Archive | राज्य

14 नलकूपों के निर्माण की स्वीकृति मिली

Posted on 10 September 2011 by admin

इस बार किसानों को खेतों की प्यास बुझाने के लिए दिक्कतो का सामना नहीं करना पड़ेगा। शासन ने कांशीराम नाबार्ड योजना के तहत 14 नए नलकूपों के निर्माण की स्वीकृति दे दी गयी है। इसके अलावा कृषि विकास आधुनिकीकरण योजना में नए पम्पसेटों की स्थापना के साथ ही नलकूपों की पाइप लाइन का आधुनिकीकरण भी कराया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2011-12 में शासन से जिले में कांशीराम योजना के तहत 14 नए नलकूपों के अलावा चार नलकूपों के पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिली है। सीडीओ मुरली मनोहर लाल के अनुसार इनके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विकास आधुनिकीकरण योजना के तहत 31 नए पम्पसेटों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा 27 नलकूपों की पाइप लाइन वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण की भी स्वीकृति मिल गई है। यह नलकूप व पम्पसेट जिले के विभिन्न ब्लाकों में बनेंगे। श्री लाल ने बताया कि वर्तमान में जिले में 534 नलकूपों में 450 चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 37 विद्युत तथा तीन यांत्रिक सुधारात्मक कार्यवाही के कारण बंद हैं। इन सभी के प्राक्कलन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को नए नलकूपों का निर्माण कार्य जल्द शुरु कराने तथा खराब नलकूप के बारे में मुख्यालय सूचित करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन्हें जल्द शुरु किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भू माफिया और सांस्कृतिक भ्रष्टाचार के आरोपी

