Archive | राज्य

पुलिस चौकी के नाक के नीचे उपद्रवियों ने मचाया उत्पात

Posted on 25 June 2010 by admin

थाना गोशाईगंज कटका खानपुर बाजार में मामूली विवाद के चलते कुछ उपद्रवियों ने एक मोबाइल की दुकान पर लूट- पाट की और परिवार वालों को लाठी डण्डों से मारा  जिसके विरोध में कटका में राज मार्ग को ग्रामीणों ने  एक घ्ण्टा जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसीर तरह समझा कर राज मार्ग को खुलवाया।

क्षेत्रीय संवाददाता ने दूरभाश  पर बताया कि कटका बाजार में इनायतपुर गॉव के विजय प्रताप सिेह उर्फ मुन्ना सिंह, अमित सिंह, मोनू सिंह सिमी सिंह बबलू सिंह व अभिशेक सिेह  आदि लोग गोल बन्द होकर एक जनरल स्टोर एवं मोबाइल की दुकान पर आये और दुकान में लूट-पाट करने लगे। विरोध करने पर  लाठी डण्डों से मारा और गाली गलौज किया। जिसमें कालिका मिश्रा, लल्लू मिश्रा, चन्द्रा मिश्रा, रिन्कू मिश्रा अमित मिश्रा, रूवी मिश्रा   को गम्भीर चोटे आईZ पुलिस चौकी के नाक के नीचे उक्त ताण्डव होता रहा पर पुलिस घटना के एक घण्टे बाद पहुंची। सुत्र बताते हैं कि यदि पुलिस सुचना को संज्ञान में तत्काल ले लेती तो शायद इतनी बड़ी घटना नही घटती। ग्रामीणों के दबाव में एवं रोड जाम की स्थित को देखते हुए मौके पर थानाध्यक्ष, एवं क्षेत्राधिकारी के पहुंचने पर रोड जाम हटा। फिलहाल पुलिस ने अराजक तत्वों के फिलाफ घारा 147, 323, 394, 504, 506, 452 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरमी के साथ बिजली ने भी अमेठी वासियों को रूलाया

Posted on 25 June 2010 by admin

अमेठी,गरमी ने अपना असर तो छोड़ा तो बिजली की समस्या भ्सी लोगों का जीना भी मुिश्कल कर दिया हें आये दिन लोग यहॉ पर धरने पर बैठते और पुलिस के डण्डे भी खाते हैं, उसके बावजूद कोई भी निश्कशZ नही निकलता। सुत्रों अनुसार आठ जून से बिजली का इतना बुरा हाल है कि अमेठी में बिजली का समय देर रात 12 बजे तसे कभी एक बजे आती है और रात 4 बजे जाती है। सुबह 10 बजे आती है और साढ़े बारह बजे या एक बजे तक चली जाती है। पावर हाउस पर पता करने पर कर्मचारी का जवाब रहता है कि हमारे हाथ में कुछ भी नही है। पनकी पावर हाउस का फोन न0 पूछने पर  उनका कहना है कि हमें नही मालूम, जब कि अमेठी पावर हाउस का फोन न0 05368222127 जो ग्राहक सेवा न0 है। उक्त फोन न0 हमेशा खराब रहता है और स्थाई रूप है। से बन्द है जबकि पूरे भारत में अमेठी को वी आई पी के रूप् में जाना जाता है।  अमेठी वासी ही जान सकते  हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाजिओ की मुश्किले

Posted on 24 June 2010 by admin

untitled-11

Comments (0)

