Archive | राज्य

मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु निकायवार प्रभारी अधिकारी तैनात

Posted on 29 May 2012 by admin

शुल्क चालान द्वारा निर्धारित लेखा शीर्षक में जमा करायें

जिलाधिकारी अजय चैहान ने नागर निकाय निर्वाचन हेतु मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु निकायवार प्रभारी तथा अपर प्रभारी अधिकारी तैनात कर दिये हैं। जनपद में नामांकन 31 मई से प्रारम्भ होना है। नामांकन के साथ प्रत्याशियों द्वारा मतदाता सूची की नकल/ उद्वहरण भी लगाया जायेगा। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नकल जारी करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि इसके लिए इक्कीस रूपये का चालान प्रति व्यक्ति की दर से लेखा शीर्षक  ‘‘ 0070-अन्य प्रशासनिक सेवायें-02-चुनाव-101 चुनाव फार्मो और दस्तावेज की बिक्री से आगम-0201-निर्वाचक नामावलियों की बिक्री से प्राप्तियां ‘‘ में जमा किया गया हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जनपद की समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतो की मतदाता सूचियों के सैटों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किये जायेगें एवं नगर निगम आगरा की मतदाता सूची के सैटों पर सम्बन्धित अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित सहायक/उप नगर आयुक्त संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करेंगें। उक्त दोनों सेटों को सुरक्षित रखा जायेगा। एवं निर्वाचन समाप्त होने पर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) में उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु निकायों के लिए सम्बन्धित एस0डी0एम0 को प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को अपर प्रभारी बनाया गया है। नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 30 हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को प्रभारी तथा सहायक नगर आयुक्त कासिम रजा को अपर प्रभारी, वार्ड संख्या 31 से 60 हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय व उप नगर आयुक्त गोपी कृष्णा श्रीवास्तव , वार्ड संख्या 61 से 90 हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ व उप नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार को नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को मतदाता सूची की कार्य प्रतियां तैयार कराना, मतदान पार्टी को उपलब्ध कराना एवं डाक मत पत्रों को जारी कराना, जनता/प्रत्याशियों की मांग पर नकल/उद्वरण उपलब्ध कराने का दायित्व दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शान्ति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा 144 लागू

Posted on 29 May 2012 by admin

जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार शुक्ला ने नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन 2012 हेतु अधिसूचना 25मई 2012 को जारी कर दी है और जनपद में नगर पालिका परिषदध्नगर पंचायत के अध्यक्षध्सदस्य पदों हेतु मतदान दिनांक 27 जून 2012 को तथा मतगणना दिनांक 7जुलाई 2012 को होगी। उन्होने कहा है कि इस अवसर असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी करने तथा शांति भंग करने की पूरी सम्भावना हैए इसलिये जनपद में पूर्ण शान्ति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद की सीमा के अन्तर्गत आज दिनांक 26 मई 2012 से 12जुलाई 2012 तक तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू की जाती है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि धारा 144 लागू होने के दौरान कोई भी व्यक्ति बन्दूकए पिस्तौलए रिवाल्वर तथा रायफल आदि एवं नुकीले शस्त्र जैसे बल्लमए भालाए तलवारए छूरीए बरछीए गुप्ती और लाठी डण्डा आदि लेकर नहीं चलेंगे तथा किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच से अधिक लोग जमा नहीं होंगे। श्री शुक्ला ने कहा है कि चुनाव के दौरान किसी क्षेत्रमें प्रत्याशियों द्वारा बिना सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी की अनुमति के वाहनए जुलूसए सभा आदि का आयोजन न करें तथा चुनाव के दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बैनरए पोस्टरए पम्पलेट नहीं लगायेंगे और नामांकन पत्र दाखिल करते समयए नाम वापस लेते समय तथा चुनाव चिन्ह आबंटन के समय कोई भी प्रत्याशी जुलूस लेकन निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए किसी की व्यक्तिगत भूमिए आवासए अहाते आदि पर बिना अनुमति झण्डाए एवं झण्डिया नहीं लगायेंगे और किसी भी व्यक्तिगत परिसरध्सार्वजनिक परिसर आदि पर वाल राइटिंग नहीं करायेंगे तथा कटआउटए होर्डिंग्स तथा बैनर आदि नहीं लगायेगें। उन्होने कहा है कि निर्वाचन लड़ने वाले समस्त प्रत्याशी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता आदि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेश आचार संहिता के निर्देशों का पालन कड़ाई से करें अन्यथा धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उन्नाव के गेहूं क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई

