Archive | राज्य

नौनिहालों का जन्म सिद्ध अधिकार है शिक्षा ग्रहण करना

Posted on 09 November 2011 by admin

राज्य मन्त्री रामपाल वर्मा -शिक्षा आज के बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है। जिस प्रकार  मनुष्य को अपने सभी अंगों की जरुरत है उसी प्रकार शिक्षा भी मौलिक जरुरत बन चुकी है यह बात कछौना विकारस खण्ड बालामऊ में ए0बी0सी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के मौके पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राम पाल वर्मा ने कहा की विजयी बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता पर पुरुस्कृत भी किया छात्रो तथा उनके अभिभावको को संबोधित करते हुये कहा शिक्षा के बगैर कोई भी राष्ट्र या समाज का विकार सम्भव नहीं होगाा। कक्षा 1 से 8 तक बच्चों को निःशुल्क शिल्क का प्रावधान है बच्चों को बैग बजीफा खाना और स्कूल की ड्रेस सभी कुछ दिया जा रहा है आज के बच्चे देश का भविष्य है कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबन्धक वी0के सिंह प्राधानाचार्य गंगाा राम प्रेमी बसपा विधान सभा अध्यक्ष शिवा धार कुरील आादि मौजूद रहे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सिटीजन चार्टर की सुविधा बिजली उपभोक्ताओं को

Posted on 09 November 2011 by admin

राज्य बिजली नियामक आयोग ने एक बार फिर से बिजली वितरण संहिता 05 के मुवावजा धराओं के साथ जन सेवा गारंटी विनियम 2011 को जारी कर दिया जिसमें बिजली विभाग के उपभोक्ता बिजली विभाग पर अपने दायित्यों पर जागरुप हो जायेंगे अब अगर उपभोक्ता को कोई नुकसान होगाा तो उपभोक्ता बिजली विभाग पर हरजाने का दावा करेगाा ये कड़ाई से नियम लागू कर दिया गया है लेकिन ये समय ही बतायेगाा की यह कितना कामयाब होगा लाइन उर्जाना लाइन फाल्ट ट्रांसफार्मर की खराबी से अक्सर बिजली खराब हो जाती है तो आपका बिल भी कम आना चाहिये। विभाग स्वंम उसको घटाकर कम कर देगा। अब आयोग कुछ फेर बदलकर नये नियमों में इसे पेश कर दिया है वर्ष 06 में वर्ष 05 के बिजली वितरण नियमों को लागू किया था नये नियमों में 2011 में जन सेवा गारन्टी विनियम का सुधरा रुप प्रस्तुत करके लागू किया जिसमें कहा गया है हर काम का समय तय है काम न होने पर अब जुर्माना देना होगा विनियम 2011 में कनेक्शन की अवधि शहरी क्षेत्र में निश्चित है घरेलू कनेक्शन 4 किलो वाट तक का 1 सप्ताह में मिल जाना चाहिये ग्रामीध क्षेत्रों में समय सीमा 10 दिन में निश्चित की गयी है वही लोकल फाल्ट पर जुर्माना तय है 4 घण्टें की अवधि में 50 रु0 10 घण्टे की अवधि में 100 रु0 13 घण्टे की अवधि में ये जुर्माना 150रु0  होगा। राज्य नियामत बोर्ड ने कानून बनाकर लागू तो कर दिया परन्तु आदेशो का पालन बिजली विभाग कहाफं तक कार पायेगा । ये समय बतायेगा अभियन्ता एम0के अहिरवार ने कहा आदेश अभी मिला नहीं है जब मिलेगा तब इसे लागू कर देगें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसी गोपनीय जांच के मामले को लेकर आईजी, सीबीसीआईडी, थाने जा पहुंचे

Posted on 07 November 2011 by admin

2शुक्लागंज, नगर के थाने गंंगाघाट मे आज करीब 5 बजे आईजी, सीबीसीआईडी, बद्रीनाथ किसी गोपनीय जांच करने अचानक किसी पूर्व सूचना के थाने जा धमके। आईजी के आने से थाना पुलिस मे खलबली मच गई। थाना परिसर मे संवाददाताओ ने आई बद्रीनाथ से कुछ सवाल करना चाहा तो उन्होने साफ़ लहजे मे कहा मै किसी से किसी प्रकार की कोई भी बात नही करता हू। न ही करूंगा। मै गोपनीय जांच करने आया हूं। जब आईजी चले गए तो थानाध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह से आईजी का नाम व प्रकरण पूंछा गया तो उन्होने नाम व प्रकरण बताने मे असमर्थता जताई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ईद-उल-अजहा के पर्व में हज़ारो लोगो ने नमाज की रस्म अदा की

