Archive | राज्य

स्मार्ट कार्ड योजना में धांधली की जांच करने की मांग ग्रामीणों ने की

Posted on 19 March 2010 by admin

चित्रकूट - केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चलाई गई स्मार्ट कार्ड योजना भी अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। स्मार्ट कार्ड बनाने वाली टीम के लोग ग्रामीण इलाकों में सुविधाशुल्क लेकर ऐसे लोगों के कार्ड बना रहे हैं जिनका नाम बीपीएल सूची में नहीं है। जबकि इस मामले में काम का जिम्मा लेने वाली कंपनी के टीम प्रभारी का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और उन्होंने धांधलेगर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बीपीएल कार्ड धारकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत स्मार्ट कार्ड बनाने की योजना चलाई। जिसके तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोग निर्धारित शुल्क 30 रुपये प्रदान कर कार्ड  प्राप्त कर किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करवा सकते हैं। लेकिन केन्द्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना भी अन्य योजनाओं की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने लगी है।

जिले में स्मार्ट कार्ड बनाने की जिम्मेदारी लेने वाली आई सी आई सी आई कंपनी के लोगों द्वारा इस योजना में घपले बाजी करते हुए सुविधा शुल्क लेकर ऐसे लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं जो इस योजना के अन्तर्गत नहीं आते। विकास खण्ड मानिकपुर अन्तर्गत करौहां गांव के मजरा गोपीपुर निवासी ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां टीम के लोगों ने बड़े-बड़े जमीन धारकों व रसूख वाले के कार्ड निर्धारित शुल्क से अधिक सुविधा शुल्क लेकर बना दिए हैं जिनका नाम भी बीपीएल सूची में नहीं है।

इसी तरह गिदुरहा, रानीपुर, चुरेह केशरुवा आदि ग्राम पंचायतों में भी  स्मार्टकार्ड बनाने गए कंपनी के लोगों ने भारी धाधंले बाजी करते हुए फर्जी स्मार्टकार्ड बनाए हैं। चुरेह केशरुवा गांव के पूर्व प्रधान सन्तोष कोल व तेजपाल सहित गिदुरहा गांव के मनोज कुमार, अशोक आदि ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए कार्रवाई की गई थी लेकिन अभी तक ग्रामीणों को कार्ड नहीं मिले और एक बार फिर स्मार्ट कार्ड के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा वसूल कर टीम के सदस्य ग्रामीणों को ठग रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से इस धांधली की जांच कराने की मांग की है। उधर कंपनी के जिला प्रभारी दीपेन्द्र प्रताप का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा स्मार्ट कार्ड बनाने में धांधली करने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कर धांधली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सुविधा शुल्क लेने वालों की शिकायत कंपनी में करने के लिए कहा है।

Comments (0)

अस्वस्थ चल रहे महामहिम राज्यपाल का हाल चाल जानने मुख्यमन्त्री राजभवन पहुंची

Posted on 19 March 2010 by admin

मुख्यमन्त्री ने श्री राज्यपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती आज राजभवन पहुंच कर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी का हालचाल लिया। उल्लेखनीय है कि श्री राज्यपाल का पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है।

महामहिम राज्यपाल ने दिल्ली जाने से पहले मुख्यमन्त्री जी को बताया था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। श्री राज्यपाल दिल्ली से अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लौटे हैं। जब उन्होंने श्री राज्यपाल के स्वास्थ्य के बारे में पता करवाया तो उन्हें अवगत कराया गया कि चिकित्सक महामहिम की देखभाल कर रहे हैं।

आज वह राज्यपाल जी का हालचाल पूछने राजभवन गईं। उन्होंने राज्यपाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमन्त्री जी की श्री राज्यपाल से यह सामान्य मुलाकात थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक दिनांक 21मार्च को

Posted on 19 March 2010 by admin

लखनऊ  -  उ0प्र0 कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव हेतु नियुक्त प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी/शहर निर्वाचन अधिकारी एवं जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक दिनांक 21मार्च को पूर्वान्ह 11बजे से आई.एम.ए. सभागार,(शहीद स्मारक के निकट, प्रमिला श्रीवास्तव मार्ग) लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में आहूत की गई है।

