Archive | राज्य

जनपद के अधिकतम राजस्व व चकबंदी वादों का निस्तारण होगा23 नवम्बर 2013 की राष्ट्रीय लोक अदालत में

Posted on 23 October 2013 by admin

आगरा जनपद के दीवानी न्यायालय में आगामी 23 नवम्बर को आयोजित वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के राजस्व तथा चकबन्दी से संबंधित अधिकतम वादों का निस्तारण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्रवाइयों को सफल बनाने के लिए इस हेतु नामित नोडल अधिकारी अपर जिला न्यायाधीश जे0के0 सिंह ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के चकबंदी आयुक्त एल0 वेंकटेश्वर लू ने जिलाधिकारी व जिला उप संचालक चकबन्दी व बन्दोबस्त अधिकारियों को एक परिपत्र भेजकर इस दिन चकबन्दी के अधिकतम वादों का निपटारा किये जाने पर बल दिया है। परिपत्र में न्यायमूर्ति जी0एस0 सिंघवी, न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय से हुर्इ बैठक में रखे गये उनके दृषिटकोंण का संदर्भ दिया गया है जिसके अनुसार 23 नवम्बर 2013 को बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण करके एक आदर्श स्थापित किया जा सकता है। साथ ही इससे विवादों के निपटारे के वैकलिपक उपाय के असितत्व के साथ-साथ जनता के मसितष्क में न्यायपालिका के लिए एक सकारात्मक प्रभाव पडे़गा। न्यायमूर्ति सिंघवी जो राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं, ने समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले व उपयुक्त वादों को चिनिहत कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं।
नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश के चकबन्दी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जनपद आगरा में अधिकतम चकबन्दी वादों के निस्तारण की कार्रवार्इ हेतु उन्हें चिनिहत करने की प्रकि्रया आरम्भ हो गयी है। इसी प्रकार आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ0प्र0 ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सभी प्रकार के चिनिहत राजस्व वादों को इस वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रस्तुत कर निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं।
आयुक्त, राजस्व परिषद के अनुसार अविवादित दाखिल खारिज के मामले, भू-राजस्व अधिनियम की धारा 28, 3339, 33 ए एवं 41 तथा जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 176 के वाद इस हेतु उपयुक्त हैं। उनके अनुसार उपयर्ुक्त प्रकार के वादों में मुख्य विवाद पक्षकारों के मध्य ही होता है तथा ऐसे वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जा सकते हैं। उक्त वादों के लमिबत रहने के कारण न केवल जन सामान्य को अनावश्यक रूप से विभिन्न न्यायालयों में भाग दौड़ करनी पड़ती है वरन कृषि प्रधान देश में राष्ट्र को अन्यथा अपूर्णनीय क्षति भी सम्भाव्य होती है।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य-सचिव ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजस्व वादों को नियत व निस्तारित किये जाने हेतु मण्डलायुक्त से भी अनुरोध किया है कि वह इस हेतु राजस्व अधिकारियों को भी उचित निर्देश दें।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न न्यायालयों व प्राधिकरणों में चल रहे ऐसे वादों जिन्हें आपसी सुलह   व मध्यस्थता    के माध्यम से निपटाया जा   सकता है, की संख्या में कमी करने की

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर व उनकी मानीटरिंग में की जा रही है। एक अभियान के रूप में 23 नवम्बर 2013 को यह राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी। यधपि आगरा में दीवानी कचहरी न्यायालयों में समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन तथा वादों का निस्तारण किया जाता रहा है लेकिन इस बार 23 नवम्बर 2013 को लगभग 50 हजार लंबित वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। जनपद न्यायाधीश शशिकांत के अनुसार इन चिनिहत वादों में सिविल, कि्रमिनल, पारिवारिक, राजस्व, मोटर एक्ट, आयकर, चकबन्दी आदि विभिन्न प्रकृति के चिनिहत वादों को निस्तारित  किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेसिक शिक्षा मंत्री सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे।

Posted on 23 October 2013 by admin

बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा विभाग, उ0प्र0 के मंत्री रामगोविन्द चौधरी 23 अक्टूबर को अवध एक्सप्रेस व्दारा प्रात: 4 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन आकर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मा0 मन्त्री पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक सर्किट हाउस में बेसिक शिक्षा विभाग के जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करंेंगे तथा रात्रि 9-55 बजे अवध एक्सप्रेस व्दारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्नातक एवं शिक्षक नाम समिमलित करने हेतु 30 से पूर्व आवेदन जमा करें

