Archive | राज्य

स्वतः रोजगार हेतु ऋण सुविधा

Posted on 11 July 2012 by admin

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित स्वतः रोजगार

योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को स्वतः रोजगार हेतु ऋण सुविधा प्रदान की जाती है।
नगरीय क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए जिनकी वार्षिक आय 25546 रूपये वार्षिक से कम है को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (निवास स्थान का पूरा पता म0न0 सहित) , निर्वाचन आई कार्ड,फोटोयुक्त परिचय पत्र आदि प्रपत्र अवश्य संलग्न करें।
उपरोक्त प्रपत्रों की फोटोप्रतियां संलग्न करते हुए अपना आवेदन पत्र 25 जुलाई 2012 तक कार्यालय जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनु0 जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कमरा नं0 35 तृतीय तल विकास भवन संजय प्लेस आगरा, कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु निगम कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कौशल वृद्वि योजना में कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Posted on 11 July 2012 by admin

जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने बताया है कि कौशलवृद्वि योजनान्तर्गत कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले युवक/युवतियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष की होगी तथा प्रशिक्षार्थियों को वृत्तिका भी प्रदत्त की जायेगी।
आवेदक अपने आवेदन कार्यालय उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कमरा नं0 35 तृतीय तल विकास भवन संजय प्लेस आगरा, कार्यालय में 14-8-12 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं, आवेदन पत्र के साथ निम्न प्रपत्रों की प्रतियां लगाना अनिवार्य हंै शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जनपद का निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/निर्वाचन आई कार्ड । अधिक जानकारी हेतु निगम कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में विकास कार्य- औद्योगिक विकास आयुक्त ने दिये त्वरित कार्यान्वयन के निर्देश

Posted on 11 July 2012 by admin

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में आगरा में विकास कार्यो के त्वरित क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये ।
बैठक में आगरा में साफ्ट वेयर टैक्नोलाजी पार्क बनाये जाने पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण ने बताया कि इस कार्य हेतु पांच एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव ने इस भूमि पर एक्सप्रैशन आफ इन्टरेस्ट आमंत्रित कर शीघ्र ही अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
उन्होंने लैदर पार्क के अवशेष कार्यो को तत्परता से पूर्ण करते हुए यूनिटों को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिये। लैदर पार्क में 400 के0बी0 विद्युत उप केन्द्र की स्थापना हेतु लैदर पार्क की भूमि में से पांच एकड भूमि विद्युत विभाग को आवंटित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। बाह-फतेहाबाद रोड पर 765 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण हेतु भूमि आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। ललितपुर तापीय परियोजना की विद्युत निकासी के लिए आगरा क्षेत्र  में 765 के.वी. उपकेन्द्र बनाया जाना है। प्रस्तावित बंजर भूमि का विद्युत विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा 12 जुलाई को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिये। भूमि उपयुक्त पाई जाने की स्थिति में यह भूमि उ0प्र0 पारेषण निगम को आवंटित किये जाने की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
बैठक में शिल्पग्राम को नये स्वरूप में विकसित किये जाने एवं उस पर मल्टी लेबिल पार्किंग विकसित किये जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी दक्ष संस्था से राय लेकर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
उन्होंने आगरा इनर रिंग रोड़ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में इनर रिंग रोड हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रगति से अवगत कराया गया। इस योजना के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाईयों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देश दिये कि इस परियोजना को लागू किये जाने के सम्बन्ध में समस्त वित्तीय पोषण माड़ल विकल्प के रूप में तैयार कर लिये जाये ताकि उच्च स्तरीय बैठक में इस पर चर्चा के उपरान्त अन्तिम निर्णय लिया जा सके।
बैठक में मण्डलायुक्त मनजीत सिंह, जिलाधिकारी अजय चैहान, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा सचिव, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक तथा दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक ओ.पी.जैन आदि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताज महल के 500 मी0 परिधि में सोलर परियोजना

