Archive | राज्य

यूनानी चिकित्सालय वार्ड ब्याय के सहारे

Posted on 24 May 2010 by admin

जगदीशपुर के अन्तर्गत ग्राम मंगरौली में यूनानी चिकित्सालय को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सहारे चलाया जा रहा है। एक सर्वेक्षण के दौरान यह जानकारी मिली कि इस डाक्टर विहीन चिकित्सालय को वार्ड ब्वाय की जिम्मेदारी पर संचालित करने का जोखिम उठाया जा रहा है। शासन ने चिकित्सालय में डाक्टर व कम्पाउन्डर की नियुक्ति तो की है, लेकिन ये लोग महीने में केवल कुछ दिन ही अस्पताल में अपनी सूरत दिखाते है और थोड़े ही समय के बाद फिर वापस चले जाते है। बाकी के दिनों में यह अस्पताल चतुर्थ श्रेणी वार्ड व्वाय व कर्मचारियों के भरोसे छोड़ मरीजों के साथ खिलवाड़ करने का जो कृत्य किया जा रहा है वह अवैधानिक है। जिम्मेदार डाक्टर व कम्पाउन्डर की लापरवाही के कारण मरीज व तीमारदारों को जबरन ही न चाहते हुए भी ये लोग मानसिंक व शारीरिक रूप से शोशण करने में नही चूकते। क्या इतने संवेदनहीन डाक्टरों की नियुक्ति मानव सेवा के लिये ही की गई है। जनता अपने गांव से जगदीशपुर आने में  लगभग 14 से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। एसे में समय से मरीज को इलाज हेतु गाँव में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये ही एसे चिकित्सालयों की स्थापना की जाती है परन्तु लापरवाह संवेदनहीन गैर जिम्मेदाराना कार्य एसे डाक्टरों के भरोसे छोड़ दी जायेगी तो मरीज का क्या होगा उसको तो भगवान ही जाने। इतना ही नही जब कोई तीमारदार चिकित्सा केन्द्र पर पहुचता है तो उसे यह बताया जाता है कि डा0 साहब नही है बाद में आना, और तो और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। अस्पताल के कर्मचारियों का खौफ इतना बना हुआ है कि ग्रामीण कुछ बोलने से कतराते है। सूत्र बताते है कि यहां कोई महिला चिकित्सक की तैनाती नही है जिसके कारण कोई महिला मरीज आती है तो अस्पताल के कर्मचारी उसके साथ छेड़छाड़ करने से नही चुकते। आखिर यह चिकित्सालय इस तरह से कब तक वार्ड व्वाय के सहारे चलता रहेगा, और मरीज और तीमारदार इनके द्वारा किये जा रहे दुव्र्यवहार से कब छुटकारा पायेगें। उन ग्रामीण जनता का क्या होगा जो गांव में छोलाछाप डाक्टरी करने वालों के चंगुल में फंस जाते है। जिम्मेदार चिकित्साधिकारी से गांव वालों ने मांग की है कि एसे लापरवाह डाक्टर को स्थानातरित कर विभागीय कार्यवाही की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धड़ल्ले से चल रहा है जिस्म फरोसी का धंधा

Posted on 24 May 2010 by admin

जिला चिकित्सालय प्रशासन जहॉं एक तरफ एड्स की रोकथाम के लिए सुरक्षा कवच (कण्डोम) व प्रचार प्रसार के लिये लाखों-करोड़ों का वजट आम जनता में खर्च करता है और एच0आई0वी0 की जॉंच के लिए मुफ्त सेवायें मुहैया कराती है। जिससे आम जनता इस बिमारी का िशकार न हो सके। वही जिला चिकित्सालय के प्रांगण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नांक के नीचे देह व्यापार का धंधा जोरो पर चल रहा है। जबकि जिला चिकित्सालय प्रशासन इस बात को जानते हुए भी, इस देह व्यापार के धंधे पर शिकंजा नही कस पा रहा है। विश्वस्त सूत्रों द्वारा जानकारी मिली की इस धंधे में सलिप्त औरते सुबह से ही चिकित्सालय में आ जाती है और वही पर खड़ी होकर अपने धंधे को अंजाम देती है। आम जनता में यह भी चर्चा का विशय है कि इस धंधे में चिकित्सालय प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी संलिप्त है जो एसे घिनौने कार्य करने वाले औरतों का सहयोग करते है। इन सारे घिनौने कारतूतो को जानते हुए जिला चिकित्सालय के आला अफसर इस प्रकरण पर नकेल नही कस पा रहे है। अगर समय रहते इस प्रकरण पर कार्यवाही नही की गई तो वह दिन दूर नही कि यह जिला भी एड्स जैसे भयंकर रोग से ग्रसित हो जायेगा, और शासन द्वारा किये जा रहे एड्स प्रचार प्रसार में करोड़ों रूपये का कोई लाभ नही होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वजल धारा योजना फ्लाप

