Archive | राज्य

नपाप एवं जिसुस ने मनाया ईद मिलन

Posted on 02 September 2011 by admin

photo-nphoto-n1ईद के मौके पर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश करते हुए नगर पालिका परिषद तथा जिला सुरक्षा संगठन द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी नगर पालिका अध्यक्ष  द्वारा  कार्यालय स्थित नगर पालिका पार्क में ईद मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए। पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल, एडीम प्रशासन की उपस्थित उल्लेखनीय रही। ईद मिलन समारोह में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राम निवास अग्रवाल, राधेरामण मिश्र, सरदार बलदेव सिंह, रवि शंकर एडवोकेट,  नगर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्र, जिले के पत्रकार ,नगर पालिका के समस्त सभासद उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका  परिषद कार्यालय के समस्त कर्मचारी सभी लोग ईद मिलन समारोह को सफल बनाने में लगे रहे। देर शाम जिला सुरक्षा संगठन ने भी डा0 नैयर रजा जैदी के निवास पर नगर के सभ्रान्ति व्यक्तियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ईद मिलन का कार्यक्रम आयाजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक पुलिस अधीक्षक गाविन्द अग्रवाल, अध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय, सचिव सरदार बलदेव सिंह, भारत भारती के संरक्षक सुन्दर लाल टण्डन, कमला नेहरू संस्थान के डा0 सुशील सिंह, डा0 राधे श्याम सिंह, रवि शंकर एडवोकेट, डा0 सुधाकर सिंह, सभासद उषा श्रीवास्त, पत्रकार विजय विद्रोही, अशोक जायसवाल, अरूण जायसवाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित सैकडों़ की संख्या में लोग उपस्थित रहे। ईद मिलन कार्यक्रम में काव्य सम्मेलन का भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें डा0 मन्नान, डी एम मिश्र,  गॅवार साहब, अकमल अहमद उषा श्रीवास्तव आदि ने ईइ मिलन कार्यक्रम में चार चाॅद लगा दिया। समारोह के अन्त में संगठन  के सचिव  सर0बलदेव  सिंह तथा आयेजक डा0 जैदी ने आये हुए लोगों को धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजा आफ्तार के बहाने राजनीतिज्ञों ने की खूब सियासत

Posted on 31 August 2011 by admin

मिशन 2012 को लेकर चुनावी सर्गमिया, सियासत पार्टियों में खूब देखने को मिली।  भाजपा को छोड़ राजनैतिक पार्टिंयों ने इस पवित्र माह को भीे सियासती दाॅव-पेंच में लाकर रख दिया। बसपा, सपा व कांग्रेस पार्टिंयों ने रोजा आफतार पर क्षेत्र में अपनी पैंठ बनाने का खूब प्रयास किया। गरीबों भूखें रोजदारों को लोग अपने आवास पर उनका रोजा खुलवाकर कुछ पुण्य अर्जित करने की परम्परा को अब इन राजनीतिज्ञों ने खूब निभायां। इसी को मद्दे नजर इसौली विधान सभा के कई प्रत्याशियों ने हजारों की भीड़ इकट्ठा कर अपने- अपने क्षेत्रों में रोजा आफ्तार कराया ।
परन्तु मिली जानकारी के मुताबिक उस भीड़ में रोजदार कम  सियासती लोग ज्यादा देखने को मिले। नगर में भी सियासी पार्टियों ने भी रोजा आफ्तार के बहाने अपनी पकड़ जनता में बनाने की कोशिश की गयी। कुछ रोजदारों पर इस तरह के हो रहे आयोजनों पर जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि सच्चे मन से ख्ुादा के प्रेमिओं को शाम को रोजा तुड़वाना तो बहुत अच्छी बात है परन्तु अब सियासतदारों ने इस पवित्र कार्य को भी राजनैतिक दृष्टि कोण से देखना शुरू कर दिए हैं जो गलत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजा थर्मल पावर प्लांट पहुंचीं टीना अंबानी, प्लांट का चप्पा-चप्पा देखा

