तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने के लिए ज्ञापन सौंपे

Posted on 25 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह और यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के पुतले फंूके और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने के लिए ज्ञापन सौंपे। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि संप्रग सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में बार-बार दी जा रही वृद्धि से आमजनता त्रस्त हो गई है। पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ भी उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की मूल्य वृद्धि कर केन्द्र सरकार ने देश की मध्यम वर्गीय जनता के साथ क्रूरतम मजाक किया है।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा-बसपा की बैशाखियों पर चल रही केन्द्र की यूपीए सरकार जनता को महंगाई को तोहफा देती रही है। अब पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोती कर आम जनता के पेट पर एक ओर लात मारी है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह (सदस्य विधान परिषद), प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नगर संयोजक मनोहर सिंह, डा0 दिनेश शर्मा, जयपाल ंिसह, राजेश कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मेरठ व नोयडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सड़कों पर निकलकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किए और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इसी तरह फैजाबाद में लल्लू सिंह, श्रावस्ती में अवध क्षेत्र के संयोजक शेष नारायण मिश्र, गोण्डा में पियुष मिश्र व सत्यदेव ंिसह, बहराइच में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, हरदोई में राजीव रंजन मिश्र, लखीमपुर में अजय मिश्र टेनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह व केन्द्र सरकार के पुतले फूंके तथा पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि मथुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेलगाड़ी में बैठकर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।शाहजहांपुर,गाजियाबाद,महानगर/जिला,प्रबुद्धनगर,बागपत, रामपुर, मुरादाबाद जिला/महानगर, भीमनगर, जेपी नगर, बिजनौर, सहारनपुर महानगर, मुजफ्फरनगर, पंचशील नगर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, बरेली, शांहजहांपुर,वाराणसी महानगर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, सोनभ्रद, मिर्जापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, कौशाम्बी सहित कई अन्य जिलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in