Archive | राज्य

महिला आयोग द्वारा विभिन्न जनपदों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

Posted on 15 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा इस माह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

आज बाराबंकी तथा हरदोई जनपद के कन्या महाविद्यलयों में यह शिविर आयोजित हुए जिनमें आयोग की सदस्य सचिव सुश्री अनीता वर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने छात्राओं को महिला अधिकारों तथा उनकी सुरक्षा तथा सम्मान की रक्षा के लिए बनाये गये कानूनों की जानकारी दी।

यह जानकारी आयोग की अध्यक्ष श्रीमती आभा अग्निहोत्री ने दी है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आगामी 22 सितम्बर को सीतापुर तथा लखीमपुर खीरी एवं 23 सितम्बर को लखीमपुर खीरी एवं उरई में इन शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिनमें विशेषज्ञ महिला अधिवक्ताओं,समाज सेवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि की भागीदारी भी सुनिश्चित कराई जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं घोषित करेगी

Posted on 15 September 2010 by admin

लखनऊ - उ0प्र0 में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये एक निर्णय के अनुसार चुनाव मैदान में अपने किसी भी स्तर के पंचायत चुनाव के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं घोषित करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवस्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि जो कांग्रेसजन चुनाव में प्रत्याशी बनकर जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते हैं वे अपनी व्यक्तिगत तैयारी के साथ चुनाव लड़ने को स्वतन्त्र होंगे।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व पार्टी नेताओं से अपेक्षा की है कि वे अच्छे प्रत्याशियों का समर्थन कर उनकी जीत सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनायें एवं ऐसे प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार के पिता के निधन पर शोक

Posted on 15 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - फैजाबाद से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार के पिता के निधन हो जाने पर जिले के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विवेक नगर निवासी पत्रकार सुधांशु उपाध्याय जो कि फैजाबाद से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता है उनके पिता स्व. नरसिंह नारायण उपाध्याय के निधन पर जिले भर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिये मौन धारण कर दुखी परिवार के प्रति ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिश्ठ पत्रकार विजय विद्रोही, जितेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण जयसवाल, अशोक जयसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, आसिफ बेग, महेश नरायण दूबे, असगर नकी, अंशु श्रीवास्तव, रवि दूबे, राजू सिंह, बब्लू सोनकर, लालजी, आशीश श्रीवास्तव,दिलीप अग्रहरि, राकेश शर्मा, रमन पाण्डेय, अशोक सहित दर्जनों पत्रकार गण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

गरीब प्रत्याशियों को दिया `फतेह मोहम्मद´ ने सहयोग

Posted on 15 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - जिले में कांग्रेस का परचम लहराने के लिये कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। चुनाव जिताने के लिये जनसम्पर्क भी चल रहा है। गौरीगंज में तो गरीब प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिये पूर्व विधायक के बेटे ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

जिले भर में पंचायत चुनाव के लिये सभी दलों से समर्थित प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनििश्चत करने के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक जनसम्पर्क का दौर जारी है। गौरीगंज में इस बार ब्लाक प्रमुख पद की सीट पिछड़ा वर्ग के महिला कोटे में आ गई है। यहां से दो गरीब लाल बहादुर यादव और मुंशी रजा की पत्नियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिये ताल ठोका है। आलम यह है कि इनके पास अभी झण्डी और बैनर तक के भी पैसों का अभाव है। पूर्व विधायक रहे स्व. नूर मोहम्मद के बेटे वरिश्ठ कांग्रेसी नेता फतेह मोहम्मद ने इन गरीब प्रत्याशियों को जिताने का मन बना लिया है। कांग्रेस समर्थित इन प्रत्याशियों के लिये वह हर सम्भव मदद करने के लिये तैयार हैं।

फतेह मोहम्मद ने बताया कि गरीब ही गरीब की पीड़ा को जान सकता है। इसलिये उन्होंने गरीब प्रत्याशियों को जिताने के लिये कमर कस ली है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

