Archive | राज्य

बसाहट के मुद्दे पर चिल्कादांड गोलबंद

Posted on 01 September 2012 by admin

युवाओं के द्वारा एक “उत्पीडन प्रतिरोध समिति” का गठन

नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और नैशनल थर्मल पावर कारपोरशन के द्वारा पिछले २५
वर्षों से जारी उत्पीडन के खिलाफ स्थानीय जनता ने प्रतिरोध का बिगुल फूंक दिया
है. ३० अगस्त २०१२ दिन बृहस्पतिवार की शाम चिल्कादांड, निमिया दंड, दियापहरी
और रानीबाड़ी के ३०० से ज्यादा लोगो ने निमियादांड स्थित बरगद के नीचे ५ बजे
से एक सभा की जिसमे एक उत्पीडन प्रतिरोध समिति का गठन किया गया. वर्षों से
किसी सांगठनिक पहल के अभाव में स्थानीय जनता में दबा आक्रोश सभा के दौरान
थोड़ी थोड़ी देर पर उठने वाले नारों के माध्यम से झलक रहा था और ये नारे इस
बात का आभास दिला रहे थे की चिल्कादांड के निवासी सन ८५ के उस आन्दोलन की
यादें अपने दिलों में संजोय बैठे हैं जब इसी एन टी पी सी से लड़ कर उन्होंने
वो जमीन हासिल की थी जिस पर पिछले २५ वर्षो से वे रह रहे हैं और इन २५ वर्षों
में एन सी एल और एन टी पी सी के धीरे धीरे होते विस्तार ने लड़ कर छिनी गयी इस
जमीन को एक ऐसे क्षेत्र में तब्दील कर दिया है जहां मानव जिन्दगिया तो दूर,
कीड़े मकौड़े भी स्वेच्छा से जिन्दा रहना कबूल न करें.

बताते चलें की चिल्कादांड उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाणे में
पड़ने वाले उन ५ गावों का एक सामूहिक नाम है, जिन्हें पहली बार १९६० में रिहंद
डैम बनाने के लिए और फिर १९७९ में एन टी पी सी के शक्तिनगर परियोजना के कारण
विस्थापित होना पडा है. दो बार विस्थापन का दर्द झेल चुके लगभग ३० हज़ार की इस
आबादी को १९८४ में एक बार फिर से विस्थापित करने की कोशिश की गयी थी जब एन सी
एल को कोयला खनन का ठेका दिया गया था. पहले से ही राष्ट्र के विकास के नाम पर
२ बार छले जा चुके लोगों ने तीसरी बार विस्थापन के खिलाप जबरदस्त आन्दोलन
किया, और अपनी जगह पर जमे रहे. आज चिल्कादंड एक तरफ एन सी एल की खदान से तो
दूसरी ओर शक्तिनगर रेल स्टशन से बुरी तरह घेरा जा चूका है.

चिल्कादांड पुनः संगठित हो रहा है. इस बार मुद्दा विस्थापन का विरोध नहीं, एक
बेहतर बसाहट है. दिन रात उडती कोयले की धुल, कोयला ले कर २४ घंटे आते जाते
बड़े बड़े डम्फर, ब्लास्टिंग से उड़ कर गिरते बड़े बड़े पत्थर, खान से रोजाना
निकलती मिटटी से बनते पहाड़ जिनकी रेडियो धर्मिता स्वयं में एक जांच का विषय
है, यह सब मिल कर चिल्कादांड को जोखिम और रोगों की हृदयस्थली बनाते हैं. ३०
अगस्त को हुई बैठक का मुख्य एजेंडा एक ऐसा संगठन बनाने का था, जिसके तहत उठने
वाली आवाज सभी ग्रामवासियों की हो, न की किसी समूह अथवा समुदाय विशेष की.

बैठक के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित लोगो में सबसे वरिष्ठ और सम्मानित श्री
लक्ष्मण गिरी के नाम का प्रस्ताव आया जिसे स्वीकार कर लिया गया. चिल्कादांड के
ग्राम प्रधान … जी को बैठक के संचालन की जिम्मेदारी दी गयी.