Posted on 11 July 2012 by admin

ताज नगरी में ढ़ाई एकड़ में ऊर्जा पार्क स्थापना पर विचार विमर्श
शाहजंहा पार्क में कार्यो में तत्परता लाने हेतु अभियंता को चेतावनी
जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये हैं कि ताज महल की 500 मी0 की परिधि में सौर उर्जा/सोलर लाइट आपूर्ति हेतु सर्वे कर गाइड लाइन के अनुसार अबिलम्व डी.पी.आर. तैयार करें । इस सोलर परियोजना का क्रियान्वयन आगरा हैरिटेज फण्ड से किये जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस फण्ड से सिकन्दरा स्मारक के समीप स्थल सौन्दर्यीकरण हेतु 43 लाख रूपये की लागत से कराये गये कार्यो का लोक निर्माण विभाग तथा आगरा विकास प्राधिकरण के अभियंताओं की संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आगरा हैरिटेज फण्ड से प्रस्तावित कार्यो पर विचार विमर्श किया गया। पर्यटन संस्थाओं द्वारा ताजमहल के टिकट के साथ सभी पर्यटकों को सूचनाओं का ब्रोशर दिये जाने के सुझाव पर सहमति प्रकट की गई। अभी तक यह ब्रोशर केवल विदेशी पर्यटकों को ही दिया जाता है।
जिलाधिकारी ने ताज महल के आस पास क्षेत्रों में सफाई हेतु 14 लाख रूपये की क्रय की गई मशीनों के रखरखाव हेतु भी निर्देश दिये। पर्यटक स्थलों पर टूरिस्ट ब्रोशर्स व कलैण्डर्स प्रकाशन हेतु आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
परियोजना अधिकारी नेडा अतुल जैन ने बताया कि वर्तमान में ताजखेमा, शिल्पग्राम, ताज नेचर वाक में सोलर लाइट हेतु परियोजना बनाई गई है। जिलाधिकारी ने 500 मीटर परिधि के क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ताजनगरी पार्क में ढाई एकड़ क्षेत्र में राज्य स्तरीय ऊर्जा पार्क बनाये जाने की योजना प्रस्तावित है।
बैठक में पर्यटन विभाग की पेंइग गेस्ट हाउस योजना में चार प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में शाहजंहा पार्क तथा ताज नेचर वाक में विकास कार्यो पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने शाहजंहा पार्क में विकास कार्यो की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता आर.पी.सिंह को कार्यो में तत्परता लाने हेतु सचेत किया। उन्होंने शाहजंहा पार्क में 9 करोड़ रूपये की लागत से कराये जा रहे कार्यो की ड्राईंग/डी.पी.आर. प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये।
बैठक में पथकर सलाहकार समिति की गत बैठक में लिए गये निर्णयों की अनुपालन आख्या पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति की आगामी बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तावित कार्यो पर विचार विमर्श किया गया और अन्य विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार कर पथकर की आगामी बैठक में प्रस्तावित कार्यो की सूची तैयार की गई।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा सचिव, उप निदेशक पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इन्टैक के प्रतिनिधि आर.पी. सिंह तथा अध्यक्ष होटल एसो0 राकेश चैहान आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानो को संक्रामक रोगो की रिपोर्ट भेजना अनिवार्य

Posted on 09 July 2012 by admin

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजू शर्मा ने बताया है कि भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित आई0डी0एस0पी0 कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं (नर्सिंग होम, पैथोलोजी लैब, क्लीनिक आदि) से संक्रामक रोगों की साप्ताहिक रिपोर्ट सम्बन्धित प्रारूप पर भेजी जानी है। समस्त प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों को सूचित किया है कि सम्बन्धित रिपोर्ट  Indian Medical Council Act 1956 (professonal conduct and ethics) Regulation 2002  के अन्तर्गत निर्धारित फार्म पी0एवं एल0 पर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रत्येक सोमवार को (Email ID-idspagra@gmail.com) सी0एम0ओ0 कार्यालय भेजें। उपरोक्त फार्म एन0आई0सी0 की वेब साइट (www.agra.nic.in) एवं आई0डी0एस0पी0 वेब साइट (www.idsp.nic.in)  पर उपलब्ध हैं। पूर्व में सभी चिकित्सा संस्थानों को फार्म पी0 एवं एल0 भेजे जा चुके है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटन विभाग द्वारा पेंइग गेस्ट हाउस एवं बेड एण्ड बे्रकफास्ट योजना में भवनों का पंजीकरण

