Archive | राज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक से अधिक लाभ उठायें :

Posted on 24 February 2014 by admin

जिला जज श्रीेण् चण्ेपदहीण्एचजेएस ने विशेष भेंट में बताया कि आगामी 12.4.14को जनपद के सभी न्यायालयों, क्लैक्ट्रेट न्यायालयों, तहसील न्यायालयों तथा अन्य अधीनस्थ न्यायालयों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोकअदालत में बडे पैमाने पर सरकार की ओर से पूरे भारतवर्ष में एक दिन के कार्यकाल मेें आपसी सुलह समझौते के आधार पर लाखों मामले निपटाये जाने की वृहद योजना है। हमारे योग्य जनपद न्यायाधीशेण् चण्ेपदहीण्एचजेएस ने बताया कि यदि जनता चाहे तो इस राष्ट्रीय लोकअदालत से लाभ अर्जित करते हुए अपने वादों का निपटारा आगामी 12.4.14को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाने के लिये प्रार्थना पत्र सम्बनिधत न्यायालय में प्रस्तुत करे ताकि प्रार्थी के वाद का निपटारा उक्त अदालत में सम्मानपूर्वक किया जा सके। हमारे योग्य जनपद न्यायाधीश ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों की हमेशा यह मंशा रहती है कि न्यायालयों से वादों का बोझ लगातार कम होता रहे और आम व्यकित को बिना पैसा खर्च किये सुलभ और समुचित न्याय समय से प्राप्त हो। इसी को मददेनजर रखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय और केन्द्र सरकार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक करने का निर्णय लिया है। पक्षकारों से जनपद न्यायाधीश महोदय ने आशा जतार्इ है कि समय ये अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने की दरख्वास्त प्रस्तुत कर सरलता पूर्वक अपने वादों का निपटारा उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कराकर लाभ अर्जित करें। उल्लेखनीय है कि उक्त वृहद स्तर पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को जिला स्तर पर सफल बनाने हेतु जिला जज महोदय के साथ साथ लघुवाद न्यायाधीशसचिव लोक अदालत भी लगातार भरकस प्रयास कर रहे हैं। पक्षकारों के लिये यह सुनहरा अवसर है, यदि पक्षकार चाहते हैं तो वें इस अवसर पर लाभ उठायें और वर्षों से लमिबत पडे अपने वादों को निपटवाने की कार्यवाही पूरी करें। जनपद न्यायाधीशेण् चण्ेपदहीण् ने सभी अधिवक्ताओं एवं जनता के गणमान्य व्यकितयों से अनुरोध किया है कि वें अपने स्तर से 12.4.14को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अपने स्तर से प्रचार एवं प्रसार करें ताकि जनता इस लोक अदालत से अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिवक्ता कल्याण योजना में आयु सीमा बढ़ाने की मांग

Posted on 21 February 2014 by admin

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार की अधिवक्ता कल्याणकारी योजना में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की है। राज्य सरकार ने 60 वर्ष के भीतर मौत होने की दशा में परिवार को पांच लाख रुपये तथा 27 वर्ष की आयु के कनिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किए जाने की घोषणा की है। अधिवक्ताओं ने बीमा राशि पाने की आयु 80 वर्ष करने तथा कनिष्ठ अधिवक्ताओं को 30 वर्ष तक प्रोत्साहन राशि दिए जाने की राज्य सरकार से मांग की है। नागेंद्र प्रताप सिंह सहित 63 अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे पर प्रस्ताव पारित करने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को पत्र लिखकर आमसभा बुलाने की मांग की है।
मालूम हो कि बार कौंसिल 70 वर्ष तक मृत्यु होने पर बीमा भुगतान कर रही है। अब अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार से 60 वर्ष का वैरियर हटाते हुए 80 वर्ष नियत करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंगा बचाने को करेंगे लहरों पर सवारी

