Archive | राज्य

कुत्तों ने नोंच डाला डेढ़ साल का मासूम

Posted on 04 August 2010 by admin

आंखों के सामने ही कुत्ते उसके जिगर के टुकड़े को नोंचते रहे और वह चाह कर भी कुछ न कर सकी। हिम्मत कर दिल के टुकड़े को बचाने की कोशिश की तो नरभक्षियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह से खूंख्वारों को दौड़ा लेने के बाद वह लहूलुहान हालत में मासूम को अस्पताल ले गयी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

दिल दहला देने वाली यह घटना बबीना थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे कॉलोनी में सुबह लगभग 5.30 बजे घटी। रेलवे कॉलोनी में रहने वाला रामकुमार रेलवे में कार्यरत है तथा कॉलोनी में विभाग की ओर से आवण्टित क्वार्टर में परिवार सहित रहता है। सुबह लगभग 5.30 बजे लाइट न आने के कारण रामकुमार की पत्‍‌नी सुधा गर्मी से बेचैन अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कुणाल को लेकर कमरे से बाहर निकल आयी और मेन गेट के पास खुली जगह में उसे लिटा दिया। इसके बाद वह अन्दर जा कर काम करने लगी। कुछ देर बाद उसे अपने पुत्र की जोर-जोर की रोने की आवाज सुनायी दी। इस पर वह दौड़ कर बाहर आयी।

वहाँ का नजारा देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गये। करीब आधा दर्जन कुत्तों का झुण्ड उसके मासूम को नोंच रहा था और वह नन्हीं जान तड़प रही थी। जिस समय सुधा बाहर आयी, उस समय तक कुत्ते मासूम कुणाल के शरीर के कई हिस्सों में अपने दाँत गड़ा चुके थे। यह देखकर उसने कुत्तों को भगाने की चेष्टा की, तो एक कुत्ते ने झपट कर उसे काट लिया। चीख-पुकार सुनकर अन्दर से रामकुमार के परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर निकल आये। किसी तरह से कुत्तों को खदेड़ा गया, तब तक कुत्तों के दाँतों से मासूम कुणाल बुरी तरह से घायल होकर निढाल हो चुका था। उसे आनन-फानन में रक्तरंजित हालत में उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

क्या होगा दिहाड़ी मजदूर की रसोई का

Posted on 03 August 2010 by admin

बुंदेलखंड के लोग मिलावट, घटतौली और पेट्रो पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी से  आम आदमी की रसोई के स्वाद को कसैला बना दिया है। पांच लोगों ने परिवार के लिये रोटी, दाल और सब्जी का जुगाड़ करने में दिहाड़ी मजदूरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अब बाजार में सब्जियों के भाव किलो में न होकर पांव में होने लगे हैं।
  लगातार बदती सब्जियों के दाम असमान पर है खुशनुमा तथ्य यह है कि इस बार अब आलू और प्याज ने उछाल नहीं मारा है। आलू का मोल भाव किलो में किया जाता है। आलू सात रुपये और प्याज दस रुपये किलो में उपलब्ध है। वहीं भसीड़ा नाम से मशहूर कमल ककड़ी बीते वर्ष पांच रुपये पाव बिकती थी। इस साल दस रुपये पाव बेची जा रही है। नींबू और मिर्च के भाव भी आसमान छू रहे हैं। नींबू दस रुपये पाव और मिर्च 25 रुपये पाव में है। इतना ही नहीं इस समय बाजार में रंगे हुए परवल की भरमार है। सोया 15 रुपये और पालक पांच रुपये पाव में है। सीजन की सब्जी घुइयां का भाव दुकानदार 10 रुपये की आधा किलो बताते हैं। यही हाल साग पात समझी जाने वाली तरोई का है। हरा केला 30 रुपये किलो और धरती का फूल 30 रुपये का सौ ग्राम है। पेट्रो पदार्थो के दामों की बढ़ोतरी का असर सब्जी मंडी में नजर आने लगा है। वहीं दालों की स्थिति भी लोगों का डरा रही है। रोगियों की जरूरत समझी जाने वाली मूंग की दाल 85 रुपये और बच्चों की खास पसंद अरहर की दाल 70 रुपये किलो में है। इस स्थिति में दिहाड़ी मजदूर के लिये रोटी-दाल का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

