Archive | राज्य

जिलाधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों का आकिस्मक निरीक्षण मतदाता सूची का घर घर सत्यापन कार्य चैक लिस्ट से करायें

Posted on 03 December 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज 89 आगरा उत्तर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के पॉच मतदेय स्थलों का आकिस्मक निरीक्षण किया और मतदाता सूची में फोटो कवरेज हेतु मतदाताओं का सत्यापन घर-घर जाकर करने और क्षेत्र के जागरूक नागरिको  , सिविल डिफेंस आदि का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिये।

dm-amrit-abhijat-instructing-blos-during-inspection-of-polling-station-at-balkeshwarजिलाधिकारी ने सर्वप्रथम एम0एम0 शैरी कन्या विद्यालय कमला नगर मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभासद सन्दीप गुप्ता आदि से जानकारी प्राप्त की  और बी.एल.ओ. को घर-घर जाकर सम्पर्क करने के निर्देश दिये। सन्त रामकृश्ण कन्या महा विद्यालय बल्केश्वर में अपर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर वी.के. शर्मा, वी.एल.ओ. बलराज शर्मा तथा प्रमोद कुमार और  नागरिको के साथ वार्ता कर मतदाता फोटो कवरेज शत प्रतिशत सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। चौ0 वीरी सिंह इण्टर कालेज, स्वामीवाग उ0मा0 विद्यालय तथा राधा बल्लभ इण्टर कालेज दयालबाग के मतदेय केन्द्रो का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के भौतिक निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची से मतदाताओं का मिलान करें। मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, आयु लिंग, तथा चस्पा फोटो उसी मतदाता का है अथवा नही और तदनुसार अपेक्षित संशोधन भी किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिये है कि मतदाता का नाम मतदाता सूची मे है परन्तु फोटो नही है ता उस मतदाता से 001 बी फार्म भरवायेगे तथा दो रंगीन फोटो प्राप्त करेगे अथवा कैमरे से फोटो खिंचवायेगें। ऐसे मतदाता जिनकों फोटो चस्पा नही है और वह स्थायी रूप से निवास नही करता है तो नियत 21-ए की नोटस देकर मतदाता सूची सं नाम काटने की कार्यवाही नियमानुसार कराये। यदि स्थायी रूप से मतदाता बाहर चला गया है और वापस आने की सम्भावना नही है तो नाम के अपमार्जन की कार्यवाही करें।

उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाता जिनका मतदाता पहचान पत्र संख्या मतदाता सूची में अंकित है और पहचान पत्र उसके पास है परन्तु फोटो चस्पा नही है उसका नाम मतदाता सूची से नही काटा जायेगा और उसकी फोटो प्रारूप 001 बी फार्म भरवाकर प्राप्त की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि ऐसे मतदेय स्थल जहां की मतदाता सूची में मतदाता फोटो कवरेज 90 प्रतिशत से कम है उन बूथों मे सम्मिलित मतदाताओं का सत्यापन घर-घर जाकर करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है ।जनपद के 87-आगरा छावनी तथा 89 आगरा उत्तर विधान सभा क्षेत्र में ऐसे मतदेय स्थलों के निरीक्षण हेतु 47 अधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि नियुक्त अधिकारीगण मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन का कार्य चैक लिस्ट के अनुसार 14 दिसम्बर तक पूर्ण कर प्रत्येक दशा में तहसीलदार आगरा के कार्यालय में उपलब्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव के लिए फेसबुक लांच

Posted on 02 December 2010 by admin

महोत्सव को यादगार बनाने हेतु थीम-स्लोगन सुझाव आमन्त्रित

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कलेक्ट्रेट कक्ष में ताज महोत्सव के लिए फेसबुक लांच की। इस फेस बुक का लिंक ताज महोत्सव की बेवसाइट tajmahotsav.org पर रहेगा।

इस सम्बन्ध में यूजर आई.डी. agrauptourism@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते है।

उन्होंने कहा कि ताज महोत्सव में स्थानीय नागरिकों की प्रतिभागिता सुनििश्चत करने के निर्देश दिये गये है। नागरिक फेसबुक के माध्यम से भी सुझाव दे सकते है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेगे।। नागरिक सांस्कृतिक, परम्परागत कार्यक्रमो, यहां के उद्योगो और उत्पादों को बढावा देने हेतु भी सुझावों को समाहित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस वशZ के ताज महोत्सव की थीम/स्लोगन हेतु सुझाव 7 दिसम्बर तक दे दें। सुझाव पोस्ट कार्डख् ई-मेल, आदि के माध्यम से भी भेज सकते है। पोस्ट कार्ड- अपर जिलाधिकारी (नगर) आगरा , सहायक निदेशक पर्यटन  कार्यालय, 64 ताज रोड आगरा को डाक अथवा फैक्स 0562-2226431 या ई  मेल- agrauptourism@gmail.com प्रेशित कर सकते है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रेशक अपना नाम, पूर्ण पता एवं दूरभाश आदि अवश्य लिखे। चयनित, थीम/स्लोगन को ताज महोत्सव समिति द्वारा दस हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दबंगों ने दलित परिवार को किया जिन्दा जलाने का प्रयास