बैठक में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन श्री आस्कर फर्नाण्डीस, कांग्रेस संगठन चुनाव के पीआरओ श्री पवन घटोवार, एपीआरओ श्री जे.डी.शीलम, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री जयदेव जेना सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण आमन्त्रित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक 25 मार्च को होगी

Posted on 19 March 2010 by admin

लखनऊ -समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में 25 मार्च,2010 को प्रात: 10-00 बजे जिला/महानगर इकाई के चारों पदाधिकारियों, सॉसदों, विधायकों, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्षों, प्रकोष्ठो के अध्यक्षों , विधान सभा अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों तथा पर्यवेक्षकों की बैठक होगी, जिसको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव सम्बोधित करेंगे। बैठक में अन्य राष्ट्रीय नेतागण भी भाग लेगें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, विशेश आमन्त्रित सदस्यों, पदेन सदस्यों, पूर्व जिला/ महानगर अध्यक्षों, पूर्व सॉसदों, पूर्व विधायकों,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी संस्थाओं/ बैंकों के पूर्व अध्यक्षों को भी आमन्त्रित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा तुझे पाने कितना खर्च करना होगा पैसा

Posted on 19 March 2010 by admin

ललितपुर - जिले की अभी भी सैकड़ों एकड़ भूमि असिंचित है,सात बांधों के निर्माण के पश्चात भी जमीन की प्यास बाकी रह गई। शासन द्वारा पांच बाधों का निर्माण कराने की दिशा में प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद कई एकड़ भूमि फिर भी प्यासी बनी रहेगी। जिले में कितने बाध बनेंगे इसका अन्दाजा लगा पाना अभी मुश्किल होगा। एक तरफ जहां आजादी के दौरन  चिन्हित किये गये स्थानों पर तो बांध नहीं बनाये गये, वहीं नये स्तर से कई बांधों के भराव क्षेत्र में ही बाध बनाना शुरू कर दिये गये है। कुछ बाध ऐसे भी है जो उत्तर प्रदेश के लिए कम मध्यप्रदेश के लिए ज्यादा मुफीद साबित होंगे। जिले में बांधों को लेकर किसान तबके में चर्चा गरमायी हुई है।

अपेक्षित राजनैतिक पैरवी के अभाव में जनपदवासी आज तक राजघाट बाध से उत्पादित बिजली का उपभोग नहीं कर पा रहे है। बिजली मध्यप्रदेश ले रहा है। पानी के लिए भी उत्तर प्रदेश के किसान तरसते रहते है, जहां पिछले वर्ष मध्यप्रदेश के किसानों को पानी आसानी से मिल गया था वहीं इस क्षेत्र के लोगों को पुन: आन्दोलन करने के पश्चात कुछ भी हासिल नही हुआ था। इसी तरह अन्य बांधों से भी टेल तक पानी नहीं मिल पाता है।

विभागीय आकड़े भले ही कुछ भी पुष्टि करते हो लेकिन हकीकत कागजी कार्यवाही से जुदा होती है। किसी भी राजनेता ने कागजी व हकीकत की कार्यवाही को मिलान करवाने की जहमत नहीं उठायी। यही वजह है कि एक पर एक क्षेत्र के साथ नाइसाफी हो रही है। चर्चा पांच बाधों के निर्माण को लेकर है। सरकार द्वारा अकेली तहसील महरौनी में ही पांच बांध बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

उन्होंने जिलाधिकारी पंचायत के पदाधिकारी खासतौर से किसानों के साथ हो ही ज्यादती पर मोर्चा सम्भाले हुए है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जनपदवासियों के हित को प्राथमिकता देने की मांग उठायी। बताया गया कि भोंरट बाध, कचनोन्दा, उटारी, क्योलारी, लोअर रोहिणी पांच बांध बनाये जाने है। इनके डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों का शोशण हो रहा है।

जनपद में पानी उपलब्ध कराने की योजनाओं में ईमानदारी के अभाव से ज्यों -ज्यों दवा दी गई मर्ज बढ़ता गया। अब भी सारा दारोमदार वर्षा जल पर आश्रित है। गर्मी शुरू होते ही यहा पेयजल की मारा मारी शुरू हो गई है। गांव देहता तो दूर मुख्यालय में भी हाहाकार है। कारण यह है कि किसी जन प्रतिनिधि ने इस दिशा में ठोस व कारगर प्रयास की भी जरूरत नहीं समझी। सारी जन सेवा चहेतों के घर के पास है येाजना हैण्डपम्प लगवाने तक सीमित रह गई।