वहशी दरिन्दे ने किया बालिका के साथ रेप

Posted on 24 June 2010 by admin

थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलीगोल खिड़की में बारात में गई एक 11 वर्षीय बालिका के साथ अज्ञात बहशी दरिन्दे ने बलात्कार कर लहुलुहान कर दिया। बाद में जब उक्त बालिका विवाह समारोह में रोती हुई पहुंची तभी वहां हड़कप मच गया। आनन-फानन में बलात्कारी युवक की तलाश की गई। परन्तु वह नहीं मिल सका। इस घटना से विवाह समारोह में आए वर व वधु पक्ष के सभी रिश्तेदार स्तव्ध थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती लाल स्कूल के पास रहने वाले अशोक कुशवाहा पुत्र काशीप्रसाद कुशवाहा की 11 वर्षीय पुत्री अपनी मौसी की लड़की सोनाली के साथ अलीगोल खिड़की में पवन कुशवाहा की बारात में गई हुई थी। रात्रि के समय अचानक उसके पेट में ददü हुआ तो वह अपनी मौसी की लड़की के साथ पण्डाल के पीछे भाईजान के बाड़े के समीप शौचक्रिया के लिए चली गई। उक्त लड़की ने सोनाली से कहा कि वह उसके लिए पानी ले आए। इधर सोनाली पानी लेने के लिए चली आई। सोनाली ने उक्त लड़के को जब पानी लेने जा रही थी तब जाते हुए देखा था। जब वह पानी लेकर वहां जा रही थी तब वह लड़का वापस लौट रहा था। जब वह शौचक्रिया वाले स्थान पर पहुंची तो उसे निधि काल्पनिक नाम नहीं मिली। इसके बाद वह थोड़े और आगे गई तो निधि रो रही थी। इसके पश्चात उक्त दोनों लड़कियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

मामले की रिपोर्ट दर्ज मोहल्ला नई बस्ती लाल स्कूल के पास निवासी अशोक कुशवाहा पुत्र काशी प्रसाद कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम (निधि) जब वीरेन्द्र कुशवाहा निवासी आशिक चौराहा के पुत्र पवन की बारात में अपनी मौसी की लड़की सोनाली के साथ गई हुई थी। अचानक उसके पेट में आई खराबी के कारण वह पण्डाल के पीछे भाईजान के बाड़े में शौच क्रिया के लिए चली गई। लेकिन वहां पानी न होने के कारण उसने अपनी मौसी की लड़की से पानी मंगवाया। तभी अज्ञात बदमाश ने उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

रोती लड़की के देख बरातियो के छक्के छूटे जैसे ही 11 वर्षीय लड़की मण्डप के नीचे रोती हुई पहुंची तभी मण्डप के पास बैठे वर व वधु के पक्ष के लोग उसे देखकर हैरान हो गए। बाद में जब उसने हकीकत से अवगत कराया तो लड़के पक्ष के पिता वीरेन्द्र के होश उड़ गए। आनन-फानन में उक्त बलात्कारी को तलाश किया गया। लेकिन वह नहीं मिल सका।

जिला अस्पताल में हुआ परीक्षण रेप काण्ड की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। लेकिन रात्रि में महिला सिपाही न होने के कारण आनन-फानन में महिला सिपाही को बुलाया गया और उक्त नाबालिग लड़की को लेकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसका चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण किया। चिकित्सक का कहना है कि लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया गया है।

पुलिस कप्तान ने मंगाई बीडियो कैसिट घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान विनोद कुमार दोहरे ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल शहर कोतवाल सुरेश बाबू कठैरिया को मामले की गहराई से तहकीकात करने के निदेüश दिए। इसके अलावा उन्होंने वर व वधु पक्ष के लोगों द्वारा बनवाई जा रही बीडियो फिल्म की कैसिट भी पुलिस को मुहैया कराने के निदेüश दिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों द्वारा बताए गए हुलिया व कपड़ों के आधार पर उक्त युवक की तलाश की जा रही है।

कई को लिया हिरासत में आज बलात्कार की घटना के बाद परिजन एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कप्तान को घटना से अवगत कराया। इधर पुलिस कप्तान ने शहर कोतवाल से घटना की जानकारी ली तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर नई बस्ती चौकी प्रभारी व शहर कोतवाल पहुंचे। उन्होंने मामले को देखते हुए कुछ लड़कों को सन्दिग्ध के तौर पर पूछताछ के लिए थाने पर बुला लिया है। लड़कों से समाचार लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी।