Posted on 02 December 2010 by admin

मामूली बात को लेकर दबंगों ने दलित परिवार को घर में बन्द कर जिन्दा जलाने के लिए आग लगा दी। इसके पहलेे इस दम्पत्ति की घर में घुस कर पिटायी भी की गई। हालॉकि अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। दबंग अब भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
कुड़वार थानाक्षेत्र के अतागंज निवासी दलित हरिराम का पड़ोसी हौशिला यादव आदि से बीती रात वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर हौशिला, देवी प्रसाद यादव, त्रिलोकी यादव, राम चन्द्र यादव , अवधेश यादव, हरि किर्तन यादव आदि ने घर में घुस कर हरिराम व उसकी पत्नी की जमकर पिटायी किया। दबंगों का इतने से भी जी नहीं भरा तो उन लोगों ने बाहर से दरवाजा बन्द कर दिया। उसके बाद घर में आग लगा दी। किसी तरह यह परिवार जान बचाकर बंधुंवाकला पुलिस चौकी पहुंचा। वुद्धवार की सुबह चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और बिना किसी कार्यवाही के बैरंग वापस लौट आए। इससे दबंगों के हौशिले बुलन्द हो गये और वह खुले आम पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हरिराम ने बताया कि दबंग अब उसकी हत्या कर देना चाहते हैं। क्यूंकि चौकी पर पहुंचने से आरोपी चिढ़ गये हैं। सी ओ नगर शिव बहादुर ने बताया कि मामले को वह गम्भीरता से देखा जायेगा। पीड़ित को न्याय दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलित महिला के साथ हुआ सामूहिक दुराचार

Posted on 02 December 2010 by admin

•    गुप्तांग में ड़ाला मिट्टी का तेल

बल्दीराय, सुल्तानपुर 1 दिसम्बर। थाना क्षेत्र बल्दीराय के अन्तर्गत ग्राम बल्लोपुर नरसडा निवासी दलित महिला राधा देबी(काल्पनिक नाम) पत्नी बलराम कोरी की दिनांक 26.11.10 को समय रात्रि लगभग साढें 11 बजे गांव के ही भगवान दीन सुत खूटीं तथा साथ में अन्य दो लोगो ं के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त ब्यक्ति रात्रि में घर में घुस गये तथा उसके मुंह में कपड़ बाध कर जमीन पर गिरा दिया, और उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर उसे मारा पीटा बस इतना ही नही उसके गुप्तांगों में मिट्टी का तेल डाल दिया और बस्त्र पर भी तेल उडेल दिया। खटपट की आवाज सुनकर उसके पड़ोसियों द्वारा बीच बचाव करने से उसकी जान बची। महिला का आरोप है कि महिला के गांव के बीना वर्मा उर्फ बेना पत्नी अंगनू वर्मा  द्वारा दो दिन पूर्व कुछ कहा सुनी पीडिता से हुई थी जिस पर बीना द्वारा पीड़िता महिला को जान से मारने की धमकी देते कहा गया था कि तुम्हारी साथ वह कारनामा करा दूंगी कि तुम कही मुंह दिखाने के काविल नही रहो गी, जिसकी सूचना पीड़िता व गांव के चौकीदार द्वारा थाने पर दे दी गई थी किन्तु पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न किये जाने से उक्त लोगों के हौसले बुलन्द होते गये और फिर हुआ क्या र्षोर्षो दो दिन बाद वाकई में जैसा कि उक्त महिला द्वारा दो दिन में कारनामा करादेने की धमकी आखिर सच नज़र आयी। और दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर गुप्तागों में मिट्टी का तेल डाल देना जैसी धिनौनी हरकत आखिर कार हो ही गई। पीड़िता अन्त में हवस का िशकार हो ही गई, अगर पुलिस शुरूआत में ही पीडिता के दुख दर्दो व आरोपो पर जरा भी ध्यान देती तो सायद ऐसी धिनौने वारदात होने से उसे बचाया जा सकता था।

घटना के बाद पीड़ित महिला केा थाने पर ले जाया गया किन्तु उस समय न तो पुलिस द्वारा उसका मुकदमा पंजीकृत किया गया, और न ही उसकी डाक्टरी मुआयना ही कराया गया, बल्कि उसे कहकर लौटा दिया गया कि बलात्कार जैसे मामले को किसी से मत बताइये नही तो तुम्हारी बेज्यती होगी। चूकि महिला के साथ इस धिनौने कृत्यों के कारण महिला चलने फिरने अस्मर्थ हो गई थी लिहाजा बिना किसी के सहारे उसका चलना दूभर हो गया है। पीडिता के पति बाहर शहर सूरत में नौकरी करते है और घर पर उसकी बूढ़ी सास व छोटेछोटे दो बच्चे उसके साथ रहते है। बलात्कार की िशकार इस दलित महिला को परिवारिक जन व ग्रामीणों की सहायाता से जिला चिकित्सालय लाया जहां पर हालत की गम्भीरता को देखते हुए डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया जंहा पर उसका चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टावर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Posted on 02 December 2010 by admin

