Archive | राज्य

चुनावों के लिए प्रत्याशी का फैसला अब जिले स्तर पर किया जाएगा

Posted on 18 May 2012 by admin

dscn0768भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत आज रामपुर व मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। रामपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम पार्टी कार्यालय प्रागंण में, आयोजित किया गया तथा मुरादाबाद में गंगा गार्डन में आयोजित किया गया। दोनों ही संवाद कार्यक्रमों में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पार्टी अध्यक्ष के समक्ष खुलकर अपने सुझाव व शिकायतें रखीं।
संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा0 बाजपेयी ने कहा कि हम आपका सुझाव लेने के लिए आए हैं तथा आपका सुझाव क्रियान्वित हो यह आश्वासन देने आए हैं। श्री बाजपेयी ने कहा कि चुनावों के लिए प्रत्याशी का फैसला अब जिले स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेताओं/कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जनता के बीच काम करें, जनता आपका टिकट स्वयं मांग लेगी। पार्टी के प्रति विश्वासघात करने वाले और अनुशासनहीनता बरतने वाले लोगों के संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन समिति जांच कर रही है। हम पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले लोगांें को बाहर का रास्त दिखाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अनुशासन भंग करने वाले लोगों को पार्टी में कोई दायित्व नहीं दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को यह भी कहा कि बिना जिले की अनुमति के किसी भी व्यक्ति को पार्टी में नहीं लिया जाएगा व जिले की संस्तुति के बिना बाहरी प्रत्याशी पर भी कोई निर्णय नहीं होगा। इससे पहले रामपुर के पार्टी कार्यालय परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों को नोट किया तथा उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया कि निर्णय की प्रक्रिया जिले स्तर से प्रारम्भ की जाएगी तथा प्रदेश स्तर पर शीघ्र ही टोल फ्री फोन सुविधा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि बूथ स्तर का भी कार्यकर्ता सीधे अपने सुझाव और संवाद प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा सके। रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भट्नागर, पूर्व सांसद राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक चै0 बलवीर सिंह, कांशीराम, ज्वाला प्रसाद गंगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, बलदेव अवलख, मोहनलाल सैनी आदि अनेक प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुरादाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधान परिषद में दल के नेता डा0 नेपाल सिंह, प्रदेश मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय संयोजन भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल, मुंशी राम कश्यप, क्षेत्रीय सहसंयोजक कमलेश सेैनी, पूर्व महापौर बीना अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गोपाल अंजान, राजेश कुमारी पाल, सतीश नरूला,  दिनेश शिशोदिया, सुरेन्द्र विश्नोई, आशीष त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

10 से 12 बजे तक अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठें-डी0एम0

Posted on 18 May 2012 by admin

निर्धारित समय सीमा में शिकायत निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि शासन के विभिन्न विभागों के समस्त कार्यालयों के सभी अधिकारी/कर्मचारी मंगलवार को छोडकर शेष समस्त कार्य दिवसों में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे के मध्य अपने कार्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनेगें तथा निर्धारित समय सीमा के अनुरूप उनका निस्तारण सुनिश्चित करेंगें।
उन्होंने बताया है कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण को देखते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि शासन के विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारी/कर्मचारी चाहे वह कार्यालय ब्लाक स्तर, थाना स्तर पर स्थित है, मंगलवार को छोडकर शेष समस्त कार्य दिवसों में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे के मध्य अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनेगें।
शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये है कि जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे के मध्य मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहकर जनता की समस्याओं व शिकायतंे सुनेगें और समय से निस्तारण करायेगें।
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश मे यह भी निर्देश दिये गये है कि मण्डलायुक्तों द्वारा मण्डल के जिलों में विशेषकर कलेक्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, कार्यालयों तथा अन्य मण्डलीय अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों का भ्रमण करने के साथ आकस्मिक निरीक्षण करके यह सुनिश्चित किया जायेगा कि शिकायतों के निराकरण के सम्बन्ध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का सम्यक रूप से अनुपालन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना हेतु प्रशिक्षण का शुभारम्भ