Posted on 10 September 2011 by admin

प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) और मुंशी प्रेमचंद स्मारक शोध एवं शिक्षण न्यास ने आज यहां प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती से मांग की है कि वे भू माफिया और सांस्कृतिक भ्रष्टाचार के आरोपी संस्कृति मंत्री श्री सुभाष पांण्डेय को तत्तकाल बर्खास्त कर उनके खिलाफ जांच करायें। सस्कृति मंत्री श्री सुभाष पांण्डेय के विरुद्ध लगाए आरोपों की शिकायत प्रदेश के लोकायुक्त से भी की जा चुकी है और माननीय उच्चन्यायालय में भी एक जनयाचिका लंबित है।
यह मांग आज यहां प्रगतिशील लेखक संघ के प्रांतीय महासचिव डा0 संजय श्रीवास्तव एवं शकील सिद्किी, भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) के महासचिव राकेश, मुंशी प्रेमचंद स्मारक शोध एवं शिक्षण न्यास के सचिव प्रेमचंद जी के पौत्र अतुल राय और न्यास के सदस्य एवं प्रख्यात शिक्षक डा0 रमेश दिक्षित, प्रगतिशील लेखक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य और जाने माने आलोचक श्री वीरेन्द्र यादव, प्रेमचंद परिवार के सदस्य श्री विजय राय ने सयुक्त रुप से की। इन्होंने आरोप लगाया कि सांस्कृतिक मंत्री के कारनामे से पूरा प्रदेश त्रस्त है। प्रख्यात कथाकर प्रेमचंद जी की जन्म स्थली लमही (वाराणसी) को संस्कृति मंत्री ने भूमाफियाओं को सौंप दिया है। यही नहीं संस्कृति मंत्री ने वहां पर प्रेमचंद के एक नकली पौत्र ‘दुर्गा प्रसाद’ को भी महिमा मंडित करने का करिश्मा कर दिखाया है, जिसका प्रेमचंद जी के परिवार की वंशावली से दूरदराज तक का भी नाता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि प्रख्यात कथाकार प्रेमचंद की जयंती पर संस्कृति मंत्री के निर्देश पर लखनउ और वाराणसी में एक नाटक ‘परदे में रहने दो’ मंचित किया गया, जिसमें प्रेमचंद जी को ऐसे रुप में प्रस्तुत किया गया है जो भ्रष्ट नौकरशाहों का दोस्त और ब्रिटिश सरकार का समर्थक है और गरीब मजदूरों पर होने वाले जुल्म की अनदेखी करता है। हम इसे प्रेमचंद जी के चरित्र का हनन मानते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि प्रेमचंद ने जीवनभर नौकरशाही और भ्रष्ट व्यस्था का विरोध किया तथा गांधी जी के आह्वान पर इन्सपेक्टर आफ पुलिस की नौकरी छोड़कर राष्ट्ीय आंदोलन में उतरे। ‘नमक का दरौगा’ से लेकर गोदान तक में उनका विरोध स्पष्ट देखा जा सकता है। प्रेमचंद जनता के लेखक के रुप में विश्व विख्यात हैं। खास बात यह है कि इस नाटक का पूर्वाभ्यास संस्कृति मंत्री श्री सुभाष पांण्डेय ने स्वयं बैठकर कराया था।
यही नहीं, प्रेमचंद स्मारक के लिए लमही में सरकारी पैसे का जिस प्रकार दुरुपयोग और घोटाले किए गए हैं उससे हम सभी स्तब्ध हैं। लमही में मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध केंद्र निर्माण के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। दो करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने बीएचयू को शोध केंद्र बनाने के लिए दिए हैं और राज्य सरकार को ढाई एकड़ जमीन के लिए वांक्षित धन मुहैया कराया है। यह सब 2005 में प्रेमचंद 125 जयंती के अवसर पर घोषित हुआ, लेकिन अब तक ढाई एकड़ जमीन के एवज में सिर्फ थोड़ी सी जमीन अधिग्रहित की गई। असलियत यह है कि वहां की तमाम जमीनें भूमाफियाओं की सांठ-गांठ से कोलोनाइजरों के लिए छोड़ी दी गईं है। लमही के तमाम किसान शोध केन्द्र के लिए जमीन देने के लिए तैयार हैं किंतु उनकी जमीनें नहीं ली गईं। लमही के एक सरोवर पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। इन सरोवर की मिट्टी खुदवाकर बेच दी गई। सरोवर खाली सूखा पड़ा है इसमें जानवर चरते हैं। सरोवर खोदने का काम नरेगा की निधि से किया गया है। जबकि प्रेमचंद कार्य योजना के नाम पर उसमें अलग से धन व्यय दिखाया गया है।
मुंशी प्रेमचंद के नाम पर जो लमही महोत्सव कराया जा रहा है, उसमें प्रेमचंद साहित्य की चर्चा न के बराबर है। लाखों रुपए हर साल दादरा, कजरी, नौटकी और गजल गायन के कार्यक्रमों में लगाया जा रहा है।
वास्तव में संस्कृति मंत्री श्री सुभाष पांण्डेय की भूमाफिया गिरी से तमाम अखबार रंगे पड़े हैं। इनके कारनामें लमही ही नहीं जौनपुर में भी फैले हुए हैं। यह भी आरोप है कि कमलापुर और बादशाहपुर के आधा दर्जन से अधिक लोगों की जमीन और मकानों पर अवैध रुप से इस मंत्री का कब्जा है जहां सैकड़ों बीघा जमीन पर मकान और सांस्कृतिक केंद्र बनवा डाला है।
प्रेमचंद साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए करोड़ रुपए की पुस्तकें छांपी गयीं कि उन्हें बच्चों में निःशुल्क वितरित किया जाएगा, किन्तु उसका कहीं पता नहीं चला। इसके अलावां प्रेमचंद जी पर डाक्यूमेंट्ी बनाने और उसे विभिन्न गांव शहरों में दिखाने के लिए धन आवंटित किया गया, किन्तु डाक्यूमेंट्ी कहा हैं? इस पैसे को कहा लगाया गया। दरअसल यह सब कागज पर हुआ है, कुछ भी प्रत्यक्ष नहीं है। हिंदी भाषी जनता और भारतीय साहित्य का अपमान करने वाले संस्कृति मंत्री श्री सुभाष पांण्डेय पे्रमचंद के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले कर चुके हैं। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। सरकार से हमारी मांग है कि वह संस्कृति मंत्री श्री सुभाष पांण्डेय के विरुद्ध सीबीआई जांच की संस्तुति करते हुए इन्हें बर्खास्त करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Posted on 10 September 2011 by admin

