Archive | राज्य

सपा प्रत्याषी षकील अहमद ने नगर में सम्पर्क कर मांगा आषीर्वाद व वोट

Posted on 01 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याषी षकील अहमद ने सोमवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जन सम्पर्क किया और आषीर्वाद लिया। जनता उन्हें आषीर्वाद देने के साथ कहा कि अपने जनपद का ही जनप्रतिनिधि होना चाहिए जो  हमारा हर समय प्रतिनिधित्व कर सके और वह आप है। इसलिए हम सभी आपके साथ है। प्रातः 8.30 बजे से सपा प्रत्याषी षकील अहमद कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मोहल्लों में जनसम्पर्क करने निकल पड़े। गभडि़या निवासी सपा प्रत्याषी अपना जन सम्पर्क अभियान गभडि़या मोहल्ले से हीष्षुरू हुआ। जहाॅ सभी लोगों ने उन्हें समर्थन देने की बात कही। उसके बाद घासीगंज, महुवरिया, वैष्णोनगर, लखनउ नाका आदि जगहों पर सभी घरों से केवल यक ही बात  आ रही थी कि सुलतानपुर लोकसभा प्रत्याषियों में आपको छोड़ कर सभी बाहरी हैं, और उनपर भरोसाा करने का सवाल ही नहीं उठता। जनपद को एक चारागाह के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पाॅच वर्ष बाद बाहरी लोग आते है और  महीने दो महीने घूम टहल कर यहीॅ की जनता से वादा करके निकल जाते हैं, उन्हें यहीॅ के विकास और रोजगार से कोई मतलब ही नहीं है। ऐसे में अब अपने जनपद का रहने वाला ही प्रत्याषी चुनाव में जीतना चाहिए, जिससे हमारे जनपद का विकास हो सके। जनसम्पर्क के दौरान पूर्व प्रमुख अषोक वर्मा, अधिवक्ता सतीष चन्द्र पाइक, विजय चैरसिया, तसलीम, गुलाब, राज नारायन यादव, डा0 अनिल पाण्डेय, अफसार, सलीम, राजेष श्रीवासत्व, बब्लू, आरिफ, हरिषंकर मिश्रा, डा0 आषुतोष श्रीवास्तव आदि  समर्थक लोग साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरूण की सभा को सफल बनानेके लिए कार्यकर्ताओं ने किया जनसम्पर्क

Posted on 01 April 2014 by admin

भाजपा उम्मीदवार वरूण गाॅधी की नुक्कड सभाओं को सफल बनाने  तथा अधिक से अधिक मतो से विजयी बनाने के लिए क्षेत्र के भाजपाइयों की भाग दौड़ तेज हो गई । भाजपा जिला मंत्री अषोक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण पंाडे, विनोद सिह, जितेंद्र यादव तथा रामदुलार कोरी ने सोमवार को क्षेत्र के  कुड़वार, पलिया, गोपाल का पुरवा, नौगवांरायतासी, सोहगौली ,मकदूमपुर ,चितईपुर आदि दर्जनो गाॅवांे का दौरा कर चार अप्रैल को होने वाली सभाओं मंे अधिक से अधिक संख्या मे पहॅुचने की अपील की । भाजपा युवामोर्चा के  कार्यकर्ताओ ने भी क्षेत्र ओर गावांे मे जाकर जन संपर्क किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व राज्यमंत्री चौधरी ईसा आप में शामिल

