Archive | राज्य

सरकार की प्राथमिकताओं को नज़रअन्दाज करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा

Posted on 18 August 2010 by admin

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा विकास कार्यों को गति को तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनता की स्थानीय समस्याओं के समाधान की व्यवस्था को और भी प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बात पर असन्तोष व्यक्त किया कि आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्यायें लेकर लखनऊ आते हैं, इससे स्पष्ट है कि जनपद स्तर पर उनकी सभी समस्याओं का प्रभावी निदान नहीं हो रहा है।
मुख्यमन्त्री आज यहां तिलक हाल में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्याें के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा कर रही थीं। लगभग दो घण्टे की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने अधिकारियों को याद दिलाया कि उन्होंने पहली समीक्षा बैठक में सरकार की प्राथमिकताएं तय करते हुए निर्देश दिए थे कि अन्यायमुक्त, अपराधमुक्त, भयमुक्त तथा विकासयुक्त वातावरण बनाकर कानून द्वारा कानून का राज कायम करने को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने पुन: स्पष्ट किया कि उनकी सरकार कानून व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है और इस मामले में कोई समझौता नहीं करती। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि सरकार की इन प्राथमिकताओं को नज़रअन्दाज करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता से सीधे संवाद कायम करके उनकी समस्याओं का समाधान करें तथा अपने क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी भली-भान्ति रखें। उन्होंने कहा कि यदि इसमें कोई िढलाई बरती गई तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सुश्री मायावती ने कहा कि आगे आने वाले महीनों में विभिन्न त्यौहार, पंचायती चुनाव एवं अन्य संवदेनशील मामलों को देखते हुए कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगाह रखी जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों का पहले से ही चिन्हीकरण करके कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी मुकम्मल तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौके पर निर्णय लेने में विलम्ब के कारण अक्सर स्थिति खराब हो जाती है, इसलिए इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामले जमीन-जायदाद से जुड़े होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में तुरन्त कार्यवाही करके बड़ी घटनाओं को रोका जाना चाहिए।

उन्होंने साम्प्रदायिक स्थिति उत्पन्न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना एवं तहसील दिवस को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को थानों का नियमित निरीक्षण भी करते रहना चाहिए।

मुख्यमन्त्री ने जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जेलों के निरीक्षण गहनता से किए जाने चाहिए तथा सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों पर निगाह रखी जाए। उन्होंने कहा कि जेल में निरूद्ध बिन्दयों की प्रकृति के अनुरूप पर्याप्त सतर्कता बरती जानी चाहिए।

सुश्री मायावती ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों जनहित की योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनका पूरा-पूरा लाभ लोगों को मिलना चाहिए। क्योंकि यह योजनाएं खासतौर से गरीब तबके के लोगों के लिए ही चलायी जा रही हैं और इन योजनाओं में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार अक्षम्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे-सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना, मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना, डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना भी गरीबों, बालिकाओं तथा आम जनता से सीधे जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने पर बल दिया।
मुख्यमन्त्री ने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के अनुसार बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग से जुड़ी हुई समस्याओं का तत्परता से निदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि व्यापारियों, कर्मचारियों तथा किसानों से जुड़ी हुई समस्याओं के प्रति सभी लोग संवेदनशील रहें तथा इनकी सभी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निदान सुनिश्चित किया जाए।

सुश्री मायावती ने किसानों की समस्याओं की चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी समस्याओं का तत्परता से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित मामलों के सम्बन्ध में किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के हित सुरक्षित करने के लिए और भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित मामलों को तत्परता से निपटाने के लिए दो स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित होगी, जिसमें छ: सदस्य होंगे तथा राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव, गृह की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें तीन सदस्य होंगे। ।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को शासन स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक में डी0एम0 और एस0एस0पी0 भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के लिए चलाये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ उन्हें अवश्य दिलाया जाए। उन्होंने आगाह किया कि विकास कार्याें में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी अधिकारियों के स्तर से लापरवाही बरतने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, यह स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें मिलने पर उनकी जवाबदेही तय कर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में समस्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक, मण्डलायुक्त तथा पुलिस महानिदेशक सहित प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव/सचिव उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों के प्रतिनिधियों द्वारा भूमि मुआवजे को लेकर चलाया जा रहा धरना-आन्दोलन समाप्त किया गया गिरफ्तार किसानों की तत्काल रिहाई के निर्देश