नयी और बेहतर जगह पर बसाहट के सवाल को उठाते हुए सर्वप्रथम श्री नर्मदा जी ने
कहा की कम्पनी का काम रोके बगैर उसे अपनी बात सुनाने के लिए बाध्य नहीं किया
जा सकता. उन्होंने कम्पनी का काम रोकने की रणनीति का जिक्र करते हुए कहा की
मुख्य गेट से इनकी आवाजाही जब तक बंद न की जाये, बात नहीं बनेगी. उनकी इस बात
से वहाँ बैठे सभी आयु वर्ग के लोग सहमत हुए. स्थानीय श्री रहमत अली ने आन्दोलन
से जुड़े कार्यकर्ताओं में कटीबध्हता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा की
क्षणिक जोश में आकर कोई निर्णय लेने से लड़ाई का नुकसान होता है. निमियादांड
के श्री सूरज जी ने कहा की सरकार पर छोड़ देने से कोई काम पूरा नहीं होता.
सरकार एक पत्थर होता है जिसे तराशने का काम जनता को ही करना पड़ता है.

३० हज़ार से भी ज्यादा आबादी के बेहतर बसाहट के मुद्दे को समर्थन देने के
लिए लोकविद्या जन आन्दोलन की तरफ से अवधेश, बबलू, एकता और रवि शेखर इस बैठक में उपस्थित थे.
अपना वक्तव्य रखते हुए रवि शेखर ने कहा की इन पूंजीपतियों के खिलाफ सन ८५ में
में शुरू हुई इस लड़ाई की दूसरी पारी को आगे बढाने के लिएचिल्कादांड की नयी
पीढ़ी को कुर्बानी देनी पड़ेगी. दुसरे राज्यों में जनता द्वारा सफलतापूर्वक
लड़ी गयी लड़ाइयों का उदहारण पेश करते हुए रवि ने कहा की संघर्ष से जुड़े
साथियों को अपना वर्ग और अपने हितैसियों को पहचानना होगा. उन्होंने आगे कहा की
लोकविद्या आधारित जीवन यापन करने वाले सभी समाजो की दशा दिशा को समझा जाये तो
इन सभी में एकता के अनेको बिंदु तलाशे जा सकते हैं, और लड़ाई को मजबूत बनाया
जा सकता है. अवधेश ने नौजवानों से यह अपील की आज के बैठक के उपरान्त वे जरूर
स्वेच्छा से एक संगठन बनाएं और इसके मार्फ़त तथा बुजुर्गों की सलाह पर आन्दोलन
को मजबूत करें. उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं के समक्ष यह प्रस्ताव दिया कि अगर
युवा लड़के लड़कियां चाहें तो लोकविद्या आश्रम सबके लिए लोकविद्या विचार के
माध्यम से एक नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सकता है. इस प्रस्ताव को
हाथों हाथ लेते हुए नारों के साथ युवाओं ने अपनी सहमती दी. लोकविद्या आश्रम की
तरफ से बोलते हुए एकता ने कहा की चिल्कादांड को बचाने की पिछली लड़ाई में
महिलाओं का बड़ा योगदान रहा. उन्हें फिर से बाहर निकलने की आवश्यकता है,
अन्यथा आधी आबादी की अनुपस्थिति में किसी भी तरह की सफलता की अपेक्षा करना
स्वयं और आन्दोलन के साथ बेईमानी है.

चिल्कादांड के युवाओं के तरफ से बोलते हुए हीरालाल, संतोष, राजेश, विजय,
धर्मराज, जयप्रकाश, राहुल कुमार, आशुतोष, जोहर अली आदि ने यह आश्वासन दिया कि इस
आन्दोलन में सभी ५ गावों के युवा अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रहने देंगे. अपने
वरिष्ठों से उन्होंने यह मांग की कि वे युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे, तो
बसाहट की इस लड़ाई में जीत चिल्कादांड की होकर रहेगी.

