Archive | राज्य

चुनाव के जरिये बनेंगे युवक कांग्रेस के अध्यक्ष- राहुल

Posted on 29 January 2010 by admin

मुख्य संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेसी बंटे दिखाई पड़े
सुल्तानपुर- अमेठी क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आये सांसद व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी  मिशन-2012 को सफल बनाने के लिए युवाओं को आकर्षित करने के लिए एक और कदम उठाने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि युवक कांग्रेस का अध्यक्ष चुनाव के जरिये बनाया जायेगा। उन्होंने न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक में पार्टी संगठन के निर्माण के बारे में जानकारी की। जब उन्होंने  मुख्य संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव का मुद्दा छेड़ा तो मौजूद कांग्रेसी दो भागों में बंटे दिखाई पड़े। राहुल गांधी ने गुरूवार को संजय गांधी अतिथि गृह में बैठक के दौरान हाल ही में हुए युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान का भी जायजा लिया।

राहुल गांधी ने कहा कि युवक कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर आने से युवा हमारे संगठन की तरफ आकर्षित होंगे, और पार्टी मजबूत होगी। जब राहुल गांधी ने मुख्य संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव के बारे में उनकी राय मांगी तो आधे लोगों ने चुनाव का समर्थन किया और बल्कि आधे लोगों ने मनोनयन किये जाने की वकालत की।

राहुल गांधी ने सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों को अपना मोबाइल नंबर दिया। इस बात की हिदायत दी कि सबसे फोन पर बात करना कि सभी लोग जरूरत के आधार पर उनके प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा को अपनी समस्या नोट करायें।
अमेठी सांसद राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जगदीशपुर औद्योगिक आस्थान में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड फैक्ट्री के निर्माण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फैक्ट्री और मजदूरों की कमियों को दूर करने के लिए डीजीएम से जानकारी की। राहुल गांधी गुरूवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे के क्रम में फुर्सतगंज उतरे तो बहादुरपुर गये और राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के निर्माण कार्य को देखा। इसकी जानकारी यहां के पेट्रोलियम संस्थान के अफसरों तक को नहीं थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा

Posted on 29 January 2010 by admin

लखनऊ - हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण विपक्ष ने गुरुवार को विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा किया। विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा था। मांग अस्वीकार हो जाने पर कांग्रेस, भाजपा और रालोद सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गयेए लेकिन सपा के सदस्य श्वेलश् में आकर नारेबाजी करने लगेए इस वजह से दस-दस मिनट के लिए दो बार सदन स्थगित करना पड़ा।

शून्य प्रहर में कार्यस्थगन प्रस्ताव के माध्यम से इस मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा के अम्बिका चौधरी व वकार अहमद शाह, भाजपा के ओम प्रकाश सिंह, हुकुम सिंह व सुरेश कुमार खन्ना, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर, संजीव दरियाबादी, ईश्वर चन्द्र शुक्ला, अजयपाल सिंह, रालोद के कोकब हमीद व सत्येन्द्र सोलंकी सहित करीब ढाई दर्जन सदस्यों ने उठाया।

सदस्यों का कहना था कि विधान परिषद चुनाव में सत्तापक्ष द्वारा धनबल एवं बाहुबल का खुलेआम दुरुपयोग हुआ है। इससे चुनावी वातावरण प्रदूषित हुआ और लोकतन्त्र की हत्या की गई है। सपा के अम्बिका चौधरी ने कहा कि लखनऊ में एक मन्त्री के इशारे पर लखनऊ के निराला नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में मतदाताओं को कैद रखा गया। भाजपा के हुकुम सिंह ने कहा कि ऐसे चुनावों में लोकतन्त्र को मजबूती दिलाने के लिए चुनावी प्रक्रिया में संशोधन को लेकर एक समिति का गठन किया जाना चाहिए जिसमें सभी दलों के विधायक हों।

संसदीय कार्यमन्त्री लालजी वर्मा ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई। चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ और विपक्ष से ही सवाल किया कि यदि सत्ता का दुरुपयोग हुआ होता तो रायबरेली में कांग्रेस और प्रतापगढ़ में सपा का उम्मीदवार कैसे जीत जाता ?


