Archive | राज्य

डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई.ए.एस/पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र में अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग

Posted on 07 May 2011 by admin

आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि 30 मई 2011

समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘‘डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई.ए.एस./पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा में संघ लोक सेवा आयोग तथा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग दिये जाने की व्यवस्था है । इस कोचिंग सत्र हेतु चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क  आवास, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय व मेस सुविधा उपलब्ध है। आवेदन पत्र निःशुल्क कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन संजय प्लेस आगरा से प्राप्त किये जा सकते है। केन्द्र में आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि 30 मई 2011 है।

उप निदेशक समाज कल्याण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोचिंग केन्द्र में आवेदन पत्र पंजीयन डाक (रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट) से अथवा केन्द्र में सीधे जमा किए जा सकते हंै । निर्धारित तिथि 30 मई के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। विस्तृत जानकारी कोचिंग केन्द्र या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लेदर फुटवीयर टेªड में प्रशिक्षण कार्यक्रम

Posted on 07 May 2011 by admin

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2011-12 प्रथम सत्र हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चार माह की अवधि हेतु लेदर फुटवीयर ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्वांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/ प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी टेªडों में 8 वी पास तथा तकनीकी ट्रेडों में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक

अनुसूचित जाति/जनजाति के नवयुवकों/महिलाओं से आवेदन पत्र दिनांक 13.5.2011 तक कार्यालय, महाप्रबन्धक, जिला उ़द्योग केन्द्र, नुनिहाई, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेगें। तत्पश्चात दिनांक 19.5.2011 को साक्षात्कार किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र, आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फर्जीवाड़ा संस्थाओं पर महिलाओं का धावा, सच्चाई बताओ

Posted on 07 May 2011 by admin

रायबरेली की एक संस्था जो राजीव गांधी महिला विकास योजना केे नाम पर महिलाओं को सदस्य बनाकर मीरा टाकीज के पास चंदीपुरवा में बोर्ड लगाकर कार्य कर रही है। जिसमें महिलाओं को प्रापर्टी लोन, होम लोन, समूल लोन, द्वारा महिला को उद्यमी सिलाई, कढाई, बुनाई, कम्प्यूटर प्रशिक्षण का भरोसा दिलाती रजिस्टेªशन आदि के नाम पर हजारों रूपए लूट चुकी है काफी समय से महिलाएं बेवकूफ बन रही थी। अब जब महिलाएं टेªनिग की बात करती है तो संस्था मुकर रही है। महिलाओं को गड़बड़ी का एहसास हुआ तो इकट्ठे होकर धावा बोल दिया। महिलाओं का उग्र रूप देखकर संस्था का मैंनेजर मुन्ना यादव नौ दो ग्यारह हो गया। सभी लोगों के ह्रास परिहास पर महिलाएं दुखी होकर कानूनी कार्यवाही की बात करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक अपराध का बदला जनता लेगी बसपा सरकार से: डा. अशोक बाजपेई

Posted on 07 May 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री डा. अशोक बाजपेई ने कहा कि मौजूदा सरकार के प्रति जनता में आक्रोश नफरत और हर जुल्म का बदला लेने की कुव्वत है। और उसे इंतजार है तो सिर्फ चुनाव का। अबकी बार सपा की धमाकेंदार वापसी निश्चित है। उक्त बाते पिहानी कस्बे के मोहल्ला इस्लाम गंज में आफिज सलीम उल्ला के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कही। डा. बाजपेई ने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार में आम आदमी की कोई सुनवाई नही हो रही है। गरीब, दीन, दुखी, लाचार जनता फटे हाल जीवन जीने को मजबूर है वहीं करोड़ो रूपयों की धनराशि को सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाकें उड़ा देने के पश्चात भी विकास कार्य अभी भी अधूरा है। सरकार के अभियान के तहत गरीब न तो लखपति बन पा रहा है और न ही बाबा जी मिशन पूरा हो पा रहा है। तो क्या है बाबा जी का मिशन, मूर्तिया, अंबेडकर पार्क, पार्को में करोडों रूपए के हाथियों को स्थापित करना। माया के द्वारा जो गरीबों कोे जो लालीपाप दिया जा रहा है कि वह दलितों की मसीहा है विकास के नाम पर वादे कर वोट लिए जा रहे है इससे विकास का पहिया स्थिर हो गया है। रूपए की चाहत से इस सरकार ने सारी मर्यादाएं ताक पर संवैधानिक परंपराओ को तार तार कर दिया है। पार्टी की मुखिया व नेता अपना और पार्टी का ही भला कर रहे है। दो दो सीएमओं और इंजीनियरों की हत्याएं हो चुकी है। प्रमुख सचिव की आत्महत्या, सरकार का किसान विरोधी रवैया, यूरिया, डीएपी, बीज कुछ भी तो उपलब्ध नही हो पा रहा है। किसान अपना गेंहू औने पौने दामों पर बेचने को मजबरू है। यह किसान अपना बदला चुनाव में जरूर लेगा। खनन के नाम पर उत्पीड़न, खनन रोकने के नाम पर पच्चीस हजार रूपए जुर्माना यह माया सरकार के विकास के लक्ष्य है। अबकी बार जनता निश्चित रूप से सपा की सरकार बनाएंगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहसिन, जमीर जैदी, धीरज गुप्ता, सईद कई पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुरुदेव रविंद्रननाथ टैगोर की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देषभर में आयोजन

