोष व्याप्त है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बीते दिन पुलिस द्वारा भाजयुमो कार्यकर्ताओ पर हुए लाठीचार्ज की चहुंओर निंदा की जा रही है ।

Posted on 23 September 2013 by admin

गौरतलब हो कि बीते शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मुजफफरनगर दंगों के बाद भाजपा विधायको के गिरफतारी के विरोध मे समाजवादी पार्टी के मंत्री आजम खान का पुतला फूंक रहे थे कि वहां भारी मात्रा मे पुलिस बल पहुंचा पुलिस को देखते ही कार्यकर्ता इधर उधर घरो मे चले गये । सूत्रो के अनुसार कार्यकर्ताओं को घर से निकाल निकाल कर उन पर लाठियां बरसार्इ । लगभग दर्जन भर कार्यकर्ताओ को शाम को एसåडीåएमå की अदालत मे पेश किया गया जहां से निजी मुचलके पर उन्हे छोड़ दिया गया ।
इस बात की जानकारी होने पर वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने इस बाबत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो से वार्ता की । चहुंओर से पुलिस के इस —त्य की निंदा की जा रही है । अब आम जनता इस बात का प्रश्न उठा रही है कि यदि भाजपा के विधायको की गिरफतारी की जा सकती है तो सपा के मंत्री को गिरफ्तार क्यो नही किया जा रहा और भी समाजवादी पार्टी के नेता जो —त्य मे शामिल रहे है उनको सरकार क्लीन चिट आखिर क्यो दे रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

त्वरित, सस्ते व सर्व सुलभ न्याय के लिए लोक अदालतों की उपयोगिता बढी-जिला न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

Posted on 23 September 2013 by admin

पारिवारिक न्यायालय से पुनर्मिलन हुये चार दम्पतितयों को किया सम्मानित
लोक अदालतों के माध्यमों से त्वरित,सस्ता व सर्व सुलभ न्याय की उपलब्धता के कारण आम जनता को इस सम्बन्ध में व्यापक रूप से जागरूक किये जाने का निर्णय लिया गया है ताकि विशेषत: सामाजिक, पारिवारिक तथा जन उपयोगी सेवाओं की शिकायत से सम्बनिधत वादकारियों को अनावश्यक रूप से थाने और न्यायालयों में चक्कर न काटने पडे़ और उन्हें अपने प्रकरण में समय से राहत मिले जिससे समाज में समरसता बने।
यह बात स्थानीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला न्यायाधीश शशिकान्त ने आज स्थानीय दीवानी कचहरी में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर द्वारा आयोजित गोष्ठी में कही।
उनका कहना था कि लोक अदालतों के माध्यम से पारिवारिक वादों के निस्तारण का उनका वेहतर अनुभव रहा है।  इससे पति-पत्नी के मध्य नये सिरे से सुखद जीवन को आरम्भ करने में मदद मिलती है । आज उन्होंने इस अवसर पर आठ ऐसे युगलों को आमंत्रित भी किया था जो किन्ही कारणों से वर्षो से एक दूसरे से अलग रहकर न्यायालयों में केस लड़ रहे थे। आज ऐसे चार जोड़ो को आपसी सुलह के उपरान्त नव दाम्पत्य जीवन की वधार्इ देते हुए पुष्प मालाओं तथा मिष्ठान वितरित कर सम्मानित भी किया गया। साथ ही उनके अधिवक्ताओं को भी इस वेहतर कार्य के लिए वधार्इ दी गर्इ।
जिला न्यायाधीश ने गोष्ठी में अपने विचार प्रकट करते हुए स्थानीय यूको बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अजर्ुन सिंह को भी वधार्इ दी कि उन्होंने लगभग 6 करोड़ रूपये के वादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराते हुए दो करोड़ रूपये की धनराशि की रिकवरी करने में सफलता प्राप्त की । उन्होंने वादकारियों से अपील की कि वे इस मुहिम का लाभ उठायें तथा स्थायी लोक अदालतों के माध्यम से इसकी सीमा के अन्दर आने वाले वादों का त्वरित निस्तारण करायें।
इससे पूर्व अपर जिला जज संगीता श्रीवास्तव ने महिला उत्पीड़न के मामलों पर चर्चा करते हुए बताया कि ऐसे मामले बच्चों में संस्कारों के अभाव के कारण होते हैं। आज का समाज बदल रहा है। प्रतिशोध, निष्ठा, एवं विश्वास की कमी, धनलोलुपता, भ्रष्टाचार, जालसाजी और यौन शोषण आदि का कारण यही है कि ऐसे अपराधियों को उचित संस्कार नही मिले हंै या वह विधिक एवं नैतिक रूप से अशिक्षित है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ायें तो उपरोक्त प्रकृतित के वाद थाने और न्यायालय में कम से कम आयेंगे।
नरेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस सम्बन्ध में काफी जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मध्यस्ता केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक एवं घरेलू हिस्सा के प्रकरण जो कि क्षणिक आवेश में हो जाते है उनका निस्तारण सफल रहा है।
न्यायिक अधिकारी श्रीमती संध्या चौधरी,  स्थानीय यूकों बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन अजर्ुन सिंह स्थानीय बार के सचिव एवं अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन ) हरनाम सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिये।
कार्यक्रम के आरम्भ में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया गया । उन्होंने बताया कि प्रत्येक तहसील में 25 पैरा लीगल वालनिटयर्स कार्यरत हैं जिनकी संख्या भविष्य में बढाकर 50 किये जाने की योजना है।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अन्तर्गत मध्यस्ता केन्द्र भी कार्यरत हंै जिसमें 2009 से अब तक काफी मामलों को सुलझाया जा चुका है तथा परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक मामलों से वर्ष 2013 में ही लगभग 150 मामलों में समझौता कराया जा चुका है।
कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायाधीश सुदीप कुमार बनर्जी ने आज के सुलह करने वाले जोड़े ओमेन्द्र कुमार एवं ममता, फरमान एवं अफसाना, वीरू एवं श्रीमती रेखा, आशीष एवं डिम्पल के जोड़ो की आपस में सुलह कराकर जनपद न्यायाधीश से आर्शीवाद दिलाया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सांसद जयन्त चौधरी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

