Archive | राज्य

कोतवाली के पीछे युवक की गोली मारकर हत्या

Posted on 25 March 2010 by admin

सुलतानपुर  -  नगर कोतवाली के ठीक पीछे आज सुबह रजिशंन एक किशोर ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी और स्वयं को कोतवाली जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के पुत्र मो. रियाज खा¡ द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उनके पिता मो. इलियास खां आज सुबह करीब साढे़ सात बजे कोतवाली के पीछे स्थित अपने घर से ठेले पर ताला लेकर चौक की तरफ निकले ही थे कि गल्ला मण्डी में नईम उल्ला, इमरान ऊ र्फ डम्मी व सद्दाम ने योजनाबद्ध तरीके से कट्टे से गोली मार दी। हत्यारे गोली मारने के बाद असलहा लहराते हुए चौक की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर दौडे़ परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रियाज की तहरीर पर पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जाता है कि हत्यारों में शामिल किशोर सद्दाम ने कोतवाली में जाकर स्वयं हत्या की सूचना दी और स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया।  हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसमें दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की बैठक कल,राष्ट्रीय अध्यक्ष करेगें सम्बोधित

Posted on 24 March 2010 by admin

लखनऊ -समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में कल 25 मार्च को प्रात: 10-00 बजे जिला/महानगर इकाई के चारों पदाधिकारियों, सॉसदों, विधायकों, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्षों, प्रकोष्ठो के अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों तथा पर्यवेक्षकों की बैठक होगी, जिसको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव सम्बोधित करेगें। बैठक में अन्य राष्ट्रीय नेतागण भी भाग लेगें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, विशे आमन्त्रित सदस्यों, पदेन सदस्यों, पूर्व जिला/महानगर अध्यक्षों, पूर्व सॉसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी संस्थाओं/बैंकों के पूर्व अध्यक्षों को भी आमन्त्रित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन आयोग को नोटिस दी

Posted on 24 March 2010 by admin

लखनऊ-एडवोकेट अभय कुमार सिंह ने अपने मुअक्किल 1992 कैडर के आई.पी.एस.अधिकारी अमिताब ठाकुर की ओर से निर्वाचन आयोग को नोटिस दी।

picture11

picture11-001-1picture11-002-1picture11-003-1

जानकारी के अनुसार आई.पी.एस.अधिकारी अमिताब ठाकुर को 2007  अप्रैल विधान सभा चुनाव के दौरान महराज गंज तथा दिसंबर 2007 मे लोक सभा के उप चुनाव मे बलिया पुलिस अधीझक पद से स्थानांतरण किया गाय था इसके लिए अमिताब ठाकुर ने अपने पत्र संख्या एसपी- पर्स/09 दिनांक 19-03-09 तथा पत्र संख्या एसपी- पर्स/09 .सी.आई.दिनांक 04-08-09 मे जन सूचना अधिकार के तहत आयुक्त निर्वाचन आयोग से स्थानांतरण के कारण की जानकारी मांगी थीमांगी गई सूचना मिलने पर आयोग को नोटिस दी गई है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

देश के तपे-तपाए नेतृत्व को संसद की चौखट से बाहर रखने के लिए सक्रिय है तत्व- सपा

Posted on 24 March 2010 by admin

लखनऊ -   नेता प्रतिपक्ष विधान परिद श्री अहमद हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी का प्रेस कान्फ्रेस में जारी वक्तव्य मे कहा कि महिला आरक्षण बिल के पीछे छिपी  अंतरराष्ट्रीय साजिश के सम्बंध में जब से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने संकेत किया है तब से उन पर तमाम ताकतें हमलावर हो उठी हैं। देश के तपे-तपाए नेतृत्व को संसद की चौखट से बाहर रखने के लिए जो तत्व  सक्रिय है वे सामाजिक न्याय के सिद्धान्त के विरोधी और संसद की गरिमा को गिराने में लगे हुए है।