राज्य निर्वाचन आयुक्त उ0 प्र0 श्री राजेन्द्र भौनवाल ने आज सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में नगर निकाय निर्वाचन के सम्बन्ध में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और व्यवस्थित रूप से निर्वाचन हेतु निर्देश दिये। प्रभारी अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय एवं मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव ने बिन्दुवार आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित ई0वी0एम0(इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) प्राप्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्राप्त 1980 कन्ट्रोल यूनिट तथा 2570 वैलेट यूनिट प्राप्त हुई है जिन्हें निर्देशानुसार सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इनके साथ जनपद हेतु आवंटित 60 स्टील वाक्स भी प्राप्त हो गये है।
श्री श्रीवास्तव ने नगर निकाय वार एवं वार्ड वार तैनात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा जनपद में सात नगर पंचायतों में 85 वार्ड है जिनमें कुल 32 मतदान केन्द्र व 91 मतदान स्थल है। जनपद में पाॅच नगर पालिका परिषदों में 125 वार्ड है और इनमें 43 मतदान केन्द्र और 125 मतदान स्थल हैं। नगर निगम आगरा में 90 वार्ड ,282 मतदान केन्द्र तथा 1049 मतदान स्थल हैं। इस प्रकार नगर निकाय निर्वाचन के संदर्भ में जनपद में कुल मतदान केन्द्रो की संख्या 357 तथा मतदेय स्थलों की संख्या 1265 है। अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 1241540 है।
उन्होंने नगर निकाय वार नामांकन स्थलों की भी जानकारी दी। सहायक निर्वाचन अधिकारी  रामदास ने कार्यालय व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पंचास्थानि चुनावालय कलेक्ट्रेेट आगरा में फैक्स एवं ई-मेल सुविधा  उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्यालय में टोल फ्री नम्बर-1950

Posted on 10 September 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्री पी0 सी0 गुप्ता को जनपद आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व मथुरा की फोटोयुक्त मतदाता सूची के लिए विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री गुप्ता का सी.यू.जी. मोबाइल नम्बर 09454409740 है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जिला निर्वाचन कार्यालय आगरा के दूरभाष संख्या 0562-2260571 तथा टोल फ्री नम्बर 1950 पर मतदाता सूची/फोटो पहचान पत्र आदि सम्बन्धी समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शीघ्र ही मुस्लिम बालिकाएं अब साइकिल से मदरसे जायेंगी

Posted on 08 September 2011 by admin

सावित्री बाई फूले मदद योजना के अन्तर्गत मदरसे में पढ़ रही बालिकाओं को  मदरसे में अब पैदल नहीं जाना पड़ेगा। गरीब परिवारों के बालिकाएं जो शिक्षा तो ग्रहण करना चाहती हैं पर  उनके घर से शिक्षण स्थल दूर होने के कारण मदरसा नहीं जा पाती हैं उनके लिए अल्प संख्सयक कल्याण विभाग कार्य योजना बना कर शीघ्र ही कवायद शुरू कर दी है और उन्हें जो  बी पी एल व अन्योदय श्रेणी के लाभार्थियों हैं उन्हें आलिम प्रथम  वर्ष में 15 हजार व आलिम द्वितीय वर्ष में साईकिल के साथ 10 हजार रूप्ये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इसके लिए शासन ने जिले स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाने का आदेश जारी कर दिया है। जिला अल्प संख्यक अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि अल्प संख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव प्रभात कुमार सारंगी ने अपने आदेश में कहा है कि इस योजना को शीघ्र क्रियान्यवन करने के लिए जिले स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गयी समिति में मुख्य विकास अधिकारी, संबन्धित तहसील के एस डी एम, जिला स्तर पर राज्य सहायता प्राप्त मदरसे के प्रधानाचार्य व डी एम द्वारा नामित होंगे। जिसके सचिव जिला अल्पसंख्यक अधिकारी होंगे। जिला अल्प संख्यक अधिकारी के मुताबिक अल्पसंख्यक परिवार की जो वालिकाएं कक्षा 10 के आगे पढ़ाई जारी करना चाहती हैं और वे मदरसा दूर  होने के कारण मदरसा पहीं जा पाती हैं उनके लिए शासन ने बहुत सारी सुविधाएं दे रखी हैं अधिक जानकारी के लिए जिला अल्प संख्यक विभाग में सम्पर्क करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस में आतंकवाद से लड़ने का साहस है ही नहीं

