Archive | राज्य

जनपद के 35 बूथों पर होगा सीधा प्रसारण

Posted on 08 February 2012 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एम0के0एस0 सुन्दरम ने कहा कि सण्डीला और हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के 35 बूथों पर मतदान का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। अद्र्वसैनिक बल और वाहरी पुलिस की मतदान केन्द्रो पर तैनीती की जायेगी। अगर कमी होगी तो स्थानीय पुलिस को बाहर रखा जा सकेगा। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट मे एक पत्रकार वार्ता मे ये बाते बताई। उन्होनंे ये भी कहा कि सदर विधानसभा के प्राथमिक पाठशाला रद्वेपुरवा के 2 बूथ, जीआईसी के 4, बैदिक विघा मन्दिर के 4, गन्ना समिति के 4, सण्डीला विधानसभा के 4, आई आर इन्टर कालेज के 7, बुद्व इन्टर कालेज के 4, प्राथमिक पाठशाला बिरौनी के 2, प्राथमिक पाठशाला नया भवन बिरौनी के 3 बूथंो पर होने वाले मतदान की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। उन्होने बताया कि 8 विधानसभा सीटो पर 25,38,449 का सर्विस मतदाता 1460 जिनके लिये 18 जोनल मजिस्ट्रेट 174 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। पहली बार सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ईवीएम के साथ मास्टर ट्रेनर भी रखा गया है। प्रत्याशी की टोपी, माक्स और अगौंछा पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम नही डलवाना होगा। इसकी पूरी डिटेल देनी होगी। मतदान के दिन जिले की सभी सीमायें सील की जायेगी। परन्तु आकस्मिक सेवा बहाल रहेगी। चुनाव को प्रभावित करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जनपद  मे 11 प्रेक्षक 605 माइक्रो आब्जरवर, विशेष पे्रक्षक सुधीर राकेश आकस्मिक दौरा भी करेगंे। डीएम ने बताया कि 103 कम्पनी अद्र्वसैनिक बल, 6500 सिविल पुलिस, 6500 होमगार्ड के अलावा 19 कम्पनी पीएसी की बुलाई गई है। मतदान केन्द्रो पर अद्र्वसैनिक बल एवं पीएसी रहेगी, वाहरी निगरानी मे सिविल पुलिस रहेगी। इस अवसर पर सीडीओ ए0के0 द्विवेदी, एडीएम राकेश मिश्र आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कमल कीचड़़ मे फंसा है तो कैसे खिलेगा

Posted on 08 February 2012 by admin

हरदोई जनक्रान्ति पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिह ने कहा कि कमल कीचड मे फंसा जा रहा है तो वो कैसे खिलेगा। और खिलेगा तभी जब कीचड से निकलेगा। पिछडे वर्ग के आरक्षण की साजिश है, इसका हम डटकर विरोध करेगे। जनपद के शाहाबाद और बिलग्र्राम के सांपखेडा मे एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने आये थे, लेकिन बिलग्राम के सांपखेडा मे उनका हेलीकाप्टर नही उतर पाया, कार्यकर्ता मायूस होकर लौट गये। कल्याण सिह ने कहा कि चार मुख्यमन्त्री आपके प्रदेश मे शिक्षको के रूप में आये। भ्रष्टाचार के पाले मे राजनाथ, मुलायम और मायावती शामिल है, जबकि मै भी शिक्षक रहा परन्तु भ्रष्टाचार को पनपने नही दिया मेरे उपर इसका कोई आरोप नही लगा, केवल विकास को ही बढ़ावा दिया, किसान का खेत सूखा है और पार्को मे हरियाली है। सपा बसपा मे घोटाले हुये तो क्या भाजपा के घोटाले किसी से छिपे है, केवल उन्ही की पार्टी भ्रष्टाचार से लड सकती है। आरक्षण की साजिश मे काग्रेस सपा बसपा सभी सामिल हैेे ओर ये भाजपा प्रदेश मे 40 सीटो पर ही सिमट जायेगी। इस मौके पर शाहाबाद के प्रत्याशी कमलाकान्त, बिलग्राम मल्लावा के विनोद सिह, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र राजपूत मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पिछले आठ वर्षो में सिमी और हूजी जैसे आतंकवादी संगठनों ने जाल चैतरफा बिछाने में सफलता हासिल की है