टावर में हुई बैटरी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए थाना धम्मौर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धम्मौर के अन्तर्गत टेलीफोन विभाग द्वारा बनाये गये टावर में बैटरी की चोरी हुई थी। मुखबिर की सूचना के अनुसार सैय्यद सोनू पुत्र मजहर अली, सैय्यद वासिद अली पुत्र  सैय्यद माजिद अली, तौसीर अली पुत्र जहीर अली, शकील पुत्र मुजीब अली नाबालिग उम्र 14 वशZ निवासी सरकन्डे डीह थाना धम्मौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या 967/10 धारा 497,380,411 भा.द.वि. के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। सकील अली जो नाबालिग है उसे किशोर न्यायालय फैजाबाद भेज दिया गया। न्यायालय आये हुए चोरी के आरोपियों से जब बात चीत की गई तो उन्होंने बताया कि हमें अकारण ही फंसाया गया है जबकि जो मुख्य अभियुक्त सलमान पुत्र मुनीम है, जो पूर्व प्रधान इन्तजार का भतीजा है। जिसके साथ सोएब उर्फ कक्कू मुस्लिम पुत्र सना उल्ला खां,  आरिफ पुत्र अलीम खान जो इसी गांव के निवासी हैं जो टावर पर जाकर गुण्डा वसूली करते हैं जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष धम्मौर को बखूूबी है, परन्तु पूर्व प्रधान एवं उनके साथियों ने थानाध्यक्ष को सुविधा शुल्क देते हैं और उन लोगों ने ही हमें जानबूझ कर फंसवाया है। जबकि असली मुिल्जम सलमान व रेहान हैं। इस बारे में जब थानाध्यक्ष धम्मौर से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी को सही गिरफ्तार किया गया है। सलमान और रेहान का नाम इसलिए ले रहे हैं क्योकि उसी की मुखबिरी पर उक्त आरोपी पकड़े गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राश्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर पुरस्कार वितरण

Posted on 02 December 2010 by admin

कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेन्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में अयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दिनांक 28 नवम्बर 2010 में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करने हेतु एक समारोह का आयोजन प्रेस क्लब सुलतानपुर में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री डी.के.सिंह प्राचार्य आई.टी.आई. तथा वििशश्ट अतिथि के रूप में जिला सेवा योजन अधिकारी श्री एम.के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे। प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में पूरी तरह से सफल प्रतिभागियों के साथ साथ स्वजनों की काफी भीड़ थी। भारी भीड़ देखकर मुख्य अतिति व वििशश्ट अतिथि महोदय काफी गदगद हो रहे थे। समारोह का संचालन श्री संजय पाण्डेय द्वारा बड़े ही ओजस्वी ढ़ग से किया गया है। सीनियर ग्रुप में प्रथम. ललित नारायण, द्वितीय. सतीश श्रीवास्तव, तृतीय. कु. शैल पाण्डेय को प्राचार्य डी.के.सिंह ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया तथा इसी क्रम में जूनियर ग्रुप में प्रथम. दीपाली श्रीवास्तव, द्वितीय. मुहम्मद इमरान खान, तृतीय. आईस्ता सिंह की जिला सेवा योजन अधिकारी श्री एम.के. श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने के क्रम में पत्रकार बन्धुओं को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री डी.के.सिंह प्राचार्य आई.टी.आई. तथा वििशश्ट अतिथि एम.के. श्रीवास्तव जिला सेवा योजन अधिकारी ने संयुक्त रूप से कम्प्यूटर िशक्षा पर काफी बल दिया और कहा कि यही िशक्षा ही रोजगारा दिला सकती है। समारोह समापन में जिलाधिकारी तथा प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में संस्थापक श्री अरविन्द पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष डी.के.सिंह, उपसचिव विनय पाण्डेय, आशीश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्वत, जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला सचिव परमजीत कौर, कोशाध्यक्ष फखरूद्दीन, जे.पी.श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केईसी के शुद्ध राजस्व 14.3: आर्डर बुक रु0 7,000 करोड़ तक पहुंची

Posted on 02 December 2010 by admin

केईसी इन्टरनेशनल लि. (केईसी), इन्फ्रास्ट्रक्चर ईपीसी जगत में एक अग्रणी नाम है तथा पावर ट्रान्समीशन ईपीसी कारोबार में विश्व का लीडर है, जिसने 30, सितम्बर, 2010 को समाप्त होने वाली दूसरी तिमाही के लिए लेखा अपरीक्षित समेकित परिणामों की आज घोषणा की है।, आरपीजी एन्टरप्राजेज का केईसी इन्फ्रास्ट्रक्चर में रु0 17,000 करोर्ड का कारोबार है।

