Archive | राज्य

जातिगत आधार पर सही जनगणना भारत में सभव नहीं ज् डॉ. वैदिक

Posted on 27 October 2010 by admin

अंग्रेजी की अनिवार्यता को बिना समाप्त किये देश में सर्वशिक्षा अभियान अधूरा

जातिगत आधार पर सही जनगणना भारत में सभव नहीं। उच्च न्यायालय ने भी आर्थिक आधार पर पिछडे़ लोगों को आरक्षण देने की बात कही है। जनमना जाति जड़ता का प्रतीक है। शिक्षा में जाति के आधार पर नहीं बल्कि जरूरत के आधार पर आरक्षण दिया जाय। उक्त बातें पीटीआई के पूर्व सपादक व चिन्तक डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त की।

गनपत सहाय महाविद्यालय में बाबू गनपत सहाय जयन्ती में मुय अतिथि के पधारे डॉ. वैदिक ने सुलतानपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे कहा कि भारत में वैज्ञानिक आधार पर जाति के आधार पर जनगणना नहीं हो सकती। क्योंकि एक जिले में 2 लोग सूद्र हैं, दूसरे जिले में यही लोग अपने को वैश्य बताते हैं तो तीसरे जिले में उन्हीं के वंशज अपने को राजपूत कहलाते हैं। एक प्रान्त में जो लोग ब्राह्मणों की तरह जाने जाते हैं, वहीं दूसरे जगह सूद्र हैं। एक ही जाति में रोटी और बेटी का व्यवहार नहीं है। जाति व्यवस्था का प्राण है ऊंच-नीच का भाव। मैं ऊंचा और तू नींचा, इसके बिना जाति व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। इसीलिए जे.एच. हट्टन ने का है कि जाति जनगणना कभी भी वैज्ञानिक ढंग से नहीं हो सकती। जनगणना पर 40 अरब रूपया खर्च किया जा रहा है। यह सब राजनेताओं का खेल है। नेता लोग अन्दर से यह समर्थन करते हैं कि जातिगत आधार पर जनगणना न हो किन्तु वोट की राजनीति के आगे वह मजबूर हैं। जाति के आधार पर वोट मांगे और योग्यता को नज़रअन्दाज किया गया तो इसका विरोध होगा। समाज में प्रेम बढ़े यह मैं चाहता हंू। यह तभी होगा जब देश से जातिवाद का उन्मूलन हो।

डॉ. वैदिक से अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं अंग्रेजी की अनिवार्यता हटाये बिना सर्वशिक्षा अçायान बिलकुल विफल हो जायेगा। किसी भी विदेशी भाषा को बच्चों पर थोपने वाली सरकार यदि सर्वशिक्षा की बात कहती है, तो इससे बड़ी पाखण्ड क्या होगा। जिस देश में बीस करोड़ बच्चे प्राथमिक शालाओं में भतीü होते हैं और उनमें से साढ़े उन्नीस करोड़ बच्चे अंग्रेजी के कारण बीए तक नहीं पहुंच पाते। उस देश में सर्वशिक्षा कैसे हो सकती है। किसी विषय में अगर बच्चे सबसे अधिक फेल होते हैं तो वह अंग्रेजी है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का रट्टा लगाने में उनकी ताकत सबसे अधिक खर्च होती है। उनमें हीनता का भाव भी पनपता है। अंग्रेजी की अनिवार्यता के कारण गरीबों व वंचितों के बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते। इसीलिए देश में चल रही अंग्रेजी की अनिवार्य शिक्षा पर पूर्ण प्रतिबन्ध होना चाहिए। प्रत्येक विषय की पढ़ाई उच्चतम स्तर तक मातृ भाषा के माध्यम से होनी चाहिए। डॉ. वैदिक ने आगे कहा कि मैं विदेशी भाषाओं के पढ़ने-पढ़ाने का विरोधी नहीं हूं। मैं स्वयं विदेशी भाषाओं का जानकार हूं और उसका प्रयोग भी करता हंू। विदेशी ज्ञान विज्ञान का लाभ उठाने के लिए विदेशी भाषाओं का जमकर प्रयोग होना चाहिए, किन्तु छात्रों पर अनिवार्य रूप से थोपना वैसे ही है जैसे हिरन की पीठ पर घास लादना। हिन्दुस्तान की सरकारें व नेतागण इस मुद्दे पर बिलकुल मौन हैं। दुभाüग्य है इस मुद्दे पर उनका ध्यान ही नहीं जाता है। इस विषय पर देश में जबरदस्त आन्दोलन चलना चाहिए। अंग्रेजी की अनिवार्यता एक प्रकार का निष्कृष्ट जातिवाद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा इसौली विधायक एवं उनके ब्लाक प्रमुख भाई सहित नव लोगों पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज

