Archive | राज्य

रक्तदान की जानकारी छात्रों को देना आवश्यक नही:- डीआईओएस

Posted on 28 September 2010 by admin

हाईस्कूल-इण्टर कालेजो पर जिला विद्यालय निरीक्षक का कोई अंकुश नही है। न ही विद्यालय के बच्चों को रक्तदान की महत्ता की आवश्यकता है। उक्त कथन है जिला विद्यालय निरीक्षक का। उन्होंने कहा की पूरे देश में एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस मनाये जाने की तैयारी हो रही है। रक्तदान की तैयारी के लिये जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई थी। तीन बजे तक जिलाधिकारी नही पहुंची। बैठक की अध्यक्षता करने के लिये मुख्य राजस्व अधिकारी पहुंचे। वहीं अधिकांश अधिकारी नदारद रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जी.पी. कुश्वाहा ने जब इण्टर व हाईस्कूल के बच्चों को जागरूकता रैली में भाग लेने के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुरोध किया तो उन्होंने एक दम से हाथ खड़े कर दिये। कहा कि बच्चों को रक्तदान की जानकारी होना अवाश्यक नही है। होमागार्ड व पीआरडी के जवानों को जागरुक करने व रक्तदान देने की बात बैठक में होती रही। विदित हो कि उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण सोसायटी लखनऊ का स्पश्ट निर्देश है कि रक्तदान दिवस का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये, तथा जागरुकता रैली निकाली जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध शराब में 28 गिरफ्तार

Posted on 28 September 2010 by admin

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार कर 16 बोतल अवैध शराब तथा 195 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चिकित्सा िशविर का आयोजन

Posted on 28 September 2010 by admin

गरीबों के हित में कदम उठाना ही सबसे बड़ा पुण्य है। समाज मेंं ऐसे बहुत से लोग आज भी मौजूद है जिनके पास इतना धन नही कि वह अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा सकें है। जिसे दृिश्टगत रखते हुए मानव सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा िशविर का आयोजन किया गया है। मानव सेवा के डायरेक्टर बी.के. शुक्ला ने बताया कि गरीब, असहाय लोगों की सहायता के लिये िशविर लगाया जायगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां

Posted on 28 September 2010 by admin

चुनाव आते ही चुनाव आयोग से िशकायत करने का सिलसिला शुरु हो गया है। किसी ग्राम सभा में धन बांटने तो कहीं पर विधवा व विकलांग पेंशन बनवाने की बात समाने आ रही है।

विकास खण्ड बल्दीराय के अन्र्तगत ग्राम सभा तिरहुत के कुछ प्रत्यािशयों ने आरोप लगाया है कि कुछ उम्मीदवार वोटों की लालच में गरीब मासूम जनता को ठगने पर आमादा हैं। जबकि इस समय पूरे जिले में आचार संहिता लागू है, इस मौके पर विधवा, विकलांग पेंशन का लागू करने का प्रावधान है। बावजूद इसके कुछ प्रत्याशी गांव की गरीब जनता को लुभावने की कोिशश करते हुए विधवा और विकलांगों के पेंशन लागू करने का दावा करते हुए फार्म भरवा रहे हैं। तो कुछ उम्मीदवार उनके बैंक खातों का प्रमाण भी मांग रहें है। इसी कड़ी में कई क्षेत्रों में नगद रुपया देने और मांस-मन्दिरा की व्यवस्था कराने की भी बात राजनैतिक गलियारों में तेज है। इसी क्रम में गुवाआं के प्रधान प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद पर आरोप है कि वह रुपया बांट कर मतदाताओं को रिझा रहे हैं। जिसकी िशकायत चुनाव आयोग से की गई है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग का डण्डा किस कद्र चलता है। हालांकि इस समय पूरे जिले में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां सरे आम उड़ाई जा रही है। जिसमें शासन सत्ता का सुख भोग उठाने वाले अव्वल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

“ईट का जवाब पत्थर से´´ देने की फिराक में मनरेगा मजदूर

Posted on 28 September 2010 by admin

प्रधानी हो या जिला पंचायती, कम लागत में मुनाफे का सौदा, घाटे का सवाल ही नही, आखिर फिर कौन है जो इस अकूत धन दिलाने वाले धंधे को अपनाने से कतराये ! यही सबब है कि जिसे देखो वही `सफेद कुर्ता´ पहने टोली लेकर पर्चा दाखिले को चला निकला है। पर इनमें से कुछ ही हैं जिन्होंने पहले गांव के विकास एवं मतदाताओं के सुख-दुख में शरीक होना मुनासिब समझा, वरना अधिकतर तो जानकर भी अंजान बने रहे। शायद इसी का फायदा उठाकर कई जगह मतदाताओं ने अपनी जायज मांगोें के बैनर तले चुनाव का बहिश्कार करने का डंका पीट दिया है। बानगी के तौर पर विकासखण्ड दूबेपुर अन्र्तगत भादा गांव के मनरेगा मजदूरों की दशा काफी है। यहां काम के एवज कम मजदूरी के प्रकरण पर सैकड़ों मजदूरोें ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को चेताया है कि अब ईट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा।