Posted on 21 September 2013 by admin

सांसद जयन्त चौधरी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, दंगों की सीबीआर्इ जांच की मांग दंगा पीडि़त गन्ना किसानों का ब्याज सहित बकाया भुगतान करने की मांग
राष्ट्रीय लोकदल महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी ने मुजफ्फरनगर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वह सुबह 5 बजे बिना किसी को सूचित किए मुजफ्फरनगर पहुंचे तथा उन्होंने काकड़ा, कुटबा, कमालपुर तथा फुगाना गांवों में हिंसा पीडि़त लोगों के परिवारीजनों मिलकर संवेदना व्यक्त की। सांसद जयन्त चौधरी ने गांव में लोगों से मिलकर कहा कि जो लोग गांव से विस्थापित हो चुके हैं उन्हें पुर्नविस्थापित करने के प्रयास शुरू किए जाएं। उन्होंने इस कार्य के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों और बुद्धजीवियों की भूमिका को रेखांकित किया।

सांसद जयन्त चौधरी ने मुजफ्फरनगर हिंसा की निन्दा करते हुए सीबीआर्इ जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में निजी समाचार चैनल द्वारा दिखाए गए सिटंग आपरेशन से जाहिर है कि प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में है। न्याय प्रणाली तथा प्रशासन में लोगों के विश्वास के पुर्नस्थापन के लिए इस मामले की सीबीआर्इ द्वारा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सांसद जयन्त चौधरी ने हिंसा प्रभावित लोगों के परिवारीजनों को उचित मुआवाजा की मांग की है। इसके अलावा दंगों में जिन किसानों के ट्रैक्टर जला दिए गए तथा फुगाना गांव में कुछ किसानों के नलकूपों को नुकसान पहुंचा है, इस नुकसान की भरपार्इ जल्द करने की उन्होंने मांग की है।

रालोद महासचिव ने हिंसा से पीडि़त गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि किसान भुखमरी के कगार पर हैं। हाल में हुर्इ हिंसा से उन पर दोहरी मार पड़ रही है। ऐसे में किसानों का बकाया भुगतान करना अतिआवश्यक है। इससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा है कि सरकार सुनिशिचत करे कि अगले पेरार्इ सत्र की शुरूआत सही समय पर हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसी भी झोला छाप चिकित्सक से इलाज न करायें-सीएमओ

Posted on 20 September 2013 by admin

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्तमान में चल रहे वायुमण्डलीय परिवर्तन के कारण बुखार तथा अन्य संक्रामक रोगों की अधिकता बनी हुर्इ है, जिसके कारण शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जन साधारण को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने घर के आसपास सफार्इ रखें तथा पानी न रूकने दें, रूके हुए पानी में मच्छरों के पनपने के कारण मलेरिया तथा डेंगू जैसी बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने जन सामान्य से अनुरोध किया है कि तकलीफ होने पर किसी भी झोला छाप चिकित्सक से अपना इलाज न करायें, तुरन्त निकटवर्ती सरकारी चिकित्सालय में अपने खून की जांच कराकर नि:शुल्क दवा प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में एक संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है जो 24 घण्टे कि्रयाशील है। नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नम्बर 9412721843 तथा 9551378524 है, किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर इन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मुख्यालय के कुछ प्रमुख स्थानो पर आवारा पशुओ का भारी जमावडा देखा जा सकता है