Posted on 18 May 2012 by admin

जनगणना कार्य में मिनी लैपटाप से आंकडे एकत्र होंगें

सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का प्रभारी मण्डलायुक्त अजय चैहान ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। सूरसदन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगरा मण्डल के सभी जनपदों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी , नागर निकायों के अधिकारी तथा इन जिलों के मास्टर ट्रेनर्स फैसीलिटेटर्स एवं इण्डियन टेलीफोन इन्ड्रस्ट्रीज (आई.टी.आई.) के तकनीकी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
अपने सम्बोधन में श्री चैहान ने कहा कि सम्पूर्ण देश में सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित गणना-2011 कराई जा रही है। यह जनगणना अत्यन्त ही महत्वपूर्ण एवं व्यापक है और इस हेतु वही प्रशासनिक व्यवस्था अपनाई जानी है जो सामान्य जनगणना-2011 जनपदों में अपनाई गई थी।
श्री चैहान ने कहा कि जनगणना कार्य की व्यापकता एवं तकनीकी प्रवृत्ति को देखते हुए प्रत्येक स्तर के कार्मिको हेतु प्रशिक्षण की व्यापक रूप रेखा तैयार की गयी है। मुख्य प्रशिक्षक सहयोग कत्र्ता (मास्टर ट्रेनर फैसिलिटेटर) का प्रशिक्षण राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हो चुका है। अब मुख्य प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तदन्तर मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा चार्ज सेन्टर स्तर पर प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं डाटा इन्ट्री आपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने निर्देश दिये कि यह प्रशिक्षण कार्य प्रत्येक दशा में 30 मई से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने जनगणना कार्य के समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सम्पादन हेतु प्रत्येक स्तर पर नियमित एवं सघन अनुश्रवण हेतु भी निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए प्रगणक के साथ एक डाटा एन्ट्री आपरेटर रहेगा जो अपने साथ हैण्ड हेल्ड डिवाइस (HAND HELD DEVICE)लेकर चलेगा  जिसे टैबलेट पी.सी. भी कहा जाता है। इससे जनगणना के समय प्रि लोडेड साफ्टवेयर में आंकडे भरे जायेगें। इस हैण्ड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से डाटा एन्ट्री आपरेटर जो आंकडे एकत्र करेगें वे प्रतिदिन चार्ज सेन्टर पर अपलोड करवाये जाने चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने टैबलेट पी.सी. ( हैण्ड हेल्ड डिवाइस ) के वारे मे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आवास सूची अद्यतन करना, नक्शों को तैयार करना, गणना ब्लाक, नवीन घरों के व्यौरे तथा परिसम्पत्तियों की प्रविष्टियां तथा विभिन्न परिभाषाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं के समाधान दिये। उन्होंने कहा कि दी गई नियम पुस्तिका/दिशा निर्देश पुस्तिका का भली भांति अध्ययन कर लें। प्रशिक्षण सत्रों में विस्तार से सभी विन्दुओं पर जानकारी दी जा रही है। यदि कोई कठिनाई आ रही हो तो अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण क्षेत्रों में खराब टी.टी.एस.पी/हैण्डपम्पों को तत्परता से ठीक करायें