Posted on 23 October 2013 by admin

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने अवगत कराया है कि आगरा खण्ड स्नातक वं शिक्षक निर्वाचक नामावलियों में नाम समिमलित कराने हेतु फार्म 18 (स्नातक) एवं फार्म 19 (शिक्षक) निर्दिष्ट मतदेय स्थलों पर 30 अक्टूबर तक पदाभिहित अधिकारियों व्दारा प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने अर्ह स्नातक एवं शिक्षक नागरिकों से अपील की है कि उनके व्दारा यदि फार्म भरकर निर्वाचक नामावली में नाम समिमलित कराने हेतु पदाभिहित अधिकारियों को अभी तक जमा नहीं किया गया है तो वह अपना फार्म 1819 जो भी लागू हो भरकर संबंधित मतदेय स्थलों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारियाें को 30 अक्टूबर के पूर्व जमा कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बूथ लेविल अधिकारियों की सूची एवं मतदाता सूची-2013 इंटरनेट पर

Posted on 23 October 2013 by admin

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने सूचित किया है कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण-2014 के लिए नियुक्त किए गये मतदेय स्थलवार बूथ लेविल आफिसरोंपदाभिहित अधिकारियों की सूची एवं मतदाता सूची-2013 की सूची जनपद के डीर्इओ पोर्टल की बेवसाइट ीजजचरूध्ध्ंहतंण्दपबण्पद (जिला निर्वाचन कार्यालय लिंक पर बीएलओ एवं मतदाता सूची-2013) सर्वसाधारण के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सराय एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण न कराना दण्डनीय

Posted on 23 October 2013 by admin

अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) एवं कर निर्धारण प्राधिकारी (सुख साधन कर) राजकुमार ने अवगत कराया है कि सराय एक्ट 1867 की धारा 3 के अंतर्गत किसी भी ऐसे होटल, गेस्ट हाउस, सराय एवं प्रतिष्ठान जहां पर पर्यटकयात्री रात्रि विश्राम अथवा क्षणिक विश्राम हेतु भुगतान के आधार पर ठहरा करते हैं, ऐसे समस्त प्रतिष्ठानों का उक्त धारा के अंतर्गत पंजीकरण होना आवश्यक है। यदि कोर्इ भी होटलप्रतिष्ठान बिना सराय एक्ट पंजीकरण के संचालित होता है तो सराय एक्ट अधिनियम की धारा 14 के अंतर्गत उस प्रतिष्ठान के विरूद्ध दण्डनीय कार्यवाही की जा सकती है।
उन्होंने समस्त होटल, गेस्ट हाउस, सराय, प्रतिष्ठानों के स्वामियों, संचालकों, व्यवस्थापकों तथा प्रबंधकों को सूचित किया है कि यदि उनका होटल प्रतिष्ठान सराय एक्ट में पंजीकृत नहीं है तो यथाशीघ्र अपने होटल, गेस्ट हाउस, सराय एवं प्रतिष्ठान का पंजीकरण तत्काल करा लें अन्यथा की सिथति में सभी अपंजीकृत होटल, अधिष्ठानप्रतिष्ठान के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। ऐसे होटलों में किसी व्यकित, वाहन आदि का ठहराना अथवा रखा जाना वर्जित होगा।
इसके अतिरिक्त ऐसे स्वामियोंसंचालकों के ऊपर अर्थदण्ड निरूपित किये जाने के साथ-साथ ऐसे किसी भी अधिष्ठानप्रतिष्ठान के व्यवस्थापक के रूप में कार्य करने से प्रतिबंधित किया जा सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेला में बिछुड़ी महिला की जानकारी देने की अपील

Posted on 23 October 2013 by admin

राजकीय महिला शरणालय, लखनऊ में निरूद्ध एक महिला रूपा देवी ने अवगत कराया है कि वह आगरा जनपद की रहने वाली है लेकिन वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ है।
उक्त महिला कुम्भ मेला इलाहाबाद में परिवार से विरक्त हो गर्इ थी तथा मानसिक रूप से कुछ कमजोर है, के सम्बंध में यदि कोर्इ व्यकित जानकारी रखता है तो वह जिला प्रोबेशन कार्यालय कलक्ट्रेट आगरा के दूरभाष नं0 0562-2260193 एवं मो0 09451262510 पर अवगत कराने का कष्ट करें।
यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0ए0एन0 अगिनहोत्री ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हत्या की घटना का अनावरण, हत्यारा पोता गिरफतार