Posted on 17 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने जनपद अलीगढ़ के गांव टप्पल, जहांंनगढ़, कृपालपुर, कन्सेरा एवं जिकरपुर के किसानों द्वारा यमुना एक्सपे्रस-वे परियोजना के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के लिए चलाये जा रहे आन्दोलन को गम्भीरता से लिया। उन्होंने कैबिनेट सचिव श्री शशांक शेखर सिंह एवं श्री बृजलाल, ए0डी0जी0 (कानून-व्यवस्था) को आज ही अलीगढ़ भेजकर इन गांवों के किसानों के साथ वार्ता करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पहले ही निर्देश दे रखे हैं कि किसानों के हितों की किसी भी दशा में अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कैबिनेट सेक्रेटरी को यह भी स्पश्ट तौर पर कहा है कि किसानों का पक्ष सुनकर ही मुआवजे के सम्बन्ध में आपसी सहमति से निर्णय लिया जाये।

मुख्यमन्त्री के निर्देश के क्रम में कैबिनेट सेक्रेटरी आज अलीगढ़ पहुंचे और किसान प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। वार्ता के उपरान्त यह सहमति बनी कि किसानों को वर्तमान में दी जा रही मुआवजा रािश के अतिरिक्त 121 रूपये प्रति वर्ग मी0 की दर से विशेश सहायता धनरािश भी अलीगढ़ के इन ग्रामों के प्रभावित किसानों को दी जाये। इसके बाद भी यदि कोई किसान सहायता धनरािश पर सहमत न हो तो उसकी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जायेगा और किसान के अनुरोध पर उसकी भूमि बाइज्जत वापस कर दी जायेगी। इसके साथ ही गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने के भी निर्देश दिये गये। इसके साथ ही किसानों के प्रतिनिधियों द्वारा अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के प्रकरण में चलाये जा रहे धरना-आन्दोलन को समाप्त करने की घोशणा कर दी गई।

इसके साथ ही मा0 मुख्यमन्त्री जी ने पार्टी के अलीगढ़ जिले से सरकार के मन्त्री ठाकुर जयवीर सिंह एवं जनपद मथुरा से चौधरी श्री लक्ष्मी नारायण तथा अन्य जिम्मेदार लोगों का भी दिल से आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस समस्या को सुलझाने में अपनी अहम भूमिका निभायी है और बी0जे0पी0, सपा, आर0एल0डी0 एवं अन्य विरोधी पार्टियों को इस प्रकरण की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी नहीं सकने दी है।

इसके अलावा मा0 मुख्यमन्त्री जी ने गाजियाबाद जिले के एस0एस0पी0 श्री रघुवीर लाल, मेरठ के जिलाधिकारी, श्री भुवनेश कुमार, गोरखपुर के डी0आई0जी0 श्री असीम अरूण और राजीव सब्बरवाल डी0आई0जी एवं उनके अन्य सहयोगियों, जिन्होंने उत्पन्न हुई स्थितियों को सम्भाला, उनकी भूमिका की भी प्रशंसा की। मा0 मुख्यमन्त्री जी ने आशा व्यक्त की कि जिले में नियुक्त किये गये नये अधिकारीगण पूरी निश्ठा एवं परिश्रम से काम करेंगे, जिससे कि भविश्य में कोई समस्या इस प्रकार की पैदा न होने पाये। किसान संघशZ समिति के सदस्यों ने मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया। संघशZ समिति के सदस्यों ने कहा कि वे लोग पूरी तरह आश्वस्त हैं कि मुख्यमन्त्री जी किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगी।