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश चुनाव समन्वय के प्रभारी श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पिछले आठ वर्षो में सिमी और हूजी जैसे आतंकवादी संगठनों ने अपना खतरनाक शैतानी जाल चैतरफा बिछाने में सफलता हासिल की है।
श्री नकवी आज भाजपा के पाचों विधानसभा के उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होने आये थे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुख की बात है कि इन आठ वर्षो में जहां एक ओर कांगे्रस केंद्र में सरकार में रही वही दूसरी ओर सपा व बसपा सरकार में शामिल रही हैं। इस तरह के आतंकवादी संगठन अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबो का ताना बाना बुनते रहे। ये सरकारें या तो ऐसे संगठनों की हरकतों पर खामोश रहीं या मूक समर्थक बनी रहीं। जिनके चलते ऐसे संगठनों के हौसले दिन दौगुने रात चैगुने बढ़ते गये।
श्री नकवी ने कहा कि इन संगठनों की गतिविधियां जहां देश व प्रदेश की सुरक्षा के लिए चुनौती रहीं वही दूसरी ओर बड़ी संख्या में बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को हर घटना के बाद पुलिसिया कार्यवाही का शिकार होना पड़ा। इन पिछले आठ वर्षो में देश में पचास हजार से अधिक लोगों को राष्ट्र विरोधी और आतंकी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया जिसमें कि अधिकांश बेगुनाह मुस्लिम नौजवान शामिल हैं। देश के वास्तविक अपराधी व दुश्मन पुलिस और सुरक्षा एजेन्सियों की पकड़ से आज भी खुली हवा में घूम रहे हैं।
श्री नकवी ने कहा कि भाजपा समाज व देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और समाज के सभी वर्गो के लिए जिसमें अल्पसंख्यक भी शामिल है के नाजायज उत्पीड़न के खिलाफ है, पर सिमी और हूजी जैसे राजद्रोही संगठनों की गतिविधियों के चलते बड़ी संख्या में बेगुनाह लोगों को भी परेशानी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। दुख की बात है कि कांग्रंेस सपा व बसपा देश व  प्रदेश के सामने इन खतरनाक चुनौती से निपटने के बारे में अपनी चुनावी घोषणा पत्र में एक शब्द भी नही बोला है। इससे यह बात साफ होती है कि यह पार्टियां राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कितनी गैर जिम्मेदार हैं। भाजपा सत्ता में आते ही ऐसे संगठनो के खिलाफ कड़े व पुख्ता कदम उठायेगी और सिमी व हूजी जैसे संगठनों की गतिविधियों के ठिकानों का उत्तर प्रदेश व देश से नेस्तनाबूद कर देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है

