Archive | राज्य

9354 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है

Posted on 05 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 9354 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 1950 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 247 मेगावाट अनपरा से 980 मेगावाट, पनकी से 95 मेगावाट, हरदुआगंज से 230 मेगावाट तथा पारीछा से 398 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 591 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 5293 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 20 मेगावाट, रोजा से 819 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 217 मेगावाट तथा लैन्को से 464 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न

Posted on 05 September 2012 by admin

sultanpur-dmअपने रोस्टर के अनुसार आज सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी के.धनलक्ष्मी ने किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से लम्बित प्रकरणों को ष्षीघ्र निस्तारित करने के कड़े निर्देष दियंे। मण्डी परिषद के मीटिंग हाल में आयोजित तहसील दिवस में 167 षिकायती पत्रों का पंजीयन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग के 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही कर दिया गयांु ष्षेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के पास ीोज दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि षिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की  षिथिलिता उवं लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण ष्षासन की उचच प्राथमिकता है। सक्षम अधिकारी तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से भाग लेना सुनिष्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन कटौती का निर्देष दियां। मुख रूप् से पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह, उप जिलाधिकारी डा0. एस.एन. सिंह, तहसील दार सदर कपिल देव यादव, जिला कार्यक्रम अधिाकारी संदीप ष्षुक्ला,जिला पूत्रि अधिकारी अी.के. श्रीवास्तव सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया

Posted on 05 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई आज कानपुर मे प्रेसवार्ता करते हुए कहां कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया। कांग्रेस और सपा मिली है। लोकतान्त्रिक तरीके से इनके काले कारनामों, घपले, घोटालों को उठाने वालों पर जुल्म ढाह रही है। भाजपा को दबाने के इनके प्रयास असफल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले से घोषित लोकतांत्रिक प्रदर्शन का कांग्रेसियों ने अलोकतांत्रिक ढ़ंग से खम्भों में लाउडस्पीकर बांधकर, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा गुम्मे और लाठी से लैस होकर भाजपा विरोधी नारे लगाकर व उकसा कर विरोध किया गया। श्री बाजपेई ने कहा कि पुलिस ने दो स्थानों पर बेरीकेटिग लगायी थी। एक भाजपाईयों को रोकने के लिए दूसरी कांग्रेसियों को रोकने के लिए क्या कारण था कि भाजपाईयों के बैरीकेटिंग पार न करने के बाद भी कांग्रेसियों को उनकी बेरीकेटिंग पार कर गुम्में फेंककर उग्र होने दिया गया। उन्होंने कुछ पुलिस वालों की भूमिका पर भी सवालियां निशान लगाये जिन्होंने शान्तिपूर्वक ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को घेर कर जानबूझकर सिर पर चोट की। इसके बावजूद एफआईआर भी दर्ज नही की उन्होंने श्रीप्रकाश जायसवाल के इस बयान पर कि अभी कांग्रेसियों का गुस्सा देखा नही है की तीखी निन्दा करते हुए कहा कि भाजपाई मर्यादा में रहकर लोकतांत्रिक ढ़ंग से प्रदर्शन करते है। इसका कतई अन्यथा अर्थ न लिया जाये भाजपा इसको किसी भी मूल्य पर बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने ये लड़ाई राज्यभवन से लेकर विधानसभा और फिर सड़क तक लड़ने का एैलान किया। उन्होने संसद न चलने देने के मुद्दे पर भी कहा कि लाखों-हजारों करोड़ रूपयों के नुकसान की भरपाई करने के लिए यदि कुछ करोड़ों का नुकसान हो तो अन्ततः देश का भला ही होगा। जैसा कि 2जी मामले में हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि दम्म तो कंस का भी नही रहा था इसलिए कांग्रेसी संभल जाये। उन्होंने कोयला नीति की अलोचना करते हुए कहा कि गलत नीतियों से कोयला तिगुने दाम पर बिक रहा है और यह घोटाला 1 लाख 86 हजार करोड़ का है। राज्यों को भी कोयले का लाभंाश मिले। कांग्रेस 1956 से घोटालों में घिरी है जिसका ब्यूरा भी उन्होंने उपलब्ध कराया। कैग की रिर्पोट सरकार द्वारा उपलब्ध कराये कागजों के आधार पर होती है तो फिर वह भी गलत कैसे हो सकती है।
इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लाठी चार्ज में घायल विधायक सत्यदेव पचैरी और रघुनन्दन भदौरिया को देखने गये तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रमोद विश्वकर्मा सहित प्रमोद पाण्डेय, प्रर्मिला पाण्डेय, पूनम कपूर, पूनम द्विवेदी व अन्य कार्यकर्ताओं को देखने भी गये। इसी के मध्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने नवीन मार्केट कार्यालय मे बैठक भी की।
उनके साथ स्वतंत्र देव सिंह, महानगर संयोजक सुरेन्द्र मैथानी, महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, बाबू राम शुक्ल, पं0 श्याम बिहारी मिश्रा, मनोज मिश्र, हनुमान मिश्रा, नीरज चर्तुवेदी, सुरेश गुप्ता, विनोद शुक्ला, नीलिमा कटियार, सुनील बजाज, अनीता गुप्ता, राकेश तिवारी, भूपेन्द्र त्रिपाठी, मोहित पाण्डेय, रघुराज सरन गुप्ता, प्रमोद त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहीदो की याद में साझी शहादत एवं साझी विरासत