Posted on 27 October 2010 by admin

•    कानूनगो रामकुमार यादव की पत्नी मझवारा से है प्रधान पद की उम्मीदवार
•    पर्चा न उठाने पर मिल रही थी हत्या की धमकी

जिले के इसौली विधान सभा सीट से बसपा विधायक चन्द्र भद्र सिंह उर्फ सोनू एवं उनके भाई धनपतगंज ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सहित नौ लोगों के विरूद्ध फैजाबाद जनपद की बीकापुर कोतवाली में अपहरण, हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बीकापुर में कानूनगो के पद पर पदस्थ विधायक सोनू सिंह के गांव मांयग से सटे गांव मझवारा निवासी रामकुमार यादव की पत्नी कमला यादव प्रधान पद की उम्म्ीदवार हैं। आरोप है कि विधायक के गुर्गो ने उसे नाम वापस लेने के लिए धमकाया था और उसके पति की हत्या कर देने की चेतावनी दी थी। शव मिलने के बाद आक्रोिशत सैकड़ो लोगो ने सेमरौना के पास कुड़ेभार-हलियापुर मार्ग अवरूद्ध कर बुलेरो व मोटर साईकिल फूंक दी। घटना की संवेदनशीलता देखते हुए क्षेत्र में कई थानो की पुलिस और पी.ए.सी. के जवान तैनात कर दिये गये हैं।

बताते चले कि बीकापुर में कानूनगो के पद पर पदस्थ रामकुमार यादव निवासी मझवारा की पत्नी कमला यादव प्रधानी चुनाव में प्रत्याशी थी। बीती शाम निर्वाचन ड्यूटी से घर लौटते समय दिक्खनवारा गांव के पास सफारी सवार हथियार बन्द बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। मंगलवार की सुबह समरौना गांव के पास रामकुमार यादव का शव मिला। हत्या की सूचना पाकर हजारोे ग्रामीण सड़क पर उतर आये और कुड़ेभार-हलियापुर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। आक्रोिशत लोगों ने बुलेरो जीप व एक मोटर साईकिल आग के हवाले कर दी। खबर पाकर डीएम डा0 पिंकी जोवेल, पुलिस अधीक्षक ए.के.राघव समेन्त कई थानो की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और स्थिति को काबू किया। गुस्साये लोगो का कहना था कि कमला यादव का नाम वापस लेने के लिए विधायक के गुर्गे धमकी दे रहे थे, ऐसा न होने पर रामकुमार यादव की हत्या कर दी गई। फिलहाल क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुंआ है। विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। विधायक और उनके भाई सन्त ज्ञानेश्वर हत्या काण्ड से गतमाह बरी हुए थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधान ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक को किया लहुलुहान

Posted on 27 October 2010 by admin

पंचायत के दौरान प्रधान और उनके समर्थको ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक को लहुलुहान कर दिया। विरोध में सैकड़ो गमीणो ने बंधुआकला चौकी का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। फिलहाल अभी तक मामले की रपट अभी तक नहीं दर्ज हो सकी है।

कुड़वार थाना क्षेत्र के शहाबागंज बाजार के पास कुंजड़ा विरादरी की पंचायत चल रही थी बात बढ़ने पर जूड़ूपुर ग्राम प्रधान सिद्दीक डॉक्टर पर टूट पड़े। आरोप है कि इन लोगो ने कुल्हाड़ी व ईट, पत्थर से प्रहार कर डॉक्टर को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की खबर पाते ही ग्रामीण आक्रोिशत हो उठे, बन्धुआकला चौकी पहुंच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। चौकी प्रभारी की सूझ बूझ से मामला शान्त हो सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देने की घोषणा की

Posted on 24 October 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने राज्य कर्मचारियों तथा कैजुअल/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2009-10 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। इस सम्बंध में आवश्यक शासनादेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