Posted on 05 May 2011 by admin

इस मौके पर सैमसंग इंडिया तथा साहित्य अकादमी ने आज यहां आयोजित समारोह में दूसरे टैगोर साहित्य पुरस्कारों के अंतर्गत आठ भारतीय भाशाओं के लेखकों को उनके सर्वश्रेश्ठ साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया। मूर्धन्य कवि श्री रविंद्रनाथ टैगोर की स्मृति में स्थापित ’टैगोर साहित्य पुरस्कार‘ की स्थापना 2009 में सैमसंग इंडिया तथा साहित्य अकादमी ने की थी और हर वर्श आठ भाशाओं के लेखकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस तरह, तीन वर्श के अंत तक 24 भारतीय भाशाओं के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। यह टैगोर साहित्य पुरस्कारों का दूसरा संस्करण है।

मुंबई के रबिंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित भव्य साहित्य पुरस्कार वितरण समारेाह में इन आठ भारतीय भाशाओं की साहित्यिक कृतियांे को पुरस्कृत किया गया: इस वर्श असमिया, डोगरी, मराठी, उड़िया, राजस्थानी, संथाली, तमिल तथा उर्दू। दूसरे टैगोर साहित्य पुरस्कारों के विजेताओं के चयन के लिए उनके द्वारा लिखित निबंधों, कविताओं, जीवनचरित्रों/आत्मकथात्मक वृत्तांतों को आधार बनागया गया जो इन आठ भारतीय भाशाओं में वर्श 2006-08 के दौरान लिखी गई थीं। टैगोर साहित्य पुरस्कार 2010 के विजेता हैं - श्री देबब्रत दास - ’निरबाचिा गल्प‘ (असमिया); श्री संतोश खजूरिया - ’बाडलोंडियन भरण‘ (डोगरी); प्रोफे. आर जी जाधव - ’निवादक समीक्षा‘ (मराठी); श्री ब्रजनाथ रथ - ’सामान्य असामान्य‘ (ओडिया); श्री विजय दान देठा - ’बातन की फुलवारी - खंड 14‘ (राजस्थानी); श्री सोमई किस्कू - ’नमालिया‘ (संथाली); श्री एस रामकृश्णन - ’यमम‘ (तमिल) तथा श्री चंद्र भान ख्याल - ’सुबह-ए-मषरीक़ की अज़ान‘ (उर्दू)।

इस पुरस्कार समारोह में श्री नरेंद्र जाधव, सदस्य, योजना आयोग, भारत सरकार मुख्य अतिथि थे। श्री जाधव षिक्षाविद, अर्थषास्त्री, समाज विज्ञानी और लेखक हैं और 11 से ज्यादा पुस्तकें तथा 100 से अधिक षोध पत्र लिख चुके हैं।