दूल्हे के पिता का पसीना छूटा आशिक चौराहे से चली बारात अलीगोल खिड़की पहुंची। सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। तभी 11 वर्षीय बालिका की हालत जैसे ही दूल्हे के पिता वीरेन्द्र कुशवाहा ने देखी तो उसका पसीना छूट गया। उनकी बिगड़ती हालत को देखकर बरातियों ने उन्हें सम्भाला। बाद में उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां उपचार के बाद शादी की रस्म पूरी हुई।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

हिन्दुओं की “मशान भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा

Posted on 22 June 2010 by admin

सामाजिक संगठनों में रोश

भूमाफियाओं द्वारा  “मशानघाट , पंचतत्वधाम हथियानाला की भूमि पर अवैध कब्जा कर जमीन का  समतली करण किया जा रहा है जिसके विरोध में जन सेवा समाज सेवी संस्था जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरना प्रदशZन कर ज्ञापन देगें।

जनसेवा समाज सेवी संस्था की  एक आवश्यक बैठक सुपर मार्केट स्थित गॉधी पार्क में अजय साहू की अध्यक्षता में की गई । संस्था के प्रदेश महामन्त्री मकसूद अहमद खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जनहित के मुद्दों पर जागरूकता पैदा करना है। इसी क्रम में श्री अहमद ने बताया कि हथिया नाला “मशान भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर लेने से हिन्दुओं को दफनाने की जगह नही बची है। अल्पसंख्यक समुदाय चाहे वह मुस्लिम हो या ईसाई सभी के पास दफनाने की जगह है परन्तु जिस जगह पर शव दफनाये जाते हैं उस जगह पर भूमि माफियाओं द्वारा जमीन को सममतल बनाकर बेचा जा रहा है। इसके विरोध में 23 जून को तिकोनिया पार्क में संस्था के कार्यकर्ता इकट्ठा हो कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन माह से गायब व्यक्ति का पता लगाने में पुलिस नाकाम

Posted on 22 June 2010 by admin

पुलिस अधीक्षक को दिए गये प्रार्थना पत्र मेंकृश्णा कुमारी  निवासी हसनपुर थाना कुड़वार ने अपने पुत्र के अपहरण होने की सुचना पुलिस को थाना कुड़वार को दिया था परन्तु लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी आज तक उनका पुत्र घर नही लौटा है। कुड़वार थानाध्यक्ष के हस्ताननन्तरण हो जाने के बाद कोई कार्यवाही नही हो सकी। इसी परिप्रेक्ष्य में एक प्रार्थना पत्र 11 मई को पुलिस अधीक्षक को इन्द्र जीत राही  निवासी ग्राम व पोस्ट हसनपुर थाना कुड़वार को दिया था। जिसमें श्री राही ने लिखा है कि उनके चचेरे भाई हनुमान प्रसाद पुत्र स्व0 अंजनी कुमार दिनांक 28 मार्च को घर से बगैर बताये निकले और दिनांक 12 अप्रैल को मो0 न0 9565471994 पर मो0 न0 9956503837 से फोन आया कि हनुमान प्रसाद की हत्या हो गई हैं इस फोन करने के बाद जिस मो0 से फोन आया था उस मो0 का स्विच बन्द हो गया। हनुमान प्रसाद के पास भी एक मो0 भी था जिसेा न0 96286 99723 था जिसकाभी स्विच बन्द हो गया। श्री राही ने जिसकी सूचना भी 14 अप्रैल को सम्बन्धित थाने को दी गई थी और प्रार्थना पत्र में यह आशंका जतायी थी कि यदि हत्या हनुमान प्रसाद की हो गई है तो इसका मुख्य कारण अवैध सम्बन्ध भी हो सकता । मुकदमा पुजीकृत करते हुए अपहरण की घटना के खुलाशे की अति शीघ्र  मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टाटा इण्डिका विस्टा लुभाएगी ग्राहकों को