Posted on 18 May 2012 by admin

अभियन्ता स्वजल धारा कार्यो में ग्राम वासियों को तकनीकी मार्ग दर्शन दें-सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिये हंै कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की
समस्या को देखते हुए व्यापक जल-प्रबन्धन की आवश्यकता है। जल निगम के सभी अवर अभियन्ता/सहायक अभियंता अपने अवशेष कार्यो को तत्परता से पूर्ण करें और स्वजल धारा के कार्यो का तकनीकी मार्ग दर्शन भी ग्राम प्रधानों/ग्राम स्तरीय कार्यकत्र्ताओं को दें। पेयजल के जो कार्य पूर्ण हो गये हैं उन्हें तत्परता से ग्राम सभाओं को हस्तान्तरित कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी आज विकास भवन पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान हेतु जल निगम के अभियन्ताओं के साथ बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में ग्राम समूह पेयजल योजना की स्थिति, टी.टी.एस.पी की वर्तमान स्थिति, स्थाई रूप से खराब हैण्डपम्पों को रिबोर कराये जाने पर चर्चा हुई।
उन्होंने स्वजल धारा के अवशेष कार्यो को पूर्ण कराये जाने  हेतु अधिकारी वार दायित्व निर्धारण के लिए निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से टी.टी.एस.पी. खराब होने के सम्बन्ध में प्रतिदिन लोग शिकायत करने आते है। उन्होनंे सचेत किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब हैण्डपम्प या टी.टी.एस.पी. को अविलम्ब चालू कराये।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द, अधिशासी अभियंता ए0के0 गुप्ता तथा ए0के0 सक्सैना ने क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी दी। जय प्रकाश शर्मा ने स्वजल धारा की प्रगति से अवगत कराया । बैठक में जल निगम की रखरखाब शाखा तथा निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियंता, सहायक अवर अभियंता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अतिक्रमण के चपेट में नगर,जिम्मेदार ही करवा रहे हैं कब्जा

Posted on 18 May 2012 by admin

जनपद में अतिक्रमण, अवैध निर्माण जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से लगातार बढता चला जा रहा है ।
जनपद को सु लताओं का गढ कहा जाता था इस जनपद में नीम की छांव पानी के कुंए, धर्मशाला, मंदिर और पौराणिक स्थल श्री सीताकुड घाट इस जनपद की पहचान थे जब से सुलतानपुर में एक परिवार की चेयरमैनी आयी और शातिर दिमाग कर्मियों का साथ मिला और जगह जगह नजूल जमीनो सडक पटरियों पर कब्जे शुरु हो गये ।
गौरतलब हो कि ८० के दशक मे जनपद मे न तो मास्टर प्लान लागू था न ही नजूल व्यवस्था जिला प्रशासन के पास थी,  सारी व्यवस्थायें नगर पालिका स्वयं देखती थी पैसा दो कब्जा करो की नीति पर चल रहे कर्मी और चेयर मैन ने सपने मे भी नही सोचा होगा कि आज उन्ही की गाडी और परिवार की महिलाएं अतिक्रमण और जाम से पीडित हो सकती है मगर अवैध कर्मी ने नगर मुहल्लो में फौरी विकास तो किया वही शहर की कीमती जमीनो पर अवैध कब्जेदार कब्जे कराते गये ।
चैक से शाहगंज चैराहे तक दुकानदारो ने आम जनता की गैलरी फुटपाथ सब कुछ कब्जा कर लिया जबकि राजस्व विभाग मे अगर पैमाईस हो और रिकार्ड देखा जाये तो सडक की चैडाई और कब्जेदारो की कलई स्वत खुल जायेगी जिसे खाली कराकर बैरिकेटिंग के जरिये फुटपाथ बना दिया जाये तो अतिक्रमण स्वत समाप्त हो जायेगा ।साथ ही सडक को चैडा कर दिया जाये और हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश का उल्लंघन करने और सार्वजनिक भूमि कब्जा करने पर प्रथम सूचना दर्ज कर कार्यवाही करने पर ही अतिक्रमण अभियान सफल होगा वही सरकारी अतिक्रमण को पहले हटाया जाये जिससे आम जनता को यह लगे कि नियम व कानून सभी के लिए है और उल्लंघन के दोषी को दंड बराबर मिलेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री पैदा होने पर, पत्नी को मार डालने का प्रयास