बेअसर रहा व्यापार मण्डल का बाजार बन्द

Posted on 15 September 2010 by admin

खुली रही  जगह-जगह दुकानें

व्यापारियों में हुई नोक-झोक

सुल्तानपुर - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आह्वाहन पर बुधवार को प्रदेश बन्द का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिले में छिटपुट घटनाओं को लेकर बन्द का कोई खास असर देखने को नही मिला। अपराहन करीब 12 बजे के बाद बाजार की अधिकतर दुकाने रोज की तरह खुली रहीं। जबकि संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमन्त्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी पिंकी जोवेल को देकर अपनी मांगों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराने की बात कही।

बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे के आसपास उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व सदस्य शहर की सड़कों पर बैनर पोस्टर के साथ दुकान बन्द कराने के लिये निकले। चौक, किराना मण्डी, सब्जी मण्डी की दुकानें बन्द कराने के बाद संगठन के प्रान्तिय अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सुरेन्द्र कसौधन नेता, आत्मजीत सिंह टीटू सहित दो दर्जन नेताओं ने गल्लामण्डी का रुख किया। यहां कुछेक दुकानों को बन्द कराने के बाद यह सभी जैसे ही गिफ्त कार्नर और कुरकुरे नमकीन के नाम से स्थापित दुकानों पर पहुंचे और दुकान बन्द कराने का प्रयास किया तो दुकान के मालिक रिंकू कसौधन एवं पिन्टू कसौधन ने बन्द का विरोध किया। जिस पर संगठन के नेतागण लूट पर उतारु हो गये। आखिर मोहल्ले वासियों के बीच-बचाव के बाद मामला शान्त हुआ। यहां से डाकखाना चौराहा होते संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमन्त्री को सम्बोधित अपना मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन की मुख्य मांगों में फार्म 38 का मूल्य 5 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किये जाने, सचल दल पैनाल्टी 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किये जाने, सभी व्यापारियों पर ईमेल रिटर्न का कहर बरपा करने, व्यापारियों को धारा 3/7 में अकसर जेल भेजे जानी जैसी मांगों का जिक्र किया गया है।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर महताब आलम, नगर महामन्त्री शाहिद परवेज, नगर उपाध्यक्ष सत्यदेव जायसवाल, मो. इलियास खान, सरदार बलदेव सिंह, संजय सिंह सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

बाल वैज्ञानिकों ने कम्प्यूटर पर अपनी योग्यता का परिचय दिया

Posted on 14 September 2010 by admin

लखनऊ, 14 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा  आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलिम्पयाड `कोफास-2010´ का तीसरा दिन प्रतियोगिताओं की सुन्दर लड़ी में पिरोया गया। जहां एक ओर वाद-विवाद, क्विज , टर्नकोट में छात्रों ने मौखिक रूप से अपने कम्प्यूटर ज्ञान का परचम लहराया तो दूसरी ओर वेबटेक और कम्प्यूटर विजर्ड प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के बाल वैज्ञानिकों ने कम्प्यूटर पर अपनी योग्यता का परिचय दिया।

आज तीसरे दिन मुख्य अतिथि जस्टिस ए. एन. वर्मा, जुडीशियल मेम्बर, आम्र्ड फोर्स ट्रिब्यूनल ने ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर प्रात: सत्र का उद्घाटन किया व अपने सारगर्भित सम्बोधन से देश-विदेश के बाल वैज्ञानिकों का ज्ञानवर्धन किया। जस्टिस वर्मा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि छात्र जो आज सीखते हैं वह कल पुराना हो जाता है। इसलिए छात्र वास्तव में सीखने की क्रिया ही सीख रहे हैं और हर पल नये अविष्कारों व खोजों से परिचित होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोफास जैसे अन्तर्राष्ट्रीय ओलिम्पयाड छात्रों में कई नई जानकारियां प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