तीन चुनावो के बाद लोकसभा में पुरूषो की भागीदारी नगण्य हो जायेगी। नौजवानों के लिये लोकसभा के दरवाजे हमेशा के लिए बन्द हो जायेगें। ऐसी स्थिति में बेरोजगार नौजवान सड़को पर सीटी बजाते फिरेगें। श्री मुलायम सिंह यादव की भावना को न समझकर उनके ब्दों को तोड मरोड़ कर अर्थ का अनर्थ करने वाले वे लोग है जिनका गांव गरीब से कोई मतलब नहीं है। भारतीय समाज की सच्चाई यह है कि आज भी बड़ी संख्या में गांव के झोपड़ों में रहने वाली महिलाओं के पास एक धोती छोड़कर दूसरी धोती नहीं होती है। वे कुपोशण की शिकार हैं और उनके बच्चे नंगे घूमते हैं।   श्री मुलायम सिंह की चिन्ता के केन्द्र में ये महिलाएं हैं जो हर तरह से वंचित एवं शोषित है। उनकी तकलीफें अभिजात्य वर्ग की महिलाएं नहीं महसूस कर सकती है। उन्हें जब राजनीति में, सत्ता में भागीदारी मिलेगी तभी हिन्दुस्तान की आधी आबादी की आवाज सुनाई देगी।

समाजवादी आन्दोलन ने सदैव महिलाओं को विशे अवसर देकर आगे बढ़ाने का सपना देखा है। श्री मुलायम सिंह यादव भी चाहते हैं कि हर स्थिति में पिछड़ी, मुस्लिम तथा दलित महिलाओं के साथ न्याय हों। उन्हें हर जगह उचित एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिले। श्री यादव ने संसद में  इसी की मांग उठाई। महिलाओं की भागीदारी के नाम पर संसद में केवल बड़े घरानो की ही महिलाओं की उपस्थिति न रहे, समाज के मुसलमान, पिछड़े वर्ग तथा दलित की महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा तभी असली भारत की आवाज संसद में गूंजेगी।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा कुछ वामपन्थियों के भी उनके सुर में सुर मिला लेने से एहसास होता है कि इस देश में अभी निहित स्वार्थो की जकड़न कितनी मजबूत है। इन अंग्रेजी परस्त दलों में इस विशय पर एकता अस्वाभाविक नहीं क्योंकि वे राजनीति को अपनी अभिजात्य शैली से ही चलाने के आदी हैं। कांग्रेस ने 50 साल से ज्यादा देश पर शासन किया किन्तु गांव-गरीब और खासकर दलित, पिछड़ो एवं मुस्लिम महिलाओं की उसने घोर उपेक्षा की है। भाजपा तो प्रारम्भ से ही महिला विरोधी मानसिकता से ग्रस्त रही है और उसे उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने से परहेज रहा है। वह सिर्फ हरी महिलाओं तक केंद्रित रही है। बसपा ने तो हमेशा ही महिलाओं का उत्पीड़न किया है उनके शासनकाल में महिलाओं के साथ सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा बलात्कार एवं दहेज उत्पीड़न  की घटनाएं देश में उत्तर प्रदेश प्रथम हैं।

श्री मुलायम सिंह यादव ने सदैव महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान एवं महत्व दिया है। जेन्डर बजटिंग और कन्या विद्या धन योजना, छात्राओं को यूनीफार्म आदि की व्यवस्था श्री यादव के मुख्यमन्त्रित्वकाल में हुई थी। श्री यादव ने हमेशा बेजुबानो की राजनीति की है और बेसहारा के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं। दलित, पिछड़ी और मुस्लिम महिलाएं किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। क्योकि वे भलीभन्ति जानती हैं कि श्री मुलायम सिंह यादव ही उनके हितों के लिए संसद और सड़क पर आवाज उठाते रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माइनर जीणोद्धार के कार्य में कराई जा रही जेसीबी मशीन से खुदाई

Posted on 24 March 2010 by admin

ग्रामीण मजदूर तरस रहे हैं काम को

चित्रकूट -  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी महात्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य है ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनका पलायन रोकना। लेकिन गांवों के विकास के लिए कराए जा रहे ज्यादातर निर्माण कार्यों में इसके मानकों का ध्यान सम्बंधित लोगों द्वारा  नहीं रखा जाता। इसके अलावा भी गांव में होने वाले कार्यों में ग्रामीण मजदूरों से काम न करवा कर ठेकेदार मशीनों से काम करवा रहे है। जिसके कारण गांव के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो चुका है।

