Archive | राज्य

आम आदमी अब केवल भारतीय जनता पार्टी से ही उम्मीद लगाये है

Posted on 27 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की राजनैतिक, सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति आज ज्वालामुखी की तरह विस्फोटक हो गई है। प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की गलत व तानाशाही नीतियों, भ्रश्टाचार, आतंकवाद, राजनैतिक अराजकता, छिन्न-भिन्न कानून व्यवस्था, अपराधियों को संरक्षण आदि के कारण प्रदेश की जनता विद्रोह के कगार पर खड़ी है। पूरा प्रदेश भयग्रस्त व आन्तकित है। प्र्रदेश की मुख्यमन्त्री अपने कृत्यों के कारण स्वयं भी डरी हुई है। सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी में अपराधियों का बोलवाला है। सरे-आम लूट-खसोट हो रही है। जिस मुख्यमन्त्री ने सरकार बनने पर दूसरों को जेल भेजने का वादा किया था वह आज स्वयं ही जेल जाने की पात्र बन गई है उनकी आमदनी से अधिक सम्पत्ति गले की फॉस बन गई है।

आम आदमी परेशान व निराश है। वह आक्रोिशत व उत्तेजित है। वह अब केवल भारतीय जनता पार्टी से ही उम्मीद लगाये है। भारतीय जनता पार्टी में ही वह प्रदेश का उज्ज्वल भविश्य देख रहा है। दूसरे राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी तथा कॉग्रेस भी एक दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे है। उनका मायावती सरकार का विरोध करना केवल ढोंग व स्वांग है। केन्द्र की कॉग्रेस सरकार को बसपा व सपा मदद कर रही है। उसके एवज़ में केन्द्र की सरकार द्वारा सपा व बसपा मुखिया के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मुकदमे में की जा रही ढ़िलाई है। ताज कारीडोर मामल में ब्ण्ठण्प् ने भ्रश्टाचार में मायावती को दोशी पाया था। महामहिम राज्यपाल से थ्ण्प्ण्त् दर्ज कराने की अनुमति भी नही मिली। यदि मिली होती तो मायावती जेल में होती।

प्रदेश में बसपा सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे असंवैधानिक कार्यों में केन्द्र सरकार का सहयोग व मौन भी इसका प्रमाण है।

बसपा सरकार प्रदेश में लोकतंन्त्र की हत्या करने पर उतारू है। जिस प्रकार हाल में जिला पंचायतों पर धनबल, बाहुबल तथा शासनबल के द्वारा कब्जा किया गया, उसे जनता अभी भूली नही है। जिस प्रकार चुनाव में उम्मीदवारों के पर्चे गलत तौर पर खारिज कराये गए, वोटो की गिनती में हेरा-फेरी की गई, यह सब जग जाहिर है ।

अब उसी प्रकार स्थानीय निकायों पर भी कब्जा करने की कोिशश की जा रही है। अपनी कमजोरी छिपाने के लिए पहले राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव लड़ने पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया गया।

अब नगर निगमों, नगर पालिका परिशदों तथा नगर पंचायतो पर धनबल, बाहुबल तथा प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से कब्जा करने के लिए नामित सदस्यों की संख्या बढ़ाने और उन्हें संविधान के विरूद्ध मतदान करने का अधिकार देने तथा नगर प्रमुख व अध्यक्षों का चुनाव सीधे जनता से न कराकर केवल सभासदों/सदस्यों द्वारा कराने का अधिनियम पारित करा लिया गया। इससे आम मतदाता अपने महापौर तथा अध्यक्ष को नही चुन सकेगी।

यह लोकतान्त्रिक अधिकारो की हत्या है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इन प्रजातान्त्रिक अधिकारों की बहाली के लिए न्यायालय और उसके बाहर संघशZ करेगी।

प्रदेश की मुख्यमन्त्री एक निरंकुश तानाशाह की तरह व्यवहार कर रही है। वह सत्ता प्राप्त कर मदांध हैं। जनता से उनका कोई सम्बन्ध नही है। उनसे बात करने की कोिशश करने वालों पर लाठी चार्ज होता है या गिरफ्तारी होती है। उन्होने अपनी जवाबदेही के सभी रास्ते बन्द कर दिए है। पिछले 4 वषोZं में विधान सभा कुल मिलाकर केवल 77 दिन चली, वह भी पूरे समय तक नहीं। उनके जमाने में विधान मण्डल महत्वहीन हो गया है।

बसपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। बलात्कार, हत्या, लूट तथा तेजाब फेंकने की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। सत्तापक्ष के विधायक इस दुष्कर्म में सक्रिय हैं। 2010 में हत्या व डकैती की सैकड़ों घटनाओं के अतिरिक्त अब तक दहेज हत्या 2052, बलात्कार 1290, शीलभंग 2660, अपहरण 4903, छेड़खानी 2077 तथा उत्पीड़न की 7468 घटनाएं दर्ज हैं। परन्तु उल्लेखनीय है कि बड़ी मात्रा में लोकलाज के भय से आतंक के कारण इस प्रकार की घटना प्रकाश में नही आतीं हैं। यह भयावह स्थिति एक महिला मुख्यमन्त्री के शासन में है। बलात्कार, तेजाब फेंकने, अंग-भंग करने, घरों में आग लगाने आदि अपराधों को रोकने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नही हो रहा है। फास्टट्रैक अदालतों  का गठन फांसी या अन्य और गम्भीर दण्ड का प्रावधान करने की आवश्यकता है। पर सरकार मौन हैै। उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्यूरों की रिपोर्ट अनुसार प्रदेश में वर्ष में 100 महिलाएं, जिसमें 40 प्रतिशत 18 वर्ष से कम आयु की होती हैं तेजाब का शिकार होती हैंं। दिनांक 12 फरवरी 2011 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने रोहतक जिले के 2 बलात्कारियों को जो गैंगरेप के लिए 12-12 वर्ष की कारागार की सजा पाये थे को डेढ़-डेढ़ लाख के मुआवजे पर मुक्त करने का निर्णय भी सैद्धान्तिक रूप से चिन्ता जनक है। इससे अपराधों में वृद्धि होगी।