19शासनादेश के अनुसार समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के ऐसे कर्मचारियों, जिनके द्वारा धारित पद अधिकतम ग्रेड वेतन 4800 रूपये (पूर्ववर्ती अपुनरीक्षित वेतनमानों में जिनके वेतनमान का अधिकतम 13500 रूपये से कम है) में हैं को वर्ष 2009-10 के लिए 30 दिन का तदर्थ बोनस कतिपय शर्तों प्रतिबंधों के अधीन स्वीकृत किया गया है।

शासनादेश के अनुसार नये वेतन संरचना के अन्तर्गत ग्रेड वेतन 4800 रूपये तक के पद (पूर्ववर्ती अपुनरीक्षित वेतनमानों में जिनके वेतनमान का अधिकतम 13500 रूपये से कम है) पर कार्यरत ऐसे अराजपत्रित कर्मचारियों, जिन्हें यह ग्रेड वेतन/वेतनमान से उच्च ग्रेड वेतन अथवा वेतनमान, समयमान वेतनमान अथवा वित्तीय स्तरोन्नयन के रूप में अनुमन्य हुआ हो और उनके स्टेटस में परिवर्तन न हुआ हो, को भी तदर्थ बोनस अनुमन्य होगा। यह सुविधा केवल उन कर्मचारियों को अनुमन्य होगी, जिन्होंने 31 मार्च, 2010 को एक वर्ष की निरन्तर सेवा पूरी कर ली थी।

कैजुअल/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, जिन्होंने 31 मार्च, 2010 को तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक लगातार कार्य किया हो और प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन कार्यरत रहे हों, को भी यह सुविधा अनुमन्य होगी। ऐसे पूर्णकालिक कर्मचारियों को भी, जिन्होंने 31 मार्च, 2010 तक एक वर्ष निरन्तर सेवा पूरी नहीं की है परन्तु इस तिथि तक कैजुअल/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में (दोनों अवधियों को सम्मिलित करते हुए) तीन वर्ष या उससे अधिक समय तक लगातार कार्य किया हो और प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन कार्यरत रहे हों, यह सुविधा अनुमन्य होगी। ऐसे मामले में सम्बंधित कर्मचारी के लिए मासिक परिलब्धियॉं 1200 रूपये प्रतिमाह मानी जायेंगी।

शासनादेश के अनुसार सभी श्रेणी के कर्मचारियों जिन्हें बोनस की सुविधा अनुमन्य है को तदर्थ बोनस की अनुमन्य धनराशि का 50 प्रतिशत भाग सम्बंधित कर्मचारी के भविष्य निधि में जमा किया जायेगा तथा शेष 50 प्रतिशत धनराशि का नगद भुगतान किया जायेगा। यदि कोई कर्मचारी भविष्य निधि खाते का सदस्य नहीं है तो उसे यह धनराशि राष्ट्रीय बचत पत्र (एन0एस0सी0) के रूप में दी जायेगी। जो कर्मचारी अधिवर्षता की आयु पर 31 मार्च, 2010 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके है अथवा 30 अप्रैल, 2011 तक सेवानिवृत्त होने वाले हों, उनको अनुमन्य तदर्थ बोनस की सम्पूर्ण धनराशि का नगद भुगतान किया जायेगा।

ऐसे कर्मचारी जिनके विरूद्ध अनुशासन एवं अपील नियमावली के अन्तर्गत विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही अथवा किसी न्यायालय में अपराधिक मुकदमा लिम्बत हो, को तदर्थ बोनस का भुगतान ऐसी अनुशासनात्मक कार्यवाही अथवा मुकदमे का परिणाम प्राप्त होने तक स्थगित रहेगा, जो दोषमुक्त होने की दशा में ही अनुमन्य होगा। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को वर्ष 2009-10 में किसी विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही अथवा अपराधिक मुकदमे में दण्ड दिया गया हो, उन्हें तदर्थ बोनस देय नहीं होगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है किसी वित्तीय वर्ष के तदर्थ बोनस के सम्बंध में एक बार निर्णय लिये जाने के पश्चात् आगामी वषोZं में किसी भी परिस्थिति में पुनर्विचार नहीं किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी का प्रकाषन एवं प्रसारण हेतु वक्तव्य-

