Archive | राज्य

निराला नगर में हुआ नि:शुल्क चिकित्सा का आयोजन

Posted on 31 August 2010 by admin

रविवार केा अम्बे माता मिन्दर निराला नगर  में सचल चिकित्सा इकाई द्वारा स्वास्थ िशविर का नि:शुल्क आयेाजन किया गया। जिसमें दमा, डायबिटीज, एवं ब्लडप्रेशर की जांच कर दवाअों का वितरण किया गया।
िशविर में दवा की अग्रणी कम्पनी सिप्ला द्वारा विशेश योगदान दिया गया। िशविर में चिकित्सक डा0 राहुल मिश्र ने सभी मरीजोे के स्वास्थ्य का परीक्षण एंव निदान किया।
उक्त अवसर पर मुकेश द्विवेदी, मनीश कुमार अपना विशेश सहयोग प्रदान किया, एवं िशविर का संचालन निरालानगर वार्ड प्रभारी विवेक शर्मा द्वारा किया गया।

सुल्तानपुर 30 अगस्त। जिला विद्यालय निरीक्षक में सहायक लेखाधिकारी को अनाधिकृत नियन्त्रक पद से हटाये जाने की मांग की गई है। आरोप है कि यह दंवगई के बल पर इस पद पर तैनात है।
जिलाधिकारी को दिये गये पत्र में पब्लिक इण्टर कालेज चौकिया में कार्यरत प्रदीप सरोज ने आरेाप लगाया है कि 14 अगस्त

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपसी भाई चारा बनाये रखने का किया आवाहन

Posted on 31 August 2010 by admin

हिन्दू मुस्लिम एकता सेवा समिति ने अयोध्या प्रकरण पर बैठक कर विशेश रण नीति पर विचार विमशZ किया तथा जिसमे समिति के पदाधिकारियों को आपसी भाई चारा बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

प्रदेश अध्यक्ष अफजल अंसारी ने कहा कि समिति का उद्देश्य आपसी भाई चारा बनाएं रखना है हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे के सहयोगी और पूरक है। दोनो एक चने की दो दाल है। दोनो समाज के लोेग मिलकर एक दूसरे के दुख सुनने में साथ रहते है। समिति के जिला प्रभारी जगदीश कसौधन, अध्यक्ष इसरार हुसैन ने समिति के साथी को अपने क्षेत्र में शान्ती व्यवस्था बनाये रखने में जनता का सहयोग करेगें। झूठी अफवाहें छोडने वालों को चििन्हत किया जायेगा। शान्ती व्यवस्था बनाए रखने के लिय समस्त पदाधिकारी प्रसासन का पूरा सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक राकेश तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष हाजी अनवर ने कहा जनता को मा0 हाई कोर्ट को जो भी निर्णण आयेगा सभी लोग को मानना चाहिए। अपने क्षेत्र मे समाज सेवी, सम्भ्रान्त लोग ग्राम प्रधान, सभासद, सम्बन्धित थाना के साथ मिलकर शान्ती व्यवस्था बनाए रखने का आवांहन किया। बैठक में नन्हू राईन, मो0 साकिब सरदार , हरविन्दर सिंह, महमद प्रधान, बृजेश शुक्ल, खालिक मुसूरी अमित पाण्डे, शेर बहादुर, महमूद प्रधान, जीशान खां, मुन्ना, राजू, रज्जाद अली, लल्लू गुप्ता, सुखई मो0 इदरीस आदि लोग उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदि लोगो ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Posted on 31 August 2010 by admin


अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने भेजा जेल

थाना कोतवाली देहात ने संजय कुमार पुत्र उदया राज वर्मा निवासी मलिक पुर बरासिन थाना की दुकान हनुमान गंज पर अवैध सी0डी0 बेचने पर चेकिंग के दौरान दूकान पर 530 सी0डी0 डुप्लीकेट पाये जाने पर मुं0 पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात के मलिकपुर बरासिल के संजय कुमार पुत्र उदय राज वर्मा को चेकिंग के दौरान हनुमान गंज बाजार की दुकान  पर अवैध सी0डी0 बेचने की चेकिंग की गई जिसके दौरान 530 सी0डी0 डुप्लीकेट रखी पाने पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 513/2010धारा 63/64/68 ए कापी राइट एक्ट का अभियोजन पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया।

