Archive | राज्य

फर राख ह¨गी जर्जर तार¨ं से खेत¨ं की फसलें

Posted on 02 April 2011 by admin

जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाक¨ं में विद्युत व्यवस्था जर्जर तार¨ं के सहारे चल रही है। जिससे तार¨ं का टूटकर गिरना आम बात ह¨ गयी है। लगातार बढ़ रहे कनेक्शन के दबाव से अ¨वर ल¨डिग के कारण यह समस्या अ©र भी गंभीर ह¨ गयी है। कुछ जगह¨ं क¨ छ¨ड़कर कई दशक पहले लगे तार बदलने के लिए क¨ई प्रयास नहीं किया गया। जबकि विभागीय तार बदलने के नाम पर सरकार क¨ प्रतिवर्ष लाख¨ं का चूना लगा रहे हैं। जर्जर तार¨ं की हालत यह है कि कब कहां टूट जाय कहा नहीं जा सकता।

जनपद के अधिकांश इलाक¨ं में बाबा आदम के जमाने तार लगे हैं। ज¨ इतने जर्जर ह¨ गये है कि हर पल दुर्घटना क¨ दावत दे रहे हैं। विगत वर्ष अनेक स्थान¨ं पर तार टूटकर गिरने से हजार¨ं ब¨झ प सलें खेत¨ं में जलकर राख ह¨ गयी थी। जनता की लाख शिकायत¨ं व क¨शिश के बावजूद जिले के अधिकारिय¨ं ने पर्याप्त दमकल की व्यवस्था नहीं कराया अ©र न ही बिजली विभाग द्वारा जर्जर तार¨ं की जंाच करने व बदलने का आज तक क¨ई प्रयाय किया गया। गर्मी बढ़ने व आंधी तूफान आने से जर्जर तार टूट जाते हैं अ©र भयानक घटना की आंशका बनी रहती है। ग्रामीण क्षष¨ं में बिजली के तार इतने ढीले ह¨ गये हैं कि हल्की सी हवा चलने पर आपस में टकराकर चिन्गारी देने लगते हैं ज¨ किसान¨ं की गेंहू की फसल क¨ राख बना देती है। इस लिए गेहू की फसल व संभावित घटनाअ¨ं क¨ र¨कने के इन खराब तार¨ं व खंभ¨ क¨ बदलने की जरूरत है। ताकि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भारी माषा में खेत व खलिहान की फ सल¨ं क¨ राख ह¨ने से बचाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार में दलित असुरक्षित

Posted on 02 April 2011 by admin

संवाद्दाता भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक सुभाष नगर स्थित अखिलेश पाठक के आवास पर सम्पन्न हुई जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जिला अध्यक्ष ने बसपा सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि बसपा और सपा सरकारों में कोई सुरक्षित नहीं है। दलितों के नाम पर राजनीति करने वाले लोग पूरे प्रदेश में बलात्कार, डकैती और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा ने बसपा सरकार पर सीधे प्रहार करते हुये कहा कि मायावती को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है उसे तुरन्त त्यागपत्र दे देना चाहिए। अखिलेश पाठक ने कहा कि पूरे जिले में सबसे ज्यादा बलात्कार और कत्ल बसपा सरकार में हुये हैं जब दलित ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलाल मस्त अधिकारी पस्त

Posted on 01 April 2011 by admin

समाज कल्याण विभाग द्वारा सामान्य और अशिक्षित कन्याओं के शादी अनुदान के स्वीकृत धनराशि 112लोगों को इसका लाभ मिलेगा उसमें 810लोगों को चयन होने के बावजूद बहुत लोग ऐसे हैं जिनका नाम तक नहीं है।

हरदोई संवाद्दाता थाना बिलग्राम में क्षेत्र के दबंगों ने दलित की भूमि पर कब्जा कर लिया न्याय के लिए दर-दर भटकता ग्राम पसनेर निवासी ने आखिल परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दे डाली। परिवार को लेकर धरने पर बैठा राकेश दलित मुख्यमन्त्री से इंसाफ मांगने पर मजबूर हो गया क्या उसे इंसाफ मिलेगा?