Posted on 08 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस में आतंकवाद से लड़ने का साहस है ही नहीं। दिल्ली हाईकोर्ट के पास हुआ आतंकी हमला केन्द्र सरकार की चूक है। 3 महीने के अन्दर 2 आतंकी हमले खुफिया एजेन्सी की लापरवाही है। आतंकी घटना के लिए पूर्णरूप से केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।
श्री मिश्र ने आज मुरादाबाद में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित क्षेत्रीय विजय संकल्प सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा तुष्टीकरण और जाति का आधार बनाकर की जाने वाली राजनीति देश को तोड़ने का काम कर रही है। देश की एकता और अखण्डता पर हमला करने वाले कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। आज आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार, मंहगाई चरम पर है। आतंकियों को फांसी देने के बजाय उनकी सुरक्षा मंे करोडों रूपये खर्च किये जा रहे हैं।
उन्होंने उ0प्र0 में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर बताते हुए कहा कि एक दलित महिला मुख्यमंत्री के शासन में सबसे अधिक अत्याचार महिलाओं पर हो रहे हैं अभी हाल ही में बाराबंकी और एटा मंे दलित लड़कियों पर अत्याचार की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं दुर्गा का रूप होती हैं आज की परिस्थितियों का डटकर सामना करना है। वे मातृ शक्ति हैं उनको समाज को नई दिशा देनी है। लखीमपुर में वकीलों ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठायी तो उनकी लेखपालों द्वारा हत्या कर दी गयी। आज प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गया है हर जगह लूट खसोट मची है। प्रदेश में हर तरफ बसपा के बाहुबलियों का साम्राज्य है।
श्री मिश्र ने अटल जी के शासन की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा कि हमने केन्द्र और प्रदेश सरकार में बेहतर शासन दिया है आगे भी बेहतर शासन देने का वायदा करते हैं। विजय संकल्प सम्मेलन में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा, लज्जारानी गर्ग, गुलाबो देवी, राजेश कुमारी पाल, जिलाध्यक्ष डा0 नरेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रीतेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में संवेदन शीलता लाये -प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री नेतराम