Posted on 24 October 2010 by admin

आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए उत्तर प्रदेष में पंचायत चुनावों
के तीन चरण पूरे हो गए हैं। सरकार ने इनमें पूरी मनमानी की है और जिला प्रषासन
पूरी तरह बसपा मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और दबंगों के सामने नतमस्तक है।

समाजवादी पार्टी लगातार चेताती रही है कि अपराधिक तत्वों को खुली छूट दिए जान
से चुनावों में हिंसा और उप्रदव होगें, किन्तु सरकार ने जानबूझकर यह सब होेने
दिया है। तीसरे चरण के मतदान में भी सरकारी धांधली के चलते आधा दर्जन स्थानों
पर मतपेटियां लूट ली गई, तीन जाने गईं, पचास से ज्यादा घायल हुए,
लाठी-गोली-पथराव की घटनाएं घटीं।  अब सरकारी प्रवक्ता और मुख्यमंत्री की
अधिनायकषाही के समक्ष असहाय राज्य निर्वाचन आयोग यह सफाई दे रहे हैं कि यह सब
तो होता ही रहता है। लोकतंत्र के साथ यह घिनौना खेल है जिसके परिणाम आगे चलकर
काफी गंभीर हो सकते है। स्वतंत्र व निश्पक्ष चुनावों पर धब्बा लगा तो फिर
संविधान की मर्यादा कहां बचेगी?

चिन्ता की बात तो यह है कि पंचायत चुनावों में सभी कायदे कानून टूटते गए
हैं और प्रषासन मूक बना रहा है। उत्तर प्रदेष सरकार के मंत्री बाबू सिंह
कुषवाहा एवं दद्दू प्रसाद अपने निकट संबंधियों को बांदा जनपद में चुनाव लड़ा
रहे हैं। इन मंत्रियों द्वारा क्षेत्र में घूम-घूमकर मतदाताओं को धमकियां और
प्रलोभन दिए जा रहे हैं। जिला प्रषासन नतमस्तक होकर तमाषा देख रहा है। पूरे
जनपद के प्रत्याषी मतगणना मंे धांधली का अंदेषा बता रहे है। पंचायत चुनाव के
दौर में ही बांदा जनपद के वार्ड संख्या 7 की ग्राम सभाओं में सांसद निधि से
सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड नं0 1 में रातों रात बिजली के तार
खम्भें व ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत व्यवस्था की जा रही है। मंत्री दद्दू
प्रसाद चुनाव के दौर में तमाम घोशणाएं कर मतदाताओं को बसपा प्रत्याषियों को
जिताने के लिए दबाव बना रहे है।

यह चुनाव का अजीब मखौल है कि प्रत्याषियों तक के वोट फर्जी लोगों ने डाल
दिए। सत्तारूढ़ दल के बाहुबलियों ने अपने असलहों के साथ मतदान केन्द्रो के
समक्ष षक्ति प्रदर्षन किया। मतदान में गड़बड़ी की षिकायत करने वालों को ही
पुलिस ने भगाने और उन पर डंडा चलाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी की स्पश्ट
राय है कि यदि ऐसी ही स्थिति रही तो चैथे चरण में भी लेाकतंत्र की हत्या होने
से नहीं रोका जा सकेगा।

Ashish Yadav ( Sonu )
Samajwadi Party
+91 94155 46049 (Mobile) BSNL
+91 9198691546  (Mobile) Airtel

Comments (0)