Posted on 28 May 2012 by admin

जिलाधिकारी हटाई गईं, चार वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तथा चार निलम्बित
सरकार किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गेहूं खरीद एवं भण्डारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता के लिए निचले स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी कतई बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर उनके भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में गत दिवस जनपद उन्नाव के विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों पर मुख्यमंत्री द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान खामी पाए जाने पर उन्नाव के जिलाधिकारी अनामिका सिंह को उनके पद से हटा दिया गया और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इसके अलावा खाद्य एवं रसद आयुक्त अर्चना अग्रवाल, पी0सी0एफ0 की एम0डी0 संध्या तिवारी, आवश्यक वस्तु निगम के एम0डी0 एस0के0 ओझा व कर्मचारी कल्याण निगम के अधिशाषी निदेशक विजय बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि कार्य एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य भण्डारागार निगम के एम0डी0 ओंकार यादव, सम्भागीय विपणन अधिकारी उन्नाव सदानन्द कुमार द्विवेदी, गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी न्योतनी आमोद जैन व गोदाम प्रभारी दही चैकी संजय तिवारी को निलम्बित भी कर दिया गया है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गत 25 मई, 2012 को जनपद उन्नाव के विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों व राज्य भण्डारागार निगम, न्योतनी एवं अन्य गेहूँ क्रय करने वाली एजेन्सियों के गोदामों का औचक निरीक्षण के बाद पाई गई कमियों के सम्बन्ध में जिम्मेदार बड़े अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आचार संहिता का पालन कड़ाई से करायें-जिलाधिकारी ए0के0शुक्ला

Posted on 28 May 2012 by admin

नगर निकाय चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव सम्बन्धी कार्यों में तेजी आ गई है। शनिवार को जिलाधिकारीने सभी निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार में आयोजित बैठक में बोलते हुए जिलाधिकारी अजय कुमारशुक्ला ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी सार्वजनिक स्थल पर किसी भी प्रकार के झण्डा, बैनर पोस्टर आदि नहीं लगाएगा। इसके अलावा बिना अनुमति के लाउडस्पीकर, वाहन आदि का प्रयोग भी नहीं करेगा। इससे इतर रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा करने के लिए भी प्रतयाशियों को पूर्व में ही अनुमति लेनी होगी। उपरोक्त सभी कार्यों के लिए सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी अनुमति प्रदान करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, ने कहा कि मतपत्र, मतपेटी, वाहन, प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम आदि के प्रभारी बनाये जा चुके हैं। नगर पालिका परिषदों के क्षेत्र अन्तर्गत पहले से ही होर्डिंग और बैनर लगे हुए हैं उन्हें उतरवा दिया जाये। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश शंकर ने कहा कि सभी लोग भयमुक्त होकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करें। जिले में पर्याप्त पुलिस बल किसी भी स्थिति से निपटने की बात भी उन्होने कही। बैठक में सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ सिंह के अलावा बड़ी संख्या में निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेवायोजन कार्यालय रोजगार दिलाने के नाम पर धन उगाही

Posted on 28 May 2012 by admin

शनिवार को लगभग 2दर्जन से अधिक बेरोजगार युवक कलेक्ट्रेट पहुंचे उन्होने आरोप लगाया कि रोजगार मेला में शामिल किए जाने के नाम पर सेवायोजन कार्यालय में धन उगाही की जा रही है। बेरोजगार युवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट बद्री नाथ सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा कि निजी कम्पनियां अपनी श्रम सम्बन्धी जरूरत को पूरा करने के लिए समय-समय पर रोजगार मेला काआयोजन करती हैं। इस प्रकार के मेले जिला सेवायोजन कार्यालय में लगाए जाते हैं इस बार 28मई को रोजगार मेला का आयोजन एक वाहन निर्माता कम्पनी कर रही है। इस रोजगार मेला में रोजगार पाने के इच्छुक बेरोजगारों के आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय में जमा किये जा रहे हैं। शनिवार को सेवायोजन कार्यालय पहुंचे बेरोजगारों ने आरोप लगाया कि उनसे आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध कराने के बदले 100रूपये प्रति व्यक्ति की वसूली की जा रही है। मोहम्मद तालिब, इमरान सागरी, इन्द्रपाल सिंह, अखिलेश कुमार, कादिर अली, असद खाँ और अभय प्रताप ने आरोप लगाया कि रूपये लेने वालों में कार्यालय के लिपिक भी शामिल हैं। बेरोजगारों न सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की कि उनको रोजगार सम्बन्धी आवेदन पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए। इसे लेकर जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश कुमार अवस्थी ने कहा कि आवेदन पत्रों का वितरण निशुल्क किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सर्वधर्म सम्भाव सम्मेलन में धर्म गुरुओं का हुआ सम्मान