Posted on 01 April 2014 by admin

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बढ़ती धमक से प्रभावित होकर स्वण् राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे पूर्व राज्य मंत्री चौधरी मोहम्मद ईसा ने जायस में हुए एक समारोह में अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। चौधरी ईसा का पार्टी में स्वागत करते हुए आप के स्थानीय प्रत्याशी डॉण् कुमार विश्वास ने जिले की बदहाली के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अमेठी को पिछड़ेपनए वंशवाद और कांग्रेसी दलालों से मुक्त कराने में चौधरी ईसा का ये कदम मील का पत्थर साबित होगा।
कांग्रेस के एक बड़े किले को गिराते हुए आम आदमी पार्टी ने अमेठी में रविवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। जायस के जिस चौधरी हाउस में कभी राजीव गांधी विश्राम किया करते थेए उसी के अहाते में बीती शाम हजारों की भीड़ ने आप नेता कुमार विश्वास का स्वागत किया। इस मौके पर कुमार विश्वास ने कहा कि अमेठी की जनता को पिछले छह दशकों से वादों का ख्वाब दिखाया गया है। लेकिनए सच यही कि जिले के युवाओं के पास रोजगार का कोई भी ढंग का साधन नहीं है। विकास के नाम पर ऐसा कुछ नहीं है जिसे देखकर बाहर से आने वाले लोग अमेठी को यहां से जाते समय याद रख सकें।
जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए डॉण् विश्वास ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के युवाओं को रोज़गार की हर सुविधा यहीं अमेठी में दिलाने की भरपूर कोशिश करेगी। जिले की बदहाली के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की मिलीभगत को जिम्मेदारी ठहराते हुए विश्वास ने कहा कि अगर अमेठी का सांसद चाह ले तो उसके लखनऊ में एक दिन के धरने से प्रदेश सरकार हिल जाएगी। ऐसा न होने पाए इसीलिए समाजवादी पार्टी कभी कांग्रेस के खिलाफ अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारती। आप नेता ने कहा कि अमेठी का भविष्य इस लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के हाथ में हैं।
मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए विश्वास ने कहा कि 2004 में हुए चुनाव के बाद 2009 के चुनाव में पांच फीसदी की गिरावट मतदान में देखने को मिली। मतलब साफ है कि लोकसभा चुनावों में अमेठी के आधे से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी नहीं है। ऐसे लोगों को घरों से निकालकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता को उठानी चाहिए। इस बार मतदान कांग्रेस को हराने के साथ साथ देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हैं।
अपनी कोर टीम के साथ अमेठी से जायस पहुंचे कुमार विश्वास का जायस पहुंचने पर युवा नेता मोहम्मद हलीमए अमेठी के आप जिला संयोजक हनुमान सिंहए मीडिया प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तवए शाहमऊ के ग्राम प्रधान मो अनीसए तामामऊ के ग्राम प्रधान मोण् जाबिरए बेरारा के ग्राम प्रधान मोण् सरवरए चौण् मोहम्मद शमीमए सुरेंद्र पाल सिंहए गूजर महासभा के राष्ट्रीय नेता नवी रसूलए जावेद फारूकए मेराजए मकबूल अहमदए कमला त्रिपाठीए राजेश सोनीए मोण् इसरार खांए राजीव शुक्लाए ज्ञानेंद्र वर्माए मोण् इरशाद आदि ने स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन व्यय लेखा की जांच टीम में संशोधन

Posted on 01 April 2014 by admin

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच हेतु टीमों में संशोधन किया है।
18-आगरा (अ0जा0) तथा 19-फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त करते हुये निर्देश दिये है कि सम्बन्धित अधिकारी अपने लोकसभा  निर्वाचन  क्षेत्र से सम्बन्धित व्यय प्रेक्षक के सीधे नियन्त्रण में कार्य  करेंगे एवं  निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पुस्तिका/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर निर्गत अनुदेशों को प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन व्यय लेखा) मुख्य कोषाधिकारी डा0 अमर सिंह एवं सम्बन्धित रिटर्निंग आफीसर से समन्वय बनाते हुये अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
संशोधित टीम के अंतर्गत एत्मादपुर विधानसभा के लिए एम0के0 त्रिपाठी, आगरा छावनी के लिए मुनव्वर हसन, आगरा दक्षिण के लिए हिरन्द कुमार, आगरा उत्तर आलोक कुमार मिश्रा, आगरा ग्रामीण डी0एन0 परमार, अधीक्षक, केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क, कस्टम विभाग को सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। फतेहपुर सीकरी विधान सभा के लिए विष्णु प्रसाद पाण्डेय, खेरागढ़ शैलेन्द्र कुमार, फतेहाबाद डी0के0 सिंह तथा बाह क्षेत्र के लिए विष्णु कुमार गुप्ता, आयकर अधिकारी, आयकर कार्यालय, संजय प्लेस, आगरा को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त रिजर्व सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में संजय कुमार, बी0पी0 मिश्रा तथा एस0के0 माहुर, कार्यालय असि0 कलेक्टर, केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क, कस्टम भवन, संजय प्लेस, आगरा को नियुक्त किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चेटीचन्द सार्वजनिक अवकाश 01 अप्रैल को