शिक्षा क्षेत्र आज पूरी तरह से शिक्षा माफियाओं के कब्जे में चला गया है। उच्च, तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा संस्थान बिना किसी मानक एवं योग्य शिक्षकों के धनबल के आधार पर कुकुमुत्ते की तरह प्रदेश में छा गये हैंं। सस्ती शिक्षा स्वप्न हो गई है। फीस और बाद में डिग्री देने के नाम पर भारी धनादोहन होता है। इन संस्थाओं से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का भविष्य भी संकट में रहता है। उत्तर प्रदेश सरकार इस अत्याधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र को उद्योग बना चुकी है तथा इस सरकार के रहते हुए शिक्षा क्षेत्र में सुधार की कोई गुंजाइश नही है। विद्यालयों में शिक्षकों का भारी अभाव है। शिक्षा चयन आयोग शीघ्र तथा निष्पक्ष चयन करने में असफल हो गये हैं। उनके अध्यक्ष तथा सदस्य गम्भीर मतभेदों के शिकार हैं। सदस्यों की कम संख्या होने के कारण भी चयन में देरी हो रही है। चयन में भ्रष्टाचार आम चर्चा का विषय हो गया है। प्रदेश में शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों की स्थिति चिन्तनीय है। अनेक वषोंZ से तदर्थ तथा अस्थाई रूप से कार्य कर रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को विनियमित नही किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की मांग है कि सरकारी कर्मचारियों एवं शिक्षक जिन्होने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो को अहZता सम्बन्धी नियमों में छूट देकर नियमित किया जाय। शिक्षामित्रों का भी नियमितीकरण एवं सेवा शर्तों में परिवर्तन होना चाहिए। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा चयन आयोगों का पुर्नगठन करते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाय तथा इन्हे राजनीति से मुक्त किया जाय।

वित्तविहीन इण्टर तक के विद्यालयों से प्रतिवर्ष हजारों रूपये प्रवेश शुल्क के लिए लिये जाते हैं। इसको तत्काल रोकना होगा। राष्ट्र की ऊर्जा और कार्यक्षमता छात्रों और युवाओं में होती है। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षण संस्थाओं के क्रियाकलापों में छात्रों की सहभागिता होनी आवश्यक है। हमारा मत है कि लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर छात्र संघों के चुनाव कराये जाएं इस रिपोर्ट की स्वीकृति माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी हो चुकी है।

प्रदेश का बुन्देलखण्ड क्षेत्र सूखे से बदहाल है। इस स्थिति पर कांग्रेस की केन्द्रीय सत्ता और उ0प्र0 शासन यदा-कदा घड़ियाली आंसू बहाते हैं। पूर्वांचल इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी से त्रस्त है। किसान कर्ज के बोझ से दबे हैं। गरीबी की मार से पुत्र-पुत्रियों की शिक्षा, भोजन व शादी विवाह न कर पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। गांधी की विरासत की तथाकथित उत्तराधिकारी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से चल रही प्रदेश की बसपा सरकार में शासन का यह नया नमूना है।

उत्तर प्रदेश शासन सिर्फ अपने चहेते उद्योगपतियों के लिए किसानों की भूमि जबरन कम मुआवजा देकर अधिग्रहीत कर रही है। किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि को औद्योगिक विकास के नाम पर अधिग्रहीत कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों व कोलोनाइजर्स को दिया जा रहा है। इसके पीछे अवैध धन प्राप्त करना ही एकमात्र उद्देश्य है। नोयडा में जमीन के धन्धे में सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों के द्वारा प्रतिदिन करोड़ों रूपयों का अवैध लाभ लिया जा रहा है। एक विशेष व्यक्ति जिसे एक क्षेत्र में एकाधिकार देने में सैकड़ों करोड़ों का अवैध लेन-देन हुआ है, को अति कम मूल्य पर बहुत बड़ा भूखण्ड देने के प्रस्ताव  के पीछे भी आर्थिक भ्रष्टाचार हैै। यमुना एक्सप्रेस वे, औद्यौगिक विकास प्राधिकरण के लिए किए गये जमीन अधिग्रहण के विरोध में 35 दिनों से चल रहे गौतमबुद्धनगर के  भट्टाग्राम के किसानों पर पीएसी द्वारा की गई गोलीबारी निन्दनीय है। भविष्य में 30 हजार करोड़ की 1047 किमी लम्बी ग्रेटर नोयडा से बलिया तथा 8 लेन, 3 एक्सप्रेस लिंक रोड तथा 8 नगरीय एवं उद्योग के लिए जमीन के लिए अधिग्रहण पर बड़ा संघर्ष होगा।

भाजपा सदैव किसानों के साथ खड़ी है। और भविष्य में भी किसानों के हितों के लिए तत्पर है। उत्तर प्रदेश में बसपा शासन में औद्योगिक विकास ठप्प है। उद्योग-धंधे प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, अपराधिक स्थिति, विद्युत की कमी से पलायन कर रहे हैं। मजदूर एवं अन्य कर्मी भुखमरी के कगार पर हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है तथा कार्मिक क्षेत्र से प्रतिभाओं का पलायन हो रहा है। बसपा के 4 साल के कार्यकाल में सिर्फ एम0 ओ0 यू0 पर औद्योगिक घरानों के हस्ताक्षर के सिवा आगे प्रगति शून्य है।इससे प्रदेश सरकार को स्टाम्प शुल्क के रूप में भारी हानि हो रही है। उ0प्र0 के अविकसित होने का कारण मायावती की नीति एवं पैसे की भूख है। व्यापारियों का उत्पीड़न और धन वसूली आये दिन होती रहती है। पुलिस माफिया, गुण्डों और अपराधियों की संरक्षक हो गई है। बड़े से बड़ा अपराध और उसकी भयावहता से आज उ0प्र0 पुलिस पूरी तरह से संवेदनहीन है। किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, अपंगों और यहां तक कि वकीलों, शिक्षकों, अंधों पर भी गोली-लाठी चलाने में नही हिचकती है। यह बसपा सरकार की क्रूरता और लोकतन्त्र में तानाशाही की मिसाल है। देश में एक ओर कांग्रेस के नेतृत्व की यू0पी0ए0 सरकार में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अलगाववाद, घोटाला, कालाधन पनप रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार भी इसमें लिप्त है। प्रदेश में भ्रष्टाचार अनेक तरह से बढ़ रहा है। सरकारी कामकाज कराने, नियुक्तियों, व्यावसायिक लाइसेंसो, खाद आदि के विक्रय, विद्यालयों की मान्यताओं आदि कार्य बिना पैसे के नही हो रहे है। काला बाजारी और अवैध वसूली का बोलबाला है। विद्युत चोरी धड़ल्ले से हो रही है।