Posted on 31 August 2011 by admin

31spn2रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी रोजा थर्मल पावर प्लांट पहुंचीं। उन्होंने प्लांट को बारीकी से देखने के लिए इसका कोना-कोना छाना और अफसरों को निर्देश दिए। यहां मौजूद कंपनी के उच्चाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टाफ के साथ मीटिंग में उन्होंने परियोजना के कार्यो की समीक्षा की और कई मामलों में अफसरों को आड़े हाथों लिया।
श्रीमती अंबानी दोपहर लगभग 1 बजे हेलीकॉप्टर से रोजा परियोजना पहुंचीं। स्वागत कार्यक्रम के बाद वह टाउनशिप स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस गयीं। यहां लंच और कुछ देर विश्राम के बाद मीटिंग हॉल में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में रोजा पावर की ओर से कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना क्षेत्र में आए 13 गांवों में सोशल कारपोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत कराए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। परियोजना परिसर को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। यहां से पावर प्रोजेक्ट स्थल पहुंचकर उन्होंने बिजली उत्पादन की प्रक्रिया तथा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को देखा। शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में टाउनशिप के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपने जमाने की सुपर फिल्म अदाकारा टीना को देखने उनके हजारों प्रशंसक उन्हें देखने को तरस गये। वैसे उनके आने की खबर से जहां कंपनी अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं वहीं रोजा का आम आदमी उन्हें एक नजर देखने को लालायित था। इसके बावजूद रोजा पावर के अफसरों ने उनके कार्यक्रम को इतने पर्दे में रखा कि पत्रकारों को भी उनके पास नहीं फटकने दिया गया। अलबत्ता रोजा टाउनशिप में कुछ खास लोग उन्हें देख सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Posted on 31 August 2011 by admin

अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में गन्ना शोध परिषद के मुख्य लेखाकार की पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
कांट थाना क्षेत्र के ददरौल गांव निवासी 24 वर्षीय सुदीप कुमार गन्ना शोध परिषद के मुख्य लेखाकार बालगोविंद दीक्षित की बोलेरो का चालक था। वह मालिक की 50 वर्षीय पत्नी शशिकान्त दीक्षित को मंगलवार की तड़के पांच बजे बोलेरो से मथुरा ले जा रहा था। घटिया घाट पर फर्रुखाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सामने से बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो मालिक की पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और ड्राइवर घायल हो गया। घायल ड्राइवर को बरेली रेफर किया गया, लेकिन उसने बरेली जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
मदनापुर थानान्तर्गत बरीखास गांव निवासी 17 वर्षीय जितिन प्रताप मंगलवार को शाम बाजार जा रहा था। पावर हाउस के सामने पीछे से आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम चालक संजीव निवासी फतेहगंज पूर्वी, बरेली को हिरासत में ले लिया है।
वहीं मिर्जापुर के थाना क्षेत्र के परसौरा खेड़ा निवासी श्रीकिशन का 15 वर्षीय पुत्र बबलू 28 अगस्त को साइकिल से जा रहा था। रास्ते में मोटर साइकिल ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को रात में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी 70 वर्षीय अनुराग मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहा था। अचानक मोटर साइकिल से टकराकर घायल हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ईदुल फितर संपन्न

Posted on 31 August 2011 by admin

जनपद में ईद बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पार्टियों के नेता लोग तथा बुद्धजीवी लोगों ने बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह में आपसी मेलजोल बढ़ाते हुए एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी एकें सिंह राठौर, एसपी लवकुमार, सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी, पीडी निवास मिश्रा, ने सभी को ईद की बधाई दी। वहीं पार्टी नेताओं में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा संासद नरेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य मुकेश अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सपा संासद ऊर्षा वर्मा, सुख सागर मिश्र मधुर, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, बसपा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, नगर पालिका सदस्य फखरूल इस्लाम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय ंिसह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी लखनऊ मण्डल उमेश जी, जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी, अब्दुल जब्बार, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ऋण का सदुपयोग करने के साथ समय पर अदायगी भी करें-जिलाधिकारी