Posted on 23 October 2013 by admin

दिनांक 31-07-13 को रात्रि में थाना मीरापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकन्दरपुर के खेत में सो रहे श्री यामीन उम्र 80 वर्ष की हत्या अज्ञात व्यकित द्वारा गोली मारकर कर दी गयी थी । जिसके संबंध में थाना मीरापुर पर मु0अ0सं0 26413 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे ।
दिनांक 22-10-13 को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सैनी भटठा के पास से विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त शाहरूख को गिरफतार किया गया। गिरफतार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुआ ।
उल्लेखनीय है कि मृतक के नाम 90 बीघा जमीन है उसके पाच लड़के हैं जिनमें से चार उनके साथ रहते हैं और एक पुत्र असलम को उसने अलग कर रखा था जिसे सम्पतित में हिस्सा नहीं दे रहा था ।  असलम के पुत्र शाहरूख ने जमीन में हिस्सा देने में भेदभाव किये जाने पर हत्या की है ।
इस संबंध में थाना मीरापुर पर मु0अ0सं0 34213 धारा 2527 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।
गिरफतार अभियुक्त
1-    शाहरूख पुत्र असलम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर मुस्तक थाना मीरापुर जनपद     मुजफफरनगर
बरामदगी
1-    एक तमंचा 315 बोर व जीवित कारतूस
दो देशी पिस्टलें 32 बोर के साथ दो अभियुक्त गिरफतार
जनपद मुजफफरनगरथाना बुढ़ाना
दिनांक 22-10-13 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर बायवाला मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध देशी दो पिस्टलें 32 बोर व 12 जीवित कारतूस बरामद हुए।
इस संबंध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0सं0 48013 व 48113 धारा 25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।
गिरफतार अभियुक्त
1-    विक्रांत राणा निवासी गिल कालोनी थाना सदर जनपद सहारनपुर ।
2-    कर्म सिंह निवासी गिल कालोनी थाना सदर जनपद सहारनपुर ।
बरामदगी
1-    दो पिस्टलें 32 बोर 12 जीवित कारतूस
10 लाख रूपये कीमती 4 कुंतल डोडा के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफतार
जनपद अमरोहाथाना गजरौला
दिनांक 22-10-13 को समय 1200 बजे थाना गजरौला पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर एनएच-24 पर सिथत भानपुर गांव के पास से दो मादक पदार्थ तस्करों को  गिरफतार किया गया । गिरफतार अभियुक्तों के कब्जे से 12 बोरा डोडा वजन चार कुंतल बरामद किया गया । बरामद डोडा की कीमत लगभग 10 लाख रूपये है । पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि बदायू के एक व्यकित से क्रय कर हरियाणा बेचने के लिये ले जा रहे थे । इस संबंध में थाना गजरौला पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।
गिरफतार अभियुक्त
1-    जोरा सिंह निवासी जगी कालोनी थाना अम्बाला सिटी जनपद अम्बाला, हरियाणा।
2-    सतनाम सिंह निवासी शिवकालोनी थाना करनाल सिटी जनपद करनाल हरियाणा।
बरामदगी
1-    12 बोरा डोडा वजन चार कुंतल
2-    एक टाटा 407 एचआर-37ए-1562
लूट
जनपद गौतमबुद्धनगरथाना गे्रटर नोएडा
दिनांक 21-10-13 को समय करीब 2045 बजे थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्रान्तर्गत सिथत सिरसा फिलिंग स्टेशन पर अज्ञात मोटर साइकिल सवार एक व्यकित ने 100 रूपये का पेट्रोल डलवाया तथा सेल्समैन जितेन्द्र कुमार की टांग में गोली मारकर 2300 रूपया लूट कर फरार हो गया ।
इस संबंध में थाना ग्रेटर नोएडा पर मु0अ0सं0 21213 धारा 394 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिवस पर प्रेस क्लब के सभागार में