Posted on 21 February 2014 by admin

गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने व जल क्रीड़ा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खिलाड़ी लहरों पर सवारी करेंगे। प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से गंगा वाटर रैली का आयोजन किया गया है। गुरुवार को सुबह 9 बजे बोट क्लबए यमुना बैंक रोड इलाहाबाद से शुरू होने वाली रैली मीरजापुरए चुनार होते हुए बनारस जाकर समाप्त होगी। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी इलाहाबाद बीरेश कुमार के अनुसार एडीए के सचिव अमरनाथ उपाध्याय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह रैली 1998 से आयोजित की जा रही है।
तीन दिवसीय रैली की पूर्व संध्या पर बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकार श्याम बिहारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गंगा गीत व भजन आदि पेश किया। पर्यटन विभाग के होटल इलावर्त में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय कयाकिंग.कैनाइंग संघ के महासचिव बलबीर सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे।
भारतीय कयाकिंग.कैनाइंग संघ एवं उत्तर प्रदेश कयाकिंग.कैनोइंग संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजित रैली के तहत गुरुवार सुबह आठ बजे देसी नौका दौड़ए पैडल बोट रेसए जलक्रीड़ा प्रदर्शन व गंगा वाटर रैली का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। रैली जल और सड़क मार्ग के जरिए पूरी की जाएगी। रैली जल मार्ग से सिरसा घाट तक जाएगी। इसके बाद सभी सड़क मार्ग से मीरजापुर पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद चुनार रवाना होंगे। 22 तारीख को सुबह आठ बजे से रैली का गंगा मैराथन रेस के रूप में वाराणसी के लिए प्रस्थान होगा। वाराणसी में ही समापन व पुरस्कार समारोह दोपहर दो बजे राजघाट पर आयोजित किया गया है। इस रैली में उत्तर प्रदेशए मध्य प्रदेशए गोवाए गुजरातए हरियाणाए दिल्लीए जम्मू कश्मीर आदि की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। प्रत्येक टीम में आठ सदस्य हैं। रैली के दौरान एंबुलेंस व चिकित्सकों का दल भी रहेगा।
छप गए कार्ड तो नहीं मिला समय
प्रयाग को पर्यटन के दृष्टिकोण से विश्व पटल पर ले जाने का दावा करने वालों को गंगा वाटर रैली के लिए फुरसत नहीं मिल पा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इलावर्त में आयोजित लखनऊ के कबाब फेस्टिवल का उद्घाटन करने आए पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने पत्रकार वार्ता कर प्रयाग को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर लाने का दावा किया था। गंगा वाटर रैली के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि बनाए गए पर्यटन मंत्री के बारे में सूचना है कि वह विधानसभा के बजट सत्र में व्यस्त रहेंगे और प्रयाग नहीं आ पाएंगे। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश संजीव सरन भी आमंत्रण पत्र पर नाम छपने के बाद कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थ बताए जा रहे हैं। इलाहाबाद के नवनियुक्त आयुक्त बादल चटर्जी इस समय कलकत्ता प्रवास पर हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से प्रमुख सचिव महानिदेशक पर्यटनए आयुक्त इलाहाबाद मंडलए जिलाधिकारी व इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के कार्यक्रम में मौजूद रहने की सूचना दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान महोत्सव में बच्चों ने जमाया रंग

