Archive | राज्य

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेले

Posted on 21 May 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के परिसर में 25 मई 2011 दिन बुधवार की प्रातः 10ः30 से शिवशक्ति बायो प्लांटेक लि0 द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव के 15 पदों पर भर्ती की जायेगी। शैक्षिक योग्यता इण्टर/स्नातक (प्राथमिकता कृषि विषय) तथा आयु सीमा 22 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र 25 मई की प्रातः 10ः30 बजे तक जमा करायें।

दिनांक 30 एवं 31 मई 2011 दिन सोमवार एवं मंगवार को नेट एम्बिट, स्पाइस एजिस, मनी मंत्रा, श्रीधर इंश्योरेन्स, वरटेक्स, टेक महिन्द्रा आदि कम्पनियों के बी0पी0ओ0(काल सेन्टर्स) में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव/टेली सेल्स आॅफीसर्स/टीम कोआर्डीनेटर आदि के लगभग 1860 पदों पर कम्पनियों द्वारा भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए योग्यता ग्रेजूएट/ अण्डर ग्रेजूएट, आयु 18 से 28/30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र दिनांक 28 मई 2011 दिन शनिवार की सायं 5ः00 बजे तक जमा करायें।

क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी ने बताया है कि आवेदन पत्र कक्ष संख्या 19 से निःशुल्क प्राप्त कर पूर्णरूप से भरने के उपरान्त इसी कक्ष में जमा कराकर रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

चयन साक्षात्कार हेतु सम्बन्धित दिनांक को अभ्यर्थी अपना रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र सभी मूल प्रमाण-पत्रों, चार फोटो रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान पत्र (आई0डी0) सहित होकर चयन प्रकिया में सम्मिलित हो सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लेदर फुटवीयर ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Posted on 21 May 2011 by admin

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2011-12 प्रथम सत्र हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चार माह की अवधि हेतु लेदर फुटवीयर ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्वांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/ प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी ट्रेडों में 8 वी पास तथा तकनीकी ट्रेडों में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक अनुसूचित जाति/ जनजाति के नवयुवकों/ महिलाओं से आवेदन पत्र दिनांक 26.05.2011 तक कार्यालय महाप्रबन्धक , जिला उद्योग केन्द्र नुनिहाई, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेगें।

इस सम्बन्ध में 19 मई को होने वाला साक्षात्कार अब 30 मई 2011 को किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किस भी कार्य  दिवस में जिला उद्योग केन्द्र आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आतंकबाद विरोधी दिवस पर कार्यालयों में शपथ ग्रहण

Posted on 21 May 2011 by admin

आतंकवाद विरोधी दिवस पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में आतंकवाद /हिंसा विरोधी शपथ ली गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कक्ष में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी(नगर)अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्दशेखर, अपर नगर मजिस्ट्रेट धमेन्द्र सिंह, वी.के. शर्मा, डी.पी. सिंह तथा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की।

शपथ में कहा गया है ‘‘ हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते हंै तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेतें हंै कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगें। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विद्यटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते है।‘‘

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगजनों के लिए दुकान हेतु ऋण/अनुदान

Posted on 21 May 2011 by admin

विकलांग कल्याण विभाग आगरा द्वारा विकलांग जनों के लिए दुकान निर्माण/संचालन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2011-12 में ऋण -अनुदान की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इच्छुक विकलांग जन 30 मई 2011 तक अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते है।

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि आवेदन पत्र के साथ विकलांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र गरीबी रेखा के दो गुने से अधिक न हो एवं बैंक पास बुक के साथ जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन संजय प्लेस आगरा में जमा करें । जो विकंलाग जन पूर्व में आवेदन कर चुके है और उन्हे ऋण/अनुदान प्राप्त नही हुआ है वे अभ्यर्थी अपना एक प्रार्थना पत्र देकर ऋण/ अनुदान प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ममता का तोहफा हरदोई वासी बोले दीदी शुक्रिया

