Archive | राज्य

भारतीय जनता पार्टी ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस मनाया

Posted on 14 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस मनाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी जिला कार्यालयों में उनको याद किया गया, गोिष्ठयां हुई, कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने बिजनौर में आयोजित अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकत्ताZओें को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ0 अम्बेडकर समान नागरिक संहिता के पैरोकार थे। जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने के विरोधी थे। शक्तिशाली राष्ट्र के समर्थक थे। उन्होंने बाबा साहब को महान राष्ट्रवादी नेता बताया और कहा कि भाजपा उनके सपनों के अनुरूप समता, समरसता और एकात्मकता युक्त समाज के लिए कार्यरत है।

श्री दीक्षित ने बताया कि वे स्वयं उन्नाव-पुरवा में अम्बेडकर जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्र्यापण हुआ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर के नाम पर राजनीति करने और उन्हें चुनाव चिन्ह की तरह इस्तेमाल करने वाले दलों ने डॉ0 अम्बेडकर को पोलिंग एजेंट की तरह पेश किया है। जातिवादी इन दलों ने डॉ0 अम्बेडकर की महान छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। संविधानसभा में दिए गये उनके भाषण बताते हैं कि वे महान राष्ट्रवादी थे। लेकिन बसपा, कांग्रेस सहित सभी जातिवादी दलों ने अम्बेडकर विचार को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने बाबा साहब के विचारो को प्रासंगिक बताया और कहा कि उनके राष्ट्रवादी विचार के जरिए सामथ्र्यशाली एकात्म भारत का लक्ष्य पूरा होगा। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दिवाकर सेठ ने डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्र्यापण कर उन्हें देश का महान सपूत बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 119वीं जयन्ति

Posted on 14 April 2010 by admin

विरोधी पार्टियों के तीव्र विरोध के बावजूद भी, हमारे सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों के आदर-सम्मान में बनाये गये स्थलों व स्मारकों इत्यादि को किसी भी स्तर पर, चाहे कितना भी विरोध क्यों ना हो, हमारी पार्टी व हमारी सरकार उनके विरोध के आगे तिल भर भी झुकने को तैयार नहीं है-कु. मायावती

अपने सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों का भी, अन्य समाज के सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों की तरह, आदर-सम्मान देने में बी.एस.पी. की सरकार ज़रा भी कसर नहीं छोड़ेगी-कुमारी मायावती बी.एस.पी. की राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री कुमारी मायावती जी के आह्वान पर कांग्रेस व बी.जे.पी. तथा अन्य विरोधी पार्टियों की बाबा साहेब      डा. अम्बेडकर-विरोधी सोच का पर्दाफाश करने एवं बाबा साहेब की सोच-विरोधी महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने का तीव्र विरोध हेतु उनकी 119वीं जयन्ती के दिन आज दिनांक 14 अप्रैल, 2010 को Þदेश-व्यापी आन्दोलनß के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 71 ज़िला मुख्यालयों पर ज़ोरदार एक-दिवसीय Þधरना-प्रदशZनß कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता का जायज़ा लेने के लिये सुश्री मायावती जी ने स्वयं विभिन्न ज़िलों का हवाई निरीक्षण किया।
amb-mayउ0प्र0 की मुख्यमन्त्री  सुश्री  मायावती  14 अपै्रल, 2010 को  बाबा  साहेब डॉ0 भीमराव  अम्बेडकर की  119वीं  जयन्ति के  अवसर  पर गोमतीनगर, लखनऊ  स्थित डॉ0 भीमराव  अम्बेडर सामाजिक  परिवर्तन  स्थल  पर स्थापित  उनकी  प्रतिमा पर  पुश्पांजलि  अर्पित करती  हुईं।

वैसे प्रदेश में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर जयन्ती का मुख्य आकशZण Þडा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, लखनऊß रहा, जहां बी.एस.पी. की राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की भव्य मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी पार्टी व सरकार की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

