Archive | राज्य

ठण्ड ने ली एक और की जान

Posted on 09 January 2011 by admin

भीषण ठण्ड और शीत लहर के चलते कई जाने जा चुकी है। जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद भी नगर में अलाव की लपटें नहीं दिख रही है और मरने का सिलसिला अभी जारी है। नगर के ओलन्दगंज-जेसीज मार्ग पर स्थित जोगियापुर मुहल्ला निवासी रामलाल की मृत्यु रविवार को 4 बजे भोर में हो गई। 45 वषीZय रामलाल शनिवार की रात ओलन्दगंज क्षेत्र में राजा सिंगरामऊ कोठी स्थित अपने प्रतिष्ठान आनन्द होटल से घर आये। खा-पीकर रात में सो गये। रविवार की भोर 4 बजे वह पेशाब करने बाहर निकले कंपकपा कर गिर गये। परिजन उन्हें उठाकर अन्दर ले और सेंकाई की लेकिन सुधार न हुआ तो चिकित्सक के पास ले, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सफल रहा झांसी में जन सूचना अभियान आम जन तक सूचना पहुंचानें का सशक्त माध्यम है

Posted on 09 January 2011 by admin

झांसी में चल रहे पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मत्रांलय, कानपुर तथा मत्रंालय के अन्य विभागों के सहयोग से डॉ0 आर0 पी0 रिछारिया महाविद्यालय बरूआसागर, झांंसी के प्रांगण में दिनांक 09 जनवरी, 2011 को ´´भारत निर्माण-जन सूचना अभियान´´ के तीसरे दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि पद से बोलते हुऐ झॉसी के मेयर डॉ0 बी0 लाल ने कहा कि सूचना एवं प्रासारण मत्रांलय द्वारा आयोजित यह जन सूचना अभियान आम जन तक सूचना पहुंचानें का सशक्त माध्यम है डॉ0 लाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र तभी विकसित होगा जब सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की व्यापक स्तर से जानकारी लोगो तक पहंुच जायेगीं। पत्र सूचना कार्यालय एवं क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, लखनऊ के निदेशक श्री अरिमर्दन सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को सही-सही एवं तथ्य परक जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि शहरों की भॉति ग्रामीण क्षेत्रों मेें संशाधन विकसित करके ग्रामीण जन का जीवन खुशहाल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ्य राष्ट्र की कल्पना तभी की जा सकती है जब यहा के नागरिक मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हों।

169-copy

कार्यक्रम में झॉसी शहर के काजी मौलाना मुहम्मद हासिम ने कहा कि अल्प सख्यकों के कल्याण के लिए भारत सरकार कटिबद्ध है। काजी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के सामाजिक , आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु सरकार जहंॉ पर्याप्त मदरसों का निर्माण कर रही है, वहीं शिक्षा की गुणवत्ता हेतु योग्य शिक्षकों की नियुक्ति एवं मदरसों मेें कम्प्यूटर इत्यादि लगाये जा रहे हैं। डूडा के परियोजना निदेशक श्री वी0 के0 वर्मा ने कहा कि शहरो में रोजगार देने हेतु सरकार कई प्रकार के अल्पकालिक प्रशिक्षण चला रही हैं, जिसके माध्यम से लोगों को सीधे रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से पधारे श्री के0एन0 चौरसिया ने कहा कि सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ , बीमारी का इलाज एवं पुत्रियो की शादी हेतु अनुदान, अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति इत्यादि कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे कि व्यापक स्तर पर लाभार्थियोंं को लाभ प्राप्त हो रहा हैं। कार्यक्रम में गुलाब सिंह वर्मा इत्यादि कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 जे0पी0 एन0 मिश्रा, राहुल रिछारिया , रवि प्रकाश शर्मा , बरूआसागर के चेयरमैन मैहर सागर यादव , इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरम्भ में जन सूचना अभियान के नोड़ल अधिकारी डॉ0 एम0एस0 यादव ने सभी आगन्तुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 नरसिंह राम एवं धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी, भोपाल समीर वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय बॉदा एवं झॉसी की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, बॉदा श्री आरिफ रिजवी ने किया। गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा पंजीकृत कलाकार मुन्ना जादूगर, लखनलाल यादव बुन्देलखण्डीय महोबा के कलाकार एवं 22 सदस्यीय सूचीबद्व कलाकारों द्वारा मनोरंजनपूर्ण, शिक्षाप्रद एवं सूचनाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय , भोपाल के सहयोग से ´´भारत प्रगति की ओर´´ चित्र प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। समापन समारोह में समस्त स्टाल प्रभारियों को प्रमाण पत्र एवं प्रथम द्वितीय, तृतीय को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com , editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