उत्तर प्रदेश कई आतंकवादी घटनाओं से जुड़ा पाया गया है। प्रदेश का जिला विशेष आतंकवादियों का गढ़ कहा जाता है। कई अन्य जिले में भी आतंकवादियों के ठिकाने पाये गये हैं। पर प्रदेश की मुख्यमन्त्री भी तुष्टीकरण की नीति के कारण इस विषय पर मौन हैं।

प्रदेश में बसपा सरकार का भी अपराधीकरण हो चुका है। इस सरकार के कई मन्त्री व विधायक गम्भीर अपराधों में जेल में हैं। कई अवैध धंधों में लिप्त हैं। कुछ जिलों में कुछ मन्त्रियों, विधायकों व उनके सम्बन्धियों का ठेकों पर एकाधिकार है। मुख्यमन्त्री इस पर भी मौन है।

प्रदेश में पेयजल का गहरा संकट हैं पर बसपा सरकार द्वारा इस गम्भीर समस्या के निराकरण हेतु कोई ठोस योजना नही बनाई गई। प्रदूषण चाहे नदियों का हो या ध्वनि या कारखानों का, सरकार द्वारा उपेक्षित है।

महिला मुख्यमन्त्री होने के बाद भी प्रदेश में नारी उत्पीड़न चरम पर है। मुख्यमन्त्री संवेदनहीन हो गई है। नारी सशक्तिकरण सरकार के एजेन्डे में नही है।

प्रदेश में विद्युत संकट का समाधान करने के बजाय सरकार विद्युत आपूर्ति को कुछ क्षेत्रों में ठेके पर देकर कुछ लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचा रही है। जनता अंधेरे में रहे, नलकूप चलें या न चलें, औद्योगिक विकास भले ही ठप्प हो जाय, बसपा सरका को इससे कोई मतलब नही।

प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है। पिछले 4 साल में महंगाई कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने कोई कदम नही उठाया। प्रदेश में बसपा सरकार, इसके मन्त्रियों व विधायकों द्वारा धन उगाही के कारण भी जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं तथा भवन निर्माण सामिग्रयों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सार्वजनिक वितरण व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण गरीबों को सस्ते दर पर खाद्यान्न, मिट्टी का तेल आदि नही मिल रहा है। काला बाजारी करने वालों की चान्दी है। सरकार मौन हैै।

निराश्रित महिलाओं व विधवाओं को पेंशन नही मिलती। यदि मिलती भी है तो बिना घूस दिये नही। कल्याणकारी योजनायें जिनके लिए हैं, उन्हे लाभ नहीं मिल रहा है।

युवा शक्ति के विकास व उसकी ऊर्जा के उपयोग हेतु प्रदेश  में कोई योजना नही है। बेरोजगारी बढ़ी है। रोजगार दफ्तर बेकार हो गये हैं। प्रदेश का युवा दिशाहीन है।

उत्तर प्रदेश में नेपाल से लगी खुली सीमा पर भारी खतरा उत्पन्न हो गया है। नकली नोट, ड्रग्स, हथियार एवं आतंकियों का प्रवेश दिनों-दिन बढ़ रहा है। नेपाल में चीन की दखलदांजी का परिणाम है कि एस0एस0बी0 द्वारा च.ीनी नागरिक जिसमें एक महिला भी है, बहराइच में पकड़े गये है। परन्तु प्रदेश और केन्द्र सरकारें इस खतरे को गम्भीरता से नही ले रहे हैं।

भ्रष्टाचार एवं काला धन पर रोक लगाने की यदि इच्छा शक्ति और ईमानदारी हो तो मायावती को गुजरात और बिहार के मुख्मन्त्रियों से शिक्षा लेनी चाहिए। बिहार के मुख्यमन्त्री ने स्वयं और मन्त्रियों  के एवं परिजनों की सम्पत्ति की घोषणा की है तथा राज्य के आई ए एस अधिकारियों से भी ऐसा करने का कहा है। विशेष न्यायालय कानून लागू करके भ्रष्टाचार के मुकदमों का त्वरित निस्तारण तथा ऐसी अर्जित सम्पत्तियों को जब्त करना प्रारम्भ हो चुका है। यदि मायावती में नैतिकता और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए तनिक भी इच्छा शक्ति हो तो वे तत्काल उ0प्र0 में यह कार्यवाही करें।

30 सितम्बर 2010 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा सर्वसम्मति से अयोध्या स्थित गर्भगृह को श्रीरामजन्मभूमि घोषित करना पौराणिक आस्था, इतिहार और तथ्य पर न्यायिक मोहर है। भाजपा एवं सभी राष्ट्रवादी शक्तियां तथा भारत और विश्व का सकल हिन्दू समाज मुदित हुआ है। भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि हिन्दुस्तान के गौरव, वैभव, आत्मस्वाभिमान, राष्ट्रीयता एवं भारतीयता के अनुरूप अयोध्या में निकट भविष्य में भव्य मन्दिर का निर्माण होगा।