हरदोई कोतवाली शहर व थाना क्षेत्र के ग्राम तत्योरा गाँव से लापता युवक की मौत हो गई थी। खोजबीन के बाद गाँव के बाहर कुंए में उसका शव बरामद हुआ उसके घर वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया पुलिस अधीक्षक लवकुमार, पुलिस उपाधीक्षक डा0ओ0पी0सिंह ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी इससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि अगर कत्ल है तो जल्दी खुल जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे ट्रैक को करीब सवा दो घण्टे तक रेलवे आवागमन को रोके रखा

Posted on 01 April 2011 by admin

भारतीय किसान मजदूर फाउण्डेशन के सैकड़ो समर्थकों ने हाईकोर्ट के निर्देशों को धता बताकर सुलतानपुर जक्शन पर रेलवे ट्रैक को करीब सवा दो घण्टे तक रेलवे आवागमन को रोके रखा। जाम के दौरान रेलवे को श्रमजीवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, इलाहाबाद-फैजाबाद सड़क मार्ग को रोकते हुए वाराणसी आउटर पर मालगाड़ी तथा स्टेशन पर जौनपुर-सुलतानपुर पैसेञ्जर ट्रेन का आवागमन रोकना पड़ा।

track-par-kisanभारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय राम वर्मा के नेतृत्व में कोआपरेटिव बैंक से किसानों के भुगतान न होने, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर शहर के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान चौक क्षेत्र में नगर कोतवाल ने हृदयराम वर्मा का कालर पकड़ कर अपमानित किया और उनके कार्यकर्ता जगत नारायण को लाठियों से मारकर लहूलुहान कर दिया। इससे किसान आक्रोशित हो उठे और सीधे सुलतानपुर जक्शन पहुंचकर रेलवे टैªक पर बैठ गए। किसानों ने अपने साथ प्रधानमन्त्री, मुख्यमन्त्री मायावती, रेल मन्त्री ममता बनर्जी के होडिंग साथ लिये हुए थे। भारी संख्या में महिलाओं ने अपने साथ लाठी व हसियां लेकर टैªक पर बैठी रही। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन सकते में आ गया। पहले प्रशासन के दोयम दर्जे के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घण्टे तक बात न बनी तो  जिलाधिकारी डॉ. पिंकी जोवेल, पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल पीएसी बल व अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे टैªक पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने किसान नेता हृदयराम वर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कोआपरेटिव बैंक किसानों के जमा धन को उनकी विषम परिस्थितियों में धन न होना बता कर नहीं दे रहा है। यही नहीं शासन के दिये हुए ज्योतिबा फूले योजना का धन भी गरीब बालिकाओं को नहीं दे रहा है। जबकि बैंक अधिकारियों को वेतन व प्रशिक्षण के नाम पर प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता आदि दिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किसानों के टैªक जाम करने से करीब सवा दो घण्टे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इससे अन्य ट्रेनों के समय में देरी होगी।

जिलाधिकारी डॉ0 जोवेल ने उनकी मांगों को मानने का आश्वासन देने तथा पूरे प्रकरण पर बैठकर बातचीत करने का दिलासा देकर करीब सवा दो घण्टे बाद टैªक को खाली करा दिया। किसान पुन: तिकोनिया पार्क पर आकर जम गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नागर निकाय के निर्वाचक नामावलियों को पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम

Posted on 01 April 2011 by admin

नामावली का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियां 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2011 तक प्राप्त होगी
नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों के अंशत: विस्तार पूर्वक कार्यक्रम में संशोधन किया गया है

आयोग की संशोधित अधिसूचना के अनुसार प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का कम्प्यूटरीकरण कार्य 01 मार्च 2011 से 6 अप्रैल 2011 तक चलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ना0नि0) राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि अब अनन्तिम प्रकाशन व निरीक्षण हेत 7 अप्रैल 2011 की तारीख निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे/आपत्तियां 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2011 तक प्राप्त की जायेगी। प्राप्त दावे/आपत्तियों का निस्तारण 14 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जायेगा। पूरक सूचियों की तैयारी और कम्प्युटरीकरण 30 अप्रैल से 19 मई 2011 तक होगा।

उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (ना.नि) का अपील प्रस्तुत करने एवं अपील निस्तारण की अवधि 20 मई से 30 मई तक रखी गई है। जन सामान्य के लिए निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 1 जून 2011 को किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वृद्व एवं विपन्न कलाकारों को दो हजार रूपये मासिक पेंशन

Posted on 01 April 2011 by admin

आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक संस्कृति निदेशालय में जमा होगे