शुरू हुए ठंड से बचाव के इंतजाम

Posted on 09 January 2011 by admin

बेसहारा, बेघर, गरीब और असहायों को शीत लहर और सर्दी से बचाने के लिये शासन ने तहसील और निकाय अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने और गरीबों को कंबल बांटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही झाँसी के रायफल क्लब ठण्ड से बचने के किये झाँसी बेल्फ्यर दोवारा रैन बसेरा बनाया गया है।

सर्द हवा के झोंकों और गलन भरी सर्दी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासतौर पर सड़कों पर गुजर बसर करने वालों के लिए यह ठंड जानलेवा साबित हो रही है। इसे देखते हुए शासन ने जिलों को धनराशि भेजते हुए सर्दी के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व परिषद से मिली धनराशि में से जिलाधिकारी ने सदर, टहरौली, मऊरानीपुर, मोंठ व गरौठा तहसील को पचास - पचास हजार रुपये दे दिये हैं। इस राशि से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने को कहा गया है। इतनी ही राशि की अगली किस्त जल्द ही तहसीलों को दे दी जाएगी। इसके अलावा सदर तहसील को एक हजार, टहरौली, मऊरानीपुर, मोंठ व गरौठा तहसील को ५०० - ५०० कंबल दिए गए हैं, ताकि गरीबों को बांटे जा सकें। जल्द ही राजस्व परिषद से दो हजार कंबल और आ जाएंगे।

जिलाधिकारी राजशेखर ने सभी तहसीलदार, नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सर्दी से निपटने के लिए माकूल इंतजाम किए जाएं। अलाव, कंबल वितरण के अलावा इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि कहीं लोग खुले में न सो रहे हों। यदि ऐसा होता है तो ठंड में ठिठुर रहे लोगों के लिए अस्थाई रैन बसेरा तैयार किया जाए।

इस संबंध में सदर तहसीलदार ने दावा किया है कि नगर के १८ स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। कंबल वितरित करने के लिए उन्हें लेखपालों के सुपुर्द कर दिया गया है। यह कंबल गांव तथा शहर दोनों स्थानों पर बांटे जाएंगे।


Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com , editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

कन्या भू्रण हत्या सामाजिक एवं कानूनी अपराध है- वन्दना पाठक

Posted on 09 January 2011 by admin

बरूआसागर, पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मत्रांलय, कानपुर तथा मत्रंालय के अन्य विभागों के सहयोग से डॉ0 आर0 पी0 रिछारिया महाविद्यालय बरूआसागर, झांंसी के प्रांगण में आज दिनांक 08 जनवरी, 2011 को ´´भारत निर्माण-जन सूचना अभियान´´ के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पद से बोलते हुऐ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वन्दना पाठक ने कहा समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका हैं। किसी व्यक्ति के विकास में जहॉ विद्यालयों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है, वही पिता के अलावा माता भी उसके विकास में मुख्य भूमिका अदा करती है। उन्होंने जन समूह से आवाह्न किया कि समाज मेें कन्या भू्रण हत्या बन्द किया जाना चाहिए। यह एक सामाजिक एवं कानूनी अपराध है। भारतीय समाज मेें महिलाओं की सर्वदा से पूजा होती रही हैं। आज के बदले हुऐ परिवेश मेें कन्या भू्रण हत्या के कारण स्त्री एवं पुरूष का सामाजिक सन्तुलन बिगड़ा है। सभा को सम्बोधित करते हुऐ श्री बृजेश पाठक ने कहा कि राष्ट्र और समाज का विकास तभी होगा जब बुन्देलखण्ड में व्यापक कृषि संशाधन उपलब्ध होगें औार उन्नतशील किस्म के पशुओं का पालन शुरू किया जायेगा।