Posted on 08 February 2012 by admin

उ0प्र0 की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने गोरखपुर की रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है और उन्हें आवश्यकतानुसार उ0प्र0 के विकास के लिए धन मुहैया नहीं कराया है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 हिलाल नकवी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में कांग्रेस की नेतृत्व वाली केन्द्र की यूपीए सरकार ने 2लाख 65हजार 154करोड़ रूपये उ0प्र0 को भेजा था और पिछले 5 वर्षाें में जबसे मायावती सरकार सत्ता में है 2लाख 16हजार 946करोड़ रूपये भ्ेाजा गया है जो कि उ0प्र0 को अब तक प्राप्त सर्वाधिक धन है। यह धन उ0प्र0 को एनडीए सरकार से तीन गुना अधिक है। जब श्री अटल बिहारी बाजपेई जी देश के प्रधानमंत्री थे।
सुश्री मायावती जी को यह ज्ञात होना चाहिए कि राज्य की आर्थिक नीति बनाने का कार्य राज्य सरकार का होता है। परन्तु उन्होने कभी भी विकास और आर्थिक नीति की ओर ध्यान ही नहीं दिया। शायद यही कारण है कि उ0प्र0 समस्त राज्यों में सबसे पिछड़ा हुआ है तथा प्रत्येक आर्थिक सूचकांक पर यह 15 मुख्य राज्यों में सबसे निचले पायदान पर आसीन है।
केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत भेजे गये धन का दुरूपयोग ही किया गया है जैसा कि एनआरएचएम में हुआ है। उ0प्र0 जहां पर शिशु मृत्यु दर एवं मातृत्व मृत्यु दर सर्वाधिक है वहां 900 से अधिक एम्बुलेंस को खरीदकर टाटा मोटर्स के गैराज में ही निष्क्रिय खड़ा कर दिया गया है। अतः सुश्री मायावती जी किस आधार पर केन्द्र सरकार को दोषी ठहरा रही हैं कि केन्द्र ने राज्य सरकार को धन उपलब्ध नहीं कराया।
पिछले 20 वर्षों में उ0प्र0 मंे गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या देश में सर्वाधिक हो गयी है। उसके बावजूद भी मनरेगा में भजी गयी कुल धनराशि का 65प्रतिशत ही प्रदेश में उपयोग में लाया जा सका है। सुश्री मायावती पूर्वांचल के लिए पैकेज की मांग कर रही हैं परन्तु बुन्देलखण्ड के लिए भेजे गये पैकेज का केवल 20प्रतिशत ही उपयोग में ला सकी हैं। उ0प्र0 की जनता सुश्री मायावती जी के राजनैतिक बयानों को अच्छी तरह से समझती है, अब वह जनता को और अधिक भ्रमित नहीं कर सकती हैं। मायावती सरकार हर क्षेत्र में पूर्णतया विफल हो चुकी हैं और घबराहट में इस तरह के आधारहीन बयान दे रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं

Posted on 08 February 2012 by admin

सांसद एवं पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सतीश शर्मा  ने पिण्टू तिवारी के समर्थन में क्षेत्र में कांगे्रस के पक्ष में बनाया माहौल,कांग्रेसियों में उत्साह का संचार

photo-nसुलतानपुर विधानसभा सीट से  कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तिवारी  के समर्थन में  प्रचार-प्रसार के लिए अपने निश्चित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री एवं राज्य सभा सांसद कैप्टन सतीश शर्मा  प्रतापगंज भादा, पयागीपुर, ऐनपुर, शंकरगढ़ बाजार , गोड़वा एवं नगर के विवेकनगर मोहल्ले में लोगों से मुलाकात एवं नुक्कड़ सभा की। सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने पर अमेठी के बराबर इस क्षेत्र का भी विकास होगा। श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर- प्रदेश के इस विधान सभा चुनाव में मायावती कहीं नहीं हैं। हमारी लड़ाई तो सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से है।  उन्होंने कहा कि रायबरेली वालों से कहा था कि अमेठी में एक ईट रखी जायेगी तो रायबरेली में दो ईट रखी जायेगी।  सुल्तानपुर से तो हमारा तीस साल से अटूट सम्बन्ध रहा है। हम 2004 में  सुलतानपुर लोकसभा का चुनाव लड़ने आये थे पर अफसोस है कि यहाॅ के लोगों ने हार का तोहफा दिया और सुलतानपुर का विकास अवरुद्ध हो गया।  उस समय मैं अपने लिए आया था किन्तु आज मैं सुल्तानपुर के लिए आया हैं।  आप सभी हा आवाह्न करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करता हूॅ। श्री शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि  अपने- अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जिताने के लिए घर-घर जाॅय क्यों के वन वीक इज लाॅंग टाईम इन प्वालिटिक्स। कैप्टन सतीश शर्मा  के साथ सुलतानपुर प्रत्याशी संदीप तिवारी पिण्टू, पूर्व विधायक देवेन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, मनोज कट्टू, शाहीन अख्तर, इमरान किदवई, सुभाष त्रिपाठी, राम शव्द मिश्रा प्रमोद मिश्रा, राज किशोर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सुप्रिमों के आने की खबर से विरोधियों में बढ़ी बेचैनी

