Archive | राज्य

UP lives in dark ages even as Mulayam offers free electricity: Rahul Gandhi

Posted on 24 February 2012 by admin

Congress General Secretary, Shri Rahul Gandhi, on Thursday, summoned Salman, a 20 year old boy in Aligarh and asked him his name. Shri Gandhi asked Salman what he did and the boy said that he ran a tea stall.

“Salman sells tea here and works hard to make a living but the people in Lucknow usurp the money that rightly belongs to him. His labour and his dignity do not get any respect from these leaders,” Shri Rahul Gandhi said.   Shri Gandhi said that Mulayam Singh is promising free electricity and then he asked Salman whether he would get free electricity. The boy replied that he does not get electricity at all.

Shri Gandhi then asked Salman if he had ever had a dialogue with any leader. Salman said that no leader had ever spoken to him or visited the place he stays in.   The Congress leader then said that the drive, the honesty and the knowledge that people like Salman have, not a single leader in Lucknow could boast of having. “We need to untie the hands of young men like Salman and I am here to help them in changing the future of Uttar Pradesh,” he said.

Shri Gandhi said that in the past 22 years, BJP, SP and BSP had ruled over the state and asked the people if UP had progressed. The crowd responded with a ‘No’.   He said that in 2004 when the Congress formed government at the centre, it had promised that it would be a government for the common man, for people belonging to all religions and castes.

“We spoke to the common man and launched MNREGA, NRHM, RTI, RTE, loan waiver scheme for farmers, weavers’ package that gives Rs. 2 lakh as loan, subsidy on thread and   a weavers’ credit card. The weavers wanted that the money should go directly into their accounts and we made arrangements for this too,” he said.

Shri Gandhi asked the people to visit states like Haryana, Delhi, Maharashtra and other Congress ruled states to see the kind of progress they have made. You can see the progress, the development there but in UP, people only talk of development and disappear when the time comes to work on it,” he said.

Shri Gandhi said that the hopes and aspirations of the people of UP had been trampled upon for long and it was now time to bring about a change. He said that the responsibility for this lay on the shoulders of the youth who are the future of the country.

“The day your hands get untied, people will see how this state progresses. I am here with you and will not move until UP begins to change,” he said.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपने मताधिकार का प्रयोग किया

Posted on 24 February 2012 by admin

23-02-c सैफई जनपद इटावा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय (बूथ नं0 195) में आज समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने 16वीं विधान सभा के चुनावों के पंाचवे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होने प्रातः 10Û00 बजे ईवीएम मषीन में बटन दबाकर अपने प्रत्याषी को मत दिया।
समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने प्रातः 7Û30 बजे, नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेष विधान सभा श्री षिवपाल सिंह यादव ने 8Û00 बजे और समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव तथा बदायूॅ से साॅसद श्री धर्मेन्द्र यादव ने 8Û30 बजे प्रातः अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर सैफई में लोकतंत्र की प्रक्रिया को पर्व के तौर पर मनाया गया। मतदान केन्द्र पर रंगे बिरंगे परिधानों में स्त्री-पुरूश, किसान, नौजवान बड़ी संख्या में मत डालने के लिए कतार में लगे थे। श्री मुलायम सिंह यादव को अपने बीच में पाकर स्थानीय नागरिकों का उत्साह बढ़ गया था। सुबह से ही लोगों ने कतार में खड़े होना षुरू कर दिया था। मध्यान्ह से मतदान केन्द्र के बाहर लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थी। जब उनके प्रिय नेताजी और श्री अखिलेष जी उनके बीच मत डालने पहुॅचे तो गर्मजोषी से लोगों ने उनका अभिवादन किया। कुछ लोग यह कहने में नहीं चूके कि इस बार तो समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खुलेआम बाजारों में बिक रहा है बाल पुष्टाहार