Posted on 21 May 2011 by admin

जनपदवासी द्वारा मेमों ट्रेन की मांग काफी समय से की जा रही थी। पिछले बजट में कोई सूचना न मिलने पर काफी मायूसी थी। सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा रेवले बोर्ड तथा संसद में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया गया था। अब रेलवे मंत्रालय का पद छोड़ने से पहले रेलवे मंत्री ममता बनर्जी ने जनपद में मेमों ट्रेन की मंजूरी हेतु एक कदम आगे बढाया और हरदोई से लखनऊ के मध्य तीन मिनी स्टेशन की मंजूरी की खबर से जनता को काफी राहत मिली। जिसने भी सुना कहा कि अचानक दीदी शुक्रिया, धन्यवाद बधाई। चलते चलते दीदी ने यह काम बहुत ही अच्छा किया है। लखनऊ का सफर अब सुहावना हो जाएगा। यह इंटरमीडिएट ब्लाॅक हट(मिनी हट) हरदोई से करना के मध्य प्रथम, दूसरा संडीला रहमाबाद के मध्य, तीसरा काकोरी आलमनगर के बीच का होगा। इस मिनी स्टेशनों पर तीन स्टेशन मास्टरों की तैनाती एसएम सहित छह आदमियों की टीम काम करेगी। यह आईबीएच से रेलवे टैªफिक सुधारनें निर्बाध गति से चालू रहेगा। चालू वर्ष में यह पूर्ण रूपेण कार्य कुशलता के साथ एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। रेलवे ट्रैफिक की बेहतरी हेतु उठाया गया कदम मेमों ट्रेन की मंजूरी की दिशा में संकेत की वस्तु से देखा जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेप्सी ने धोनी, रैना, कोहली, भज्जी और राॅबिन को आपसे मिलने का मौका दिया!

Posted on 20 May 2011 by admin

आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप के साथ ही पेप्सी भारतीय क्रिकेट के नए आधुनिक लोकप्रिय चेहरे को अपने नए नवेले अभियान चेंज द गेम के साथ उत्सव के रूप में मना रहा है। चेंज द गेम, ना सिर्फ सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक नया मंत्रा बनने जा रहा है बल्कि भारतीय टीम भी वल्र्ड कप फाइनल में जीत के साथ इसे महसूस कर रही है। खेल की दशा और दिशा बदलने वाली इस भावना को पेप्सी अपने नए अभियान के साथ अगले चरण में लेकर जा रहा है और इसके समर्थन में आने वाली गर्मियों में एक नया टीवीसी भी लेकर आ रहा है। यंगिस्तानियों को बस एसएमएस करना होगा जिसमें पेप्सी ग्लास बोतल के ढक्कन के नीचे लिखे यूनिक कोड नंबर को लिख कर 09213092130 पर भेजना होगा। इसके साथ उन्हें जीतनें का एक ऐसा मौका मिलेगा, जिसमें वे अपने पसंदीदा गेम चेंजिग मूव को दिखाने के लिए पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी को चुन सकेंगे। वे इन क्रिकेट खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, विराट कोहली, हरभजन सिंह और राॅबिन उथप्पा में से किसी एक को चुन सकते हैं।

इस नए प्रमोशन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए संदीप सिंह अरोड़ा, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडंेट मार्केटिंग, कोला, पेप्सीको इंडिया, ने कहा कि इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे खेल को ही बदल दिया और उसी के अनुसार पेप्सी यंगिस्तानियों के लिए एक अनोखा चेंज द गेम अभियान लेकर आई है, जिसमें खिलाड़ियों को मिलने के लिए चुना जा सकता है और उनके साथ गेम-चेंजिंग क्रिकेटिंग शाॅट्स के बारे में जानकारी को बांटा जा सकता है! यंगिस्तानी ही दरअसल आज के असली सितारे हैं और हमारा नया आॅन एयर अभियान भी उन्ही के बारे में हैं और यह सारा प्रचार ढक्कन के नीचे ही छिपा है।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 30 भाग्यशाली विजेताओं को अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों से मिलने का मौका मिलेगा और यह अभियान 31 मई तक पूरे देश में लागू रहेगा। मनोरंजन यहीं पर खत्म नहीं होगा, प्रत्येक घंटे एक विजेता को एक आईपाॅड शफ्लर जीतने का मौका मिलेगा। प्रत्येक घंटे 300 विजेताओं को 30 रूपए के टाॅप अप्स जीतने के मौके मिलेंगे और सभी उपभोक्ताओं को एक सुनिश्चित पुरस्कार एक फ्री सांग डाउनलोड के तौर पर मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूनियन केबीसी म्युचुअल फण्ड अपना पहला उत्पाद प्रस्तुत करेगा