अंत में चिल्कादांड के ग्राम प्रधान जी के आह्वान पर लगभग २० लडको ने स्वेच्छा
से अपने नाम और फोन न. नोट कराया, ताकि आगे तय होने वाली रणनीति में इन्हें
शामिल किया जा सके. सभा की अध्यक्षता कर रहे श्री लक्ष्मण गिरी ने लोकविद्या
आश्रम कार्यकर्ताओं के द्वारा चिल्कादांड की लड़ाई को संगठित किये जाने की पहल
का स्वागत करते हुए आश्रम से इन युवाओं के मार्गदर्शन की अपील की.
अध्यक्ष जी के इस अपील पर श्री अवधेश ने १२ सितम्बर को उन सभी युवाओं की बैठक
लोकविद्या आश्रम पर बुलाई है, जिन्होंने स्वेच्छा से अपने नाम नोट कराये थे.
सबकी उपस्थिति में आगे की रणनीति उसी दिन तय करने का निर्णय लिया गया.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत अन्र्तराष्ट्रीय व्यापार मेले मे भाग लेने हेतु उद्यमी/हस्तशिल्पी से आवेदन

Posted on 31 August 2012 by admin

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारत अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेला-2012 का आयोजन उ0प्र0 मण्डप, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में दिनांक 14 से 27-11-2012 की अवधि में आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘‘स्किलिंग इण्डिया’’ इण्डिया टेªड प्रमोशन आर्गनाइजेशन द्वारा निर्धारित की गयी है। उक्त मेले मे जनपद की उत्कृष्ट इकाईयों की भागीदारी करायी जानी है। इकाईयों की भागीदारी शुल्क मण्डप के अन्दर रू0 9,000-00 प्रति वर्गमीटर, वेयर स्पेस बाहर, रू0 10,000-00 प्रति वर्गमीटर, सेल शाप (शटरिंग) रू0 40,000-00, सेल शाप फैब्रीकेटेड रू0 35,000-00 निर्धारित है। जिसमें इकाई को कम-से-कम 4 वर्गमीटर स्थान लेना आनिवार्य होगा तथा शुल्क का बैंक ड्राफ्ट यू0पी0टी0पी0ए0 कानपुर के नाम देय होगा।
जिला उधोग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने आगरा जनपद के उत्कृष्ट उद्यमी/हस्तशिल्पी जो अपने उत्पादों का बिक्रय/प्रदर्शन उक्त व्यापार मेले में करना चाहते है। वे अपना निर्धारित शुल्क का बैंक ड्राफ्ट, आवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं पहचान पत्र सहित अविलम्ब जिला उद्योग केन्द्र, आगरा में उपनब्ध करा दें मेले में भाग लेने वाली इकाईयों को नियमानुसार एम0डी0ए0 की सुविधा भी अनुमंन्य होगी। अन्य जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उधोग केन्द्र, आगरा में सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments (0)

पत्रकार एसोसिएषन ने किया एस0ओ0जी0 प्रभारी व टीम को किया सम्मानित

Posted on 31 August 2012 by admin

पत्रकार एषोसिएषन के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोेजन प्रेस क्लब में अपराह्न तीन बजे किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्यों के लिए एस0ओ.जी. प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह व टीम का सारस्वत अभिनन्दन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष डा0 अवधेष षुक्ला ने किया और संचालन संगठन के उपाध्यक्ष अम्बरीष मिश्रा ने केया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि प्रेस और पुलिस का चोली दामन का साथ होता है। बषर्ते कभी यह दौर भी आता है। जब दोनों में 36 का आंकड़ा भी होता है पे्रस अच्छा काम करनेउपर बधाई देता है तो कर्तव्य से हटने पर बंराई भी करता है। राकेष ने कहा कि यह नयी और अच्छी परिपाटी है। सारस्वत सम्मान अंगवस्त्र और प्रषस्ति पत्र देकर एस.ओ.जी. प्रभारी का किया गया , जिसमें उनकी टीम के हेड का0 हरदेव सिंह, कमलेष यादव, जसवन्त यादव और ष्ष्याम कुमार सिंह भी रहे। कार्यक्रम की रूप रेखा पर संगठन के महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रकाष डाला, सम्बोधन करने वालों के वरिष्ठ पत्रकार निसार अहमद भी रहे। इस मौके पर अलीम ष्षेख, इमित्याज अहमद, आषिक मिर्जा,सुनील सिंह राठौर, अनिल गुप्ता, विजय चैधरी, सर्वेष श्रीवास्तव, तंकज श्रीवास्तव, तंकज गुप्ता, राम नारायन चैरसिया, रमेष श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, षिव कुमार दूवे, गनेष गुप्ता, रवि दुबे, जय प्रकाष पाण्डेय, बृजेष षुक्ला आदि पत्रकारों के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में एण्टी आब्सीन सेल के गठन का असर,एक गिरफ्तार

