Archive | राज्य

हमारे दिल में हरदोई बसता है - सांसद जयप्रकाश

Posted on 28 April 2011 by admin

हरदोई- बसपा के राज्यसभा सदस्य, सांसद जयप्रकाश ने कहा कि हरदोई शहर तथा जनपदवासी हमें कभी नहीं भूला। चाहे लखनऊ दिल्ली या अन्यत्र रहूँ परन्तु आप सभी का प्रेम, आशीर्वाद, भला मैं कैसे भूल सकता हमने अपनी राजनीतिक पारी इसी जिले से शुरू की। तीन बार सांसद रहा यहाँ के लोग हमारी राजनैतिक धरोहर है हमें लगाव पहले भी था और भविष्य  में भी रहेगा। हरदोई से टिकट न मिलने के कारण यह जिला हमसे छुटा था मगर हमारा रिश्ता अटूट है इसे कोई भी नहीं तोड़ सकता। हमसे जो भी बनेगा इस जिले के लिए करूँगा।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बेसिक शिक्षामंत्री के निर्देश पर स्कूलों में ओचक निरीक्षण

Posted on 28 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षामंत्री के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में शत प्रतिशत अध्यापकों की उपस्थित, मिडडे मील, सफाई, छात्रवृत्ति सहित सभी मामलों की पूरे जिले में टीम बनाकर औचक निरीक्षण की कार्यवाही में शाहाबाद ब्लाक भरखनी ब्लाक के अलावा कई ब्लाकों में जाँच अभियान चलाया जा रहा है। भरखनी के प्राथमिक विद्यालय भैनामऊ, सहजनपुर, शाहाबाद के कहारटोला आदि के निरीक्षण में उपबेसिक शिक्षा अधिकारी सुमन पाण्डेय को लगाया गया उन्होंने बताया अध्यापक भरखनी उपस्थित नहीं मिले परन्तु शाहाबाद में अध्यापक उपस्थित थे हालांकि भैलामऊ के अध्यापक को प्रशिक्षण हेतु जाना बताया। पिहानी के एक अध्यापक कुईया के प्रधानाध्यापक सहायक शिक्षिका सावित्री स्नेहलता का वेतन काटने व स्पष्टीकरण माँगा गया। प्राथमिक विद्यालय उदयपुर, शिक्षामित्र मीना देवी, सेढ़ामऊ के शिक्षक आदेश कुमार, शिक्षक ब्रम्हकिशोर, सहायक अध्यापक सुरेश बाबू अनुपस्थित पाए गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सियाराम निर्मल ने बताया कि कल देर शाम तक एक प्रधानाध्यापक सहित एक दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाओं पर वेतन 1 दिन का वेतन काटने तथा विधिक कारवायी की जा रही है परन्तु जानकार सूत्रों के अनुसार यह पूरी कार्यवायी शिक्षक नेताओं तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खींचतान मनमुटाव का ही परिणाम है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजस्व परिषद का आदेश लट्ठा को नहीं होगा प्रयोग

Posted on 28 April 2011 by admin

 हरदोई- राजस्व परिषद सदस्य अरुण कुमार ने कहा कि भूमि की पैमाइश में इंचक मीटर प्रणाली का ही केवल प्रयोग किया जाये लट्ठा प्रणाली का प्रयोग कदापि न हो। राजस्व परिषद के सदस्य जिले के टोडरमल सर्वेक्षण परिषद के भूलेख प्रशिक्षण संस्थान परिसर का निरीक्षण करने आये थे उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण विवादों का निरीक्षण एवं समाधान तेजी से हो। लेखपात कानूनगो किसानों को पूरी जानकारी दें इन्तखाब में दर्ज भूमि के हिसाब से पैमाइश करके सन्तुष्ट करें नायब तहसीलदारों के प्रशिक्षण में भी दिशा निर्देश दिये। प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक तिलकधारी सिंह आदि मौजूद थे।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 अम्बेडकर ग्रामों में सी0सी0रोड़/के0सी0ड्रेन निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश

Posted on 28 April 2011 by admin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डा0 अम्बेडकर ग्रामों में सी0सी0रोड़/के0सी0ड्रेन निर्माण कार्य आगामी 15 मई से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये  हैं। इसके साथ ही सभी ग्रामों में इस कार्य को आगामी 30 नवम्बर तक पूर्ण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 यह जानकारी प्रमुख सचिव डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास श्री बलविन्दर कुमार द्वारा दी गई है। इस सम्बन्ध में उन्होंने आज प्रमुख सचिव लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, पंचायतीराज तथा समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र के माध्यम से शासन के निर्णय से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि डा0 अम्बेडकर ग्रामों में सी0सी0रोड़/के0सी0ड्रेन के निर्माण के लिए तीन करोड़ की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है, जिन ग्रामों में एक से अधिक मजरे हैं, उन ग्रामों के उन मजरों को पहले लिया जाय, जहाॅ अनुसूचित जाति/जनजाति की आबादी अधिक है। मजरों का चयन अनुसूचित जाति/जनजाति की आबादी के अवरोही क्रम में किया जाय, जहाॅ अनुसूचित जाति/जनजाति की आबादी अधिक है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीबों का स्वावस्थ्य यू0टी0आई के कन्धों पर

Posted on 28 April 2011 by admin

 हरदोई। हरदोई जनपद के बी0पी0एल0 परिवारों की संख्या 3 लाख 96 हजार के लगभग है जिनके स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा लैम्बार्ड कम्पनी स्मार्ट बनाकर उठा रही थी अबकी बार यह फर्ज यूनाइटेड स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य करेगी। शासन स्तर पर जिला समन्यक राहुल सिंह की नियुक्ति कर दी गयी है। राहुल सिंह अतिधीघ्र हरदोई पहुँचकर निरीक्षण एवं बी0पी0एल0 सर्वे करेंगे 2 मई को जिलाधिकारी ए0के0 सिंह राठौर तथा अन्य अधिकारियों के साथ उनकी बैठक निश्चित हो गयी उन्होंने दूरभाष पर आश्वस्त किया कि पहले की पुनरावृत्ति इस बार नहीं होगी गरीबों का नुकसान कदापि नहीं होने दिया जायेगा जिला विकास अधिकारी ने बताया कि नौ हजार गरीबों का डाटा बेरु तैयार हो गया बाकी काम भी अतिशीघ्र पूरा किया जायेगा यह भी निर्देशित किया गया कि छः घन्टे के अन्दर अगर कार्डधारकों का डाटा आनलाइन न होने पर चिकित्सकों का भुगतान नहीं होगा तथा इस बार केवल डी0डी0ओ0 के अलावा बल्कि चिकित्सा अधिकारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला अधिकारी को भी नामित किया गया है।

Comments (0)

पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका गया

Posted on 28 April 2011 by admin

हरदोई- काफी लम्बे समय से जनपद में पशुओं की देखभाल हेतु चिकित्साकें की अनुपस्थित की शिकायतों पर आखिर प्रशासन सख्त हो गया है। गत दिवस अचानक हुये निरीक्षण चिकित्सकों के साथ फार्मेसिस्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी गायब पाए गये। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जानकारी पर बताया कि बेंहदर ब्लाक के चिकित्साधिकारी आजमपुर के सत्येन्द्र अनुपस्थित पाये गये कोई उचित जवाब या कारण ज्ञात न होने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीराम सहित उनकी वेतनवृद्धि रोक दी गई वहीं पर फार्मासिष्ट लालाराम ने भी अस्पताल के अभिलेख दुरुस्त अवस्था में नहीं पाये गये इसलिए उनका भी वेतन रोका गया। छतिया रामपुर की  चिकित्साधिकारी सविता गौतम, ब्रम्हनाखेड़ा की डा0 कनकलता सरकार भी अनुपस्थित पाई र्गइं वेतन रोकने के साथ कार्यवाई की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 श्रीकृष्ण ने बताया यह जांच निरीक्षण और कार्यवाही बराबर चलेगी।

