Archive | राज्य

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पर विभिन्न कार्यक्रम

Posted on 14 April 2011 by admin

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस जनपद में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह अम्बेडकर पार्क में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिमा पर माल्र्यापण करने के बाद उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अनंन्तर शोभा यात्रा भी निकाली गई। राजनैतिक नेताओं के द्वारा उनके कला कौशल की सराहना की गई। राजनैतिक संगठनों के द्वारा कार्यालयों पर जन्मदिवस मनाया गया। जिसमें जिला कांगे्रस कमेटी, जिला कांगे्रस व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय पर मनाने की सूचना प्राप्त हुई। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने सामाजिक समरसता का नायक बाबा साहब को बताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने भारतीय संविधान के रचियता के रूप में याद किया। जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी ने गरीब उपेक्षित समुदाय को वाजिफ हक दिलाकर न्यायोचित कार्यो की सराहना की। और कहा कि हमारी भावी पीढ़ी और इतिहास उन्हें याद रखेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यावरण पर गोष्ठी

Posted on 14 April 2011 by admin

पर्यावरण एवं वनमंत्रालय भारत सरकार के सौंजन्य से तारा वेलफेयर सोसाइयटी (रजिस्टर्ड) कृष्ण नगरिया चैहान थोक हरदोई के द्वारा जैव विविधता संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन रश्मि शिक्षा निकेतन मैकपुर में किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि रघुवीर ंिसंह वित्तविहीन शिक्षक महासभा, अध्यक्षता ब्रजेश कुमार एवं संचालन विनय कुमार अवस्थी ने किया। मुख्य अतिथि ने जैव विविधता विषय पर जानकरी देते हुए समस्त पशु पक्षी जीव जंतु पेड़ पौधों के मध्य जीने की विविधता पर एक दूसरे का पूरक बताया और कहा भौतिकवादी संस्कृति ने हमारी सभ्यता छीन ली। पेड़ पौधे ही नही चिड़िया, कीड़े, मकोड़े की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है जिसमें चील कौएं और गिद्ध प्रजाति का विनाश हो रहा है। भारत सरकार के सर्वेक्षण द्वारा स्पष्ट है कुल आठ हजार पेड़ पौधों का औषधीय प्रयोग आयुर्वेद, यूनानी, तिब्बती औषधियों द्वारा किया जाता है। इसके अलावा अट्ठासी सौ लाख डाॅलर का व्यापार भारत सरकार से होता है। आदि विषयों को स्पष्ट करते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ब्रजेश कुमार शुक्ला ने जीव जंतुओं के शिकार, पेड़ पौधों की कटान पर जनसामान्य को अवगत कराया कि अति विशिष्ट अतिथि कुंवरलाल ने दुग्ध व्यवसाय, पशु पालन एवं गोबर की खाद्य के प्रयोग पर बल दिया। विनय कुमार अवस्थी ने छायादार फलदार औषधीय पेड़ उन्तीस तरह के पेड़ पौधों की निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की भारत सरकार के फैसले की वकालत की। संस्था की प्रबंधिका कुसुमा देवी ने कार्यशाला में आने और पांच पेड़ आम नीम तुलसी के लगाने की पे्रेरणा देकर आभार जताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पिकअप पेड़ से टकराई, 15 की मौत 20 घायल