इसी कडी में चान्दा के थानाध्यक्ष फजरूल्लाह खां द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त बद्री प्रसाद उपाध्याय पुत्र हौसिला प्रसाद निवासी िशवपुर थाना चान्दा को गिरफ्तार   मु0अ0सं0 सी0-86/2010 धारा 364,302,201,120बी,34 भा0द0वि0 पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चेतना रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Posted on 31 August 2010 by admin

सर्व वैश्य एकता परिशद ने चेतना रथ यात्रा के बैनर तले मुख्य अतिथि नीरज बोरा का आज भव्य स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सफलता की कामना की।

वैश्य एकता के मुख्य अतिथि नीरज बोरा का कोतवाली के पीछे लोग इकठठ्ा होकर माल्यापर्ण कर भव्य स्वागत किया तथा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सर्व एकता परिशद के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने किया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने ठठेरी बाजार चौक आदि जगहो पर बैनर लगाकर माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक मेवालाल कसौधन, महामन्त्री अमित जायसवाल, संगठन मन्त्री राज किशोर जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि कुडवार, प्रभारी मुन्ना लाल साहू, सत्यदेव जायसवाल, शंकर कैलाशी, गुलाब जायसवाल, पुश्कर जायसवाल, अनिल अग्रहरि आदि लेागो ने स्वागत समारोह में भाग लिया। वहीं गल्ला मण्डी पर  अजंनी कसौधन, रिन्कू कसौधन, अनिल सांई, प्राशू, आदि लोगो ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज सांय महामहिम राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी से राजभवन में मुलाकात की

Posted on 31 August 2010 by admin

51महामहिम को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पैदा हुई बाढ़ की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया
अगले माह अयोध्या विवाद के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय के आने वाले निर्णय के सम्बन्ध में भी चर्चा की

प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज सायं महामहिम राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी से राजभवन में मुलाकात की। सुश्री मायावती ने महामहिम को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पैदा हुई बाढ़ की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा आम जनता को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की विस्तार से जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान मुख्यमन्त्री ने अगले माह अयोध्या विवाद के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय के आने वाले निर्णय के सम्बन्ध में भी चर्चा की तथा महामहिम को इस प्रकरण को लेकर पूर्व में प्रदेश में पैदा हुई स्थितियों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमन्त्री ने महामहिम को इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार से प्रदेश को अतिरिक्त केन्द्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये गये अनुरोध के बारे में अवगत कराने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में उठाये जा रहे कदमों के विशय में भी विस्तार से बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा के तहत10 लाख वंचित परिवारों को रोजगार

Posted on 29 August 2010 by admin

महिलाओं को बराबर का प्रतिनिधित्व

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अन्तर्गत 10 लाख परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की है। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य अत्यन्त वंचित वर्ग के पांच लाख परिवारों व 5 लाख महिला जॉबकार्ड धारकों अर्थात 10 लाख वंचितों को चिन्हित करते हुए इन्हें 100 दिन का रोजगार वित्तीय वर्ष 2010-11 में उपलब्ध कराना है।

यह जानकारी ग्राम्य विकास, सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि वंचित वर्ग के लोग न केवल सबसे अधिक अशिक्षित हैं वरन् इनकी मुख्य सम्पत्ति भी प्राय: इनकी श्रम शक्ति ही है। उन्होंने बताया कि एक रणनीति बनाकर मनरेगा के तहत इन अत्यन्त वंचित वर्ग के परिवारों को लक्षित किया जाये तो योजना का सीधा लाभ निर्धनतम तबके के परिवारों को पहुंच सकता है।

श्री सिंह ने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्यांचल के जनपदों को छोड़कर प्रदेश के अन्य जनपदों में योजना के तहत महिलाओं की भागेदारी निर्धारित 33 प्रतिशत से बहुत कम है। इस कारण प्रदेश के 26 जनपदों में यह प्रस्तावित किया गया है कि कम से कम 5 लाख महिला जॉबकार्ड धारकों को चिन्हित कर उन्हें योजना के अन्तर्गत काम पर आने के लिए प्रोत्साहित किया जाय।

