Archive | राज्य

स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश हेतु प्रारिम्भक परीक्षाएं 10 फरवरी से 16 मार्च तक

Posted on 25 January 2010 by admin

लखनऊ -  गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में कक्षा-9 में प्रवेश हेतु एवं वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारिम्भक प्रवेश परीक्षा आगामी 10 फरवरी से 16 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में आयोजित की जायेंगी। कक्षा-9 के लिए अन्तिम प्रारिम्भक प्रवेश परीक्षा आगामी 05 अप्रैल को एथलेटिक, वालीबाल, फुटबाल, हाकी, तैराकी, लानटेनिस एवं बैडमिंटन तथा 7 एवं 8 अप्रैल को क्रिकेट की परीक्षा गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में होगी। कक्षा-6 के लिए आगामी 5 अप्रैल को के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में प्रात: 6:00 बजे आयोजित होगी।

यह जानकारी निदेशक एवं प्रधानाचार्य गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज श्री निर्मल सिंह सैनी ने दी है। सैनी ने कहा कि जो बालक/बालिकाएं प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में परीक्षा देने से वंचित रह जायेंगे, वह आगामी 5, 7 तथा 8 अप्रैल को अन्तिम प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी जिले के क्रीड़ाधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रद्धांजलि देने के लिए निर्देशित किया

Posted on 25 January 2010 by admin

लखनऊ -  समाजपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों से दिनांक- 01 फरवरी, 2010 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्री जनेश्वर मिश्र के निधन पर शोक सभाएं करके उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए निर्देशित किया है।

श्री यादव ने कहा कि श्री जनेश्वर मिश्र का  दिनांक 22 जनवरी, 2010 को इलाहाबाद में निधन हो गया। समाजवादी आन्दोलन और समाजवादी पार्टी के वे स्तम्भ थे। वे छोटे लोहिया के नाम से लोकप्रिय थे। प्रारम्भ से ही वे श्री मुलायम सिंह यादव के साथ रहे और अपनी मृत्यु से पूर्व 19 जनवरी, 2010 के आन्दोलन में भी इलाहाबाद में उन्होंने अगुवाई की थी। समाजवादी नेता डा0 राममनोहर लोहिया से अनुप्रणित हो वे छात्र जीवन से ही संघर्षशील रहे।  तबसे उनके हर आन्दोलन में वे बढ़चढ कर भाग लेते रहे थे। गरीबों, नौजवानों की लड़ाई वे आजीवन लड़ते रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय  क्षति हुई है। वे हम सब के प्रेरणास्रोत थे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी जनपदों में श्रद्धाजंलि अर्पित करने हेतु आयोजित शोकसभाओं में स्व0 मिश्र के समाजवादी आन्दोलन में योगदान पर भी चर्चा हो। दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना के साथ मौन रहकर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व मुख्यमन्त्री स्व0 कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस समारोह मनाया गया

Posted on 24 January 2010 by admin

लखनऊ -   बिहार के लोकप्रिय समाजवादी नेता एवं पूर्व मुख्यमन्त्री स्व0 कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस समारोह स्व0 कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के तत्वावधान में विरामखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित कर्पूरी ठाकुर पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुश्पांजलि के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हीरा ठाकुर ने की।

समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का सन्देश श्री यशवन्त सिंह ने पढ़कर सुनाया। अपने सन्देश में श्री यादव ने स्व0 कर्पूरी ठाकुर को जननेता बताते हुये, उनकी सादगी, गरीबों, किसानों के प्रति उनकी हमदर्दी तथा सत्ता से निर्विकार रहने के गुणों की चर्चा की।rajend1

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्व0 कर्पूरी ठाकुर ने अपने मुख्यमन्त्रित्वकाल में सर्वप्रथम पिछड़ों में अति पिछड़ों को भी आरक्षण का लाभ दिया। वे जाति-धर्म से ऊपर सबके प्रिय थे। पिछड़ों, नौजवानों और किसानों के हितों के प्रति वे सदैव चिन्तित रहते थे। उन्होंने कहा कि स्व0 कर्पूरी ठाकुर और श्री मुलायम सिंह यादव में परस्पर सघन  मैत्रीभाव था। उन्होंने अपनी राजनीति मूल्यों पर आधारित रखी। आज व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई, जो डा0 लोहिया, जे0पी0 और कर्पूरी ठाकुर ने शुरू की थी को श्री मुलायम सिंह यादव ही सफल बनाने के लिए संघर्षरत हैं।  श्री चौधरी ने स्व0 कर्पूरी ठाकुर के कई संस्मरण भी सुनाए।

