Archive | राज्य

विभिन्न समस्याओं को लेकर अभिषेक सिंह राणा ने किया सड़क जाम

Posted on 22 December 2011 by admin

photo-nसोसाइटी द्वारा किसानों  को धान की खेती करने के लिए हाईब्रिड बीज दिया गया परन्तु किसानों द्वारा उक्त बीज से उत्पादित फसल धान को सरकार ने लेने से मना करने पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक  सिंह राणा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस छात्र संगठन के सैकडों छात्र एवं किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने इलाहाबाद रोड जाम कर यातायात बन्द कर दिया। राजीव गाॅधी जिन्दाबाद, जय जवान जय किसान जिला प्रशासन मुर्दाबाद, मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सी ओ कादीपुर, थाना कुड़वार, धम्मौर, कोतवाली देहात ,गोसाईगंज एवं थाना कूरेभार के थानाध्यक्ष बाने दल-बल के साथ पहुॅच गये। ज्ञापन के लिए श्री राणा ने जिलाधिकारी को धरना स्थल पर आकर लेने पर डटे रहे। सिटी मजिस्टेªट के लाख समझाने के बावजूद धरने पर बैठे नेता किसान  व छात्र संगठन के पदाधिकारी सड़क पर से नहीं उठे। झुॅझलाकर सिटी मजिस्टेªेट ने जेल ले जाने के लिए गाड़ी बुलवा ली। किसान की समसयाओं को देखते हुए किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कर्मराज दुवे भी धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन दिया। अधिवक्ताओं की तरफ से अनवर एड0 ने समर्थन का एलान किया। जिससे धरनार्थियों का और भी मनोबल बढ़ गया। मामला बनते न देख सिटी मजिस्ट्रेट के बहुत प्रयास के बाद जिलाधिकारी के न पहुॅचने पर काफी जद्दोजहद के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को इस शर्त पर ज्ञापन दिया गया कि कल सिटी मजिस्ट्रेट समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से वार्ता करवाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगाा के 32करोड़ अधिकारियों के पास हैं फिर भी विकास का रोना

Posted on 22 December 2011 by admin

मनरेगा के छः विभागों में 32करोड़ की धनराशि मौजूद है तब भी विभाग धन की कमी का रोना रो रहा है। मनरेगा मजदूर काम न मिलने का रोना रो रहा है और विभाग धन के अभाव का। प्रमुख सचिव, शासन द्वारा कड़ा पत्र लिखने के बाद कड़ी भाषा का प्रयोग करके पूँछा जा रहा है। जिले के अधिकारियों से जिससे सम्बन्धित प्रशासन सकते में है। मनरेगा के तहत कनवर्जन के माध्यम से रोजगार सृजन कार्य में धनराशि अवमुक्त होती जिला समन्वयक या अन्य के खातो में तब रूपया जाता है। विभागों के प्रस्ताव पर धनराशि आबंटित की जाती है फिर भी जिले की स्थिति काफी खराब है। विभाग का कहना है प्रस्ताव मंजूर नहीं हो रहे, विकास कार्य अधर में हैं लक्ष्यों के अनुरूप धनराशि अधिकारियों के पास जमा है। जिले के छः विभागों में लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, कृषि, भूमि संरक्षण, पंचायती राज, वन विभाग, के लिए वित्तीय वर्ष में 48करोड़ 55लाख से अधिक की धनराशि आई। विभागों को मिले 1करोड़ 37लाख यानि 32 करोड़ की राशि अभी तक नहीं मिली है। इस पर प्रमुख सचिव एस0एन0रवि ने पत्र जारी करके कारण पूँछा है। जाब कार्डधारकों के घरों के चूल्हे क्येां नहीं जले हैं उन्हें कार्य क्यों नहीं दिया जा रहा है। इससे अधिकारियों में हड़कम्प मचा है। जबकि सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी का कहना है जब विभाग प्रस्ताव देंगे तभी उन पर विचार होगा और धनराशि आबंटित की जायेगी। जब विभाग कोई प्रस्ताव ही नहीं दे रहे हैं तो धनराशि किसे दी जाय। सीडीओ ने कहा है कि आल यू0पी0 की यही हालत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बेबस किसान जमीन अधिग्रहण पर आन्दोनल की राह पर