Posted on 08 February 2012 by admin

बसपा सुप्रिमों का तूफानी जनसभा का सिलसिला चालू है। जनपद की तथा पड़ोसी जनपद छत्रपति जी साहू महराज नगर  की विधान सभा में जॅान फूॅकने कल महेसरगंज बाजार में संयुक्त आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में  सत्ता  एवं पार्टी विरोधी बयार को खत्म करने की कोशिश करेंगी।  जिसके चलतें विरोधी प्रमुख राजनैतिक दलों की धड़कने बढ़ गई हैं। इसी को मद्दे नजर जनसभा को सफल बनाने में इसौली विधान सभा की प्रत्याशी नरगिस नायाब एवं उनके पति पप्पू रिजवान अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क के साथ ही साथ  जन सभा को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैे। इसी तरह सुलतानपुर सीट के प्रत्याशी मो0 ताहिर खाॅ, सदर विधान सभा सीट के प्रत्याशी राज बाबू उपाध्याय, कादीपुर सुरक्षित सीट के प्रत्याशी भगेलू राम, लम्भुआ विधान सभा सीट के प्रत्याशी  पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतं़त्र प्रभार) विनोद सिंह तथा छत्रपति साहू महराज नगर के प्रत्याशी दिन रात एक कर बसपा सुप्रिमों के विचारों के सुनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुॅचने की अपील कर रहे हैे। बसपाईयों के अनुसार  यह एक ऐतिहासिक जन सभा में मुख्य मंत्री बहन मायावती के आने से सभी विरोधियों के हौसले पस्त हो जायेेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Sri Akhilesh Yadav (State President,Samajwadi Party,U.P) addressing an election campaign meeting at Mahmoodabad (Sitapur)

Posted on 07 February 2012 by admin

6-02-e

Comments (0)

प्रदेश व केन्द्र की सरकार की फर्जी घोषणाओं पर कटाक्ष

Posted on 07 February 2012 by admin

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं सांसद शत्रुहन सिन्हा ने टाण्डा विधानसभा प्रत्याशी शिवपूजन वर्मा के समथ्रन में विशाल जनसभा को भाजपा संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपको अच्छा लगता है कि भाजपा ने अच्छा किया है तो भाजपा के प्रत्याशी शिवपूजन वर्मा को कम के फूल के सामने लगे बटन को दबाए। हमारी बातों में सत्यता है तो आप जरूरी हमारे प्रत्याशी को वोट करें, नहीं तो सत्यालगता है हमारी बात तो हमें नकार दें। प्रदेश व केन्द्र की सरकार की फर्जी घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि गांव में नदी नाला नहीं है तो भी कहेंगे कि आपके खेत में पुलिया बनवा देंगे।
श्री सिन्हा ने नवजवानों को आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी आगे बढ़ सकते हैं। आप सभी को अपने क्षेत्र में मेहनत, ईमानदारी और लगन से कार्य करना चाहिए। हमारी तरह आप लोग भी आगे बढ़ सकते हैं। सिने जगत से राजनीति में जयप्रकाश नारायण की पे्ररणा से आया और भाजपा से जुड़ा। काफी अरसे से सिने जगत से राजनीति में रहने के कारण लिम्का वर्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान करते  हुए भाजपा प्रत्याशी को सफल बनाने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गांव, गंगा, गरीब और नारी की रक्षा के लिए भाजपा की सरकार बनाएं- उमा

