Archive | राज्य

प्रधानों ने सांसद को दिया ज्ञापन

Posted on 15 April 2011 by admin

प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल सदर सांसद डा0 संजय सिंह को ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री उपाध्याय ने सांसद को बताया कि ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में होने वाले  गाॅव की गलियों से लेकर सड़कों के निर्माण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर गाॅव का विकास व अमन चैन के लिए ग्राम प्रधान ब्लाक से लेकर जिला कार्यालयों में भटकता रहता है। जिसके एवज में उसे परिवार के जीवकोपार्जन के लिए शासन द्वारा मात्र सात सौ रूपये ही मानदेय दिया जाता है , जोकि  उपेक्षित मानदेय है। गाॅव के विकास के लिए शासन की योजनाओं को दबे कुचले, असहाय, गरीब लोगों तक परदर्शिता से ग्राम पंचायतों द्वारा क्रियान्वयन किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ निर्वाचित ग्राम प्रधान 24 घण्टे गाॅव के विकास व खुशहाली में लगे रहते हैं। लेकिन मानदेय के नाम पर मुॅह में जीरा के समान है। सांसद से सभी ग्राम प्रधानों ने मांग की है कि प्रधानों को सम्मानित मानदेय, बीमा, चिकित्सा, पेन्शन व आसानी से शस्त्र लाइसेन्स अपलब्ध कराने आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु उच्च सदन में आज उठायंे। इस दौरान प्रधान संघ मण्डल अध्यक्ष मुन्नी देवी, जिलाध्यक्ष जफर खान, इन्द्र नारायण तिवारी, रोहित सिंह, राजेश ओझा, त्रियुगी यादव, सुषमा, शिव कुमारी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संविधान के निर्माता केवल डाॅ0 अम्बेडकर ही नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री

Posted on 15 April 2011 by admin

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ही केवल संविधान के निर्माता नहीं थे, संविधान के निर्माण में और भी लोगों का योगदान रहा है। हां इतना जरूर है कि संविधान निर्माण मंे डाॅ0 अम्बेडकर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

लखनऊ से वाराणसी जाते हुए सुलतानपुर के 400 के.वी. डाकबगले में आज सायं पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री यादव ने कहा कि बसपा की मुखिया मायावती उनके नाम का केवल इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमका रही है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर-प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती जिन बाबा साहब का नाम लेकर वैतारिणी पार करना चाहती हैं यदि उनके विचार और सिद्धान्तों को जरा भी लेकर चलती तो प्रदेश का नक्शा कुछ और ही होता। प्रदेश की राजधानी लाल पत्थरों से न सजती बल्कि गांवों का विकास होता।

उन्होंने आगे कहा कि वह बाबा साहब अम्बेडकर के प्रति बहुत श्रद्धा रखते हैं, किन्तु वह नहीं बल्कि बाबा साहब इस बात को कहते थे कि संविधान निर्माण का सारा श्रेय उन्हें ही न दिया जाय। डाॅ. अम्बेडकर जी ने स्वयं यह कहा था कि संविधान के निर्माण में बीएन राय व कमेटी के अन्य सदस्यों का भी योगदान रहा है, और सबसे बड़ा श्रेय कांग्रेस को जाता है। श्री यादव ने बताया कि संविधान निर्माण के लिए 22 कमेटियां बनायी गई थी। इनके उपर एक सात सदस्यीय कमेटी बनी थी। जिसके अध्यक्ष डाॅ. भीमराव अम्बेडकर बनाये गए थे।

श्री यादव ने कांग्रेस का यह दायित्व बनता है कि वह बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा लेकर 2012 का संघर्ष करते हुए पूरा करें। बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वालों से शासन को छुड़ाये। आज प्रदेश में अग्रेंजी हुकूमत से ज्यादा हिटलरशाही प्रदेश की मुखिया मायावती दोहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2012 के मिशन में गांव-गांव जाकर जनता को इन सरकारों की हकीकत बतायेगी तथा वह अच्छे योग्य और चरित्रवान जनप्रतिनिधियों को चुनकर सरकार में भेजे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने यह माना कि वर्तमान परिस्थिति में राजनीति बहुत खराब हो गयी है। राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। मगर इसे रोकने के लिए जनता को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि 1989 से जाति वर्ग के चक्कर में पड़कर कांग्रेस की यह दुर्गति हो गई है। आज समाज में इतनी चेतना आ गयी हैं जिसे उपेक्षित करके कोई भी दल नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव कांग्रेस अकेले अपने दम पर ही लडे़गी। हांलाकि कई छोटे दल उससे गठबंधन को लालायित हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव श्रीनाथ वर्मा, आशिक हुसैन रिजवी, लडडन बाबा, आलोक पारोलिया, निजाम फौजी, रियाज प्रधान, समरजीत यादव आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हैनिमैन जयन्ती समारोह आज