ग्राम्य विकास सचिव ने बताया कि योजना को लागू करने के लिए सर्वप्रथम लक्षित जनपदों में वंचित परिवारों को चिन्हित कर इनका कम्प्यूटराइज्ड डाटावेस तैयार किया जायेगा। यह कार्य नोडल एजेन्सी तथा इसके द्वारा चयनित सिविल सोसाइटी अर्गनाइजेशन के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लक्षित परिवारों को ग्राम पंचायतवार चिन्हित करने के उपरान्त सिविल सोसाइटी अर्गनाइजेशन द्वारा इन्हें प्रोत्साहित कर मनरेगा के अन्तर्गत समूह गठित कर नियत प्रक्रिया के अनुसार काम के लिए आवेदन कराया जायेगा।

श्री सिंह ने बताया कि नोडल एजेन्सी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था होनी चाहिए और इसका चयन एक समीति द्वारा किया जायेगा। चयन समीति सचिव, ग्राम्य विकास की अध्यक्षता में गठित की गई है। आयुक्त ग्राम्य विकास, निदेशक गिरि इंस्टीट्यूट लखनऊ, निदेशक अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान चित्रकूट तथा उपायुक्त मनरेगा समीति के सदस्य हैं। अपर आयुक्त मनरेगा को समीति का सदस्य सचिव बनाया गया है। श्री सिंह ने बताया कि इस पूरे अभियान और रणनीति के तहत की जा रही कार्यवाही और इसके प्रभाव का मूल्यांकन थर्ड पार्टी द्वारा कराया जायेगा।

श्री सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण रणनीति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों/जिला कार्यक्रम समन्वयकों और मुख्य विकास अधिकारियों को भेज दिये गये हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रियाज अहमद के निधन पर डॉं0 रीता बहुगुणा जोशी ने शोक व्यक्त किया

Posted on 29 August 2010 by admin

लखनऊ -   जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर के अध्यक्ष श्री रियाज अहमद के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉं0 रीता बहुगुणा जोशी ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवारजनों को इस असहनीय कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान किये जाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

डॉ0 जोशी ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि श्री रियाज अहमद ने जनपद-फतेहपुर में पार्टी संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी की जो सेवा की है उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता, उनके निधन से हमने एक कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को खो दिया है, जिसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में हो पाना सम्भव नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दादा ध्यानचंद की होकी झाँसी के साथ-साथ देश से भी अनाथ हो गई है

Posted on 29 August 2010 by admin

झाँसी  - दादा ध्यानचंद जिनका जन्मदिन (29 अगस्त) पूरा देश खेल दिवस के रूप में मनाता है ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों [1928], [1932] और [1936] में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया। आंकड़ों से भी पता चलता है कि वह वास्तव में हाकी के जादूगर थे। भारत ने 1932 में 37 मैच में 338 गोल किए जिसमें 133 गोल ध्यानचंद ने किए थे। ध्यानचंद की अगुवाई में 1947 में भारत की युवा टीम ने पूर्वी अफ्रीका का दौरा किया। असल में तब जो न्यौता दिया गया था उसमें लिखा गया था कि यदि ध्यानचंद नहीं तो कोई टीम नहीं। ध्यानचंद तब 42 साल के थे और उन्होंने 22 मैच में 61 गोल दागे। उसी जादूगर की सबसे प्रिय ‘हॉकी’ आज कितनी दयनीय अवस्था में पहुँच गई है… ध्यानचंद की कर्म स्थली झाँसी में हर वर्ष  ध्यानचंद  की समाधी स्थल हीरोज फिल्ड पर हाकी एक वार फिर जिन्दा हो जाती है इस दिन झाँसी में मेराथन दोड़ का सुबह आयोजन किया जाता है और जगह जगह स्कूल कालेजो में खेलो का आयोजन किया जाता है……. वही  ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद देश में होकी के गिरते स्थर के लिए चिंतित है उनका कहना है की होकी के स्थर हो सुधारना है तो खिलाडियों को किरकेट  की  तर्ज पर शुभिधाओ  की अबशाकता है