Posted on 24 May 2010 by admin

स्वजल जलधारा योजना फ्लाप होने के कारण जामो ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में पानी की पूर्ति न हो पाने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि जामों ब्लाक मे जो स्वजल जलधारा योजना के अन्तर्गत जो नलकूप लगे हुए है और पानी की आपूर्ति करने के लिए टंकिया बनायी गई है वह हाथी के दान्त सावित हो रहे है। जामो ब्लाक अन्तर्गत पानी की टंकी पर तैनात राम मूर्ति सिंह से जब इस बारे में ब्लाक प्रतिनिध ने जानकारी चाही तो श्री सिंह ने बताया कि जब हमारे यहां बिजली रहेगी तभी पानी की आपूर्ति की जा सके गी। बिजली के न रहने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नही है, अधिकारियो के मो0 नं0 जानने पर श्री सिंह ने बताया कि हमे किसी भी अधिकारी का मो0 नं0 मालूम नही है।

बताते चले कि अमेठी लोक सभा क्षेत्र पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 राजीव गांधी के नाम पर राश्ट्रीय स्वजल जल धारा योजना लागू की गई, जिसके अन्तर्गत क्षेत्रों में कई जगह पानी की टंकी के साथ ट्यूबेल का निमार्ण कराया गया जिससे ग्रामीण वासी पीने के पानी से वचिन्त न रह सके। विजली के न रहने पर टंकी में स्टोर किया पानी क्षेत्र की जनता केा उपलब्ध हो सके इस लिये पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। परन्तु सम्बधित विभाग की लापरवाही के कारण पानी का स्टोर टंकी में नही किया जा रहा है, जिससे पेय जल की आपूर्ति न होने से क्षेत्र की जनता बचिन्त है। जिससे क्षेत्रीय जनता में उक्त समस्या को लेकर आक्रोश ब्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तेल छिड़क कर युवती ने लगाई आग

Posted on 24 May 2010 by admin

थाना जामो अन्तर्गत गंराम दूवेपुर निवासी लक्ष्मी पुत्री राज कुमार तिवारी ने आज प्रात: मिट्टी का तेल छिड़क कर मौत को गले लगा लिया। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि आज प्रात: काल घर में मामूली कहा सुनी के चलते लक्ष्मी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर अपने को आग के हवाले कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक पुलिस बयान नही ले पायी थी। दोपहर बाद लक्ष्मी को इलाज के लिये लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया  लक्ष्मी 80 प्रतिशत तक जलने की सूचना प्राप्त हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

50 हजार का ईनामी डी11 गैंग सरगना राजू कोल अपने दो साथियों सहित गैंगवार में हुआ ढेर

Posted on 22 May 2010 by admin

एसपी ने भी साथियों के हाथों मारे जाने की पुष्टि की, मारे गए एक बदमाश की नहीं हो सकी पहचान

अपने साथियों के साथ आतंक के जरिए ददुआ की तरह सरकारी कामों में चौथ वसूली करने वाला साठ हजार का ईनामी डी 11 गैंग सरगना राजू कोल गैंग के दो सदस्यों के साथ गैंगवार में मारा गया। तीनों बदमाशों के गले और सर में गोलियां मारे जाने के निशानों से यह साबित होता है कि गैंग के साथ मौजूद लोगों ने ही राजू और उसके साथियों ने ही ठिकाने लगाया है। दो साथियों सहित उसके मारे जाने की खबर सुन शनिवार की तड़के मौके पर पहुंचे एसपी ने भी उसके गैंगवार में मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जनता अगर जागरूक हो जाएगी तो जिले से बदमाशों सफाया हो जाएगा।