Posted on 07 February 2012 by admin

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं भाजपा लाओ-प्रदेश बचाओ की संयोजक उमाश्री भारती ने आज यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में गाय-गंगा-गरीब और नारी की हालत खराब है। उन्होंने जनता खासकर ग्रामीण महिलाओं को आह्वान किया कि वे अपने सम्मान की रक्षा के लिए दुर्गा का रूप धारण कर भ्रष्टाचारी व अपराधियों की सरकार का सर्वनाश करें। सुश्री भारती खैराबाद के विशुनपुर चैराहा मैदान में भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थी।
इसके पूर्व सुश्री भारती नानपारा, मटेरा, महसी और विसवां में सभाओं को संबोधित किया।  उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कुर्सी पर बैठाकर अपने कंधों पर लाटकर हेलीपैड में मंच पर पहुंचाया। सभा में सपा के नेता पंकज लोधी सहित अनेक ग्राम प्रधानों और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुश्री भारती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहाकि सपा-बसपा-कांगे्रस पर जमकर हमला किया। सभा में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को देखकर उत्साहित उमा भारती ने कहा कि उ0्रप्र0 में नारी का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। यहों थाने में औरतों के साथ बलात्कार हुए हैं। अपने अपमान का बदला लेने के लिए उ0प्र0 की नारी शक्ति जागृत होकर सत्ता बदलने के लिए संगठित हो गई है।
सुश्री भारती ने कहा कि प्रदेश में फैली गरीबी और बेरोजगारी का कारण भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार से केवल ईमानदार आदमी ही बढ़ सकता है। प्रदेश का मुखिया अगर ईमानदार है तो नीचे तक व्यवस्था स्वच्छ होगी। सरकार के पास पैसा बहुत होता है लेकिन वह गरीबों
तक नहीं पहंुचता। गरीबों के हिस्से का पैसा दिल्ली में चिदम्बरम तथा कलमाड़ी जैसे हाथी खाते हैं। पिछड़ों के कोटे में से मुसलमानों के आरक्षण के सवाल पर उमाभारत ने कहा कि जिस तरह राम मंदिर बनाने के लिए हमने अयोध्या घेर लिया था वैसे ही दलित और पिछड़ी जातियों का हक बचाने के लिए संसद को घेर लेंगे। किसी समिति पर पिछड़े और दलित समय का हक कांगे्रस-सपा-बसपा को छीनने नहीं दुंगीं चाहे सड़क से संसद तक संघर्ष ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दलितों और पिछड़ों की रहनुमाई का दावा करने वाली माया और मुलायम मुसलमानों के वोट के लालच में कांगे्रस के पिछलगू बन गए हैं।
सुश्री उमा भारती ने सभा में उपस्थित माताओं को दुर्गा बनकर भाजपा की सरकार बनावाएं। बुजुर्गो से जामवंत बनकर भाजपा को रास्ता दिखाने और युवाओं से बजरंग बली की सेना बनकर भ्रष्टाचार की लंका जलाने का आह्वान किया। सभा को भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र व पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी और पंकज लोधी सहित अनेक लोगों ने संबोतिधत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हम उ0प्र0 में रामराज की स्थापना करेगे