विकास खण्ड पहाड़ी अन्तर्गत अतरौली माफी गांव निवासी राम प्रकाश पाल सहित शिवकुमार, बच्चू, रामसिंह, छेदीलाल, सुखलाल, पप्पू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लोगों की आजीविका का साधन खेती व मजदूरी है। उन लोगों ने खेतों में गेहूं की फसल बोई थी। लेकिन पानी के अच्छे साधन न होने के कारण उनकी फसल लगभग चौपट हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के विकास के लिए जो भी योजनाएं आती है वे सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं। इसके अलावा उनके गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कोई काम नहीं करवाया गया है।  ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव को जाने वाली चिल्ली पंप कैनाल की माइनर का जीणोद्धार सम्बंधित विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। जिसमें गांव के मजदूरों का काम न देकर काम करवाने वाला ठेकेदार मशीन से खुदाई करवा करा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन हड़प करने के उद्देश्य से ही जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई जा रही है। जिसके चलते मजूदरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मनरेगा के तहत काम न मिलने व अन्य विभागों द्वारा कराए जा रहे कामों में मजदूरी न मिलने के चलते उनके गांव के अधिकतर ग्रामीण काम की तलाश में मुम्बई, गुजरात आदि देशों के लिए पलायन भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने चित्रकूट के मण्डल कमिश्नर सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिख इसकी जांच कराने की मांग की है।

श्री गोपाल
09839075109
bundelkhandlive.com

Comments (0)

अतिक्रमण का अनोखा तरीका समाज के बुद्धिजीवी का कारनामा

Posted on 24 March 2010 by admin

सुलतानपुर  -पटरी,गुमटी दुकानदारों को अक्सर सुना जाता है कि अतिक्रमण इनके द्वारा ही किया जाता है, परन्तु यदि समाज का बुद्धि जीवी वर्ग अतिक्रमण करे तो आप क्या कहेंगे

नार्मल कम्पाउन्ड नाम से प्रसिद्ध जिला परिषद की मार्केट बनी है जो जिला बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के ठीक पीछे स्थित है  जिसमें अधिकतर नगर के प्राइवेट चिकित्सको ने अपनी क्लीनिक खोल रखी रखी है। परन्तु कुछ चिकित्सको ने तथा अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे जो स्थान बरामदे के रूप में राहगीरों के लिए बरसात तथा धूप से बचने के लिए बनाया गया है उसे लोहे की ऐंगिलों से कवर कर लिया है जो कि दुकान के आबंटन के समय लिखे गये अनुबंध के खिलाफ है।

photo-nनगर के बीच स्थित इस मार्केट में सभी रोगों के चिकित्सक की क्लीनिक होने की वजह से जिले के आला अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है परन्तु इन ज़िम्मेदार अधिकाररियों की नज़र पडने के बावजूद भी इनके द्वारा किए गये अतिक्रमण पर ध्यान न देना एक प्रश्र्न चिन्ह बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस की निप्रष्क्रयता के चलते आपराधिक ग्राफ बढा - विधायक

Posted on 24 March 2010 by admin

सुलतानपुर - पुलिस अपनों कर्तब्यों के प्रति गम्भीर नही है। यह  घटनाओं का पर्दाफास नहीं करती यह उस पर अन्तिम रिपोर्ट लगाती है। यह बातें एक प्रेस कांफ्रेस में सदर विधायक अनूप सण्डा ने कही।

विधान सभा सत्र में विधायक अनूप सण्डा के द्वारा पूछे गये प्रश्र्न के उत्तर का जवाब मिलने पर प्रतिक्रिया में कह रहे थे। अनूप सण्डा ने आगे बताया कि बढैयावीर मोहल्ले23व 24 अप्रेल 2009 की रात को हुई चोरी ,प्रेम लता अग्रवाल के यहॉ 01 नवम्बर 2009 को हुई चोरी,संजय सिंह के यहॉ 10 नवम्बर के यहॉ चोरी, रमेश उपाध्याय सिविल लाइन के यहॉ 3 व 4 सितम्बर को चोरी, दल बहादुर सिंह निकट एम जी एस चैराहा के यहॉ चोरी, नसरीन फातिमा रिजवी के पर्श से स्टेट बैंकसे रूपये की चोरी की घटनाओं में किसी चोरी की घटना का पर्दाफास नही किया केवल उक्त घटनाओं की तफतीश करके पुलिस ने अपनी रिपोर्ट को अन्तिम रूप देते हुए मामले को खत्म कर दिया।

इसी तरह लगभग छ: माह से अधिक पॉचोपीरन में प्रताप सेवा समिति में लाखों रूपये की संपत्तियो की चोरी के साथ लगभग 10 हजार नकद रूपये को चोरों ने ताला तोडकर हॉथ साफ किया। इसी तरह वढैयावीर में जी आई सी फील्ड के निकट डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव के यहॉ लाखों रूपये के जेवरों पर हॉथ साफ किया लेकिन आज तक पुलिस ने अतिंम  रिपोर्ट लगाने के अलावा कुछ नही किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस में सेमिनार आयोजित