महंगाई से बुंदेलखंड का आम आदमी त्रस्त

Posted on 03 August 2010 by admin

बुंदेलखंड का किसान तो फले से ही दया भी भीख पर  जी हा था. उस पर ये  आए दिन बढ़ रही महगाई के कारण आम आदमी काफी प्रभावित है। दिन भर मजदूरी करने वाले मजदूर अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला पाता है। यदि दो चार दिनों तक काम न मिले तो उसके परिवार को भूखे मरने की नौबत आ जाती है। रिक्शा चलने वाले दिन भर रिक्शा चलाकर बड़ी मुश्किल से 100 रुपये तक कमाते हैं, लेकिन इतनी अधिक महगाई के चलते उनके लिए अच्छा खाना नसीब नहीं होता। आम आदमी को रोजगार मुहैया कराने के लिए भारत सरकार द्वारा नरेगा स्कीम को क्रियान्वित किया गया, लेकिन वह स्कीम भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नहीं चल रही है। इस कारण दूर वर्ग को कोई लाभ नहीं हो रहा है। महगाई का स्तर इतना बढ़ चुका है कि माध्यम वर्ग के लोग भी महगाई से दुखी है तथा गरीब आदमी के लिए यह महगाई कमर तोड़ने वाली है। करियाने की दुकान करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि पहले माध्यम वर्ग के लोग अच्छी खरीदारी करते थे, लेकिन वह भी अब हाथ पीछे खींच रहे है। गरीब आदमी अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला रहा है। यदि इसी तरह से महगाई बढ़ती रही तो सभी के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। बढ़ती महगाई के चलते किसी भी सामान की कीमत कम नही हुई बल्कि बढ़ रही है। इस समय रोजमर्रा के खाद्य पदार्थो की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। एशे  में जिए तो क्या जीये


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

कुत्तों ने नोंच डाला डेढ़ साल का मासूम

Posted on 03 August 2010 by admin

आंखों के सामने ही कुत्ते उसके जिगर के टुकड़े को नोंचते रहे और वह चाह कर भी कुछ न कर सकी। हिम्मत कर दिल के टुकड़े को बचाने की कोशिश की तो नरभक्षियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह से खूंख्वारों को दौड़ा लेने के बाद वह लहूलुहान हालत में मासूम को अस्पताल ले गयी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
दिल दहला देने वाली यह घटना बबीना थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे कॉलोनी में सुबह लगभग 5.30 बजे घटी। रेलवे कॉलोनी में रहने वाला रामकुमार रेलवे में कार्यरत है तथा कॉलोनी में विभाग की ओर से आवण्टित क्वार्टर में परिवार सहित रहता है। सुबह लगभग 5.30 बजे लाइट न आने के कारण रामकुमार की पत्‍‌नी सुधा गर्मी से बेचैन अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कुणाल को लेकर कमरे से बाहर निकल आयी और मेन गेट के पास खुली जगह में उसे लिटा दिया। इसके बाद वह अन्दर जा कर काम करने लगी। कुछ देर बाद उसे अपने पुत्र की जोर-जोर की रोने की आवाज सुनायी दी। इस पर वह दौड़ कर बाहर आयी।
वहाँ का नजारा देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गये। करीब आधा दर्जन कुत्तों का झुण्ड उसके मासूम को नोंच रहा था और वह नन्हीं जान तड़प रही थी। जिस समय सुधा बाहर आयी, उस समय तक कुत्ते मासूम कुणाल के शरीर के कई हिस्सों में अपने दाँत गड़ा चुके थे। यह देखकर उसने कुत्तों को भगाने की चेष्टा की, तो एक कुत्ते ने झपट कर उसे काट लिया। चीख-पुकार सुनकर अन्दर से रामकुमार के परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर निकल आये। किसी तरह से कुत्तों को खदेड़ा गया, तब तक कुत्तों के दाँतों से मासूम कुणाल बुरी तरह से घायल होकर निढाल हो चुका था। उसे आनन-फानन में रक्तरंजित हालत में उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
विकास जायसवाल (संवाददाता)


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

अपर नगर ममिस्ट्रेट-चतुर्थ पद पर तैनाती

Posted on 02 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार मिश्रा को अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) आगरा के पद पर तैनात किया है अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ  का कार्य क्षेत्र थाना सदर एवं थाना ताजगंज है। उनका सी.यू.जी. न0 9454417664 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस- सदर तहसील मे होगा

Posted on 02 August 2010 by admin


स्टाफ बैठक अपरान्ह में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी

जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में मंगलवार 03 अगस्त को तहसील दिवस का आयोजन तहसील सदर आगरा में किया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगे। अन्य तहसील मुख्यालयों पर चक्रानुक्रम में अपर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजन होगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्ष्ता में मासिक स्टाफ बैठक भी 03 अगस्त मंगल वार को अपरान्ह 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत की गई है। उन्होंने निर्देश दिये है कि अधिकारी माह जुलाई की निरीक्षण आख्याएं एवं माह अगस्त हेतु प्रस्तावित बिन्दु साथ लेकर आये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना मे कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे

Posted on 02 August 2010 by admin


ग्राम प्रधानों के खाते में उपलब्ध धनरािश को 15 अगस्त तक व्यय कर कार्यपूर्ण करायें।विकास कार्यो  की डिजिटल डायरी प्रस्तुत करें-अभिजात

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दियें है कि खण्ड विकास अधिकारी यह सुनििश्चत करायें कि ग्राम प्रधान के खाते में सरकार की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध धनरािश  का कार्य योजना के अनुसार व्यय 15 अगस्त तक हो जाये ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने सचेत भी किया कि सभी कार्यो का शतप्रतिशत सत्यापन के उपरान्त ही भुगतान की संस्तुति की जाये। जो ग्राम प्रधान उपलब्ध धनरािश का उपयोग नही करें उन्हें मौके पर ही धारा 95 जी का नोटिस देकर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि धन के दुरूपयोग पर सरकारी धन की वसूली सुनििश्चत कराई जायेगी और घोटाले में लिप्त पाये जाने पर गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट में डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा योजना तथा अन्य विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्य योजना के बाहर कोई कार्य न कराये। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन ब्लाक वार समीक्षा कर प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी को देगें। उन्होंने निर्देश दिये कि जितनी भी योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है और जो सम्पतियां सृजित हुई है उनके विवरण फोटो सहित प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा विकास कार्यो की डिजिटल डायरी न बनाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सचेत किया कि अम्बेडकर ग्राम सभा योजना के अन्तर्गत कराये गये सभी कार्यो की डिजिटल डायरी वनाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण न करने की प्रवृति कर कड़ा रूख अपनाते हुए निर्देश दिये कि वीडीओ हर माह 15 ग्रामों का भ्रमण कर गांव मे संचालित सभी विकास कार्यो को देखें और उसी दिन निरीक्षण आख्या ई मेल द्वारा जिलाधिकारी को भेेजेगे। उन्होंने निरीक्षण आख्या का प्रारूप भी बैठक में जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ई-मेल-इण्टरनेट आदि कार्यो सहित कम्प्यूटर सीखना सुनििश्चत करें। श्री अभिजात ने सभी बी.डी.ओ को कैमरा दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंंने डिजिटल डायरी के सम्बन्ध में जारी शासनादेशो का अनुपालन सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये।
उन्होने कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि बी.डी.ओ. की कार्य प्रणाली में सुधार की नितान्त आवश्यकता हे। उन्होंने निर्देश दिये कि जल निगम के अभियन्ता यह सुनििश्चत करें कि सक्षम स्तर जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी से अनुमोदन के बाद ही हैण्डपम्प लगाये। बिना स्वीकृत के जो हैण्डपम्प लगे है उनकी आर.सी. जारी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायत तथा बाल विकास विभाग द्वारा जन्म मृत्यु के आंकडे रखे जाते है। उन्होंने मल्टीपिल चैकिंग कराने के निर्देश दिये । उन्होंने विभिन्न योजनाओं मे लाभार्थियों के नाम आदि का डाटा फीडिंग की समीक्षा करते हुए कहा कि सत्यापन के उपरान्त ही डाटा फीड करायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राज कुमार श्रीवास्तव, एस.डी.एम सदर श्रीमती शीतल वर्मा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत, जल निगम, आर.ई.एस., समाज कल्याण, विकलांग, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंसूरी समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन 8 अगस्त को `मंसूरी रत्न´ जावेद इकaबाल के प्रयासोें से जागरूक हुआ मंसूरी समाज

Posted on 02 August 2010 by admin

22ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के तत्वावधान में आगामी 8 अगस्त को मंसूरी समाज के लोगों द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि मंसूरी समाज के सीनियर लीडर, अलीगढ़ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक डा0 हाफिज इरशाद मंसूरीहोंगे।