Posted on 21 February 2014 by admin

कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किसान महोत्सव का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। तीन दिनी महोत्सव के आखिरी दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंग जमा दिया पंडाल में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें विभिन्न रंगों के समावेश से प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को आकार दिया। बुद्धा कला केन्द्र के कलाकारों के हिप-हाप और पाप जैसे नृत्यों पर दर्शक झूम उठे। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियां भी काबिले तारीफ रहीं। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रियंका मौर्य को पहला, रुचि कुशवाहा को दूसरा और रंजू कुशवाहा को तीसरा स्थान मिला। वहीं सीनियर वर्ग में समीरा परवीन को पहला, प्रियंका श्रीवास्तव को दूसरा और रिचा मौर्या को तीसरा स्थान मिला। अगला पड़ाव एकल और समूह नृत्य का रहा। इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सृष्टि मौर्या को पहला और देवांश मौर्या को दूसरा स्थान मिला। वहीं सीनियर वर्ग में सनी बंसल पहले, नितिन राव दूसरे और राजन सुमन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में महिमा कुशवाहा ने पहला और नीतू सागर ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान दर्शकों के लिए भी पुरस्कार रखे गए। युनाइटेड बजाज, नूरामेंट, सिटी स्टाइल और जीएस ड्रीम होंडा की ओर से प्रश्नोत्तर सत्र में शामिल दर्शकों को पुरस्कृत किया गया। बुद्धा कला केन्द्र की निदेशक डा. पदमा मौर्या और डा. संजय मौर्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मेले में लगे स्टालों से किसानों ने खरीदारी भी की। पंजाब डीजल्स के स्टाल से पांच पंपसेट बेचे गए। वहीं एस्कार्ट मशीनरी के स्टाल से एक पावरट्रैक ट्रैक्टर की बुकिंग हुई। युनाइटेड बजाज और जीएस ड्रीम होंडा के स्टाल पर वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन कराए गए। शियाट्स के स्टाल पर वर्मी कंपोस्ट, मधुमक्खी पालन और जैविक खेती की जानकारी दी गई। बैंकों और सोलर सिस्टम के उपकरणों से जुड़े स्टाल भी किसानों के लिए उत्सुकता का केन्द्र रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सद्भावना पूर्वक लांक्षन लगाना अवमानना नहीं

Posted on 21 February 2014 by admin

समाचार पत्र यदि सुआधारित तथ्यों पर किसी लांक्षन लगाता है और ऐसा लांक्षन लोक कल्याण के लिए सद्भावना पूर्वक लगाया गया है तो वह अवमानना के दायरे में नहीं आता है। शहर के चर्चित डाण् अनिल गुप्ता हत्याकांड में डाण् एससी गौड़ द्वारा दाखिल अवमानना के वाद में आरोपी अखबार के संपादक को उन्मोचन प्रदान करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने यह अवधारणा दी है। कोर्ट ने संपादक को अवमानना के आरोप से बरी करते हुए कहा है कि उनकी ओर से प्रस्तुत सीबीसीआईडी रिपोर्ट मेें दिए तथ्यों से स्पष्ट है कि अखबार की रिपोर्ट कपोल कल्पित नहीं थी बल्कि वह ठोस तथ्यों पर आधारित थी। कोर्ट ने समाचार जगत की सक्रियता के चलते कई चर्चित मामलों में प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता साबित होने का भी जिक्र अपने आदेश में किया है।
मामला 20 साल पुराने डाण् अनिल गुप्ता हत्याकांड से जुड़ा है जिसमें डाण् अनिल गुप्ता उनकी पत्नी रश्मि गुप्ताए बहन शालिनीए साढ़े तीन साल के पुत्र अभि और मां शांति गुप्ता की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। घटना 17.18 फरवरी 1993 की रात में अंजाम दी गई। इसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। उस वक्त शहर से प्रकाशित समाचार पत्र प्रयाग राज टाइम्स और लीडर;अंग्रेजी दैनिकद्ध ने इस घटना को लेकर प्रमुखता से समाचार और लेख प्रकाशित किए। नौ अप्रैल 1995 को इन समाचार पत्रों ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल के अस्थि रोग विभाग के तत्तकालीन विभागाध्यक्ष डाण् एससी गौड़ के संबंध में एक लेख प्रकाशित किया था जिसमें डाण् गौड़ के मेडिकल कालेज की छात्राओं से सेक्स स्कें डल में फंसने और बचने तथा डाण् अनिल गुप्ता हत्याकांड से भी साफ बच निकलने का आरोप लगाया गया। डाण् गौड़ ने इस प्रकाशन को तथ्यहीन तथा मनगंढ़त बताते हुए अपनी अवमानना का परिवाद समाचार पत्रों और उसके संपादक अनुपम मिश्र के खिलाफ योजित किया था।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने इस मामले में अनुपम मिश्र के उन्मोचन ;डिस्चार्जद्ध के बिंदु पर सुनवाई की। अनुपम मिश्र की ओर से अपना पक्ष साबित करने के लिए सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जो उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त की थी। सीबीआईडी की इस रिपोर्ट के अलावा डाण् गौड़ के खिलाफ अन्य दस्तावेज भी न्यायालय के समक्ष रखे गए। सीबीसीआईडी की रिपोर्ट का न्यायालय ने अपने आदेश में जिक्र किया है जिसमें मामले को लेकर डाण् गौड़ और प्रीति नर्सिंग होम के संचालक डाण् एके गुप्ता के संबंध में गंभीर टिप्पणियां की गई है। रिपोर्ट में हत्याकांड से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों को दबा देने का भी जिक्र है। पोस्टमार्टम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए गए हैं। समाचार पत्र ने किसी विद्वेष से प्रेरित होकर यह लेख लिखा इस बात को साबित करने में भी डाण् गौड़ नाकाम रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जंक्शन पर 35 दिन नहीं आएंगी दर्जनभर ट्रेनें