और इस अवसर पर अम्बेडकर जयन्ती मनाने के साथ-साथ महिला आरक्षण विधेयक में अपनी जातिवादी मानसिकता के कारण, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, धार्मिक अल्संख्यक व सवर्ण समाज की ग़रीब महिलाओं के लिये अलग से संसद और विधान सभाओं में आरक्षण की व्यवस्था नहीं करने के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालयों में आयोजित Þधरना-प्रदशZनß कार्यक्रम का हवाई निरीक्षण करने हेतु जाने से पहले सुश्री मायावती जी ने मीडिया के समक्ष अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी व   बी.जे.पी. तथा अन्य विरोधी पार्टियों की बाबा साहेब   डा. भीमराव अम्बेडकर-विरोधी सोच की तीव्र आलोचना करते हुये कहाकि इन पार्टियों की जातिवादी सोच और मानसिकता के कारण ही, बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की लगातार उपेक्षा होती रही है और इन विरोधी पार्टियों का यह रवैया बाबा साहेब की अनुयाई पार्टी बी.एस.पी. व उसके नेतृत्व के िख़लाफ लगातार आज भी जारी है।

बी.एस.पी. की राश्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहाकि देश की आज़ादी के 63 वशोZं के दौरान, अब तक, केन्द्र में कांग्रेस व बी.जे.पी. तथा अन्य विरोधी पार्टियों की ही सत्ता रही है। लेकिन इन में से कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज़्यादा लगभग 50 वशोZं तक केन्द्र में तथा लगभग 38 वशोZं तक उत्तर प्रदेश में राज किया है। और इस लम्बे शासनकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपनी जातिवादी मानसिकता के तहत चलकर इस देश में ना केवल बाबा साहेब डा. अम्बेडकर का, बल्कि दलित एवं अन्य पिछड़े वर्गों में समय-समय पर जन्मे सभी महान सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों की घोर उपेक्षा की है अर्थात् कभी भी इनको उचित आदर-सम्मान नहीं दिया है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी ने, काफी लम्बे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद भी, परम्पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को Þभारत रत्नß की उपाधि से सम्मानित करना उचित नहीं समझा। जिस कारण बाबा साहेब को, आगे चलकर आिख़रकार आज़ादी के लगभग 43 वशोZं के बाद, जब केन्द्र में ग़ैर-कांग्रेसी सरकार थी और जब बी.एस.पी. ने पहली बार संसद में प्रवेश किया था, तब सन् 1990 में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर को Þभारत रत्नß की उपाधि से सम्मानित किया जा सका। साथ-ही-साथ, इसी कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब डा. अम्बेडकर को संविधान सभा में चुनकर नहीं जाने देने का पूरा-पूरा नाकाम प्रयास किया और फिर बाद में भी संसद में चुनकर नहीं जाने देने के लिये सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों का इस्तेमाल किया था। और इससे पहले भी इसी कांग्रेस पार्टी ने ही बाबा साहेब डा. अम्बेडकर को  Þपुणा पैक्टß के लिये विवश करके दलित वर्ग के लोगों को विशेशाधिकार प्राप्त करने से वंचित कर दिया था।

और इतना ही नहीं, बल्कि बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के परिनिर्वाण के बाद, उनके मूवमेन्ट को पुनर्जीवित करने वाले मान्यवर श्री कांशी राम जी के प्रति भी कांग्रेस तथा अन्य विरोधी पार्टियों का रवैया उपेक्षा का रहा, जो अन्त तक जारी रहा। इसी कारण ही बड़े दु:ख के साथ यह कहना पड़ता है कि मान्यवर श्री कांशी राम जी का दिनांक 9 अक्तूबर, 2006 को देहान्त होने पर, उनके सम्मान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार ने एक दिन का भी Þराश्ट्रीय शोकß नहीं घोशित किया। और इसी प्रकार, तब उत्तर प्रदेश में चल रही समाजवादी पार्टी की सरकार ने भी मान्यवर     श्री कांशी राम जी के सम्मान में प्रदेश में एक दिन का भी Þराजकीय शोकß नहीं घोशित किया।