ज्ञातव्य है कि वर्तमान में जनपद अलीगढ़ में वित्तीय वशZ 2010-11 हेतु निर्धारित 425 रू0 प्रति वर्ग मीटर की दर से प्रतिकर का भुगतान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 24 रूपये प्रति वर्ग मी0 की दर से एक्स-ग्रेशिया भी दिया जा रहा है। इस प्रकार किसानों को 449 रूपये प्रति वर्ग मी0 की दर से धनरािश मुआवजे व प्रतिकर के रूप में प्राप्त हो रही है। इसके अतिरिक्त किसानों की भूमि पर स्थित परिसम्पत्तियों जैसे फसल, पेड़, बोरिंग, कुआं आदि के मूल्य भी नियमानुसार दिये जा रहे हैं। आज हुई आपसी सहमति के फलस्वरूप अब किसानों को कुल 570 रूपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा धनराशि का भुगतान किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पीसीएस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted on 17 August 2010 by admin

मामला बिजली विभाग में ठेकेदारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रिश्वत माँगना एक पीसीएस अफसर को ले डूबा। विजिलेंस ने रिश्वत लेते उसे रंगों हाथ पकड़ लिया।

बिजली विभाग में ठेकेदारी करने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय का एनओसी आवश्यक होता है। इसके बगैर लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। इतवारी गंज निवासी पवन कुमार साहू ने ठेकेदारी के लिए आवेदन किया था,जो लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभाग के कई दिन से चक्कर काट रहा था। उसने बताया कि लाइसेंस प्रक्रिया को लेकर विद्युत विभाग निदेशालय के सहायक निदेशक मनोज कुमार सिंह ने उससे 60 हजार रुपए माँगे। न देने पर फाइल को लटका दिया। इस पर उसने सतर्कता विभाग से सम्पर्क किया। मामला पीसीएस अफसर का होने के कारण पहले तो शासन से स्वीकृति माँगी गई। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सदर सुबोध मणि शर्मा को गवाही के लिए लगा दिया। इसके बाद सतर्कता विभाग के इन्सपेक्टर अशोक कुमार आवेदक के साथ चाचा बनकर विद्युत परिषद कार्यालय गए और रुपए कम लेने की बात कहते हुए पाउडर लगे 10 हजार रुपए देने लगे। इस पर सहायक निदेशक ने कम रुपए होने के कारण लेने से मना कर दिया। 30 हजार रुपए पर मामला तय हुआ। आज पवन सर्तकता विभाग के इन्सपेक्टर के साथ पहुंचा और 30 हजार रुपए में रसायनिक पाउडर लगे एक हजार के दस तथा 500 के चालीस नोट दिए, तो सहायक निदेशक ने तुरन्त उनको पकड़ लिया। इस दौरान इन्सपेक्टर गवाह नायब तहसीलदार को अपना मोबाइल फोन चालू कर सारी बातें सुनाते रहे। जैसे ही मनोज ने रुपए लिए, उनको पकड़ लिया गया। सतर्कता विभाग के इन्सपेक्टर नरेश कुमार, सीएल दिनेश, जेपी सुमन ने कई लोगों के सामने हाथ धुलाए, तो सहायक निदेशक के हाथों से झाग के साथ गुलाबी पानी निकलने लगा। इस पर सतर्कता विभाग के इन्सपेक्टरों ने आरोपी सहायक निदेशक को गिरफ्तार कर थाना नवाबाद के हवाले कर दिया। इस सम्बन्ध में सहायक निदेशक मनोज कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि रुपए टेबिल पर रखे थे, उन्होंने हाथ तक नहीं लगाया।

रिश्वत का ये ममला झाँसी में नया नही है लगभग हर विभाग में  रिश्वत का खेल चल रहा है कोई कम लेता है तो कोई ज्यादा. कर कर्मचारी अधिकारी  महगाई के ज़माने में सिर्फ सरकारी तनख्व में  गुजरा करने को त्येयार   नही है हर किसी  को कहिये  दो  नम्वर  का पैसा.

मगर  इसमें कुछ तो कभी कभी हिंदी फ़िल्म खट्टे मीठे के  “सचिन चिट्कुले”  की तरह अपना काम निकलने के लिए अधिकारियो या कर्मचारियों को फसाने की कोशिस भी करते है. आज हर विभाग में भार्स्ताचार का बोलबाला है जिसे मिटने में हर आम आदमी को सोचना पड़ेगा.