Posted on 13 April 2011 by admin

थाना जगदीशपुर अन्तर्गत पिकअप की पेड़ से टकराने से 15 लोगों की मृत्यु हो गयी। 4 लोगों को ट्रामा सेन्टर लखनऊ रिफर कर दिया गया तथा 36 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य  केन्द्र जगदीशपुर में प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे शुकुल बाजार निवासी  लगभग 60 लोग एक बालक के मुण्डन संस्कार हेतु कड़े मानिकपुर पिकअप में बैठकर गये थे। वापस लौटते समय लगभग 11 बजे रात्रि को पिकअप अनियन्त्रित होकर ग्राम पूरे गाॅव के पास जगदीशपुर रायबरेली मार्ग पर एक पेड़ से टकरा गयी। पिकअप में बैठे 10 लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु को गयी। तीन लोगों की ट्रामा सेन्टर लखनऊ में मृत्यु हो गयी। मरने वालों में श्रीमती अनूपा पत्नी राम तीरथ उम्र 30 वर्ष निवासी हसवा सुरवान, अंकित पुत्र राम तीरथ उमु एक वर्ष, बाबा पु़त्र अज्ञात उम्र 45 वर्ष, एक बालक जिसकी उम्र एक वर्ष, रंजीत पुत्र शिव प्रसाद निवासी बाजार शुक्ल उम्र 30 वर्ष, श्रीमती गंगा देई पत्नी मतई उम्र 50 वर्ष निवासी पूरे रामदीन श्रीमती सावित्री पत्नी सियाराम उम्र 45 वर्ष, श्रीमती सीता पत्नी राम खेलावन उम्र 45 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना बाजार शुकुल, श्रीमती राम पता पत्नी राम सुमिरन उम्र 60 वर्ष निवासी अमेला सुबेहा जनपद आराबंकी, एक अज्ञात पुत्र अज्ञात उम्र 30 वर्ष निवासी आजा शुकुल रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके अतिरिक्त 14 लोंगों की हालत गम्भीर होने के नाते उन्हें ट्रामा सेन्टर लखनऊ रिफर कर दिया गया। मरने वालों में सात महिलाएं, तीन बच्चे, पिकअप चालक तथा तीन पुरूष थे। पिकअप में कुल 60 लोग महिलाएं, पुरूष तथा बच्चे  सवार थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर, रोक की मंाग

Posted on 13 April 2011 by admin

जनपद की सदर तहसील में भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा। सदर तहसील के न्यायिक तहसीलदार की अदालत में दाखिल होते ही इसकी बानगी मिल जाती है। दाखिल खारिज के मामलों में वसूली के लिए महीनों तारीख पर तारीख लगाई जाती है।इस खेल में वादी से लगभग दो प्रतिशत से भी अधिक पेशकार व चापरासी को कमीशन देना पड़ता है। उद्देश्य न पूरा होने पर बाबू आदेश टाइप तब तक नही करते, जब तक उन्हें उनकी कीमत नहीं मिल जाती। यह सब खेल खुले आम चल रहा है जिसकी जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों को रहती है। लगता है जिला प्रशासन ने तहसील के पार्किंग मैनुअल में शामिल कर पूरा संरक्षण व अधिकार दे दिया है। खतौनी की नकल, आय, जाति निवास पर रिपोर्ट बिना सुविधा शुल्क  के नहीं लगाई जाती। लेखपालों द्वारा पूरी तहसील का संचालन खुले आम पैसे लेकर किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सूत्र बताते हैं कि वीआईपी के आने जाने व बॅगले का पूरा खर्च गरीब जनता से ही वसूल कर किया जाता है।  पीड़ित जनता ने मुख्य मंत्री से तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आग की चपेट से महिला की मौत , दुकान में भी लगी आग

Posted on 13 April 2011 by admin

थाना धम्मौर अन्तर्गत धम्मौर बाजार  में दोपहर गंगाराम की चाय की दुकान में आग लग गयी। पुलिस तथा बाजार निवासियों ने समझदारी का परिचय देते हुए बड़ी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी धम्मौर ने तुरन्त मौके पर पहुॅच कर दुकान में रखा गैस सिलेण्डर को किसी तरह हटवाया और एक बड़ा हादशा होने से बच गया। बाजार निवासी तथा पुलिस ने थोड़ी देर के लिए आवागमन सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया। सूचना पर शीघ्र अग्नि शमन दल भी पहुॅचकर आग पर काबू पा लिया। दूसरी घटना धम्मौर बाजार के पास ही एक गाॅव में आग लग जाने से एक महिला के जल जाने से उसकी मृत्यु हो गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दूसरे जन्म में साथ रहने की तमन्ना लेकर प्राण गवाएं