Posted on 20 May 2011 by admin

यूनियन केबीसी असैट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने यूनियन केबीसी इक्विटी फण्ड (योजना) प्रस्तुत करने की घोषणा की। यूनियन केबीसी इक्विटी फण्ड, यूनियन केबीसी म्युचुअल फण्ड द्वारा प्रस्तुत की जा रही पहली योजना है जिसका प्रबंधन यूनियन केबीसी असैट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (यूनियन केबीसी) द्वारा किया जाएगा। सब्सक्रिप्षन के लिए यह योजना 20 मई 2011 को खुलेगी और न्यू फण्ड आॅफर पीरियड 20 मई, 2011 से 3, जून 2011 तक रहेगा।

यूनियन केबीसी इक्विटी फण्ड एक विविधतापूर्ण इक्विटी योजना है जो प्राथमिक रूप से इक्विटी तथा इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों वाले पोर्टफोलियों में निवेष करेगी। यह निवेषकों को भारतीय इक्विटी बाजारों से लाभ कमाने का एक प्रभावी तरीका प्रदान करती है।

यूनियन केबीसी यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया (51 प्रतिषत) तथा बेल्जियन स्थित बैंकएष्योर केबीसी समूह की आकलन प्रबंधन षाख केबीसी असैट मैनेजमेंट एनवी (49 प्रतिषत, अपनी 100 प्रतिषत सहयोगी, केबीसी पार्टिसिपेषस रेन्टा के माध्यम से,) के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया के इस नए उद्यम के महत्व पर टिप्पणी कर यूनियन केबीसी के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण निर्मित करते हुए यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया के चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर तथा यूनियन केबीसी असैट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन श्री एम.वी.नायर ने कहाः
‘‘यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया ने अपने संगठन के एक हिस्से के रूप में म्युचुअल फण्ड व्यवसाय के महत्व को पहचाना है। इसके कई कारण है जिसके कारण यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया भारतीय म्युचुअल फण्ड उद्योग का एक सक्रिय प्रतिभागी बनना चाहता है। अपने उत्पादों तथा सेवाओं के माध्यम से हम अब अपने संतुष्ट ग्राहकों को अपनी षाखाओं पर एक व्यापक बाजार प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके बदले में नए ग्राहक हमारी षाखाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं।’’

यूनियन केबीसी के चेयरमेन के रूप में कंपनी के लिए मेरा स्पष्ट दृष्टिकोण है - मैं यह चाहता हूँ कि यूनियन केबीसी भारतीय पूंजी बाजारों में असंख्य भारतीय निवेषकों को म्युचुअल फण्ड में निवेष के लिए प्रोत्साहित कर समृद्धि बिखेरे।

यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया (यूनियन बैंक) तथा केबीसी असैट मैनेमेंट एनवी (केबीसी) के बीच सम्मानसूचक भागीदारी तथा दायित्वपूर्ण विक्रय व्यवहारों पर यूनियन केबीसी के केन्द्रीय विचार पर टिप्पणी करते हुए यूनियन केबीसी असैट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एक्जिक्यूटिव आॅफिसर श्री जी. प्रदीपकुमार ने कहाः
‘‘यूनियन केबीसी के पास दो सम्मानसूचक भागीदारों की षक्तियों का संयोग है। यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया भारती ग्राहकों का एक विस्तृत संजाल तथा ज्ञान लाया है जबकि केबीसी निवेष प्रबंधन में 50 साल से अधिक समय में प्राप्त मूल्यवान सुविज्ञता को लाया है। इसके अतिरिक्त, यूनियन बैंक तथा केबीसी दोनों ग्राहक केन्द्रित, ज्ञान आधारित विक्रय पहल के मुख्य सिद्धांत को पोषित करते हैं। यूनियन केबीसी वितरकों के साथ गहराई से जुड़कर कार्य करेगा तथा यह सुनिष्चित करने के लिए कि हमारे उत्पाद ग्राहकों को एक दायित्वपूर्ण तरीके से बेचे जाए, अपने विक्रय अधिकारियों को समग्र षिक्षण तथा प्रषिक्षण प्रदान करेगा। हमें विष्वास है कि निवेष करने की अपनी दायित्वपूर्ण पहल तथा ज्ञान आधारित विक्रय पहल के माध्यम से यूनियन केबीसी म्युचुअल फण्ड भारत का एक अविवादित तथा सर्वमान्य म्युचुअल फण्ड बन जाएगा।’’