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

पीसीएस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted on 17 August 2010 by admin

मामला बिजली विभाग में ठेकेदारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रिश्वत माँगना एक पीसीएस अफसर को ले डूबा। विजिलेंस ने रिश्वत लेते उसे रंगों हाथ पकड़ लिया।

बिजली विभाग में ठेकेदारी करने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय का एनओसी आवश्यक होता है। इसके बगैर लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। इतवारी गंज निवासी पवन कुमार साहू ने ठेकेदारी के लिए आवेदन किया था,जो लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभाग के कई दिन से चक्कर काट रहा था। उसने बताया कि लाइसेंस प्रक्रिया को लेकर विद्युत विभाग निदेशालय के सहायक निदेशक मनोज कुमार सिंह ने उससे 60 हजार रुपए माँगे। न देने पर फाइल को लटका दिया। इस पर उसने सतर्कता विभाग से सम्पर्क किया। मामला पीसीएस अफसर का होने के कारण पहले तो शासन से स्वीकृति माँगी गई। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सदर सुबोध मणि शर्मा को गवाही के लिए लगा दिया। इसके बाद सतर्कता विभाग के इन्सपेक्टर अशोक कुमार आवेदक के साथ चाचा बनकर विद्युत परिषद कार्यालय गए और रुपए कम लेने की बात कहते हुए पाउडर लगे 10 हजार रुपए देने लगे। इस पर सहायक निदेशक ने कम रुपए होने के कारण लेने से मना कर दिया। 30 हजार रुपए पर मामला तय हुआ। आज पवन सर्तकता विभाग के इन्सपेक्टर के साथ पहुंचा और 30 हजार रुपए में रसायनिक पाउडर लगे एक हजार के दस तथा 500 के चालीस नोट दिए, तो सहायक निदेशक ने तुरन्त उनको पकड़ लिया। इस दौरान इन्सपेक्टर गवाह नायब तहसीलदार को अपना मोबाइल फोन चालू कर सारी बातें सुनाते रहे। जैसे ही मनोज ने रुपए लिए, उनको पकड़ लिया गया। सतर्कता विभाग के इन्सपेक्टर नरेश कुमार, सीएल दिनेश, जेपी सुमन ने कई लोगों के सामने हाथ धुलाए, तो सहायक निदेशक के हाथों से झाग के साथ गुलाबी पानी निकलने लगा। इस पर सतर्कता विभाग के इन्सपेक्टरों ने आरोपी सहायक निदेशक को गिरफ्तार कर थाना नवाबाद के हवाले कर दिया। इस सम्बन्ध में सहायक निदेशक मनोज कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि रुपए टेबिल पर रखे थे, उन्होंने हाथ तक नहीं लगाया।

रिश्वत का ये ममला झाँसी में नया नही है लगभग हर विभाग में  रिश्वत का खेल चल रहा है कोई कम लेता है तो कोई ज्यादा. कर कर्मचारी अधिकारी  महगाई के ज़माने में सिर्फ सरकारी तनख्व में  गुजरा करने को त्येयार   नही है हर किसी  को कहिये  दो  नम्वर  का पैसा.

मगर  इसमें कुछ तो कभी कभी हिंदी फ़िल्म खट्टे मीठे के  “सचिन चिट्कुले”  की तरह अपना काम निकलने के लिए अधिकारियो या कर्मचारियों को फसाने की कोशिस भी करते है. आज हर विभाग में भार्स्ताचार का बोलबाला है जिसे मिटने में हर आम आदमी को सोचना पड़ेगा.