Posted on 31 August 2012 by admin

जनपद सुलतानपुर में महिलाओं के मोबाईल फोन पर आने वाले अष्लील एसएमएस व काल्स की बढ़ रही षिकायतों से निजात पाने के लिए पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह द्वारा जनपद सुलतानपुर में एण्टी आब्सीन काल सेल को गठन कर एक अनोखी पहल ष्षुरू की गई जिसका उद्घाटन पिछले 30 अगस्त को पुलिस उपनिरीक्षक,फैजाबाद परिक्षेत्र, फैजाबाद पी0के0 मिश्र के कर कमलों द्वारा पुलिस कार्यालय सुलतानपुर में किया गया। इस सेल के प्रभावी क्षेत्राधिकारी लाईन दुर्गा प्रसाद तिवारी को नियुक्त किया गया। इस सेल के अन्तर्गत यह व्यवस्था की गई कि यदि किसी महिला के फोन पर अष्लील काल या एसएमएस आ रही है तो वह अपनी षिकायत फोन न0 8601300300 पर दर्ज करायें। इस सेल के गठन से आज तक अष्लील काल व एस0एम0एस0 की 100 से ज्यादा षिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें 90 प्रतिषत षिकायतों का निस्तारण किया गया हे। इस सेल में एक महिला द्वारा अपने मोबाइल पर प्राप्त होने वाली अष्लील काल व ण्सण्मण्स के सम्बन्ध में षिकायत दर्ज करायी गई थी। जिसमें अष्लील काल्स व एसएमएस करने वाले को समझाया बुझाया किन्तु उसके द्वारा अष्लील काल्स व एसएमएस बन्द करने के बजाय षिकायत कर्ता को धमकी दी जाने लगी, इस पर अभियुक्त के मोबाइल नम्बर से उसका नाम व पता मुदित श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण मोहन श्रीवास्तव निवासी नरायन पुरा थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर प्रकाष में आया और उसके विरूद्ध षिकायत कर्ता की तरफ से थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 1322/2012 धारा-294,385,507 भा0द0वि0 व 66ए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाष सिंह द्वारा की जा रही है। अभियुक्त मुदित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वित्तीय समावेशन के साथ वित्तीय साक्षरता पर भी ध्यान दे-सी0डी0ओ0