Posted on 01 April 2014 by admin

जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने उत्तर प्रदेश सामान्य प्रशासन अनुभाग के शासनादेश दिनांक 29 मार्च के क्रम में अवगत कराया है कि सार्वजनिक अवकाशों की सूची में चेटीचन्द का सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को घोषित किया गया था। उन्होंने बताया चेटीचन्द विक्रम संवत चैत्रशुक्ल 01(प्रथमा) को न होकर विक्रम संवत चैत्रशुक्ल 02(द्वितीया) को पडती है अतः उक्त अवकाश 31 मार्च के स्थान पर अब 01 अप्रैल दिन मंगलवार को घोषित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोक सेवा आयोग परिक्षा सम्पन्न कराने के लिये बैठक

Posted on 31 March 2014 by admin

अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा(प्रारम्भिक)परीक्षा 2013 तथा अवर अधीनस्थ सेवा विकलांग जनहेतु बैक लाॅग /विशेष चयन) प्रारम्भिक परीक्षा 2013 की दिनांक 06-04-2014 को  सम्पन्न कराने हेतु बैठक हुई।
अपर जिलाधिकारी(वि0एवं0रा0) सैययद निजामुद्वीन को परिक्षा सम्पन्न कराने के लिये नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी सैययद निजामुद्वीन ने सभी केन्द्र व्यवस्थापको को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगो को बोर्ड की परीक्षाएं 4 तारीख को समाप्त होगी तथा 6 तारीख को यह परीक्षा है। आपको तैयारी करने के लिये विशेष व्यवस्थाएं नही करनी होगी। उन्होने कहा कि सैक्टर मजिस्ट्रेट सीलबन्द प्रश्नपत्र आपके केन्द्र पर पहुंचायेगे। परीक्षा प्रातः  9-30 बजे से 11-30 बजे तक एक ही पाली में होगी। उन्होने कहा कि 19 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। सभी केन्द्र प्रभारी अपने-अपने केन्द्रो पर प्राथामिक व्यवस्था कर लें। उन्होने कहा कि अभ्यार्थियो के माबाईल रखवाने की व्यवस्था कर लें। अभ्यार्थी को परेशान न किया जाये। परीक्षा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराना हम सभी का उत्तरदायित्व है जिसके लिये प्रत्येक स्तर पर सतर्कता सजगता के समयानुपालन की आवश्यकता होती है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने कहा कि आप सब निपूर्ण है पहले भी कई परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न करा चुके है अनुभवी है इसलिये परीक्षा सम्पन्न कराने में कोई परेशानी नही रहेगी। संजय राय ने कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तथा सम्बन्धित थानो की जीप निरन्तर भ्रमण करती रहेगी। परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने जोनल मजिस्ट्रेट व सैक्टर मजिस्ट्रेटो की नियुक्ति की है। एस0ए0एम0 