Posted on 08 September 2011 by admin

विकास कार्यो को गुणवत्ता से ससमय पूर्ण करने के निर्देश

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री नेतराम ने अधिकारियों को सचेत किया है कि कार्य प्रणाली में संवेदन शीलता लायें और जन समस्याओं का प्रभावी और परिणाम परक निस्तारण सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि कार्यो में सुधार की गंुजाईश रहती है अतः पूर्ण मनोयोग के साथ समयवद्वता से कार्य पूर्ण करें। कार्यालयों में नियत समय में जनता को उपलब्ध रहें। क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करते हुए जनता तक पहॅुचेे और सही स्थिति की जानकारी करें। शिकायत कत्र्ता का मोबाइल नम्बर उसके आवेदन पर अंकित कराये ताकि निस्तारण की जानकारी दे सके।
प्रमुख सचिव ने आज यहां स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त सभागार में विकास कार्यो तथा कानून एवं व्यवस्था के बारे में विभागवार गहन समीक्षा की । उन्होंने आगरा मण्डल के सभी जिलों मे डा0 अम्बेडकर ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्योे की विभाग योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की विभागवार समीक्षा की और सभी योजनाओ से अबिलम्व सन्तृप्त कराने के निर्देश दिये। मण्डल में इस वर्ष इन ग्रामों में 44 सामुदायिक केन्द्रो का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मद में आवंटित धनराशि का उपयोग करते भवन निर्माण के साथ विद्युतिकरण आदि कार्य भी साथ साथ कराये।
उन्होंने मा0 श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आबास योजना की समीक्षा करते हुए निर्माण की गुणबत्ता के साथ आन्तरिक कार्यो में सुधार,मतदाता फोटो पहचान पत्र, राशन कार्ड बनाने आदि कार्य भी कराने की आवश्यकता बताई। मण्डलायुक्त ने बताया कि वर्ष 2008-09 में बनाये गये सभी 6 हजार आबास आवंटित हो गये है। वर्ष 2009-10 के लक्ष्यो के अनुसार मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना में मण्डल में स्वीकृत 4173 भवनों के सापेक्ष 3404 आवासों का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना के आवेदन पत्रों पर बी.पी.एल. कार्ड का सत्यापन आपूर्ति विभाग की सूची से कराये जाने पर सहमति प्रकट की गई। उन्होंने मण्डल में ‘‘उत्तर प्रदेश जनहित गारन्टी अधिनियम‘‘ के अन्तर्गत सेवाओं को सराहनीय बताया।
उन्होंने निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में समय से पास बुक में अंकन सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान ने बताया कि महामाया गरीब बालिका आर्शीबाद योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में चयनित लाभार्थियों को धनराशि दे दी गई है।
प्रमुख सचिव ने शिक्षकों, चिकित्सकों, ग्रामों में सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि केवल चेतावनी जारी करना ही कोई कार्यवाही नही है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्य-पुस्तकों का पूर्ण वितरण न कराये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तीन दिन में पाठ्य पुस्तकांे का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

उन्होंनें जननी सुरक्षा योजना सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पारदर्शिता और सेवा भावना से संचालन पर बल दिया । उन्होंने मा0 मुख्य मंत्री जी के प्राथमिकता कार्यक्रमों, मनरेगा, मा0 मुख्यमंत्री जी घोषणा  एवं शिलान्यास योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रजनीकांत मिश्र तथा पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन पी.के.तिवारी ने कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान तत्परता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक का संचालन करते हुए मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने प्रगति आख्या से अवगत कराया। इस अवसर पर मण्डल के सभी जिलों के जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,डी.आई.जी., मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष तथा मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मरीजों के इलाज में लापरवाही अक्षम्य -प्रमुख सचिव

Posted on 08 September 2011 by admin

लेडीलायल अस्पताल में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, नेतराम के निरीक्षण करने पर मरीज तथा तीमारदारों ने उन्हें अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रमुख सचिव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को निर्देशित किया।
प्रमुख सचिव ने जननी सुरक्षा योजना के चैक वितरण की प्रक्रिया में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने लेडीलायल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपूर्ण कार्यो में तेजी लाने के साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों को पीने के पानी की समस्या का निस्तारण के लिए आर0ओ0 प्लाण्ट को अतिशीघ्र लगवाने को कहा। अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड कराने वाले मरीजों का क्रम से ही नम्बर आने पर तथा जिन गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य कोई महिला न होने पर अस्पताल से ही आशा कार्यकत्री की सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।
प्रमुख सचिव ने इससे पूर्व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों के इलाज में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वार्डो में जाकर मरीजों से उनके इलाज की जानकारी ली । प्रमुख सचिव नेतराम एवं ए.डी.जी.(सुरक्षा ) रजनीकान्त मिश्रा ने जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
प्रमुख सचिव व ए.डी.जी. सुरक्षा ने कलेक्ट्रेट में लोकवाणी भवन का निरीक्षण कर जनहित गारंटी योजना के अन्तर्गत जारी प्रपत्रों की जानकारी प्राप्त की । जिलाधिकारी अजय चैहान ने अवगत कराया कि जन सामान्य को विभिन्न प्रकार लगभग 1500 प्रमाण पत्र जारी प्रतिमाह किये जाते है।
इससे पूर्व प्रमुख सचिव व ए.डी.जी. सुरक्षा ने तहसील सदर में रिकार्ड रूम में खसरा,खतौनी का भी निरीक्षण किया और तहसील दिवस में जन शिकायती रजिस्टर तथा वोटर कार्ड बनाने हेतु अपनाई जा रही प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने तहसील सदर के निरीक्षण से पूर्व मलिन बस्ती राजनगर में जन समस्याएं सुनी। स्थानीय महिलाओं द्वारा अवगत कराया कि शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, इस पर प्रमुख सचिव ने अपर नगर आयुक्त से नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि आज ही मोबाइल टायलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने स्पष्ट किया कि मलिन बस्तियों के विकास कार्यो में जो भी अधिकारी रूचि नहीं लेगा तो उनके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए 13 सितम्बर मंगलवार को कैम्प लगाकर जनगणना के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिये।