कंपनी का समेकित शुद्ध राजस्व गत वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में रु0 875 करोड़ की बजाय रु0 1000 करोड़ हुआ, 14.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

अपवादात्मक मदों से पहले कर से पहले लाभ (पीबीटी) रु0 71.5 करोड़ जो कि 7.1 प्रतिशत राजस्वों पर है तथा राजस्वों के 6.9 प्रतिशत पर रु0 60.8 करोड़ की तुलना में है, इस तिमाही के दौरान अपवादात्मक मदों में रु0 8.5 करोड़ है जो कि कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम के अन्तर्गत है।
गत वर्ष की इसी तिमाही में राजस्वों के 4.8 प्रतिशत पर रु0 42.1 करोड़ की तुलना में राजस्वों के 4.3 प्रतिशत पर 42.7 करोड़ कर के बाद का लाभ (पीएटी) था।

कंपनी के इिक्कटी शेयरों का उप-विभाजन कर शेयर का मूल्य विभक्त करने का अनुमोदन कंपनी के बोर्ड ने प्रदान किया है जो कि 10 रुपये की फेस वैल्यू प्रति शेयर किया गया है।

इन नए ऑर्डरों के साथ, कंपनी की वर्तमान ऑर्डर बुक अब तक सर्वाधिक पर पहुंच गई हैए रु0 7000 करोड़
“सितम्बर 2010 में यूएसए में एसएई टॉवर्स के अधिग्रहण के आधार पर उत्तर अमेरिका क्षेत्र में केईसी की निरन्तर सफलता कनाडा ऑर्डर से बनी है, केईसी, एसएई टॉवर्स के साथ, अमेरिका के देशों के बड़े बाजारों पर विशेश रुप से पूंजी लगाने के लिए तैयार है।
आगे बढ़ते हुए, जिसे बल मिला है सशक्त ऑर्डर बुक तथा संभावित निविदाओं की बड़ी धनरािश से, रमेश चाण्डक, एमडी तथा सीईओ, केईसी इन्टरनेशनल लिमिटेड, ने कहा कि, निकट भविष्य´´ में शानदार कारोबार कर दिखाने के लिए हम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोदी नैचुरल्स ने `तराई सन-लाइट एडवांस्ड´ रिफाइण्ड सनफ्लावर ऑयल लॉन्च किया

Posted on 02 December 2010 by admin

नई दिल्ली,  नवंबर, 2010: खाद्य तेलों की उत्पादक एवं वितरक कंपनी मोदी नैचुरल्स लिमिटेड ने `तराई सन-लाइट एडवांस्ड´ रिफाइण्ड सनफ्लावर ऑयल के लॉन्च की घोषणा की है। `तराई सन-लाइट एडवांस्ड´ के लॉन्च के साथ कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को स्वस्थ उत्पाद प्रदान करना है। इस तेल में विटामिन `ई` और `के` की प्रचुर मात्रा है तथा सन्तृप्त वसा की मात्रा बहुत कम है।

इस तेल को अधिक शुद्ध करने के लिये कंपनी आधुनिक यूरोपियन तकनीक का प्रयोग कर रही है, जो कि इस तेल को अत्यधिक हल्का बना देती है। इससे तले हुए भोजन में तेल की मात्रा बहुत कम होती है। सनफ्लावर ऑयल में स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद गुण होते हैं, जैसे कोलेस्ट्रॉल का सन्तुलन और त्वचा की सुरक्षा। इसकी ख्याति विश्वभर के खाद्य उत्पादकों के बीच है। इस तेल का स्वाद हल्का है और इससे बनाया गया भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है। `तराई सन-लाइट एडवांस्ड´ का दाम वाजिब है और यह 85 रूपये के मूल्य पर एक लीटर के पाउच में उपलब्ध है। इसके 15 लीटर वाले जार का मूल्य 1200 रूपये है।
मोदी नैचुरल्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अक्षय मोदी ने कहा कि, “तराई सन-लाइट एडवांस्ड खाद्य तेलों की प्रथम श्रेणी का अग्रणी ब्राण्ड है। अपने लॉन्च के दौरान `तराई सन-लाइट एडवांस्ड´ प्रमुख एवं मध्यम दर्जे की रिटेल दुकानों पर उपलब्ध होगा, इस प्रकार से यह अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। इस तेल में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले लोगों के लिये सर्वश्रेष्ठ अवयव हैं और हम अपने ग्राहकों को यह विश्वास दिलाते हैं कि हम उन्हें शुद्धतम एवं स्वाष्टितम सनफ्लावर ऑयल प्रदान करेंगे।´´
कंपनी ने `तराई सन-लाइट एडवांस्ड´ को ब्राण्डेड खाद्य तेलों की श्रेणी में लॉन्च किया है। यह श्रेणी 25 से 30 प्रतिशत प्रतिवर्ष की वृद्धि दर से भारतीय एफएमसीजी उद्योग की सबसे तेजी से बढ़ती श्रेणियों में से एक के रूप में उभर रही है। मोदी नैचुरल्स भारतीय ग्राहकों के लिये स्वास्थ्यप्रद एवं तन्दुरूस्ती प्रदान करने वाले उत्पादों की आपूर्ति करेगा।