Comments (0)

आगामी 15 जून तक नागर निकाय क्षेत्रों के नालों, नालियों तथा सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूरा कराया जाये - मुख्य सचिव

Posted on 28 April 2011 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि आगामी बरसात के पहले यथा 15 जून, 2011 तक वे नागर निकाय क्षेत्रों के नालों, नालियों एवं सीवर लाइन की सफाई का कार्य पूरा करा लें, जिससे जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि नाले और नालियों की सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट को समुचित स्थान पर डलवाने तथा जल भराव से संबंधित स्थानों को चिन्हित कर पानी की निकासी हेतु आवश्यकतानुसार पम्प आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
प्रदेश के मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, स्थानीय निकाय निदेशक, जल निगम के प्रबंध निदेशक तथा जल संस्थान के महाप्रबंधकों को भेजे गये परिपत्र में मुख्य सचिव ने निर्देश दिये हैं कि आगामी मई-जून माह में पेयजल की आपूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर समस्त ट्यूबवेल चालू हालत में रखे जाये तथा बन्द पड़े ट्यूबवेल को ठीक कराकर, उन्हें भी क्रियाशील किया जाये। उन्होंने पेयजल संयत्रों, ट्यूबवेल तथा वाटर वक्र्स को निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई किये जाने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन तथा लिंकेज की मरम्मत तथा समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हैण्डपम्प व ट्यूबवेल के स्पेयर पाट्र्स जल संस्थान व नागर निकायों में रखे जाने के निर्देश भी दिये है। इसके अतिरिक्त शहरों व बाजारों में नागर निकायों के माध्यम से प्याऊ की व्यवस्था किये जाने की अपेक्षा की गयी है तथा इस कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि रि-बोर तथा मरम्मत योग्य हैण्डपम्पों को चिन्हित कर उन्हें क्रियाशील करने, बुन्देलखण्ड व विन्ध्य क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था हैण्डपम्प तथा टैंकर के माध्यम से किये जाने तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध पानी के टैंकों का पूल बनाकर पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक अधिकारी को नामित करने के निर्देश दिये हैं, जो प्रातः 7 बजे से 10 बजे के बीच सफाई कार्यों का निरीक्षण करेगा। पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मी उपलब्ध न होने की दशा में सफाई का कार्य निजी संस्थाओं से आउट सोर्सिंग के आधार पर कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं, जिसका भुगतान संस्था को पूर्ण गुणवत्ता के साथ सफाई करने के बाद किया जायेगा। नगरीय क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन की परियोजनाओं को पूरी क्षमता से संचालित किये जाने के साथ-साथ अधूरी पड़ी कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराये जाने के निर्देश दिये गये है। यह भी निर्देश दिये है कि कूड़े का निस्तारण निश्चित स्थान पर कराया जाय तथा जिन शहरों में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है वहां भूमि का चयन तत्काल कराया जाय। मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि वे सफाई व्यवस्था का साप्ताहिक निरीक्षण उपजिलाधिकारियों से करायें। जलजनित रोगों को नियंत्रित करने हेतु पीने के पानी का नियमित क्लोरिनेशन तथा ओवर हेड टैंक की नियमित सफाई कराये जाने तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइओं तथा एन्टीलार्वा के छिड़काव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से फाॅगिंग की व्यवस्था किये जाने की अपेक्षा भी की गयी है।
मुख्य सचिव ने मण्डल मुख्यालय वाले जनपदों में मण्डलायुक्तों तथा अन्य जिलों में जिलाधिकारियों को नागर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कराकर लागू करने के निर्देश दिये है जिससे शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, जल निकासी आदि में सुधार दिखाई पड़े। यह भी निर्देश दिये गये है कि मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी नागर निकाय क्षेत्रों मंे कराये जा रहे कार्यों का स्वयं, तथा अधीनस्थ अधिकारियों, जिनमें नागर निकायों के अधिकारी भी शामिल है, से कार्यों का निरीक्षण कराएंगे तथा कर्तव्यों तथा दायित्वों के प्रति उदासीन पाये गये कार्मिकों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