Posted on 15 April 2011 by admin

होम्यिोपैथिक चिकित्सा पद्यति के जनक डा0 क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की 256 वीं जयन्ती समारोह प्रान्तीय होम्यिोपैथिक चिकित्सा सेवा संघ, सुलतानपुर इकाई के सौजन्य से  क्षत्रिय भवन सभागार, एम जी एस इण्टर कालेज में  16 अपै्रल को दोपहर  12 बजे मनाया जायेगा। उक्त आशय की सूचना देते हुए डा0 फौजदार  सिंह जिला होम्यिोपैथिक चिकित्साधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 ओम प्रकाश त्रिपाठी सदस्य विधान सभा, उ0 प्र0 होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विनकॉम मोबाइल ने पेश किया डब्यूs -253

Posted on 14 April 2011 by admin

w253सिनेमा जैसे एमपी4 वीडियो के साथ चौबीसों घंटे लीजिए मनोरंजन का मजा

विनकॉम मोबाइल्सो ने उच्चब एंटरटेनमेंट मल्टी मीडिया फीचर्स से लैस एकदम नया हैंडसेट डब्यूीेश -253 लॉन्चं किया है।
विनकॉम के इस ताजातरीन हैंडसेट में बेहतरीन डिजाइन और खूबसूरती के चलते गजब की अपील है। इसमें हर किसी की जरूरत के मुताबिक तमाम फीचर्स दिए गए हैं। खाली वक्त  बिताने और मनोरंजन के लिए इसमें बेहतरीन पैकेज उपलब्धर है। इसका एमपी4 वीडियो सिनेमा की तरह का आनंद देता है।
फोन में इन-बिल्टा गेम इम्युजलेटर भी है, जो हैंडसेट पर टीवी गेम खेलने का शानदार मजा देता है। ओपेरा मिनी और स्नालप्तुग जैस ब्राउजर के साथ इंटरनेट सर्फिंग का ऑप्श न तो है ही, याहू मैसेंजर, एमएसएन मैसेंजर और फेसबुक अप्लीाकेशन के जरिए चैट की सुविधा भी उपलब्ध  है।
वेबकैम की सुविधा के रूप में नया-नवेला डब्यूक   -253 एक अतिरिक्तद फीचर से भी लैस है। फोन को वीडियो चैटिंग के लिए किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टडम पर आसानी से वेबकैम के रूप में इंस्टॉ ल किया जा सकता है।

लॉन्चॉ के मौके पर बोलते हुए विन टेलीकॉम के संह संस्थारपक और प्रबंध निदेशक श्री अरविंद आर. वोहरा ने कहा, ‘म्यूेजिक और इंटरनेट ब्राउजिंग के ढेरों विकल्पों  से लैस नए डब्यूस   -253 हैंडसेट में खाली वक्त  बिताने और मनोरंजन करने के लिए संपूर्ण पैकेज उपलब्धं कराया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत तो यह है कि तमाम फीचर्स से लैस होने के बावजूद यह किफायती है, हर किसी की जेब में समाने लायक है।’

65के टीएफटी स्क्री न कलर डिस्लेमाने के साथ यह फोन भारी गुणवत्ताापूर्ण वीडियो प्लेबबैक (आरएमवीबी) मिलता है। फोन एफएम विद रिकॉर्डिंग, वेबकैम, मोबाइल ट्रैकर, ऑडियो प्ले यर विद इक्ववलाइजर, ऑटो कॉल रिकॉर्ड, जावा और जीपीआरएस सपोर्ट, हिंदी लैंग्वे ज सपोर्ट, 500 एंट्रीज वाला फोनबुक, मोबाइल ट्रैकर और फाइल प्रोटेक्शोन जैसे सिक्योपरिटी विकल्पि, 1000 एमएएच बैटरी और ड्यूअल सिम सुविधा से लैस है।

उपलब्धबता और कीमत: डब्यूै।  -253 मात्र 1895 रुपये की एमओपी पर उपलब्ध  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर निकाय निर्वाचक नामावलियों की शिकायतों का निस्तारण की जिम्मेदारी तय

Posted on 14 April 2011 by admin

नगर निकाय निर्वाचन नामावली के अशतः विस्तारपूर्वक पुनरीक्षण-2011 के उपरान्त निर्वाचक नामावलियों का अनन्तिम प्रकाशन दिनांक 07-4-2011 को किया जा चुका है। अनन्तिम प्रकाशन के उपरान्त नामावली से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है।