प्रदेश की जनता ने सपा सरकार का कुशासन देखा है। बदलाव के लिए निर्वाचित बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार, कुशासन, राजनैतिक अपराधीकरण में सपा को भी मीलों पीछे छोड़ दिया है। अब प्रदेश भाजपा की ओर सुशासन के लिए देख रहा है। भारतीय जनता पार्टी इन सभी समस्याओं का समाधान है। हमारी जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, स्वच्छ प्रशासन की क्षमता, शुचिता, संकल्प ही हमारी शक्ति है। यह प्रदेश की जनता भी जान रही है। इस विश्वास पर खरे उतरने के लिए दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ बदलाव हेतु चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते रहना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगला फकीर चन्द और जिला अस्पताल का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण

Posted on 27 February 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चौहान ने आज अपरान्ह में राजकीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में सुधार हेतु किये जा रहे निमाZण कार्यो तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, तथा िशशु वार्ड, आदि में निरीक्षण के दौरान समुचित  प्रकाश व्यवस्था हेतु सी.एफ.एल. अबिलम्व लगवाने दरवाजों पर पेंट कराने, विभिन्न वाडोZ में चौक पडे शौचालयों की सफाई तत्परता से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राइवेट वार्ड के जीणोZद्वार कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि नल लीक नही रहने चाहिए ।

उन्होंने मा. मुख्य मन्त्री जी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कराये जा रहे कार्यो को निर्धारित अबधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिसर के कार्यो का विस्तृत मैप तथा प्रस्तावित कार्यो का विवरण और प्रगति का विवरण देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निरन्तर कार्यो की गुणवत्ता व समयवद्वता पर ध्यान रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी श्री चौहान ने अपर जिलाधिकार(नगर) अरूण प्रकाश , नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय सहित वरिश्ठ अधिकारियों के साथ मलिन बस्ती “नगला फकीर चन्द की विभिन्न गलियों का निरीक्षण किया और नागरिकों की समस्यांए सुनी। उन्होंने क्षेत्र में गन्दा पानी आपूर्ति किये जाने पर जल संस्थान के अभियन्ताओं को मौके पर ही तलब कर तीन दिन में कार्यवाही सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मौहल्ले के कुंए की भी सफाई व मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल समस्या के निदान हेतु क्षेत्र के खराब हैण्ड पम्प ठीक कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि शौचालय, सीवर, सडक का पैचवर्क, सी.सी. रोड आदि कार्यो के लिए नगर निगम द्वारा सर्वे कराया गया है । उन्होंने डूडा और नगर निगम के अधिकारियों को समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिये। पी.ओ. डूडा ने बताया कि क्षेत्र में 1723 शौचालय बनाये गये है और 9 हजार शौचालय बनाने हेतु मांग भेजी गई है। उन्होंने फकीरचन्द, वासी का नगला और देव नगर सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुदृढ बनाने और देव नगर के शौचालय के जीर्ण और गिरासु भवन के स्थान पर नया शौचालय भवन बनाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी. के. सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी ओ.पी. शर्मा, जल निगम, जल संस्थान, डूडा आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कबीर पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमिन्त्रत

Posted on 27 February 2011 by admin

शासन द्वारा कबीर पुस्कार योजना के अन्तर्गत जनपद के पात्र व्यक्तियों के पुरूस्कार हेतु प्रस्ताव 31 मार्च 2011 तक भिजवाने के निर्देश दिये है। अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1990 में कबीर पुरस्कार योजना शुरू की गई थी जिसके अन्तर्गत तीन श्रेणियों में कबीर पुस्कार राश्ट्रीय पुरस्कार घोशित किया गया । उन्होंने बताया कि श्रेणी-एक- के लिए दो लाख रूपये , श्रेणी-दो के लिए एक लाख रूपये तथा श्रेणी तीन के लिए पचास हजार रूपये, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को जीवन के खतरे की परिस्थितियों में प्रदिशZत शारीरिक/नैतिक साहस के उत्कृश्ट कार्यो के लिए प्रदान किया जायेगा। इनमें साम्प्रदायिक दंगो के दौरान दूसरे सम्प्रदाय के सदस्यो के जीवन एवं सम्पत्ति को बचाना अथवा जातीय दंगो के दौरान दूसरी जाति के सदस्यों के जीवन एवं सम्पत्ति को बचाना अथवा नृजातीय संघशोZ के दौरान दूसरे नृजातीय समूह के सदस्यों के जीवन एवं सम्पत्ति को बचाना है।

इस पुरस्कार सम्बन्ध में  अधिक जानकारी तथा नामांकन हेतु आवेदन का प्रारूप कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक अथवा अपर जिलाधिकारी (नगर) के कार्यालय में न्याय सहायक-3 अनुभाग से प्राप्त कर सकते है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस मुठभेड में झब्बू की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच

Posted on 27 February 2011 by admin

अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) वी.के. शर्मा ने बताया है कि 29/30 दिसम्बर 2010 को थाना एत्माउदौला क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड में झब्बू उर्फ गौरव तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी , निवासी छोटी मिस्जद नुनिहाई थाना एत्माउदौला की मृत्यु हो जाने कारण , मृत्यु की मजिस्ट्रीयल, जांच उनके द्वारा की जा रही है।इस जांच के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति अपने साक्ष्य/बयान 8 मार्च 2011 तक उनके समक्ष किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की मुख्यमन्त्री कु0 मायावती ने आज मिर्जापुर जिले के दौरे पर

Posted on 25 February 2011 by admin

प्रदेश की मुख्यमन्त्री कु0 मायावती ने आज मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील के अन्तर्गत निबावल अम्बेडकर ग्राम, विसुन्दरपुर में कांशीराम आवास तथा नगर में सिविल अस्पताल, तहसील सदर, शुक्लहां मलिन बस्ती तथा कटरा थाना का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने तहसील दिवसों, थाना दिवसों में आये मामलोें का तत्परता से निस्तारण करने तथा चुनें गये अम्बेडकर गांवों के लाभार्थियों का यदि पट्टा नही मिल पाया हो तो उन्हें आवास एवं कृषि योग्य भूमि के पट्टे प्राथमिकता पर देने के निर्देश दिये।