Posted on 07 November 2011 by admin

शुक्लागंज, नगर मे आज ईद-उल-अजहा की नवाज अदा करने के वास्ते नगर मे स्थित आठ मिस्जदों में हज़ारो लोग नमाज अदा करने पहुचें। करीब 9 बजकर 40 minute पर नगर जामा मिस्जद में नमाज शुरू हुई, व 10 बजकर 15 minute पर समाप्त हुई। नगर मे प्रशासन के आलाधिकारी नमाज के वक्त मौजूद होकर सुरक्षा व्यावस्था का जायजा लेते रहे। चारो ओर पुलिस व पीएसी बल तैनात रहे। नगर की सभी मिस्जदों की सुरक्षा व्यावस्था चौक-चौबंद रही अपर पुलिस अधीक्षक पी0के0 मिश्रा व एडीएम सीटी, सीओ सीटी ब्रजेश मिश्रा मौकेे पर सुरक्षा व्यावस्था का जायजा लेते रहे। जामा मिस्जद मे करीब 10 हज़ार लोगो से अधिक नमाजियो ने नमाज अदा की। वही नगर की मनोहर नगर स्थित गौसिया मिस्जद करीब 9 सौ नमाजियो ने नमाज अदा की। नगर मे स्थित चंपापुरवा गोताखोर, मोहम्मदनगर मे करीब 3 हज़ार लोगो ने नमाज अदा की। व मुल्क मे रहने वाले लोगो के वास्ते अमन व चैन की दुआ मांगी। किसी  भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थित नही रही। सभी लोगो ने ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था रामभरोसे

Posted on 05 November 2011 by admin

  • सतर्क चिकित्सा के दावों की पोल खोल रहे आए दिन होने वाले प्रसव
  • चिकित्सकों की जिले में तैनाती होने के बावजूद नहीं रूक रहे तैनाती स्थल पर
  • निजी अस्पताल, नर्सिग होम, झोलाछाप डाक्टरों की हो रही पौ बारह, मरीज हताहत
  • 7 सीएचसी व 12 पीएचसी होने के बाद भी नहीं मिल रहा उचित इलाज

स्वास्थ्य महकमें पर हर वर्ष शासन की ओर से करोड़ो रूपए पानी की तरह बहाया जा रहा है फिर भी व्यवस्था में चार चांद लगते नज़र नहीं आ रहे है। आलम यह है कि कितना भी कहा जाए फिर भी सुधार होने के आसार नज़र नहीं आ रहे है। सूत्रों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्र के डाक्टर सरकारी अस्पतालों में तैनाती के बावजूद भी जिले में रूकना नहीं पसंद नहीं कर रहे है प्रतिदिन बाहर से यात्रा कर आते है और समय से पहले फुर्र हो जाते है। जिसके चलते निजी अस्पताल, नर्सिग होमों और झोलाछाप चिकित्सकों की पौ बारह हो रही है। मरीज जाए तो कहा जाए आखिर उन्हें इनकी शरण में आना ही पड़ता है। यदि सतर्क चिकित्सा की ओर ध्यान दिया जाए तो इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रसव के लिए महिलाएं तड़पती रहती है और विभाग कर्मी उनकी सुध लेना भी उचित नहीं समझते और जब मामला तूल पकड़ जाता है तो विभागीय अधिकारियों द्वारा आश्वासन की घुट्टी पिलाकर मामला रफा दफा कर दिया जाता है जिसके चलते कभी कभी तड़पते मरीजों को बढ़ती पीड़ा से व्याकुल होकर अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इस संंबंध में सीएमओ का कहना है कि वह अभियान चला रहे है और जल्द ही समस्या से निजात दिलाई जाएगी। वही सीएमएस का कहना है 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 12 प्राथमिक केंद्र संचालित है। जिलें में 432 उपकेंद्र खोले गए है सभी जगह डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तैनात है। वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में एएनएम तैनात है। उपकेंद्रों का काम कम प्रसव कराना है। कहने को जिले में सभी जगह डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी तैनात है परंतु वह हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाज विरोधी आपराधिक लोगों पर सतर्क चौकसी बरती जाय

