Categorized | आगरा

तहसील दिवस के प्रकरणो का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे

Posted on 05 September 2012 by admin

जिलाधिकारी ने खेरागढ मे तहसील दिवस मेे समस्याओं की सुनवाई की

जिलाधिकारी अजय चैहान ने खेरागढ मे आयोजित तहसील दिवस मे जन समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की । तहसील दिवस खेरागढ मे आज प्राप्त 207 आवेदन पत्रों में से 7 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बरसात के क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की मरमम्त हेतु प्राप्त दो लाभार्थियो के आवेदन पत्रों पर मौके पर ही आपदा राहत मद से सहायता राशि के चैक बनवा कर लाभार्थियों को दिलाये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सचेत किया कि शासन स्तर भी तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर आवेदन पत्रों निर्धारित अवधि में प्रभावी और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि उपजिलाधिकारी स्वयं भी आवेदन पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवेदन कर्ता से आवेदन पत्र पर उसका मोबाइल नम्बर आवश्यक अंकित करा लें। यदि उसके पास फोन नही है तो ग्राम के किसी अन्य जानकार व्यक्ति का मोबाइल अंकित कराये ताकि आवेदन पत्र पर निस्तारण की सूचना दी जा सके  और वरिष्ठ अधिकारी आवेदक के निस्तारण की स्थित की जानकारी तत्परता से कर सके।
उन्होने ग्राम नया गांव तथा नगला वीर भान आदि ग्रामो के निवासियों द्वारा अवैध कब्जे हटाने की मांग पर निर्देश दिये कि राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर पैमाइश कर अतिक्रमण हटवायें। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग कल्याण पेंशन आदि। के आवेदन पत्रों पर तत्परता से निस्तारण कर आवेदन कर्ताओ को अवगत कराने के निर्देश दियें।
उन्होने गत तहसील दिवसों के लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश। उन्होंने तहसील दिवस मेें एक से अधिक बार प्रस्तुत आवेदन पत्रों को अलग से सूची वद्ध कर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों मे भ्रमण निरीक्षण करें ताकि मौके पर ही लोगो की समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अशफाक अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजू शर्मा, उप जिलाधिकारी खेरागढ केहरी सिंह तथा तहसीलदार राजीव पाण्डेय एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in