दुर्गा पूजा महोत्सव में रहा अव्यवस्था का शिकार

Posted on 24 October 2010 by admin

28•    समाजिक संगठनो के भरोसे रहे श्रद्धालू

18 प्रशासन ने नहीं किया व्यवस्था का पुख्ता इन्तिजाम
ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव मां भगवती की कृपा से सम्पन्न हो गया, परन्तु प्रशासनिक स्तर पर मामला धीला धाला ही रहा। ऐिशया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला दुगाZ पूजा महोत्सव पुलिस व्यवस्था नाम मात्र की ही रहीं। विगत  वर्षों में जिला प्रशासन के स्तर पर पुलिस की व्यवस्था हर चौराहो पर टावर लगाकर मेला को नियिन्त्रत किया जाता रहा परन्तु इस वर्षों पुलिस व्यवस्था नगण्य रही। मात्र कुछ चौराहो पर छोड़कर कहीं भी पुलिस के सिपाही नज़र नहीं आये। महिला पुलिस का तो टोटा ही रहा। मनचले लड़के मेले में अपना कार्य करते रहे। जिला प्रशासन के स्तर पर कहीं भी महिलाओं के लिए विश्रामालय एवं उनकी आवश्यकताओं पर ध्यान दिया गया। महिलाएं एवं बच्चे आराम करने के लिए तरसते रहे, पानी पीने की व्यवस्था भी सुचारू  रूप से नहीं दिखायी पड़ी, सामाजिक संगठन भी इस बार औपचारिकता करते नज़र आये। अपने कैम्प में बैठकर ही सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा लिये सामाजिक संगठन व्यवस्था का संचालन करते रहे जिससे मेंले में आराजक तत्व हावी रहे। कुछ मेलार्थियों  से बात करने पर उन्होने बताया कि जिला प्रशासन को मेलार्थियों के लिए विश्रामालय की व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए क्योंकि लोग इतनी देर तक टहलते ही रहे उनको विश्राम करने का स्थान तो होना चाहिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साले ने खिलाया बहनोई को जहर

Posted on 23 October 2010 by admin

थानाक्षेत्र बल्दीराय के अन्र्तगत ग्राम सभा बहेरी पंड़रे निवासी इकरार बेग उर्फ लल्लू उम्र लगभग 25 वशZ अपनी ससुराल नन्दौली गनापुर स्थिति अपने ससुर फारूख खां के यहां गया था। जहां पर उसके साले रिजवान ने उसे धोखे से जहर खिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब होते देख उसे उसके गांव के किनारे एक बाग में फेक दिया गया जहां पर लोगो द्वारा व्यक्ति को पहचानने के बाद उसके घर पर सूचना दी गई। परिवार वालो ने सूचना पाकर बदहोशी हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाकर इलाज करवा रहे हैं जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हंई है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोटर साईकिल व साईकिल की टक्कर

Posted on 23 October 2010 by admin

थानाक्षेत्र हलियापुर के अन्र्तगत ग्राम सभा डेहरियावां निवासी राजप्रताप सिंह पुत्र सत्यनाम सिंह अपनी मोटर साईकिल यू.पी.44 टी. 9146 से कहीं जा रहा था कि सामने से साईकिल सवार एक व्यक्ति के आ जाने के कारण से दोनो में भिड़न्त हो गई जिससे दोनो लोगो को गम्भीर चोंटे आयी तथा वहां पर मौजूद लोगो ने तुरन्त स्थानीय थाना हलियापुर को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एस.एन.तिवारी ने घायलो को अस्पताल पहुंचाकर उनके घर वालो को सूचना दी जिसपर घर वाले पहुंच कर घायलो का ईलाज करवाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पत्नी से नाराज पति ने खाया जहर

Posted on 23 October 2010 by admin

थानाक्षेत्र कुड़वार के अन्तर्गत ग्राम सरैया निवासी अरविन्द दूबे उम्र लगभग 28 वशZ पत्नी के मायके से न आने के कारण से शुक्रवार को जहर खा लिया। जिसकी वहज से उनकी हालत बिगड़ती देख परिवारजनो ने आनन फानन में जिला चिकित्सालय ईलाज के लिए लाये जहां पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छिटपुट विवाद के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न

Posted on 23 October 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान छिटपुट विवाद के बीच आज सम्पन्न हुआ। इस बाद विभिन्न जगहों पर तैनात कर्मचारी व पुलिस कर्मियों को काफी तैयारियों के साथ  मतदान केन्द्रो पर भ्रमण करते हुए पाया गया तथा दूसरी तरफ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटो को भी विभिन्न पोलिंग बूथों पर पड़ रहे मतदान का जायजा लेते हुए देखा गया। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बक्शा नहीें जायेगा। प्रशासन की बात को ध्यान में रखते हुए बूथों पर तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को सक्रिय पाया गया जिसके चलते चुनाव मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। विभिन्न मतदान केन्द्रो पर जिलाधिकारी डॉ0 पिेंकी जोवेल व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अशोक कुमार राघव ने अपने मातहब कर्मचारियों के साथ गस्त करते हुए देखे गये। चुनाव मतदान का प्रतिशत कुल 68 प्रतिशत रहा तथा कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in