Archive | राज्य

18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करायें

Posted on 22 July 2012 by admin

डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से कटेगें
अपर जिलाधिकारी(नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने सर्व साधारण को
सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के अन्तर्गत पडने वाले सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम एवं ऐसे मतदाता जिनके नाम के सामने फोटो चस्पा नहीं है, उनकी सूची निकाल कर बूथ लेविल आफिसरों के द्वारा डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन एवं मतदाताओं से फोटो एकत्रित करने एवं उनकी फोटो खींचने का कार्य किया जा रहा है। साथ-साथ ऐसे पात्र पुरूष/महिला नागरिक जो अर्हता 1.1.2012 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नही हो सका है, उनके नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही वर्तमान में चल रही है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील है कि डुप्लीकेट मतदाताओं के भौतिक सत्यापन एवं फोटो एकत्रित करने में बूथ लेविल आफिसरों को सहयोग प्रदान करें। जिस मतदाता का नाम एक से अधिक स्थान पर मतदाता सूची में सम्मिलित है, तो वह अपना नाम एक जगह से स्वेच्छानुसार कटवा सकता है। साथ जिन मतदाताओं के नाम के सामने फोटो चस्पा नहीं है । वे कृपया बूथ लेविल आफिसर को अपने पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला योजना वर्ष 2012-13 के लिए18884 लाख रू0 का परिव्यय प्रतावित

Posted on 22 July 2012 by admin

जिला विकास योजना की संरचना ग्राम पंचायत,क्षेत्र व जिला पंचायत,नगरीय निकाय वार

जनपदकी बारहवीं पंचवर्षीय योजना तथा जिला योजना संरचना इसी माह पूर्ण करें

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया हेै कि जिला योजना समिति द्वारा जनपद की बारहवीं पंचवर्षीय योजना (2012-2017) तथा वर्ष 2012-13 की जिला विकास योजना की संरचना ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत एवं नगरीय निकायवार की जा रही है। राज्य के संसाधनों से वर्ष 2012-13 के लिए 1,88,84 लाख रूपये (एक अरब 88 करोड 84 लाख रूपये) का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि शासनादेश, विभागीय निर्देशों तथा स्थानीय आवश्यताओं को ध्यान में रखते हुए  योजना सरंचना का कार्य इसी माह पूर्ण करें।
जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में आहूत समीक्षा बैठक में विभागवार प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्री चैहान ने कहा कि पंचवर्षीय योजना का कार्य पहली वार स्थानीय स्तर पर होना है। इसलिए अगले पांच वर्षो में विकास कार्यो के माध्यम से होने वाले कार्य और उपलब्ध होने वाले लाभ का आंकलन सावधानी पूर्वक किया जाये। उन्होंने कहा कि पंचवर्षीय योजना तैयार कर योजना आयोग को प्रस्तुत की जायेगी। जहां से स्वीकृति के उपरान्त पुर्न विनियोग सम्भव नही होगा। इसलिए दिशा निर्देशों का अध्ययन कर प्रस्ताव बनाये । भारत सरकार की जिन योजनाओं में राज्यांश देय है उन योजनाओं के साथ भारत सरकार द्वारा संचालित योजना जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना आदि के साथ प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को भी सम्मिलित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि विकास योजना तैयार करने में पंचायती राज विभाग के सम्बन्धित अधिनियमों तथा शासनादेशों तथा नगर विकास विभाग अधिनियमों एवं शासनादेश में की गयी व्यवस्था को भी संज्ञान में लिया जाये। उन्होंने वचनबद्व व्यय , अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता, केन्द्र पुरोनिधानित योजनाओं के लिए राज्यांश, दीर्घकालीन कार्याे को चरणवद्व करने, प्रस्तावित विकास कार्यो का स्थल चयन आदि के सम्बन्ध मंे मार्ग दर्शन दिया।
उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित योजना की विस्तृत टिपप्णी सहित विकास योजना, सचिव ग्राम पंचायत के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर क्षेत्र पंचायत को उपलब्ध करा दें। क्षेत्र पंचायत द्वारा उसके क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों द्वारा तैयार योजनाओं को समेकित करते हुए क्षेत्र पंचायत की योजना जिला पंचायत को प्रस्तत करें। जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र पंचायतो की विकास योजनाओं को समेकित कर अग्रसारित किया जाना है। उन्होने निर्देश दिये कि जिला पंचायत की इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद तथा नगर निगम द्वारा विकास योजना तैयार कर सीधे जिला योजना समिति को सदंर्भित की जानी है।
बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी एवं सचिव जिला योजना समिति चित्रा दुबे ने संरचना के सम्बन्ध में निर्देशों की  जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, डी0एफ0ओ0 एन.के. जानू , जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी टी0सी0 पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