प्रमुख सचिव व ए.डी.जी.सुरक्षा ने प्रातः पुलिस लाइन में विभिन्न स्थानांें का निरीक्षण किया, और ट्रैनिंग सेन्टर, विश्रामालय, स्नानागार तथा किचिन रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त अमृत अभिजात, आई. जी. पी.के. तिवारी, जिलाधिकारी अजय चैहान, डी.आई.जी. असीम अरूण, सहित अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण राम स्वरूप, तथा सचिव उदयीराम उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक और बहशी ने ली बीवी की जान

Posted on 08 September 2011 by admin

पीट पीटकर हाथ पैर तोड़ डाले, जांघों को चाकुओं से गोदा
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, ससुराली फरार
मायके वालों ने मरचरी पर काटा हंगामा, पुलिस ने पीएम कराया

spn10पुवायां के गंगसरा गांव में शराबी द्वारा पत्नी की हत्या के दूसरे ही दिन कांट में एक बहशी पति ने बीवी की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। पीटकर उसके दोनों हाथ और एक पैर तोड़ डाला। जांघों को चाकुओं से गोद दिया और बाद में जहर पिला दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कई घंटे तक छटपटाने के बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए मायके वालों ने जिला अस्पताल की मरचरी पर जमकर हंगामा काटा। कई घंटे तक शव को सील नहीं होने दिया। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया और शव को पीएम के लिए भिजवाया।
दहेज के कारण ससुराल वालों द्वारा बर्बरतापूर्वक मारी गई सरला (20) हरदोई जिले के थाना शाहबाद अंतर्गत ग्राम दौलतियापुर निवासी रघुनंदन की पुत्री थी। रघुनंदन ने उसकी शादी डेढ़ साल पहले थाना कांट के गांव सैजना निवासी अखिलेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। लेकिन गरीबी के कारण रघुनंदन दहेज में बाइक नहीं दे पाया। जिसकी वजह से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। मायके वालों ने काफी समझाया, लेकिन वे बाज नहीं आए। आखिरकार करीब एक साल पहले सरला को उसका पिता मायके लिवा लाया। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। छह दिन पहले ससुराल वाले सरला के घर पहुंचे और पिछली बातों की क्षमा मांगते हुए रघुनंदन से विदा करने को कहा। बेटी के भविष्य को ध्यान में रखकर रघुनंदन ने सरला को विदा कर दिया। उन्हें क्या पता था कि वह उसे घर से ही नहीं, दुनिया से विदा कर रहे हैं।
spn11बीती देर रात रघुनंदन को सूचना मिली कि उनकी बेटी को ससुराल में बहुत पीटा गया है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। वह परिवार वालों के साथ यहां आए तो पिता को सारी घटना बताने के बाद सरला ने दम तोड़ दिया। उसके दोनों हाथ टूटे हुए थे। एक पैर भी टूटा था। सिर से भी खून बह रहा था। उसकी जांघों पर बने चाकुओं के घाव बहशीपन की कहानी कह रहे थे। बेटी का यह हाल देखकर मायके वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मायके के करीब दो ढाई सौ लोग मरचरी के सामने अड़ गए और लाश को सील करने मंे रूकाबट डाल दी। बाद में कोतवाल नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर समझाया कि बिना पीएम कराए उन्हें न्याय दिलाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