जाने-माने लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता श्री विष्वास पाटिल, कलेक्टर, मुंबई उपनगर इस समारोह में विषिश्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्य गण्मान्य जनों में सियो-हैंग ली, कंसल जनरल, कन्सलैट जनरल - कोरिया गणराज्य (मुंबई); श्री ए मूर्ति, सचिव - साहित्य अकादमी और श्री जुंग सू षिन, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सैमसंग दक्षिण पष्चिम एषिया मुख्यालय भी उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री जे एस षिन ने कहा, ’’मूर्धन्य साहित्यकार श्री रबिंद्रनाथ टैगोर को भारत की तरह कोरिया में भी इतनी ही प्रतिश्ठा प्राप्त है और टैगोर साहित्य पुरस्कार विभिन्न धर्मों, क्षेत्रों और संस्कृतियों के बीच का सेतु है। इन पुरस्कारों से भारतीय साहित्य की श्रेश्ठता को बढ़ावा दिया जाता है और इस तरह भारतीय साहित्य को समृद्ध बनाने मंे इनका योगदान है। आज जब हम भारत में टैगोर साहित्य पुरस्कारों का समारोह मना रहे हैं तो अगले महीने कोरिया के सोल षहर में गुरुदेव की प्रतिमा स्थापित कर इस महान साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा।‘‘

इस मौके पर श्री अग्रहारा कृश्ण मूर्ति, सचिव, साहित्य अकादमी ने कहा, ’’कोरियाई सरकार तथा कोरियाई दूतावास द्वारा पिछले साल स्थापित टैगोर साहित्य पुरस्कारों को देषभर में साहित्य बिरादरी ने काफी सराहा है। द्वितीय टैगोर साहित्य पुरस्कारों के अंतर्गत आठ साहित्यिक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। टैगोर साहित्य पुरस्कार भारतीय साहित्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और कोरिया के बीच साहित्यिक तथा सांस्कृति संबंधों को और मजबूत बनाएंगे।‘‘

टैगोर साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान गुरुदेव की रचनाओं का पाठ किया गया और उनके संगीत को भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कला और साहित्य जगत की जानी-मानी प्रतिभाओं के अलावा कई विख्यात अभिनेता/अभिनेत्रियां तथा रंगमंच की हस्तियां भी उपस्थित थीं। फारुख षेख ने गुरुदेव की रचनाओं का पाठ किया। नोबेल पुरस्कार विजेता अमत्र्य सेन की पुत्री और फिल्म एवं रंगमंच कलाकार नंदना सेन ने टैगोर साहित्य पुरस्कार 2010 समारोह का संचालन किया। इस भव्य समारोह की गरिमा के अनुकूल रबिंद्र संगीत संग्रह भी प्रस्तुत किया गया और जाने-माने संगीतकार राहुल षर्मा ने संतूर पर उनकी संगीतमय रचनाओं की प्रस्तुति दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एलईडी लाइटिंग टेक्नोलाॅजी में एक नई खोज बीपीएल चिराग

Posted on 05 May 2011 by admin

dsc_0061भारत की अग्रणी रीचार्जबल (रिचार्ज करने योग्य) लाइटिंग सिस्टम्स कंपनी बीपीएल टेक्नोविजन प्राइवेट लिमिटेड (बीटीबीएल) ने भारतीय बाजार के लिए रीचार्ज योग्य एलईडी लाइटिंग टेक्नोलाॅजी में एक नई खोज बीपीएल चिराग, 4 घंटे की चार्जिग 5 घंटे की रोशनी, पेश करने की घोषणा की है। हाल में विकसित, किफायती बीपीएल चिराग रेंज में क्रांतिकारी क्यू टेक टेक्नालाॅजी का उपयोग किया गया है। बीपीएल क्यू टेक टेक्नालाॅजी के कारण बीपीएल चिराग को सिर्फ 4 घंटे चार्ज करने की आवश्यकता होती है और इससे यह 5 घंटे रोशनी देता है जबकि इस श्रेणी की अन्य लाईट को 6-12 घंटे चार्ज करने की आवश्यकता होती है। अनूठी क्यू टेक टेक्नालाॅजी से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान भी चार्जिंग संभव होता है और एसी मेन्स से इसकी चार्जिंग रेंज 90 वोल्ट से 260 वोल्ट तक है।