उप-मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ0 जी0 आर0 रमन ने कहा कि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। डॉ0 रमन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जच्चा-बच्चा मृत्युदर को कम करना, क्षय एवं कुष्ठ रोग नियन्त्रण , ग्रामीण स्वक्षता एवं संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है।

62प्रत्येक ग्रामीण स्तर पर एक हजार की आबादी पर एक आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती का चयन किया गया है जो गावों के लोगों की स्वास्थ्य की देख-भाल करेगी एवं आवाश्यकतानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को समय-समय पर सूचित करती रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 राधेश्याम त्रिपाठी ने कहा कि कृषि के बाद पशुपालन भारतीय अर्थव्यवस्था की दूसरी रीड की हड्डी है। उन्होंने कहा कि पशुपालन के लिए बुन्देलखण्ड पैकेज में विशेष प्रावधान है जिसके अन्र्तगत आगामी कुछ महीनों में स्वयं सेवी संगठनो के सहयोेग से 52 कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र खोले जायेगें। उन्होंने कहा कि क्रास ब्रीड करके अधिक से अधिक पशुओं से दूध प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में बरबरी प्रजाति की बकरियों के पालन को प्राथमिकता के आधार पर रखा गया तथा योजना के अन्तर्गत 220 यूनिट बकरियों का पालन किया आरम्भ किया जायेगा।

सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी श्रीमती क्षमा पाण्डेय ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान एवं मिड-डे मिल योजना लागू करने में सरकार काफी संवेदनशील हैं, और इस योजना से सम्बन्धित किसी भी शिकायत पर जिलाधिकारी के स्तर से तत्काल कार्यवाही की जाती है। राजीव गॉधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अभियन्ता श्री अभिनव कुमार ने बताया कि योजनान्तर्गत समस्त ग्राम सभाओं का विद्युतीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बरूआसागर में लो वोल्टेज समस्या को दूर करने एवं प्रचूर मात्रा में विद्युत आपूर्ति करने हेतु एक-दो माह के अन्तर्गत एक और ट्रान्सफार्मर लगाया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 जे0पी0 एन0 मिश्रा एवं समस्त आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन जन सूचना अभियान के नोडल अधिकारी डॉ0 एम0एस0 यादव एवं कार्यक्रम संचालन डॉ0 नरसिंह राम ने किया। कार्यक्रम ने चिकित्साधिकारी डॉ0 सतीश चन्द्रा, श्री आर0 सी0 प्रजापति, डॉ0 राजेश कुमार दुबे, क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी, भोपाल समीर वर्मा एवं श्री प्रशान्त कुमार इत्यादि ने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय बॉदा एवं झॉसी की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, बॉदा श्री आरिफ रिजवी ने किया। गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा पंजीकृत कलाकार मुन्ना जादूगर, लखनलाल यादव बुन्देलखण्डीय कलाकार एवं 22 सदस्यीय सूचीबद्व कलाकारों द्वारा मनोरंजनपूर्ण, शिक्षा एवं सूचनाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया, कानपुर द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, झॉसी के सहयोग से रू0 6,60,000/-(रू0 छ: लाख साठ हजार ) के नये पुराने नोटों का विनिमय किया गया। स्टॉल प्रभारी एवं प्रबन्धक श्री सुशील कुमार दुग्गल ने बताया कि बैंक से सम्बन्धित किसी भी शिकायत लोकपाल कार्यालय रिजर्व बैंक आफ इण्डिया, कानपुर को भेजा जा सकता है। कार्यक्रम में विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय , भोपाल के सहयोग से ´´भारत प्रगति की ओर´´ चित्र प्रदर्शनी लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com , editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