Posted on 21 February 2014 by admin

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन शुरू भी नहीं हो सकाए इसके पहले ही इलाहाबाद जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए एक और परेशानी वाली खबर आ गई है। जंक्शन के छह नंबर प्लेटफार्म पर वाशिंग एप्रेन का निर्माण होना है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने दर्जनभर महत्वपूर्ण ट्रेनों को 35 दिनों के लिए निरस्त करने का फैसला लिया है। इनमें ऊंचाहार एक्सप्रेसए लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और गंगा.गोमती एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन से चलाई जाएंगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रयाग से विन्ध्याचलए चौरीचौरा कानपुर.रामबागए जनता मुगलसराय.दिल्लीए इटारसी पैसेंजर मानिकपुर.इलाहाबाद के बीच निरस्त रहेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जंक्शन के छह नंबर प्लेटफार्म पर मेगा ब्लॉक लेने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। यह कार्य 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगाए जो 19 मई तक चलेगा। एनसीआर के सीपीटीएम संजय कुमार की ओर से 19 फरवरी को ही जोन के सभी विभागाध्यक्षों और कामर्शियल विभाग को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक गाड़ी 18101ध्18102 मुरी एक्सप्रेस 12873ध्12874 हटिया.आनंद विहार एक्सप्रेस को चुनार से इलाहाबाद और गाड़ी 12427ध्12428 रीवांचल एक्सप्रेस को कानपुर से इलाहाबाद के बीच डीजल इंजन से चलाया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नये भूमि अधिग्रहण कानून में बाजार मूल्य से चार गुने मुआवजे का प्रावधान। भूमि मालिकों का संतुष्ट होना आवश्यक।

Posted on 19 February 2014 by admin

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय भारत निर्माण जन-सूचना अभियान के दूसरे दिन आज खाध सुरक्षा, नशा उन्मूलन, Ñषि, वानिकी, पर्यावरण, पेय जल तथा स्वच्छता, ग्रामीण दूर संचार विभाग, विधुतीकरण, सामान्य सेवा केन्द्र, ग्रामीण सिंचार्इ, ग्रामीण सड़क, पथ विक्रेता विधेयक, रीयल इस्टेट विधेयक एवं सम्बनिधत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
अभियान के  दूसरे दिन आज निरन्तर ग्रामीणों की भीड़ बनी रही। अभियान में लगाये गये स्टालों पर भारी संख्या में हर आयु वर्ग के लोग अपनी रूचि के अनुसार जानकारिया प्राप्त करते हुए देखे गये।  अभियान में लगाये गये केन्द्रीय राज्य व सामाजिक संगठनों के स्टालों पर पर्याप्त मात्रा में अपने-अपने विभागों से सम्बनिधत प्रचार सामगि्रया वितरित की गयी। ग्रामीणों ने अधिकतर भूमि अधिग्रहण और सीधा लाभ हस्तान्तरण योजना से सम्बनिधत पुसितकाओं की मांग की।
रिजर्व बैंक कानपुर के सहायक प्रबन्धक हरि मोहन त्रिपाठी ने कहा कि किसान, किसान क्रेडिट कार्ड, फसली ऋण, टै्रक्टर लोन, एवं Ñषि यन्त्रों और शिक्षा पर  ऋण देने के लिए सभी बैंकों को निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र वासियों को असली-नकली नोटों की पहचान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कटे-फटे नोट अब किसी भी बैंक से बदले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी बैंकों को दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।  उन्होंने बताया कि 50, 100, 1000 के नोट यदि 65 प्रतिशत कटे-फटे, जले नोटों की शत-प्रतिशत वैल्यू दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि नोट 45 प्रतिशत से कम जले-कटे या क्षतिग्रस्त हो तो उसकी कोर्इ वैल्यू नहीं मिलेगी।
भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर के सहायक महाप्रबन्धक श्री एम.यू. खान ने कहा कि बैंकों की निगरानी रखने एवं ग्राहकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए बैंकिंग लोकपाल का गठन किया गया है जिसका कार्यालय कानपुर में है। है। श्री खान ने बताया कि सभी बैंकों को लोकपाल कार्यालय के पते एवं फोन नम्बर लिखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने ने कहा कि रिजर्व बैंक आफ इणिडया ने बैंकिंग लोकपाल के तहत वित्तीय अनियमितता से सम्बनिधत नुकसान होने पर वादी को दस लाख तक का भरपार्इ करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि बैंकिग लोकपाल की सुविधाए पूरी तरह से नि:शुल्क हैं।