Posted on 07 February 2012 by admin

dsc_0122भारतीय जनता पार्टी के राश्ठªीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने जौनपुर जनपद के जफराबाद विधानसभा अन्तर्गत जलालपुर स्थ्ति बयालसी इण्टर कालेज के प्रांगण में निशाद पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक विषाल जन सभा को  सम्बोधित करते हुए कहा कि1947 के बाद जब नेहरू जी देष के प्रथम प्रधानमंत्री बने अपने पहले भाशण में उन्होने गरीबो और पिछड़ो की बात कही । उनके बाद उनकी पुत्री इन्दिरा गाॅधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। उसके बाद राजीव गांधी ने भी गरीबो की बात की। 2012 में राहुल गांधी भी गरीबो पिछड़ो की बात कर रहे है।
सबसे ज्यादा पिछड़ापन षिक्षा के क्षेत्र में है। सभी को षिक्षा के समान अवसर नही मिल रहे । 21वीं सदी का भवीश्य आई0टी0 क्षेत्र से जुड़ा है। हमारे देष के नवजवानो का भविश्य उच्च षिक्षा से ही सवारा जा सकता है। लेकिन आज देष में हजारो की तदाद में किसान आत्महत्या कर रहे है। 50 हजार मेगा वाट की बिजली की कमी देष के अन्दर है, देष के अन्दर चारो तरफ बेरोजगार बढ रहे है। मै अटल जी की राजग सरकार में महाराश्ट्र षासन में लोक निर्माण मंत्री रहा। मेरे द्वारा प्र्रधानमंत्री अटल जी के र्निदेष पर हाइवे का जाल पूरे देष में बिछाया गया । 55 से ज्यादा पूलो का निर्माण किया गया जिसमे सरकारी धन मात्र 5 करोड़ था बाकी स्वयं देष की जनता के सहयोग से 4 लेन हाइवे का जाल बिछाया गया। अमेरिकी पूर्व राश्ट्रपति जान एफ कनेडी का एक व्यक्तव्य मेरे कार्यालय में टगां था जो मेंरा प्रेरणा स्त्रोत था(अमेरिका के रास्ते अच्छे हैं इसलिए अमेरिका धनवान है) अगर देष के किसानो के परिश्रम से तैयार उत्पादन षहर में नही पहुचेगे तो किसान के परिश्रम का उचित मुल्य उसे नही मिल पायेगा। आज देष में 18 हजार करोड़ का अनाज हर साल सड़ जाता है। कोल्ड स्टोर न होने के कारण से सब्जीयां सड़ जाती है । कन्नौज में आलू किसान अपने उत्पादन को सड़को पर फेक रहे है। मायावती ने 10 हजार करोड़ रूपया पार्को व मुर्तियो में बरबाद कर दिया है लकिन गांव व किसान की स्थित बदतर बनी हुई है। एक लाख सत्तर हजार गांव को हमने अटल जी के समय अच्छी सड़के बनवाकर गांव को षहर से जोड़ा। राश्ट्रीय राजमार्ग योजना का पहला अध्यक्ष था। आज देष षिक्षा, खेती व रोजगार के क्षेत्र में बहुत पिछड़ गया है। मै किसान का बेटा हूं , मै किसान के दर्द को समझता हुं , मेरे माता पिता विधायक नही थे । मै सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी के बैनर पोस्टर लगाता था। भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। इसी कारण मेरे जैसा कार्यकर्ता पार्टी का राश्ट्रीय अध्यक्ष बन सका । सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का एक मात्र सपना अपने पुत्र अखिलेष यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
कांग्रेस मां बेटे की पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। चिदम्बरम, प्रणब मुख्र्जी मंत्री तो बन सकते है लकिन कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना भी नही देख सकते।
वहीं बसपा में मायावती मालिक बाकी उनके नौकर है। हमे प्रेरणा पं0 दीनदयाल जी से मिलती है। हम समाज के अन्तिम व्यक्ति का विकास चाहते है । हमने व्यक्तिगत रूप से 10 हजार लोगो को रोजगार दिया है। हमारे यहां जमीन उपजाऊ नही है। श्री गडकरी ने जनता की तरफ इषारा करते हुए कहा कि उ0प्र0 उपजाऊ भूमि और सिंचाई के मामले में भाग्यषाली है। परन्तु यहां का किसान दु.