Posted on 28 May 2012 by admin

ऽ    परणोपरान्त विभिन्न क्षेत्रों में किए गये  महान कार्यो के लिए महापुरुषों का भी हुआ विधिवत चुनाव
ऽ     विभिन्न क्षेत्रों में किए गये कार्यो के लिए हुआ नागरिक अभिनन्दन

photo-nसोना संदेष मीडिया मंच की ओर से सर्वधर्म सम्भाव सम्मेलन आयोजित  किया गया। जिसमंे विभिन्न धर्म सम्प्रदाय के गुरुओं के साथ की जनपद के महापुरुषों के मरणोपरान्त भी सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि सोना संदेष मीडिया मंच कई वर्षों से समाचार जगत में किए गये कार्यों के लिए, समाज में अद्वितीय कार्यों के लिए महापुरुषों का सम्मान करती चली आ रही है। उसी परिप्रेक्ष्य में आज मो0 ष्षकील अहमद, ष्षब्बीर अहमद, स्वामी निर्मलदास,सरदार कुलदीप सिंह, बाबा नाग गिरदास जी को ष्षाल व माला पहना कर सम्मानित किया। मरणोपरान्त षिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य के लिए स्व0 पं0 राम किषोर त्रिपाठी, राजनीति एवं समाज में अद्वितीय योग दान के लिए स्व0 त्रिभुवन नाथ सण्डा, साहित्य क्षेत्र में स्व0 जगपति सिंह एवं संगीत व कला तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका के लिए स्व0 महेन्द्र प्रताप ष्षाही को , उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया। स्व0 त्रिभुवन नाथ सण्डा के पुत्र अनूप सण्डा जो सुलतानपुर के विधायक हैं के न आने पर उनका सम्मान डा0 वी0सी0 मिश्रा वैद्य को सौंपा गया। तत्पष्चात षिक्षा के क्षेत्र में विमल श्रीवास्तव प्राचार्य महात्मा गाॅधी डिग्री कालेज कूरेभार को बाबू षिवषरण लाल श्रीवास्तव, समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सरिता मिश्रा को किरन मिश्रा तथा न्यायिक कार्यों में प्रतिबद्धता के लिए राम केवल दुबे का राजेष द्विवेदी अधिवक्ता ने षाल ओढ़ा कर नागरिक अभिनन्दन किया। सम्मेलन को डा0 अरविन्द चतुर्वेदी, डा0 मन्नान, डा0 डी एस मिश्रा, हरिष्चन्द्र श्रीवास्तव आदि लोगों  ने अपने विचार व्यक्त किए।  सभी वक्ताओं ने  एक ही बात कही कि सभी इन्सानों का लहू एक है ,सभी एक ही बनाए बन्दे ह,ैं सभी को सभी के धर्मो का आदर करना चाहिए, सभी को यही पैगाम भी देना चाहिए।  कार्य का संचालन संत तुलसी दास डिग्री कालेज के प्रवक्ता डा0 ओंकार नाथ द्विवेदी ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से राम नाथ मिश्र, सलीम अहमद, अब्दुल मन्नान, श्री नारायण लाल, श्रीष, ओम प्रकाष पांडेय, उषा श्रीवास्तव, जयंत त्रिपाठी, आनंद कृष्ण जायसवाल, आनन्द जी कुॅवर,  डा0 अवधेष षुक्ला, जितेन्द्र श्रीवास्तव, निसार अहमद,द्वारिका दुवे, अनिल द्विवेदी, षिव सागर तथा राधेष्याम तिवारी आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में सोना संदेष के सॅपादक अजय मिुश्रा व सह संपादक किरन मिश्रा को विषेष योग दान रहा। अन्त में मीडिया मंच के संस्थापक डा0 वी0सी0 मिश्रा वैद्य ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर निकाय के चुनाओं की घोषणा होते ही सियासी पारा चढ़ा

Posted on 28 May 2012 by admin

ऽ    अध्यक्ष व सभासद पद प्रत्याषियों ने मतदाताओं से जन सम्पर्क किया तेज
ऽ    , सपा व बसपा के मैदान में आने की घोषणा से चुनाव रोचक होने के आसार
ऽ    पार्टी वुनाव चिन्ह कि बिना नेताओं को चुनाव लड़ने की दोनों पार्टियों ने दी हरी झण्डी

नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम के अध्यक्ष एवं सभासद पद के निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग द्वारा आदर्ष आचार संहिता जारी करने से अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याषियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाना षुरू कर दिया है। प्रत्याषी नगर के मोहल्ले-मोहल्ले जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए विनती कर रहे हैं। जनपद में नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए आगामी 01 जलाई को मतदान की तिथि नियत की गई है। सम्भावित प्रत्याषी जहाॅ  दिन रात एक कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं वहीं मतदाता भी अपने पत्ते नहीं खोलने के मूड में है। जिसके चलते  प्रत्याषियों की धड़कने बढ़ी हुईं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पार्टियाॅ अध्यक्ष एवं सभासद पद के उम्मीद्ववारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करेगी वहीं बसपा एवं सपा द्वारा चुनाव चिन्ह प्रत्याषियों के लिए आवंटित न करने की जानकारी मिली है।  ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। सम्भावित प्रत्याषियों ने मतदाताओं से जन सम्पर्क तेज कर दिया हैं प्रदेष में सत्ता रुढ़ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने भी पार्टी नेताओं को बिना पार्टी चुनाव चिन्ह के ही मैदान में उतरने के लिए हरी झण्डी दे देने से चुनावों के रोचक हो जाने के पूरे-पूरे आसार हो गये हैं। कांग्रेस व भाजपा ने तो पूर्व में ही पार्टी चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याषी उतारने की घोषणा की थी। अध्यक्ष पद के सम्भावित उम्मीद्ववारों ने पोस्टर व होर्डिंग्स से जहाॅ पूरा नगर पाट दिया है। वहीं सभासद पद के सम्भावित उम्मीद्ववार भी पीछे नहीं हैं। इस बार चुनाव रोचक होने के पूरे-पूरे आसार हैं। नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड हैं, प्रत्येक वार्ड में दर्जन भर से कम प्रत्याषी भाग्य  नहीं आजमा रहे हैं। केसी- किसी वार्ड में तो तीस-पैंतीस प्रत्याषियों ने अपनी जोर आजमाइस ष्षुरु कर दिया है। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए लगभग सभी ने नगर के सरकारी खम्भों, भवनों व पेड़ों पर अपनी होर्डिंग्स व बैनर टाॅग रखे हैं। इसी तरह जनपद की तीन नगर प्रचायतें कोइरीपुर, दोस्तपुर व कादीपुर में भी र्पत्याषियों ने कमर कस ली है और प्रचार अभियान की षुरुआत कर दी है। कुल मिलाकर जनपद में चुनाव के रोचक होने के आसार हैं।  जबकि  मतदाताओं ने चुप्पी साध रखी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने किया उन्नाव में गेहूं खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Posted on 27 May 2012 by admin

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री

cm-photo-25-may-2012उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद उन्नाव के विभिन्न गेंहू क्रेन्द्रों व भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण के बाद कहा कि दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के कई केन्द्रों पर कुछ कमियां पाई गई हैं, इसके लिए जिम्मेदार बड़े अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दही चैकी औद्योगिक क्षेत्र में लोनी ड्रेन में उसके पास बने काॅमन इफ्ल्यूएन्ट ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को भी देखा तथा नवाबगंज पक्षी विहार में वन विभाग के डाक बंगले में विभिन्न लोगों से मुलाकात की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अपने औचक भ्रमण के दौरान जगह-जगह रूक कर मुख्यमंत्री हर आम और खास लोगों से मिले। रास्ते में उन्हें कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताईं, जिनकों उन्होंने गम्भीरता से सुना। श्री यादव ने समाज सेवियों व कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परक योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में अपना भरपूर योगदान करें। उन्नाव जनपद में मुख्यमंत्री से जो भी मिला उसकी हर सम्भव मदद करने का उन्होंने आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने आज सबसे पहले हसनगंज ब्लाक के अन्तर्गत न्यौतनी में स्थापित एस0एफ0सी0 के गेंहू खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाये गये। इलेक्ट्रानिक कांटा खराब पाया गया। उन्होंने मार्केटिंग विभाग के केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सफीपुर तहसील के बांगरमऊ मण्डी में पी0सी0एफ0 के क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां इलेक्ट्रानिक कांटा नहीं लगा था।
इसके बाद यहीं पर वह राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केन्द्र पर गये, जहां इलेक्ट्रानिक कांटा व बैनर लगा था व तौल भी हो रही थी। इसके बाद यहीं पर वह विपणन शाखा के गेंहू क्रय पर गये, जहां पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे और तौल भी हो रही थी।
मुख्यमंत्री ने एफ0सी0आई0 के गोदाम का भी औचक निरीक्षण किया, जहां पर गेंहू भण्डारण की समस्या पायी गयी। कई लोगों ने यहां पर अपनी शिकायतें भी की। उन्होंने एफ0सी0आई0 के अधिकारियों व वहां पर खड़े ट्रक चालकों से भी पूछताछ की। एफ0सी0आई0 गोदाम से निकलते ही मुख्यमंत्री का काफिला औद्योगिक क्षेत्र गया जहां उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कचरे/गंदगी का ट्रीटमेन्ट करने वाले प्लान्ट सी0ई0टी0पी0 कामन इफ्ल्यूएन्ट ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को देखा और वहां पर कार्यरत कुछ कर्मियों से वार्ता भी की।
मुख्यमंत्री इसके बाद नवाबगंज पक्षी विहार स्थित वन विभाग के डाक बंगले में पहुंचे और वहां पर कुछ देर रुक कर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों से मिले। वहां पर कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं भी बतायीं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी श्रीमती अनामिका सिंह को निर्देश दिये कि हर किसी की समस्या का त्वरित निदान किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता हेतु वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते है-डी0एम0