Posted on 13 April 2011 by admin

बघौली थाना क्षेत्र अहमदपुर निवासी सालिग राम के राम शंकर, राजेश, गुड्डू, उदय राज और वीरेन्द्र पंाच पुत्र थे सभी कमा खा रहे थे उन्ही के पड़ोसी परशुराम के भी तीन पुत्र एवं चार पुत्रियां थी दो पुत्रियां शादी शुदा थी दो पुत्रियां मां के साथ गांव में ही रहती थी बच्चों के पिता रोहतक में रहते थे सालिगराम के पुत्र उदयराज एवं परशुराम को पुत्री राजकुमारी से प्यार हुआ एवं प्यार परवान चढ़ा साथ जीने एवं मरने पर सामाजिक नियमों को ताक पर रख दिया सामाजिक कायदा कानून को तिलाजंलि देने के ठानी। जब उसकी प्रेमिका की शादी होने एवं प्रतिबन्ध पर दोनों ने मोबाइल सेवा का प्रयोग करके गांव के बाहर एक पेड़ से लटककर अगले जन्म की आस लेकर दुनिया छोड़ दोनो ने प्यार की डगर चलकर समाज के लिए प्रेमपत्र छोडें। जिसमें एक दूसरे की चाहत उजागर हुई पोस्टमार्टम हाउस पर राजकुमारी के घर से कोई नही आया बाद में पुलिस ने  पोस्टमार्टम करा शव को उसके परिजनो के सुपुर्द कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ओरा ने लखनऊमें अपनी एनीवर्सरी सेल की घोषणा की ओरा ने अपना मिलियन यूरो डायमंड बस्टियर पेश किया !

Posted on 13 April 2011 by admin

dsc_0132भारत की सबसे बेहतरीन ज्वैलरी रिटेल चेन ने हजरतगंज, लखनऊमें ओरा के बुटिक में 8 अप्रैल से शुरु होकर 8 मई 2011 तक चलने वाली अपनी वाॢषक एनीवर्सरी सेल की घोषणा की। इस आयोजन में ग्लैमर जो$डते हुए, सुपर मॉडल रश्मि रवानी बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं जब उन्होंने चुने हुए दर्शकों की मौजूदगी में ओरा के एक मिलियन यूरो कीमत वाले डायमंड बस्टियर के साथ चहलकदमी की। एक मिलियन यूरो का यह बस्टियर (लगभग 6 करो$ड रु.) ओरा के अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन सेंटर में 500 कैरेट से अधिक के डायमंड से हाथों से तैयार किया गया है। और यह दुनिया में ‘‘अपनी  तरह का एकमात्र’’ बस्टियर है।

श्री विजय जैन, सीईओ, ओरा ने कहा, ‘‘हमारे देश में गहने सिर्फ एक निवेश ही नहीं हैं बल्कि इनसे हमारा गहरा भावनात्मक जु$डाव भी होता है। ओरा एनीवर्सरी सेल शानदार डिस्काउंट पर खूबसूरत ज्वैलरी खरीदने का बहुत अच्छा मौका है। मात्र 7,000 रु. कीमत से आरंभ होने वाली ज्वैलरी के साथ, यहां हरेक के लिए कुछ न कुछ जरूर है।’’

ओरा एकदम खास तरीके से डिजायन की गई ज्वैलरी खरीदने का एक ब$डा मौका ग्राहकों को प्रदान कर रही है। दूसरे ज्वैलर्स से अलग जो आपको गहने बनाने की कीमत पर डिस्काउंट देते हैं, ओरा आपको ज्वैलरी की संपूर्ण कीमत पर 25त्न तक डिस्काउंट देती है। इसके अलावा सोने/ चांदी के सिक्के और बिस्कुट बनाने पर 50त्न की फ्लैट दर से छूट हासिल करें। इतना ही नहीं 22 कैरेट बीआईएस हॉलमार्क वाली गोल्ड ज्वैलरी बनाने के खर्च पर भी 50त्न तक की छूट पाएं।

अक्षया तृतीया के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए ओरा आपको सेल की अवधि के दौरान किसी भी समय एडवांस बुकिंग करने का मौका भी देती है।

ओरा की एनीवर्सरी सेल मंत्रमुग्ध करने वाले ईयररिंग, पेंडेंट, अंगूठियों, चू$िडयों, नैकलेस की संपूर्ण श्रंखला भी प्रस्तुत करती है। सोने में क्लासिक से लेकर अल्ट्रा मॉडर्न और चिक स्टाइल तक या दुर्लभ व खूबसूरत प्लैटिनम में से कोई भी चुनें। चाहे यह शादी, वर्षगांठ, सगाई हो या जन्मदिन, हमारे पास आपके लिए हर मौके की ज्वैेलरी मौजूद है।