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

आदिवासी समिति ने सौंपा ज्ञापन

Posted on 28 January 2010 by admin

जौनपुर- बेतहाशा बढ़ती हुई मंहगाई, कालाबाजारी, जमाखोरी और राशन वितरण में धांधली से परेशान आम जनता, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासियों के दुखद हालत पर चिन्ता जाहिर करते हुए नेशनल कन्फडरेशन आफ दलित आर्गनाइजेशन ने विगत दिनों कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए प्रधानमन्त्री डा0 मनमोहन सिंह को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर त्वरिक कार्रवाई की मांग की है।

आदिवासी वनवासी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष एवं एकता परिषद जिला प्रभारी रामजीत बनवासी की अध्यक्षता मे सम्पन्न धरने को सम्बोधित करते हुए नेक्डोर के प्रदेश संयोजक विनोद गौतम ने कहा है कि जलवायु संकट के कारण खाद्यान्न संकट से जूझ रहे जनमानस को मंहगाई और कालाबाजारी ने भूखों मरने को विवश कर दिया है। राष्ट्रीय युवा योजना के प्रदेश अध्यक्ष द्विजेन्द्र विश्वात्मा ने कहाकि जनविरोधी आर्थिक एवं भूमि कृषि व वननीति में आमूल चूल परिवर्तन करके ही श्रमजीवी कृषिजीवी राष्ट्र को बाजार के संकट से मुक्त कराया जा सकता है। धरने का संचालन जनहित सेवा स्वास्थ्य समिति के निदेशक जेडी राव ने किया।

धरने में दलित एक्शन ग्रुप के ओम प्रकाश, ब्रेक फ्रव डा0 आशा राव, एकता युवा विकास समिति के जशवन्त यादव, युवा एकता मंच के रिशाला वनवासी, श्रवण वनवासी, राष्ट्रीय युवा योजना से नवीन, सम प्रताप, राष्ट्रीय जागृति सेवा समिति से रविन्द्र गौतम, सुलेखा पाल, मीरा, प्रेमा निषाद आदि ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय पर्व पर उप डाक घर में नहीं फहराया गया तिरंगा

Posted on 28 January 2010 by admin

कुड़वार (सुल्तानपुर) - देश प्रेम भावना के अटूट रिस्तो को पिरोये गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व का गर्व उस समय शर्मशार हो गया जब उप डाक घर कुड़वार के कर्मी कार्यालय का ताला खोलना तो दूर झण्डा रोहण करना भी मुनासिब नहीं समझा। राष्ट्रीय पर्व के इस अपमान को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं की बाजार गर्म रही।

घने कोहरे व  कड़कड़ाती ठण्ड के बीच गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया , जहा¡ स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरिया निकाल कर देश प्रेम की भावना जागृत की। सभी महत्व पूर्ण प्रतिष्ठानों ,सरकारी,अर्ध्य सरकारी कार्यालयों, पंचायत घरों तथा केनरा बैंक ,सहकारी बैंक ,ग्रामीण बैंक आदि स्थानों पर झण्डा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया । वहीं उप डाक घर कुड़वार राष्ट्र का अपमान करते हुए कार्यालय खोलने की बात तो दूर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक भी कोई कर्मचारी  नहीं पहु¡चा। राष्ट्रीय पर्व के इस अपमान पर राज कुमार यादव प्रधान कुड़वार, अशोक कुमार यादव भाजपा, नौशाद अहमद पूर्व प्रधान कुड़वार, विजय कुमार अग्रहरि बसपाव प्रधान संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह आदि संभ्रांत व्यक्तियों ने कड़े शब्दो में निन्दा करते हुए गैर ज़िम्मेदार डाक कर्मियों  के खिलाफ कार्य वाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री को प्रशिक्षित स्नातको ने भेजा पत्र