Posted on 19 September 2013 by admin

जनपद मुख्यालय के कुछ प्रमुख स्थानो पर आवारा पशुओ का भारी जमावडा देखा जा सकता है यही नही आवागमन मे बाधा के साथ राहगीरो को होती है भारी दिक्कत पालिका प्रशासन जहमत मोल नही लेना चाहता है ।
अपने फायदे के काम के लिए तो शायद सब सोचते है किन्तु आम जनमानस के लिए कौन क्या कर रहा है बात है नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर मे घूम रहे आवारा पशुओ की व्यवस्था की शहर के प्रमुख स्थानो सब्जी मण्डी, तिकोनिया पार्क, दिवानी चौराहा, पंचरास्ता, लाल डिग्गी, दरियापुर चौराहा आदि ऐसे प्रमुख स्थल है जह‚ पर भारी भीड भाड के साथ लोगो का आवागमन लगा रहता है। यहां तक की ये आवारा जानवर जिला अस्पताल मे भी घूमते  देखे जा सकते है ।
ये आवारा पशु आने जाने वाले यात्रियो के लिए सरदर्द बन गये है । सबसे मजेदार बात तो यह है कि ये आवारा पशु पशुपालको के है जो दूध का व्यापार कर रहे है दिन भर आवारा की तरह घूमने वाली ये गाये व भैसे शाम को मालिक के पास पहुच जाती है और दूध देकर बाजार मे वापस आ जाती है इस तरह होता है।
बाजार मे आवारा पशुओ का जमावडा यही नही शहर के गभडिया पर बने ओवर बि्र्रज पर दर्जनो से अधिक पशु रास्ते मे बैठे देखे जा सकते है जिससे बडे बडे वाहनो कोे आने जाने मे बडी कठिनार्इ होती है कर्इ पशु बडे वाहनो की चपेट मे आ जाने से चोटहिल भी हो गये है ।
नगर वासियो ने पालिका प्रशासन द्वारा कठोर कदम उठाये जाने की मांग की है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संयुä व्यापार मण्डल ने सभी राजनैतिक दलो को पत्र भेजकर माफियाओं को प्रत्याशी नही बनाने की अपील की है ।

Posted on 19 September 2013 by admin

संयुä व्यापार मण्डल ने सभी राजनैतिक दलो को पत्र भेजकर माफियाओं को प्रत्याशी नही बनाने की अपील की है ।
केन्æीय महामंत्री प्रेमलाल ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के अध्यक्षो को भेजे पत्र में कहा है कि राजनीति अपराधियों का अखाडा बन गयी है । ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा लोकसभा तक मे लगभग तीस प्रतिशत अपराधी माफिया जन प्रतिनिधि बन बैठे है ।
अपराधी व माफिया सरकारी धन लूटने तथा पुलिस एवं गैंगवार से बचने हेतु चुनाव लडते है और पार्टिया इन्हे दिलखोल कर टिकट दे रही है । अपराधियों का कोर्इ जाति धर्म र्इमान नही होता इनकी सत्त्ता में पहुंच लोकतंत्र के लिए खतरा है ।
अपराधियों का राजनीति मे वर्चस्व बढने से ही अपराध बढे है । व्यापारी लूटा जा रहा है । उधोग व्यापार चौपट हो रहा है । लोगो का राजनेतिक दलो से विश्वास उठ रहा है । जनता गुस्से से किन्नरो को वोट देने लगी है । शान्तप्रिय माहौल मे जीवन यापन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की पुलिस अखिलेश यादव सरकार के वजूद को भी जनता में खत्म करने व दिखाने में जुटी है