सूर्या ग्रुप सबसे बड़ी जी.आई. पाइप कम्पनी बनी

Posted on 14 September 2010 by admin

लखनऊ - सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ (हरियाणा), ग्वालियर (मध्य प्रदेश) भुज (गुजरात) स्थित अपनी फैक्टिªयों के साथ भारत का सबसे बड़ा जी.आई. पाइप उत्पादक बन गया है। जल्द ही शिमोगा (कर्नाटक) में एक और फैक्टी होगी। बढ़ती मॉंग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढाने का काम सूर्या में लगातार जारी रहा है। सूर्या ग्रुप अपनी बहादुरगढ़ फैक्टरी में जी.आई. पाईप की प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए अपना पॉचवा व छठा प्लांट लगा रहा है। इंग्लैण्ड से गैस जेनरेटर सैट आयात किया गया है ताकि प्लांट में लगातार बिजली मिलती रहे। बहादुरगढ़ का स्टील पाईप प्लांट जो कि दिल्ली एन सी आर में है, भारत में अपनी तरह का एक सबसे बड़ा जी.आई. पाइप का प्लांट एक जगह में है। क्वालिटी में लगातार ध्यान व 40 साल का अनुभव रखते हुए इसने एक प्रीमियम ब्राण्ड का नाम स्थापित किया है।

अच्छी गुणवत्ता व सही समय पर माल उपलब्ध करने की योग्यता आसानी से नही मिलती। यह एक अच्छे पूंजी निवेश, मार्केटिंग व उत्पादक का नतीजा है। सूर्या ने तीव्र गति की जापानी तकनीकी की मिलों को स्थापित किया है जिनके माध्यम से उच्च स्तरीय गुणवत्ता सुनिश्चित होती है और ऊर्जा की बचत होती है। इंग्लैण्ड से आई उच्च िफ्रक्वेंसी की वेिल्डंग मशीनों से तैयार पाइप 100 प्रतिशत लीक-प्रूफ होता हैं। ग्राहकों की सेवा जल्द से जल्द हो, सूर्या ने ढुलाई और रसद की आवश्यक जरूरतों को ध्यान में रखा है। इन जरूरतों को मद्देनज़र रखते हुए यदि ग्वालियर में स्टील पाइप प्लांट लगाया जाय तो वह मध्य भारत की जरूरतों को पूरा कर सकता है। सूर्या शिमोगा (कर्नाटक) में नए पाइप प्लांट की स्थापना के साथ दक्षिण भारत में पैर पसारने की प्रक्रिया में है ताकि कर्नाटक के अतिरिक्त तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं केरल की मांगें पूरी हों।

सूर्या ग्लोबल स्टील ट्यूब्स लि. के सब्सीडियरी इस फैक्टी के लिए विश्वस्तरीय तकनीकी का आयात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

अपर जिलाधिकारी(नगर) द्वारा कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण

Posted on 14 September 2010 by admin

सभी सहायकों के काउन्टर और अनुभाग अधिकारियों के लिए केबिन बनेगी

आगरा - अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने आज अचानक संयुक्त कार्यालय कलक्ट्रेट में विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सहायक अपने पटल से सम्बन्धित पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखें और अलमारियों पर भी फाइलों की सूची/विवरण अंकित करें।

उन्होंने बताया कि विभिन्न सहायकों के लिए अलग-अलग काउन्टर और अनुभाग अधिकारियों के लिए केबिन शीघ्र बनाये जायेगें। उन्होंने बताया कि मनोरंजन कर कार्यालय को कलेक्ट्रेट में ही सिविल डिफेंस कार्यालय परिसर में िशफ्ट किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कर्मियों की सुविधा हेतु प्रथक से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके अभाव में कर्मचारियों कठिनाई हो रही थी।उन्होंने बताया कि पंचायत निर्वाचन कार्यालय में स्थान के अभाव को देखतें हुए वहां कार्यरत स्थानीय निकाय प्रभाग के लिए प्रथक से कक्ष निर्माण प्रारम्भ हो गया है।

श्री प्रकाश ने बताया कि जिन अनुभागों में कार्य की अधिकता है उन पटलों पर अन्य स्थानों से सहायकों को सम्बद्व करने के निर्देश दिये गये है।