मोदी नैचुरल्स लिमिटेड के विषय में
वर्ष 1974 में मोदी समूह के दूरदशीZ उद्यमी श्री डी.डी. मोदी द्वारा संस्थापित मोदी नैचुरल्स आज तेजी से बढ़ती कंपनी के रूप में उभरी है। यह यात्रा वर्ष 1974 में एक ऑयल मिल से शुरू हुई थी, जिसके बाद वर्ष 1979 में पंजाब में चावल की भूसी का तेल बनाने के लिये एक संयन्त्र की स्थापना की गई। वर्ष 1985 में इस कंपनी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया। आज इस कंपनी के पास प्रतिदिन 100,000 लीटर तेल शोधित करने की क्षमता है और पैक खाद्य तेल के अपने नये ब्राण्ड के लॉन्च के साथ मोदी नैचुरल्स एक सुदृढ़ वितरण तन्त्र के जरिये उपभोक्ता श्रेणी के अन्य प्रमुख ब्राण्ड भी लॉन्च करने में सक्षम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हुण्डई मोटर इण्डिया ने तेज गति से 20 लाख का आंकड़ा छुआ घरेलू उत्पादन और विक्रय का कीर्तिमान

Posted on 02 December 2010 by admin

12 वषोZं की अवधि में तीव्रतम 20 लाख कारों के उत्पादन की उपलब्धि

नयी दिल्ली, 2 दिसम्बर 2010: हुण्डई मोटर इण्डिया लि. (एचएमआईएल), जो कि दूसरी सबसे  बड़ी कार निर्माता और यात्री कारों की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है, ने आज घरेलू बाजार में  अपने वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 20 लाख (2 मिलियन) पहुंचाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि  हासिल की है।

इस अवसर पर, एच. वी. पार्क, मैनेजिंग डॉयरेक्टर तथा सीईओ, एचएमआईएल ने कहा कि,  `आज हमारे हुण्डई परिवार के लिए ऐतिहासिक गर्व का दिन है। अपने सभी सहभागियों के  साथ इस उपलब्धि की खुशियां बांटते हुए हमें अत्यधिक प्रसन्नता है और हमारा मानना है कि  भारतीय बाजारों के लिए हमारी सम्पूर्ण प्रतिबद्धता और हमारे ग्राहकों द्वारा हमारे उत्पादों में  दर्शाए गए विश्वास के कारण ही यह सम्भव हो सका है। कहना न होगा कि हम यहां के  बाजार में निरन्तर `ब्राण्ड हुण्डई´ को आगे विकसित करना जारी रखेंगे और सर्वश्रेष्ठ उत्पाद तथा  तकनीक को पेश करते रहेंगे।´

पहली सैंट्रो कार सितम्बर 1998 में निकली थी। तब से ही एचएमआईएल ने निरन्तर नई  उपलब्धियों के कीर्तिमान हासिल किए हैं। संयन्त्र को केवल 17 महीनोें के रिकार्ड समय में  स्थापित करने से लेकर केवल छह महीनों में दूसरे सबसे बड़े कार निर्माता बनने और 25  महीनों में ही 150,000 कारें प्रस्तुत करने तक, हुण्डई ने हर किसी की अपेक्षाओं को पूरा किया  है। हुण्डई मोटर ने 20 लाख कारोें के उत्पादन की इस उल्लेखनीय विशिष्टता को केवल 12  वषोZं के रिकार्ड समय में प्राप्त किया है। दिसम्बर 2009 में, एचएमआईएल ने 25 लाख  इकाइयों के तीव्रतम उत्पादन और विक्रय का रिकार्ड बनाया। इन उपलब्धियों के साथ,  एचएमआईएल इस विशिष्ट स्थिति को प्राप्त करने वाले भारत में दूसरे कार निर्माता बन गई  है।

एचएमआईएल के विषय में  हुण्डई मोटर इण्डिया लिमिटेड (एचएमआईएल), हुण्डई मोटर कंपनी (एचएमसी), दक्षिण कोरिया  की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है और भारत में यात्री कारों की सबसे ब़ड़ी निर्यातक  तथा दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता है। एचएमआईएल वर्तमान में सभी वर्गों में यात्री कारों के  7 मॉडल्स पेश करती है। ए2 सेगमेंट में सैंट्रो, आई10 और आई20, तथा ए3 सेगमेंट में एक्सेंट  और वेरना ट्रांसफॉर्म, ए5 सेगमेंट में सोनाटा ट्रांसफॉर्म तथा एसयूवी सेगमेंट में सेंटा एफई  शामिल हैं।