इण्टर कालिज देहरादून रोड, राजकीय इण्टर कालिज नेहरु मार्किट श्री हिन्दू कन्या विद्यालय इण्टर कालिज बाबा लाल दास रोड के लिये भानुपताप यादव उप जिला मजिस्ट्रेट को सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा गुरुनानक इण्टर कालिज अम्बाला रोड सहारनपुर, गुरुनानक कन्या इण्टर कालिज गांधी पार्क सहारनपुर, जे0बी0एस0 हिन्दू कन्या इण्टर कालिज रायवाला चैक के लिये रामप्रकाश उप जिला मजिस्ट्रेट रामपुर मनिहारान को सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा कुंज बिहारी अग्रवाल नगर मजिस्ट्रेट को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एस0डी0इण्टर कालिज चकरौता रोड सहारनपुर, बी0डी0बाजोरिया इण्टर कालिज चकरौता रोड सहारनपुर, आर्य कन्या इण्टर कालिज मटिया महल के लिये हीरा लाल सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट नकुड को सेक्टर मजिस्ट्रेट, जे0वी0जैन इटर कालिज मातागढ पुराना बस अडडा कलसिया रोड सहारनपुर, एच0ए0वी0इण्टर कालिज कलसिया रोड सहारनपुर तथा स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालिज सहारनपुर बाबा लाल दास रोड के लिये हवलदार यादव उप जिलाधिकारी बेहट को सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा बी0एच0एस0 इण्टर कालिज मिशन कम्पाउण्ड सहारनपुर, के0सी0सी0पी0आर्य कन्या इण्टर कालिज गिल कालोनी के लिये राजेश कुमार सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट देवबन्द को सैक्टर मजिस्ट्रेट  तथा वेद प्रकाश उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण सहारनपुर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। महाऋषि दयानन्द इण्टर कालिज नवीन नगर सहारनपुर, महाऋषि दयानन्द एग्लों वैदिक इण्टर कालिज गौरव बिहारपुर सहारनपुर के लिये अमरजीत सिंह जिला पचंायत राज अधिकारी सहारनपुर को सैक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट, इस्लामिया इण्टर कालिज ईदगाह रोड सहारनपुर, अमर शहीद मैमोरियल इण्टर कालिज मानकमऊ गंगोह रोड, अमर शहीद मैमोरियल कन्या इण्टर कालिज मानकमऊ के लिये चन्दन कुमार वर्मा सहा0 चीनी आयुक्त सहारनपुर को सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा डा0आर0सी0पाठक उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बैठक में गन्ना उपायुक्त आर0सी0पाठक, एस0डी0एम0 भानुप्रताप यादव, हवलदार यादव, राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, डी0पी0आर0ओ0 अमरजीत सिंह व सभी इण्टर कालिजो के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार को समाप्त करना जरूरी - एहसानउलहक मलिक