Posted on 31 August 2012 by admin

मुख्य विकास  अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिये हैं कि बैंकर्स वित्तीय समावेशन के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता पर भी ध्यान दे। और ग्रामीण क्षेत्रो में बैंको द्वारा दी जा रही सुविधाओं-सेवाओं और बैंकिंग प्रणाली के बारे मे लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बैंकर्स द्वारा सेवाओं में सुधार लाने की ओर भी ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने सभी बैंकों से अपना आई0एफ0एस0सी0 कोड(इण्टर फाइनेन्सियल सर्विस कोड) शीघ्र रोजगार कार्यालय को सुलभ कराने के  निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक  को सम्बोधित कर रहे थे। जनपद आगरा को जून 2012 का ऋण जमा अनुपात 60.66 प्रतिशत रहा है जो भारतीय रिजर्व बैंक के मानक से 60 प्रतिशत से अधिक है। परन्तु डी0आर0आई0 (विभैदात्मक ऋण) में आदर्श प्रतिशत से कम हैै। उन्होंने निर्देश दिये कि इस मद मेे छोटे दस्तकारों को ऋण सुविधा दी जाती है अतः 15 या अधिक शाखाए वाले बैंक कैम्प लगाकर ऋण वितरण करें और अन्य बैंेक शाखा स्तर पर योजना को तत्परता से लागू करायें।
जिला अग्रणी प्रबन्धक पंकज कुमार सक्सैना ने जिला ऋण योजना के अन्र्तगत जून तक की प्रथम तिमाही को प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 4656 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 562 करोड़ के ऋण वितरित किये जा चुके है। समीक्षा में जिला सहकारी बैंको को तत्परता से लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी बैंक एल0बी0आर0 समय से भेजना सुनिश्चित करें।
श्री सक्सैना ने बताया कि वित्तीय समावेशन योजना में जनपद के दो हजार तक की आबादी वाले 310 ग्रामों में लक्ष्य पूर्ण हो गये है। अब 1600 से दो हजार तक की आबादी वाले 97 ग्राम बैंक वार आवंटित किये गये है जिन्हे 30 सितम्बर तक प्रत्येक दशा में सन्तृप्त कर भारतीय विश्व बैंक को अवगत कराये। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्रामों में अल्ट्रा स्माल ब्रान्च नाम से सेवाए प्रारम्भ की जा रही हैं। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आवंटित सभी 8 ग्रामों में बैंक साथी की नियुक्ति कर दी गई है। बैठक में ग्रामो में खाता खोलने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित करने और बैंक प्रणाली के बारे में शिक्षित किये जाने पर बल  दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड वितरण हेतु बैकों द्वारा कैम्प लगाने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने प्रधान मत्री रोजगार सुजन कार्यक्रम के अन्र्तगत निर्देश दिये कि शाखा प्रबन्धक जिला उधोग केन्द्र को अवगत करा दें कि सबसिडी क्लेम कब कब भेजे गये है। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना मेे समूहों तथा व्यक्तिगत स्वरोजगारियों को समय से ऋण सुलभ कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पस्ट किया कि किसी भी शासकीय योजना की सबसिडी की धनराशि तीन माह से अधिक लम्बित नही रहनी चाहिये। बैठक स्पेशल कम्पोंनेंट प्लान, खादी और ग्रामोंधोग, मत्स्य पालन, आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी।
बैंक देयो की वसूली हेतु कार्यक्रम तैयार कर बैंक तथा तहसील कर्मियो को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिये।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि विश्व मोहन, मण्डल प्रबन्धक केनरा बैक एन0 के0 बेहरा तथा बैंको के जिला समन्वयक, परियोजना निदेशक रामरक्ष पाल सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रांश की धनराशि तथा 10 प्रतिशत रोकी गयी

Posted on 30 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के यू0आई0जी0 कार्यान्श के अन्तर्गत आगरा, कानपुर, मेरठ तथा वारणसी नगरों की परियोजनाओं हेतु कैप्ड की गयी केन्द्रांश की धनराशि तथा 10 प्रतिशत रोकी गयी। केन्द्रांश की धनराशि के सापेक्ष राज्यांश की 1203.688 लाख रुपये की कुल धनराशि स्वीकृत कर दी है।
नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा सीवरेज फेज-1 पार्ट-1 को 119.40 लाख रुपये, कानपुर सीवरेज डिस्ट्रिक्ट-4 को
528.80 लाख रुपये, मेरठ सालिड वेस्ट मैनेंजमेन्ट को 45.188 लाख रुपये तथा वाराणसी जलपूर्ति (प्राथमिकता-11) ट्रांस वरूणा एरिया को 510.30 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महाकुम्भ की तैयारिया

Posted on 29 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में महाकुम्भ की तैयारियाॅं जोरों पर हैं। यह मेला दुनिया भर से आने वाले सैकड़ों लोगों की आस्थाओं और विश्वासों का संगम है जो त्रिवेणी की पवित्र भूमि पर फलित होता है। सरकार द्वारा जहाॅं इलाहाबाद में मेले की तैयारियाॅं की जा रही हैं। वहीं इलाहाबाद के आस-पास के  क्षेत्र जहाॅं पर्यटकों के आने की प्रबल संभावना रहती है, को भी पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए विकसित किया जा रहा है।
इलाहाबाद के करीबी तीर्थों में अयोध्या एवं चित्रकूट ऐसे स्थल हैं जहाॅं देशी-विदेशी सभी पर्यटकों के जाने की संभावना बनती है। पर्यटन द्वारा जानकारी दी गई है कि अवस्थापना सुविधाओं के अन्तर्गत पर्यटन आवास गृह अयोध्या यात्री निवास अयोध्या, चित्रकूट के पर्यटन आवास गृह एवं यात्री निवास का उच्चीकरण पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों के आवास की सुनियोजित व्यवस्था की जा सके। अयोध्या और चित्रकूट में मेले के दौरान होने वाली भीड़भाड़ और गन्दगी को नियंत्रित करते हुए शहरों में साफ-सफाई बनाये रखने की व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त अध्योध्या में राम की पैड़ी एवं कुण्डों का सौन्दर्यीकरण, चित्रकूट में रामघाट का विस्तारीकरण, शीघ्रता से किया जा रहा है ताकि जनवरी में होने वाले कुम्भ मेले के दौरान पर्यटकों के लिए सुव्यवस्थित वातावरण बनाया जा सके।
अयोध्या एवं चित्रकूट में पुलिस की व्यवस्था भी चाक चैबन्द रखी जायेगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ही शहरों में सूचना पटों की व्यवस्था भी की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कठवारी में खुली चैपाल मे 29 अगस्त को सी0डी0ओ0 सोशल आडिट करेगें