भूमि अधिनियम विधेयक पर चर्चा करते हुए निदेशक पत्र सूचना कार्यालय (प.सू.का.) लखनऊ श्री अरिमर्दन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने लगभग सवा सौ साल पुराना भूमि अधिगृहण कानून में संशोधन करके भूमि मालिकों को उनकी भूमि के लिए उचित मुआवजा पाने का कानूनी अधिकार दे दिया है। इस कानून से किसी भी भूमि मालिक की भूमि अधिगृहण करने से पूर्व उसे पूर्ण रूप से अधिग्रहण कार्ताओं द्वारा संतुष्ट करना होगा। उन्होने कहा कि भूमि विधेयक के बारे में जानकारी देने की जिम्मेदारी ग्राम सभा, पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए यह जरूरी है कि वे लोगो को जानकारी दें और लोगी की राय जाने। यह जरूरी है कि जिनकी भूमि ली जानी है उनमें से 80 प्रतिशत लोग परियोजना के लिए सहमत हों। ऐसी परियोजना के बारे में जहाँ निजी कम्पनिया शामिल हैं वहा 70 प्रतिशत प्रभावित परिवारों की सहमति जरूरी है। किसी भी परियोजना के लिए यदि जमीन का अधिग्रहण किये जाने की दशा में जमीन मालिक को बाजार दर से चार गुना मुआवजा दिये जाने और भूमि मालिक को हर तरह से संतुष्ट होनेे का प्रावधान विधेयक में किया गया है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक पत्र सूचना कार्यालय, कानपुर श्री ए.पी. सोनी ने लोगों को मतदान के प्रति लोंगो को जागरूक करने और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करना देश के हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने ग्रामिणों से अपील की कि जिनका मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है वे ग्राम प्रधान के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराये। श्री सोनी ने कहा कि अब केन्द्र सरकार ने आधार कार्ड के माध्यम से सरकार लोगों को सीधा लाभ पहुँचाने की योजना बनायी है और सभी लोगों से आधार कार्ड बनवाने पर जोर दिया। इसके अलावा छात्र जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने मतदाता जागरूकता पर एक कविता सुनार्इ।
पेयजल एवं स्वच्छता पर बोलते हुए सहायक निदेशक पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ, श्री सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि हमारे जीवन के लिए स्वच्छ जल के साथ स्वच्छता भी अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत बिमारियों की जड़ गंदगी है। स्वच्छता लिए भातर सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल और निर्मल भारत अभियान नामक योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पेयजल योजना के तहत आर्सनिक के तहत फ्लोराइड आदि बिमारियों से बचाने के लिए गावों में हैंण्ड पम्प लगवाये हैं। उन्होंने बताया कि निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की झांसी और बांदा की इकार्इयों द्वारा संयुक्त रूप से प्रश्नोत्तरी प्र्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें केन्द्र सरकार की योजनाओं से सम्बनिधत प्रश्न पूछे गये। जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्Ñत किया।
जन सूचना अभियान में कंचन मधुर कला संगम लखीमपुर खीरी, रविन्द्र जादूगर इलाहाबाद की टीम ने अपने-अपने मनोरंजक, सूचना व शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की सूचना एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी जिससे लोग  काफी उत्साहित हुए।
इस अवसर पर निदेशक पत्र सूचना कर्यालय लखनऊ श्री अरिमर्दन सिंह, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व सहायक निदेशक पत्र सूचना कार्यालय कानपुर, आनन्द प्रकाश सोनी, सहायक निदेशक पसूका लखनऊ सुधीर कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रभारी बांदा के राजीव चतुर्वेदी, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रभारी झांसी, सूचना सहायक तारिक अजीज़ सहित कर्इ गणमान्य उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 19 फरवरी को कमिश्नरी में