Posted on 22 December 2011 by admin

गौसगंज कछौना कस्बे की जमीन पर 600मेगावाट की दो विद्युत इकाइयों की स्थापना हेतु जमीन अधिग्रहण करने पर मामला जोर पकड़ रहा है। सम्बन्धित जमीन पर किसानों की तरफ से 200लोगों ने अपनी आपत्तियाँ दर्ज करवा रखी हैं। सण्डीला तहसील के निकट रैसों, बंधुआमऊ क्षेत्र में 600मेगावाट की दो इकाइया यूपीएसआईडीसी परियोजना ने ग्राम समाज की भूमि और किसानों की खेती योग्य भूमि करीब 1000एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। किसानों के खाता सं0 को दर्शाकर नोटिसें भी गाँव में चस्पा कर दी गई हैं। जिससे किसानों में हड़कम्प मचा हुआ है किसानों का आरोप है कि बगैर विश्वास में लिये यह अधिग्रहण अवैध है क्योंकि अधिकारियों ने मुआवजा सम्बन्धी कोई भी वार्ता हमसे नहीं की किसान जो भूमिहीन हो गये हैं उनका यही कहना है हम जान दे देंगे परन्तु जमीन नहीं देंगे। करीब 200किसानों ने जिलाधीश सहित उससे सम्बन्धित सभी अधिकारियों के यहाँ लखनऊ तक में आपत्ति दर्ज करवा दी है जिनमें प्रमुख 26माँगे हैं। ग्रामवासी रंजना सिंह का कहना है गाँव की जमीन 80फीसदी खेती लायक है। अधिगृहीत भूमि पर टयूबवेल, पूजा, घर, पेंड़, बोरिंग सभी कुछ मौजूद है। किसानों के तेवर देखकर कम्पनी के अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में है जिससे वह निकल नहीं पा रहे हैं। अधिकारी भूमि अधिगृहण लखनऊ ने आदेश में कहा है कि 25दिसम्बर को आपत्तियों की अन्तिम तारीख निश्चित की है परन्तु सम्बन्धित जिला हरदोई में कोई भी आपत्तियाँ नहीं ली जा रही हैं। यह दोहरा मापदण्ड क्यों? सरकार को इसका जबाव जनता को देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक ऐकता की जली मशाल अनेकता मे मिली ऐकता का आगाज -डी0एम ऐ0के सिंह राठौर

Posted on 21 December 2011 by admin

जनपद के इतिहास का यह गौरवशाली दिन है जब यूपी के दो जिलों मे से एक हरदोई को एकता के लिये प्रदर्शन के हेतु चुना गया। प्रदेश के साथ देश की एकता को प्रदर्शित  मे हरदोई जनपद को मिली ये अनूठी मिशाल बताते हुये केन्द्रिय खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय एकता सदभावना योजना के तहत नेहरु युवा केन्द्र स्पोर्ट स्टेडियम मे मुख्य अतिथि के रुप मे जिला अधिकारी एके सिंह राठौर ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र के सामने दीप प्रज्वाल्लित करने के बाद ही कही केन्द्र की समन्वयक डा0 अर्चना अग्रवाल ने कहा यह आयोजन देश और प्रदेश की अनूठी पेशकस हैं जिसमे आन्ध््रा प्रदेश तामिलनाडु, बिहार यूपी, मध्य प्रदेश के जनपदों की टीमे भाग ले रही है। इस अवसर पर जिला जज गोपाल सिंह चन्देल मु विकास अधिकारी ऐ0के द्धिवेदी अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा डीपीओ प्रकाश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल हुये राष्ट्रीय एकता शिविर मे महाराष्ट्र की टीम ने प्रस्तुत किया नारी वेष की चलो कुछ करके दिखाये के साथ मंच पर मौजूद थी तो आन्दरा की टीम देश की एकता को प्रदर्शित कर रही थी। महाराज गंज जनपद की टीम ने एक चतुर नार बड़ी होशियार पर नृत्य पेश करके ठहाके लगाने पर मजबूर किया। लम्बारी नृत्य ने सभी के मन को मोहा ये समस्त कार्यक्रम जनपद हरदोई मे 19 से 25 दिसम्बर तक कलाकारों की धूम जनपद के नक्शे पर रहेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा का यातायात सुव्यवस्थित बनायें, पार्किंग को सुदृढ करें