वृद्व एवं विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना के अन्र्तगत संस्कृति निदेशालय द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न कलाकारों से आवेदन पत्र मांगे गये है। मासिक पेंशन दो हजार रूपये प्रति माह है। ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार जिन्होंने सम्बन्धित कला विधा/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वशोZ तक कला प्रदशZन किया हो और जिनकी आयु 60 वशZ से कम न हो तथा आय 25 हजार रूपये प्रति वशZ से अधिक न हो।

योजना के लिए आवेदन हेतु निर्धारित प्रपत्र पर वांछित सूचनाएं स्पश्ट रूप से अंकित करें। केवल संस्कृति निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर ही आवेदन मान्य होगें। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल 2011 है।

निदेशक सांस्कृति उ0 प्र0 ने बताया है कि आवेदन पत्र का प्रारूप बेबसाइट- upculture.up.nic.in  अथवा सांस्कृतिक केन्द्र आगरा, बरेली, इलाहाबाद, गोरखपुर, फैजाबाद, वाराणसी, लखनऊ, झांसी से प्राप्त कर सकते है विस्तृत जानकारी हेतु निदेशक संस्कृति निदेशालय, नवम तल जवाहर भवन लखनऊ से व्यक्तिगत या दूरभाश नम्बर 0522-2286538 या 0522-2286609 पर सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्मारक,धरोहर,पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक पर्यटन के विकास हेतु सद्यन प्रयास

Posted on 01 April 2011 by admin

  • कच्छपुरा को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने पर सहमति
  • हस्तिशल्प वस्तुओं की उचित दर पर बिक्री एवं दरें प्रदिशZत करने के निर्देश
  • मण्डलीय पर्यटन सलाहकार समिति की बैठक हर महीने होगी

commissioner-agra-amrit-abhijat-reviewing-tourism-related-workआगरा की धरोहर, स्मारक,पर्यावरणीय एवं सास्कृतिक पर्यटन के विकास और अध्याित्मक धराहरों के प्रोत्साहन के सन्दर्भ में यहां पर्यटन विकास की अनेक सम्भावनांए है। पर्यटन विकास से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान और सुझावों को लागू करने के लिए शासन द्वारा गठित मण्डलीय पर्यटन सलाहकार समिति की बैठक हर महीने आयोजित करायी जायेगी। सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं का भी सक्रिय सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। ट्रैफिक सुधार, पािर्कग, स्थलों के विकास और हरियाली (ग्रीन कवर) में बृद्वि हेतु कार्यो को वृहत अभियान के रूप में प्रभावी और परिणाम परक ढंग से लागू किया जाये।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात यहां आयुक्त सभागार में आहूत पर्यटन विकास से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में स्पीहा द्वारा दिये गये सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (डण्त्ण्ज्ण्ै) पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि आगरा में मैट्रो रेल के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा मांगी गई फिजीविलिटी रिपोर्ट शीघ्र ही भेजी जा रही है। एम.जी.रोड-2 को विकसित किया जा रहा है। जिस पर साइनेज लगाये जा चुके है।

बैठक में निर्देश दिये गये कि हैण्डीक्राफ्ट से सम्बन्धित वस्तुओं की बिक्री दुकानदार/शो रूम पर उचित दर पर हो और दुकान में प्रदिशZत वस्तुओं के मूल्य प्रदिशZत किये जाये। यह भी सञ्ज्ञान में लाया गया कि कुछ होटल दो तरह की दर के मीनू कार्ड देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए अलग-2 रखते है। ऐसी स्थिति में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।

स्पीहा की ओर से प्रेम प्रंशात ने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दियें। उन्होंने कीठम झील के आस-पास के कुछ क्षेत्र को नोटिफाइड करने , पाकोZ के विकास, बोटनिकल गार्डेन की स्थापना, वृहद वृक्षारोपण तथा रेजिडेन्ट वैलफेयर एसों0 आदि का भी सक्रिय सहयोग लेने हेतु सुझाव दिये। डी.एफ.ओ. ने बताया कि मेरा वृक्ष कार्यक्रम, विभागों तथा संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण् और सोसल फोरेप्ट्री में किये गये  कार्यो के सार्थक परिणाम आये है और आगरा के ग्रीन कवर में वृद्वि हुई है। आगामी वशोZ में वृक्षारोपण की प्रस्तावित योजनाओं से अवगत कराया ।