Posted on 19 September 2013 by admin

जनपद की पुलिस अखिलेश यादव सरकार के वजूद को भी जनता में खत्म करने व दिखाने में जुटी है । चारो ओर अपराधियों का बोलबाला, दरोगा, सिपाही अब शाम पांच बजे के बाद क्षेत्रो मे गस्त को तैयार नही ज्यादातर अपने पड़ोस के होम डिसिट्रको मे चले जाते है वही से मोबार्इल और वाकी टाकी से लोकेसन लेते रहते है ।
वैसे भी अब थानो की न तो चेंकिंग होती है न ही जांच, छुटटी लेना टेढी खीर है तो अब सभी जगह समाजवादी व्यवस्था लागू है । दो दिन तुम गायब रहो दो दिन हम यदा कदा कोर्इ पूछे तो बता दो क्षेत्र मे है । डयूटी वही करते है जहां रात्रि मे कुछ मिलने की उम्मीद हो । बकाया अपराध तो आम बात है जब ज्यादा तगडा अपराध होगा तो दर्ज हो ही जायेगा तब देखा जायेगा वरना मुलायम सरकार की अनूठी नीति होम सेंटर का भरपूर फायदा लिया जा रहा है जब पूरे प्रदेश में कोर्इ कर्मचारी अधिकारी नही काम कर रहा है तो हम ही क्यों करें फिर देहातो मे लार्इट भी नही रहती कहीं भी रहेगें आधे घन्टे मे तो पहुंच ही जायेगे ।
फिर अपने कप्तान साहब तो कही आते जाते भी नही है फिर किसका डर हालत का फायदा चेन स्नेचर, चोर और बडे अपराधी धडल्ले से उठा रहे है । पूरे जनपद से सपा प्रतिनिधि गायब है न जनता की सुनवार्इ न क्षेत्र वासियों की वैसे भी जनता ने उन्हे पांच वर्ष के लिये जिता ही दिया है । अब बारी मुलायम की है उसकी चिन्ता वो करें हारे चाहे जीते जितनी जल्दी हो सके धन कमाना है जनता तो केवल वोट ही देती है जबकि अपराधी टेंडर में अपराध में एडवांस देते है फिर जनता भली या अपराधी सोचा जा सकता है ।
बीती शाम चांदा अन्तर्गत पकडी कला गांव निवासी नन्द भौजार्इ कादीपुर गर्इ थी शाम को जब दोनो वापस लौटी तो मेन रोड से अभी गांव की ओर दस फलांग चली ही थी कि वार्इक सवार तीन लुटेरो ने उनको असलहे की नोक पर ले लिया और दोनो की सोने की चेन व नगदी लूट ली लुटी पिटी महिलाओं के परिजनो ने थाने में घटना की तहरीर दिया तो थानेदार गायब मिले अब पूछताछ करने पर थानेदार कह रहे है आभी जांच चल रही है एफ.आर्इ.आर. नही लिखी है ।
सोचिए जरा अब बिना अपराधी पकडे माल बरामद हुए ही थानेदार कह रहे है कि दो मे से एक चेन पीतल की है । अब जिले के पुलिस कप्तान जाने कि उनके मातहत क्या कर है । इस प्रकार के कारनामे सपा सरकार को जनता मे नाम दिला रहे है या बदनाम करा रहे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार राष्ट्र के जन नायक नरेन्æ भार्इ मोदी के ‘† वें जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने

Posted on 19 September 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार राष्ट्र के जन नायक नरेन्æ भार्इ मोदी के ‘† वें जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने गोष्ठी व सास्—तिक कार्यव्रâम को जोर शोर से मनाया । कार्यकर्ताओं ने मोदी को दीर्घायु होने की कामना की तथा कामयाबी के शिखर प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने की शुभकामना दी ।
डीहडग्गूरपुर में आयोजित कार्यव्रâम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि कर माल्यापर्ण कर स्वागत किया । मुख्य अतिथि डाå महेन्æ प्रताप सिंह ने नरेन्æ मोदी के चित्र पर रोली लगाकर कार्यव्रâम का शुभारम्भ किया । वर्तमान समय में जब जनता की –षिट मे राज नेताओं की विश्वसनीयता संदिग्ध है ऐसे समय मे नरेन्र्æ भार्इ मोदी जन आकांक्षाओं की विश्वसनीयता के प्रतीक है । नरेन्æ भार्इ नर्इ उम्मीद व नर्इ सोच के प्रतीक है ।
मोदी का जादू खेत खलिहान से गांव, गरीब, किसान तक नौजवान महिलाओ से लेकर आम जन तक सिर चढ कर बोल रहा है । उन्होने कहा कि अब समय आ गया है कि जाति पांति धर्म से उâपर उठकर यूपीए की भ्रष्टाचार मुä मंहगार्इ देने वाली देश की अर्थ व्यवस्था को चौपट करने वाली सरकार को उखाड फेके तथा भारत के वीर सपूत जो भारत के मान सम्मान व स्वाभिमान को बढाने वाले मोदी को मजबूत करें ।
कार्यव्रâम मे मुख्य रुप से डाण् एम.पी.सिंह, गिरीश नरायण सिंह, पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह, डाå सीता शरण त्रिपाठी, ऋषिकेश ओझा, डाण् आर.ए.वर्मा, हुनुमान सिंह, विजय त्रिपाठी, हीराराम मिश्रा, श्याम बहादुर पाण्डेय, राजनारायण, समर बहादुर, विवेक सिंह, रानू आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in