Posted on 28 January 2010 by admin

सुलतानपुर  - समाज में अच्छी शिक्षा एवं सुरूचि पूर्ण शिक्षा की कल्पना बिना योग्य शिक्षक के नहीं की जा सकती है। बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए एक कुशल व्यक्ति की आवष्यकता होती है। वह व्यक्ति प्रशिक्षित शिक्षक होता हैए इसके अभाव में सुरूचि पूर्ण शिक्षा नहीं दी जा सकती है।

प्राथमिक शिक्षा के लिए पूर्व में विशिष्ट बी0 टी सी0 चयन प्रक्रिया चलाकर प्राथमिक शिक्षा में शिक्षकों की कमी पूरा करने का प्रयास किया गया था। किन्तु वर्तमान समय में यह प्रक्रिया उ0 प्र0 शासन द्वारा रोक दी गई है,जिससे प्रदेश के लगभग पांच लाख प्रशिक्षित स्नातक बेरोजगार हो गये है् तथा सरकार प्राथमिक शिक्षा को अप्रशिक्षित इण्टरमीडिएट योग्यताधारी शिक्षा मित्रों के सहारे प्राथमिक शिक्षा को सुधारने का असफल प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षकों ने उक्त परिप्रेक्ष्य में प्रशिक्षित स्नातक बेरोजगारों ने  मुख्यमन्त्री माया वती को अपनी समस्यों से अवगत कराने के लिए मांग पत्र देते हुए निम्न अनुरोध किया है कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक योग्यताधारी का समायोजन किया जाय । पूर्व की भांति विशिष्ट बी0 टी0 सी0 चयन प्रक्रिया चालू कर प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया  अति शीघ्र की जाय ।

विशिष्ट बी0 टी0 सी0 2007 तथा 2008 की अवशेष सीटों को अति शीघ्र पूरा किया जाय , बी0एड0, बी0 पी0एड0 आदि प्रवेश परीक्षाओं पर तत्काल रोक लगायी जाय जब तक कि समस्त प्रशिक्षित स्नातको का समायोजन न हो जाय ,बी0टी0सी0 प्रवेश प्रक्रिया तथा शिक्षा मित्रों की  भर्ती तथा प्रशिक्षण पर तत्काल रोक लगायी जाय और यदि बी0टी0सी0प्रक्रिया सरकार न्यायालय के निर्देशानुसार शुरू करना चाहती है तो पहले प्रशिक्षित स्नातको को बी0टी0सी0 में समायोजित किया जाय । इसके पूर्व यदि उ0प्र0 शासन उपर्युक्त मांगों को 08 फरवरी तक नहीं मांनती है तो प्रशिक्षित स्नातक ,प्रशिखित स्नातक बेरोजगार संघ के बैनर के अन्तर्गत 08 फरवरी से लखनऊ में  अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर चले जाने का ऐलान किया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय एकता शिविर के युवाओं ने किया रक्तदान

Posted on 28 January 2010 by admin

सुल्तानपुर - नेहरू युवा केन्द्र सुल्तानपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में विभिन्न प्रान्तो के युवा कलाकारों की  द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। शिविरार्थियों की दैनिक गतिविधियों में प्रात: काल योगासन . सर्वधर्म प्रार्थना, कला प्रतियोगिता, सेमिनार व अनेकानेक ज्वलन्त सामाजिक व राष्ट्रीय विकास के मुद्दे पर चर्चा- परिचर्चा का कार्यक्रम हो रहा है।

युवा कलाकारों द्वारा  पर पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सरावना रैली निकाल कर तिकोनिया पार्क , शाह गंज चौराहा, चौक घंटा घर होते हुए जिला चिकित्सालय में स्थित रक्त कोष में रक्त दान किया। नेताजी सुभास चन्द्र बोस की जयन्ती पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान किए जाने की व्यवस्था न होने के कारण उस दिन रक्तदान नहीं हो सका था जो बाद में गणतन्त्र दिवस पर 114 में से मात्र 20 लोगों का ही रक्तदान हो सका ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश खो-खो संघ का चुनाव हुआ