Posted on 21 December 2011 by admin

अपर पुलिस महानिदेशक ने दिये कडे निर्देश

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक यातायात ने आगरा जनपद की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने, पार्किंग के लिए नये स्थलों को चिन्हित करने तथा व्यवसायिक गतिविधियों वाले भवनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये है ।
श्री सूर्यकांत, अपर पुलिस महानिदेशक ने आज जनपद की यातायात व्यवस्था सुदृढ व सुचारू किये जाने के लिए मण्डलायुक्त आगरा, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, लोनिवि तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन आथोरिटीज के प्रतिनिधियों से इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हम लोगो का कार्य सुगम यातायात की सुविधा देकर जीवन रक्षा करना है। नगर निगम को अपनी सभी ट्रैफिक लाइट्स को दुरस्त रखना जरूरी है । इसी प्रकार नगर की सडकों पर घूमते आबारा जानवरों के लिए भी कैटिल चैकिंग स्टाफ को सक्रिय किया जाये।
नगर में पार्किंग की कमी महसूस करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने उपयुक्त निजी भूमि पर पार्किंग की स्वीकृति प्रदान किये जाने की सम्भावनाओं पर विचार किये जाने का सुझाव दिया। इस प्रकार की पार्किंग नगर निगम राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर कर सकती है।
उन्होंने व्यवसायिक गतिविधियां चला रहे ऐसे नर्सिंग होमों, कोचिंग सेन्टर आदि के विरूद्व कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये जहां पर एक्ट के अनुसार पर्याप्त या उचित पार्किंग की व्यवस्था नही है।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग आथरिटी को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि एन0एच0-2 पर प्राविधान के अनुसार हर 50 किमी पर एम्बुलेंस व के्रन आदि की व्यवस्था तैयार रहे । कस्बों में या आबादी के स्थान पर डिवाइडर व साइड वाल अवश्य रहें ।
अपर पुलिस महानिदेशक ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ड्राईविंग लाइसेंस जारी करते समय अभ्यर्थी का कडा टैस्ट लिया जाये। आवश्यकतानुसार ड्राईविंग संस्थाओं को सुद्ढ बनाया जाये । किसी भी हालत में बिना टैस्ट के कोई लाईसेंस जारी न किया जाये और लाइसेंस जारी करने में बिचैलियों की भूमिका खत्म की जाये।
श्री सूर्यकांत ने निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग सडक के महत्वपूर्ण डिवाइडर आदि पर रिफलेक्टर लगायें । इसी प्रकार धीमी गति के वाहनों जैसे ट्रौली आदि में भी यह रिफलेक्टर लगायें जायें। राष्ट्रीय राज मार्ग पर नियमित रूप से पैट्रोलिंग की जाये। नगर निगम यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग की एक टास्क फोर्स बनाकर यह कार्यवाहियां नियमित रूप से मानिटर की जाये।
अपर पुलिस महानिदेशक ने बेहतर यातायात प्रबन्धन के लिए मण्डलायुक्त आगरा अमृत अभिजात ,उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण राम स्वरूप तथा नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम थलूगढी में जिलाधिकारी द्वारा चैक डैम का शिलान्यास