चेन्नई के निकट एचएमआईएल का पूर्ण एकीकृत उत्पादन संयन्त्र, देश में सबसे आधुनिक  उत्पादन, गुणवत्ता और परीक्षण क्षमताओं से सुसज्जित है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए,  एचएमआईएल ने फरवरी 2008 में अपने दूसरे संयन्त्र को आरम्भ किया, जिसने उत्पादन में अतिरिक्त 300,000 इकाई प्रतिवर्ष का योगदान करते हुए, एचएमआईएल की कुल उत्पादन  क्षमता को 600,000 इकाई प्रति वर्ष तक बढ़ाया है।

भारतीय ग्राहकों को उत्कृष्ट विश्वस्तरीय तकनीक उपलब्ध कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता  पर कायम रहते हुए, एचएमआईएल ने कई मिलियन डॉलर निवेश करके एक आधुनिक  अनुसंधान व विकास इकाई की स्थापना हैदराबाद के साइबर सिटी में की है। ऑटोमोबाइल  इंजीनियरिंग के लिए उत्कृष्टता का केन्द्र बनना और बदलती ग्राहक आवश्यकताओें के अनुरूप  तीव्र टर्नअराउण्ड टाइम सुनिश्चित करना इसका लक्ष्य है।

कॉम्पैक्ट कारों के लिए एचएमसी के वैश्विक निर्यात केन्द्र के रूप में, केवल एक दशक में ही  10 लाख कारों के निर्यात की उपलब्धि प्राप्त करने वाली एचएमआईएल भारत की पहली  ऑटोमोटिव कंपनी है। एचएमआईएल वर्तमान में ईयू, अफ्रीका, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका और  एशिया प्रशान्त क्षेत्रों के 115 से अधिक देशों को अपनी कारें निर्यात करते हैं। ये लगातार छह  वषोZं से देश के नम्बर एक यात्री कार निर्यातक बने हुए हैं। अपनी संवृद्धि और विस्तार  योजनाओं में सहयोग के लिए, एचएमआईएल ने वर्तमान में पूरे भारत में 304 डीलरों और 622  सर्विस प्वाइंट्स का सुदृढ़ नेटवर्क खड़ा किया हुआ है, जिसका 2010 में और भी अधिक  विस्तार किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टोयोटा किलोZस्कर मोटर ने पेश किया एटियोस सेडैन

Posted on 01 December 2010 by admin

स्टाइलिंग में नयापन, श्रेणी में सर्वश्रेश्ठता, आराम में लाजवाब, असरदार माइलेज और टोयोटा के मशहूर क्यूडीआर का अनूठा संयोग
•    टीएमसी के अध्यक्ष अकियो टोयोडा ने पेश की एटियोस
•    एटियोस सेडैन की एक्स ‘ाोरूम कीमत 4.96 लाख रु. है
•    आज से शुरू है सेडैन की बुकिंंग
•    अप्रैल 2011 में हैचबैक पेश की जाएगी
•    हैचबैक का नाम है `एटियोस लीवा´

exterior-1टोयोटा किलोZस्कर मोटर ने आज एटियोस सेडैन पेश किया और इस तरह भारत के बेहद प्रतिस्पर्धी बी सेगमेंट बाजार में भी कम्पनी का प्रवेश हुआ। विशेश कर भारत के ग्राहकों के मद्देनज़र पेश है - `दुनिया की पहली, भारत की पहली, मेरी पहली।

एटियोस सेडैन के चार वैरियंट - जे, जी, वी एवं वीएक्स - हैं जिनकी दिल्ली में एक्स ‘ाोरूम कीमत 4,96000 रु. से 6,86,500 रु. के बीच होगी। कार के मुख्य आकशZण में स्टाइलिंग में नयापन, अपनी श्रेणी की कारों में सबसे अच्छा केबिन और सामान रखने की जगह, अधिक आरामदेह, अधिक इ±धन सक्षम और विश्वप्रसिद्ध टोयोटा क्यूडीआर की मौजूदगी खास तौर पर उल्लेखनीय हैं।

एटियोस को टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और टोयोटा के संस्थापक परिवार के उत्तराधिकारी श्री आकियो टोयोडा ने पेश किया। गौरतलब है कि कम्पनी के प्रमुख बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा थी। इस अवसर पर श्री अकीरा ओकेबे (वरिश्ठ प्रबंध निदेशक, टीएमसी), श्री सोइशिरो ओकुदायरा (प्रबंध अधिकारी, टीएमसी), श्री ओसामु नगाता (प्रबंध अधिकारी, टीएमसी), श्री योशिनोरी नोरिताके (मुख्य अभियन्ता-एटियोस, टीएमसी), श्री विक्रम किलोZस्कर (उपाध्यक्ष, टीकेएम), श्री हिरोशी नाकागावा (प्रबंध निदेशक, टीकेएम) और श्री सन्दीप सिंह (उपाध्यक्ष -विपणन, टीकेएम) भी उपस्थित थे।