सनद रहे कि मई 2010 के महीने की बात है। विकासखण्ड दूबेपुर अन्र्तगत भादा गांव में महात्मा गांधी राश्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत लगभग सैकड़ों मजदूर ने आदशZ तालाब के निर्माण में मेहनत-मशक्कत के साथ काम किया था। इस सन्दर्भ में प्रदेश की मुख्यमन्त्री मायावती एवं जिलाधिकारी पिंकी जोवेल को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजे गये िशकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अमले ने योजना के अनुरुप लगभग 35 दिनों तक तालाब की खोदाई आदि का कार्य हम सभी से लिया। नियमत: प्रति मजदूर को प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये मजदूरी देने का प्रविधान है।

आरोप है कि जाब कार्ड में 100 रुपये देय के हिसाब से मजदूरी चढ़ा दी गई है। जबकि वास्तविकता यह है कि सैकड़ों मजदूरों को काम के एवज कम मजदूरी दी गई। िशकायती पत्र के मुताबिक तो साफ जाहिर किया गया है कि प्रति मजदूर 20 रुपये का ही भुगतान किया गया है। जिसको लेकर मनरेगा मजदूरों ने कई बार िशकायत भी किया, हल न निकलते देख इन मजदूरों ने प्रदशZन कर भी अपनी मांग रखी। लेकिन यहां भी बात नही बन सकी। अब मौका देख चौका मारने की स्थित को अपनाते हुए चुनावी बयार में सभी मनरेगा मजदूरो ने चुनाव का ही बहिश्कार करने की घोशणा कर दिया है। जिससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच यह प्रकरण चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्यािशयों ने शुरु कर दिया जनसम्पर्क

Posted on 28 September 2010 by admin

नामांकन शुरु होते ही नामांकन के बाद प्रत्याशी जीत दर्ज कराने के लिये हर हथकण्डा अपना रहे हैं। चुनाव के पहले भले ही प्रत्याशी नज़रे चुरा लेते रहें हों लेकिन अब पै लगी व माथा टेकने में अव्वल हैं। हालांकि कई उम्मीदवार अपने किये कराये कार्यों को भुना रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में छुट भईया नेताओं की चान्दी है। डोर टू डोर जा कर वह अपने प्रत्याशी के लिये मैदान में डटे हैं। वार्ड नम्बर 23 कुड़वार ब्लाक के जिला पंचायत प्रत्याशी मोहम्मद शोएब ने अपने समर्थक अजीम खां, कक्कू, गयादीन, मुज्जू, शहरयार, रामसुमेर ने गजेहड़ी सौहगोली, कमालपुर , अझुई, हरकपुर, रवनिया पूरब, मनियारपुर आदि गांव जाकर मतदाताओं से वोट मांगें। वहीं वार्ड नम्बर तीस के बसपा समर्थित प्रत्याशी यार मोहम्मद ने अतीक, तौकीर समेत दर्जनों समर्थकों के साथ कमनगढ़, भोयें, अहिमाने, लोहरामऊ, आदि क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से वोट मांगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तमिलनाडु पर्यटन विभाग व्दारा विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

Posted on 28 September 2010 by admin

विश्व पर्यटन दिवस पर तमिलनाडु सरकार के पर्यटन विभाग व्दारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी एम0आर0 िशन्नादुरई ने बताया कि तमिलनाडु पर्यटन विभाग व्दारा गत वशोZं की भान्ति इस वशZ भी 27 सितम्बर, 2010 को अपरान्ह 3 बजे से 50 डी, पुरानी ईदगाह कालौनी स्थित तमिलनाडु पर्यटन कार्यालय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा होंगे। विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं व्दारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेेंंगे।

श्री िशन्नादुरई ने बताया कि इस अवसर पर तमिलनाडु के विभिन्न पर्यटन और तीर्थ स्थलों के बारे में जानकारी के साथ-साथ तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम चैन्नई व्दारा आयोजित टूर पैकेजेज, पर्यटन सुविधाओं, होटल बुकिंग आदि के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर बधाई देते हुए कहा है कि तमिलनाडु आने वाले सभी पर्यटकों का हादिZक स्वागत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत निर्वाचन हेतु अधिगृहीत वाहन अनिवार्य रूप से कल उपलब्ध करादें।