Posted on 31 March 2014 by admin

पिछले 7 सालों से पूरे उत्तर प्रदेश मे पिछडा समाज महासभा हर क्षेत्र मे सुधार, विकास और शैक्षिक सुधार के अलावा जनकल्याण की स्कीमों को लेकर अपनी सरगरमी का मुजाहरा कर रही है। हम अपने समाचार पत्र में पिछडा समाज महासभा की  जानिब से बार-बार अवामी मुफाद मे किये जाने वाले कामों और प्रोग्रामों की खबरे प्रभावशाली ढंग से लगातार छापते आ रहे है। पिछड़ा समाज महासभा ने  अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसानउलहक मलिक की जेरे कियादत जो काम सूबे मे अंजाम दिये है वह सभी के सामने है अल्पसंख्यको को आरक्षण देने का मुद्दा हो या फिर फसादात में अल्सपंख्यको के साथ की जाने वाली बेइंसाफी हो या सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग हो इन सब बातों को लेकर पिछड़ा समाज लगातार सरकारो पर दबाव बनाकर इंसाफ की मांग कर रहा है जो एक ऐतिहासिक कदम है। पिछले दिनों   पिछड़ा समाज महासभा की एक विशेष बैठक में एहसानुलहक मलिक ने बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि हर पार्टियाँ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए बडे़-बडे़ दावे करती है, लेकिन वह अपने गिरेबान मे झाँक कर नही देखती, उनके पार्टी में कितने सांसद विधायक दागी व अपराधी है, उन्होंने यह भी कहा जब तक अपराधी दागी बालात्कारी जनप्रतिनिधि रहंेगे। तब तक भ्रष्टाचार दूर नही हो सकता। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव शिवनारायण कुशवाहा ने कहा मुख्यमंत्री अखलेश यादव ने यौन शोषण के मामले में व्यापक सुधार व सख्त कानून बनाये जाने की बात तो करते है, लेकिन अपने उन मंत्रियों को क्यों नही हटातेे जिन पर बालात्कार व यौन शोषण के मुकद्में चल रहे है। उन्होंने सभी दांगी मंत्रियों को तत्काल हटाये जाने की माँग की। जैसा कि मुख्य मंत्री स्वच्छ प्रशासन का दावा करते है। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसानुलहक मलिक ने कहा कि संासद व विधान सभा में किसी भी अपराधिक पृष्ठभूमि के सदस्यों के लिए जगह नही होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा  नौकरशाह अपराधियों व पुलिस का पूरी तरह राजनीतिकरण हो चुका है, और पूरा तंत्र अपने राजनीतिक बाॅस के लिए काम करता है, इस नापाक गठजोड़ को जनता व ईमानदार जनप्रतिनिधियों को मिलकर तोड़ना होगा तभी देश में सुधार होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसानउलहक मलिक ने कहा कि जनता को आजादी के बाद से आज तक मूर्ख बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि कभी जाति के नाम पर, कभी धर्म के नाम पर, कभी ऊॅंच नीच के नाम पर और कभी अमीर-गरीब के नाम पर ये राजनैतिक गठ जोड़ वाले शक्तिशाली लोग जनता को लगातार गुमराह करने मे लगे है। अपने भ्रष्टाचारों  को और कुकृत्यों को छिपाने के लिए लगातार जनता को भिन्न-भिन्न उद्देश्य हीन मुद्दों मे उलझा कर यह भ्रष्ट तन्त्र अपने आपको और शक्तिशाली करने पर लगा है। जितनी भी परेशानियाॅ, कठिनाइयाॅं और उत्पीड़न बर्दाश्त करना पड रहा है वह सब मध्यम वर्ग ही बर्दाश्त कर रहा है। आज जरूरत इस बात की है कि हम पिछडा समाज के दबे कुचले लोग संगठित होकर अपनी आवाज को न्याय के लिए उठाये।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कृपाशंकर सविता ने कहा कि जिन सांसदो विधायकों की अपराधिक पृष्ठभूमि है, उनके मामले को फास्ट ट्रैक अदालतों में मुकद्में चलाये जायें, और हर हाल में 3 माह में निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्हांेने यह भी कहा जनप्रतिनिधि अपने प्रभाव के बल पर मुकद्मों का निर्णय लम्बे समय तक नही होने देतें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नर्सिंग होम्स् द्वारा आम लोगों से खिलवाड़