Posted on 21 December 2011 by admin

dm-agra-laying-foundation-stone-for-check-dam-at-village-thalu-garhiगहरी बोरिंग योजना के नलकूपों का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी अजय चैहान ने तहसील एत्मादपुर के अन्र्तगत ग्राम थलूगढी में हरनद नाले पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाये जा रहे चैक डैम का शिलान्यास किया। उन्होंने बडी संख्या में उपस्थित ग्रामबासियों से खुली चैपाल लगाकर जन समस्यांए भी सुनी। उन्होंने बताया कि जिला योजना में इस वर्ष जनपद में विभिन्न स्थानों पर नौ चैक डैम बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता तथा समयबद्वता के साथ तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ग्रामबासियों ने कहा कि चैक डैम बनने से वर्षा जल संचय में भी मद्द मिलेगी। जनपद में अन्य स्थानों पर बने चैक डैम के फलस्वरूप आस पास के क्षेत्रों में भूगर्भ जल स्तर में भी सुधार पाया गया है।
जिलाधिकारी ने लघु सिचाई विभाग द्वारा संचालित गहरी वोरिंग योजना में इस वर्ष स्थापित  नलकूपों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और लाभार्थियों से वार्ता की। उन्होंने ग्राम धरैरा में नव निर्मित नलकूप पर किसानो से वार्ता की। किसानों ने बताया अब सिंचाई की सुविधा के फलस्वरूप अधिक फसलें  ले सकेगें। नगला अडू में लगाये गये नलकूप को उन्होंने अपने समक्ष चलवाकर देखा। ग्राम थलूगढी में गहरी बोरिंग योजना के तीनो लाभार्थियों से भी जिलाधिकारी ने वार्ता की । किसानों द्वारा प्रस्तुत विद्युत समस्या के त्वरित निदान हेतु उन्होंने एस.डी.एम. को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु कडे निर्देश

Posted on 21 December 2011 by admin

dm-agra-ajay-chauhan-enquiring-about-the-education-with-a-student-at-village-kheriजिलाधिकारी अजय चैहान ने एत्मादपुर तहसील के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु कडे निर्देश दिये।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मितावली में बनाई जा रही वाउन्ड्री वाल तथा अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की सामग्री अधोमानक पायी जाने पर जिलाधिकारी ने असन्तोष प्रकट करते हुए निर्माण प्रभारी प्रधान अध्यापक भाग चन्द को कडी चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार हेतु सचेत किया। उन्होंने निर्देश दिये ब्लाक में तैनात अवर अभियंता अधोमानक निर्माण को दो दिन में तुडवाकर मानक के अनुरूप ठीक करायें। विद्यालय के शौचालय में लगे ताले खुलवाकर सफाई कराने और छात्रों को शौचालय का प्रयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के निर्देश दिये। मिड-डे मील में लकडी से चूल्हे पर खीर बनाई जा रही थी। उन्होंने गैस कनेक्सन लेने के निर्देश दिये। उन्होंने शौचालय की पुताई कराने तथा  सोखता पिट बनवाने के निर्देश दिये। कार्यो के प्रति लापरवाही पर प्रधान अध्यापक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होंने अचानक प्राथमिक विद्यालय खेडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में संचालित दोनों आगनवाडी केन्द्रों पर बच्चे नही मिले। सेविकाओं ने बताया कि ठण्ड के कारण बच्चे नही आ रहे है। केन्द्रों पर किसी भी प्रकार कोई सामग्री उपलब्ध नही थी। जिलाधिकारी द्वारा मांगी गई सूचनाएं और जानकारी का भी सेविकाएं कोई उत्तर नही दे सकी। जिलाधिकारी ने डी.पी.ओ. को गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिये और दोनो आंगनबाडी सेविकाओं सोमवती और सरोज को सेवा से प्रथक करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के मध्यान्ह भोजन मीनू का अवलोकन किया। रसोई में जाकर मसाले तथा सामग्री चैक की । स्कूल में एक अध्यापक तथा दो शिक्षा मित्र तैनात है। कुल 81 छात्र पंजीकृत है परन्तु मौके पर 43 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने छात्रवृत्ति तथा पुस्तक वितरण की जानकारी प्राप्त की । स्कूल में ड्रेस वितरण भी अविलम्ब कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों से पाठ्य पुस्तकें तथा पहाडें आदि सुने। शिक्षा की गुणवत्ता में निराशा जनक स्थिति पर उन्होंने शिक्षा मित्रों को नोटिस तथा अध्यापक को चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और अभिभावकों से सम्पर्क कर अनुपस्थित बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये।
स्कूल की पुताई हेतु धनराशि उपलब्ध होने पर भी कार्य नही कराया गया है। शौचालयों की स्थिति खराब होने पर भी उन्होंने असंतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य की ओर विशेष ध्यान दें। नगला अडू के विद्यालय में शिक्षक की तैनाती हेतु निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कई टेªनों के बन्द हो जाने से जनपदवासियों में रोष