Posted on 05 November 2011 by admin

गंगा स्नान मेला, बकरीद का पर्व निकट आ रहा है समाज में शांति सौहार्द बना रहे कहीं पर कोई गड़बड़ी न होने पाए। इसलिए सतर्कता बरतने हेतु जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक शांति व्यवस्था के लिए आहूत की जिसमें पुलिस के आला अफसर जिले के एस0पी0 ने आपराधिक लोगों पर कड़ी नज़र रखने और उन पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डी0एम0 ने कहा कि उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी जनपद में शांति, सौहार्द बना रहे इसके लिए ठोस कदम उठाकर कार्यवाही करें। बकरीद, गंगा स्नान पर बिलग्राम  और राजघाट, मल्लावां बेरिया घाट पर लगने वाले मेले में विशेष रूप से सतर्कता बरती जाय। उन्होने तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए आने वाले प्रार्थना पत्रों पर शिकायत कर्ता का mobile नं0 अंकित करने को भी कहा जिससे कि फर्जी शिकायत करने वालों पर कार्यवाही की जा सके। एस0पी0 आर0के0श्रीवास्तव ने कहा कि एस0डी0एम0 और क्षेत्राधिकारी दोनों आपस में तालमेल बैठाकर अपराध नियिंत्रत करें। क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से, समाजसेवियों से अतिरिक्त जानकारी लेकर सहयोग लें ताकि शांति व्यवस्था भंग न होने पाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राकेश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा, सभी एस0डी0एम0, सभी क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

िशक्षा मौलिक अधिकार है इसे लागू करें और व्याप्त भ्रश्टाचार मिटाएं - संदीप पांडेय

Posted on 04 November 2011 by admin

100_2065मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करेप्शन के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट परिसर मेंं धरने पर बैठ गए। बैठने के पूर्व संदीप पांडेय ने पत्रकारों के सम्मुख कहा कि हमारी यहीं मांग है कि अब िशक्षा का अधिकार लागू हो तथा इसमें व्याप्त भ्रश्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंका जाए। जब यह अधिकार लागू होगा तो अनियमितताएं दूर होगी। लोगों के बच्चें िशक्षित होगे और व्याप्त  भ्रश्टाचार  भी  दूर होगा। इसमें सबसे पहले बेसिक  िशक्षा  विभाग में व्याप्त भ्रश्टाचार को दूर करना ही होगा।  आज  हम माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी हरदोई के माध्यम से एक 25 सूत्रीय ज्ञापन धरना  के बाद देगे। जिसमें परिशदीय विद्यालयों में डायट और विभाग  के कार्यालयों  में  attachment सिस्टम  बिल्कुल  बंद कर दिया  जाए।  शहर के नजदीकी schools में पुरूश  िशक्षकों की संख्या दो करने महिला िशक्षकों को  सड़क  मार्ग के schools में नियुक्त करने स्थानांतरण समायोजन के नाम पर अवैध वसूली कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पटल सहायक का पद समाप्त करने पटल सहायक रामनाथ और बेसिक  िशक्षाधिकारी सियाराम  निर्मल की संपित्तयों की जांच करने और  इन्हें अविलंब स्थानातंरित करने आदि की मांगे शामिल की है।  वित्त एवं लेखा विभाग  के श्रवण कुमार राही सहित सभी को जांच के दायरें में लाकर  विभागीय सप्लाई पर अविलंब  जांच कमेटी द्वारा जांच करवाई  जाए।  स्मरणीय  हो कि बेसिक िशक्षा विभाग में व्याप्त भ्रश्टाचार पर  कांग्रेस व्यापार प्रकोश्ठ के जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी और प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी उमेश जी ने सहयोगियों के साथ अगस्त माह मेंं  एक ज्ञापन जिला  प्रशासन को सौंपा था। जिमसे बीएसए समेत  सभी लिपिकों की कारगुजारियों का भंडाफोड़  किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Rahul Gandhi in Varanasi at Sant Ravidas Mandir

Posted on 01 November 2011 by admin


photo-rg-at-varanasi-at-sant-ravidas-mandir-today-1-11-2011-fivephoto-rg-at-varanasi-at-sant-ravidas-mandir-today-1-11-2011-p2

Comments (0)