बताने की जरूरत नहीं है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन इस खेल के साथ 14 सालों तक जो खिलवाड़ हुआ , उसी का नतीजा रहा कि 8 स्वर्ण, 1 रजत और2 काँस्य ओलिम्पिक पदक जीतने वाला भारत 80 साल के ओलिम्पिक इतिहास में पहली मर्तबा बाहर था।

दादा ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे और अपने काल में ऐसा नाम कमाया कि ‘क्रिकेट के संत’ माने जाने वाले डॉन ब्रैडमैन भी उनके कायल हो गए थे। हॉकी को उन्होंने भरपूर जीया और देश के लिए तीन ओलिम्पिक (1928 एम्सटर्डम), 1932 लॉस एंजिल्स और 1936 बर्लिन) खेलें और इन तीनों में वे ओलि‍‍म्पिक स्वर्ण विजेता टीम का हिस्सा बने। यदि दुनिया द्वितीय विश्वयुद्ध में नहीं झोंकी जाती तो दादा ध्यानचंद के गले में और स्वर्ण पदक लटकते रहते।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को चलाने वालों को कुछ सद्‍बुद्धि आई और उन्होंने दादा ध्यानचंद को हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा खेल नायक मानकर हर साल 29 अगस्त को देश में ‘खेल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया। बीते कई सालों से इस दिन पूरे देश में हॉकी यकायक जिंदा होती और अगले दिन फिर से मर जाती है। लकड़ी का यह जरा-सा डंडा (‍हॉकी स्टिक) सिर्फ उन हाथों तक सीमित रहता है, जो नियमित रूप से इसे गले से लगाए हुए हैं।

हिन्दुस्तान की हॉकी की दुर्दशा देखकर हर भारतीय का दु:खी होना लाजिमी है। जो लोग क्रिकेट को पागलों की तरह प्यार करते हैं, उनके दिल में भी राष्ट्रीय खेल के प्रति आस्था है लेकिन हॉकी पर से विश्वास इसलिए कम हो गया, क्योंकि बीते सालों में ऐसी लगातार कामयाबियाँ नहीं मिली, जिस तरह क्रिकेट में मिली।
बेशक यूरोपीय देश बहुमत के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने तरीके से नियम बनाते चले गए और मैदान पर खेली जाने वाली एशियाई शैली की हॉकी को ‘हिट एंड रन’ वाली शैली में तब्दील करके इसे नाइलोन की घास वाले मैदान तक ले गए, जहाँ घास गर्म होने पर उसे पानी की फुहारों से ठंडा किया जाने लगा। आधुनिक हॉकी एशियाई हॉकी को पूरी तरह लील गई।
जब नियम बनाए जा रहे थे, तब भारत, पाकिस्तान, कोरिया, जापान जैसे ताकतवर एशियाई देशों ने विरोध नहीं किया। एक गलती यह भी है कि यदि नए नियम और एस्ट्रोटर्फ आ गए थे तो क्यों नहीं भारत ने भी इसके लिए तैयारियाँ की? हकीकत यह है कि इस बदलाव में हम काफी पिछड़ गए।
यह ठीक वैसी ही स्थिति है जैसे कि गाँवों में मिट्‍टी पर लड़ने वाले पहलवान को बड़ा होने पर कुश्ती की मैट मिले और सुशील कुमार जैसे कम ही भाग्यशाली पहलवान होते हैं, जो अभाव में पलकर भी ओलिम्पिक से काँसे का पदक ले आते हैं। अब जबकि ‘गुदड़ी के दो लालों’ ने भारत को गरीब खेल माने जाने वाले कुश्ती और बॉक्सिंग में दो ओलिम्पिक पदक दिला दिए हैं तो हो सकता है कि इन खेलों का उद्धार करने पर भारत सरकार ध्यान दें।
1979 मेदादध्यानचंकोममेजानबामृत्यहुलेकिहोमेरहे, भारतीहॉकप्रति चिंतिरहेबेटअशोहमेशकहति मेरयहसपनि भारतीहॉकबाफिस्वर्णियुमेपहुँचेमेरबूढ़शरीमेभलनहीरहलेकिमैभारहॉकसम्मानजनस्थिति मेदेखनचाहतहूताकि खुजवामहसूसकूँ
इसमें कोई दो मत ‍नहीं कि दादा ध्यानचंद की आत्मा आज जहाँ भी होगी, वह इस बदहाली पर आँसू बहा रही होगी। जिस शख्स ने हॉकी में भारत की पहचान स्थापित की, आज उनकी ही कर्म स्थति झाँसी के साथ देश भी  हॉकी से  अनाथ हो गया  है।