Posted on 19 December 2011 by admin

पूर्व सांसद ताहिर खान के प्रयास से घोषित हुई नई टेªन भी नहीं चली
लगभग आधा दर्जन टेªेनों के फेरों में की गई कमी अथवा हुई बन्द

पूर्व सांसद ताहिर खाॅ के प्रयास से फरवरी 2011में चलायी जाने वाली गरीब रथ (वाराणसी बाया सुलतानपुर  अहमदाबाद) अभी तक नहीं चलायी जा सकी है। लगभग आधा दर्जन टेªनों में कमी कर उन्हें वाया अमेठी कर दिया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे सौतेले व्यवहार से जनपदवासियों में आक्रोश व्याप्त है। अर्चना एक्सप्रेस  जो जनपद से होकर चार वर्ष तक बिना किसी अवरोध के चली  उसेे अमेठी सांसद राहुल गाॅधी के निर्देश पर सुलतानपुर से हटाकर अमेठी से कर दिया, अब वह ट्रेन अमेठी होकर जाती है। अमेठी सांसद द्वारा की गयी सुलतानपुर की इस उपेक्षा से जनपद वासी काफी आक्रोशित हैं। इसी तरह मरूधर एक्सपे्रस जो सम्ताह में चार दिन चलती थी अब वह तीन दिन कर दी गई । एक दिन टेªेन की कटौती जो की गई वह अमेठी के खाते में गया। जनपद वासियों ने केन्द्रीय मंत्री से पूर्व की सारी टेªेनों को पुनः सुलतानपुर  होकर चलाए जाने की और गरीब रथ का संचालन शीघ्र हो की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्धों पर रखेगी पुलिस अपनी नजर-पुलिस अधीक्षक

Posted on 19 December 2011 by admin

प्रत्येक संदिग्ध आदमी पर पुलिस विभाग के सिपाही से लेकर थानाध्यक्ष तक की नजर रखने का आदेश देकर जिले के कप्तान आर0के0श्रीवास्तव ने फरमान जारी करके नवीन व्यवस्था लागू कर दी है। उनके अनुसार समस्त थाना प्रभारियों को सूचना देकर निर्देशित किया गया है। अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कहीं पर बेवजह टहलते हुए या ठहरा हुआ पाया जाये तो तुरन्त उसकी आई0डी0प्रूफ अवश्य देखें। वह कहां का रहने वाला है उस क्षेत्र में क्यों आया है उसकी पहचान क्या है। पहचान न देने पर उसको हिरासत में लेकर तब तक पूँछतांछ जारी रखें जब तक संतुष्ट न हो जायं तभी उसे छोंड़ा जाय। जन सामान्य को इसकी जानकारी पर्चा छपवाकर उसे बंटवाकर करवायी जाय जिससे आम नागरिक वेवजह परेशानी से बचे और अपने पास बाहर जाते समय पहचान पत्र साथ में रखे। नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी आफिसर के द्वारा परिचय पत्र मांगने पर उसे अवश्य दिखायें। हिस्ट्रीशीटरों को अपने क्षेत्र से बाहर जाने की अवस्था में सम्बन्धित थाना प्रभारी को अपनी जानकारी अवश्य देनी होगी। अगर उसके द्वारा दी गयी सूचना गलत पायी जाय तो उसकी गिरफ्तारी करके पूँछताँछ अवश्य की जाय। ऐसा आदेश जिला पुलिस अधीक्षक के मातहत जिले के थाना प्रभारियों एवं विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे स्टेशन के आस-पास अतिक्रमण हटायें-मण्डलायुक्त