योजना नामः यूनियन केबीसी इक्विटी फण्ड। वर्गीकरणः एक खुले सिरे वाली इक्विटी योजना। निवेष उद्देष्यः इक्विटी तथा इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों वाले पोर्टफोलियों में उल्लेखनीय निवेष द्वारा दीर्घकालीन पूंजी वृद्धि प्राप्त करना। परिसम्पत्ति आबंटनः इक्विटी तथा इक्विटी संबंधित प्रपत्र जिसमें योजना की कुल परिसम्पत्ति की 75 से 100 प्रतिषत इक्विटी सहयोजित डेरिवोटिव्ज षामिल है, कुल परिसम्पत्ति के 0 से 25 प्रतिषत ऋण तथा मुद्रा बाजार प्रपत्र।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इन गर्मियों में सेवन अप की ओर से ब्राज़ील जाने का अवसर ‘ब्राज़ील जाओ, चिल्ल मचाओ’ अभियान की षुरूआत की

Posted on 20 May 2011 by admin

पेप्सिको के षत-प्रतिषत नेचुरल लेमन फ्लेवर्ड डिंªक, ं7-अप ने अपने नए प्रमोषनल अभियान ‘ब्राज़ील जाओ, चिल्ल मचाओ’ की षुरूआत की है। इस प्रमोषनल अभियान के अंतर्गत ग्राहकों को हर सप्ताह ब्राज़ील जाने का अवसर मिलेगा। ग्राहकों को 7-अप की 200 व 300 मिलीलीटर की वापिस की जाने योग्य षीषे की बोतलों तथा 600 मिलीलीटर की पेट बोतलों के ढक्कन में दिए गए कोड को 092222-92222 पर एसएमएस करना होगा। यह 7-अप ने के षर्मन जोषी के साथ चल रहे लोकप्रिय अभियान ‘गुस्सा हटाओ, चिल्ल मचाओ’ का एक हिस्सा है, जिसे ग्राहकों की भरपूर सराहना मिली हैं।

पेप्सिको इंडिया की फ्लेवर्ड कार्बोनेटिड ड्रिंक्स की कैटेगरी मार्केटिंग डायरेक्टर सुश्री अल्पना टाइटस कहती हैं, ‘‘हमने 7-अप के लिए ताज़ा और षक्तिदायक अभियान ‘गुस्सा हटाओ, चिल्ल मचाओ’ अभियान से गर्मियों की षुरूआत की थी। इसे ग्राहकों की भरपूर सराहना मिली है। ग्राहकों से अपने संबंध को एक कदम और आगे ले जाते हुए हमने लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने का प्रयास किया है और ढक्कन के नीचे कोड की प्रमोषन की षुरूआत की है, जिससे भाग्यषाली विजेताओं को ब्राज़ील जाने, आईपाॅड षफल, एक्सबाॅक्स तथा कई अन्य आकर्षक पुरस्कार पाने का मौका मिलेगा। छुट्टियों की षुरूआत के कारण, हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों को हमारा यह अभियान पसंद आयेगा और वे कई आकर्षक पुरस्कार भी जीत सकेंगे।’’

यह राष्ट्रीय प्रमोषन अभियान देष भर में 21 जून तक चलेगा। एक भाग्यषाली दंपत्ति को हर सप्ताह ब्राज़ील जाने का अवसर मिलेगा। उत्साह में और भी तेज़ी आयेगी क्यांेकि हर घंटे 6 भाग्यषाली विजेता आईपाॅड षफल, 5 विजेता हर घंटे रेडियो चिलर बाक्स तथा एक विजेता प्रतिदिन एक एक्सबाॅक्स पुरस्कार में जीत सकेंगे।

पेप्सिको के षत-प्रतिषत नेचुरल लेमन फ्लेवर्ड ड्रिंक, 7-अप 1929 में बना था और भारतवर्ष में इसका आगमन सन् 1990 में हुआ। तीन सालों तक लगातार फ्लेवर्ड कार्बोनेटिड डिंªक्स श्रेणी में यह भारतवर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बना रहा। यह 330 मिलीलीटर कैन, 250 मिलीलीटर स्लिम कैन, 200 और 300 मिलीलीटर की षीषे की बोतलें, 500 मिलीलीटर, 600 मिलीलीटर, 1 लीटर, 2 लीटर तथा 2.25 लीटर की पेट बोतलों में उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी प्रर्वतन कार्यो को प्रभावी रूप से चलायें- ए.डी.एम