उपजा की जिला बैठक सम्पन्न

Posted on 01 November 2011 by admin

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स क¢  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. राय ने आज यहां कहा कि पेड न्यूज आज पत्रकारिता को खत्म कर रहा है। पेड न्यूज में एक स्थान क¢  सभी प्रत्याशियों को जिताना दिखाकर पाठकों में भ्रम पैदा किया जाता है, जो पत्रकारिता क¢ क्षेत्र में पाठकों में इसका बुरा असर डाल रहा है, तथा हमारी विश्वसनीयता घट रही है।
सुलतानपुर में नगर के एक होटल में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि संगठन ने पत्रकारा¢ं क¢ लिए कई बड़े काम किये। जिसमें पत्रकारा¢ं क¢ लिए वेतन और मान्यता पर सर्वाधिक काम किये। जिले स्तर पर पत्रकारों क¢ लिए स्वास्थ्य शिविर व प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लाभ पहुंचाया जा सकता है।  उन्हा¢ंने कहा कि प्रेस कौंसिल व मान्यता समिति में इलेक्ट्रानिक मीडिया को कोई ी प्रतिनिधित्व नहीं है, जिससे उनसे जुड¢ कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। संगठन इसक¢ लिए सरकार से प्रेस कौंिसंल की जगह मीडिया कौंसिल बनाने की मांग कर रहा है।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) क¢ प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा कि आज जनपदीय स्तर क¢ पत्रकारा¢ं क¢ सामने सबसे ज्यादा चुनौतियां हैं। जिसकी हालत सबसे चिंता जनक है। ऐसे में हम सभी पत्रकारा¢ं को इस बैनर तले मिल बैठकर काम करना चाहिए, जिससे हमारी व्यक्तिगत समस्याओं का ी समाधान आसानी से हा¢ सक¢। प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए कहा बताया कि प्रदेश की मान्यता समिति ंग है किन्तु जिन पत्रकारा¢ं की जिले स्तर से जांच हा¢कर मान्यता फाइल मुख्यालय ेजी जा रही है। उनकी मान्यता निदेशक सूचना अपने अधिकारा¢ं क¢ तहत स्वीकृत कर रह¢ हैं। उन्हा¢ंने यह ी बताया कि तहसील स्तरीय पत्रकारा¢ं क¢ साथ ी यही है यदि उनकी फाइल निदेशालय तक जा रही है तो उनकी मान्यता हा¢ रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं पर किये गये सवालों का जवाब देते हुए उन्हा¢ंने कहा कि अन्य जनपदों की तरह यहां का प्रेस क्लब ी आपसी सहयोग क¢ साथ संगठनों को अपने हाथों में लेना चाहिए। जिससे उसका अस्तित्व बरकरार रह¢।
उन्होंने रा¢सा दिलाया कि सुलतानपुर में सूचना अधिकारी क¢ रिक्त पद पर नियुक्ति क¢ लिए निदेशक सूचना से वार्ता कर¢ंगे। उन्हा¢ंने बताया कि संगठन ने प्रदेश क¢ पश्चिमी जिलों में तहसील स्तरीय पत्रकारा¢ं को ी संगठन से जोड़ने की शुरूआत कर दी है और अब तहसील स्तर पर एक संयोजक बना दिया गया है। यह व्यवस्था यहां ी लागू हा¢गी।
इस मौक¢ पर वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश, सतीश तिवारी, वृजेन्द्र विक्रम सिंह, विजय विद्रोही, विवेक बरनवाल, अनिल द्विवेदी, दर्शन साहू, जितेन्द्र श्रीवास्तव, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल तथा संचालन महामंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजेश सिंह, अशोक जायसवाल, संतोश यादव, अशोक मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, इस्मत खान, यतीन्द्र शाही, विष्णु कुमार, गौरव सिंह, अभिषेक सिंह, करूणाशंकर तिवारी, अखिलेश बरनवाल, मनोज शर्मा, अतुल कुमार दीपक, राम दुलार मौर्य, सुनील कुमार वर्मा, सभापति वर्मा, राम सुन्दर यादव, कन्हैया लाल यादव, अमित जायसवाल, सुर¢श मौर्य आदि मौजूद रह¢।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

Posted on 01 November 2011 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 27 वीं पुण्य तिथि को कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर
राजीव भवन पर श्रद्धाजंलि सभा हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष सुहेल बेग समेत कांग्रेसियों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण रखने में योगदान का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित ने कहा कि श्रीमती गांधी निडर एवं साहसी महिला प्रधानमंत्री थी। वह देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही विश्व को भी दिशा निर्देश देने का काम करती थीं। नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने भारत की विश्व जगत में मजबूत पहचान दी। देश की अखंडता एवं एकता के लिए कोई समझौता नहीं किया। हमले का आभास होने पर भी उन्होंने सुरक्षा दस्ते में तैनात समुदाय विशेष के लोगों को न हटाकर जो संदेश दिया वह उनके महान व्यक्तित्व का छोटा सा अंश है। शहर अध्यक्ष सुहेल बेग ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अपने प्राणों की चिंता न करते हुए आमजन को सुरक्षा के नाम पर अपने से दूर नहीं होने दिया था।
राहुल गांधी भी देश की जनता की सेवा करने निकल पड़े हैं। यह देश सेवा की भावना सिर्फ गांधी परिवार के ही लोग दे सकते हैं। बलिदान दिवस श्रद्धाजंलि सभा में मुख्य रूप से शाहिद अनवर कुरैशी, कोविद कुमार सिंह, जीशान खां, तसनीम खां, रविन्द्र सिंह, राजू कुरैशी, फुरकान कुरैशी, जगदीश कुशवाहा, राजीव गुप्ता, अमरदीप, मुमताज खां, हरनाम कटियार, अहमद अली, राम प्रकाश दीक्षित, विपिन त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, दिलबाग सिंह, सलमान खां, सावित्री शर्मा, शारदा थापा आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in