समारोह के अन्त में समाजवादी नेता छोटे लोहिया श्री जनेश्वर मिश्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ठण्डक और कोहरे से जन जीवन अस्त. व्यस्त

Posted on 24 January 2010 by admin

सुलतानपुर - कड़ाके की ठण्ड और कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हे। नगर में अलाव पर्याप्त मात्रा में नहीं जलाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनए रोडवेज बस स्टाप पर यात्रियों को ट्रेन और बस के इन्तजार में ठिठुरते देखा जा रहा है।

कोहरे को कारण ट्रेन कई घंटे विलंब से चल रही हैं । इसी तरह परिवहन निगम की बसें भी समय से नहीं चल पा रही हैं। शासन द्वारा सभी  तहसीलों को पचास - पचास हजार रूपये अलाव जलाने के लिए मिले थे , परन्तु अलाव दिखाई नहीं दिए । सरकारी कागजों पर अलाव जल रहे हैं। नगर पालिका परिषद से भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न हो कर खाना पूर्ति तक ही सीमित रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महासभा ने आरक्षण के विरोध में जुलूस निकाल कर दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Posted on 24 January 2010 by admin

सुलतानपुर - नेता सुभाष चन्द्र बोस के 113 वीं जयन्ती के अवसर पर आरक्षण के विरोध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।

जुलूस में संस्था के अध्यक्ष डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर0 यन0 श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव विनोद श्रीवास्तव संजय कप्तान, कमल श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव पवित्र सक्सेना राजीव श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलास्तरीय धरने को स्थगित करने का ऐलान

Posted on 24 January 2010 by admin

लखनऊ -  प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज, चलाये गये दमनचक्र और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज शहीद स्मारक पर आयोजित सांकेतिक धरने को स्थगित करने एवं कल दिनांक 25जनवरी को पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलास्तरीय धरने को स्थगित करने का ऐलान करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चे को बधाई दी है, जिनकी एकजुटता एवं संघर्ष ने उ0प्र0 की निरंकुश और तानाशाह मायावती सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।

उ0प्र0कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की निष्ठुरता के चलते अपनी जायज मांगों के लिए लाखों राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों को संघर्ष करना पड़ा है। प्रदेश सरकार ने चौबीस घंटे में राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों का जिस प्रकार दमन और उत्पीड़न करने की कोशिश की है, यह एक ऐसा उदाहरण बसपा सरकार ने प्रस्तुत किया है, पूर्व में किसी भी सरकार ने नहीं किया है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये दमन और उत्पीड़न ने ब्रितानिया हुकूमत को भी मात दे दी है।

डॉ. जोशी ने लखनऊ में जिलाधिकारी द्वारा कानून को हाथ में लेते हुए एक कर्मचारी को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर प्रदेश सरकार द्वारा जांच कराये जाने की निन्दा करते हुए कहा कि जिस घटना को पूरे देश ने टीवी चैनलों पर देखा हो, उसे प्रमाण की कोई आवश्यकता नहीं है, जांच कराने से पहले जिलाधिकारी को निलिम्बत करना चाहिए था। उन्होने कहा कि जिस कर्मचारी को थप्पड़ मारा गया, उसे और उसके परिजनों पर प्रदेश सरकार के आला अधिकारियों द्वारा इतना खौफ पैदा किया गया और इतना दबाव बनाया गया कि वह अपना बयान वापस लेने पर मजबूर हुआ है। साथ ही उस कर्मचारी पर अनायास फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर सलाखों के पीछे कैद करने की घटना की घोर निन्दा की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों के इस मुद्दे पर समयबद्ध समय में सरकार द्वारा तत्काल निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार और राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के साथ होने वाले समझौता वार्ता में अगर कर्मचारियों के हितों में निर्णय नहीं लिया जोयगा, तो कांग्रेस पार्टी पुन: कर्मचारियों के हितों के लिए इस मुद्दे को उठाने में गुरेज नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

सुश्री मायावती बाल विकास मन्त्री को देखने पी0जी0आई0 पहुँची

Posted on 24 January 2010 by admin

लखनऊ -   उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती आज स्थानीय पी0जी0आई0 में अस्वस्थता के कारण अपना इलाज करा रहे समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टहार मन्त्री श्री इन्द्रजीत सरोज को देखने गई।