निरीक्षण के अवसर पर बरिश्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह तथा अनुभाग प्रभारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियां अन्तिम रूप से तैयार

Posted on 14 September 2010 by admin

आगरा - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता  दिनांक 01 जनवरी 2010 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियां अन्तिम रूप से तैयार हो गई है।

इन नामावलियों का 14 सितम्बर को अन्तिम रूप से जनपद के अन्तर्गत पडने वाले सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान/ तहसील स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों पर कार्य दिवस में अवलोकन हेतु उपलब्ध है। सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया है कि जिला निर्वाचन कार्यालय में भी निर्वाचक नामावलियां जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करें-जिलाधिकारी

Posted on 14 September 2010 by admin

घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी अविलम्ब मौके पर पहुंचे

आगरा - जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों भ्रमणशील रहकर घटनाओं पर सत्त निगाह रखें और किसी भी घटना की सूचना पर अविलम्ब घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि असामाजिक और आपराधिक प्रवृति के तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करें, साथ ही क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों से भी संवाद बनाये रखे और समस्याओं के समाधान में उनका भी सक्रिय सहयोग लें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा समिति तथा शहरी क्षेत्रों में मौहल्ला स्तर शान्ति समितियों को बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये है और इन बैठकों में अधिकारी-भाग लेकर लोगों की समस्याएं भी सुनें। उन्होंने सिविल डिफेंस तथा अन्य समाज सेवी सस्थाओं का भी सक्रिय सहयोग लेने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी श्री अभिजात तथा डीआईजी दीपेश जुनेजा कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं दंगा नियन्त्रण स्कीम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संवदेनशील थानों में साइरन लगवाने तथा सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक उपकरण लाउडहेलर्स/ लाउडस्पीकर आदि भी वाहनों में लगवाने के निर्देश दिये।

उन्होंने निर्देश दिये कि एस.डी.एम तथा क्षेत्राधिकारी(पुलिस) संयुक्त रूप से शरारती तत्वों को चिन्हित कर पाबन्द करायें और गुण्डा तथा अराजक तत्वों के विरूद्व कडी कानूनी कार्यवाही करें। माफियों के विरूद्व गेंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करें। श्री अभिजात ने कहा कि अवैध रूप से दूध व नकली समान का व्यापार , सटृ कराने वाले,अवैध खनन, िशक्षा माफिया, ठेकेदार माफिया आदि विभिन्न प्रकार के माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही करायें। उन्होंने कहा कि लपकों की समस्या भी गम्भीर है, लपकों के विरूद्व भी गैंगस्टर की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीडन तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के उत्पीडन प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करें। श्री दिपेश जुनेजा ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर नज़र रखने के साथ लोगों से भी संवाद बनायेरखें। थाना दिवस तथा तहसील दिवस की िशकायतों का समय से निस्तारण करें। पंचायत निर्वाचन को देखते हुए ग्राम में लेखपाल,वीट के सिपाही तथा अन्य अधिकारी भी भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विन्दुओं को चििन्हत कर समय से उनका समाधान भी करायें।

बैठक में तहसीलवार तथा थाने वार कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सामाजिक सद्भाव विगाडने वाले सन्देशों तथा एस.एम.एस. की सूचना अधिकारियों को भी दें। नागरिकों के सक्रिय सहयोग से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में मद्द मिलती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायतों के निर्वाचन की तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया विकास खण्ड मुख्यालय पर ही होगी। मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार मतदान टोलियों ब्लाक मुख्यालय से ही प्रस्थान करेगी।

उन्होंने मतदेय स्थलों पर खराब पडें हैण्डपम्पों को अविलम्ब ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदेय स्थलों पर रैम्प आदि आवश्यकताओं की भी पूर्ति करादें। भ्रमण के दौरान स्थानीय समस्याओं का भी समाधान करायें ताकि संवेदनशीलता में कमी आये।

बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, एस.डी.एम., नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, सभी क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in