1उक्त जानकारी देते हुए संस्था के प्रदेशिक महामन्त्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि सुश्री बहन मायावती जी द्वारा जब से मंसूरी समाज के नेता `मंसूरी रत्न´ जावेद इकबाल मंसूरी को यू.पी.एग्रो का चेयर मैन बनाकर राज्य मन्त्री का दर्जा प्रदान किया है तब से मंसूरी समाज के लोगों में जबरदस्त राजनैतिक चेतना पैदा हो रही है, इसी क्रम में कन्नौज जिले के कस्बा सौरिक में आगामी 8 जुलाई को मंसूरी समाज के लोगों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
श्री सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि इस सम्मेलन में पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशाद मंसूरी के साथ-साथ संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मशरूर मंसूरी, राष्ट्रीय महामन्त्री दाऊद नबी मंसूरी, हाजी रबी उल्ला मंसूरी, नौशाद अली मंसूरी, आबिद मंसूरी, शाकिर मंसूरी, शकील मंसूरी सहित बड़ी तादात में मंसूरी समाज के लोग शिरकत करेंगे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूबे में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार :- डा0 अब्दुल मन्नान

Posted on 02 August 2010 by admin

31फैजाबाद से  इलाहाबाद जा रहे पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 अब्दुंल मन्नान सर्जन ने पत्रकार वार्ता मेें कहा कि प्रदेश में पीस पार्टी का जनाधार बढ़ रहा

21

है। पूर्वाचल में हमारी पार्टी ने पिछले चुनावों में अपनी पहचान बना ली है। एक प्रश्न के जवाब में डा0 मन्नान ने कहा कि हमारी पार्टी भाई चारे को अधिक महत्व देतीे हैं। हमारी पार्टी सूबे की सभी राजनैतिक दलों को अपने वजूद का एहसास करा दिया है। पार्टी की मौजूदा स्थित पर चर्चा करते हुए कहा कि  अभी कुछ दिन पहले उप चुनाव में सत्ता पार्टी तो जीती अवश्य परन्तु वहॉ पर हमारी पार्टी व भाजपा को छोड़ कांग्रेस एवं सपा की जमानत जब्त हो गई। हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ने से यदि किसी पार्टी का नुकशान होगा तो वह भाजपा और सपा  होगी। क्यों कि दानों पार्टियॉ साम्प्रदायिक पार्टियॉ हैं।  बसपा पर टिप्पणी करते हुए डा0 मन्नान ने कहा कि बसपा में केवल बसपा की मुखिया ही कुर्सी पर बैठती हैं और सभी उनके सामने बिछी दरी पर बैठते हैं। उनकी पार्टी में सभी जिले के अध्यक्ष उनकी ही बिरादरी का होगा। भाई चारा बनाओं समिति का अध्यक्ष तो अन्य जाति के होते हैं और महामन्त्री उनकी जाति का होगा। पीस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति एवं धर्म के लोगों को बराबर की प्रतिनिधित्व देती है। अभी तक सभी जाति के लोग भारत के प्रधान मन्त्री और मुख्य मन्त्री बन चुके हैं एक बार इस जगह पर मुस्लिम का होना भी जरूरी है। वहीं इन्होने कहा कि गोरखपुर व देवीपाटन मण्डल में भी पार्टी चुनावी समीकरण बनाने के लिए अपने पूरे जोशो खरोशो के साथ काम कर रही हैं पार्टी सर्व समाज के हित में काम करने पर बल देती है। सर्वधर्म सम्भाव पर पार्टी विश्वास रखती है। मुस्लिमों के अलावा अन्य सभी जाति धर्म पर भी विश्वास जताती है। पीस पार्टी सुलतानपुर यूनिट को मजबूत करनें पर पूरा ध्यान देगी। जिसमें हम स्तर पर प्रचार - प्रसार करने में कोई कोर -कसर नहीे रखेंगे। कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश सचिव जुबेर अहमद ने कहा कि पीस पार्टी जाति और धर्म से उपर उठ कर कार्य करने के लिए संकल्पित हैं और इसी पर हमारी पार्टी का बेड़ा मजबूत होगा। इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष बलरामपुर मसरूर अहमद एडवोकेट, मो0 अख्तर जिला सचिव फैजाबाद , रज्जब बेग मण्डल सचिव ,डा0 अब्दुल रशीद, अब्दुल सत्तार एवं जुिल्फकार सहित पार्टी के वरिश्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बस ने सब्जी वाले को रौन्दा ,घटना स्थल पर मौत

Posted on 02 August 2010 by admin

सुलतानपुर 1 अगस्त । थाना कूरेभार स्थित अंगनाकोल के पास अपराह्न दो बजकर तीस मिनट पर सुलतानपुर से फैजाबाद को जा रही बस न0 यू0पी 44क्यू 4200 ने सूर्यभान उर्फ छत्रपाल उम्र 55 वशZ निवासी सोनारा थाना गोशाईगंज को रौन्द दिया जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in