Posted on 27 April 2011 by admin

लखनऊ, 27 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम के तीन प्रतिभाशाली छात्रों सौम्या श्रीवास्तव, शुभी वर्मा तथा अदनान सईद ने साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय इंग्लिश ओलम्पियाड में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है तथापि प्रदेश का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के ख्यातिप्राप्त विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपने अंग्रेजी ज्ञान का परचम लहराया है। आयोजकों द्वारा सी.एम.एस. राजाजीपुरम के इन मेधावी छात्रों को शील्ड व सार्टिफिकेट प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता भावी पीढ़ी में अंग्रेजी ज्ञान को विकसित करने एवं उनमें विषय के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी।
 श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 32 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।  

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रसना पाॅउडर ड्रिंक के रूप में मार्केट में एक सुविधाजनक ड्रिंक की शुरूआत

Posted on 27 April 2011 by admin

भारत कीे ऐश शटलर और स्विस ओपन की विजेता सायना नेहवाल ने रसना फ्रूटप्लस के एक अनूठे स्टिक पैक का उद्घाटन किया

आई लव यू रसना! यह पंच लाइन जिसके साथ एक पूरी पीढ़ी बड़ी हुई है, आपको गर्मियों में अनोखी तरोताजगी वाले अहसास की याद दिलाती है…25 सालों से रसना बच्चों का सबसे पसंदीदा समर ड्रिंक रहा है। हालांकि महानगरों की भाग-दोड़ भरे जीवन जीने वाले लोगों को ड्रिंक संबंधी प्यास भी बड़ी है। इस जरूरत को पहचानते हुए, रसना अब आपके लिए अपने मौजूदा उत्पाद ‘फ्रूटप्लस‘ का एक नया अनूठा स्टिक पैक लेकर आई है। भारत की नंबर एक शटलर, सायना नेहवाल ने आज राजधानी में इस नए पैक का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सायना ने अपनी बचपन की यादों के बारे में बताया कि रसना बचपन से ही उनका पसंदीदा ड्रिंक रहा है और आज भी वह इसे उतना ही पसंद करती हैं। भारत की नंबर एक शटलर, सायना नेहवाल ने इस नए और अनूठे पैक का अनावरण करते समय उपभोक्तओं के फायदे के लिए लाए गए इस नए पैक पर अपना पूरा भरोसा जताया। सायना के साथ रसना के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री पीरूज खम्बाट्टा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “मार्केट में रसना की लगातार मौजूदगी और मांग हमारे लिए गर्व की बात है और हम अपने उपभोक्ताओं के लिए क्वालिटी और पोषण से भरपूर उत्पादों को मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमारे विकास के जरिये ही इन उपभोक्ताओं के लिए नित नए फायदों को सुनिश्चित किया जा सका है। रसना का फ्रूटप्लस सिंगल पैक का उद्देश्य सुविधाजनक और परेशानीरहित अनुभव प्रदान करना है। बच्चे हो या बड़े सभी अपने साथ इस स्टिक को विद्यालयों, खेल-कूद के मैदानों और अपने कार्यालयों में आसानी से ले जा सकते हैं।“

रसना का फ्रूटप्लस सिंगल पैक ‘सुविधा‘ का भी ‘विकल्प‘ उपलब्ध कराता है। यह उत्पाद मोनो-कार्टून में उपलबध होगा जिसमें यह अलग अलग स्वादों में उपलब्ध होगा जैसे आॅरेंज, लेमन, मैंगो, पाइनएप्पल और मिक्स्ड फ्रूट आदि। कुछ अन्य घोल, जो पानी में घुलने में समय लगाते हैं, से भिन्न फ्रूटप्लस सिंगल 5 सैकेंड के अंदर घुल जाता है और फलों की भरपूर पोष्टिकता प्रदान करता है।