Posted on 18 May 2012 by admin

नगर क्षेत्र गल्लामंडी निवासी सन्तोष कसौधन पुत्र पन्नालाल कसौधन की पत्नी रीना देवी ने सुबह लगभग १० बजे जिला अस्पताल मे एक पुत्री को जन्म दिया पुत्री पैदा हाने की खबर जब सन्तोष को लगी तो वो आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचा और वहां पहुचते ही अपनी पत्नी व अन्य तीमारदारों को भददी भददी गाली देने लगा और अपनी पत्नी का गला दबाने लगा तो वहां मौजूद लोगो के बीच बचाव करने पर अनहोनी होने से बच गई। जानकारी के अनुसार संतोष कसौधन को पहले से ही दो पुत्रियां है ।
तीमारदारों द्वारा कोतवाली सूचना देने पर पुलिस ने सन्तोष कसौधन को पकडकर कोतवाली लाई और १५१ मे चालान करके जेल भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पति ने फूकाॅ पत्नी को,मौके पर ही मौत

Posted on 18 May 2012 by admin

ऽ    पति व ससुर गिरफ्तार

दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई करने के बाद मिटटी का तेल डालकर जिन्दा जला दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके वालो ने ससुराली पक्ष के लोगो को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा ४९८ ए, ३०४ बी, भा.दण् वि. तथा  डी.पी. एक्ट में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है । पुलिस ने दबिश देकर पिता पुत्र की गिरफ्तारी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार लम्भुआ थाना क्षेत्र अन्र्तगत सकरसी मधुकरिया निवासी छोटेलाल के बेटे अनिल का विवाह ६ वर्ष पूर्व जनपद प्रतापगढ थाना पटटी शमीगांव निवासी राम शिरोमणि धुरिया की पुत्री सुनीता के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था । विवाह के एक दो वर्ष बाद ससुराली जन लगातार पचास हजार नगदी, मोटर साइकिल, सोने की अंगूठी के लिए विवाहिता को प्रताडित किया करते थे ।
बीती रात पति पत्नी के बीच पैसे के लिए विवाद शुरु हो गया पहले सास ससुर पति ने मिलकर पिटाई की उसके बाद केरोसिन का तेल उपर छिडक कर आग लगा दिया जिससे विवाहिता की घटना स्थल पर जलकर दर्दनाक मौत हो गयी ।
सुबह सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राम शिरोमण धुरिया ने अपने दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सास ससुर पति के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कराई मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुर छोटेलाल पति अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पैसे के लिए दामाद ने चाकू से गोंदकर किया सास की हत्या

Posted on 18 May 2012 by admin

अपराधों को गढ बने कांसीराम कालोनी में सास द्वारा दामाद को दारु के लिए पैसा न देना मंहगा पड़ा । पैसा न मिलने पर आवेश में आये दामाद ने चाकू मार कर अपनी वृद्ध सास की हत्या कर दी ।
गौरतलब हो कि आज अपरान्ह नगर के अमहट चैराहे पर स्थिति अपराधियों के गढ कहे जाने वाली कालोनी कांशीराम में रहने वाली एक ७० वर्षीय वृद्ध महिला मोमिना पत्नी छेदी  की अपने अपराधी हिस्ट्रीशीटर दामाद से पैसे के लेन देन को लेकर कहा सुनी हो गई तैश में आकर दामाद अवशार पुत्र मुन्ना घोषी निवासी पल्टू का पुरवा ने ताबड तोड वार कर हत्या कर दी बीच बचाव को आये वृद्ध के पुत्र महमूद पर भी हत्यारा हमलावर हो गया जिससे मृतका का पुत्र भी गंभीर घायल हो गया ।
हल्ला गुहार सुनकर स्थानीय निवासियों ने हत्यारे को पकडकर जमकर पिटाई की और सूचना पर लेट लतीफ पहुंची पुलिस वृद्ध को तो नही बचा सकी परन्तु हत्यारे को पकड कर अस्पताल मे भर्ती कराया हैं।
स्थानीय लोगो ने बताया कि जब झगडा हो रहा था तभी गभडिया पुलिस चैकी को फोन से बताया गया था मगर पुलिस के देर से पहुचने पर हत्यारे ने वृद्ध मोमिना की जान ले ली । खबर लिखे जाने तक मृतका का पोस्टमार्टम नही हुआ था ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यातायात व्यवस्था रामभरोसे ,जाम से चलना मुश्किल