Posted on 24 February 2012 by admin

जिले मंे बाल पुष्टाहार योजना अपनी पटरी से उतर चुकी है। नौनिहाल बच्चांे, गर्भवती धात्री पुष्टाहार, पशु आहार बनकर खुलेआम बाजारों, गांवों के गली-कूचों में बेचा जा रहा है। अधिकांश केन्द्रों पर ताले लटक रहे है।
कार्यकत्री सुपरवाइजर समेत कार्यक्रम अधिकार नौनिहाल बच्चों के हकों पर डाका डालने की जुगत में लगे हुए है। नौनिहाल बच्चांे को संक्रामक रोगांे से बचाने हेतु सर्व शिक्षा अभियान में जोड़ने हेतु सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत करोडों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है, किन्तु जिला कार्यक्रम के अधिकारी लचर कार्यप्रणाली के चलते योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
गांवों के केन्द्र तक ले जाने हेतु बच्चों को केन्द्र सरकार द्वारा कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की तैनाती की गई है तथा केन्द्रों को चेक करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरो को सौंपी गई है।
साथ ही सभी केन्द्र सी०डी०पी०ओ० के निगरानी में संचालित होती है किन्तु यह अधिकारी धन उगाही में अधिक रुचि दिखा रहे है। नौनिहाल बच्चों गर्भवती धात्री महिलाओं को मिलने वाली वीडिंग फूड खुलेआम बाजारों में बेंचकर धन का बंदरबाट किया जा रहा है। सभी केन्द्रांे के लिए प्रतिमाह कागजों मे बीडिंग फूड खारिज किया जाता है।
परन्तु यहां वितरित न होकर पशुओं का आहार बना लिया जाता है। जिसे दूधिये 150 से 250 रुपये प्रतिबोरी की तक खरीदकर पशुओं को खिला रहे है। मिड-डे-मील की तर्ज पर विगत सरकारों ने आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को गरमा-गरम भोजन देने की योजना बनायी थी, किन्तु वह योजना पूर्णतया ध्वस्त है। बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित योजनाएं मात्र कागजों में दिखाई पडती है।
धरातल पर इसका कोई स्वरुप नहीं है। सी०डी०पी०ओ० से लेकर कार्यकत्री तक सभी लोग इस योजना का धराशायी करने मे जुटे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोड प्लान्टेशन हेतु उद्यान शाखा को सृदुढ करें व उद्यान नीति बनाये-मण्डलायुक्त

Posted on 24 February 2012 by admin

यात्री सुविधाओं के सफल संचालन हेतु अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करें

commissioner-agra-holding-meeting-to-improve-traffic-parking-and-civic-aminities-in-agra मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि नगर में सडकों पर वृक्षारोपण ( रोड प्लान्टेशन ) को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए नगर निगम तथा आगरा विकास प्राधिकरण में उद्यान शाखा (हार्टिकलचर विंग) को सुदृढ बनायें और अन्य प्रमुख नगरों में सडकों के किनारे व सेन्ट्रल वर्ज पर वृक्षारोपण कार्यों का अध्ययन कर उद्यान नीति हेतु कार्ययोजना बनायें। उन्हेांने यात्री सुविधाओं के सफल संचालन हेतु संबंधित विभाग संयुक्त रूप से अध्ययन कर रिपोर्ट अविलम्ब प्रस्तुत करें।
मण्डलायुक्त आज कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पार्किंग व्यवस्था, स्मारकों पर प्रकाश व्यवस्था, सडकों पर वृक्षारोपण आदि समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मेहताब बाग, चीनी का रोजा, रामबाग, एत्माउद्दौला में सोलर लाइट हेतु लम्बित आगणन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने पश्चिमी गेट पर संचालित ऊटगाडी, घोडागाडी, रिक्शा आदि विभिन्न प्रकार के वाहनों को सूचीबद्ध कराने तथा यात्री सुविधाओं के सुचारू संचालन हेतु नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण, पुलिस, पुरातत्व विभाग आदि के अधिकारियों व्दारा संयुक्त रूप से अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में डी0आई0जी असीम अरूण, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण रामस्वरूप, नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे सहित पुरातत्व विभाग, लो0नि0वि0, उद्यान आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है