Posted on 05 September 2012 by admin

veer-abdul-hameedपरम वीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 47 वें षहादत दिवस 10 सितम्बर का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे जनपद वासियो की धड़कन तेज होती जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक इस षहादत दिवस को ऐतिहासिक  बनाने में पूरे जी जान से लगे हुए है। यह षहादत दिवस कई मायनों में आने वाले समय में एक इतिहास की रचना के रूप में देखा जा रहा है। क्योकि इस षहादत दिवस के मुख्य अतिथि सुबे के युवा मुख्य मंत्री मा0 अखिलेष यादव है।
सेना के सर्वोच्च सम्मान परम वीर चक्र से सम्मानित षहीद अबदुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी बताती है कि बीते दिनो जनपद वासियों की भावनाओं को लेकर वे लखनऊ में जब मुख्य मंत्री से मिलकर इस षहादत दिवस में षामिल होने  का निमन्त्रण दिया तो उन्हे भी यह विष्वास नही हो रहा था कि मुख्य मंत्री उनका निमन्त्रण स्वीकार करेगे। लेकिन जिस सहजता, आत्मीयता और आदर भाव से मिले और गाजीपुर की षहीदी धरती पर दृढ़ इच्छा षक्ति के साथ  प्रबल रूप  से हामी भरते हुए कार्यक्रम आयोजन की तैयारी करने की बात कही उससे मेरा पूरा विष्वास हो गया कि गाजीपुर की षहीदी धरती एवं षहीद परिवारों का मान बढ़ाने जरूर आयेगे।
इस अवसर पर जनपद के षहीद परिवारो को प्रतीकात्मक रूप  से अब्दुल हमीद स्मृति चिन्ह से सम्मानित किये जाने की परम्परा की षुरूवात मा0 मुख्य अतिथि द्वारा की जायेगी। नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  की तरफ से षहीदो की याद में ‘‘साझी षहादत एवं साझी विरासत’’ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम  का आयोजन किया गया है। राश्ट्रीय एवं अन्तर्राश्ट्रीय स्तर पर ख्याति  प्राप्त सांस्कृतिक संस्था षंखनाद की तरफ से देष भक्ति का जज्बा पैदा कर देने वाले कार्यक्रम एक षाम ‘‘वीर अब्दुल हमीद के नाम’’ की प्रस्तुति की जायेगी। एन0सी0सी0 92 वटालियन के सी0ओ0 के सौजन्य से गार्ड आफ आनर, परेड सलामी दी जायेगी। षहीद अब्दुल हमीद के जीवन चरित्र पर प्रोडूसर राजेष पटेल एवं विनय मुदगील के स्टार सिनेमा वैनर तले हिन्दी फिल्म ’’ वीर हिन्दुस्तानी’’ का षुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री के हाथों किया जायेगा। गाजीपुर के विरहा सम्राट एवं भोजपुरी कलाकार विजय लाल यादव भी अपनी टीम के साथ षिरकत करेगें।
रसूलन बीबी ने सभी आमो-खास लोगो से अपील की है कि जनपद की गौरव षाली परम्परा को बनाये रखते हुए मा0 अखिलेष यादव के साथ-साथ अखिल भारतीय आतंकबाद विरोधी संगठन के राश्ट्रीय अध्यक्ष मनिन्दर जीत सिंह विट्टा, भारत के मषहुर क्रिक्रेटर अजहरूद्ीन सहित सभी अतिथियो का स्वागत करे। उन्होने यह भी कहा कि मेरे पति ने देष की आन, मान, षान की रक्षा के लिए अपनी षहादत दी, उस षहादत की  लौ यहाॅ के लोग यह लौ बुझाने न देे।
रसूलन बीबी ने आज बताया कि हमीद धाम धामूपुर स्थित पार्क में किये जा रहे सुन्दरीकरण, साफ-सफाई एवं आस-पास के सड़को पर रात-दिन काम षुरू हो गया है।  इसके पूर्व वे जिलाधिकारी प्रभु एन0 सिंह से मिली थी और उन्होने उनकी मन्षा के अनुसार कार्य भी प्रारम्भ करा दिया  गया है जिससे मुझे काफी प्रसन्नता है।
इस कार्यक्रम के संयोजक षहीद अब्दुल हमीद के पौत्र जमील आलम ने अपनी टीम के लोगों के साथ बैठक कर पूरे आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गयी । जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार एवं इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक सुभाश चन्द्र प्रसाद, जखनिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि छोटू यादव, डा0 सिकानु राम प्रधान, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, सहसहयोगी पंकज यादव प्रधान संघ अध्यक्ष रेवतीपुर, अंगद सिंह यादव, ऋशिकेष सिंह, डाॅ0 के0 पी0 सिंह, संजय यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के प्रकरणो का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे

Posted on 05 September 2012 by admin

जिलाधिकारी ने खेरागढ मे तहसील दिवस मेे समस्याओं की सुनवाई की

जिलाधिकारी अजय चैहान ने खेरागढ मे आयोजित तहसील दिवस मे जन समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की । तहसील दिवस खेरागढ मे आज प्राप्त 207 आवेदन पत्रों में से 7 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बरसात के क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की मरमम्त हेतु प्राप्त दो लाभार्थियो के आवेदन पत्रों पर मौके पर ही आपदा राहत मद से सहायता राशि के चैक बनवा कर लाभार्थियों को दिलाये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सचेत किया कि शासन स्तर भी तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर आवेदन पत्रों निर्धारित अवधि में प्रभावी और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि उपजिलाधिकारी स्वयं भी आवेदन पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवेदन कर्ता से आवेदन पत्र पर उसका मोबाइल नम्बर आवश्यक अंकित करा लें। यदि उसके पास फोन नही है तो ग्राम के किसी अन्य जानकार व्यक्ति का मोबाइल अंकित कराये ताकि आवेदन पत्र पर निस्तारण की सूचना दी जा सके  और वरिष्ठ अधिकारी आवेदक के निस्तारण की स्थित की जानकारी तत्परता से कर सके।
उन्होने ग्राम नया गांव तथा नगला वीर भान आदि ग्रामो के निवासियों द्वारा अवैध कब्जे हटाने की मांग पर निर्देश दिये कि राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर पैमाइश कर अतिक्रमण हटवायें। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग कल्याण पेंशन आदि। के आवेदन पत्रों पर तत्परता से निस्तारण कर आवेदन कर्ताओ को अवगत कराने के निर्देश दियें।
उन्होने गत तहसील दिवसों के लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश। उन्होंने तहसील दिवस मेें एक से अधिक बार प्रस्तुत आवेदन पत्रों को अलग से सूची वद्ध कर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों मे भ्रमण निरीक्षण करें ताकि मौके पर ही लोगो की समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अशफाक अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजू शर्मा, उप जिलाधिकारी खेरागढ केहरी सिंह तथा तहसीलदार राजीव पाण्डेय एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