और अब जबकि उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की मानवतावादी सोच पर चलने वाली बी.एस.पी. की सरकार भव्य स्मारक, पार्क, विश्वविद्यालय व ज़िला आदि बनवाकर उन महापुरुशों को उचित आदर-सम्मान देने का प्रयास कर रही है तो कांग्रेस व बी.जे.पी. तथा अन्य विरोधी पार्टियों को यह सब बहुत बुरा लग रहा है और ये पार्टियां इसमें बाधा डालने की लगातार कोिशशें कर रही हैं। इन मामलों को कोर्ट-कचहरी तक में घसीटा जा रहा है, जहां इन विरोधी पार्टियों के वरिश्ठ        व ज़िम्मेदार लोग इसका खुलकर विरोध करते हैं।

सुश्री मायावती जी ने कहाकि वह विरोधी पार्टियों को यह फिर स्पश्ट बता देना चाहती हैं कि यदि कांग्रेस और बी.जे.पी. तथा अन्य विरोधी पार्टियों ने अपनी सत्ता के दौरान अगर दलित एवं अन्य पिछड़े वर्गों में जन्मे महान सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों को भी, अन्य समाज के सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों की तरह ही आदर-सम्मान दिया गया होता, तो फिर आज हमारी सरकार को यहां उत्तर प्रदेश में अपने सन्तों, गुरुओं      व महापुरुशों के उचित आदर-सम्मान देने हेतु, उनके नाम पर भव्य स्मारक, संग्रहालय, मूर्तियां व पार्क आदि स्थापित करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती, जिनका कि आज ये तमाम विरोधी पार्टियां, अपनी जातिवादी मानसिकता के कारण, लगातार विरोध करती नज़र आती हैं। परन्तु उन्होंने कहाकि परम्पूज्य बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज, इन विरोधी पार्टियों को यह साफ तौर पर बता देना चाहती हैं कि इन पार्टियों के तीव्र विरोध के बावजूद भी, हमारे सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों के आदर-सम्मान में बनाये गये स्थलों व स्मारकों इत्यादि को किसी भी स्तर पर, चाहे कितना भी विरोध क्यों ना हो, हमारी पार्टी   व हमारी सरकार उनके विरोध के आगे तिल भर भी झुकने को तैयार नहीं है अर्थात् अपने सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों का भी, अन्य समाज के सन्तों, गुरुओं व महापुरुशों की तरह, आदर-सम्मान देने में बी.एस.पी. की सरकार ज़रा भी कसर नहीं छोड़ेगी।

सुश्री मायावती जी ने कहाकि बाबा साहेब महिलाओं को, जीवन के हर क्षेत्र मेेंं, सशक्त बनाते हुये उन्हें आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने केन्द्रीय कानून मन्त्री की हैसियत से हिन्दू कोड बिल संसद से पारित कराना चाहा। लेकिन कांग्रेस ने उनके साथ फिर से दग़ा किया, जिससे बाबा साहेब काफी दुखी हुये और इस विशय के साथ-साथ, अन्य बातों पर मतभेद के कारण उन्हें केन्द्रीय कानून मन्त्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की ही तरह, उनकी सोच के आधार पर चलने वाली बहुजन समाज पार्टी, महिला आरक्षण विधेयक के िख़लाफ नहीं है, बल्कि पूरी तरह से इसके पक्ष में है, क्योंकि बी.एस.पी. का नेतृत्व दलित समाज में जन्मी एक ऐसी सशक्त महिला के हाथ में है जिसने देश की राजनीति में अपनी एक अलग मज़बूत और अनोखी जगह बनायी है, जो वर्तमान में बी.एस.पी. की राश्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण एवं विशाल राज्य की मुख्यमन्त्री भी हैं और दलितों, अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों व सवर्ण समाज के ग़रीबों व अन्य शोशितों-पीड़ितों को सम्मानपूर्वक जीवन यापन की सुविधा मुहैया कराने के लिये पूरी तरह से तत्पर हैं। लेकिन देश में लोक सभा और विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का जो विधेयक अभी हाल ही में दिनांक 9 मार्च, 2010 को केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पास कराया गया है, उससे देश की अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, धार्मिक अल्पसंख्यक एवं सवर्ण समाज की ग़रीब महिलाओं को कोई ज्यादा व सीधा लाभ होने वाला नहीं है, क्योंकि इस विधेयक में इन वर्गों की महिलाओं के लिये Þअलगß से आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा इस महिला आरक्षण विधेयक में अन्य कई घातक कमियां हैं, जिसका Þपर्दाफाशß करने के लिये बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की जयन्ती के दिन आज दिनांक 14 अप्रैल, 2010 को उत्तर प्रदेश में ज़िला स्तर पर एक दिन के धरना-प्रदशZन कार्यक्रम का काफी सफल आयोजन किया गया, जिसके लिये सुश्री मायावती जी ने पार्टी के तमाम छोटे-बड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों का तहे-दिल से शुक्रिया अदा किया।

बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की 119वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर उन्हें राश्ट्र की श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये देश भर के प्रमुख हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू व अन्य क्षेत्रीय भाशाओं के अख़बारों में पूरे एक पेज का विज्ञापन जारी करने के साथ-साथ, उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. की सरकार के चारों शासनकालों के दौरान बाबा साहेब के आदर-सम्मान में कराये गये विभिन्न महत्वपूर्ण कायोंZ पर आधारित एक फोल्डर भी विशेश तौर पर जारी किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बैसाखी की धूम

Posted on 14 April 2010 by admin

25-photo-11

Comments (0)

2009-10 में सत्यापन एवं मुद्रांकन शुल्क के रूप में लगभग 15.02 करोड़ रूपये की आय अर्जित की गई

Posted on 13 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश बॉट माप विभाग द्वारा विगत वित्तीय वशZ में लगभग 20.12 करोड़ रूपये की आय की गई। प्रदेश के बॉट माप एवं उपभोक्ता संरक्षण मन्त्री रामहेत भारती ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण किया जाना हैं उन्होंने बताया कि बॉटों एवं मापों के सत्यापन, मुद्रांकन एवं प्रवर्तन की कार्यवाही सुनििश्चत करने के लिए विभाग द्वारा केवल कार्यकारी लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। बॉट माप मन्त्री ने बताया कि विभाग द्वारा लाइसेंस शुल्क वहन`वाहन, समायोजन शुल्क निलामी एवं पंजीकरण शुल्क, के रूप मे आय अर्जित की जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वशZ 2009-10 में सत्यापन एवं मुद्रांकन शुल्क के रूप में लगभग 15.02 करोड़ रूपये की आय अर्जित की गई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मद में वशZ 2008-09 में लगभग 13.78 करोड़ रूपये तथा वशZ 2007-08 में लगभग 12.86 करोड़ रूपये प्राप्त किये गये थे। श्री भारती ने बताया कि विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्य से लगभग 3.59 करोड़ रूपये की आय हुई जबकि वशZ 2008-09 में लगभग 3.40 करोड़ रूपये तथा 2007-08 में लगभग 2.85 करोड़ रूपये की आय हुई थी। उन्होनें बताया कि वशZ 2009-10 में विभाग द्वारा अन्य मदों में 1.50 करोड़ रूपये की आय प्राप्त की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल, बी0एल0 जोशी ने बेसाखी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हादिZक मंगलकामनाएं

Posted on 13 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, बी0एल0 जोशी ने बेसाखी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हादिZक मंगलकामनाएं प्रेशित करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि बैसाखी का हशोZल्लास, वास्तव में खेतों-खलिहानों के धन-धान्य से भर जाने की प्रसन्नता को दशाZता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी पर्व सामाजिक समृद्धि एवं समरसता के उद्देश्य से मनाना चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर हादिZक शुभकामनाएं दीं