Posted on 23 February 2012 by admin

01-optimized1भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री मायावती कहती हैं कि हमने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों को बाहर कर दिया है। मैं कहता हॅू कि कोई मंत्री मुख्यमंत्री से आंख बचाकर इतना बड़ा घोटाला कैसे कर सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में बड़ी-बड़ी डींगे हांकने वाली मायावती यह बताएं कि पांच वर्षो के शासन में उन्होंने सपा के किस नेता को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि जिसका दामन स्वयं दागदार हो वह दूसरों के ऊपर क्या कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्ट नेता जेल जाएंगे चाहे वह किसी भी पार्टी का कितना भी बड़ा कद्दावर नेता क्यों न हो। उन्होंने कहा कि महंगाई के सवाल पर राहुल व सोनिया एक शब्द नहीं बोलते। जब-जब कांगे्रस की सरकार आई तब-तब महंगाई बढ़ी है। केन्द्र की यूपीए सरकार ने हवा में घोटाले करने का रिकार्ड बनाया। श्री सिंह ने कहा कि उ0प्र0 ही नहीं हिन्दुस्तान का कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार हुआ। हमारे मुख्यमंत्रित्वकाल में यदि हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा होता तो मैं आपके बीच वोट मांगने नहीं आता। उन्होंने कहा कि कांगे्रस को अपने कार्यालयों के बाहर भ्रष्टाचार हाउस फुल का बोर्ड लगा देना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि छः साल तक अटल जी ने महंगाई पर नियंत्रण किया था उनके शासन में भारत ने कारगिल युद्ध जीता तथा पोखरन में परमाणु परीक्षण कर विश्व को यह बता दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज देश संकट में है उसे बचा लो यही कहने आया हॅूं। काले धन के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई के निदेशक ने कहा है कि दुनियां के बाहर आपकी गाढ़ी कमाई के साढ़े चैबीस लाख करोड़ रूपए बैंकों में जमा हैं। 2009 में जब हमने कहा था तब कांगे्रस ने इसे झूठा बताया था। प्रधानमंत्री को आगामी संसद सत्र में इस मामले में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में सरकार बन जाए तो हम केन्द्र में भी सरकार बनायेंगंे। केन्द्र में सरकार बनने पर डेढ़ साल के भीतर हम विदेशी धन वापस लाएंगे।
श्री सिंह ने कहा कि कांगे्रस के वरिष्ठ नेता के ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन के खिलाफ जब एफ0आई0आर0 दर्ज हो गया तो कांगे्रस की कैबिनेट मीटिंग में चुनाव आयोग के अधिकार कम करने की चर्चा हो रही है। बाटला कांड पर सोनिया के रोने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह मारे गए आतंकवादियों के लिए रोई या शहीद मोहन चन्द्र शर्मा के लिए। चुनाव के दौरान बाटला कांड की चर्चा को उन्होंने निन्दनीय बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यहां बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, महंगाई क्यों है, यह सोचने का विषय है

Posted on 23 February 2012 by admin

n-nभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कैण्ट विधान सभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पहली बार उ0प्र0 के अनेक गांवों में जाने का मौका मिला है। यहां की जमीन अच्छी है और उपजाऊ होने के उपरान्त भी यहां बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, महंगाई क्यों है, यह सोचने का विषय है। मैं जहां का निवासी हॅू वहां की जमीन यहां से 10गुना खराब है। इस देश व प्रदेश के लिए अच्छे नेतृत्व की आवश्यकता है। आजादी से पहले देश की आजादी के लिए उ0प्र0 के अनेक देश भक्तों ने बलिदान दिया, आजादी केेेे वाद जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने।  उन्होंने कहा कि गरीबी दूर करेंगे इनके बाद इन्दिरा गांधी ने नारा दिया कि गरीबी हटाओ, उनके बाद राजीव गांधी ने नारा दिया कि गरीबी हटाओ, सोनिया और राहुल गांधी में कहते हैं गरीबी हटाओ।
श्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं उनसे पूछता चाहता हॅू कि अब तक किसी गरीबी दूर हुई मजदूर, किसान, हिन्दू, मुस्लिम, दलित किसी की भी गरीबी दूर हुई। गरीबी दूर हुई तो कांगे्रस-सपा-बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की, आम आदमी की नहीं। इसका कारण गलत आर्थिक नीति और भ्रष्ट प्रशासन है। उन्होंने कहा कि बिहार, गुजरात सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों के विकास और सुशासन का उदाहरण देते हुए कहा कि यूपी में अपराध, भूखमरी, लूटतंत्र से जल रहा है, विकास की गाड़ी कोसों दूर है। भाजपा को छोड़ किसी भी दल को इसकी चिन्ता नहीं है। सपा सुप्रीमो को चिन्ता है अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की। कांगे्रस सुपी्रमों को चिन्ता है मेरा बेटा प्रधानमंत्री कैसे बने।
श्री गडकरी ने कहा कि हम हिन्दुस्तान की तस्वीर बदलना चाहते हैं। आम आदमी,मजदूर, किसान का भला करना चाहते हैं। भय-भूख-भ्रष्टाचार से मुक्त देश चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस की यूपीए सरकार के घोटालों और मायावती के लूटतंत्र और भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांगे्रस-सपा-बसपा ने मजहबी आरक्षण के नाम पर तुष्टीकरण की राजनीति का कड़ा विरोध किया और कहा मैं मुलायम और कांगे्रस से पुछना चाहता हॅंेू कि आप दलितों का आरक्षण काटोगे या यादवों का, कुर्मी का, कुशवाहा या सैनी का काटोग।
श्री गडकरी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि चुनाव बाद भाजपा की सरकार बनेगी और हम आरक्षण कम नहीं होने देंगे। 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। हर गांव में अस्पताल, स्कूल, सड़क, पानी तथा सुशासन देंगे, रामराज्य की स्थापना होगी। अयोध्या में भब्य मंदिर बनेगा। उन्होंने बरेली जनपद के सभी नौ भाजपा प्रत्याशियांे को भारी मतों से विजयी बनाने की जनता से अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष पटेल, राजेश अग्रवाल, डा0 अरून कुमार,वहोरनलाल मौर्या, एम एल मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने की, संचालन महानगर अध्यक्ष सुधीर जैने ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे हथिया ली नौकरी, जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रही बाल विकास परियोजनाधिकारी