8720 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है

Posted on 21 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 8720 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 1799 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 440 मेगावाट, अनपरा से 830 मेगावाट, पनकी से 76 मेगावाट,.हरदुआगंज से 31 मेगावाट तथा पारीछा से 422 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 543 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 5429 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 50 मेगावाट, रोजा से 549 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 179 मेगावाट तथा लैन्को से 171 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लें- श्यौराज जीवन

Posted on 21 July 2012 by admin

सफाई कर्मचारियों का तीन माह में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाय तथा शिक्षित सफाई कर्मियों को योग्यता के अनुसार पदोन्नति भी दी जाये।
उक्त निर्देश राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यौराज जीवन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सीवर सफाई के समय मास्क उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक तीन माह के अन्तराल पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कार्य कर रहे है उन्हें नियमानुसार स्थाई करने की कार्यवाही की जाय। ऐसे सफाई कर्मचारी जिनके मकानों की स्थिति दयनीय है, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है ऐसे मकानों का सर्वे कराने के निर्देश दिये।
मा0 सदस्य ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों का स्पष्टीकरण किया जाय ताकि भविष्य में सुधारा जा सके।
मा0 सदस्य ने कहा कि सिर पर मैला ढोने की प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त होना चाहिए क्योंकि यह कुप्रथा समाज के नाम पर कलंक है। उन्होंने सफाई कर्मियों को सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति वित्त विकास निगम द्वारा लघु उद्योगों के लिए 25 से 50 हजार तक का ऋण उपलब्ध कराने, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करने के लिए नगर निगम परिसर में ही संयुक्त कैम्प लगाने के निर्देश दिये, ताकि एक ही स्थान पर समस्याओं का निस्तारण हो सके।
नगर आयुक्त डी0के0सिंह ने अतगत कराया कि सफाई कर्मचारियों के क्षेत्र में दो नये सामुदायिक केन्द्र नुनिहाई तथा लोहामण्डी में तैयार किये गये है तथा शहर में अन्य पार्को की व्यवस्था सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0सी0 वाजपेयी, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त के0 पी0 त्रिपाठी, पर्यावरण अभियन्ता राठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मंजू शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी टी0सी0 पाण्डे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक अगस्त से 8 विभागों की 22 सेवाएं आन लाइन होगी

Posted on 21 July 2012 by admin

जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र लेने हेतु कार्यालय नही आना होगा
अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लायें- जिलाधिकारी
जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में 156 जनसेवा केन्द्र स्थापित होगे