एटियोस पेश करने के अवसर पर टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री अकियो टोयोडा ने कहा, “भारत को हमारी सम्पूर्ण रणनीतिक विकास की योजनाओं में मुख्य स्थान दिया गया है और एटियोस को पेश करना टोयोटा के लिए न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में एक मील का पत्थर कायम करना है। टोयोटा की `सर्वोपरि ग्राहक´ के दशZन में गहरी आस्था रही है इसलिए एटियोस की परिकल्पना से लेकर उसे आज यहां पेश करने तक, संभावित ग्राहकों के महत्वपूर्ण फीडबैक को हमने खास अहमियत दी है। टोयोटा में हम यह मानते है कि `कार सड़कों के लिए बनती है´ और एटियोस पूरे भारत की सड़कों पर वास्तविक परीक्षण का उत्पाद है। हमने कोलकाता से मुम्बई और हिमालय की तराई से भारतीय उपमहाद्वीप के अन्तिम छोर तक हजारों किलोमीटर हर प्रकार की सड़कों पर परीक्षण किया है ताकि चालकों को आने वाली कठिनाइयों का वास्तविक ज्ञान हो।
भारत के ग्राहकों की बदलती उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए टोयोटा में हम उनकी राय पर अमल करने की पूरी कोशिश करेंगे। तकनीकी विकास के प्रति सतर्क रहते हुए हम ऐसे उत्पाद पेश करते हैं जिन्हें भारत के ग्राहक अवश्य पसन्द करेंगे।´´

इस अवसर पर बोलते हुए टीकेएम के एमडी श्री हिरोशी नाकागावा ने कहा, “एटियोस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे आज यहां पेश करने के साथ टोयोटा ने भारत में एक नई ‘ाुरुआत की है। वस्तुत: हमारी नई पेशकश से मध्यम आय वर्ग के भारतीय ग्राहकों की टोयोटा खरीदने की तमन्ना पहली बार पूरी होगी। मुझे इस बात की घोशणा करने का गर्व है कि हमारे नए प्लांट में हमारी योजना के अनुसार एटियोस का उत्पादन ‘ाुरू हो जाएगा। हमारा यह प्लांट आज देश के वाहन उत्पादन क्षेत्र में सबसे अधिक पर्यावरण अनुकूल है।

इस वशZ के ‘ाुरू में ही हमने घोशणा की कि 2012 की तीसरी तिमाही में `टोयोटा किलोZस्कर ऑटो पार्ट्स´ में स्थानीय तौर पर इंजन और ट्रांसमिशन का उत्पादन ‘ाुरू किया जाएगा जिससे एटियोस की अधिक से अधिक सुविधाएं स्थानीय तौर पर अनुकूलित होंं। टोयोटा से भारत में न केवल आर्थिक प्रगति होगी बल्कि इससे इसके परिचालन क्षेत्र का सामाजिक विकास भी होगा और कुल मिला कर टोयोटा सब की पसन्द की, सबसे प्रशंसित कम्पनी होगी।

इटियोस  के मुख्य अभियन्ता श्री योशिनोरी नोरिताके ने उत्पाद विकसित करने के बारे में कहा : “हमारे लिए कार की डिजाइनिंग से पहले भारतीय कार खरीदारों की जरूरतों को समझ लेना बहुत जरूरी था। हमें पता चला कि भारतीय ग्राहक दाम को लेकर बहुत सजग हैं, लेकिन वहीं वह अपने परिवार के लिए जगह और आराम, और अपनी ‘ाान में इजाफा के लिए स्टाइल चाहते हैं। एटियोस सेडैन का एक मजबूत पक्ष उसकी सही मायानों में सेडैन सी बनावट है। यह सेडैन के प्लैटफॉर्म पर डिज़ाइन की गई है, न कि इसको बूट वाली `हैच´ की तरह पेश किया गया है। ‘ाानदार पैकेजिंग के कारण यह कम्पैक्ट है और साथ ही इसमें जगह भी भरपूर है। जापान और भारत के 2000 से ज्यादा इंजिनियरों ने बीते चार वशो± के दौरान मिल कर काम किया है, जिनका मकसद सिर्फ एक था - एटियोस के ग्राहकों को `गाड़ी के मालिक होने खुशी´ और `ऊंचे दर्जे की जिन्दगी´ का आनन्द देना।´´

भारत में एटियोस की बिक्री और मार्केटिंग की रणनीति पर बोलते हुए टीकेएम के मार्केटिंग के डीएमडी सन्दीप सिंह ने कहा : “हमने अपने लक्षित ग्राहकों को आकिशZत करने की एक विस्तृत रणनीति तैयार की है और अपने कई कैम्पेन के जरिये एटियोस ब्राण्ड को भारत में सफलतापूर्वक स्थापित करने का हमारा लक्ष्य है। श्री ए.आर.रहमान को अपना ब्राण्ड एम्बेसेडर बना कर हमने ‘ाुभारंभ किया है ताकि एटियोस के मूल्यों और भारत के लोगों के बीच पहली नज़र में एक रिश्ता कायम हो सके। अपने ग्राहकों को क्यू-क्लास कार का मजा देने के अपने वादों को पूरा करने के लिए बिक्री और सेवा के हमारे मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाते हुए वशZ के अन्त तक 150 डीलरशिप जोड़ने का लक्ष्य है। एटियोस सेडैन की बुकिंग आज से ‘ाुरू हो रही है और जनवरी 2011 से डेलीवरी दी जाएगी।