Posted on 13 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने संविधान निर्माता भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 119वीं जयन्ती पर प्रदेश वासियों को हादिZक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमन्त्री ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने दलितों, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिये आजीवन संघर्ष किया और इन वर्गों को आत्म-सम्मान का जीवन व सामाजिक न्याय दिलाने के लिये भारतीय संविधान में अनेक प्राविधान किये। गैर-बराबरी पर आधारित सामाजिक व्यवस्था के परिणामस्वरूप सदियों से अन्याय एवं उत्पीड़न का शिकार रहे इन वर्गों के लोगों के उत्थान के लिये बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

सुश्री मायावती ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का परम उद्देश्य देश में गैर-बराबरी पर आधारित सामाजिक व्यवस्था को बदलकर समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करना तथा उनके बताये हुए मार्ग पर चलना ही उस महान मानवतावादी के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्रियों को बैक ड्राफ्ट एवं शपथ पत्र बनाये जानकी व्यवस्था गत 08 अप्रैल से कर दी गई है

Posted on 13 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने हज पर जाने वाले यात्रियों को राज्य हज समिति परिसर में ही पासपोर्ट में लगने वाले बैंक ड्राफ्ट तथा शपथ पत्र उपलब्ध कराने जाने की व्यवस्था की हैं। अब तक 215 हज यात्रियों ने बैंक ड्राफ्ट एवं शपथ पत्र बनाए जाने का लाभ उठाया हैं। यह जानकारी विशेश कार्यकधिकारी हज डा0 एम0ए0ए0 खान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश से इस वशZ जाने वाले हज यात्रियों को पासपोर्ट आसानी से उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य हज समिति परिसर में ही विशेश हज पासपोर्ट सेल गत 5 अप्रैल से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 1025 पास पोर्ट हेतु आवेदन पत्र सेल को प्राप्त हो गये है।

डा0 खान ने बताया कि राज्य हज समिति कार्यालय में ही हज यात्रियों को बैक ड्राफ्ट एवं शपथ पत्र बनाये जानकी व्यवस्था गत 08 अप्रैल से कर दी गई है जिसके तहत अब तक 215 हज यात्रियों ने बैंक ड्राफ्ट एवं शपथ पत्र बनवाने का फायदा उठा चुके है तथा 14273 हज यात्रियों द्वारा प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किये गये है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन- 0522-6590893, 6591138, 6591139 एवं 9235610680 पर विगत तीन वशोZ 2007-2008 एवं 2009 के कवर नम्बर की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ में पीस पार्टी के राश्ट्रीय मीटिंग

Posted on 13 April 2010 by admin

पीस पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष व प्रवक्ता वदूद आज़मी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में पीस पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मो0अयूब की अध्यक्षता में वरिश्ठ नेताओं की मीटिंग हुई जिसमें पार्टी की आज तक की गतिविधियों का आंकलन किया गया और जनता में पीस पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को और बढ़ाने के लिए तथा पार्टी की भविश्य की गतिविधियों को तेज़ करने के लिए कार्यक्रम तय किये गये। वदूद आज़मी ने आगे कहा कि दारुल षफा के ए ब्लाक में पीस पार्टी के वरिश्ठ नेताओं और एक्टिव कार्यकर्ताओं की दूसरी अहम और कामयाब मीटिंग पीस पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष डा0अब्दुल मन्नान की अध्यक्षता में की गई जिसमें  जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अपने अपने विचार प्रकट किये  ।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि दोनो मीटिंग में डुमरियागंज की विधानसभा सीट के लिए निकट भविश्य में होने वाले चुनाव का मुद्दा छाया रहा और पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष डा0अयूब के जोषीले भाशण के बाद मीटिंग में षरीक हुए लोगो ने पार्टी लीडर को यक़ीन दिलाया कि वह पार्टी के ऊंचे उसूलों और ऊंचे किरदार व जनता की सहायता से डुमरियागंज की विधानसभा सीट पर पीस पार्टी के उम्मीदवार सिच्चदानन्द पंाडे को विजय दिलाने में ज़रुर कामयाब हो जायेंगे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

