सांसद जयन्त चौधरी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

Posted on 21 September 2013 by admin

सांसद जयन्त चौधरी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, दंगों की सीबीआर्इ जांच की मांग दंगा पीडि़त गन्ना किसानों का ब्याज सहित बकाया भुगतान करने की मांग
राष्ट्रीय लोकदल महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी ने मुजफ्फरनगर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वह सुबह 5 बजे बिना किसी को सूचित किए मुजफ्फरनगर पहुंचे तथा उन्होंने काकड़ा, कुटबा, कमालपुर तथा फुगाना गांवों में हिंसा पीडि़त लोगों के परिवारीजनों मिलकर संवेदना व्यक्त की। सांसद जयन्त चौधरी ने गांव में लोगों से मिलकर कहा कि जो लोग गांव से विस्थापित हो चुके हैं उन्हें पुर्नविस्थापित करने के प्रयास शुरू किए जाएं। उन्होंने इस कार्य के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों और बुद्धजीवियों की भूमिका को रेखांकित किया।

सांसद जयन्त चौधरी ने मुजफ्फरनगर हिंसा की निन्दा करते हुए सीबीआर्इ जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में निजी समाचार चैनल द्वारा दिखाए गए सिटंग आपरेशन से जाहिर है कि प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में है। न्याय प्रणाली तथा प्रशासन में लोगों के विश्वास के पुर्नस्थापन के लिए इस मामले की सीबीआर्इ द्वारा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सांसद जयन्त चौधरी ने हिंसा प्रभावित लोगों के परिवारीजनों को उचित मुआवाजा की मांग की है। इसके अलावा दंगों में जिन किसानों के ट्रैक्टर जला दिए गए तथा फुगाना गांव में कुछ किसानों के नलकूपों को नुकसान पहुंचा है, इस नुकसान की भरपार्इ जल्द करने की उन्होंने मांग की है।

रालोद महासचिव ने हिंसा से पीडि़त गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि किसान भुखमरी के कगार पर हैं। हाल में हुर्इ हिंसा से उन पर दोहरी मार पड़ रही है। ऐसे में किसानों का बकाया भुगतान करना अतिआवश्यक है। इससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा है कि सरकार सुनिशिचत करे कि अगले पेरार्इ सत्र की शुरूआत सही समय पर हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in