ई-गवर्नेन्स प्लान के अन्र्तगत स्टेट पोर्टल, एस0 एस0डी0जी0 एवं ई-फाम्र्स योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सत्र का जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलक्ट्रेट में शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि सूचना-प्रौधेगिकी का उपयोग करके पारदर्शी व्यवस्था के साथ नागरिकों को सरकारी सेवाएं आन लाइन उपलब्ध कराने का कार्य एक अगस्त से शुरू किया जाना है। विभागों को इसके लिए आवश्यक अवस्थापना एवं कम्प्युटर आदि उपकरण उपलब्ध कराये गये है और प्रशिक्षण  की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि अपनी कार्य संस्कृति में वदलाव लाये और भली प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त कर अधीनस्थों को भी प्रशिक्षित करायें। जन सामान्य एवं विकास के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी।
उन्होंने बताया कि नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसी भी जन सेवा केन्द्र या लोकवाणी में जाकर आवेदन कर सकेगें और निर्धारित समयावधि में उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र आदि उपलब्ध हो जायेगें। जनसेवा केन्द्र (कामन फेसिलिटी सेन्टर) या लोकवाणी केन्द्र पर आवेदन की इन्ट्री इलैक्ट्रानिक फामर्स पर आपरेटर करेगा और अग्रिम कार्यवाही के लिए इलैक्ट्रानिक विधि से सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को प्रेषित किया जायेगा। प्रत्येक सेवा के लिए अधिकृत एवं सक्षम अधिकारियों के डिजिटल सिंगनेचर से प्रमाण पत्र बनवाकर उनको स्टेट पोर्टल/ई. फाम्र्स के माध्यम से सुविधा केन्द्र पर भेजा जायेगा।
अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने ई-गवर्नेन्स योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिकारियों की जिज्ञासाओं के समाधान दिये। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल सिंगनेचर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसे पेन ड्राईव तथा स्मार्ट कार्ड दो प्रकार से जारी किया जा रहा है। इंक हस्ताक्षर की भांति ही डिजिटल सिंगनेचर की भी मान्यता है। लखनऊ से सेल्टर फार ई-गवर्नेंस के प्रतिनिधि श्री कांत चैधरी  प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 8 विभागों की 26 योजनाओं के लिए आवेदन दिये जा सकेगें। इनमें नये राशन कार्ड तथा राशन कार्ड के नवीनीकरण, राशन कार्ड संशोधन एवं राशन कार्ड सम्पर्ण हेतु आवेदन, रोजगार कार्यालय में पंजीयन एवं पंजीयन के नवीनीकरएण हेतु आवेदन, नगरीय क्षेत्र के जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदन, विकलांग व्यक्ति को ऋण, बिकलांग व्यक्ति को सयंत्रों आदि के क्रय हेतु सहायता, वृद्वावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृति हेतु आवेदन, बीमारी एवं विवाह हेतु अनुदान, उत्पीडन के खिलाफ शिकायत, कुटुम्ब रजिस्टर की प्रतिलिपि, ग्रामीण क्षेत्र के जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, खतौनी, निराश्रित महिला (विधवा) पंेंशन दहेज योजना के अन्तर्गत सहायता, दहेज उत्पीडन में महिलाओ को कानूनी सहायता, निराश्रित महिला (विधवा) की पुत्री के विवाह हेतु अनुदान, दम्पत्ति पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 35 वर्ष के कम आयु की विधवा महिलाओं के विवाह हेतु आवेदन इन सेवाओं मे सम्मिलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों ने किया ष्षपथ ग्रहण

Posted on 20 July 2012 by admin

ऽ    सुलतानपुर। पं0 राम नरेष त्रिपाठी सभागार  में उपजिलाधिकारी सदर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को दिलवायी षपथ
ऽ    पूर्व मंत्री  ओमप्रकाष सिंह व भाजपा प्रदेष महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे उपस्थित

नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा 25 सभासदों ने नगर के पं0 राम नरेष त्रिपाठी सभागार में पद व गोपनियता की ष्षपथ ली।  अपजिलधिकारी सदर डा0 एस0एन0 सिंह ने उन्हें पद व गोपनियता की ष्षपथ दिलवायी। ष्षपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाष सिंह तथा भाजपा संगठन के प्रदेष महामंत्री मीेप्द्र पाण्डेय भी मौजूद रहे। भाजपा जिला प्रभारी ऋष्किेष ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीष नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह, पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे ओम प्रकाया पाण्डेय, डा0 एम0पी0 सिंह, राम चन्दर मिश्रा,द्वारिका प्रसाद दुबे सहित जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ष्षपथ ग्रहण करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दूसरी पारी की षुरुआत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विजली कटौती से गुस्सायी भीड़ ने ट्रांसफार्मर फूॅका

Posted on 20 July 2012 by admin

बीते तीन दिनों से विजली कटौती से आक्रोषित नगर के विवके नगर निवासियों ने टान्सफारमर फूॅक दिया। फायर ब्रिगेड ने पहुॅच कर आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आक्रेाषित भीड़ ने बस स्टेषन पहुॅचकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा बुझा कर लोगों का गुस्सा ष्षान्त किया और जाम खुलवाया, जिससे आवागमन पुनः बहाल हो सका। नगर में विजली का रोस्टर बदल जाने से नगर वासियों को काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। अघाषित विजली कटौती का असर व्यवसाय व नागरिकों के दैनिक कार्याे पर पड़ रहा है। जिससे नागरिकों में भारी आक्रेाष व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त फैजाबाद व पुलिस उप महानिरीक्षक ने की समीक्षा बैठक