सुश्री मायावती ने श्री सरोज के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सेवायें सुलभ कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने श्री सरोज से उनके स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमन्त्री के साथ सांसद एवं राज्य सलाहकार परिशद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र, लोक निर्माण एवं आवास मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा भूतत्व एवं खनिकर्म मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा भी थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कर्मचारियों का आन्दोलन को स्थगित

Posted on 24 January 2010 by admin

लखनऊ -  आज दिनांक 23 जनवरी, 2010 को श्री वी0पी0 मिश्र  अध्यक्ष एवं श्री एस0पी0 तिवारी संयोजक के नेतृत्व में कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ श्री विजय शंकर पाण्डेय, अतिरिक्त मन्त्रि-मण्डलीय सचिव, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बैठक में वार्ता के दौरान हम लोगों को यह आश्वासन प्राप्त हुआ कि-
1-  कर्मचारी मोर्चे द्वारा प्रस्तुत 14 सूत्रीय मांगों पर, 25 जनवरी, 2010 को श्री पाण्डेय के स्तर पर बैठक करके सकारात्मक विचार किया जायेगा। मा0 मुख्यमन्त्री जी का कर्मचारियों के प्रति सदैव सार्थक दृष्टिकोण रहा है।

2-    हड़ताल के दौरान जो दण्डात्मक/निलम्बन कार्यवाही की गई है उसे तत्काल वापस ले लिया जायेगा और सभी जिलाधिकारियों व विभागाध्यक्षों को निर्देश दे दिये जायेगें कि आज की तारीख से गिरफ्तारी सहित कोई भी उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं की जाएगी एवं दिनांक 20-01-2010 की स्थिति कायम रखी जायेगी।

3-    जहॉं तक जिलाधिकारी/डी0आई0जी0 लखनऊ के विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में जो मांग की गई उसके सम्बन्ध में मण्डलायुक्त, लखनऊ शीघ्र जॉंच करेंगे एवं मण्डलायुक्त की जो रिपोर्ट आएगी उस पर कार्यवाही की जाएगी।
4-    किसी भी जिले में जेलों में बन्द कर्मचारियों को शीघ्र ही रिहा करने और मुकदमे समाप्ति के सम्बन्ध में कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की जायेगी। इसके साथ मोर्चे को हड़ताल वापस लेने की अपील की गई।

हम लोग सन्तुष्ट हैं कि मा0 मुख्यमन्त्री जी और उ0प्र0 शासन का सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण है और उक्त के मद्देनज़र हम अपने आन्दोलन को स्थगित (वापस) करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

डॉ. रीता बहुगुणा के नेतृत्व मे सांकेतिक धरना कल - वीरेन्द्र मदान

Posted on 23 January 2010 by admin

लखनऊ - कांग्रेस नेता वीरेन्द्र मदान ने जानकारी दी कि राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज एवं दमन के विरोध में कल दिनांक 24जनवरी10 को लखनऊ में पूर्वान्ह 11बजे से शहीद स्मारक(निकट गांधी भवन प्रेक्षागृह)  पर सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया है, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर हाथों में काली पट्टी बांधकर एकत्र होकर धरना देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

25 जनवरी को प्रदेश में काला दिवस मनाएगी कांग्रेस - सुबोध श्रीवास्तव

Posted on 23 January 2010 by admin

लखनऊ - प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों के प्रति दमनात्मक रवैया जारी रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि में कर्मचारियों और शिक्षकों के घरों में जबरिया घुसकर ताण्डव किया गया और कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों के प्रति उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी भी की गई है। घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज एवं अभद्रता की गई एवं बिना महिला पुलिस के कर्मचारियों के घरों पर छापा मारा गया है, जिसकी जितनी निन्दा की जाय, कम है। यह बसपा सरकार की तानाशाही रवैये की इन्तिहा है। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी इसकी घोर निन्दा करती है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज एवं दमन के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय के तहत प्रदेश की सभी जिला-शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा दिनांक 25जनवरी,2010 को पूरे प्रदेश भर में `काला दिवस´ मनाया जायेगा। जिसके तहत प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप कांग्रेस जन हाथों में काली पट्टी बांधेंगे एवं शान्तिपूर्ण धरना देकर राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों के समर्थन में ज्ञापन देंगे।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कल दिनांक 24जनवरी10 को लखनऊ में पूर्वान्ह 11बजे से शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया है, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर हाथों में काली पट्टी बांधकर एकत्र होकर धरना देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in