Posted on 31 August 2011 by admin

स्थनीय गांधी हाल में एसडीएसवाई योजना के अंर्तगत ऋण वितरण समारोह में जिलाधिकारी एकें सिंह राठौर एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने जनपद के सभी विकास खंडों में सीसीएल समूह के 33 लाभार्थियों को 7015 लाख रूपए, 64 समूहों को 289.701 लाख रूपए तथा 329 व्यक्ति स्वराज्य गारियों को 168 लाख रूपए का ऋण वितरित किया। इस अवसर पर डीएम ने कृषकों, समूहों एवं स्वराज गारियों को जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशानुरूप यह ऋण कम ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है कि आप अपने दैनिक रोजगार व्यवसाय से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करे और समय पर ऋण का भुगतान पूरी ईमानदारी के साथ करें। इस अवसर पर सीडीओं ने कहा कि जो ऋण आप लोगों का दिया जा रहा है वह आप कृषि के साथ अच्छी नस्ल के दुधारू जानवर अवश्य पाले जिससे आप लोगों की आमदनी का जरिया बढ़ सकेगा। इस अवसर पर पीडीश्री निवास, डीडीओ पीकंे सिंह, एलडीएम अनिल लवानिया, खंड विकास अधिकारी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र सरकार देश चलाने में विफल

Posted on 31 August 2011 by admin

02माया की सरकार के कारनामों से प्रदेश की जनता तस्त्र और बेहाल है। भ्रष्टाचार, अत्याचार, बलात्कार, हत्या आदि घटनाअेां ने प्रदेश को भयक्रान्त कर दिया है। यह बात विधान सभा जैदपुर मंे पारिजात पुरम सफदरगंज में आयोजित विजयवाहिनी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष माननीय सूर्य प्रताप शाही ने कहा। श्री शाही ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के दमन, गोलावारी, छात्रों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, व्यापारियों पर हुए लाठी चार्ज और जनविरोधी नीतियां उनके तानाशाही शासन को बेपर्दा कर दिय है। इनके चार वर्ष की सरकार एक मात्र उपलब्धि है घोटाले एवं सरकारी खजानों की लूट है। किसानो को खाद, बीज, बिजली पानी तथा फसलोें का उचित मूल्य देने में प्रदेश सरकार विफल रही है। पूर्व की सपा सरकार के गुण्डा राज और हल्ला बोल को जनता जब याद करती हैं तो डर से कांप उठती है। प्रदेश अध्यक्ष जी ने कांग्रेस सरकार के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के घोटालों को गिनाते हुए कहा कि जिस  देश का वित्त मंत्री , संचार मन्त्री आदि बेईमान है तो वह देश कैसे चलेगा। केन्द्र सरकार देश चलाने में विफल है।
भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो न तो जाति-धर्म की बात होती थी और न ही छोटे-बड़े की। भाजपा शासनकाल मंे किसानों को खाद, बिजली, नहरों मंे पानी पूरे वर्ष मिलता था, किसानों को क्रेडिट कार्ड, गरीबो के लिए अन्त्योदय कार्ड एवं प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी अनेक जनहित वाली योजनाएं लागू की गयी थी। जिसकी प्रशंसा पूरा भारत कर रहा है। आने वाले चुनाव में बसपा, सपा और कांग्रेस अपने को विफल मान रही है क्योंकि न तो उनके पास कोई ठोस योजना है और न ही कोई मुद्दा है। भाजपा ही केन्द्र एवं राज्य सरकार के लिए एक मात्र विकल्प है।
कार्यक्रम में विधान सभा जैदपुर के सभी मण्डलों में गठित विजय वाहिनी की प्रगति जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं प्रमुखों से वृत्त लिया। कार्यक्रम के आयोजक राम नरेश रावत सदस्य विधान परिषद् ने प्रदेश से आये हुए अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन जिला के उपाध्यक्ष शिवहर्ष सिंह ने किया। प्रदेश महामंत्री  विन्ध्यवासिनी कुमार प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्क्ष शरद अवस्थी सहित सन्तोष सिह, अवधेश श्रीवास्तव विपिन पाण्डेय, ऊषा रावत, सुभाष सिंह, बालमुकुन्द मणि गुप्त, रामशरन मौर्य,राजरानी रावत,(पूर्व विधायक) सरोज रावत, सतीश शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त कियें।  कार्यक्रम में बालक राम वर्मा,जमुनाशरण वर्मा, सुरेश चन्द्र वर्मा, रामलखन रावत, संजय अवस्थी, पारसनाथ सिंह, बृजभान सिंह, सत्यनाम प्रधान, शिवकुमार सैनी, राजकुमार श्रीवास्तव, बृजराज सिंह, सतीश विश्वकर्मा,  दीवेश जायसवाल, अरविन्द सिंह, रामनरेश वर्मा, शिवशंकर वर्मा, आनन्द कुमार मौर्या, सुन्दरलाल रावत, श्री कमलेश कुमार, विनय कुमार, निर्मल कुमार आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार भ्रष्टाचार का इतिहास रच रही है