Posted on 20 July 2012 by admin

आयुक्त महोदय फैजाबाद मधुसूदन रायजादा व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समीक्षा बैठक जनपद के जिला स्तर अधिकारियों के साथ की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में  जिले के विकास कार्यों एवं षान्ति व्यवस्था का समीक्षा की गई। राजस्व वसूली की समीक्षा करते समय आयुक्त महोदय ने  सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देषित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ष्षत प्रतिषत वसूली करें ।  उन्होंने  तहसील दिवस में प्राप्त षिकायतों को निस्तारित करने के निर्देष दिए।  किसानों को समय से खाद- बीज उपलब्ध कराने हेतु कृ़िष अधिकारी को निर्देषित किया।  षासन की योजना में सोलह कार्यक्रमों , राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मनरेगा, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, पेय जल, सर्व षिक्षा अभियान , मघ्यान भोजन आदि कार्यक्रमों पर कार्य योजना के अनुसार कार्य करने के निर्देष दिए। माध्यमिक षिक्षा के अन्तरगत माॅडल स्कूल कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग के भवन के निर्माण कार्य का  अनुश्रवण गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देष दिए। सभी अधिकारियों को निर्देषित किया कि ष्षासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत कार्य योजना बना कर कार्य करना सुनिष्चित करें। उन्होंने अधिषाष्षी अभियन्ता विद्युत  को निर्देषित किया कि बकाया वसूली पर विषेष ध्यान दें। उन्होंने गेरोजगारी भत्ता के सम्बन्ध में जिला सेवायोजन अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ई-गवर्नेन्स योजना क्रियान्वयन हेतु 20 जुलाई को प्रशिक्षण

Posted on 20 July 2012 by admin

ई-गवर्नेन्स प्लान के अन्तर्गत स्टेट पोर्टल, एस0एस0डी0जी0 तथा ई-फाम्र्स योजना के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। योजना के सम्बन्ध में चर्चा के उपरान्त एन.आई.सी. में चार सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक दशा में प्रतिभाग करें।
अपर जिलाधिकारी(नगर) /नोडल अधिकारी अरूण प्रकाश ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि जिलाधिकारी के सम्बोधन के पश्चात, प्रातः11 बजे से 12ः30 बजे तक सभी उप जिलाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सहायक निदेशक सेवा योजन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी भाग लेगें। तत्पश्चात अपरान्ह 12ः30 बजे से 2 बजे तक सत्र में सभी तहसीलदार, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत प्रतिभाग करेंगें
उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे से 3ः30 बजे तक के सत्र में समस्त खण्ड विकास अधिकारी भाग लेंगें और अपरान्ह 3ः30 बजे से 5 बजे तक के सत्र में समस्त सहायक विकास (पंचायत) एन.आई. सी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूजल हम सब की बहुमूल्य धरोहर है-जिलाधिकारी

Posted on 20 July 2012 by admin

जल की एक एक बूंद बचाने का संकल्प लें

जिलाधिकारी अजय चोैहान ने अपील की है कि जल स्रोतो को प्रदूषित होने से बचाने के प्रयत्नों के साथ साथ पानी का संयमित उपयोग पर भी ध्यान दें। भूजल हम सब की बहुमूल्य धरोहर है इसका अपव्यय न करें। वर्षा जल संचयन कर भूजल संरक्षित करे और जल की एक एक बंूद बचाने का संकल्प ले।
उन्होनें कहा है कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है जिसके बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती है। हम अपनी जीवन प्रणाली को उचित दिशा मे विकसित करें और जल स्रोतों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करंे। विभिन्न क्षेत्रो में जल के उपयोग कम करने एवं संरक्षण  करने की ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी गतिविधियां सुझाई गई है। रोजाना के कार्यो मे- ब्रुश करते समय शेब करते समय, नहाते/कपडे धोते समय, सफाई तथा वाहन को धोने समय बाल्टी/मग का प्रयोग करें और बेवजह नल खुला न छोडे।
उन्होनें कहा है कि भूजल  संरक्षण, इसके विवेक युक्त दोहन व उपभोग, सतही तथा भूजल के सहयुक्त विकास एवं उपयोग के प्रति जन जागरूकता हेतु सरकारी संस्थानों के साथ ही सामाजिक संगठनो का भी सक्रिय सहयोग भी अपेक्षित है। उन्होंने बताया है कि जनपद स्थित सभी कार्यालयाध्यक्षों को शासन के निर्देशानुसार 16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह को सफल बनाने के निर्देश दिये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in