Posted on 27 May 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि बेरोजगारी भत्ता के आवेदकों की सुविधा के लिए वेबसाइट का पता सेवा योजन कार्यालय में विभिन्न स्थानों पर लगवायें जहां से बेरोजगार अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउन लोड कर सकते है। उन्होंने महत्वपूर्ण सूचनाओं के फ्लेक्स बोर्ड भी लगवाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता हेतु प्रकोष्ठ का गठन करें। सहायता प्रकोष्ठ में अधिकारी व कर्मचारियों को नामित करें। आवेदन प्राप्त करने हेतु पुरूषों तथा महिलाओं आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु पृथक-कार्मिक तैनात करें। उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार सत्यापन कराने के भी निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में बेरोजगारी भत्ता नियमावली के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अनुश्रवण समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत 30 वर्ष से अधिक आयु के उन बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देना है जो इस नियमावली में दी गई अर्हता की शर्तो से आच्छादिंत हंै। बेरोजगारी भत्ते की धनराशि एक हजार रूपये प्रतिमाह होगी।
सहायक निदेेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि आन लाइन आवेदन प्राप्त होने के उपरान्त अभ्यर्थी  को एक सप्ताह उपरान्त मूल प्रमाण पत्रों के मिलान हेतु कार्यालय में बुलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता के सम्बन्ध में आवेदक कार्यालय में आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी के लिए आ रहे है। आवेदक वेबसाइट  www.updte.org से आवेदन पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। योजना के कार्यान्वयन का अनुश्रवण  जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट, लीड बैंक अधिकारी तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित दो अन्य अधिकारी सम्मिलित होगें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार तथा अग्रणी लीड प्रबन्धक  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने के लिए ज्ञापन सौंपे

Posted on 25 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह और यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के पुतले फंूके और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने के लिए ज्ञापन सौंपे। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि संप्रग सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में बार-बार दी जा रही वृद्धि से आमजनता त्रस्त हो गई है। पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ भी उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की मूल्य वृद्धि कर केन्द्र सरकार ने देश की मध्यम वर्गीय जनता के साथ क्रूरतम मजाक किया है।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा-बसपा की बैशाखियों पर चल रही केन्द्र की यूपीए सरकार जनता को महंगाई को तोहफा देती रही है। अब पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोती कर आम जनता के पेट पर एक ओर लात मारी है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह (सदस्य विधान परिषद), प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नगर संयोजक मनोहर सिंह, डा0 दिनेश शर्मा, जयपाल ंिसह, राजेश कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मेरठ व नोयडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सड़कों पर निकलकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किए और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इसी तरह फैजाबाद में लल्लू सिंह, श्रावस्ती में अवध क्षेत्र के संयोजक शेष नारायण मिश्र, गोण्डा में पियुष मिश्र व सत्यदेव ंिसह, बहराइच में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, हरदोई में राजीव रंजन मिश्र, लखीमपुर में अजय मिश्र टेनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह व केन्द्र सरकार के पुतले फूंके तथा पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि मथुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेलगाड़ी में बैठकर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।शाहजहांपुर,गाजियाबाद,महानगर/जिला,प्रबुद्धनगर,बागपत, रामपुर, मुरादाबाद जिला/महानगर, भीमनगर, जेपी नगर, बिजनौर, सहारनपुर महानगर, मुजफ्फरनगर, पंचशील नगर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, बरेली, शांहजहांपुर,वाराणसी महानगर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, सोनभ्रद, मिर्जापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, कौशाम्बी सहित कई अन्य जिलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in