Posted on 19 February 2014 by admin

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 19 फरवरी को अपरान्ह 3:30 बजे आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में आहूत की गर्इ है। उक्त जानकारी देते हुए सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि बैठक में सम्भाग के निजी बस मार्गो पर स्थार्इ सवारी गाड़ी परमिटों की स्वीकृति, आगरा नगर हेतु सीएनजी आटो रिक्शा परमिट के लमिबत प्रार्थना पत्र, नवीनीकरण, हस्तान्तरण तथा मोटर गाड़ी अधिनियम 1988 की धारा 86 एवं अन्य प्रकरणों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में समय से उपसिथत होने का आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

09 करोड़ रूपये कीमती अष्टधातु की मूर्ति के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार जनपद अमेठीथाना मोहनगंज

Posted on 18 February 2014 by admin

दिनांक 16.02.14 को थाना मोहनगंज पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर गंगागढ़ चौराहे से 02 मूर्ति चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से प्राचीनकाल की राधा जी की अष्टधातु की मूर्ति वजन करीब 30 किग्रा0 बरामद हुर्इ। बरामद मूर्ति की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 09 करोड़ रूपये बतायी जा रही है।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि 08 माह पूर्व जनपद बांदा के नरैनी क्षेत्र से चुराकर लाये थे जिसे बेचने ले जा रहे थे।
इस संबंध में थाना मोहनगंज पर मु0अ0सं0 20314 धारा 41411413414 भादंवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उददेश्यों के साथ जन-सूचना अभियान का हुआ शुभारम्भ। महात्मा गाधी नरेगा ने गावों में बढ़ार्इ आर्थिक खुशहाली