सर्व प्रथम मुख्यमन्त्री हलिया विकास खण्ड के निबावल अम्बेडकर ग्राम पहुंची जहां उन्होंने गांव का भ्रमण कर सम्पर्क मार्ग, सीसी रोड, केसी ड्रेन का निरीक्षण किया। बाद में प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया तथा कक्षा 4 व 5 के छात्रों से पढाई की गुणवक्ता व मिड-डे-मिल मिलने के सम्बन्ध में पूछताछ किया। उन्होंने आवास एवं कृषि पट्टा आवंटन का सत्यापन किया तथा उपजिलाधिकारी बैकुण्ठराज द्विवेदी को सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर और तेजी लाने का निर्देश दिया। विद्यालय निरीक्षण के बाद मुख्यमन्त्री पुन: निबावल गांव में गई और वहां लाभार्थियों से वार्ता कर योजनाओं के गुणवक्ता की जांच की।

अम्बेडकर गांव के निरीक्षण के बाद मुख्यमन्त्री सीधे विसुन्दरपुर नगर क्षेत्र में बनाये गये मान्यवर कांशीराम आवास के निरीक्षण में पहुंची जहां उन्होंने बारिकी से कालोनी का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से वार्ता कर जाना की उन्हें कोई परेशानी तो नही हैर्षोर्षो लोगों ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नही है।आवासों के गुणवक्ता के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव ने अवगत कराया तो उन्होंने प्रसन्ता व्यक्त की और यहां पर बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी से पूछे जाने पर यह बताया की सभी खडंऩ्जों पर इन्टर लाकिंग पेवर ब्रिक्स से सड़क नगर पालिका द्वारा बनाई जायेगी व ओबर हैड़ टैक का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण कराया जायेगा।

कांशीराम आवास के बाद मुख्यमन्त्री पुलिस लाइन पहुंची जहां से सिविल हॉिस्पटल गई जहां उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से पूछा कि दवाई मिल रही है पैसा तो नही मांगा जा रहा है तो मरीजों ने कहा कि नही पैसा नही मांगा जाता दवाएं भी अस्पताल से मिल रही है। मुख्यमन्त्री ने चिकित्सा अधीक्षक डा0 सी0एस0 मधुकर को और व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।

तहसील सदर मिर्जापुर के निरीक्षण में उन्होंने इस वर्ष के आवास एवं कृषि पट्टा आवंटन का काम पूर्ण होने पर प्रसन्नता जताई तथा पिछले वषोZ में जो लोग पट्टा पाने से छूटे हो उन्हें पट्टा प्राथमिकता से देने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील दिवस रजिस्टर का निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण तत्परता से कराने के भी निर्देश दिये। रिकार्ड रूम/अभिलेखागार के रखरखाव पर सन्तोष व्यक्त किया।

शुक्लहां मलिन बस्ती के निरीक्षण में मुख्यमन्त्री ने जिलाधिकारी श्रीमती संयुक्ता समद्दार से पूछा कि यहां कितनी मलिन बस्तियां है। जिलाधिकारी के सात मलिन बस्तियां बताये जाने पर उन्होंने सभी के प्रोजेक्ट बनाकर सुधार कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् मुख्यमन्त्री ने थाना कटरा का निरीक्षण किया। उनके साथ आये प्रमुख सचिव गृह कुवर फतेह बहादुर सिंह ने थाने के अपराधों के पंजिकरण व उनके निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमन्त्री ने उप पुलिस अधीक्षक से पूछा कि अपने क्षेत्र के सभी थाने महीने में एक बार चेक कर लेते है तो उन्होंने बताया कि किसी-किसी महिने हो जाते है, किसी महिने नही हो पाते है। इस पर मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि प्रतिमाह अपने क्षेत्र के थानों का निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने थाना दिवस के प्रकरणों तथा महिला उत्पीड़न के मामले प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिये। साथ ही पुलिस अधीक्षक के0सत्यनारायण को भी समय-समय पर सभी थानों का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री के अम्बेडकर गांव निबावल आगमन पर जिलाधिकारी संयुक्ता समद्दार व पुलिस अधीक्षक के0सत्यनारायण ने मुख्यमन्त्री का स्वागत किया तथा पुलिस लाइन जिला मुख्यालय आगमन पर मण्डलायुक्त श्री सजीव मित्तल ने स्वागत किया। मुख्यमन्त्री भ्रमण के समय उनके कैबिनेट सचिव श्री शशांक शेखर सिंह व प्रमुख सचिच गृह श्री फतेह बहादुर सिंह साथ में रहें तथा विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्पैन्सर के स्मार्ट पुरस्कार के साथ हर बार कमाएं स्मार्ट अंक

Posted on 25 February 2011 by admin

spen1स्पैन्सर रिटेल ने स्मार्ट रिवार्ड नाम का अपना शॉपर एंगेजमेंट कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने वफादार ग्राहकों को उनकी फूड, ग्रोसरी व अन्य चीजों की आवश्यकता के लिए स्पैन्सर को अपना गन्तव्य स्थान चुनने के लिए पुरस्कृत करना है।

कोई भी खरीदार जो एक बार में 500 रूपये या इससे ज्यादा की खरीदारी स्पैन्सर स्टोर से करता है, वह स्पैन्सर के स्मार्ट रिवार्ड प्रोग्राम में भागीदारी के योग्य हो जाएगा। खरीदार द्वारा हर बार इस कार्ड से स्पैन्सर स्टोर से खरीदारी करने पर उसे रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा जिसे संचित कर बाद में अपनी अगली खरीद पर कैश काउंटर पर डिसकाउंट के रूप में लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त लाभ व विशेशाधिकार के रूप में कार्यक्रम के सदस्यों को वििशश्ट प्रचार व अन्य लाभ स्पैन्सर के अन्य टाई अप के द्वारा प्रदान किए जाएगें।