बीते साल जनपद के लिये भारी जलसंकट के रहे। हालत यह थी कि मुख्याल सहित विभिन्न स्थानां की जलापूर्ति टैंकरों द्वारा करनी पड़ी। शासन व प्रशासन की सक्रियता से प्यास से मौते तो नहीं हुई पर बाकी सारी दुर्दशा हुई। बावजूद इसके जन प्रतिनिधियों ने जनजीवन से जुड़ी इस अहम समस्या को खास जरजीह नहीं दी। उनकी सारी जनसेवा अपने चहेतों के घर के पास हैन्डपम्प लगवाने तक सिमट कर रह गई। निधि में कमीशन के खेल के चलते इसमें भी भारी कंजूसी हुई। सीसी सड़क व अन्य निर्माण की तुलना में पानी के मद में एक चौथाई पैसा भी जनप्रतिनिधि नहीं दे सके। जल प्रबंधन से जुड़े विभागीय अधिकारी भी स्थायी विकास की जगह कमाई की योजनायें बनाने को ज्यादा तहरीर देते है। 27 करोड़ की महोबा पुनर्गठित पेयजल योजना इसका नमूना है। इस बांध के पहले ही नदी के मध्यप्रदेश क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा बड़े चेकडेम बन चुके है इससे पर्याप्त वर्षा होने पर ही यहांपानी आयेगा। गत वर्ष सूखे के दौरान सभी ने स्वीकार किया था कि उर्मिल बांध का विकल्प मान इसकी बड़ी योजना का कोई औचित्य तर्क दे इसे भविश्य में केन बेतवा गठजोड़ व  के लिये लाभ दायक साबित हो सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिवपाल सिंह यादव निर्विरोध सभापति निर्वाचित

Posted on 19 March 2010 by admin

लखनऊ - इटावा जिला सहकारी बैंक लि0 इटावा की प्रबन्ध समिति के निर्वाचन में जो 18/19 मार्च, 2010 में सम्पन्न हुए, नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव को निर्विरोध सभापति निर्वाचित किया गया है।

इसके अतिरिक्त बैंक के संचालक मण्डल में 13 सदस्यों में 9 सदस्य समाजवादी पार्टी के चुने गये है। बैंक के उपसभापति के पद पर भी समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीता है। इस पद पर श्री विश्वनाथ सिंह सेंगर चुने गये हैं। बैंक के संचालक मण्डल के अन्य समाजवादी सदस्यों के नाम हैं सर्वश्री नेम सिंह, रोहित चौहान, ज्ञान सिंह, अजय पाल सिंह, गौरीशकंर,मसाद अहमद एवं रवीन्द्र नाथ भटेले।

श्री शिवपाल सिंह यादव को इटावा जिला सहकारी बैंक लि0 का निर्विरोध सभापति चुने जाने पर बैंक अधिकारियों, संचालक मण्डल के सदस्यों तथा अन्य समाजवादी नेता ने उन्हं बधाइयॉ दी और फूल मालाओं से लाद दिया। श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बैंक के ग्राहकों तथा किसानों के हितों का विशेश ध्यान रखा जाएगा। उन्होनें कहा समाजवादी पार्टी सहकारिता के प्रसार पर प्रारम्भ से ही जोर देती रही है क्योंकि इसके माध्यम से विकास को नई गति दी जा सकती है।

ज्ञातव्य है कि सत्तारूढ़ दल ने प्रशासन के जरिए चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी धांधली विफल रही। सहकारिता के चुनावों में विभिन्न जनपदों में बसपा पदाधिकारियों को, जो सहकारी संस्था के सदस्य भी न थे,शासन- प्रशासन की ह पर संचालक निर्वाचित घोषित कर उन्हें मतदाता बना दिया गया था। इस सबके बावजूद समाजवादी इटावा में जीत हासिल करने में सफल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आई.ए.एस. अधिकारियो का विभाग बदला