Posted on 18 February 2014 by admin

पत्र सूचना कार्यालय, कानपुर और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदशलय, गीत एवं नाटक प्रभाग, विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (डी0ए0वी0पी0), प्रकाशन विभाग, फिल्म्स डिवीजन, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी एवं जिला प्रशासन के सक्रिय संयुक्त प्रयास से जिले केे तपोभूमि मैदान, निकट गायत्री इण्टर कालेज, सुमेरपुर के प्रांगण में आज से ”भारत-निर्माणजनसूचना अभियान शुरू हुआ।
17 से 19 फरवरी 2014 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उदघाटन माननीय विधायक सदर हमीरपुर साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप प्रवजिजलत करके किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार जो योजनाए चला रही है, वे तभी सार्थक हैं जब उनका लाभ जन-जन तक पहुंचें और योजनाएं पारदर्शी ढंग से अमल में लायी जायें। जन सूचना अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को ब्लाक व तहसील स्तर पर भी शुरू किया जाना चाहिए। ग्रामीण शिक्षा स्तर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए साध्वी जी ने जनसूचना अभियान मंच से शिक्षा के और सुधार पर बल दिया। माननीय विधायक ने कहा कि इस अभियान के तहत मिलने वाली जानकारियों को अपने तक सीमित न रखकर दूसरों तक पहुचाने की कोशिश करनी होगी तभी योजनाओं का सभी को लाभ मिल सकेगा।
अरिमर्दन सिंह, निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत-निर्माण, खाध सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से ही सम्भव है और यह तभी सम्भव है जब इनकी जानकारी आम आदमी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज जिसके पास सूचना है। वही अपने अधिकारों के लिए लड़ सकता है। उन्होंने कहा अगर विकास करना है तो सूचनाओं का आदान-प्रदान आवश्यक है।
श्री सिंह ने जन सूचना अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उददेश्य जनता की बात सरकार तक और सरकार की बात जनता तक पहुचाना है। इसके लिए इस अभियान के तहत लोकवाणी स्टाल लगाया गया है जहा ग्रामीण अपने सुझाव व शिकायते लिखकर दे सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक सहित कर्इ कन्द्र एवें राज्य सरकार के विभागों के स्टाल लगाए गये है।
सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र गांधी ने कहा कि महात्मा गाधी नरेगा योजना से गाव मे ंविकास को गति मिली है और मजदूरों का पलायन रूका है। इस योजना से जहा खाली समय में लोगो को रोजगार का अवसर मिला है वहीं लोग अपने खेतों में काम करके आर्थिक सम्पन्नता की ओर बढ़ रहे हैं। जिस कारण गावों में आर्थिक खुशहाली बढ़ी है। जिससे लोगो की शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में निरन्तर सुधार हो रहा है।
अभियान में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एन0आर0एच0एम0), केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान लखनऊ से आये डाक्टरों की टीम जन सूचना अभियान प्रांगण में लोगो को स्वास्थ्य सलाह जांचकर नि:शुल्क दवार्इयों का वितरण कर रहीं हैं। आयुष के तहत यूनानी, योग, होमियोपैथी के डाक्टर जन सूचना  अभियान में आम लोगों को सेहतमंद रहने का उपाय सिखाने के अलावा बीमार लोगो का नि:शुल्क इलाज भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन की चर्चा करतेे हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर श्री अनिल यादव  ने कहा कि हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं, अगर ये स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी स्वस्थ रहेगा। सभी बच्चों को सात बिमारियों से बचने के लिए नि:शुल्क टीके लगाये जाते हैं। जन संख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उपस्वास्थ्य केन्द्रों, कम्युनिटी व जिला अस्पतालों में परिवार नियोजन के लिए आर्इ0यू0सी0डी0, कापर टी, गर्भ निरोधक गोलिया, कान्डोम आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराये जाते है। उन्होंने बताया कि तपेदिक, नेशनल वेक्टर डीजिज़ और मच्छरो से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय स्तर पर कर्इ कार्यक्रम चला रही है। इसके अलावा कैंसर, मधुमेह और दिल की बिमारियों के लिए इलाज कराये जाते हैं।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत गीत एवं नाटक प्रभाग के सूचीबद्ध कलाकार रविन्द्र जादूगर ने अपने जादू के कार्यक्रमों से किया। जन सूचना अभियान में कंचन मधुर कला संगम लखीमपुर खीरी, रविन्द्र जादूगर इलाहाबाद की टीम ने अपने-अपने मनोरंजक, सूचना व शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिससे लोग  काफी उत्साहित हुए।
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की झांसी और बांदा की इकार्इयों द्वारा संयुक्त रूप से प्रनोत्तरी प्र्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें केन्द्र सरकार की योजनाओं से सम्बनिधत प्रश्न पूछे गये। श्रीमति वेदवती, बड़ा गांव, श्रीमती गायत्री देवी, अमिलिया, सुमेरपुर व फूल सिंह, कुदैदा गांव के प्रतिभागियों को सही उत्तर देने पर पुरस्Ñत किया गया।

जन सूचना अभियान में कंचन मधुर कला संगम लखीमपुर खीरी, रविन्द्र जादूगर इलाहाबाद की टीम ने अपने-अपने मनोरंजक, सूचना व शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की सूचना एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी जिससे लोग  काफी उत्साहित हुए।
इस अवसर पर निदेशक पत्र सूचना कर्यालय लखनऊ श्री अरिमर्दन सिंह, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व सहायक निदेशक पत्र सूचना कार्यालय कानपुर, आनन्द प्रकाश सोनी, सहायक निदेशक पसूका लखनऊ सुधीर कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रभारी बांदा के राजीव चतुर्वेदी, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रभारी झांसी, सूचना सहायक तारिक अजीज़ सहित कर्इ गणमान्य उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in