Posted on 19 June 2010 by admin

जेएमके टाटा शोरूम पर आज एक ग्राहक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सेल्स मैनेजर इशरत खान ने इण्डिका विस्टा के इंजन की क्षमता व कार की अन्य खूबियां एवं बारंटी से सम्बंधित ग्राहकों को जानकारी उपलब्ध कराई। ग्राहकों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस श्रेणी की तुलना में इण्डिका विस्टा डीजल व पेट्रोल इंजन में सर्वोत्तम कार है। इस कार की वाह एवं आन्तरिक सज्जा बेहतर सस्पेशन व सर्वाधिक ईंधन क्षमता ही इन कारों को विशेष बनाती है। आईपी भल्ला ने ग्राहकों को बताया कि इस वर्ष 2009-10 के लिए जेएमके मोटर्स को ग्राहक सन्तुष्टि सेवा के लिए सम्पूर्ण भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रतन टाटा द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर समानित किया गया था। जेएमके मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश बघेल ने बताया कि टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। उन्होंने इण्डिका विस्टा के विभिन्न माडलो के उपलब्धता के बारे में बताया कि इसकी कीमत यूरो तृतीय में तीन लाख साठ हजार से लेकर पांच लाख भ्7 हजार तक की है। अन्त में मुकेश मिश्रा ने अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

सचिव के इशारे पर हुई थी आवास सूची की जांच

Posted on 19 June 2010 by admin

कोई भी बहाना लेकर आला अधिकारियों का कहर कब किस पर टूट जाए कोई भरोसा नहीं। इसी क्रम में मड़वा आवास मामले का मुद्दा लेकर गत दिनों प्रशासन ने मऊरानीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलçबत कर दिया। जबकि लाभार्थी सूची में कुछ अपात्र होने की सूचना उसने ही दी थी। इसके बाद तीन अलग-अलग लोगों ने इस प्रकरण की जांच की। रोक के बाबजूद बैंक ने तीन अपात्रों को भुगतान कर दिया। लेकिन जब प्रशासनिक कार्यवाही हुई तो सचिव हक्के बक्के रह गए। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम पंचायत मड़वा में आवासों हेतु चयन 92 लाभार्थियों का प्रस्ताव डाल इनके नाम भेजे गए थे। इसके बाद इनमें से भ्9 लाभार्थियों को खाते खुलवाने हेतु वीडीओ द्वारा आदेशित किया गया जबकि इसकी जांच सहायक विकास अधिकारी कृषि राम सहाय वर्मा द्वारा की गई। जांचोपरान्त खातों में आवास हेतु पैसा आया है। इसी दौरान तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बद्री प्रसाद निरंजन को कुछ लाभार्थियों का चयन गलत होने की जानकारी मिली जिसकी जानकारी उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को दी।तत्काल वीडीओ मऊरानीपुर ने बैंक शाखा को पत्र लिख पैसा निकासी पर रोक लगा दी। भुगतान पर रोक के बाबजूद धवाकर बैंक प्रशासन ने इसकी परवाह किए बिना तीन लाभार्थियों का पैसा भुगतान कर दिया। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस सबन्ध में सचिव बद्री प्रसाद ने बताया कि वह इस मामले में कतई दोषी नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्व वीडीओ रनवीर सिंह ने एक माह में चार बार, दूसरे माह में तीन बार तबादला किया। आखिर इस प्रकार के तबादला आदेश कर उनको परेशान किया गया। फिलहाल मऊरानीपुर ब्लाक के दो सचिव पहले गंगाधर गुप्ता अब बद्री प्रसाद निरंजन को निलंबित कर प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