Posted on 23 February 2012 by admin

व्लाक दूबेपुर में एक आॅगन वाड़ी कार्यकत्री द्वारा फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करने करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर जाॅच अधिकारी की आख्या पर  जिलाधिकारी के आदेश पर भी बाल विकास परियोजनाधिकारी कार्यवाही करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार ब्लाक दूबेपुर स्थित ग्राम सभा बहरौली में केशपुत्री सिंह ने फर्जी आय प्रमाण पत्र लगा कर नौकरी हथिया लिया और पात्र अभ्यर्थी दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया। मामला प्रकाश में आने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कलावती ने बाल विकास परियोजनाधिकारी राम सूरत मौर्या से जाॅच करवाई तो मामला फर्जी आय प्रमाण पत्र  का पाया गाया। जिलाधिकारी  के आदेश के आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी न ेएक माह पूर्व ही केशपुत्री सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश फूलवासी  त्रिसूलिया बाल विकास परियोजनाधिकारी दूबेपुर को दिया। परन्तु बाल विकास परियोजनाधिकारी दूबेपुर द्वारा मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया गया। बताते चले कि 2005 में केशपुत्री  की नियुक्ति ग्राम सभा बहरौली में सहायिका के पद पर हुई भी जिसमें केशपुत्री ने जो आय प्रमाण पत्र लगाया था उसी प्रमाण पत्र को जब 2006 में आॅगनवाड़ी कार्यकत्री  के आवेदन पत्र में आय प्रमाण पत्र को लगाकर आॅगनवाड़ी के पद को हथिया लिया और पात्र इनके फर्जी आय प्रमाण पत्र के आगे इस पद से वंचित रह गया। सूत्रों के अनुसार उस समय जिला कार्यक्रम अधिकारी उमेश शुक्ला थे। जब बाॅगनवाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति का मामला आया तो केशपुत्री ने 2005 में जो सहायिका पद के लिए आय प्रमाण अपने पत्रावली में लगाया था उसी आय प्रमाण पत्र में 2005 के स्थान पर 2006 लिख दिया गया । अब उक्त मामले पर गौर किया जाय तो  सम्बन्धित लागों का कहना है कि प्रश्न यह उठता है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा  प्रकरण सामने आने पर विभागीय जाॅच करवायी गयी और मामला सही पाया गया । उनके ही अनुमोदन पर जिलाधिकारी ने केशपुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया तो उन्होंने गलत आदेश तो करवाया नहीं होगा और यदि गलत आदेश नहीं करवाया तो बाल विकास परियोजनाधिकारी किसके आदेश पर कार्यवाही करंेगी। इसी तरह के प्रकरण जनपद में बाल विकास परियोजना विभाग में सैकड़ों हैं, यदि ऐसे प्रकरणों की कड़ाई से जाॅच कराई जाय तो सभी लोगों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज करायी जा सकती है। उक्त प्रकरण पर बाल विकास परियोजनाधिकारी दूबेपुर फूलवासी त्रिसूलिया से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने बताया कि यह मामला हमारे समय का नहीं है तो हम कैसे इस प्रकरण पर कार्यवाही कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी  के पास इससे सम्बन्धित कोई पत्रावली नही है और अगर उनके पास पत्रावली है तो वह स्वयं क्यों नहीं कार्यवाही करती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव सम्पन्न प्रशासन ने ली राहत