और डाक्टर बने भगवान

Posted on 08 September 2011 by admin

चार घंटे की मशक्कत से बचाए सुरेश के प्राण
दीवार से फावड़े पर गिर जाने के कारण कट गई थी श्वांस नली

spn12किसी नर्सिंगहोम में होता तो शायद लाखों रुपया खर्च करके भी सुरेश की जान नहीं बच पाती, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं मंे लापरवाही की तोहमत झेलने वाले सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने यह करिश्मा कर दिखाया। सीएमएस और चार डाक्टरों की टीम ने चार घंटे तक लगातार आपरेशन थिएटर में रहकर सुरेश की जान बचा ली। दीवार पर चढ़ते समय फाबड़े पर गिर पड़ने के कारण उसके गले की सांस नली पूरी तरह कट चुकी थी।
थाना निगोही के गांव बलेली निवासी सुरेश के लिए जिला अस्पताल के डाक्टर भगवान बन गए। बीती रात वह सोने के लिए छत पर चढ़ रहा था। जीना न होने के कारण वह दीवार से चढ़ रहा था। दीवार के ऊपर की ईंटें खिसकने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। दीवार से सटा रखा फावड़ा उसकी गर्दन में धंस गया। उसके गले की श्वांस नली कट गई। भल्ल-भल्ल खून बहने लगा। गरीब और मेहनत मजदूरी कर पेट भरने वाले सुरेश के परिजनों के हाथ पांव फूल गए। वे वाहन का बंदोवस्त करके जैसे तैसे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उस समय सुरेश अपनी अंतिम सांसें गिनने लगा था। काफी खून बह चुका होने के कारण डाक्टरों को भी उसके जीने की उम्मीद नहीं रही। गंभीर मरीज की जानकारी मिलते ही सीएमएस डा.डीके सोनकर तुरंत इमर्जेंसी में पहुंच गए। उन्होंने डाक्टर एसके चैधरी, केजी गंगवार और डाक्टर सुरेश कुमार को सुरेश के आपरेशन की जिम्मेदारी यह कहते हुए सौपी कि यह बेहद कठिन परीक्षा है। सीएमएस ने कहा कि दवा से लेकर जिस चीज की भी जरूरत पड़ेगी वह मुहैया कराएंगे।
spn13आनन फानन सारा बंदोबस्त करके मरीज को आपरेशन थिएटर में ले जाया गया। डाक्टरों की सहायता के लिए नर्स मीरा व पवन को लगाया गया। आपरेशन थिएटर में सीएमएस भी लगातार मौजूद रहे। बुधवार रात आठ बजे से शुरू हुआ आपरेशन रात 12 बजे पूर्ण हो पाया।
सीएमएस ने बताया कि सुरेश की नली कट चुकी थी। श्वांस लेने के लिए उसकी नाक से नली डाली गई। इसके बाद आपरेशन शुरू किया गया। गला उधेड़कर उसकी सांस नली को बड़ी दक्षता के साथ डाक्टरों ने सिला। आपरेशन पूरा होने के बाद कृतिम श्वांस नली हटा दी गई। इस दौरान उसे तेरह-तेरह सौ रुपये के तीन एंटीबायटिक इंजेक्शन लगाने पड़े। जो अस्पताल ने अपने पैसे से खरीदे। सीएमएस ने आपरेशन करने वाले तीनों डाक्टरों व नर्सों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हमारी टीम ने सीमित संसाधनों में भी हैरतअंगेज काम कर दिखाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in