All Arrangement for Haj Pilgrims Embarking from Lucknow and Varanasi be Completed by Sept. 11

Posted on 04 September 2012 by admin

Chief Secretary Directs D.Ms. Of Lucknow and Varanasi

The U.P. Chief Secretary, Mr. Javed Usmani, has directed the district magistrates of Lucknow and Varanasi to ensure that all concerning department in their respective district complete latest by Sept. 11 next, all the works and arrangements being made for Haj Pilgrims with regard to their embarkation for Saudi Arabia. In separate letters written to these officers today, the chief secretary told them to review the progress of these works and arrangements immediately by convening a meeting of the concerning departmental officers. In case some of the departments are to be directed from his level, it should be brought to his notice promptly.
The Chief Secretary has drawn the attention of both these officers towards the fact that this year 32,397 Haj pilgrims are going to Saudi Arabia for Haj from the state, out of which 11,653 will embark from Lucknow and 4,436 from Varanasi. He said that these Haj pilgrims will report  at least 48 hours before the time of their flights, to the Maulana Ali Miyan Memorial Haj House, Lucknow and the temporary Haj House being setup at the Gautam Buddha Trade Exhibition Centre, Varanasi.
Mr. Usmani said that according to the flight schedule of the Haj Committee of India, the Haj pilgrims will leave for Haj from Varanasi embarkation point between Sept. 20 and Oct. 05 next daily by a 250-seater flight, while from Lucknow embarkation point, the pilgrims will depart to Saudi Arabia for Haj between Sept. 17 and Oct. 05 next daily by 2-3 flights each with a 300 seating capacity. He said that as per flight schedule, at a time there will be Haj pilgrims of 2-3 flights and their attendants/companions at Haj House Lucknow and Varanasi from Sept. 14 next. In such a situation, it is very important to complete all the arrangements one week before commencement of Haj travel season and ensure availability of services being provided during the whole period of the season.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दो माह के दौरान घटित घटनाओं की जाॅच करेंगे

Posted on 04 September 2012 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेख यादव के निर्देश पर प्रदेश के राज्य मंत्री जन्तु उद्यान डा0 शिवप्रताप यादव दिनांक 04 सितम्बर, 2012 को जनपद-रायबरेली में विगत दो माह के दौरान घटित घटनाओं की जाॅच करेंगे।
यह जानकारी जन्तु उद्यान राज्यमंत्री ने आज यहाॅ दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 31 अगस्त, 2012 को एस0ओ0जी0 टीम द्वारा लोधीपुरा उतरांवा, थाना-लालगंज, जनपद-रायबरेली के धर्मेन्द्र यादव नामक युवक की हत्या कर दी गयी थी। दूसरी घटना में विकास खण्ड लालगंज के खजूर गाॅव में 20 जुलाई, 2012 को लालता प्रसाद यादव की डम्पर से कुचल कर हत्या कर दी गयी थी।
डा0 शिवप्रताप ने बताया है कि हत्या की जाॅच हेतु उनके साथ राममूर्ति वर्मा राज्यमंत्री, नागेन्द्र यादव मुन्ना विधायक प्रतापगढ़ के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ व वाराणसी से जाने वाले हज यात्रियों के लिये सभी व्यवस्थायें 11 सितम्बर तक पूरी की जायें