Posted on 09 July 2012 by admin

उ0प्र0 पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में पर्यटन  स्थलों पर पर्यटकों को आरामदायक, सस्ती, सुलभ एवं घरेलू आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पेंइग गेस्ट हाउस योजना एवं बेड एण्ड बे्रक फास्ट योजना लागू की गयी है। इस योजना में भवनों के अनुमोदन हेतु ऐसे भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन में स्वयं के उपयोग हेतु न्यूनतम दो कक्ष छोडते हुये अधिकतम पांच कक्षों के अनुमोदन हेतु आवेदन किया जा सकता है। इस योजना से जहां पर्यटकों को भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं से रूवरू होने का अवसर प्राप्त होगा वही, भवन स्वामियों को भी अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध होगा। यह दोंनो योजनाएं शासन द्वारा पूर्णतया अव्यवसायिक मानी गयी है, अर्थात वाटर टैक्स, हाउस टैक्स, विद्युत आदि घरेलू दरों पर देय होंगे। इन दोनो योजनाओं में भवन स्वामी द्वारा अपने परिवार सहित निवास करना आवश्यक है।
बेड एण्ड ब्रेकफास्ट योजना में दो वर्गो मे अनुमोदन की व्यवस्था है, 1- गोल्ड श्रेणी, 2- सिल्वर श्रेणी । गोल्ड श्रेणी में आवेदन शुल्क रू0 दो हजार तथा सिल्वर श्रेणी में एक हजार रूपये है । पेंइग गेस्ट हाउस योजना में आवेदन शुल्क 50/-रूपये है जिसे चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
उप निदेशक पर्यटन ए0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि आवेदन स्वामी किसी भी कार्य दिवस में उ0प्र0 पर्यटन कार्यालय, 64, ताज रोड, आगरा (दूरभाष-052-2226431 एवं ई-मेलः-agrauptourism@gmail.com) पर सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई निकाय चुनाव जीत रहे सरताज वोटों की गिनती जारी

Posted on 07 July 2012 by admin

हरदोई निकाय चुनाव में नगर पालिका हरदोई के चुनाव आशातीत सफलता के अनुरूप सांसद नरेश अग्रवाल के अनुज पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की पत्नी के सिर पर ताज बंधने की पूरी उम्मीद उनके कार्यकर्ताओं में दिखाई पड़ रही है कमोबेश सत्तारूढ़ दल के समर्थक या उनके प्रत्याशियों के पूरे जनपद में जीत के आसार ज्यादा दिखाई पड़ रहे हैं मतगणना पानी बरसने के बावजूद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8ः30 पर शुरू हो चुकी है। प्रभारी डी0एम0/सी0डी0ओ0, एस0एस0पी0 आर0के0श्रीवास्तव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी जनपद के अन्य मतगणना स्थलों का बारी-बारी से निरीक्षण करते देखे गये अधिकारिक तौर पर जनपद आये पर्यवेक्षक शाम को 5-6 के बीच जानकारी उपलब्ध करवायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई को जरूरत है 17हजार शिक्षकों की

Posted on 07 July 2012 by admin

हरदोई जनपद में सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक 1किमी पर प्राथमिक विद्यालय एवं 3किमी पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जरूरत बताई जाती है परन्तु इस मानक के आधार पर क्या शिक्षकों की नियुक्ति शासन स्तर से पूरी की जा रही है नियमानुसार तीस बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए लेकिन यहाँ पर जो गणित लग रही है उस हिसाब से 85शिक्षकों पर एक शिक्षक की तैनाती है। नये शिक्षा सत्र में हमें 17हजार शिक्षकों की जरूरत जनपद प्रशासन शासन से कर रहा है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता स्कूल चलो अभियान को पूरा किया जा सके। धरातल पर यह व्यवस्था करना भी अब जरूरी हो गया है। शिक्षकों की कमी सामुदायिक शिक्षा के तहत अगर करवायी जाय तो पारिवारिक सर्वेक्षण खुलकर सामने आ जाता है मौजूदा व्यवस्था में 10812शिक्षक कार्यरत हैं जिनमें 17हजार 372 शिक्षकों की आवश्यकता है इनमें 2544 प्राथमिक विद्यालय, 999जूनियर हाईस्कूल मौजूदा समय में जनपद में है। इनके लिए कुल 845515 छात्र एवं छात्रायें जिनमें 448276बालक, 397239 बालिकाओं को पढ़ाने के लिए 3787 शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में 2609जू0विद्यालयों में जबकि इन सबके साथ 4416शिक्षा मित्र भी कार्य कर रहे हैं। जनपद बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी का यह कथन है शिक्षकों की कमी शासन स्तर से दूर की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहर में रिमझिम बारिश से शहर की हालत कुछ ऐसे ही रही सड़के, गाली, मोहल्ले सभी जगहो पर भरा रहा बारिश का पानी

Posted on 07 July 2012 by admin

0210410609

Comments (0)