Posted on 21 October 2013 by admin

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिवस पर प्रेस क्लब के सभागार में नादति मंथन व्याख्यानमाला ‘मीडिया में भाषागत चुनौतियां’ पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के आयोजक एन.डी.टी फाउण्डेशन (ट्र0) के बैनरतले कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.राम नरेश त्रिपाठी ने एवं संचालन संतोष कुमार जैन ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश गिरधर मालवीय ने अन्य विशिष्ट वक्ताओं कन्दर्प नारायण मिश्र, प्रो.मुश्ताक काजमी, रमा शंकर श्रीवास्तव, नंदल हितैषी, रतन दीक्षित, राम नरेश पिण्डीवासा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर संतोष जैन ने वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि 50 वर्ष तक शासन करने के बाद आज भी देश में भ्रष्टाचार, मंहगार्इ, घोटाला आदि व्याप्त है। इसी प्रकार न्यायपालिका पर भी उन्होने प्रहार करते हुए कहा कि जब अयोग्य व्यकित संसद में बैठकर कानून बनाये तो निशिचत ही सारी व्यवस्थाएं छिन्न-भिन्न होगी।
वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु उपाध्याय ने कहा कि अंग्रेजी की महत्ता इतनी बढ़ गयी है कि हिन्दी का असितत्व ही समाप्त होता जा रहा है और दो समाचार पत्रों का नाम लेते हुए कहा कि इसने मीडिया में भाषा की गरिमा घटायी है। वरिष्ठ पत्रकार रमा शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया में हिन्दी भाषा कंगाल नहीं है, वह 43 भाषाओं से मिलकर बनी है। फिर भी हम अंग्रेजी को लेकर चलना चाहते हैं। कर्इ साहित्यकार व लेखक हो गये परन्तु व्याकरण में कमियों पर ध्यान नहीं देते। आज हिन्दी की जो दुर्दशा हो रही है वह सोचनीय है। नंदल हितैषी ने कहा कि आजादी के समय की पत्रकारिता अलग थी। पहले पत्रकार स्वत: लिखता था और वही प्रूफ रीडर भी था और अखबार भी वही बांटता था। लेकिन आज की पत्रकारिता का स्वरूप बदल गया है। उन्होने कहा कि भाषा में चुनौतियां बहुत है, बहुत नुक्ताचीनी करने पर भाषा मरती है जैसे फारसी व संस्कृत। उन्होने कहा कि किसी पर नुक्ताचीनी करना ठीक नहीं है। मीडिया में चुनौतियां बहुत हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं।
इस अवसर पर इलेक्ट्रानिक चैनल के वीरेन्द्र पाठक ने कहा कि मीडिया में यह गोष्ठी जिनके लिए बहुत उपयोगी था वही आज बहुत कम दिखायी दे रहे हैं। कहा कि नयी मीडिया जिसे सरकार ने भी स्वीकार किया है वही इसके जिम्मेदार हैं। जो 80-90 के दशक से कार्य कर रहा है वह भाषा को नहीं तोड़ रहा है, नयी मीडिया के आने से ही भाषाओं में काफी गिरावट आर्इ है। कहा कि पहले जो पत्रकार गलत भाषा का प्रयोग करता था उसे तत्काल बाहर निकाल दिया जाता था लेकिन आज ऐसा नहीं है। जिसके कारण स्थानीय बोली व भाषा पर संकट गहराता जा रहा है।
अन्त में मुख्य अतिथि ने सभी वक्ताओं के विचारों पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि वक्ताओं ने जो तथ्य रखे हैं वह विचारणीय है और हम सबको उस पर अमल करना होगा। अंत में कहा कि यह सब हमें संस्कारों से मिलता है जो परिवार, शिक्षालय आदि से प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान रमा शंकर श्रीवास्तव, नंदल हितैषी, वीरेन्द्र पाठक, सुधीर अगिनहोत्री, प्रो.मुश्ताक काजमी, कन्दर्प नारायण मिश्र, अजामिल व्यास आदि को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी स्टूडेन्ट के सम्पादक प्रभाकर भटट, डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय, न्याय का प्रहरी के संपादक हरिश्चन्द्र पटेल, अमरजीत सिंह सहित कर्इ पत्रकार व छायाकार उपसिथत रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नियंत्रण कक्ष का उदघाटन करते हुए।

Posted on 19 October 2013 by admin

01photo1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 18 अक्टूबर, 2013 को कानपुर में प्रदेश के प्रथम अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष का उदघाटन करते हुए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संकल्प सभा संपन्न, अयोध्या के 40 मंदिरों में लिया गया मंदिर निर्माण का संकल्प