आईआईएफएल ने में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया

Posted on 08 January 2011 by admin

रुद्रपुर । आईआईएफएल (इण्डिया इन्फोलाइन लिमिटेड) जो कि सभी प्रकार की वित्तीय सेवाओं की प्रदाता अग्रणी कंपनी है, ने प्रतिभूति शेयर बाजारों में परिलक्षित नवीन ऊर्जा के परिदृश्य में भारतीय शेयर बाजारों के लिए भावी संभावनाओं और निवेश के मूलभूत तथ्यों को लेकर निवेशकों के नज़रिए पर बात करने के लिए रुद्रपुर में एक निवेशक सम्मेलन (इन्वेस्टर मीट) का आयोजन किया। आईआईएफएल, देश मेें वित्तीय सेवायें प्रदान करने वाली एक अग्रणी कंपनी है और 450 से अधिक शहरों में 2,700 से अधिक कारोबारी लोकेशनों के नेटवर्क के माध्यम से ऑनलाइन ब्रोकिंग क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है। रुद्रपुर के रिटेल निवेशकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। 2 घंटों से भी अधिक समय तक, आईआईएफएल के विशेषज्ञ सुभाश चन्द्र अग्रवाल, सी.ए. ने पूंजी बाजारों, जोखिम और प्रतिफल, निवेश माध्यमों, अन्य परिसम्पत्ति वर्गों की तुलना में प्रतिभूतियों के प्रतिफल, व्यापार विकल्प, ईटीएफ आदि पर बात की जबकी आईआईएफएल के प्रवक्ता ने भारतीय शेयर बाजारों पर आधारित एक बातचीत सत्र में निवेशकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। मीडिया से बात करते हुए,  स्ंादीप अरोरा ए एवीपीए आईआईएफएल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि, उत्तरांचल की जनता सामान्य और रुद्रपुर की विशेश रूप से शेयर बाजारोें में निवेश को लेकर बेहद जागरूक और बाजार की गहन जानकारियों से युक्त है। उत्तरांचल के लिए हमारी विशेष योजनाएं हैं और पूरे उत्तरांचल राज्य में रिटेल निवेशकों की जरूरत के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हमने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है।´ श्री अरोरा ने आगे कहा कि, `भारतीय विकास की गाथा, वित्तीय वर्ष 2011 की दूसरी तिमाही में बेहतरीन जीडीपी संवृद्धि के साथ अभी भी बेहद सुसंगठित है। हालांकि वैश्विक मसलों और हाल के घरेलू घोटालों के कारण शेयर बाजार, लघु अवधि में अस्थिर रह सकते हैं, लेकिन लम्बी अवधि में इनमें स्वस्थ बढ़ोत्तरी की हमें पूरी उम्मीद है।´

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

150 वें एलईएस लाइट का उद्घाटन

Posted on 08 January 2011 by admin

लेनोवो इण्डिया टीयर 3 से लेकर टीयर 5 शहरों/कस्बों के तेजी से बढ़ते कंप्यूटर बाजारों का लाभ उठाने के लिये अपने रिटेल व्यवसाय का विस्तारीकरण जारी रखे हुए है। `ग्राहकों से घनिष्ठता´ की अपनी रणनीति के अनुसार देशव्यापी स्तर पर रिटेल व्यवसाय पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए लेनोवो ने आज आगरा में अपने 150 वें एलईएस लाइट का उद्घाटन किया। बाजार में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी´ रखने वाले लेनोवो ने विगत कुछ तिमाहियों में भारत में निरन्तर रूप से वृद्धि की है।  आगरा में 150 वें एलईएस लाइट का उद्घाटन करते हुए श्री एलेक्स ली, वाइस प्रेसिडेन्ट- एचएसबी (होम एण्ड एसएमबी), लेनोवो इण्डिया ने कहा कि, “एलईएस लाइट्स हमारी वृद्धि के महत्वपूर्ण माध्यम और अपने ग्राहकों तक पहुंचने का बेहतरीन जरिया हैं। देश के 150 वें एलईएस लाइट का शुभारंभ कर हम प्रसन्न हैं। छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश और विशेष तौर पर आगरा हमारी उन्नति के लिये महत्वपूर्ण बाजारों में शामिल हैं। हम आज आगरा में पहला एलईएस लाइट खोल रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में यहां इस प्रकार के 3 अन्य स्टोर भी खोलेंगे। लेनोवो अपने साझेदारों को लाभ प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण तथा सहयोग प्रदान करना जारी रखेगा।´´ लेनोवो के साथ रिटेल व्यवसाय के गठबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मार्क कंप्यूटर्स, आगरा के स्वामी श्री दीपक जैन ने कहा कि, “हम 150वें एलईएस लाइट के लिये लेनोवो के साथ गठबंधन कर और आगरा, उत्तर प्रदेश में लेनोवो के सफल व्यावसायिक विस्तार का हिस्सा बनकर प्रसन्न हैं। हम लेनोवो के साथ मिलकर काम करना और विविध आवश्यकताओं वाले यहां के ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के कंप्यूटर प्रदान करना जारी रखेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