उपरोक्त के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (ना0नि0)/जिला मजिस्ट्रेट , अजय चैहान ने बताया कि नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु जसवंत सिंह, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा को प्रभारी अधिकारी किया गया है। नियुक्त प्रभारी अधिकारी संबंधित शिकायतों का निस्तारण अपने विभागीय सहयोगी स्टाफ की सहायता से करायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाबा साहेब के आदर्श आज भी पे्ररणा श्रोत है -जिलाधिकारी

Posted on 14 April 2011 by admin

dsc04311भारत रत्न संविधान शिल्पी डा0 भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब की जीवनी अपने आप में एक पे्ररणा श्रोत है, उनके जीवन के विभिन्न अध्यायों से आज भी सीखने की आवश्यकता हैं।

डा0 भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब के 120 वें जन्म दिवस पर कलक्टेªट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय चैहान अपने विचार व्यक्त कर रहे थें उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की अमूल्य कृति हैं, जिससे देश चल रहा है। बाबा साहेब एक ऐसे कर्म पुरूष थे जिन्होंने ऐसा मुकाम हासिल कर दिखाया जो आज तक दूसरा नहीं कर पाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इंसान की लम्बी जिन्दगी जरूरी नहीं, बल्कि इंसान का व्यक्तित्व महान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारी सोच दूरदर्शी होना बहुत जरूरी हैं, यदि किसी को परेशान करके कार्य किया जाय तो उस कार्य की सार्थकता नहीं रह जाती है। इसलिए भाईचारा तथा समानता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत बडा योगदान किया, जिनकी बजह से महिलाओं को आज इतने अधिकार प्राप्त है। हम सभी को भारतीय संविधान का ज्ञान अवश्य होना चाहिए, और प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम आसरे ने कहा कि बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर ने दलितो, वंचितो, शोषितों, पिछडों के लिए आजीवन संघर्ष किया, जिसके लिए हम सभी ऋणी है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों तथा समाज को पे्ररित करें कि समता मूलक समाज की विचार धारा के मार्ग का अनुसरण करना होगा, तभी बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने कहा कि यदि हम अपने आप को सुधार लेंगे तो समाज अपने आप सुधर जायेंगा। उनके मार्ग पर चलकर अधूरे सपनों को पूरा करना ही इस महान व्यक्तित्व के प्रति सच्ची श्रृंद्धाजलि होगी। और हम एक आचरणयुक्त नागरिक बनते हुए राष्ट्र को आगे बढाने का कार्य करने का संकल्प करें। कलक्ट्रेट संघ के श्रीनिवास शर्मा, वीर सिंह यादव, अशोक शर्मा, राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, अमर सिंह, भीष्मपाल सिंह, गोविन्दराम, प्रान्तीय अध्यक्ष, सत्यदेव सुमन, चन्द्रभान, कुॅवरपाल, लायक सिंह, सुरेश दोहरे ने भी बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय मंत्री /जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह ने किया।

विचार व्यक्त करने से पूर्व जिलाधिकारी सहित सभी अपर जिलाधिकारीगण सहित सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यापर्ण किया इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशा0 जगदीश, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बी0के0 सिंह, ऐ0सी0एम0 वी0के0 शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र शेखर सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर महिला को लूटा

Posted on 14 April 2011 by admin

थाना धम्मौर अन्तर्गत परितोष तिराहे पर अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने  तमंचे के बल पर महिला के जेवरात व मोबाइल छीन कर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती आराधना पत्नि श्री प्रकाश अपनी रिेस्तेदारी से वापस परितोष तिराहे पर वाहन का इन्तजार कर रही थीं कि इतने में  बाईक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने सूनसान  मौका पाकर दिन दहाड़े तमंचे की नोक पर हजारों के जेवरात व मोबाइल सेट छीन कर भाग गये। घटना की जानकारी भुक्त महिला ने थाने पर जाकर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात मोटर साइकिल सवार लुटेरों के खिलाफ धरा 392 अपराध संख्या 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाज के शाषितों वंचितों की सेवा करना प्राथमिकताः विधायक सोनू