Posted on 31 March 2014 by admin

जनपद सहारनपुर में गत दस वर्षोंसे नर्सिंग होम्स की बाढ सी आ गयी है। फाईव स्टार होटल की तरह बने तथा चलने वाले इन नर्सिंग होम्स में आम आदमी अपने मरीज की जान बचाने के लिये इलाज के लिये आता है। यह नर्सिंग होम्स तथा इनके संचालक हर आने वाले रोगी के साथ दया का व्यवहार न करके मात्र पैसे बनाने का व्यवहार आम तौर पर करते हैं। जैसे कि सक्षम हाॅस्पिटल दिल्ली रोड, हैल्थ केयर क्लीनिक दिल्ली रोड, तारावती हाॅस्पिटल बाजोरिया रोड, दहूजा क्लीनिक, डाॅ नौसरान क्लीनिक, बच्चों के डाॅक्टर डी.के. गुप्ता द्वारा संचालित लोकप्रिय हाॅस्पिटल तथा इसी प्रकार अन्य दर्जनों नर्सिंग होम्स इन दिनों मरीजों का खून चूसने में व्यस्त हैं। वायरल बुखार के नाम पर, हृदय रोग, श्वास रोग तथा लीवर एवं किडनी के रोगियों के साथ जल्लाद जैसा व्यवहार इन क्लीनिकों पर किया जाता है। मरीज के आने के बाद उसके सभी टैस्ट कराये जाते हैं। एक्सरे, सीटी स्कैन आदि भी कराया जाता है (वास्तव में 75 प्रतिशत रोगियों को इन टेस्टों की आवश्यकता भी नही होती है)। यदि कोई रोगी यह कहता है कि साहब मेरे पास ब्लड रिपोर्ट, एक्सरे एवं अल्ट्रासाउण्ड रिपोर्ट कुछ दिनों पहले की है तो उसको गम्भीर रोग का भय दिखाकर पुनः जांच हेतु मजबूर किया जाता है। आम बीमारी का इलाज इन क्लीनिकस् पर एक हजार रूपये प्रतिदिन के हिसाब से किया जाता है। एक सप्ताह अपने क्लीनिक में रखने के बाद इन दर्जनों नर्सिंग होम्स के संचालक रोगी को बाहर के हाॅस्पिटल में जिसकों यें संचालक हायर सेंटर का नाम देते हैं, वहां रेफर कर दिया जाता है। हायर सेंटर जाने के बाद मालूम होता है कि रोगी को जो दवाएं दी जा रही हैं वें उस रोग से सम्बन्धित ही नही हैं। मजेदार बात यह है कि एक क्लीनिक पर शूगर की रिपोर्ट 180 दर्शायी जा रही है तो एक घण्टे बाद दूसरे क्लीनिक पर यही रिपोर्ट 122 की आ रही है खून में प्लेट्स कम होने का 60 फीसद परिणाम इन हायर सेंटर पर जाकर झूठा प्रमाणित हो जाता है। हायर सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि रोगी को वायरल बुखार है तथा इसे दवाई बहुत तेज दी गयी जिस कारण यह रोगी सामान्य नही हो पाया। इसी प्रकार किडनी एवं लीवर से प्रभावित मरीजों के दर्जनों केस हैं कि जिन्हे हायर सेंटर जाने के बाद वापस हल्की दवाई लिखकर उनके घर भेज दिया गया। इसी तरह के दर्जनों केस हर दिन अखबारों में प्रकाशित होते रहते हैं परन्तु स्वास्थय विभाग, जिला प्रशासन तथा आयकर विभाग इन नर्सिंग होम्स की कारकर्दगी से आंखे मूंदे हुए है। खुलेआम रोगी को गम्भीर रोग का डर दिखाकर लूटा जा रहा है। प्रतिदिन एक हजार रूपया प्रति कमरा तथा डाॅक्टर की दिन में तीन बार विजिट के 900 रूपया वसूला जा रहा है उसके बावजूद भी जिला प्रशासन खामोश बैठा हुआ है। ऐसा महसूस होता है कि नर्सिंग होम्स के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की आयकर विभाग, स्वास्थय विभाग तथा जिला प्रशासन में तनिक भी हिम्मत नही है। आम जनता सरकारी अस्पतालों से तथा सरकारी अस्पतालों के इलाज से तंग आ चुकी है इसलिये मजबूर होकर इन नर्सिंग होम्स में अच्छे इलाज की आस लिये जाती है परन्तु इन नर्सिंग होम्स में जो कुछ होता है वह सबके सामने है। आम जनता भीतर ही भीतर अपने जीवन को बचाने के लिये खून के घूंट पीने को मजबूर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज दिनांक 29-3-2014 को भारतीय जनता पार्टी, के कानपुर नगर, लोकसभा प्रत्याशी माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी ने