Posted on 28 August 2012 by admin

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया ने बताया है कि मनरेगा के अन्र्तगत प्रतिमाह ग्राम पंचायतो में सोशल आडिट कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में विकास खण्ड अछनेरा की ग्राम पंचायत कठावारी में 29 अगस्त बुधवार को खुली चैपाल का आयोजन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी खुली चैपाल में जन समस्याए सुनेगें और शासन द्वारा निर्धारित 43 बिन्दुओ पर मनरेगा के सम्बन्ध में सोशल आडिट करेगें।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगस्त माह में प्रत्येक अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी द्वारा एक-एक ग्राम पंचायत में सोशल आडिट कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक को दो-दो ग्राम पंचायतों मे सोशल आडिट का दायित्व दिया गया है। इसी क्रम में 29 अगस्त को कठवारी में मुख्य विकास अधिकारी, रजपुरा में जिल विकास अधिकारी तथा बाईखेड़ा मे परियोजना निदेशक सोशल आडिट कार्यक्रम मे भाग लेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इन्दिरा आवास योजना में इस वर्ष 3371 आवास बनेगें 668 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि जारी

Posted on 28 August 2012 by admin

अपात्र लाभार्थी के चयन पर कठोर कार्यवाही होगी-सी0डी0ओ0

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया है कि इन्दिरा आवास योजना के अन्र्तगत इस वर्ष 3371 इन्दिराा आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। गतवर्ष जनपद मे 3347 इन्दिरा आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के चयनित लाभार्थियों में से 668 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। अन्य प्रकरणों मे खण्ड विकास अधिकारियों को अविलम्ब लाभार्थियों के बैंक खातों का विवरण आदि भेजने हेतु निर्देश दिये गये है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन्दिरा आवास के प्रत्येक लाभार्थी को 45 हजार रूपये की धनराशि दो किस्तों में दी जावी है। प्रथम किस्त में 33750 रूपयें दिये जाते है और भवन पटाव स्तर पर आने पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर दूसरी किस्त 11250 रूपयें की धनराधि चैक द्वारा लाभार्थी के खातोें में उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष इन आवासो मे से जनपद के डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित 20 ग्राम सभाओं में प्रत्येक मे पचास पचास इन्दिरा आवास बनाये जाने का प्रस्ताव है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि शासनादेश में पात्रता हेतु निर्धारित मानकों के अनुसार लाभार्थियों का चयन करें। लाभार्थी का लाम बी0पी0एल0 सूची/स्थाई प्रतीक्षा सूची में दर्ज होना आवश्यक है।
उन्होेंने अधिकारियों-कर्मचारियों को सचेत किया है कि अपात्र व्यक्तियों के चयन का प्रकरण संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इन्दिरा आवास के सम्बन्ध में यदि कोई समस्या या शिकायत है तो लाभार्थी उनसे सीधे सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आम आदमी का भाजपा के प्रति आकर्षण एवं कांग्रेस के प्रति रोष के कारण भाजपा की सदस्यता में बढ़ोत्तरी-राधामोहन सिंह