Posted on 30 August 2011 by admin

100_1958भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार भ्रष्टाचार का इतिहास रच रही है। तहसील से लेकर सचिवालय तक अवैध वसूली के काउंण्टर बन गए हैं जिससे सर्वजन कराह रहा है।
श्री मिश्र आज शाहजहांपुर जनपद के पुंवायाॅं विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा इस सरकार में बिना प्रतिशत दिए फंड रिलीज होना संभव नहीं है। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनआरएचएम में 8 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। यह घोटाला गरीब की दवा, उसका स्वास्थ्य सब कुछ हजम कर गया । इस घोटाले में बाधक बने लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। महिला मुख्यमंत्री के शासन में सर्वाधिक महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है। माफियाओं ने जिले-जिले बांट लिए है और वहीं लोग कोटा, परमिट का ठेका तय कर रहे है।
उन्होंने कहा कि इस देश को सही दिशा देने में भाजपा ही सक्षम है। सत्ता में रहते हुए गांव को केन्द्र मानकर भाजपा सरकार ने योजना बनाई थी। विकास की किरण गांव-गांव तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया था। सिखों की बड़ी संख्या से गदगद श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा शासित प्रान्त की सरकारें विकास की नई गाथा लिख रही है। वही कांग्रेस सरकार महगाई रोकने में अक्षम रही है। उसके राज्य में जमाखोरों एवं जखीरेबाजों को बढ़ावा मिलता है। ये कांग्रेस का इतिहास रहा है केवल दो माह में मंहगाई खाद्य सामग्रियों में 22 से 50 प्रतिशत वृद्धि हो गई। गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी मुश्किल हो गयी है।
श्री मिश्र ने कहा कि गावं की ईकाई का आधार स्तम्भ बूथ है। हमने इसकी संरचना मजबूत कर ली है। अब एक-एक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपना चाहते है। जिससे वो मतदाता के दुख-सुख की चिन्ता करें। लोकतंन्त्र में आराघ्य देव मतदाता होता है। जिसके मत के आधार पर ही समर्थन तय होता है। उस आराध्य देव के सुख दुख स्वास्थ्य शिक्षा की चिन्ता करना हमारी कर्तव्य होता है। इसमें जाति धर्म वर्ग भेद से विरत होकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि आप राष्ट्रीय सोच के व्यक्ति है। राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी को विजय बनाने के लिए हमें कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। कार्यक्रम में विधायक सुरेश खन्ना, नेतराम पूर्व विधायक, सत्यभान सिंह भदौरिया जिलाध्यक्ष, बाबाबूराम गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष, सरदार राजवीर सिंह, वीरेन्द्र पाल यादव, रजनीश दीक्षित, संतोष दीक्षित इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा में आंझी शाहाबाद के ग्रामीणों द्वारा कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