Posted on 31 March 2014 by admin

आज दिनांक 29-3-2014 को भारतीय जनता पार्टी, के कानपुर नगर, लोकसभा प्रत्याशी माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी ने प्रातः 11ः00 बजे रावतपुर गाँव, के रामलला मन्दिर मे दर्शन करके आर्शीवार्द लिया और वहाँ के पुजारी जी ने माननीय जोशी जी को माला और अंग वस्त्र पहनाया। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओ और जनसमूह के साथ जनसम्पर्क का शुभारम्भ किया। सभी कार्यकर्ताओ एंव जनसमूहो के साथ उल्लास के साथ नारे लगाते हुये रावतपुर बाजार, मे जनसम्पर्क किया, क्षेत्रीय नागरिको ने माननीय जोशी जी का भव्य स्वागत किया। जनसम्पर्क के समय निम्न नारे लगाये गये ‘‘आपसे मिलने आये है’’ जोशी जी आये है’’ ‘‘भारत मात की तीन धरोहर’’ अटल, आडवानी, मुरली मनोहर’’
जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से सत्यदेव पचैरी, सतीश महाना, बालचन्द्र मिश्र, सुरेन्द्र मैथानी, सुनील बजाज, पप्पी पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा, राहुल सिह चन्देल, दीपक ंिसह, रवि प्रकाश ंिसह, मंजीत ंिसह सोनी, अजय प्रताप वर्मा, सरन गुप्ता, कमलेश त्रिवेदी, राम अवतार प्रजापति, अंकुर वर्मा, विजय मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह, चन्द्र कुमार गंगवानी, जितेन्द्र गांधी, प्रमोद विश्वकर्मा, सविता जोशी, रघुराज आदि थे।
आर्यनगर विधानसभा का जनसम्पर्क गणेश प्रसाद धर्मशाला, बिरहाना रोड, से प्रारम्भ होकर ज्वैलर मार्केट, दवामार्केट, से होते हुये नयागंज चैराहे पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओ के जनसमूह व क्षेत्रीय नागरिको ने जोशी जी का भव्य स्वागत किया। माननीय जोशी जी ने क्षेत्रीय नागरिको का अभिवादन किया और नागरिको का स्नेह और आर्शीवाद प्राप्त ंिकया। जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से सर्वश्री सलिल विश्नोई, धर्मप्रकाश गुप्ता, पूनम कपूर, रघुराज सरन गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुमित पाण्डेय, गोपाल दोसर, रमाशंकर अग्रहरि, अभित बाथम, मुन्ना गुप्ता, नीना अवस्थी, रमपति झुन्झुनवाला, आदि लोग उपस्थित थे।
सीसामऊ विधानसभा का जनसम्पर्क बनखण्डेश्वर मन्दिर मे बाबा का आर्शीवाद लेकर जनसम्पर्क प्रारम्भ किया। वहाँ के क्षेत्रीय नागरिको के जनसमूह व कार्यकर्ताओ के साथ नारा लगाते हुये पी.रोड, से होते हुये लेलिन पार्क चैराहे पर जनसम्पर्क समाप्त किया। जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से सर्वश्री हनुमान मिश्रा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामचन्दर मिश्रा, वीरेश त्रिपाठी, राजेन्द्र ंिसह चैहान, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरूण गाॅधी के पक्ष में पुराने भाजापाई की सक्रियता बढ़ी