खी है और आत्महत्या कर रहा है। सपा0 बसपा कांग्रेस आपका भला नही कर सकती। क्योकि मुलायम को अखिलेष यादव को रोजगार देना है, सोनिया गांधी को राहूल गांधी कांे रोजगार देना है। आज किसानो को खाद नही मिल रही । खाद की ब्लैक मार्केटिंग चल रही है। श्री गडकरी ने जौनपुर जनपद के नवजवानो को महाराश्ट्र आने का न्योता देते हुए कहा कि विकास देखना है तो हमारे यहां आ कर देखो। हमारे यहा गन्ने के किसान गन्ने की खोवी व भूसी से 150 करोड़ की बिजली महाराश्ट्र में उत्पादन कर रहे है । इसमे भाजपा के कार्यकर्ताओ को बड़ी मात्रा में हमने रोजगार देने का काम किया है। राहुल के भीख मांगने के बयान पर श्री गडकरी ने कहा कि आज उ0प्र0 का नवजवान भीख मांगने के कगार पर पहुच गया है तो इसके पीछे सबसे बड़ी दोशी कांग्रेस पार्टी व उसकी गलत नीतिया है। दिल्ली में लूट मची है, एक लाख 76 हजार का टू जी स्प्रैट्रम घोटाले की राषि से देष में षिक्षा, स्वास्थ्य व बच्चो के लिए स्कूल मुहया कराये जा सकते थे। कांग्रेस के लोग केवल लक्ष्मी के भक्त है । कामन वेल्थ गेमो ंके आयोजन में बाथरूम टाईलस जैसा 120 करोड़ का सामान 920 करोड़  में आस्ट्रेलिया से मगाया गया। हम संसद से सड़क तक कांग्रेस के भ्रश्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। जब संसद में हम कटमोषन प्रस्ताव लाते है तो सपा बसपा कांग्रेस के सबसे बड़े हितैसी बन जाते है। यही दल उ0प्र0 के चुनाव में एक दूसरे के साथ नूरा कुुस्ती कर रहे है। बसपा प्रमुख मायावती का कहना है कि आप दिल्ली लूटो हम यू0पी0 लूटेगेे। आपने मुलायम के गुण्डो के राज कांे हटाया, आपने सपा सरकार हटाने का अवसर मायावती को दिया। गुण्डयी का विकल्प उगाही नही हो सकता।
लखनऊ से विषेश विमान भेज कर मायावती के लिए जुतियां लायी जाती है। यही मायावती का सर्वहारा समाज का विकास है। मायावती बताये कि उन्होने अपने षासन काल में कितने गरीब दलीतोे को रोजगार प्रदान किया। जबकि भाजपा की सोच विकास के मामले में बहुत स्पश्ट है। हमारे आर्दष पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय के विचार में समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति को भगवान का दर्जा देने की बात कही गयी है। हमारी सोच का आधार है, हमे राज नही समाज बदलना है इसी सोच पर हम चल रहे है। यही हमारा चिन्तन है । यह कृश्ण, बुद्ध कवि व महान राजनेताओ की भूमि है। यहां नदी है और उपजाऊ भूमि है। फिर भी यहां का किसान दुखी है। सपा बसपा की जाति की राजनीति ने उ0प्र0 को बरबाद कर के रख दिया है। आप अपनी लड़की की षादी के समय लड़के वालो के परिवार को ठोक बजा कर देखते है इसी तरह आने वाली 15 फरवरी को भी उसी जिम्मेदारी के साथ ठोक बजाकर आप को सरकार का निर्माण करना है।
मायावती की पार्टी किराने की दुकान है। माया के मंत्री असमंजस में जीते है, सोनिया गांधी के पार्टी के 6 मुख्यमंत्री भी सोनिया गांधी से सम्पर्क नही कर सकते । लेकिन भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसका सामान्य कार्यकर्ता भी राश्ट्रीय अध्यक्ष से मिल सकता है। भाजपा का समाजिक आर्थिक चिन्तन हमारा मिषन है, दबे पिछड़े व अति पिछड़ो को ऊपर उठाना हमारा मकसद है। इस देष के सनसाधनो पर पहला अधिकार अति पिछड़ो व गरीबो का है। जैसे बिहार में हमने अति पिछड़ो को ऊपर उठाने का कार्य किया है वैसा ही अवसर मिलने पर उ0प्र0 में करेगे। हम जाति वाद को समाप्त कर के सबको बराबरी का अधिकार देना चाहते है । हम जाति की नही विकास की बात करते है । हम यू0 पी0 को बदल सकते है । यह चुनाव गरीबो पिछड़ो व अति पिछड़ो के भविश्य का फैसला करने वाला है। उ0प्र0 में भाजपा के लिए अन्डर करैन्ट चल रहा है। उ0प्र0 में हमारी सरकार बनने जा रही है। हम उ0प्र0 में रामराज की स्थापना करेगे। परन्तु किन्ही कारणो वष अगर हम सरकार नही बना पाये तो विपक्ष में बैठना पसन्द करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in