Posted on 18 May 2011 by admin

अपर जिलाधिकारी(वि/रा) राम आसरे ने निर्देश दिये है कि प्रवर्तन से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी नियमित रूप से चैकिंग/ प्रवर्तन की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि राजस्व, परिवहन, खनन आदि विभाग संयुक्त रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही करें। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में राजस्व वसूली कार्यो की विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने वाणिज्य कर, परिवहन, मनोरंजनकर, खनन, श्रम, वन ,बांट एवं माप आदि विभागों में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि क्रमिक लक्ष्य के साथ मासिक लक्ष्य की भी शतप्रतिशत पूर्ति करंे। उन्होंने आर.सी. वसूली की तहसीलवार समीक्षा करते हुए हर तहसील में 10 बडे बकायादारों की सूची बनाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जन शिकायतो का प्रभावी निस्तारण करें। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता युक्त किया जाये और नियमित रूप से कम्प्यूटर में फीडिंग भी करायें। उन्होंने लम्बित संदर्भो की विस्तार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि तथा आवास के पट्टों के वितरण का कार्य डा0 अम्बेडकर ग्रामों में प्राथमिकता पर इसी माह पूर्ण कराये।

उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की पीठासीन अधिकारी बार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन न्यायालयों में दायरे से निस्तारण कम है वहां नियमित रूप से सुनवाई करें। उन्होंने कहा कि  ग्राम सभा की सम्पत्ति तालाबों और चक मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से कराये और धारा 198 में एफ.आई. आर. करायें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने पटलवार कार्यो की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(ना./आ) एस.के. मौर्या, समस्त उप जिलाधिकारी , नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्टेट बैंक पुवायाॅं में हुई फिल्मी स्टाईल में 35 लाख की डकैती

Posted on 18 May 2011 by admin

जनपद की तहसील पुवायां स्थित भारतीय स्टेट म दिनदहाड़े करीब 2ः50 बजे बैंक मेें डकैतों ने डकैती डाल दी। डकैत बैंक में रखा लगभग 35 लाख रूपया लूट ले गये हड़बडी में डकैत नोटों से भरा एक बैग बैंक में ही छोड गये।  बैंक कर्मियों के अनुसार बताया जाता है कि सुबह बैंक ख्ुाुलने के बाद बैंक कर्मी अपने कार्य में मशगूल हो गये थे। और रोज की तरह आने वाले बैंक के ग्राहकों का लेन देन सुचारू रूप से चल रहा था। तभी दिन के लगभग ढाई बजे असलहों से लैस पांच लोग बैंक में घुस आये। जिसमें दो लोग मेन गेट पर रूक गये थे और तीन लोग बैंक के अन्दर मौजूद थे बदमाशों में से एक के पास एके 47 तथा चार लोगो के पास पिस्टल थे उन्होने बैंके सारे कर्मचारियों तथा अन्दर मौजूद ग्राहकों को बन्धक बना लिया और मौके पर सभी लोगो के मोबाइल भी छीन लिये और फिल्मी स्टाईल में बैंक में मौजूद लोगों से से कहा कि बैंक में मौजूद सभी लोग अपनी आंखे बंद कर लें जिसने भी अपनी आॅखे खोली उसे तुरन्त गोली मार देंगे। इसी लूटपाट के दौरान मौके पर पहुॅचे पुलिस के एक होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी ने जब मेनगेट से अन्दर की ओर देखा तभी डकैतों ने ताबड तोड फायरिंग करनी शुरू कर दी। और बैंक में रखा लगभग 35 लाख रूपया लेकर भाग निकले। हड़बड़ी में लुटेरे एक बैग वहीं छोड़ गये।

बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया है। बाद में पुलिस को सूचना देने पर देरी के चलते पुलिस के पीछा करने पर भी बदमाश पुलिस के हत्थे नही लगे। भारतीय स्टेट बैंक में हुई दिन दहाडे हुई यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जाता है कि लापरवाही के चलते और बैंक में  सिक्योरिटी व्यवस्था ठीक न होने के चलते यह वारदात हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in