Posted on 28 January 2010 by admin

लखनऊ-  देवरिया में उत्तर प्रदेश खो-खो संघ का चुनाव हुआ। इसमें प्रदेश भर के जिला पदाधिकारियों ने शिरकत की तथा मतदान किया। इस मतदान की प्रक्रिया के अनुसार अमिताभ ठाकुर, आई0पी0एस0, लखनऊ उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के चेयरमैन चुने गये।

अध्यक्ष पद के लिये संजय प्रताप सिंह, देवरिया का चुनाव हुआ जबकि कोशाध्यक्ष पद पर शिवानन्द नायक, देवरिया चुने गये। सचिव पद के लिये विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बलिया का चयन हुआ है। सह सचिव-एक के लिये परमहंस तिवारी, जिलाध्यक्ष महराजगंज तथा सह सचिव दो के लिये बी के सिंह जिला बिजनौर का चुने गये हैं।

उत्तर प्रदेश खो-खो संघ की अगली बैठक लखनऊ में माह फरवरी के मध्य में की जाने की बात बतायी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

18 बनी हाशिम का शबीह-ए-जुलूस 31 जनवरी को

Posted on 28 January 2010 by admin

सुलतानपुर- प्रति वर्ष की तरह इस साल भी अन्जुमन असगरिया अमहट के द्वारा 31 जनवरी को शब्बेदारी और 18 बनी हाशिम के शबीह के जुलूस का आयोजन किया गया है। इमाम बाड़ा नौ तामीर अमहट में शब्बेदारी और मजलिस का कार्यक्रम होगा। जिसको देश के मशहूर शिया धर्म गुरू मौलाना सैय्यद तकी रज़ा आब्दी हैदराबाद व मौलाना इरशाद अब्बास इलाहाबाद खिताब करेंगे। बाद मजलिस शबीह गहवारा हजरत अली असगर अलैहि0 बरामद होगा और एक तरही शब्बेदारी होगी। जिसका मिसरा-लाइनों ने `जला डाला अली असगर तेरा झूला´ जिसका संचालन मौलाना रज़ी बिस्वानी साहब करेंगे।

तरही शब्बेदारी में प्रदेश की मशहूर अन्जुमने नौहाख्वानी व सीनाज़नी करेंगी। अन्जुमन दस्तए मासूमिया घोषी मऊ आज़मगढ़, नूरे इस्लाम जलालपुर अम्बेडकरनगर, हैदरिया मनियारपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली, अकबरिया भांईं, अब्बासिया बहादुरपुर, अलमदार हुसैनी प्रतापपुर, अब्बासिया सुरौली, गुन्चए अब्बासिया चुनहा, अकबरिया मनियारी, फिदा ए हुसैन अलीनगर मनियारपुर, मासूमिया शहर सुलतानपुर और कमर बनी हाशिम अमहट हिस्सा लेंगी। 18 बनी हाशिम का शबीह ताबूत सुबह 6 बजे हुसैनिया नौ तामीर अमहट से बरामद होकर पुराने रास्तों से होता हुआ हुसैनिया शेखखानी पर पहुंचकर खत्म होगा जुलूस को मौलाना आबिस जरवली, मौलाना हसन मेंहदी मीरपुरी, मौलाना शकील अहमद और मौलाना जीशान हैदर सुल्तानपुरी जगह-जगह खिताब करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक हैदर अब्बास खां ने बताया कि उक्त शब्बेदारी व शबीह-ए-जुलूस हजरत इमाम हुसैन रजि0 के उस छ: माह के मासूम बच्चे हजरत अली असगर अलै0 जो तीन दिन के प्यास के बाद यजीद के हाथों कत्ल कर दिया गया। यह उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

एच.पी. सिंह कुशवाहा उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश संयोजक मनोनीत