कोतवाली के सामने लगता है जाम

Posted on 19 June 2010 by admin

पुलिस महकमे की उदासीनता के चलते इन दिनों थाने के समीप स्थित चौराहों पर जगह-जगह जाम आम हो गया है। वेतरीब ढंग से आड़े तिरछे तिपहिया वाहन चालक अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिसे कोतवाली की पुलिस देखने में अपनी शान समझती है। वहीं पास में हाथ ठेले वाले भी जाम लगाने में अपनी शान समझते हैं। इन दिनों थाने के समीप लक्ष्मीबाई चौराहा, विलैया चौराहा सहित कई स्थानों पर वाहन चालक अपने वाहन खड़े कर देते हैं। सुबह-शाम चौमुखी माता मन्दिर के पास दर्शनों को आने वाले भक्तों को वहां से पैदल निकलने में असुविधा महसूस होती है। इसके अलावा मुय बाजार में दुकानदारों ने सड़क पर अपना अतिक्रमण कर मुय मार्ग को सकरा कर दिया है। वहीं रास्ते में खड़े ट्रेक्टरव अन्य वाहनों से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस सम्बंध में कई बार लोगों ने कोतवाल को अवगत कराया परन्तु आज तक अतिक्रमणकारियों व वाहन चालकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

अपनों को लाभ पहुंचा रहे प्रधान

Posted on 19 June 2010 by admin

क्षेत्र की ग्राम सभाओं में शासन द्वारा 16 जून से 19 जून तक खुली बैठकें सरकारी सार्वजनिक स्थलों में कराए जाने का फरमान जारी किया गया है। जिसमें लघु सिंचाई विभाग द्वारा एवं महात्मा गांधी रोजगार गारण्टी योजना अन्तर्गत साक भाजी, बागवानी खेत तालाब, सार्वजनिक कूप निर्माण, समूह के माध्यम से पात्र लाभार्थी किसानों का चयन जिनके पास 4.67 हेक्टेयर भूमि हो। वहीं किसानों को योजना का लाभार्थी बनाए जाने का आदेश दिया गया है। जिसमें प्रत्येक ग्राम सभा में प्रसार प्रचार हेतु विज्ञçप्त जारी एवं माईक लगाकर तथा एजेण्डा फिराकर डुग्गी पिटवाने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा ग्रामवासी पंचायत की खुली बैठकें मे भाग ले सकें। लेकिन भौगोलिक धरातल पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। बैठक में मुट्ठी भर लोग प्रचार-प्रसार न होने के कारण नहीं पहुंच पा रहे हैं। इतना ही नहीं अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए जुमेदार प्रतिनिधि एवं कर्मचारी सार्वजनिक स्थल पर उपस्थित होकर सादा कागज में सुझाव लिखकर कोरम पूरा करने में लगे हुए हैं। यह एक ग्राम में नहीं बल्कि ब्लाक की सबçन्धत ग्राम पंचायतों में देखने को मिल रहा है। ग्राम वासी जागरुक होकर भी प्रधान चुनाव के मद्देनज़र बैठकों में नहीं पहुंच रहे हैं।

खुली बैठक में मुद्दे छाए ग्राम पंचायत खिलारा में प्राथमिक विद्यालय  में पंचायत की खुली बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान राम किशोर की अध्यक्षता में एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक पाराशर के संयोजन में खुली बैठक आयोजित की गई। इसी प्रकार समीपवतीü ग्राम पंचायत पठा में भी ग्राम प्रधान श्रीमती फूल कुंअर बुन्देला की देखरेख में एवं सचिव के संचालन में खुली बैठक हुई। जिसमें लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जाने वाले कायोZ की जानकारी के साथ खेत तालाब बनवाए जाने व वागवानी, कूप निर्माण आदि कार्य मनरेगा अन्तर्गत कराए जाने के प्रस्ताव व सुझाव लिखे गए। खिलारा की बैठक में सुरेन्द्र द्विवेदी, लखन राय, रामकिशोर पाल सहित दर्जनों लोगों ने खुली बैठक में भाग लिया।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in