Posted on 27 August 2012 by admin

photoभारतीय जनता पार्टी के प्रति आम आदमी के आकर्षण एवं कांग्रेस के प्रति रोष के कारण भाजपा की सदस्यता में वर्तमान सदस्यता में 100 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि पार्टी द्वारा सभी जिलों केा 20 प्रतिशत नये सदस्य बनाने का लक्ष्य था। यह बात यहां सदस्यता की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान सांसद, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख एवं प्रदेश सहप्रभारी भाजपा उ0प्र0 राधामोहन सिंह ने प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में बड़े पैमाने पर सदस्यता हुई है और निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में सदस्यता बढ़ी है। पार्टी अब सक्रिय सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए मजबूत इकाइयों का गठन कराया जाय। पार्टी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। पार्टी के दबाव के कारण ही कामवेल्थ और 2जी घोटाले में दोषियों को जेल जाना पड़ा। विरोधी दल भी मानते हैं कि विसंगतियों के बावजूद भाजपा ने राज्यों विकास कार्य कराये हैं और अपराधों पर नकेल लगाई है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी जबकि अन्य दल वंशवादी एवं अधिनायकवादी हैं। उन्होने प्रत्येक मण्डल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि सीमित समय में ज्यादातर जिलों ने 20 प्रतिशत के लक्ष्य को बढ़ाकर 100 प्रतिशत सदस्यता कराकर नया इतिहास रचा है। प्रदेश में पूर्व में 15 लाख की सदस्यता बढ़कर 30 लाख तक पहुंच गयी है। सक्रिय सदस्यता को लेकर गंभीरता से कार्य किया जाय और प्रयास किया जाय कि कोई भी क्षेत्र अथवा वर्ग शेष न रहने पाये। डा0 बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश के छात्र संघ चुनाव में घोषित हो गये हैं। भाजपा गैर राजनीतिक व राष्ट्रवादी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीवीपी) को चुनावों में समर्थन देगी। पार्टी जनंसघ कालीन व 90 से पूर्व के जिलाध्यक्षों को लखनऊ में बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मान करायेगी। संगठनों के चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि सभी जिलों में आम सहमति के प्रयास किये जायेंगे व आवश्यकता पड़ने पर चुनाव भी कराया जायेगा। चुनाव अधिकारी क्षेत्र व जिले से बाहर का होगा। 31 अक्टूबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जायेगा। पार्टी द्वारा लोकसभा का प्रत्याशी दिसम्बर तक घोषित कर दिया जायेगा। प्रत्याशियों के 05 से 06 नामों का पैनल जिले से ही भेजा जायेगा। प्रत्याशी उन्ही में से चुना जायेगा। वर्तमान परिस्थितयों में सर्वाधिक संासद भाजपा के ही जीतेंगे। विधानसभा व नगर निगम चुनाव को लेकर अनुशासनहीनता की कार्यवाहियों पर निर्णय आगामी 10 दिन के भीतर आ जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तुष्टिकरण के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के खाते में कोई उपलब्धि नही है। कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नही बचा है। यहा तक कि महिलाओं की अस्मत भी? अन्तर्विरोधों एवं अराकजकता से ग्रसित सपा सरकार से भी लोगों का मोह भंग हो गया है।
प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि सदस्यता का सत्यापन 05 सितम्बर तक व अंतिम प्रकाशन 09 सितम्बर तक एवं सक्रिय सदस्यता की अंतिम तिथि 10 सितम्बर व सत्यापन 20 सितम्बर तथा अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर तक करा लिया जाय।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक भूपेन्द्र सिंह व संचालन क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख श्रीचन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से वीरेन्द्र सिंह सिरोही, लज्जारानी गर्ग, लल्लन तिवारी, अशोक गोयल, अशोक कटारिया, राजेन्द्र कुमार, जसवंत सैनी, आश्विनी त्यागी, प्रकाश पाल, अमित अग्रवाल, रूप चैधरी, कमलेस सैनी, अतुल गर्ग, सरदार एस0 पी0 सिंह, अरविंद भारती, सुरेश जैन, लोकेन्द्र सिंह, रितेश गुप्ता, डी0 के0 शर्मा, सुशील बिंदल, सत्येन्द्र शिसौदिया, बृजेन्द्र नागर, विजयपाल सिंह तोमर, विजय मोहन, रामकिशोर चैहान, राजपाल सिंह, नवाब सिंह नागर, राजपाल सिंह जुडडा, नीरज शर्मा, डा0 विजया पाण्डेय, वीरेश्वर त्यागी क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, योगेश जी, बृजबहादुर जी, रवीन्द्र सिंह चैहान, रतीन्द्र त्यागी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in