इसी अवसर पर हम अपने हैचबैक वज़Zन के नाम की घोशणा करते हैं - एटियोस लीवा, जिसकी अप्रैल 2011 से बिक्री ‘ाुरू होगी।

कार की रूप-रेखा
(क) बाहरी रूप-रेखा
खास फ्रंट िग्रल के साथ स्माइल लाइन, बारीक तराशा सफेZस और आगे एवं पीछे डाइनामिक कैरेक्टर लाइन से एटियोस का वजूद अधिक दमदार बनता है। रियर में `फ्लुंट फ्लोइंग सी पिलर, राउण्डेड एण्ड और थ्री डाइमेंशनल किम्बनेशन लैम्प हैं जिनकी वजह से अलग-अलग एंगल से कार की बाहरी रूप-रेखा में निखार आता है।

(ख) अन्दर की रूप-रेखा
सीटें आर्गेनॉमिकली डिजाइन की गई हैं जिनके साथ हेड रेस्ट जुड़ी हैं। इंस्ट्रुमेंट पैनल पर साफ तौर पर अलग-अलग इन्फॉर्मेशन एरिया और ऑपरेशन एरिया हैं और बड़े सेंटर मीटर पर एक नज़र में सब साफ दिखता है। एटियोस का केबिन अपनी श्रेणी की कारों में सबसे अच्छा है और इसमें 595 लीटर का `लगेज स्पेस´ है। 13 एल का कूल्ड ग्लव बॉक्स, 7 एक लीटर के बॉट्ल होल्डर, मोबाइल होल्डर और समान रखने की ऐसी कई अन्य जगहें हैं।

(ग) बेहतर प्रदशZन और आरामदेह
नए विकसित 1.5 ली के 16 वी डीओएचसी इंजन, 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन युक्त, से प्राप्त अधिक आउटपुट के दम पर चलाने के मामले में एटियोस का प्रदशZन अपनी श्रेणी में सबसे अच्छा है। टॉर्क का आरपीएम कम होने की वजह से गीयर कम बदलना पड़ेगा और ‘ाहर में भी लोग तनाव लिए बिना कार चलाने का मजा लेंगे।

एटियोस की बेहतर माइलेज 17.6 कि.मी. प्रति लीटर एआरएआई द्वारा परीक्षित है।

बेहद आराम से घुमने वाली इलैक्टिªक पावर स्टीयरिंग और टिल्ट स्टीयरिंग से कार चलाना ऑर्गेनॉमिकली आरामदेह होगा। स्टीयरिंग के साथ ऑडियो कंट्रोल है ताकि कार चलाना और आरामदेह हो।

फ्लैट टाइप रीयर फ्लोर डिज़ाइन की वजह से पीछे बैठे यात्री भी आराम से मूवमेंट कर सकते हैं। बॉडी की ठोस बनावट और विश्व स्तरीय मैक फर्सन स्ट्रट के साथ एटियोस का डैम्पेनिंग परफॉरमेंस भी बेहतर है जिससे सफर का बेहतर अनुभव मिलता है।

केबिन में ‘ाुद्ध हवा के लिए अव्वल दर्जे का `क्लीन एयर फिल्टर´ है जो सभी ग्रेड में बतौर स्टैण्डर्ड उपकरण है।

(घ) सुरक्षा
एटियोस में सुरक्षा के कई एक्टिव और पैसिव फीचर हैं ताकि कार सुरक्षा के वैिश्वक मानकों के अनुसार हो। सुरक्षा के विभिन्न फीचर हैं : (प) विशेश बॉडी ‘ोल जो ऊर्जा सोखने में सक्षम है (पप) चालक और यात्री के लिए एयर बैग और (पपप) एबीएस और ईबीडी।

कॉिम्बमीटर के बीच में होने से आंखों को कम घुमाना पड़ता है - जाहिर है, चालक सड़क पर अधिक ध्यान दे सकता है।

(³) खास ट्रीटमेंट
भारत की अलग-अलग जलवायु और उपयोग की अलग-अलग परिस्थितियों के अनुकूल बनाने के लिए एटियोस का खास ट्रीटमेंट किया गया है और सुरक्षा के कई उपाय भी किए गए हैं जैसे :
-170 मिमी. का बेहतर ग्राउण्ड िक्लयरेंस।
-बॉडी के अन्दर बेहतर सुरक्षा ताकि फ्यूल और ब्रेक लाइन को जोखिम न पहुंचे।
-उन हिस्सों में इस्पात की जंगरोधी चादरें जिनमें जंग लगने और पत्थर से चोट खाने का डर रहता है
-रॉकर मोल्ड और फेण्डर पर ऐसे पेंट जो उखड़े नहीं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in