Posted on 19 March 2010 by admin

शैलेश कृष्ण प्रमुख सचिव मुख्य मंत्री बनाए गये,

transfer-ias-and-pcs

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

दवाओं एवं खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये-मुख्यमन्त्री

Posted on 19 March 2010 by admin

विभाग मिलावट के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करके जनता में भरोसा पैदा करे-मायावती
नकली/अधोमानक औषधियों के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु ही नए विभाग का गठन किया गया-मुख्यमन्त्री
खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध चलाये गये विशे छापामार अभियान के दौरान 56 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
अभियान के दौरान एक करोड़ रूपये मूल्य से अधिक की अपमिश्रित खाद्य सामग्री जब्त/नष्ट की गई

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने दवाओं एवं खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए आगे भी गहन एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के जीवन की रक्षा के लिए राज्य में नकली/अधोमानक औषधियों के निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभियान में जन सहयोग भी प्राप्त किया जाये। उन्होंने आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया है कि नकली एवं अधोमानक औषधियों के निर्माण एवं बिक्री के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए ताकि जनता को नए विभाग के गठन का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने दवाओं और खाद्य पदार्थो में मिलावट को गम्भीरता से लेते हुए इसके लिए कठोर दण्ड की व्यवस्था की है।

मुख्यमन्त्री आज यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट आदि के विरूद्ध चलाये गये विशे छापामार अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार खाद्य पदार्थो में मिलावट तथा नकली औषधियों के निर्माण को गम्भीरता से लेते हुए नये विभाग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी मिलावटखोरी में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने में कतई हिचके नहीं। उन्होंने  स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थो की बढ़ती हुई मांग को दृष्टिगत रखते हुए अपमिश्रण की संभावनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत पहुंचाए और उनमें भरोसा पैदा करें।

समीक्षा बैठक में मुख्यमन्त्री को प्रमुख सचिव खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग श्री डी0एस0मिश्र ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा 22 फरवरी से 08 मार्च तक खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध विशेश छापामार अभियान चलाया गया। जिलाधिकारियों के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में नगर मजिस्ट्रेट, स्थानीय (स्वास्थ्य) प्राधिकारी तथा मुख्य खाद्य निरीक्षकों/खाद्य निरीक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में 56 मिलावटखोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। खाद्य पदार्थो के 3439 नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गये। उन्होंने बताया कि विभिन्न खाद्य पदार्थो के उत्पादक एवं विक्रय इकाइयों पर 3476 छापे मारे गये। विभिन्न अधिनियमों के तहत 47 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इस अभियान के दौरान एक करोड़ रूपये मूल्य से अधिक की अपमिश्रित खाद्य सामग्री जब्त अथवा नश्ट की गई। जब्त की गई अपमिश्रित खाद्य सामग्री में विभिन्न प्रकार के खाद्य तेल, नकली घी, दूध एवं दूध से बने उत्पाद शामिल हैं।

प्रमुख सचिव ने यह भी अवगत कराया कि इस अभियान के दौरान ज्योतिबाफुले नगर से सबसे अधिक 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद वाराणसी में कई लाख रूपये के सबसे अधिक अपमिश्रित मसाले और जनपद गोरखपुर में अपमिश्रित खाद्य तेल जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि विशेश अभियान के दौरान संग्रहित खाद्य पदार्थो के नमूनों की जांच की जा रही है और अब तक विश्लेशण में 37 प्रतिशत नमूने अपमिश्रित पाये गये। उन्होंने बताया कि राज्य मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी नमूनों का विश्लेशण/जांच 26 मार्च तक अवश्य पूर्ण कर ली जाये, ताकि अपमिश्रित पाये गये नमूनों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जा सके।

ज्ञातव्य है कि अभियान के दौरान जनपद जालौन में 348 निरीक्षण किए गये, 45 छापे मारे गए तथा 25 नमूने संग्रह किए गए। यहॉं से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई तथा इस दौरान 217 किग्रा नकली घी, 60 किग्रा खोया तथा 375 लीटर दूध लगभग 8,40,500 रु0 मूल्य के खाद्य पदार्थ नश्ट/जब्त किए गए। अभियान के दौरान गोरखपुर में 40298 लीटर खाद्य तेल लगभग 2493500 रु0 का जब्त किया गया। इसी प्रकार वाराणसी में 1142506 रु0 का 15306 किग्रा मसाला जब्त किया गया। अभियान के दौरान सर्वाधिक मेरठ से 08, गाजियाबाद से 04, जेपी नगर से 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हरदोई जनपद से 16980 लीटर खाद्य तेल लगभग 1053000 रु0 का जब्त किया गया।