Posted on 31 March 2014 by admin

लोकसभा चुनाव 1014 का चुनाव जनपद में वरूण गाॅधी का भाजपा से चुनाव लड़ने की उम्मीद्वारी को लेकर पुराने भाजपाई भी सक्रिय हो गये है। हम बात कर रहे है। 1984 के विधानसभा में  भाजपा से विधानसभा अमेठी क्षेत्र से चुनाव लड़े डा0 बी0सी0 मिश्रा की। जिन्होंने उसे समय कांग्रेस के प्रत्याषी रहे वर्तमान सांसद सुलतानपुर के डा0 संजय सिंह का निर्विरोध चुनाव जीतने के सपने को साकार नहीं होने दिया था। कांग्रेस प्रत्याषी को सीधी टक्कर देते हुए लगभग 80 हजार के करीब मत पाये थे। और उस समय का चुनाव दिलचस्प इस लिए भी था कि एक ओर राजा अमेठी थे तो दूसरी ओर डा0 बी0सी0मिश्रा। निर्विरोध चुनाव जीतने के सपने को डा0 संजय सिंह का सपना नही पूरा होने दिया था । उस 1984 के विधानसभा अमेठी के चुनाव में लगभग एक लाख बीस हजार मत डा0 संजय सिंह को मिला था और लगभग 80 हजार मत डा0 वी0सी0 मिश्रा को ।  उस समय के विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी को लेकर डा0 वी0सी0 मिश्रा ने उच्च न्यायालय में इलेक्षन पीटिषन न010 डा0 वी0सी0 मिश्रा बनाम डा0 संजय सिह न्यायालय जस्टिक सगीर हसन ने तकनीकी गलती पर चुनाव याचिका  निरस्त  किया था। जिसके खिलाफ डा0 वीवसी0 मिश्रा ने सर्वोच्च न्यायालय सुर्पीम कोर्ट में पूर्व  प्रधान मंत्री स्व अटल बिहारी बाचपेयी के संज्ञान में प्रस्तुत किया था। जो सम्भवतः आज भी विचाराधाीन है। उस चुनाव का बदला लेने के लिए वर्तमान समय में कांग्रेस प्रत्याषी  अमिता सिंह  जो डा0 वर्तमान सांसद  व 1984 के अमेठी विधान सभा रहे प्रत्याषी संजय सिंह को चुनाव में हराने के लिए जी जान से जुट गये हैं और वाकायदा अपने समर्थकों के साथ ताल ठोक दिए हैं। इसी परिपेक्ष्य में वरूण गाॅधी के सुलतानपुर के आगमन पर हुई मुलाकात से भी देखा जा सकता है। सक्रिय राजनीति में आने का कारण पूछने पर डा0 मिश्रा का कहना है डा0 संजय सिंह को हराने 2009 मं हराने के लिए भाजपा कोई सषक्त उम्मीद्ववार नहीं खड़ा था। इस लिए हम सक्रिय नही हुए थे परन्तु इस बार 2014 में  कांग्रेस के खिलाफ वरूण गाॅधी के आ जाने से हमें भी पुनः सक्रिय होने का मौका मिल गया है। एक लगाव मेरा और भी है कि उस चुनाव के बाद मेरा राजनीति से मन उचट सा गया था। परन्तु वरूण गाॅधी की माॅ मेनका गाॅधी के चुनाव में पूर्व में मैं प्रस्तावक भी था जब वे अमेठी संसदीय क्षेत्र से  अपना नामाकंन किया था और संजय गाॅधी की गिरफ्तारी 1977 में हुई थी तो मैं उनका पेरोकार भी था। ज्ञात हो कि अमेठी विधानसभा 1984 के चुनाव में डा0 संजय सिंह द्वारा भीषण गड़बड़ी करने के विरोध में  सव0 पूर्व सांसद सत्य प्रकाष मालवीय के नेतृत्व में लगभग 40 सांसदों के साथ महामहिम राष्टपति महोदय को ज्ञापन भी सौंपा था। वर्तमान समय में डा0 वी0सी0  अपने पूर्व प्रतिद्ववन्दी डा0 संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह जो चुनाव लड़ रही हैं के खिलाफ अपने चुनाव में की गई गड़बड़ी का पर्दाफाष करने का पूरा मन बना लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in