बैरहना पहाड़ में ढेर पड़े बदमाशों के पास  से पुलिस ने एक 12 बोर की दोनाली बन्दूक व दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। उधर दूसरी पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि हो सकता है वर्चस्व को लेकर नवोदित दस्यु शंकर कोल ने ही अपने साथियों के सहयोग से इन तीनों को ठिकाने लगाया हो। मऊ थानान्तर्गत पियरा गांव के बैरहना पहाड़ में घने जंगलों के बीच चल रही राजा पियरा की पत्थर खदान में डी 11 गैंग के सरगना राजू कोल के मारे जाने की सूचना पर शनिवार की तड़के से ही अपर एसपी विपिन बिहारी मिश्रा, एसटीएफ के सीओ आलोक जायसवाल व मऊ एसओ हरिशरण यादव, मानिकपुर एसओ के के मिश्रा दुर्गम जंगल में स्थित खदान पहुंचे जहां दस्यु राजू कोल अपने दो साथियों के साथ पत्थरों में मृत पड़ा हुआ था और नजदीक ही उनकी पिन्नयां व दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ 12 बोर की एक दोनाली बन्दूक व 15 ज़िन्दा कारतूस पड़े हुए थे। बदमाशों के गर्दन व सर में गोलियों के निशान देख पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि डी 11 गैंग का सरगना राजू कोल पुत्रा पुर्रा उर्फ शिवधारी निवासी सकरौहां थाना मानिकपुर अपने ही प्रतिद्वन्दी या साथी बदमाशों द्वारा ठोंका गया है। इधर एसपी डा. तहसीलदार सिंह भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और इस बीच खबर सुन मौके पर पहुंच रहे लोगों से राजू के साथ ढेर हुए दोनों  बदमाशों की विधिवत पहचान कराई। जिसमें एक को तो लोगों ने छोटवा उर्फ छोटा कोल पुत्रा रामजियावन निवासी झलमल थाना मानिकपुर बताया। जबकि नजदीक से गोलियां मारे जाने के कारण सर व मुंह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण तीसरे बदमाश की पहचान नहीं हो सकी। कभी ददुआ गैंग के हार्ड कोर सदस्य रहे राजू कोल ने उसके मारे जाने के बाद ददुआ के दाहिने हाथ दस्यु राधे के साथ काफी समय तक वारदातों को अंजाम देने के बाद बढ़ते पुलिसिया दबाव के चलते शातिर दिमाग के बदमाश राजू कोल ने भी राधे के साथ मध्यप्रदेश के मझगवां थाने में 20 फरवरी 08 को आत्मसमर्पण कर दिया था। लेकिन सरेण्डर होने के कई माह जेल में रहने के बाद राजू कोल पुलिस कर्मियों को उस समय चकमा देकर ओहन स्टेशन के पास सतना पेशी से वापस लौटते समय 7 अगस्त 08 को ट्रेन से कूद कर फरार हो गया था। इसके बाद से तो वह अपना स्वत: गैंग बना पाठा क्षेत्रा समेत जिले के विभिन्न स्थानों व मध्य प्रदेश के रीवां जिले में अपना आतंक कायम करते हुए ददुआ की तर्ज पर सरकारी कार्यों में कमीशन व चौथवसूली करने लगा था। अचानक बढ़े राजू के आतंक के बाद यूपी पुलिस ने इस पर ईनाम बढ़ा कर 50 हजार रुपये व एमपी पुलिस ने दस हजार कर दिया था। लेकिन दो दर्जन से अधिक जघन्य अपराधों समेत ट्रेन में रूसी महिला की हत्या करने वाला राजू कोल लगातार अपना कद बढ़ाते हुए लोगों में दहशत फैला रहा था। इधर एसटीएफ व जिला पुलिस ने भी जिन बदमाशों को अपना प्रमुख टारगेट माना था उसमें राजू दूसरे नंबर पर था। जिसके चलते इधर काफी समय से वह अपने विश्वासपात्रा साथियों के साथ ही चलता था। लेकिन बीते शुक्रवार की रात उसके लिए काल बन कर आई जब अपने ही किसी नजदीकी के हत्थे चढ़ वह अपने दो साथियों के साथ  मारा गया। घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा. सिंह ने भी मारे गए बदमाशों की मौत के पीछे गैंगवार की पुष्टि करते हुए कहा कि बदमाशों को आमजनता ही दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी तभी जिले के लोगों को डकैतों के आतंक से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्याय और कानून से बड़ा कोई नहीं है।लोगों को जीना मुहाल करने वालों को यही हाल होता है।

श्री गोपाल

09839075109

Comments (0)

सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही किसानों ने की आत्म हत्या - मुलायम सिंह