बीपीएल समूह के सीएमडी अजीत नांबियार ने कहा यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और न सिर्फ बीपीएल के लिए है बल्कि भारत के लिए भी है क्योंकि इस नई खोज से भारत को देश में विकसित तेजी से चार्ज होने वाली पहली रीचार्जेबल लाइट मिली है जो उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और उड़ीसा को सोलर एलईडी रीचार्जेबल क्रांति में एक कदम आगे ले जाएगी। नया बीपीएल चिराग लाखों घरों को मिट्टी तेल जैसे रोशनी के अपरिष्कृत विकल्पों से छुटकारा मिलेगा और वे सुखद व स्वास्थ्यकर जीवन गुजार सकेंगे। बीपीएल चिराग का विकास बीटीबीएल आरएंडी सेंटर बंगलूर में किया गया है और इसे डिजाइन करने में भारत के साथ-साथ अन्य विकासशील देशों में उन लाखों लोगों की समस्याओं का ख्याल रखा गया है जो बिजली की कमी के कारण होती है और जीवन को बाधित करती है। बिजली की कमी 57 प्रतिशत भारतीय के निवास वाले ग्रामीण भारत के विकास के मार्ग की मुख्य बाधाओं में एक है। लंबे समय तक बिजली न रहना वास्तविकता है और यह महत्वपूर्ण है कि व्यवहार्य विकल्प उपलब्ध कराए जाते है वे मौजूदा समस्याओं को दूर करें। ज्यादातर रीचार्जेबल लाइट ग्रामीण क्षेत्रों में नाकाम रहती है क्योंकि उन्हंे 8 से 12 घंटे तक एक निश्चित करंट पर चार्ज किए जाने की आवश्यकता होती है।

बीपीएल टेक्नो विजन लिमिटेड के चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर के विजय कुमार ने कहा मेरा मानना है कि बीपीएल चिराग वास्तविक भारत में लोगों के जीवन को रौशन करेगा। अपनी तरह के इस उत्पाद का विकास करने के लिए मैने देश भर में गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ रहा। मैने देखा है कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहते है क्योंकि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण वे पढ़ाई पर ध्यान नही दे पाते है। उम्मीद की जाती है कि बीपीएल चिराग इस स्थिति को बदलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ से डा. पी.सी. लोहानी ने जीती मारूति स्विफ्ट डिज़ायर वीएक्सआई

Posted on 05 May 2011 by admin

dsc_0009यह आधिकारिक है!! कि गीतांजली ग्रुप का ग्रेट इंडियन वेडिंग काॅर्निवाल 2011 भारत में जबरदस्त रूप से सफल रहा है!! कार्निवाल को ग्राहकों से कम समय में भारी प्रतिक्रीया प्राप्त हुई है। यह विवाह और आभूषणों का प्रदर्षन सभी के पूरी तरह से यादगार अनुभव प्रदान करता है।

महीने लंबे इस कार्निवाल ने लखनऊ के डाॅक्टर पी.सी. लोहानी को मारूति स्विफ्ट डिज़ायर वीएक्सआई का विजेता घोषित किया है और जीतने के लिए अभी और कई गिफ्ट षेष हैं। दो और मारूति डिज़ायर को षादी के एक प्रायोजन, नक्षत्र डाॅयमंड स्टड ईयररिंग, घड़ीयां, गोवा के ताज में एक विषेष हनीमून पैकेज के साथ जीता जा सकता है और घडियों के अंतराष्ट्रीय बं्राड पर डिस्काउंट वाउचर प्राप्त किए जा सकते हैं।

ग्रेट इंडियन वेडिंग कार्निवाल और भी कई बेहतरीन डील प्रदान कर रहा है - 5000 रूपए या उससे ज्यादा की डाॅयमण्ड ज्वैलरी की खरीद पर 30ः तक की खरीद के आभूषण / घडियों का निष्चित उपहार प्राप्त करें। सोना खरीदने पर बाजार षुल्क में से 25ः तक की छूट प्राप्त करे, या 5ः की सीधी छूट प्राप्त करें और षानदार साॅलिटेयर को प्राप्त करने का गौरव पायें जो होने वाली दुल्हन के लिए एक प्यारा उपहार है।

गीतांजली अक्षय तृतिया के षुभ अवसर पर आभूषणों और सिक्कों पर षानदार डील प्रदान कर रहा है। यह खास आॅफर निम्नलिखित ब्रांडों पर उपलब्ध है

नक्षत्र के हाथ से बनाए गए रचनात्मक आभूषणों के साथ अक्षय तृतिया के षुभ अवसर पर सौभाग्य और अर्षीवाद प्राप्त करें। एक खास नए हीरे के ईयररिंग पैक से अपने जीवन की विषेष महिला को इस षुभ अवसर पर दिव्य भाग्य के साथ आषीर्वाद दे।

4, 5 और 6 मई तक खरीदारों को गिली से 5000 रूपए से ज्यादा के आभूषण खरीदने पर 5 ग्राम के चांदी के सिक्के मुफ्त दिए जाएंगें।