नगर आयुक्त  बताया कि दीवानी चौराहे से हरीपर्वत तक नो पािर्कंग जोन के रूप में चििन्हत किये जाने पर विचार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अजय चौहान ने पर्यटन विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाह वटेश्वर में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। हैरिटेज वॉक प्रोजेक्ट के कार्य में एन.आई.डी. अहमदाबाद का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने सञ्जय प्लेस मे एक मल्टीलेविल पािर्कंग बनाने का सुझाव दिया गया।

बैठक में ताजमहल के पीछे कछपुरा को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति प्रकट की गई। इसे ताज महल के पीछे कैमल सफारी परियोजना से जोडने पर सहमति प्रकट की गई। लैसर नोन मान्युमेन्टस को शहर के स्कूल एवं कारपोरेट संस्थाओं द्वारा गोद लिये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रेम प्रंशात, दयाल शरण, प्रो0 सन्त प्रकाश, राजीव नारायन, राकेश चौहान, श्री रमन, अरूण डंग, राजीव तिवारी, महात्म सिंह, रूपेश रञ्जन आदि ने भी सुझाव दिये। इस अवसर पर उप वन संरक्षक- नीरज कुमार डी.एफ.ओ. एन. के जानू, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप एवं नगर निगम, प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड, उद्यान,िशक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव ने कार्यो की आख्या प्रस्तुत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

Posted on 01 April 2011 by admin

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन गांन्धी मैदान में हुआ जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा के सचिव अविनाश पाण्डेय एवं पार्टी सचिव कानपुर निवासी अब्दुल मन्नान प्रमुख रूप से उपस्थित हुये। जिन्होने कार्यकर्ता सम्मेलन में बताया कि यह सम्मेलन पार्टी स्तर पर उपेक्षित वषोZं से लगे कार्यकर्ता के सम्मान में करने का विचार राष्ट्रीय नेतृत्व कर रहा है। पार्टी की नीतियों कार्यक्रम जनमानस में बताएं एवं दूसरी पार्टियों की कार्यशैली, चिन्तन की उनकी उत्पत्ति की जानकादी भी दें।पार्टी के पुराने कार्यकर्ता मंच से दूर नज़र आये। प्रमुख रूप से पार्टी जिलाध्यक्ष अजय सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सञ्जय त्रिवेदी, घनश्याम श्रीवास्तव, प्रदीप रस्तोगी, प्रमोद सिंह चन्देल एवं शशिभूषण शुक्ल `शोले´ ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

264 पुलिसकर्मी गैर जनपद स्थानान्तरित

Posted on 01 April 2011 by admin

जिले से गैर जनपद स्थानान्तरण में 264 पुलिसकर्मियों का आई0जी0 प्रदेश स्तर से किया गया बीच सत्र में तबादलों से कर्मी न्यायालय भी गये परन्तु वहां से भी उन्हें अल्प समय के पश्चात आदेशानुसार जाना पड़ा आई0जी0 रेन्ज लखनऊ से सन्दभिZत आदेशानुसार पुलिस, थाना, कार्यालयों चौकियोें में तैनात 202कांस्टेबिल 11हेड कांस्टेबिल 14 उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी के गैर जनपद में 20मई 2010 को किया गया था परन्तु न्यायालय में रोंक के पश्चात पुन: आदेश बहाली होने पर सभी को परेशानी उठानी पड़ी विभागीय आदेशानुसार अविलम्ब कार्यवाही करके कार्यमुक्त किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आला अधिकारियों के द्वारा जिला कारागार, हरदोई का निरीक्षण

Posted on 30 March 2011 by admin

जिले के शीर्ष पदों पर विराजमान जिला जज ओ0पी0वर्मा, जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर तथा पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट अरूण कुमार शुक्ला के साथ शाम 5बजे जिला कारागार, हरदोई एवं अल्पवयस्क बन्दीगृह एवं कारागार चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली केवल चिकित्सालय में त्रुटियां मिलने पर सम्बन्धित अधिकारी से सवाल पूंछने पर असमञ्जसीय अवस्था में निर्देश दिया कि स्वस्थ बन्दी को कतई न रखा जाये, रसोंईघर में भोजन आदि की व्यवस्था पर यथोचित आदेश भी दिये शीर्ष अफसरों के निरीक्षण के बाद जेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in