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

बडा मंगल पर निकली हनुमान जी की रथ यात्रा

Posted on 16 August 2010 by admin

118

बडा. मंगल की पूर्व संध्या पर नगर के सुप्रसिद्व हनुमान मिन्दर से हनुमान जी की एक रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो पर निकाली गई। रास्ते भर श्रद्वालुओं ने हनुमान जी पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस सेाभा यात्रा के आगे-आगे कानपुर से आये कलाकार द्वारा बने हनुमान जी को देखने की भीड उमड. पडी थी। हनुमान रथ यात्रा पर हनुमान जी के पुजारी पं0 रमाकान्त पाण्डे अपने भक्तो के साथ मौजूद रहे। और सोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृिश्ट से पुलिस के जवान चल रहे थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वाधीनता दिवस पर विविध कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on 16 August 2010 by admin

स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व पर विविध संस्थाओ द्वारा बिविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उशा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार अग्रवाल नगर चेयर मैन, उपस्थित रहे, इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जल संरक्षण पर्यावरण पर विशेश बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रणजीत सिंह एडवो0 पूर्व अध्यक्ष बार एसोिशऐशन ने छात्राओं को आजादी की सुरक्षा वा संस्था का संकल्प दिलाया। मुख्यवक्ता डा0 राम कुमार तिवारी पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं के मन में राश्ट्रभक्ति का भाव भरा । कार्यक्रम में रोटरीक्लब के मण्डल क्वािड्रनेटर विजय सेठ एडवो0 रामदत्त बरनवाल, जगजीत सिंह, छंगू, राश्ट्रीय मावाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला सचिव डा0 बृजेश कुमार जिला प्रवक्ता अमोल बाजपेयी एडवोकेट, सुनील कुमार, पत्रकार सन्तोश पाण्डेय नगर सचिव प्रदीप कुमार सिह थौरी, पूर्व प्रत्याशी लोक सभा करूण शंकर पाण्डेय, एटवोकेट नागेन्द्र शर्मा, िशव कुमार अग्रहरि, पूर्व चेयर मैन अध्यक्ष नगर व्यापार मण्डल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के विकास की रूप रेखा अध्यक्ष विजय सेठ ने रखी, बृक्षारोपण कार्यक्रम में विवेका जन कल्याण सेंवा संस्थान उ0प्र0, रोटरी क्लब, मानवाधिकार सहित विभिन्न संगठनो के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विद्यालय विकास की दिशा में रेाटरी क्लब द्वारा समर सेबुल, अध्यक्ष विजय सेठ द्वार निकट भविश्य में विज्ञान प्रयोगशाला, चेयरमैन द्वारा सीमेण्ट रोड., प्रवन्धक जी द्वारा विद्यालय को बाहन व अनुशासन की घोशण की। कार्यक्रम के संयोजक सरदार रणजीत संहसंयोजक जयन्त सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रगट किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राम जन्म भूमि के निर्माण का लिया संकल्प-विश्व हिन्दू परिशद • विहिप कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 11 बार एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ

Posted on 16 August 2010 by admin

विश्व हिन्दू परिशद ने सन्तो के नेतृत्व में आज बेदान्ती जी के आश्रम गोलाघाट, सुल्तानपुर से विभिन्न अंचलो से आये हुए 1000 हिन्दू विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा श्री हनुमान जी का 11 बार बैठक कर एक साथ हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
आज दोपहर 3.00 बजे से सांय 6.00 तक का सुल्तानपुर जिले की हनुमत जागरण समिति द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। जिले के घोशित संरक्षक श्री सन्त धर्म प्रकाश जी के साथ अध्यक्ष वेदान्ती आश्रम श्री राम प्रपन्नाचार्य, कृश्ण कुमार दास, अन्त दास, प्रवीण पन्थी, झण्डा बाबा, उपाध्यक्ष वशंराज सिंह, इन्द्र पाल पाण्डेय, कोशाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुभ नारायण सिंह जी, उपाध्यक्ष सन्तोश सिंह राज´ राकेश पाण्डेय, विनोद आदि व्यवस्था में पूरा सहयोग किया।
विश्व हिन्दू परिशद पूरे परिवाीर के साथ 16 अगस्त को सन्तो की अगुआई में पूरे देश में हर मिन्दरों में या पीपल के पेड. के नीचे तथा ग्राम देवता के समक्ष 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करके रामजन्म भूमि के निर्माण का संकल्प लेगे। आज लगभग 1000 लोगों ने हनुमान चालीसा का 11 पाठ कर अयोध्या में मिन्दर निर्माण करने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आजादी के 64वीं वशZगाठ पर नव युवक दल ने छात्र छात्राओं को बांटे बैग व कापिंया