Posted on 18 May 2012 by admin

बीते दिनों नगर की यातायात व्यवस्था में धीरे धीरे कुछ सुधार हो रहा था कि पुलिस अधीक्षक ने टी०एस०आई० को थाने का चार्ज सौप दिया और जिले की यातायात व्यवस्था को एक बार फिर पंगु बना दिया ।
गौरतलब हो कि जनपद का नगर मुख्यालय पूरी तरह यातायात अराजकता में डूबा है नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के आगमन के पश्चात यातायात उपनिरिक्षक डी०के०सिंह मय स्टाफ के सक्रिय हुए तो कुछ राहत आम जनता को मिली ,जिसमे नगर की महिलाओं छात्राओं और मरीजो में पुलिस अधीक्षक की छवि ९० के दशक वाली किरन वेदी की बनने लगी और घर घर अलंकृता सिंह की तेजी का बखान होने लगा वही मीडिया, अधिवक्ता और सभ्र्रान्तजनो मे ट्रैफिक पुलिस की सराहना भी होने लगी थी ।
मगर एकाएक न जाने ऐसा क्या हुआ कि मैडम ने यातायात निरीक्षक दिलीप सिंह को आनन फानन मे दोस्तपुर का थानेदार बना दिया और आम जनता को इस गर्मी के मौसम में यातायात से जूझने के लिए छोड दिया न तो किसी दरोगा की तैनाती न ही स्वयं इस व्यवस्था की मानीटरिंग की जा रही है ।
वही डग्गामार बिना परमिट के विक्रम आटो वाले भीड भरे बाजारो मे घुसकर सवारिंयां भर रहे है वही तथा कथित नो इंट्री में भीड भरी सडको पर खडे ट्रक पिकप और टैक्टर ट्रालियों से पूरे दिन जाम की स्थिती बनी रहती है ।पूरे चैक क्षेत्र से शाहगंज चैराहे तक बांधमंडी, बस स्टैण्ड, डी०एम०तिराहा, ओवर ब्रिज, दरियापुर चैराहा, नार्मल चैराहा, डाकखाना चैराहा, डग्गामारो का पुन कब्जा हो गया जिससे स्थितिएक बार फिर भयावह होती जा रही है ।
जबकि पुलिस अधीक्षक के पास एक ट्रेंड और मेहनती दरोगा यशवंत सिंह भी मौजूद है जो पहले भी यातायात व्यवस्था संभाल चुके है उसे चैकी पर तैनाती दी गई है उसे भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत तैनात किया जा सकता था मगर न जाने कौन नगर यातायात को बिगाडने पर तुला है जाहिर है कि वाहन स्वामियों को यातायात सुव्यवस्था अच्छी न लगी हो और उन लोगो का नाजायज प्रभाव हो जिसने यातायात महकमे को दरोगा विहीन कर दिया और नगर को जाम मे ढकेल दिया ।
जनता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नगर के यातायात के लिए एक तेज तर्रार टी०एस०आई० उपलब्ध कराया जाये और बडे वाहनो का प्रवेश ८ बजे प्रात से रात्रि ८ बजे तक प्रतिबंधित किया जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर कार्यालय क्षेत्रवासियों ने दी विधायक को बधाई

Posted on 18 May 2012 by admin

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने विधायक अरुण वर्मा को क्षेत्रवासियो ने १६ घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश कराने के लिए बधाई दी है और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है ।
रामबरन महाविद्यालय विभारपुर जयसिंहपुर के प्रबन्धक अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में बोलते हुए प्रबन्धक श्री सिंह ने कहा कि १६ घन्टे विद्युत आपूर्ति से जहां किसानो की सूख रही फसले फिर से हरी भरी हो जायेंगी वही क्षेत्र में बन्दी की ओर अग्रसर कल कारखाने व लघु उघोग धन्धे एक बार फिर चल पडेगें ।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से प्रशासक संजय सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अजय तिवारी, पुतला बेगम, अरविन्द मिश्र, कविता सिंह सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in