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ -   उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की सहमति से  उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री विनोद चौधरी ने श्री एच.पी. सिंह कुशवाहा जनपद कन्नौज को उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि श्री कुशवाहा के मनोनयन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Comments (0)

आज का दिन हम सभी भारतवासी के लिए बेहद खुशी का दिन - रीता बहुगुणा

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ  -  गणतन्त्र दिवस की पावन बेला पर कल उ0प्र0  कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रात: प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी द्वारा झण्डारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सेवादल द्वारा ध्वज वन्दन से हुई।

प्रदेश  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि प्रात: प्रदेश  कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों की तादात में कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासी के लिए बेहद खुशी का दिन है, आज के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। उन्होने ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि अनगिनत अमर शहीदों की कुर्बानियो से हमारे देश को आजादी मिली थी। हमारे देश में ऐसा संविधान बना जिसमें देश में रहने वाले सभी वर्ग, समाज, जाति तथा भेदभावरहित समतामूलक समाज के निर्माण की व्यवस्था की गई थी। डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस जनों के लिए आज का दिन और भी खुशी का दिन है क्योंकि हमारे कांग्रेस पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में तिरंगे झण्डे के तले आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। हमारे संविधान ने लोकतान्त्रिक, समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण हेतु आजादी के आन्दोलन के मूल्यों एवं विरासत को संजोए रखा है। इन्हीं आदर्शो पर चलकर आज भारत विश्व समुदाय के समक्ष सीना तानकर खड़ा है। हम परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बने हैं और एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहे हैं। डा. जोशी ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में कुछ साम्प्रदायिक और जातिवादी ताकतें समाज को तोड़ने का दुष्चक्र रचती रहती हैं, ऐसे में हम सभी कंाग्रेसजनों का दायित्व है कि हम समाज को एकजुट बनाये रखने तथा देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मन्त्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी, पूर्व मन्त्री डॉ. अम्मार रिजवी, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री श्यामकिशोर शुक्ल विधायक, श्रीमती बीना दुग्गल पूर्व एमएलसी, श्री डी.पी.बोरा पूर्व विधायक, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री प्रहलाद द्विवेदी, श्री दिग्विजय सिंह, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री स्वदेश कुमार कोरी, श्री संजय दीक्षित, श्री बलदेव चौधरी, श्री रामकृष्ण पूर्व आईएएस, श्री मारूफ खान, चौ0 अखिलेश सिंह, डॉ0 लालती देवी, श्री शर्मानन्द मिश्रा, श्री विजय सक्सेना, श्री स्वराज कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती शैल सिंह, श्री सुनील राय, श्रीमती सुषमा सिंह, श्री सत्यदेव सिंह, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री प्यारे लाल गौतम, श्री अजय कुमार सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री श्रीकान्त पाण्डेय, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, श्री प्रेम शंकर द्विवेदी, श्रीमती उमा मिश्रा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती रोशन हक, श्रीमती सुरैया सिद्दीकी, श्रीमती भारती चौधरी, श्री शकील फारूकी, श्री जे.पी.सिंह, श्री बद्रीनाथ अग्निहोत्री, मो0 लतीफ एड., श्री डी.एस.तिवारी एड., श्री के.के.शुक्ला, श्रीमती विनीता सिंह, श्री विनोद मिश्रा, श्री प्रदीप गौड़, सै. हसन अब्बास, अयूब सिद्दीकी, श्रीमती बीनू आर्या, श्री एम.के.मिश्रा, श्री डी.आर.सिंह, श्री संजीव पाठक, श्री राकेश कुमार मिश्र एड., कैप्टन मक्कड़, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री राम सिंह यादव, श्रीमती रमा सिंह, श्री हिलाल नकवी, श्री प्रदीप सिंह, श्रीमती फिरोजा डी पटवा, श्री अनूप पाण्डे सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झण्डारोहण के उपरान्त डॉ. जोशी कानपुर के ऐतिहासिक फूलबाग में आयोजित झण्डारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कानपुर गईं, जहां डॉ. जोशी के कर कमलों द्वारा झण्डारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in