परीक्षा केन्द्रो के 200 मी0 परिधि में धारा 144

Posted on 08 January 2011 by admin

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश  ने बताया है कि कर्मचारी चयन आयोग इलाहाबाद की स्टेनोग्राफर की परीक्षा 9 जनवरी को प्रात: 10 बजे से 12 बजे के मध्य 5 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जा रही है। इनके केन्द्रीय विद्यालय न0-1 तथा नम्बर 2, कृश्ण प्रयाग पब्लिक इण्टर कालेज ताजगंज, विक्टोरिया इण्टर कालेज घटिया आजम खॉ और आर.बी.एस. इण्टर कालेज खन्दारी रोड सम्मिलित है।

उन्होंने बताया है कि परीक्षा को निर्विध्न सम्पन्न कराने एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु महानगर  के इन परीक्षा केन्द्रो के 200 मीटर की परिधि में जनहित में दण्ड प्रक्रिया सहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निशेधाज्ञा 10 जनवरी तक लागू रहेगी । उन्होंने बताया कि परीक्षा हेतु के 200 मी0 की दूरी तक फोटोस्टेट मशीन व पी.सी. ओं संचालित नही होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास खण्ड स्तर पर प्रधानों के प्रिशक्षण और किसान मेले की तिथियां निर्धारित

Posted on 08 January 2011 by admin

कृशि सूचना तन्त्र के सुदृढीकरण एवं कृशक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड पर एक दिवसीय कृशि प्रदशZनी एवं मेलों के आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित  कर दी गई हैै। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने  इन्ही कृशि मेलों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अभिनवीकरण प्रिशक्षण हेतु भी निर्देश दिये है। जिसमें कृशि पंचायतीराज, विकास विभाग, उद्यान पशुपाल मत्स्य, वन, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, सिंचाई, नलकूप, लघु सिंचाई, सौर ऊर्जा, समाज कल्याण विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभागों के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। जिलाधिकारी ने मेलें में कृशि गोश्ठी के आयोजन के निर्देश दिये है।

मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव ने सभी खण्ड विकास अधिकारी और उप सम्भागीय कृशि प्रसार अधिकारी ने निर्देश दिये है कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत के प्रगतिशील कृशकों को मेले की तिथियां आदि की जानकारी हेतु प्रचार प्रसार करायें। उन्होंने बताया कि मेले में प्रिशक्षण एवं गोश्ठी हेतु तीन टोलियां गठित की गई है। प्रथम टोली के प्रभारी उप कृशि निदेशक/ जिला कृशि अधिकारी, द्वितीय टोली के प्रभारी जिला पंचायत अधिकारी और तीसरी टोली के प्रभारी परियोजना निदेशक/ जिला विकास अधिकारी होगे। जो अपनी टामों के साथ विकास खण्डों मे पहुंचकर कार्यक्रम सम्पादित करेगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 10 जनवरी को तहसील बाह के विकास खण्डों में , 12 जनवरी को खेरागढ तहसील, 13 जनवरी सदर, 17 जनवरी -एत्मादपुर, 19 जनवरी -फतेहाबाद और 21 जनवरी को तहसील किरावली के विकास खण्डों पर यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हत्या प्रयास आरोपी के पिता की पुलिस हिरासत में मौत

