Categorized | जौनपुर

सीबीआई जांच के लिए कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Posted on 12 April 2011 by admin

photo_no_2जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष इन्द्रÒुवन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश मेें गिरती कानून व्यवस्था के तहत लखनऊ के सीएमओ हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है  कि सरकार द्वारा करायी जा रही जांच से केवलखानापूर्ति की जा रही है। जांच व विवेचना परस्पर विरोधाÒासी है। प्रदेश सरकार में शामिल व संरक्षण प्राप्त किये व्यक्तियों द्वारा ही यह हत्याकाण्ड किया गया है। जो कहीं न कहीे से आर्थिक मामलों से जुड़ा हुआ है। इस लिए प्रदेश सरकार द्वारा कोई Òी जांच निष्पक्ष नहीं करायी जा रही है। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह साथी,नियाज ताहिर शेखू, साजिद हमीद,आप ताब अहमद ,रामचन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने कहा है कि मृतक सीएमओ बीपी सिह के परिजन Òी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। जिससे उन्हे न्याय मिल सकें और मैं खुद Òी यही चाता हूं। उन्होने कहा कि सीबीआई जांच से दूध और पानी अलग हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in