Posted on 19 October 2013 by admin

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में अयोध्या के हनुमान गढ़ी व दिगम्बर अखाड़े सहित 40 मंदिरों में तय समय पर प्रात: 11 बजकर 11 मिनट पर संकल्प सभा करने में सफल हुए।
हनुमानगढ़ी मनिदर पर काशी सिथत सुमेरूपीठाधीश्वर नरेन्द्रानन्द सरस्वती  के नेतृत्व में संकल्प सभा करने के बाद एक हजार से अधिक लोगों ने गिरफ्तारियां दी। वहीं दिगम्बर अखाड़े में महंत सुरेश दास और विहिप नेता पंकज ने उन्हें राम मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया।
हालांकि कारसेवकपुरम से थोड़ी दूर पर सिथत दिगम्बर अखाड़े में जैसे ही तय समय पर संकल्प सभा शुरू हुर्इ, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। पुलिस के लाख मना करने के बावजूद विहिप कार्यकर्ताओं ने यहां संकल्प लिया।
दिगंबर अखाड़े में संकल्प सभा सम्पन्न हो जाने से बौखलाये पुलिस प्रशासन ने फिर आनन-फानन में चारों तरफ छापेमारी तेज कर दी और कारसेवकपुरम सहित सभी मंदिरों में छापेमारी शुरू कर दी।
संकल्प सभा के बाद अयोध्या में अफरा तफरी का माहौल बना । विहिप व अन्य हिन्दू संगठनों के लोग गुरिल्ला तर्ज पर पुलिस को चकमा देकर उनका हुजूम पूरे अयोध्या में फैल गया है और जगह-जगह गिरफ्तारियां दी।
इसके अलावा तमाम विहिप कार्यकर्ता सरयू तट पर शरद पूर्णिमा के स्नान पर्व का सहारा लेकर वहां भी संकल्प सभा की गर्इ। लेकिन बाद में प्रशासन को जब इसका पता चला तो?घाटों पर चौकसी तेज कर दी गर्इ। कुछ घाटों पर तो स्नान भी बंद करा दिया गया।

सभी प्रकार की बाधाओं के बावजूद संकल्प सभा पूर्णत: सफल- चंपत राय
विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर अयोध्या में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की संकल्प सभा सभी प्रकार की बाधाओं के बावजूद पूर्णत: सफल रही। उन्होंने बताया कि रोक के बावजूद पाँच हजार से अधिक रामभक्त अयोध्या पहुँचे और रामनगरी के 40 मंदिरोें में संकल्प लेकर रामभक्त बाहर निकलकर गिरफ्तारियाँ दी। जिसका मुख्य केन्द्र हनुमानगढ़ी मनिदर रहा। चंपत राय ने कहा कि सब प्रकार की बाधाओं के बावजूद संकल्प सभा पूर्ण होना यह दर्शाता है कि अब रामभक्त शीघ्र ही संसद में कानून बनाकर रामजन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मनिदर निर्माण चाहते हैं।
विहिप नेता चंपत राय ने अयोध्या के सभी साधु संतों, आश्रम प्रमुखों एवं जनता का सभी प्रकार का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है।
शंकराचार्य व चंपत राय सहित कर्इ विहिप नेता गिरफ्तार
अयोध्या से गिरफ्तारी देने वाले प्रमुख विहिप नेताओं में काशी सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेंæानंद सरस्वती, विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय, संयुक्त महामंत्री विनायक राव देशपांडे, पूर्व सांसद डा. रामविलास दास वेदान्ती, केन्द्रीय मंत्रियों में राजेन्द्र सिंह पंकज, पुरूषोत्तम नारायण सिंह, महावीर, सह मंत्री हरिशंकर को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा भाजपा विधायक रामचंæ यादव को  अयोध्या में उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह रामबल्लभाकुंज के महंत राजकुमार दास के साथ डंडैया मंदिर से अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए निकल रहे थे। बताया जाता है कि शुरू में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने से कतरा रही थी लेकिन जब जिलाधिकारी और एसएसपी को पता चला तो वे वहां पहुंचे फिर काफी जíोजहद के बीच दोनों लोगों की गिरफ्तारी हुर्इ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के नेतृत्व में लगभग सौ कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी से गिरफ्तारी दी। इसके पहले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को भी पुलिस ने गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। वह भी संकल्प सभा में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विहिप नेता चंपत राय के मुताबिक अयोध्या के विभिन्न स्थानों से पांच हजार और सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से 21 हजार विहिप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
विहिप की अगली रणनीति अब दिल्ली में बनेगी- चंपत राय
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) अब अपनी अगली रणनीति दिल्ली में तय करेगी। इसके लिए 19 और 20 अक्टूबर को वहां करीब सात सौ संतों का जमावड़ा होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल और कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या समेत कर्इ नेता भाग लेंगे।
संकल्प सभा के मíेनजर अयोध्या में आज पुलिस हिरासत में लिये गये विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने बताया कि विहिप के कार्यक्रम का पहला चरण जो चौरासी कोसी परिक्रमा से शुरू हुआ था, वह पंच कोसी परिक्रमा और आज संकल्प सभा के माध्यम से पूरा हो गया।
चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु अब अगले चरण की रणनीति करने हेतु दिल्ली में 19 व 20 अक्टूबर को बैठक बुलार्इ गर्इ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in