प्रमुख सचिव ने कहा कि खाद्य पदार्थो एवं औषधियों में मिलावट एवं उनकी अधोमानक बिक्री के विरुद्ध आगे भी जोरदार अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने में कोई कोताही नहीं की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूचना का अधिकार अधिनियम पर प्रदेश विधायिका के सदस्यों के मन्तव्य,विषय पर सेमिनार 20 मार्च को

Posted on 18 March 2010 by admin

लखनऊ -  नेशनल आर0टी0आई0 फोरम, आर0टी0आई0 एक्ट तथा आर0टी0आई0 कार्यकर्ताओं से जुड़े तमाम पहलुओं पर काम करने वाला एक संगठन है, जिसमें सूचना के अधिकार का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सम्मिलित है।
इस फोरम द्वारा दिनांक 20/03/2010 को आई0आई0एम0 लखनऊ में 11 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न के मध्य एक सेमिनार आयोजित किया गया है।

इस सेमिनार का विय है-  सूचना का अधिकार अधिनियम पर प्रदेश विधायिका के सदस्यों के मन्तव्य। श्री चन्द्र प्रकाश, गौरीगंज, अनूप साण्डा, सुल्तानपुर, विवेक सिंह, बान्दा, वीरेन्द्र कुमार, अहिरौरी, बृजेश सौरभ, गरवारा, यशवन्त सिह तथा जय प्रकाश चतुर्वेदी एम0एल0सी0 इस सेमिनार में सम्मिलित होंगे।

इसके अंर्तगत प्रमुख रूप से विधायकों द्वारा अपना मन्तव्य प्रस्तुत किया जायेगा जिसके पश्चात् प्रश्नोत्तरी का समय होगा। इसके अतिरिक्त आई0पी0एस0 अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा आर0टी0आई0 के विविध पहलुओं पर एक प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनीता की गुमशुदगी बनी पहेली

Posted on 18 March 2010 by admin

परिजनों ने जताई मौत की शंका
अमेठी थाने की पुलिस मुल्जिमो को नहीं कर रही गिरफ्तार

सुलतानपुर -अमेठी थाना अन्तर्गत ग्राम जया का पुरवा नरैनी में लगभग 10 वर्ष पूर्व व्याही अनीता 25 दिनो से लापता है। पुलिस हॉथ पर हॉथ धरे बैठी है। अनीता के परिजन परेशान व चिन्तित है। सुनीता के पिता को अपनी लड़की की हत्या की आशंका है, जिसकी प्राथमिकी अनीता के भाई राम प्रसाद यादव ने अमेठी थाना में दर्ज कराई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार 24 फरवरी अनीता देवी पुत्री माता प्रसाद यादव ग्राम पूरे अजमत लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व कृश्ण लाल पुत्र राम करन यादव के साथ निवासी पूरे जया का पुरवा ,नरैनी थाना अमेठी से किया था। अनीता देवी के एक सात वर्ष का पुत्र भी है।  24 फरवरी 2010 को अनीता के ससुराल के पड़ोसियों ने बताया कि दिन के 11 बजे उसे उलटी हुई थी जिसे वह बताई भी थी।

अनीता के भाई राम प्रसाद यादव ने अमेठी थाना में एक प्रार्थना पत्र इस आशय का दिया कि हमें शंका है कि अनीता के पति कृष्णलाल सास प्रभु देवी, देवर कमलेश, ननद सुनीता ने जहर देकर मार डाला है तथा बिना कोई सूचना के दाह संस्कार करने के बाद सभी मुल्जिमान घर से फरार है। थाना कोतवाली अमेठी ने प्राथमिकी मु0अ0स099/2010 धारा 302, 201 आइ.पी.सी. के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं परन्तु आज 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कृष्ण लाल, प्राभु देवी, कमलेश एवं सुनीता को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए मृतका अनीता के पिता ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य मन्त्री उ0 प्र0 एवं महिला मानवाधिकार को लिखित सूचना देते हुए अभियुक्तो को गिरफ्तार करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in