स्पैन्सर रिटेल लिमिटेड के बारे में

स्पेंसर्स रिटेल लिमिटेड, 15,500 करोड़ रूपये के आरपीजी समूह का एक भाग है। मल्टी फॉर्मेट फूड फस्र्ट रिटेलर के रूप में इसकी पहचान कायम है, जो उत्पादों की सबसे व्यापक और समृद्ध श्रृंखला अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। यह संगठन 31 बड़े फार्मेट स्टोरो के अतिरिक्त 150 छोटे फार्मेट स्टोर्स भारत के 35 शहरों में संचालित करता है, इसमें 7000 से अधिक पेशेवर दक्ष कार्मिक नियोजित हैं जो उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को और संगठन की कारोबारी जरूरतों को भलीभान्ति समझने के लिये अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं। भारतीय उपभोक्ताओं को संगठित रिटेल के नये अन्दाज से परिचित कराने वाला स्पेंसर्स इस क्षेत्र में सबसे पहले प्रवेश करने वालों में है। वास्तव में, स्पेंसर्स द्वारा भारत में पहला हाइपर स्टोर हैदराबाद में वर्ष 2000 में लॉन्च किया गया था। इसमें 6000 से ज्यादा पेशेवरों को खास तरह से प्रिशक्षित किया जो ग्राहकों की आवश्यकताओं व संगठन के व्यवसायिक उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूनिनॉर की क्रिकेट अनलिमिटेड पेशकश

Posted on 25 February 2011 by admin

अब यूनिनॉर की बदौलत पाएं सुविधाजनक अन्दाज़ में क्रिकेट अपडेट

uni1यूनिनॉर ने क्रिकेट के कद्रदानों के लिए इस सीज़न में नई पेशकश ´´क्रिकेट अनलिमिटेड“ ‘ाुरू करने का ऐलान किया है। यह पेशकश खासतौर से उन ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर की गई है जो क्रिकेट के मैदान की एक-एक पल की खबर पाना चाहते हैं।

´क्रिकेट अलिमिटेड` सर्विस प्राप्त करने का इरादा रखने वाले यूनिनॉर ग्राहकों को टॉल फ्री नंबर 52255 डायल कर इस सेवा के लिए अनुरोध करना होगा। यह सेवा 3 रु/दिन प्रति मैच या 30 रु मूल्य के मासिक पैक के आधार पर उपलब्ध है। इस सेवा का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद ग्राहकों को ´लाइव मैच कवरेज` की ब्राउजिंग सुविधा मिलेगी, वे ´क्रिकेट ओपिनियन पोल` में भाग ले सकते हैं और इस ऑफर के तहत् रिंग टोन तथा कॉलर ट्यून्स समेत ´क्रिकेट ट्यून्स` भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें क्रिकेट रैंकिंग, मैच ‘ौड्यूल को एक्सेस करने तथा क्रिकेट से सम्बंधित अन्य दिलचस्प खबरों को हासिल करने की भी सुविधा मिलेगी।

´क्रिकेट अनलिमिटेड` वॉयस आधारित एप्लीकेशन है जिसकी बदौलत ग्राहक मोबाइल नेटवर्क के जरिए क्रिकेट कन्टेंट को ब्राउज़ कर सकते हैं। यह सेवा सभी हैण्डसेटों पर उपलब्ध है और इस तरह क्रिकेट प्रशंसकों के लिए वन-स्टॉप ‘ाॉप की तरह है।

वॉयस पैक

पैक का ब्योरा     ईयूपी (रु)    वैधता (दिन)    बण्डल्ड फ्री मिनट         दर
संक्षिप्त कोड
मैच डे पैक    3    1    अनलिमिटेड    52255    टॉल फ्री
मासिक सब्सक्रिप्शन     30    30    अनलिमिटेड    522555    टॉल फ्री
ब्राउजिंग                   52299    6 रु प्रति मिनट

एसएमएस पैक

पैक का ब्योरा    ईयूपी (रु)    ईयूपी (रु)    बण्डल्ड फ्री मिनट         दर
संक्षिप्त कोड
मैच डे पैक    3    1    अनलिमिटेड    52255    टॉल फ्री
मासिक सब्सक्रिप्शन    30    30    अनलिमिटेड    522555    टॉल फ्री
ब्राउजिंग                   52299    6 रु प्रति मिनट

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्रिकेट के खेल में आइडिया ने चलाया ´कीप क्रिकेट क्लीन´ कैम्पेन

Posted on 25 February 2011 by admin

´आइडिया चैिम्पयंस ऑफ द वल्र्ड´ के ज़रीए क्रिकेट शुद्धता को प्रोत्साहित करेगा आइडिया सैल्यूलर

विश्व कप 2011 के लिए अब आप अधिक आश्वस्त हो सकते हैं। एक ओर जहां क्रिकेट के मैदान पर टीमें विश्व विजेता के खिताब के लिए मुकाबला करेंगी तो वहीं दूसरी ओर मैदान से बाहर ब्रैण्ड आइडिया टेलीविजन पर क्रिकेट को शुद्ध रखने का सन्देश देने वाली ´कीप क्रिकेट क्लीन´ कैम्पेन चलाएगी।

विश्व कप 2011 की शुरुआत के साथ ही आईडिया ने टीवी विज्ञापनों की एक श्रृंखला आरम्भ कर दी है जिनमें 6 विश्व चैिम्पयनों को दिखाया जा रहा है- क्लाइव लॉइड, कपिल देव, ऐलन बॉर्डर, इमरान खान, अर्जुना रणतुंगा और स्टीव वॉ। ये सभी क्रिकेट को साफ रखने के बारे में बेबाक बात करेंगे। आइडिया देश भर के क्रिकेट दीवानों को क्रिकेट के इन महानायकों से मिलने का मौका भी देगी और इस तरह वे भी इस ईमानदार व अपूर्व अभियान का हिस्सा बन सकेंगे।