एक ऐसे ब्रांड के साथ जिसके पास आपके लिए पेश करने को काफी कुछ है, यकीनन आप कोई न कोई शानदार ज्वैलरी ढूं$ढ ही लेंगे।  इस शानदार पेशकश का फायदा उठाने के लिए ८ अप्रैल-८ मई 20११ के बीच हजरतगंज लखनऊमें ओरा डायमंड बुटीक पर पधारिए ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महागौरी के पूजन को उमड़ पड़े आस्थावान

Posted on 12 April 2011 by admin

वासन्तिक नवरात्र की महाष्टमी के अवसर पर  सोमवार को शक्तिपीठों सहित अन्य मंिन्दरों पर आस्थावान लोगों की Òीड़ महागौरी के पूजन के लिए उमड़ पड़ी और पूरे दिन श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। यहां पर रुक-रुक कर लग रहे मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुञ्जायमान होता रहा। तड़के बिजली आपूर्ति ध्वस्त कर दिये जाने से लोगों को स्नान और अन्य कार्यो में Òारी मुसीबत का सामना करना ही पड़ा। मच्छरों के कारण लोग पहले ही उठकर प्रशासन और विÒाग को कोसने लगे।

मां शीतला धाम चौकिया में आज Òोर से ही श्रद्धलुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। 6 बजे के बाद मिन्दर के बाहर तक दर्शनार्थियों की कतार लग गई। इसमें सÒी आयु के óी, पुरुष, बच्चे, बिच्चयां अपने हाथों में पूजन सामग्री लिये अपने बारी का इन्तजार करती रहीं। पूरा धाम Òरा हुआ था। कहीं कड़ाही में मां को चढ़ाने के लिए पूड़ी बन रही है तो कही हलवा की महक आ रही है। कहीं मुंण्डन हो रहा है । दुकानों पर महिलाओं की Òीड़ लगी रही। विशेषकर सौन्दर्यप्रसाधन की दुकानें गुलजार रही। इसी प्रकार मां शारदा मिन्दर परमानतपुर में Òी Òक्तों का रेला दिनÒर आता रहा और मां के चरणों में माथा टेककर पूजन करता रहा। दरअसल नवरात्र में महाष्टमी का अत्यन्त महत्व है। जो लोग 9 दिन व्रत नहीं रह पाते वे पहले दिन व अष्टमी को व्रत रखते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सीबीआई जांच के लिए कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Posted on 12 April 2011 by admin

photo_no_2जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष इन्द्रÒुवन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश मेें गिरती कानून व्यवस्था के तहत लखनऊ के सीएमओ हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है  कि सरकार द्वारा करायी जा रही जांच से केवलखानापूर्ति की जा रही है। जांच व विवेचना परस्पर विरोधाÒासी है। प्रदेश सरकार में शामिल व संरक्षण प्राप्त किये व्यक्तियों द्वारा ही यह हत्याकाण्ड किया गया है। जो कहीं न कहीे से आर्थिक मामलों से जुड़ा हुआ है। इस लिए प्रदेश सरकार द्वारा कोई Òी जांच निष्पक्ष नहीं करायी जा रही है। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह साथी,नियाज ताहिर शेखू, साजिद हमीद,आप ताब अहमद ,रामचन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने कहा है कि मृतक सीएमओ बीपी सिह के परिजन Òी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। जिससे उन्हे न्याय मिल सकें और मैं खुद Òी यही चाता हूं। उन्होने कहा कि सीबीआई जांच से दूध और पानी अलग हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Posted on 12 April 2011 by admin

जिले रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव के समीप ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सन्त रविदास नगर Òदोही जनपद के रैया गावं निवासी शिव शंकर और उसका साथी प्रमोद कुमार Çसह निवासी पचवल रविवार की रात 10 बजे  बाइक द्वारा Òदोही से पचवल आ रहे थे जब वह पचवल गावं समीप पहुंचा तो पीछे से आरही तेज गति की एक ट्रक से उन्हे रौद दिया जिससे घटना स्थल पर शिवशंकर की मौत हो गई और प्रमोद सिंह गंÒीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में Òर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए Òेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in