Posted on 03 September 2012 by admin

मुख्य सचिव द्वारा लखनऊ व वाराणसी के जिलाधिकारियों को निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने लखनऊ व वाराणसी के जिलाधिकारियों को अलग-अलग पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं कि लखनऊ व वाराणसी एम्बार्केशन स्थल से जाने वाले हज यात्रियों के लिये सभी कार्य व व्यवस्थायें आगामी 11 सितम्बर तक निश्चित रूप से पूरी कर ली जायें। उन्होंने दोनों जि़लाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक आयोजित कर उनके द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें और यदि किसी विभाग को मुख्य सचिव स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाने हैं तो यह बात भी उनके संज्ञान में लायें।
मुख्य सचिव ने दोनों जि़लाधिकारियों का ध्यान इस बात की ओर आकर्षित किया है कि इस बार प्रदेश से कुल 32,397 हज यात्री हज के लिये सउदी अरब प्रस्थान करेंगे। इनमें से 11,653 हज यात्री लखनऊ एम्बार्केशन स्थल से व 4,436 वाराणसी एम्बार्केशन स्थल से अपनी उड़ाने पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये यात्री अपनी उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम 48 घण्टे पहले मौलाना अली मियाँ मेमोरियल हज हाउस, लखनऊ व गौतम बुद्ध ट्रेड एक्ज़ीबीशन सेण्टर, वाराणसी में स्थापित होने वाले अस्थायी हज हाउस में रिपोर्ट करेंगे।
श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि हज कमेटी आॅफ इण्डिया के फ्लाइट शिड्यूल के अनुसार वाराणसी एम्बार्केशन स्थल से आगामी 20 सितम्बर से 05 अक्टूबर के मध्य प्रतिदिन एक 250 सीटर हवाई जहाज से हज यात्री हज के लिये रवाना होंगे, जबकि लखनऊ एम्बार्केशन स्थल से आगामी 17 सितम्बर से 05 अक्टूबर के मध्य रोज़ाना दो से तीन 300 सीटर वाले हवाई जहाजों़ से हज यात्री सउदी अरब जायेंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाइट शिड्यूल के अनुसार एक समय में 02 से 03 फ्लाइट्स के हज यात्री एवं उनके खिदमतगार/साथी हज हाउस, लखनऊ व अस्थायी हज हाउस वाराणसी में आगामी 14 सितम्बर से मौजूद रहेंगे। अतः ऐसी स्थिति में यह अत्यंत आवश्यक है कि संबंधित विभागों के स्तर से सभी अपेक्षित कार्य/व्यवस्थायें यात्री सीजन प्रारम्भ होने के एक सप्ताह पूर्व पूरी कर ली जायें और दी जाने वाली सेवायें सम्पूर्ण हज यात्रा सीज़न में यथावत बनी रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक 5 सितम्बर को विकास भवन पर

Posted on 03 September 2012 by admin

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया है कि मा0 मुख्य मंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों। योजनाओं की समीक्षा बैठक 5 सितम्बर को दोपहर 12 बजे विकास भवन सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हेै कि बैठक में प्रगति रिपोर्ट सहित समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि उक्त विषयक बैठक उनकी (मुख्य विकास अधिकारी) की अध्यक्षता में प्रत्येक माह की 3 तारीख को विकास भवन पर आयोजित की जायेगी, यदि उक्त दिनांक को अवकाश की स्थिति में अगले कार्य दिवस में बैठक आयोजित की जायेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त द्वारा मण्डलीय अधिकारियों के साथ 9 सिमम्बर को समीक्षा बैठक

Posted on 03 September 2012 by admin

प्रदेश के विकास हेतु शासन के एजेण्डा के अनुसार निर्धारित प्रारूपों पर माह अगस्त 2012 तक को प्रगति रिर्पोट पर विचार विमर्श हेतु मण्डलायुक्त मनजीत सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 9 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से आयुक्त सभागार में आहूत की गई है। संयुक्त विकास आयुक्त राम आसरे ने सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारियों को बैठक में वांछित सूचनाओं सहित उपस्थित होने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in