श्री खम्बाट्टा ने आगे कहा, “कई दशकों से 90 प्रतिशत मार्केट शेयर पर अपना अधिपत्य जमाए बैठी रसना के ऊपर यह जिम्मेदारी है कि वह अपने उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार उत्पाद मुहैया कराए। स्टिक के रूप में रसना फ्रूटप्लस की कीमत काफी वाजिब यानी मात्र
5 रु. रखी गई है जो इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक भारतीय कंपनी एक सुविधाजनक रूप में अनूठे और नए हेल्थी उत्पादों को लांच करके निरंतर बढ़ती अपेक्षाओं पर खरी उतरती है।“

रसना ‘फ्रूटप्लस सिंगल‘ की मार्केटिंग राष्ट्रीय स्तर पर कर रही है और उसने इसके लिए एक नया टेलीविजन विज्ञापन भी शुरू किया है।

रसना का संक्षिप्त परिचय
रसना प्राइवेट लिमिटेड एक पारिवारिक स्वामित्व वाली प्ैव् 9002 एवं भ्।ब्ब्च् प्रमाणित कंपनी है। रसना के पास 90ः मार्किट शेयर है और वास्तव में इस वर्ग की मालिक है। कंपनी का विशालकाय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है जिसमें पूरे देश में 35 डिपो, 2500 स्टाॅकिस्ट्स, 18 लाख खुदरा दुकानें और 700 विक्रय कर्मचारी शामिल हैं। रसना के उत्पाद पूरी दुनिया में 40 से भी अधिक देशों में उपलब्ध हैं।

रसना का दर्शन सर्वश्रेष्ठ उत्पादों का उत्पादन एवं मार्किटिंग करने, और मार्किट में दीर्घकालिक रिश्ते विकसित करने पर आधारित है। पिछले 10 से अधिक सालों के दौरान, रसना ने अपनी एक्सपोर्ट डिवीजन के साथ ग्लोबल मार्किटों में अत्यंत सफल साॅफ्ट ड्रिंक कन्सेन्टेªट्स, इंस्टेंट ड्रिंक पाउडर और उत्पादों की विशिष्ट रेंज को पेश करते हुए अपने पंखों का सफलतापूर्वक फैलाया है। रसना ने इंटरनेशनल टेस्ट एंड क्वालिटी इंस्टीट्यूट अर्वाउ और ढेरों दूसरे अवार्ड एवं सम्मान भी जीते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नियुक्ति को लेकर प्रशिक्षित शिक्षकों ने किया हंगामा

Posted on 27 April 2011 by admin

photo-n-1बी.टी.सी. 2004 के प्रशिक्षित शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति हेतु जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से 2004 के बी.टी.सी. प्रशिक्षित अपनी विद्यालयों में तैनाती को लेकर एकत्र होने लगे। दो घण्टे लम्बे इन्तजार के बाद  जब जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय नहीं पहुॅचे तो प्रशिक्षित अध्यापकों के धैर्य का बाॅघ टूट गया और वे अपनी नियुक्ति को लेकर  हंगामा करने लगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कहीं बाहर होने के कारण उनसे न मुलाकात होने पर तथा किसी और अधिकारी के न मिलने पर वे आक्रोशित हो गये। ज्ञात हो कि सचिव, बेसिक शिक्षा इलाहाबाद द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार विशेष आदेश विशिष्ट बी.टी.सी. एवं उर्दू बी.टी.सी के लिए जो पारित हुआ है परन्तु उससे सामान्य बी.टी.सी के लिए भ्रामक स्थित पैदा हो गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in