73 जवानों की मौत पर पीस पार्टी की तरफ से ग़म व गुस्से का प्रदर्षन

Posted on 13 April 2010 by admin

पीस पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष व प्रवक्ता वदूद आज़मी ने नक्सलियों के ज़ालिमाना व बर्बरतापूर्ण हमले में लगभग 73 जवानों की मौत पर पीस पार्टी की तरफ से  ग़म व गुस्से का प्रदर्षन करते हुए देष के षहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करी और जवानों की बहादुरी की तारीफ की है और साथ में नक्सलियों के बर्बरता व कायरतापूर्ण कृत्य के लिए उनकी  घोर निन्दा की है । मौलाना वदूद आज़मी ने पीस पार्टी की तरफ से नक्सलियों के हमले में षहीद होने वाले जवानों के रिष्तेदारों से हमददीZ का इज़हार करते हुए भगवान से प्रार्थना है कि उनके घरवालों को भगवान धैर्य प्रदान करे। पार्टी उपाध्यक्ष ने पीस पार्टी की तरफ से राज्य तथा केन्द्र सरकारों से अपील की है कि देष के षहीदों के परिवारों को क्षतिपूर्ति की अच्छी रक़म दें और उनके बच्चों के निषुल्क षिक्षा देने की व्यवस्था करे इसके अलावा षहीदों के रिष्तेदारों को सरकारी नौकरी दे और भविश्य में जवानों के द्वारा किये गये नक्सल विरोधी आप्रेषन में अत्याधुनिक  तकनीक का इस्तेमाल करें जिससे जवानों की ज़िन्दगी को कम से कम नुकसान हो ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार पर कालपी की घटना का सच छिपाने का आरोप

Posted on 13 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर कालपी की घटना का सच छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हिन्दू आस्था से जुड़े प्रत्येक प्रश्न को वोट बैंक राजनीति से जोड़कर बहुसंख्यक समुदाय का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज मंगलवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि कालपी घटना की जांच के लिये पार्टी की उच्च स्तरीय 5 सदस्यीय जांच कमेटी को घटनास्थल से पहले ही रोक लिया गया।

श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार की वोट बैंक राजनीति के कारण ही कालपी जैसी घटनायें प्रदेश में घटित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कालपी (जालौन) में श्री दुगाZ और शिव की मूर्तियों को खण्डित करने के बाद आहत श्रद्धालुओं द्वारा मात्र जांच और कार्रवाई की मांग करने वालों पर भी सरकार ने बलवा सहित अनेक गम्भीर आरोपों वाले मुकदमें दर्ज कराये हैं। मूर्तियों के खण्डित होने पर जनरोष स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। जनरोष के कारण उमड़े जनसमूह में बसपा विधायक सहित अनेक बसपाई कार्यकत्ताZ भी शामिल थे। प्रशासन ने उनके विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार ने मूर्तियां तोड़कर सौहार्द नष्ट करने वाले शरारती तत्वों की खोज भी नहीं की। ऐसा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी थी लेकिन सरकार ने अभियुक्तों की गिरतारी की मांग करने वालों को ही अभियुक्त बना दिया। इनमें पूर्व विधायक अरूण मेहरोत्रा आदि नेता भी हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि कालपी की घटना का सच पता करने के लिये पार्टी ने पांच सदस्यीय जांच समिति घोषित की थी। पूर्व मन्त्री विधायक प्रेमलता कटियार के नेतृत्व में जांच समिति आज कालपी जाकर वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने वाली थी। बसपा सरकार ने कालपी की घटना का सच छिपाने के लिये ही पार्टी की जांच समिति को रास्ते में ही रोक लिया। पार्टी के सामने आन्दोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पार्टी जनआन्दोलन करेगी और सरकार को सच खोलने के लिये मजबूर करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in