परिचय -हॉकी के जादूगर दादा ध्यानचंद का जन्म प्रयाग (उत्तरप्रदेश) के राजपूत घराने में 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उनके पिता सामेश्वर दत्त सिंह भारतीय फौज में सूबेदार थे। सेना में रहते हुए उन्होंने भी खूब हॉकी में अपने जौहर दिखाए। मूलसिंह और रूपसिंह ध्यानचंद के दो भाई थे। ध्यानचंद की तरह रूपसिंह का भी हॉकी का जाना-माना चेहरा थे। पिता के तबादले के कारण ध्यानचंद ढंग से किताबों में मन नहीं लगा सके। यही वजह थी कि छठी कक्षा के बाद ही उन्हें पढ़ाई को अलविदा कहना पड़ा। कालांतर में पूरा परिवार झाँसी आकर बस गया।


Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में 11 केन्द्रो पर आज

Posted on 29 August 2010 by admin

परीक्षा केन्द्रो के 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू
आगरा - कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सहायक उप निरीक्षक (एक्ज्युकेटिव) परीक्षा 2010 आगरा नगर में 29 अगस्त को प्रात: 10 से 12 बजे और अपरान्ह में 2 से 4 बजे के मध्य 11 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जा रही है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया है कि परीक्षा को निर्विध्न सम्पन्न कराने एवं शान्ति व्यवस्था बनाने रखने हेतु महानगर के परीक्षा केन्द्रो के 200 मीटर की परिधि में जनहित में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा -144 के अन्तर्गत निशेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी एवं स्टाफ के अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति एकत्रित नही होगें। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी तक फोटोस्टेट मशीन, पीसीओ संचालित नही होगे। इस परिधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग नही हो सकेगा।  उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रो में बी.डी. जैन गल्र्स डिग्री कालेज, केन्द्रीय विद्यालय नं0 2,भगवती देवी जैन गल्र्स इण्टर कालेज, केन्द्रीय विद्यालय नं0 1, माया रानी गल्र्स इण्टर कालेज, एन.सी. बैदिक इण्टर कालेज, साकेत विद्यापीठ इण्टर कालेज, श्रीमती वैजन्ती देवी इण्टर कालेज, रत्नमुनि जैन इण्टर कालेज, विक्टोरिया इण्टर कालेज, आर.बी.एस. इण्टर कालेज सम्मिलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रैगिंग प्रतिशेध अधिनियम के बारे में सूचना बोर्ड लगायें - जिलाधिकारी

Posted on 29 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि एण्टी रैगिंग एक्ट में अभिलिखित प्राविधानों के अनुसार कालेजों के प्राचार्यो से समन्वय कर कालेजों के अन्दर व  आस पास सूचना पट पर निर्देश प्रिन्ट करा कर  प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि अधिनियम के अनुसार किसी शैक्षणिक संस्था के भीतर या उसके वाहर रैगिंग प्रतिशिद्व है। जो कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी शैक्षणिक संस्था के भीतर या बाहर रैगिंग करता है, उसमें भाग लेता है, दुश्प्रेरित करता है या उसका प्रचार करता है, उसे दो वशZ तक कारावास या दस हजार रूपये जुर्माना या दोने से दण्डित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि धारा-5 के अधीन अपराध के लिए दोश सिद्व किसी छात्र को विवर्जन के पॉच वर्ष तक की अवधि के लिए किसी शैक्षणिक संस्था में प्रवेश नही दिया जायेगा।

श्री अभिजात ने कहा है कि रैगिंग एक मानवीय उत्पीडन का कृत्य है और सभ्य समाज में एक अभिशाप है। अत: रैगिंग को रोकने में सक्रिय रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in