Posted on 21 May 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक में, जो कोलकता में आज शुरू हुई, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने उद्घाटन भाण में कहा कि देश के समक्ष आज गम्भीर समस्याएं पेश है। राष्ट्र की आतंरिक और बाहरी सुरक्षा को खतरा बढ़ता जा रहा है। अपनी ढुलमुल नीतियों के कारण मंहगाई और किसानों की तबाही की जिम्मेदारी से केन्द्र सरकार बच नहीं सकती। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही किसानों ने आत्म हत्या की है, जब कि देश की अर्थ व्यवस्था कृषि पर निर्भर है।

उन्होंने कहा कि किसानो को उनके उत्पादन का लाभकारी मूल्य तो छोड़िये, उत्पादन का लागत मूल्य भी नहीं मिलता है। किसानों की हालत बहुत खराब है। जब तक कृषि को प्राथमिकता नहीं दी जायेगी तब तक आर्थिक समस्याओं और मंहगाई की समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नक्सल समस्या के बारे में केद्र सरकार की मनमानी की चर्चा की। उन्होंनें कहा कि बेकारी की समस्या का समाधान हुए बिना राष्ट्र में अशन्ति बनी रहेगी। मजबूरी में लोग हथियार उठाते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में सोनभद्र-मिर्जापुर और वाराणसी में विकास हुआ।  दवाई-पढ़ाई और बेकारी दूर करने की पहल की गई। पुलिस भर्ती केन्द्र सोनभद्र में खोला गया। नक्सलियों के साथ वार्ता और संवाद स्थापित किया गया। पीड़ितों के साथ अन्याय और शोण का अन्त किया गया। उनकी समस्या का समाधान समाजवादी पार्टी सरकार ने किया और विकास कार्यो हेतु तत्काल मुख्यमन्त्री ने दो सौ करोड़ रूपये की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मौज मस्ती में है। राष्ट्र की समस्याओं की उसे कोई परवाह नहीं है। चीन से राष्ट्र की सीमाओं को गम्भीर खतरा है। पाकिस्तान से नकली नोट और हथियार वाया चीन और नेपाल भारत आ रहे हैं। चीन से अरूणाचल और हिमाचल को खतरा है। वही देश विकास और तरक्की करता है जहॉ अशान्ति और असुरक्षा न हो।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को विचारधारा के आधार पर जन आन्दोलन की ताकत में परिवर्तित करना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के अलोकतांत्रिक आचरण और भ्रश्टाचार ने तमाम रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जब तक उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार नहीं जायेगी तब तक उत्तर प्रदेश की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार के मन्त्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री किरनमय नन्दा ने सभी का स्वागत किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बृजभूण तिवारी एवं श्री रशीद मसूद, महासचिव श्री मोहन सिंह,  प्रो0 रामगोपाल यादव, श्री रामजी लाल सुमन, नेता विरोधी दल, उत्तर प्रदेश विधानसभा श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री रामआसरे कुशवाहा, श्री विशम्भर प्रसाद निशाद, डा0 सुनीलम, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी सहित सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजीव जी की स्मृति में पुष्पांजलि एवं सर्व-धर्म-पाठ का आयोजन

Posted on 20 May 2010 by admin

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस (21मई) पर कल पूर्वान्ह 11.00बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नेहरूभवन, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ में राजीव जी की स्मृति में पुष्पांजलि एवं सर्व-धर्म-पाठ का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व प्रात: 10.30बजे कालीदास मार्ग स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि पुष्पांजलि एवं सर्व-धर्म-पाठ के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस नेता बी.के.पोद्दार के आकिस्मक निधन पर शोक प्रकट किया

Posted on 20 May 2010 by admin

ऐशबाग वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सन्दीप पोद्दार के पिता, कांग्रेस नेता बी.के.पोद्दार के कल एसजीपीजीआई में किडनी फेल होने से हुए आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी की ओर से आज स्व0 बी.के.पोद्दार की अन्त्येष्टि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने भैंसाकुण्ड पहुंचकर स्व. पोद्दार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनगणना में नगरवासी सहयोग करें - मुशीर अहमद