Posted on 24 March 2010 by admin

भगत सिंह के सपनो का भारत बनाने के लिए युवा आगे आएं                                                                     शहीद भगत सिंह का सपना भारत को आजाद कराना था

सुलतानपुर- अमेरिकी साम्राज्य वाद आजल पूरी तरह दुनिया में अघोषित रूप से युद्ध अभियान चलाकर प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का कार्य कर रहा है।अमेरिका की ऐसी चाल से आज दुनिया के विकास शील देश एक हो रहे हैं। परन्तु भारत जैसे राष्ट्र के शासक अमेरिकी नीतियों के समझ समर्थन करता है। जिससे भारत विश्व के तमाम देशों से अलग थलग दिखाई पड रहा है। उक्त बातें इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अहमद ने 23मार्च शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में एक सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह आक्रामता के साथ अमेरिका अपनी साम्राज्यवादी नीतियों के जरिये हमलावर होता जा रहा है निश्चित तौर पर युवा समाज को उत्तर देने के लिए आगे आना पडेगा। इसी के साथ इंकलाबी नौजवान सभा ने सरकार से शहीद भगत सिंह को राष्ट्र नायक घोषित करनेकी मांग किया। उक्त अवसर पर इनौस के जिला संयोजक सिद्ध नाथ शर्मा, राम आसरे प्रजापति, कृष्णा देवी, आबिद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

दूसरी तरफ भारत की नौजवान सभा के नेतृत्व में शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय पर एवं जिला मुख्यालय से 60 किमी0 दूर राहुल नगर चौराहे पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम जुलूस के माध्यम से इंकलाब जिन्दाबाद शहीद भगत सिंह अमर रहे के गगन भेदी नारों के साथ भगत सिंह की प्रतिमा  पर माल्यार्पण किया गया। गौष्ठी को सम्बोधित करते हुए भारत की जनवादी  नौजवान सभाके जिला मन्त्री अरविन्द श्रीवास्तव ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक ऐसे व्यक्ति थे जिनको राजनीति की प्रेरणा उनके परिवार से उनके पिता और चाचा से प्राप्त हुई थी। सरदार भगत सिंह का सपना भारत देश को आजाद कर समाजवाद की स्थापना करना था। जिसके चलते समाज के अन्दर न कोई गरीब हो और न कोई अमीर हो यही भगत सिंह का सपना था। गोष्ठी में मुख्य रूप से राज करन बैज नाथ, सुनील सिंह,अबरार अहमद, राम जीत मुदस्सर खान,अरविन्द श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

इसी तरह स्टूडेन्ट फेउरेशन आफ इडिण्या के तत्वाधान में भगत सिंह के शहादत दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम जुलूस के माध्यम से जिला कार्यालय से होते हुए इंकलाब जिन्दावाद,शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के अरमानों को मंजिल तक पहुचायेंगे आदि गगन भेदी नारे लगाते हुए जुलूस कतार बद्ध होकर जिला पंचायत में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुचा और सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष शशांक पाण्डेय ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र नाथ तिवारी जिला मन्त्री राम कृष्ण मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, सुमित सिंह, सविता मिश्रा, आदि लोग गोष्ठी को सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉ0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण किया गया

Posted on 24 March 2010 by admin

untitled-13लखनऊ - अगस्त क्रांति के नायक समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मशती के अवसर पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय गोमती नगर, लखनऊ के प्रांगण में स्थापित डॉ0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण 23 मार्च, 2010 को अस्पताल के निदेशक डॉ0 आर0 एस0 दुबे किया

समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मशती समारोह पूरे देश में आयोजित किए गये राज्य की राजधानी लखनऊ के साथ ही राज्य के कई जिलों में भी लोहिया शताब्दी समागम का आयोजन किया गया। डॉ0 राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय गोमती नगर, लखनऊ के प्रांगण में स्थापित डॉ0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण अस्पताल के निदेशक डॉ0 आर0 एस0 दुबे किया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी

Posted on 23 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई सन्देश में सुश्री मायावती ने कहा कि श्री राम का व्यक्तित्व और कृतित्व सभी को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्री राम द्वारा स्थापित मर्यादाओं के अनुसरण की आवश्यकता पर बल दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in