ये 6 महानायक पहले विज्ञापन में बृहस्पतिवार, 24 फरवरी 2011 को एक साथ दिखाई देंगे, इसका शीशZक होगा ´आइडिया चैिम्पयंस ऑफ द वल्र्ड´। इसके बाद प्रसारित होने वाले विज्ञापनों में ये सभी जाने माने क्रिकेटर ऐसे उपाय सुझाएंगे जिनके प्रयोग से उन स्थितियों व लोगों से निपटा जा सके जो खेल भावना के खिलाफ हैं। ये विज्ञापन एकदम स्पश्ट और दोस्ताना लुक लिए होंगे जिनमें इन 6 प्रतििश्ठत खिलाड़ियों की राय दशाZई जाएंगी जो कि क्रिकेट के वास्तविक मुÌों के बारे में होंगी।

इस अभियान के बारे में आइडिया सैल्यूलर की वरिश्ठ उपाध्यक्ष-विपणन श्रीमती अनुपमा आहलुवालिया ने कहा, ´´क्रिकेट भारत में एक जुनून की तरह है और भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि यह खेल पूरी शुद्धता और सच्चे जज़्बे के साथ खेला जाए। इस नए प्रचार अभियान के साथ आइडिया ´कीप क्रिकेट क्लीन´ का सन्देश फैलाएगी और क्रिकेट के इस सीज़न में पूरे देश में मौजूद लाखों क्रिकेट प्रेमियों के साथ एक मजबूत जुड़ाव कायम करेगी।´´

क्रिकेट के इस मौसम के और जवान होने के साथ साथ आइडिया एक समग्र प्रचार अभियान चलाएगी, जिसके तहत सभी पारंपरिक व उभरते मीडिया मंचों के जरिए लोगों तक पहुंचा जा सकेगा। आइडिया द्वारा बनाई गई विशेश फिल्मों के माध्यम से क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के साथ ऐतिहासिक पलों की झलकियां प्रदिशZत की जाएंगी। स्कूल से लेकर अन्तर्राश्ट्रीय स्तर तक आइडिया और 6 विश्व चैिम्पयन क्रिकेट के साथ खड़े दिखाई देंगे और भद्रजनों के इस खेल की विरासत को थामे रहेंगे।

क्रिकेट के विशय पर बनाए गए आइडिया के पूर्व विज्ञापन- ´आइडिया उंगली क्रिकेट´ और ´टॉक टू यूअर फेवरिट क्रिकेटर´ अपने वक्त के सबसे मशहूर क्रिकेट सम्बंधी विज्ञापनों में से एक हैं। आइडिया के ये नए विज्ञापन कंपनी की विज्ञापन एजेंसी ´लोवे´ ने डिजाइन किए हैं।

आइडिया सैल्यूलर लिमिटेड के बारे में
आइडिया सैल्यूलर राजस्व के लिहाज से देश की तीसरी सबसे बड़ी राश्ट्रीय स्तर की मोबाइल ऑपरेटर कंपनी है, जिसके 84 मीलियन से ज्यादा ग्राहक हैं। आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए आइडिया अपने सबसे विस्तृत उपभोक्ता संपर्क केन्द्रों के जरिए विश्व स्तरीय सेवाएं देती है। आइडिया नैशनल स्टॉक ऐक्सचेंज (ऐनऐसई) और बॉम्बे स्टॉक ऐक्सचेंज (बीऐसई) में सूचीबद्ध कंपनी है।

आइडिया सैल्यूलर आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी है, जो वास्तविक अर्थों में भारत की सबसे पहली बहुराश्ट्रीय कंपनी है। यह समूह 26 देशों में कार्यरत है और 40 राश्ट्रीयताओं वाले 1,30,600 से अधिक कर्मचारी इस समूह में काम करते हैं। आइडिया   सैल्यूलर के बारे में अधिक जानकारी www.ideacellular.com पर तथा समूह के बारे में ज्यादा जानकारी  www.adityabirla.com पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोलियो की अन्तिम लड़ाई में उलेमा हुए एकजुट

Posted on 24 February 2011 by admin

•    तमाम अफवाहो को करे दरकिनार - शहर काज़ी
•    मुल्क को पोलियो मुक्त करने की दुआ

dsc09133नौनिहालो के रौशन मुस्तक़बिल एवं सेहतमन्द मुआशरे पर हुई मीटिंग मे शहर के उलेमाओ ने एक राय होकर सभी लोगों से अपने 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की पुरजोर अपील करते हुए अल्लाह से हमारे मुल्क को पोलियो मुक्त रहने की दुआ की।

गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर मे एस0 एम0 नेट एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित “सेहत और मुआशरा“ पर एक मजलिस का आयोजन हुआ जिसमे शहर के उलेमाओ ने िशरकत करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया कि खुदा के फज़ल से बीते साल आगरा जिले मे एक भी पोलियो का केस नही पाया गया है। मजलिस मे सभी उलेमाओ ने अपने विचार रखते हुए आने वाले  27 फरवरी 2011 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में पूर्ण सहयोग देते हुए सभी 5 साल से छोटे बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की तथा अल्लाह तआला से अपने मुल्क को पोलियो मुक्त रखने की दुआ की।