Posted on 14 April 2011 by admin

बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर के 120 वीं जयन्ती पर इसौली के युवा विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू ने धनपत गंज बाजार में हजारों समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने राष्ट्र और समाज को जो योगदान दिया है वह  इतिहास के पन्नों में सदैव अंकित रहेगा। दलित पिछड़ों को समाज को मुख्य धारा में जोड़कर बाबा साहब ने एक नई दिशा दी।  इस अवसर पर  रैली की शक्ल में हजारों की संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ विधायक  व समर्थकों के काफिले को नीला झण्डा दिखाकर अधिवक्ता रूद्र प्रताप सिंह ने रवाना किया। वाहन काफिला लगभग छः किलोमीटर तक बना रहा जिसका नेतृत्व विधायक सोनू सिंह ने स्वयं किया।  कार्यकर्ताओं के सहयोग व सहयोग को देखकर श्री सिंह ने साथी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरे एवं मेरे परिवार की हर साॅस अपने क्षेत्र वासियों व जिले के लिए समर्पित है। यात्रा का स्वागत कटका बाजार में राजा सिंह, संतोष सिंह, टिन्नू सिंह, शैलेश सिंह ने पुष्प वर्षा के साथ, बाबा साहब अमर रहे का गगन भेदी नारा भी लगाया। मोटर साईकिल रैली  का नगर के खुर्शीद क्लब के मैदान में विधायक समर्थकों ने गर्मजोशी से दूरः दराज से आये समर्थकों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। खुर्शीद क्लब के मैदान में चिलचिलाती  धूप में आये हुए कार्यकर्ता व समर्थकों के लिए विधायक श्री सिंह की तरफ से दो टेंकर सर्बत एवं स्वाल्पाहार की व्यवस्था देर शाम तक चलती रही। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सर्वेन्द्र सिंह,ऋषि भद्र सिंह, स्नेह भद्र सिंह, मनु भद्र सिंह, राकेश सिंह, बब्बू प्रधान बघौना, नन्द लाल जायसवाल, हाजी नदीम अहमद, ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनुराग ठाकुर, जित्तू सिंह, छोटे लाला, मीडिया प्रभारी अशोक शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अम्बेडकर कल्याण समिति ने मनाया बाबा की मनायी जयन्ती

Posted on 14 April 2011 by admin

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयन्ती पर नगर के तिकोनिया पार्क  में अम्बेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता मास्टर राम प्यारे ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद आयुक्त आयकर विभाग कानपुर रहे। वक्ताओं ने कहा कि बाबा की सच्ची श्रद्धाॅजलि तभी होगी, जब मानव-मानव के बीच में एक दूसरे से भेद भाव  नहीं रखेगा, जाति और धर्म वर्ग समाज के रहते सम्भव नहीं है। वर्तमान व्यवस्था के प्रबन्ध संचालन में लगे दल एवं सामाजिक सत्ता सुखभोग के लिए इसी विधा को मजबूत बनाने में लगे हैं। इसी लिए यह शोरगुल दृष्टिगोचर हो रहा है। बाबा के सोच का भारत बनाने के लिए देश के गरीबों, मजलूमों की शिक्षित संगठित होकर अपनी विशाल एकता कायम करना होगा, तभी भारत का इतिहास प्राचीनकाल की तरह स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। श्री प्रसाद ने विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा जिस काल में पैदा हुएथे वह गुलामी का युग था, उनके वफादार सामंत और जमीदारों द्वारा गरीबों पर जुुल्म , अत्याचार होता था। इसका प्रभाव बाबा साहब पर बचपन से लेकर छात्र जीवन में विशेष रूप से पड़ा। भारी संघर्ष के बाद गरीबों के उत्थान का मार्ग भारतीय संविधान में आआ साहब दर्ज कराने में कामयाब रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में राम कृपाल एड0, जगदेव प्रसाद, जगदीश प्रसाद, डा0 वी आर तिवारी , भीम प्रकाश, राम फेर राव, राम नाथ, जैयश राज, कृष्ण कुमार, मेवा लाल भारती, कैलाश,  डा0 रवीन्द्र कुमार, नन्द लाल, म्रेम प्रकाश, रमेश गौतू, हौशिला कोरी, राम लखन, सुकई, राम भरीम, दर्बली, लाला जी, श्रीमती अनारा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की संदेश यात्रा का पहला चरण सम्पन्न

Posted on 14 April 2011 by admin

भाजपा का संदेश यात्रा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा प्रदेश में व्यभिचार, अनाचार, दुराचार  अत्याचार के विरोध में चैरासी बाबा आश्रम से रामगढ़, बरौसा चैराहा, जयसिंहपुर, बिरसिंहपुर, गोसैसिंहपुर, छीते पट्टी से होते हुए चैहानपुर, मोतिगरपुर, ढेमा, पाण्डे बाबा में  शायं 5 बजे समाप्त हुई।, संदेश यात्रा के प्रभारी व आयोजक संत बक्श सिंह चुन्नू सिंह ने बताया कि संदेश यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में व्याप्त मॅहगाई, अत्याचार, व्यभिचार, भ्रष्टाचार व अनाचार को लेकर  क्षेत्र की जनता को जागृत करना है जिसमें हम सफल रहे। यात्रा में पूरे विधान सभा के प्रमुख पदाधिकारी व लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहेे जो दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन के साथ लगभग कई  किलोमीटर की यात्रा करके गाॅव के लोगों को प्रदेश की भ्रष्टनीतियों के बारे में बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in