Posted on 23 February 2012 by admin

अब अगले मोर्चे की तैयारी-जनपद में शान्तिपूर्वक रिकार्ड रूप से कराये गये मतदान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की साँस ली। गत दिवस की शाम बैठक करके मन्त्रणा, विचार विमर्श करने हेतु बुलायी गयी बैठक में मतगणना स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। इस कड़ी मंे मण्डी में चुनाव आयोग के प्रेक्षक मनदीप सिंह संधू व जिलाधिकारी एम0के0एस0सुन्दरम, सी0डी0ओ0 आनन्द कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्र के साथ विचार विमर्श करके मतगणना की तैयारी पर दिशा निर्देश दिये गये। ज्ञातव्य हो मतगणना 6मार्च को नवीन गल्ला मण्डी परिसर में होने की तैयारी है। इसके लिए सीडीओ की तरफ से बैंक के अधिकारियों को अफसरों की सूची, कर्मचारियों के बावत जानकारी के हेतु लिखा गया है। मतगणना विधानसभावार डेढ़ सैंकड़ा से ज्यादा टेबुलों पर की तैयारी की गयी है जिसके लिए मतगणना का कार्य प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया जा सके। प्रत्येक टेबुल पर कई विभागों के कर्मचारी लगाये जायेंगे। बैंककर्मियों को मतोे की गिनती का कार्य सौंपा जायेगा। प्रत्येक टेबुल पर जिससे एक कर्मी की जरूरत पड़ेगी। इस प्रकार 160 बैंककर्मियों की जरूरत समझी जा रही है जिसकी सूचना बैंक अधिकारियों को सूचना विज्ञान अधिकारी आसिम आफताब को देने के लिए कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तेन्दुए का हमला 12घायल पकड़ने के अभियान में फसल हुई बर्बाद

Posted on 23 February 2012 by admin

सोमवार को टंडि़यावाँ थाना क्षेत्र के डडवानी गाँव में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेन्दुए ने हमला कर दिया किसी प्रकार जान बचाकर भागे किसान को गाँव जाकर पूरा माजरा ग्रामीणों को बताया गाँव वालों ने लाठी डण्डे के साथ तेन्दुए को घेरने की कोशिश की तो उसने हमला करके 12लोगों को जख्मी किया जिसमें 5घायलों को जिलाअस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर थाना पुलिस एवं पीएसी के साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँची देर रात सुबह तक घेरेबन्दी करके पूरी टीमें जुटी रहीं। डीएफओ के अनुसार हमलावर तेन्दुआ, चीत या बाघ कोई भी जानवर हो सकता है अभी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता। लखनऊ से उत्कर्ष शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम भी पहुँच चुकी है सभी की कोशिश है जानवर किसी प्रकार से पकड़ा जाय। डडवानी निवासी पुतई का पुत्र अनिल जब सरसों के खेत में पहुँचा तब उसे एक जानवर बैठा दिखाई दिया जब वह उसके पास पहुँचा तो उसने हमला कर दिया किसी तरह भागकर वह गाँव गया और ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी ग्रामीणों ने खेत की घेराबन्दी की उसी बीच उस जानवर ने देशराज को दबोच लिया, राजेन्द्र, आशाराम ने उस पर हमला किया तब उसने उनको भी घायल कर दिया। इस प्रकार खुर्रम, राममूर्ति, सतीश समेत 12लोग घायल हो गये। सोमवार और मंगलवार को तेंदुए की तलाश में सक्रिय अभियान चलाया गया जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गयी इस प्रकार भड़ायल, मोहनपुरवा, एकघरा मंे कई किसानों की फसलें बर्बाद हुई उसके पदचिन्हों का पीछा करते रहे परन्तु वह पकड़ में नहीं आया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 21 February 2012 by admin

dsc00210-optimizedआज एटा जनपद में उस समय बसपा को झटका लगा जब बसपा के धुरन्दर पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा समेत अनेक पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
एटा जनपद में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के चुनावी जनसभा के अवसर पर कभी कल्याण ंिसंह के खास रहे वर्तमान बसपा नेता पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, एटा सदर से प्रत्याशी रहे गिरीश चन्द्र वर्मा एवं बसपा के वरिष्ठ नेता भूप सिंह राठौर ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद मंे भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से एटा जनपद के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होने कहा कि बसपा का किला दरक रहा है, भाजपा के पक्ष में तेजी से बढ़ रहा जनसमर्थन सत्ता निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गगन भेदी नारों से स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in