Posted on 08 January 2011 by admin

केराकत,जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के चन्दवक क्षेत्र में विगत दिनों दुधहरा की हत्या के प्रयास में हमलावर के भाग जाने के बाद पुलिस हिरासत में लिए गये उसके पिता मनीराम सिंह की गुरूवार की रात दो बजे पुलिस हिरासत में मौत हो जाने से क्षेत्र और तहसील में सनसनी फैल गई। पुलिस हिरासत में मौत के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र संजय सिंह ने थानाध्यक्ष श्रीकान्त राय समेत तीन पुलिस जनों अपर बल सिंह, भीम सिंह व कौशल सिंह के विरूद्ध शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि तीन-चार दिन पहले चन्दवक क्षेत्र में एक दुध वाले को मृतक के पुत्र कमलेश सिंह ने पीछे से गोली मार कर फरार हो गया था। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हमालवर के पिता मनीराम को पुलिस हिरासत में ले लिया था। बताते हैं कि पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद मृतक की दो बार तबियत बिगड़ गई थी। पुन: तबियत खराब होने पर मृतक को जिला अस्पताल उपचार हेतु पुलिस हिरासत में लाया गया। जहां बीती रात में मृत्यु हो गई। मनीराम की मृत्यु का समाचार फैलते ही लोगों ने जाम लगाकर विरोध किया तथा काफी हंगामा हुआ। बताया गया है कि मामले को देखते हुए थानाध्यक्ष श्रीकान्त राय को निलंबित कर दिया गया है। तथा इनके साथ पांच पुलिस कर्मी भी निलंबित करके उन्हें हिरासत में लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मैं मन्त्री का रिश्तेदार हूं, दफ्तर क्यों जाऊं

Posted on 08 January 2011 by admin

डाक बंगला बना एआरटीओ का आफिस

मैं मन्त्री का खास रिश्तेदार हूं। एआरटीओ अधिकारी हूं। मैं दफ्तर क्यों जाऊं। मेरा दफ्तर, कार्यालय यही डाक बंगला है। मैं यही ड्यूटी देता हूं और सारे आफिशियल कार्य यहीं पर करता है। यह कहना है जनपद के आरटीओ आफिस के एआरटीओ (सहायक सड़क परिवहन संभाग) अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद का।

दरअसल में वाहनों का डीएल और खरीदे गये वाहनों के कागजात आदि बनवाने के मामले में गोरखधंधे और लूटपाट का केन्द्र बना आरटीओ आफिस जिले को भ्रष्टतम विभाग है। कुछ लोग इन्हीं कार्यो को लेकर बराबर आरटीओ आफिस का चक्कर लगाकर परेशान हो गये तो उन लोगों ने अधिकारी से मिलना चाहा तो वहां मौजूद एआरटीओ के दलाल ने तपाक से कहा कि साहब से मिलना है तो आइये हम मिलाते हैं। इतना कहकर जब दलाल कुछ लोगों को लिवाकर आफिस से बाहर जाने लगा तो पूछने पर उसने बताया कि साहब आफिस में कभी नहीं आते। वो अपनी ड्यूटी और सारा काम डाक बंगले में ही निबटाते हैं। दलाल द्वारा उन लोगों को साहब के पास लिवा जाने पर साहब, मुगाZ आते देख खुश हो गये और दलाल को अन्य मुर्गो की तलाश के लिए वापस आरटीओ आफिस भेज दिया तथा मिलने वालों से सौदेबाजी कर ले-देकर काम निबटा दिया। जब उनसे लोगों ने पूछा कि साहब आफिस सब जानते है और वहीं जाते हैं। मगर आप वहां मिलते ही नहीं तो जवाब देते हुए एआरटीओ ने मूछों पर ताव देते हुए कहा कि मैं मन्त्री का खास रिश्तेदार हूं और एआरटीओ हूं। इसलिए मैं आफिस कभी नहीं जाता। अपना सारा काम और आप जैसे लोगों की सेवा यहीं डाक बंगले से करता हूं। जो आदमी आपको मुझ तक लाया है, वह मेरा खास आदमी है। जो भी काम हो आप उसे लिवाकर आ जाइयेगा। मैं यही से फाइनल कर दूंगा। यहां काम-काज के दौरान लेन-देन में कोई दिक्कत या लफड़ा नहीं रहता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in