स्वर्ण मुद्रिकाः गीतांजली के सोने के सिक्के का यह खास बं्राड प्रमाण व षुद्धता के साथ आता है। सिक्कों को बीआईएस हाॅलमार्क 999 षुद्धता के साथ बनाया गया है और यह 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 20 ग्राम, व 50 ग्राम के वर्ग में उपलबध है। उपहार व निवेष के लिए आदर्ष यह इस अक्षय तिृतिया पर सबसे आदर्ष खरीद है।

गीतांजली ज्वैल्सः सोने के सिक्कों व सोने के आभूषणों पर 50ः सीधी छूट के अतिरिक्त गीताजंली ज्वैल्स सोने के सिक्के अलग अलग आकारों 1,5,10,15,25 ग्राम आदि में उपलब्ध कराते हैं।
इसलिए अक्षय तृतीया पर एक छोटी खरीद से षुरूआत करे और धन की देवी के आषीर्वाद को प्राप्त करने का मार्ग प्रष्स्त करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं सुलभ करायें

Posted on 05 May 2011 by admin

principal-secretary-urban-development-ds-mishra-reviewing-work-of-agra-jhansi-and-chitrakoot-commissanary-performance-of-local-bodies1अभिनव कार्य करने पर सम्मानित होंगे अधिकारी कर्मचारी- डी.एस.मिश्र

प्रमुख सचिव नगर निकास दुर्गाशंकर मिश्र ने निर्देश दिये हैं कि नगर निकायों के अधिकारी सकरात्मक ऊर्जा के साथ नागरिकों को वेहतर नागरिक सुविधाएं सुलभ करायें और व्यवस्थाओं को सुधार उन्मुख बनाते हुए सघन कार्यवाही करें। प्रतिदिन प्रात- 7 से 10 बजे के मध्य सफाई कार्यो का नियमित निरीक्षण करें । पोलीथीन के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही भी सुनिश्चित करे। सडे गले खाद्य पदार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाये। उन्होंने कहा कि अभिनव कार्य करने पर अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

श्री मिश्र आज यहां कमिश्नरी सभागार में नगर निकायों की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में आगरा, झांसी और चित्रकूट मण्डलों के अन्तर्गत लगभग 94 नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चेतावनी भी दी कि कार्यो में लापरवाही बरतने पर कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को फोटोयुक्त परिचय पत्र जारी करें और सभी कर्मचारियों की फोटोयुक्त बुकलेट/विवरण पंजिका अनिवार्य रूप से बनायें। प्रतिमाह कार्यो की प्रगति आख्या नवीन प्रारूप पर ई-मेल के माध्यम से अगले माह की 3 तारीख तक निदेशक नगर निकाय को अनिवार्य रूप से भिजवायें।

श्री मिश्र ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग या एजेन्सी द्वारा कार्यो के लिए सडक काटी जाती है तो उसको बनाने का उत्तरदायित्व भी उसी विभाग/एजेन्सी का ही होगा परन्तु पुर्न-निर्माण के समय पूर्ववर्ती सभी मानकों/विशिष्टियों के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि विलम्बतम 30 जून से पहले रोड कटिंग मरम्मत कार्य पूर्ण करालें ताकि बरसात में उनमें जल भराव तथा मच्छर आदि की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों द्वारा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से कार्य कराये जाते है। नगर निकाय के अधिकारी स्वंय भी नियमित रूप से कार्यो का स्थल निरीक्षण करें और कार्यो को केवल कार्यदायी संस्थाओं के भरोसे ही न छोडंे। कोई कमी पाये जाने पर निकाय के अधिकारी भी उत्तरदायी हांेगे।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल समस्या के समाधान हेतु अधिकारी व्यक्तिगत ध्यान देकर नलकूपों, ओवर हैड टैंक तथा पाइप लाइन आदि की मरम्मत का कार्य अविलम्ब पूर्ण करालें ताकि पूर्ण क्षमता से उपयोग हो सके। उन्होंने सफाई उपकरणों की भी मरम्मत कराने हेतु निर्देश दिये।