Posted on 30 August 2011 by admin

शाहाबाद आंझी के ग्रामीणों द्वारा मनरेगा में फर्जी काम करवाएं जाने पर गांव मेें कोई भी विकास का काम न होने पर कलेक्ट्रेट हरदोई में पंचायत सचिव एडीओं पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करके ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ग्रमीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि फर्जी कार्ड योजना बनवाकर लाखों रूपए का गोलमाल किया गया। गंाव वासी अनिल कुमार पुत्र रामदयाल ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र ने अपने परिवार के फर्जी जाॅबकार्ड बनवाकर उन पर काम दिखाकर हजारों रूपए का गवन किया गया। शिकातयी पत्र में बताया कि तालाब की मरम्मत फर्जी कार्ययोजना एक लाख पैसठ हजार रूपए का बंदरवाट हो गया। ग्रामीणों द्वारा शौचालयों के निर्माण में पांच पांच सौ रूपए लेने की बात कहीं गई। फिर भी निर्माण कार्य नहीं किया गया। प्रदर्शन में सीताराम, छेदालाल, कमलेश ंिसह, रामवती, यशोदा आदि गांव वाले मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांशीराम शहरी आवासीय योजना के अन्तर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा बैठक

Posted on 30 August 2011 by admin

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मा. कांशीराम शहरी आवासीय योजना के अन्तर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन तीनों चरणों के आवासों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश दिये कि कार्य को समय से एवं गुणवत्ता पूर्ण, मानक के अनुसार पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने आवेदन के आधार पर नहीं बल्कि अधिकारी के द्वारा स्वयं सर्वे कराकर पात्रों को आवंटन किया जाये। जिसमें 50 प्रतिशत आवंटन अनुसूचित जाति तथा शेष अन्य पात्रों को दिये जाये। जिलाधिकारी श्री रिणवा ने प्रथम चरण के अन्तर्गत बरेली मोड़ पर निर्मित आवासीय कालोनी की समीक्षा की। जिसमें टाइल्स का तथा ओवर हेड टैंक का कार्य पूर्ण नहीं होने साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र व राशन की दुकान स्थापित न होने पर नाराजगी जताई। सम्बन्धितों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर आंगनबाड़ी केंद्र व राशन की दुकान खोले जाने तथा 15 सितम्बर तक टाइल्स तथा 25 अक्टूबर तक ओवर हेड टैंक एवं पानी लाइन का कार्य तथा एक सप्ताह के अन्दर ही विद्यालय निर्माण प्रारम्भ करा दिया जाये।
द्वितीय चरण के अन्तर्गत तिलहर व जलालाबाद तहसील अन्तर्गत निर्मित कराये गये 108 व 156 आवासों की समीक्षा में जिलाधिकारी आवासों का कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत एवं सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पाया। इस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को 15 सितम्बर तक प्रत्येक स्थित में अधूरे कार्यो को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार जिलाधिकारी श्री रिणवा ने तृतीय चरण के अन्तर्गत पुवायां में निर्मित होने वाले 500 आवासों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की तथा सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्णकर यथाशीघ्र आवासों के निर्माण कार्य प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में उन्होंने यह भी कहा कि कार्य प्रत्येक स्थित में समय सीमा एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। अन्यथा निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर मौके पर तत्काल कार्यवाही अमल में आयी जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि द्वितीय चरण के अन्तर्गत 15 सितम्बर से आवंटित होने वाले आवासों का आवंटन पात्रता के आधार पर ही किये जाये। आपत्र व्यक्ति को आवास मुहैया न कराया जाये। उन्होंने आवंटन समिति का गठन किया है। जिसमें उपजिलाधिकारी सहित तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिशासी नगर पालिका होगें। बैठक में एडीओ ई, सीएमओ, सीएम व एस उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in