Posted on 16 August 2010 by admin

आजादी के 64वीं वशZगांठ पर समाजसेवी नवयुवक दल ने दो विद्यालयों में 200 गरीब छात्रों को बैग, कापिंया व स्टेशनरी का वितरण किया।
संस्था की ओर से श्री कोचेश्वर नाथ जूनियर हाईस्कूल दादूपुर एंव प्राथमिक पाठशाला नबीपुर में पाठ्य सामिग्रयों का वितरण करते हुए संस्था के संरक्षक एंव पूर्व विधान परिशद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के 64वीं वशZगांठ बाद भी गरीबी के कारण बच्चें िशक्षा से वचिन्त हेा रहे है। ऐसे में छात्रों की मदद ही सही मायने में आजादी मानना है। और आगे बताया कि आज स्वाधीनता के नाम पर दिखावा हो रहा है। इस दिखावे व जश्न के नाम पर व्यय होने वाले धनों केा गरीबों के उत्थान पर लगाया जाय, तभी हम सही आजादी का जश्न मनाने लायक होगे।
संस्था के संरक्षक राधेरमण मिश्र `बैद्य´ संस्थापक विजय कुमार कसौंधन अध्यक्ष आशीश कुमार तिवारी , मन्त्री शीतला प्रसाद जायसवाल, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, कोशाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल, के0 दिनेश, रमेश, दिलीप, सुनील, रामजग सोनकर आदि ने छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण कर उन्हे िशक्षा के प्रति उत्साहित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पी.एच.डी की उपाधि मिली

Posted on 16 August 2010 by admin

डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से शहर के खैराबाद निवासी विजय कुमार तिवारी की पुत्री श्रीमती रिचा तिवारी ने गनपत सहाय महाविद्यालय से संस्कृत विशय में पी.एच.डी. की उपाधि हासिल की है। डा. रिचा तिवारी को इस उपाधि के लिए गनपत सहाय महाविद्यालय की प्रवक्ता डा. पे्रमलता मिश्रा के मार्गदशZन में मिला है। डा0 रिचा ने “शाक्य दशZन एवं योग दशZन´ का तुलनात्मक अध्ययन विशय पर गहन शोध किया है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

15.सितम्बतक शहर कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ लखनऊ के अध्यक्ष डॉ0 अरशद निसार द्वारा किया गया है।

Posted on 16 August 2010 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कंाग्रेस की स्थापना के 125वें गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनहित में नि:शुल्क परामर्श एवं सर्जिकल कैम्प का आयेाजन आलम नगर हािस्पटल, सेक्टर-11, निकट राजाजीपुरम टैम्पो स्टैण्ड, मोहान रोड, राजाजीपुरम लखनऊ में दिनांक 15अगस्त,2010 से       र.2010 15.सितम्बतक शहर कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ लखनऊ के अध्यक्ष डॉ0 अरशद निसार द्वारा किया गया है।
यह जानकारी देते हुए डॉ0 अरशद निसार ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ लखनऊ द्वारा आयोजित इस चिकित्सा कैम्प में पित्त की पथरी, मूत्राशय की पथरी, गर्भाशय(बच्चेदानी) का ट्यूमर, अपेण्डिक्स, हानिZया, बवासीर, भगन्दर एवं सिजेरियन(आपरेशन द्वारा प्रसव) का इलाज किया जायेगा।
डॉ. अरशद निसार ने आगे बताया कि प्रथम 100 रोगियों का आपरेशन के लिए पंजीकरण मान्य होगा, पहले आयें, पहले लाभ पायें के आधार पर चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जायेगी।
उन्होने बताया कि कैम्प के संरक्षक विधायक एवं शहर अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल , चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशीय चेयरमैन डा. जियाराम वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खांन सहित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 शुएब निसार निदेशक आलमनगर हािस्पटल, डॉ0 पी. के.त्यागी का विशेष रूप से योगदान रहेगा। जिनके देखरेख में कुशल चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय परामर्श एवं इलाज किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in