उन्होंने  एक्ट का संदर्भ देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लोगों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ सुलभ हो। उन्होंने कहा कि सडे-गले फलों को फिकवादें ताकि बीमारियां न फैले। उन्होंने गर्मी के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु समय से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने फौगिंग, नाला व सीवर सफाई कार्य भी तत्परता से करने लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि नालों तथा सीवर सफाई के बाद मलबे को भी शीघ्रता से हटवायें। उन्होंने कहा कि जहां सफाई कर्मियों की कमी है वहां आउट सोर्सिंग द्वारा कार्य करा सकते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम आगरा के नगर आयुक्त राम विशाल मिश्रा सहित विभिन्न नगर निगमों के नगर आयुक्त, तथा स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में अघोषित आपात काल की स्थिति है

Posted on 05 May 2011 by admin

100_2777जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकारों से पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद वार्ता करते हुये कहा कि प्रदेश में अघोषित आपात काल की स्थिति है। जो हालात कभी तामिलनाडु में रहा करते थे। वह हालात उत्तर प्रदेश के है। सबसे बड़ा कातिल शहर लखनऊ बन गया है। कोई भी गोलीमार दे कोई पूछने वाला नही है। प्रदेश में बीएसपी ने अपने प्रत्याशी घोषित करके सरकारी मशीनरी को बता दिया है कि वह उनकी सहायता करें। इसलिए कई तरह से खर्च किया जा रहा है। जबकि चुनाव आयोग चुनावी खर्च पर समय सीमा और धन सीमा निर्धारित किये हुए है। कानून का माखौल उड़ाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कूएंे में भांग नही अफीम गिर गयी है। अफीम छूटती नही है। श्री यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलने के बाद केन्द्र सरकार को भी जमकर कोसा मुठ्ठी भर लोगों के विकास से कुछ होने वाला नही है। देश में दो सवाल है मंहगाई और भ्रष्टाचार इस लड़ाई मंे सारा विपक्ष एक साथ है। पिछले वर्ष 5 जुलाई को भारत बन्द हुआ। हिन्दुस्तान में इतनी महंगाई किसी काल खण्ड में नही रही। भ्रष्टाचार पर एक लोकसभा का सत्र भेंट चढ़ चुका है। लेकिन प्रधानमंत्री आॅख बन्द किये हुये है। मैने एक वर्ष पूर्व ही कहा था कि काॅमन वेल्थ गेमों में इतने घोटाले होंगे कि गिन नही पाओगे। कलमाड़ी तो हाथी की पूॅछ है। अभी हाथी पकड़ा जाना बाकी है। आर्दस साोसाईटी घोटाला के सच संसद में लायेगे। श्री यादव ने गंगा और यमुना के उपजाओ क्षेत्र की भूमि विकास की भेंट चड़ने पर गहरी नाराजगी जताते हुये कहा 27 लाख हेक्टेयर भूमि कंकरीट का जंलग बनने को तैयार है। और सरकार आंखे बन्द किये है। आज देश के 78 प्रतिशत लोग 20 रूपये रोज पर जीवन जीते है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इनकी पार्टी सिद्धान्तों के बल पर 2012 के चुनाव में पूरी शक्ती के साथ उतरेगी। जीत हार की परवाह किये बिना जन मुद्दों को हथियार बनायेगी। जैसा बिहार में विकास और कानून का समान राज्य है। वैसा ही उत्तर प्रदेश में देने के लिये जनता के सामने जायेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरन्जन भय्या, सांसद आर.सी.पी. सिंह, जावेद रजा, डा0 राजेश वर्मा, सुभाष पाठक, हरिकिशोर उत्तम, अनूप सिंह पटेल, राम भरोसे सिंह, धमेन्द्र सिंह, राकेश शुक्ला आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपदा बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी-सुबोध कांत सहाय

Posted on 05 May 2011 by admin

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा है कि भूकम्प जैसी दैवी आपदाओं के समय हानि को कम करने के लिए लोगो में बचाव के उपायों की जानकारी और जन जागरूकता के साथ सरकार व स्थानीय संस्थाओं और नागरिकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। समूह देशों में भूकम्प पर हुए शोध एवं बचाव कार्यो की गतिविधियों की जानकारी से भी प्रतिनिधि लाभान्वित होगें। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का गठन कर आपदा प्रबन्धन के लिए सद्यन प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने  आपदा के समय संकट से निपटने के लिए अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर सहायता प्राप्त करने लिए भी एक दूसरे के अनुभव से सीख लेकर आपदा प्रबन्धन कार्यो को सुदढ बनाने पर बल दिया