Posted on 20 May 2010 by admin

सुलतानपुर - भारत की जनगणना 2011 का महा अभियान नगर पालिका परिशद क्षेत्र में शुरू हो गया। जनगणना के मद्दे नज़र पूरे नगर में 25 सुपरवाइजर , 190 प्रगणक सहायक, 07 लिपिक पालिका द्वारा लगाये गये हैं। जनगणना 16मई से शुरू होकर 30 जून 2010 तक मकान सूची करण का कार्य किया जायेंगा। जनगणना निदेशालय के आदेशानुसार प्रथम दिन नगर में निवास करने वाले तथा उपलब्ध वीआईपी जिनमें नगर के प्रथम नागरिक प्रवीण कुमार अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका,विधायक ओ0 पी सिंह, एमएलसी ओम प्रकाश त्रिपाठी,जिला जज , जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य दण्डाधिकारी की जनगणना मुशीर अहमद अधिशाशी अधिकारी/ चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका परिशद द्वारा किया गयां । जनगणना कार्य में लगे रियाज मोहम्मद गिरजा शंकर श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव,घनश्याम श्रीवास्तव आदि रहे। जनगणना अधिकारी नगर वासियो से अपील किया है कि इस  राष्ट्रीय कार्य में सुपावाइजरों व प्रगणकों का सहयोग करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

योजनाओं का लाभ जनता को अवश्य मिलना चाहिए - केन्द्रीय दल

Posted on 20 May 2010 by admin

बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज का सही उपयोग करने की दी सलाह
पानी व अन्ना प्रथा की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कई  योजनाओं पर भी की गई चर्चा
दो वर्षो में 6 हजार से अधिक तालाब खोदे जाएंगे

बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के तहत विभागवार बनाई गई योजनाओं का लाभ जनता को अवश्य मिलना चाहिए। यह निर्देश जिला स्तरीय अधिकरियों को केन्द्र की ओर से आई टीम ने दिए। इस दौरान जिले के सिंचाई, लघु सिंचाई, डीपीएपी, वनविभाग, पशुपालन विभाग, दुग्ध विभाग, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान व मण्डी परिषद द्वारा 409.54 करोड़ के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें वन विभाग व डीपीएपी को 5.87 करोड़ रुपया बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज से प्राप्त भी हो चुके हैं।

गुरुवार को बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के बारे में चर्चा करने के लिए आए केन्द्रीय दल के बी के बहुगुणा प्रशासन एवं वित्त अपर सचिव भारत सरकार व डा. आलोक सिक्का तकनीकी विशेषक/अपर सचिव भारत सरकार ने विभाग वार अधिकारियों से पैकेज पर चर्चा की। उनका कहना था कि इसका लाभ जनता को मिलना चाहिए। साथ ही मुख्यरूप से बुन्देलखण्ड में वर्षा के पानी का सदुपयोग हो तथा अन्ना प्रथा को समाप्त करने के लिए भी सभी मिलकर जागरूकता लाएं। उन्होंने कहा कि वन विभाग वन क्षेत्रा में वृक्षारोपण करे तो लघु व सिंचाई विभाग तथा भूमि संरक्षण और कृषि विभाग इन योजनाओं को इस प्रकार से संचालित करे कि वन व जल संचयन का लाभ लोगों को मिल सके।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पी के श्रीवास्तव ने बुंन्देलखण्ड विकास निधि कमेटी के सामने विभागवार केन्द्रांश व राज्यांश के साथ लाभर्थीअंश का जिक्र करते हुए बताया कि जनपद के दस विभागों द्वारा इस योजना में काम किया जाना है जिसमें केन्द्रांश 136.96 करोड़, राज्यांश 10.21 करोड़, लाभर्थी अंश 8.57 करोड़, मनरेगा 65.07 करोड़, एसीए 185. 57 करोड़ रुपये देगा। बैठक के दौरान केन्द्रीय प्रतिनिधि श्री सिक्का ने कहा कि इन योजनाओं को लागू करने में केन्द्र भरपूर सहयोग करेगा। लेकिन उसको सदुपयोगी व कारगर बनाने में मनरेगा की तरह काम न कर समय से पूरा करें। इस बीच उन्होंने कहा कि पानी की कमी को देखते हुए जल संचयन के क्षेत्रा में वर्ष 2010-11 में 3 हजार 91 तालाब व वर्ष 2011-12 में 3 हजार 91 तालाब बनवाए जाए तभी पानी की समस्या से जूझ रहे यहां के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलवाया जा सकेगा।

इसके पूर्व जिलाधिकारी विशाल राय ने केन्द्रीय सचिवों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बीच उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए सभी को प्रोजेक्ट के अनुसार भरपूर मेहनत करनी होगी। तभी यह योजना अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकेगी। बैठक में उप कृषि निदेशक एम ए सिद्दीकी, जलनिगम अधिशासी अभियन्ता जे पी सिंह, जिला कृषि अधिकारी एच एन राजपूत, भूमिसंरक्षण अधिकारी जीपी कुशवाहा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई के एस लाल, डीएफओ बीके चोपड़ा समेत सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in