बी.एस.पी. द्वारा उत्तर प्रदेश में मथुरा की माँठ विधानसभा सीट पर हो रहे उप-चुनाव को भी नही लड़ने का फैसला

Posted on 07 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में एक प्रकार से अराजकता का माहौल है एवं अपराधियों को जेलों से रिहा कराकर उन पर से मुकदमें भी वापस लिये जा रहे हैं तथा जन-कल्याण की अनेकों योजनाओं को भी बन्द किया जा रहा है और साथ ही साम्प्रदायिक दंगा आदि के कारण सपा शासनकाल के करीब तीन महीने के भीतर ही जनता में त्राहि-त्राहि मची है, परन्तु सपा प्रमुख श्री मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र की सरकार को छह महीने का समय देने की गुहार जनता व प्रतिपक्ष से कर रहे हैं।
और अब समाजवादी पार्टी ने अपनी पार्टी की ’’परिवारवादी’’ परम्परा को जारी रखते हुये कन्नौज की लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की पत्नी श्रीमती डिम्पल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। और नामंकन दाखिल करने के समय और उससे पहले से ही यह डंका पीटा जा रहा है कि कन्नौज क्षेत्र के ’’विकास’’ के लिये ही मुख्यमंत्री की पत्नी को मैदान में उतारा गया है। वैसे उत्तर प्रदेश की जनता को सपा के ’’विकास’’ का काफी कटू अनुभव रहा है, क्योंकि श्री मुलायम सिंह यादव ने राजनैतिक इमानदारी नही बरत कर मात्र अपने गृह जिले इटावा का ही थोड़ा-बहुत ख्याल रखा है और अपने संसदीय क्षेत्र, वह चाहे मैनपुरी हो या सम्भल, की खासकर ’’विकास’’ के मामले में हमेशा ही अनदेखी व उपेक्षा की है अर्थात उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में भी वह अपने पुराने संसदीय क्षेत्रों का समुचित ’’विकास’’ नही कर पाये हैं। और अब उनके मुख्यमंत्री पुत्र के बारे मे जनता को देखना होगा कि कन्नौज से तीन बार सांसद रहे श्री अखिलेश यादव अब अपनी पत्नी के हवाले से अपने पुराने व पिछड़े हुये संसदीय क्षेत्र का कितना विकास करते हैं?
और वैसे सभी जानते ही हैं कि ’’विकास’’ की बात तो सभी विरोधी पार्टियाँ करती हैं, परन्तु कांग्रेस व बी.जे.पी. ’’पँूजीपतियों’’ का विकास चाहती हैं जबकि सपा ’’अपने परिवार’’ की सम्पन्नता को ही विकास मान कर चलती है और यही उसकी नीति भी है, जबकि बी.एस.पी. का ’’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक उत्थान’’ का मूवमेन्ट हमेशा ही खासतौर से समाज के सबसे ज्यादा शोषित-पीडि़त व सर्वसमाज के गरीबों के लिये समर्पित रहा है।

अर्थात सपा की इस प्रकार की नीति का खासकर ’’पर्दाफाश’’ करने के उद्देश्य से तथा श्री मुलायम सिंह यादव की गुहार को मद्देनजर रखते हुये ही बी.एस.पी. ने उत्तर प्रदेश में कन्नौज लोकसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नही करने का फैसला लिया है। और फिर लोकसभा का आम चुनाव होने वक्त तक जनता के सामने इस हकीकत का सही मायनें में भी पर्दाफाश हो जायेगा कि सपा सरकार एवं उस पार्टी के मुख्यमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के ’’विकास’’ की कैसी तस्वीर देश व प्रदेश की जनता के समक्ष पेश करते हैं।
वैसे कांग्रेंस पार्टी के ’’विकास’’ की पोल नेहरू-गाँधी परिवार के परमपरागत क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के ’’अमेठी, रायबरेली और सुलतानपुर’’ में पहले ही खुल चुकी है और सपा के ’’विकास’’ को भी पहले मैनपुरी व सम्भल की जनता अच्छी तरह से देख चुकी है और अब कुछ यह तमाशा कन्नौज के लोग भी देंख लें ताकि अगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही इसका पर्दाफाश हो जाये।
इन्ही सब कारणों की वजह से ही बी.एस.पी. द्वारा उत्तर प्रदेश में मथुरा की माँठ विधानसभा सीट पर हो रहे उप-चुनाव को भी नही लड़ने का फैसला लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in