Posted on 27 September 2010 by admin

अपर जिलाधिकारी (ना0आ0)  ए0के0 मौर्य ने बताया है कि पंचायत निर्वाचन हेतु विभिन्न विभागों के वाहन अधिगृहीत किये गये हैं। इनके अधिग्रहण हेतु आदेश भी तामील करा दिये हैं, परन्त अभी भी कुछ विभागों ने वाहन उपलब्ध नहीं कराये हैं जिससे निर्वाचन कार्य में बाधा हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि विभागीय अधिकारी का व्यक्तिगत दायित्व होगा कि सोमवार को प्रात: अपने वाहन ड्यूटी परिसर में उपलब्ध करादें अन्यथा सुसंगत धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज करा दी जायेगी और विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से भी जिम्मेदार होगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राश्ट्रमण्डल खेलों के दौरान अतिथियों के स्वागत हेतु उत्तम व्यवस्थाएं

Posted on 27 September 2010 by admin

मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोवडे ने कहा है कि राश्ट्रमण्डल खेलों के दौरान आगरा आने वाले अतिथियों के लिए सभी व्यवस्थाएं उच्च कोटि की सुनििश्चत की जायें ताकि खिलाडी एक यादगार लेकर वापस जायें। उन्होंने अधिकारियों की टीम वार ड्यूटी लगाने और गाइडों के प्रिशक्षण हेतु निर्देश दिये हैं।

110

श्री बोबडे आज सायं स्वयं आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में स्पेशल शताब्दी ट्रेन से 5 अक्टूबर से खेलों के दौरान आने वाले वििशश्ट अतिथियों तथा खिलाडियों आदि के आगमन पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

डी0आर0एम0 रेलवे देवेश मिश्रा ने बताया कि 14 कोच वाली स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर को आगरा आयेगी और भ्रमण के उपरान्त अतिथिगण सायं उसी ट्रेन से दिल्ली वापस चले जायेंगे। प्रत्येक कोच के लिए लो फ्लोर बसें निर्धारित रहेंगी।

श्री बोबडे ने कहा कि प्रत्येक बस में गाइड तथा ब्रोशर, पानी की बोतल आदि सामग्री सुलभ रहेगी और बस में एनाउन्समेंट की भी व्यवस्था रखी गई है। विभिन्न स्थानों के लिए पर्यटन, रेलवे, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, पुरातत्व, सी0आई0एस0एफ0 आदि विभागों के समन्वयन अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं।

बसें कैंण्ट रेलवे स्टेशन से सीधे िशल्पग्राम जायेंगी जहां से अतिथि बैटरी बसों तथा गोल्फ कोर्ट के व्दारा ताजमहल पहंुंचेंगे और ताजमहल का अवलोकन करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक 24 लो फ्लोर ए0सी0 बसोें की व्यवस्था करायेंगे जिनमें एनाउन्समेंट सिस्टम भी लगा होगा। अतिथियों का प्रवेश ताज महल के पूर्वी गेट से होगा। इस अवधि में अन्य पर्यटक पिश्चमी गेट या दक्षिणी गेट से प्रवेश कर सकेंगे। इन बसों के लिए तैनात गाइडों के लिए विशेश प्रिशक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बैठक में सुझाव दिया गया कि इन लगभग 700 अतिथियों के लिए ताजमहल की टिकट एक साथ पर्याप्त समय पूर्व ही ले लें। अतिथियों को पूर्व में ही बतादें कि साथ में क्या सामान ले जाना वर्जित है। टिकट के साथ एक विशेश कैटरी बैग में फोल्डर, पानी की बोतल, शू कवर बस में ही दे दिये जायेंगे।

अतिथि ताज महल अवलोकन के उपरान्त दोपहर के भोजन के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

बैठक में आई0जी0 विजय कुमार, जिलाधिकारी अमृत अभिजात, डी0आई0जी0 एन्टनी देवकुमार, उपाध्यक्ष तनवीर जफर अली, सी0आई0एसफ0एफ, पर्यटन, चिकित्सा, रेलवे पुलिस, गाईड एसो0, रोडवेज आदि के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कुत्तों से परेशान हैं मोहल्लेवासी

Posted on 26 September 2010 by admin

इन दिनों नई बस्ती के लोग पागल कुत्ते से परेशान हैं। बच्चों का इसकी डर से घर से निकलना दूभर हो गया है। विरोध करने पर दबंग मारपीट पर उतारु है। एसपी ने मामले को गम्भीरता से लिया है।

कोतवाली नगर अन्र्तगत नई बस्ती मोहल्ले में लहरी बैण्ड वाले ने चार कुत्ते पाल रखें हैंं। जिसका शिकार मासूम बच्चे अकसर हो जाते हैं। मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डाक्टर ए.के.राघव को पत्र देकर कहा है कि जब कोई कुत्तों को हटवाने का विरोध करता है तो उसके मालिक जान से मारने की धमकी देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in