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र के अन्र्तराष्ट्रीय शोध एवं सलाहकार समूह(प्छै।त्ळ) द्वारा एशिया एवं पैसिफिक देशों के ग्रुप देशों के प्रतिनिधियों की भूकम्प रेस्पोंस एक्सरसाइज के उद्घाटन सत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह उद्गार व्यक्त किये।

इस कार्यशाला में लभगभ 40 देशों तथा देश के विभिन्न प्रान्तों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे है। 04 मई से 06 मई तक इस कार्यशाला में टेविलटाॅप एक्सरसाइज के साथ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभवों/ सुझावों की जानकारी दी जायेगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भूकम्प के विरूद्व नई जानकारी और बचाव हेतु नई तकनीकों की जानकारी के साथ बचाव के उपायों को सुदृढ बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री एम. शशिधर रेड्डी ने प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से उत्पन्न परिस्थितियों में तैयारियों और जागरूकता कार्यक्रमों की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि विशेष रूप से भूकम्प से निपटने की कार्य योजना में जापान का अग्रणी स्थान है। वहां प्रति वर्ष आपदा तैयारी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2010 में लगभग 6 लाख 70 हजार जापनी नागरिकों ने तैयारी ड्रिल में भाग लिया था।

उन्होंने आगरा में आयोजित इस क्षेत्रीय ग्रुप भूकम्प रेसपोन्स एक्ससाइज की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एवं अन्र्ताराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों द्वारा बचाव एवं राहत कार्यो तथा शोध कार्याे से लाभान्वित होने का अच्छा अवसर सुलभ हुआ है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा देश के विभिन्न भागों में नियमित रूप से माॅक एक्सरसाइज रिहर्सल कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है। इससे राज्य सरकारों तथा जिला प्रशासन को अपने आपदा प्रबन्धों और जन जागरूकता अभियानो को सुधारने में मद्द मिलती है। प्राधिकरण द्वारा प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के सम्बन्ध में लगभग 260 माॅक एक्सरसाइज आयोजन किया गया है। इनमें से लगभग 90 ऐसी एक्सरसाइज स्कूल/कालेजों में आयोजित की गई है। इसी क्रम में 17 जून 2007 को औडिसा के तटीय जिलों में ऐसी एक्सासाइज की गई थी जिसमें उत्साहित होकर वहां इस दिन प्रतिवर्ष यह एक्सरसाइज आयोजित की जाती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकन फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेन्ट एजेन्सी (थ्म्ड।) ने वर्ष 2007 में राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम की शुरूवात की जिसमें संघीय, क्षेत्रीय तथा स्टेट स्तर पर अभ्यास गतिविधियों में प्राथमिकता और समन्वय के लिए फ्रेेम वर्क प्रदान करने की सुविधा दी जाती है।

श्री रेड्डी से बताया कि एनडीएमए ने प्रथम बार मल्टी स्टेट तैयारी अभ्यास की योजना बनाई है जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आपदा बचाव तैयारियों को क्रियाशील बनाया जायेगा। देश के विभिन्न आई.आई.टी. तथा विज्ञान एवं तकनीकी संस्थानो में लगभग 8 रिक्टर स्कैल पर भूकम्प तीव्रता पर भवन एक्सरसाइज कराई जा रही है। इस अभ्यास से जम्मू एवं कशमीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब हरियाणा, चण्डीगढ, उत्तराखण्ड एवं दिल्ली राज्य कवर होगें। इससे सभी राज्य सरकारें विभिन्न मंत्रालय, संस्थाएं तथा अन्य स्टाक होल्डर्स प्रतिभागी होगें। इससे बचाव हेतु उपायों, आपसी समन्वय आदि की भी जानकारी हो सकेगी। इस दिशा में राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रमों का कलेण्डर तैयार करने की भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होनें प्राधिकरण द्वारा ‘‘नेशनल अर्थक्येक रिस्क मिटीगेशन प्रोजेक्ट(छम्त्ड।) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जे0के0 सिन्हा सदस्य एनडीएमए, पैट्रिस कोइयूर विजोट संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक, टेरजी स्कावडाल प्रमुख एफसीएसएस जिनेवा, प्रतिभागी लगभग 40 देशों के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय आपदा रेसपोन्स फोर्स के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआई.जी. असीम अरूण आदि वरिष्ठ अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in