Posted on 19 December 2011 by admin

प्रीपेड आटो सुविधा सुदृढ करें
मण्डलायुक्त ने रेल प्रबन्धक से की बैठक

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि पर्यटकों की सुविधा के लिए आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन पर आटो रिक्शा तथा अन्य वाहनों को तरतीब से खडे होने तथा स्टेशन के मुख्य द्वार से लगभग 500 मी0 की दूरी तक अतिक्रमण को दुरस्त करने, अबैध दुकानों को हटानें तथा प्रीपेड आटो चालन की व्यवस्था को सुदृढ किया जायें।
मण्डलायुक्त आज मण्डलीय रेल प्रबंधक श्री देवेश चतुर्वेदी एवं रेलवे तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले व्यसायिक वाहनों जैसे आटो रिक्शा तथा टैक्सी आदि को क्यू के रूप में जाय। अन्य वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था दुरस्त रहे । यह भी देख लिया जाये कि रेलवे में रजिस्टर्ड आटो ही पार्किंग में पहुंच पायें। इसके लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता मे एक समिति गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने मण्डल रेल प्रबन्धक से चर्चा के उपरान्त तय किया कि नगर के मुख्य ऐतिहासिक स्थलों के लिए चलाई जा रही वोल्वो बस की पार्किंग टिकिट बुकिंग स्थल के नजदीक की जायें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि इस हेरिटेज टूर के टिकिट की  इन्टरनेट के माध्यम से ब्रिकी की जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि विदेशी पर्यटकों के लिए आगरा केन्ट रेलवे स्टेशन, पर बनाये गये पर्यटक सहायता केन्द्र के माध्यम से प्रीपेड टैक्सी की टिकिटों की प्रायोगिक तौर पर एक माह के लिए ब्रिकी की व्यवस्था की जाये। लपकागिरी को एक समाजिक बुराई बताते हुये मण्डलायुक्त ने जहां ऐसे लोगों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाने के निर्देश दिये वहीं इस बात पर भी विचार करने को कहा कि क्या इस प्रकार के लोगों को समुचित प्रशिक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकते है।
सहायक निदेशक पर्यटन के इस सुझाव पर मण्डलायुक्त ने स्वीकृति प्रदान की कि  शताब्दी एवं ताज एक्सप्रेस के समय प्रीपेड वाहनों की उपलब्धता, हेरीटेज टूर सम्बन्धी बस की जानकारी तथा लपका गिरी से बचने के निर्देश लगातार पब्लिक एडरेस सिस्टम से दिये जाते रहंे ।
श्री अभिजात ने  रेलवे स्टेशन पर बेचे जाने वाले पेठे के सम्बन्ध में भी जानकारी ली जिस पर मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि स्टेशन पर पेठा विक्रय के तीन केन्द्र कार्यरत हैं तथा ट्रौलियों के माध्यम से भी शीघ्र ही पेठा ब्रिकी की कार्यवाही आरम्भ हो जायेगी।
मण्डलायुक्त ने स्ट्रैची पुल के नीचे ऊंची हाइट वाली बसों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक तकनीकी समिति का गठन करने निर्देश दिये जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करायेगी। इस समिति में मुख्य अभिन्यता लोनिवि, उपमुख्य अभियन्ता रेलवे आगरा विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के प्रतिनिधि भी रहेगें।
रेलवे द्वारा मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया गया कि रावली पर रेलवे के पुल का फेस-1 दो लेन का कार्य  अपने निर्धारित समय जुलाई 2012 तक पूरा होकर  चालू हो जायेगा। उसके बाद दूसरे फेस-2 का निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा।
मण्डलायुक्त ने हरीपर्वत और सेन्ट जान्स कालेज के रेलवे ब्रिज को चैडा करने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे यातायात सुगम रूप से संचालित रहे , उन्होंने इसके लिए रेलवे से आवश्यक धनराशि का  आंकलन करने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in