अपने विचार रखते हुए शहर काजी सैय्यद मौ0 साबिर ने बताया कि पोलियो एक ऐसा मर्ज है जिसे खत्म किया जा सकता है तथा इसी को ध्यान मे रखकर सरकार  इसे खत्म करने के लिये पोलियो मुहिम चला रही है और मै सभी मुसलमानो से पुरजोर अपील करता हू कि तमाम अफवाहो को दरकिनार करते हुए अपने 5 वशZ से छोटे बच्चे को पोलियो कि दवा आवश्य पिलाये। बैठक मे  उजैर आलम, मौलाना अरशदुर्रहमान, मौलाना सआदत हुसैन, मौलाना कलीमउददीन, समी आगाई ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में उपस्थित डा0 हरीश (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एवं डा0 अनुपम भास्कर (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा उन्होने लोगो को संस्थागत प्रसव कराने तथा समय से टीकाकरण करवाने के लिए लोगो को जागरूक करने की अपील की। उन्होने बताया की पोलियो बूथ 27 फरवरी 2011 को लगेंगे तथा 28 फरवरी 2011 से टीम घर-घर भ्रमण करेंगी।उन्होने टीकाकरण पर जोर देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में टीकाकरण का नया माइक्रोप्लान बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में टीकाकरण शुरू करा दिया गया है। जिसमें प्राइवेट ट्रेण्ड वैक्सीनेटर का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होने इस बात पर जोर दिया की आगरा जिले में 2010 में एक भी पोलियो का केस नही पाया गया लेकिन फिरोजाबाद व मथुरा जिले में पोलियो के केस पाये गये है जिस कारण हमें सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होने उपस्थित लोगो को नियमित टीकाकरण के साथ पोलियो चक्र में भी खुराक पिलाने की अपील की।

dsc09129बैठक मे उपस्थित एस0एम0ओ0 डा0 प्रशान्त आचार्य ने पोलियो के वर्तमान स्थिति के बारे मे उलेमा साहिबान को बताया।

बैठक में उपस्थित यूनीसेफ के डा0 अली जाफर नकवी ने  सभी उलेमा साहिबान को अपने क्षेत्रों में आगे आकर, पोलियो उन्मूलन की नज़र से इस अहम वक्त मे अपना सहयोग पहले की तरह बनाये रखने की गुजारिश की तथा इनकार करने वाले परिवारों के बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो खुराक पिलाने का प्रयास करने का आहवान किया।

बैठक मे युनीसेफ से श्री अविनाश कुमार श्री फारूक अजीज,श्री अमृतांशुराज, डब्लू एचओ से श्री शाहिद ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा पर्यटन ़क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए “पर्यटन रल्न “ पुरस्कार

Posted on 24 February 2011 by admin

पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार करें कि सुखद स्मृति के साथ लौटे -अभिजात

पर्यटन क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाल व्यक्ति को हर वशZ ताज महोत्सव में “ पर्यटन रत्न“ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। आगरा में पर्यटन प्रोत्साहन के लिए अब हर वशZ यह पुरस्कार दिये जाने का शुरूवात की जा रही है। इसके लिए एक चयन समिति का गठन किया गया है।

मण्डलायुक्त/अध्यक्ष ताज महोत्सव समिति अमृत अभिजात ने यह जानकारी यहां िशल्प ग्राम में आयोजित सेमीनार में दी। िशल्प ग्राम में “आगरा वियोन्ड ताज“ सेमीनार का आयोजन टूरिस्ट गिल्ड आफ आगरा, स्पीहा और उ0प्र. पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

श्री अभिजात ने कहा कि पर्यटन प्रोत्साहन के साथ आगरा के विकास में और अधिक प्रोगेसिव तरीके से आगे आने की आवश्यकता है। ताज महोत्सव को भी बहुआयामी कार्याे से जोडने की जरूरत है। सूफीगायन, भगत शैली, नाटक, स्थानीय लोक कलाओं व स्थानीय संगीत को भी ताज महोत्सव में प्रोत्साहन दें। इस वशZ हैटिटेज वििल्डंग के लिए भी कार्यक्रम शुरू किया गया है। लोगों की भावना को बताने व जानने के लिए कार्यक्रमों की श्रंखला में फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने आगरा में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में हरितिमा में वृद्वि हुई है और सुविधाओं का विस्तार हुआ है और भविश्य उज्जवल है। उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि पर्यटन को वहां  पहुंचते ही सी.डी/साहित्य के साथ टी.वी. पर सभी डेस्टीनेशन्स की जानकारी के स्कोल देख सकते है। उन्होंने आगरा मे पर्यटक ग्राम बरारा, भालू संरक्षण केन्द्र, सूर-सरोवर, कीठम झील, चम्बल सफारी, वटेश्वर आदि का सन्दर्भ देते हुए कहा कि आगरा में पर्यावरण पर्यटन की भी असीम सम्भावनाएं है। उन्होंने महताब बाग में “कैमल सफारी परियोजना शुरू किये जाने बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जानकारी के लिए बेवसाइट, फेस बुक आदि का भी उपयोग हो रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे वन जाने पर पर्यटकों की संख्या में वृद्वि होने की आशा है। उन्होंने क्लीन आगरा, ग्रीन आगरा के साथ पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार किये जाने पर बल दिया। उन्होंने आव्हान किया कि सब मिलकर ऐसा प्रयास करें कि यहां आने वाला पर्यटक यहां लोगों के व्यवहार से एक सुखद अनुभव के साथ लौटे। उन्होंने कहा कि कि पर्यटन विकास हेतु कार्यो की चैक लिस्ट वनालें और हर ताज महोत्सव मे ंउसका विश्लेशण हो कि कितना कार्य हुआ है।

श्री प्रेम प्रशान्त ने कहा कि संगीत, नृत्य, साहित्य, एन्वायरनमेंन्ट टूरिस्ट आदि विभिन्न विधाओं में आगरा में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाएं है। प्रो0 सुगम आनन्द ने आगरा के इतिहास, अरूण डंग ने कल्चरल हैरीटेज तथा पर्यटन उद्योग प्रो0 रोहित श्री वास्तव ने टूरिस्ट फ्रेन्डली और पर्यावरण फे्रडली वातारण सृजन के बारे में बताया। संयोजक श्री राजीव नारायन ने सेमीनार में प्राप्त सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्य योजनना बनाकर इन्हे क्रमवृद्व रूप से तत्परता से लागू कराने के लिए भी मिलकर सार्थक प्रयास किये जायेगे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव ने सेमीनार में पर्यटन सुविधाओं की चर्चा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in